यू. जी. सी. नेट परीक्ष जून 2011
समाजशास्त्र : द्वितीय प्रश्न पत्र
हल प्रश्न पत्र
नोट : इस प्रश्नपत्र में पचास (50) बहु-विकल्पीय प्रश्न है। प्रत्येक प्रश्न के दो (2) अंक है। सभी प्रश्नों के उत्तर दीजिए।
1. यह किस का कथन है कि समाज एक उत्कृष्ट सजीव समुच्च है।
(A) हर्बर्ट स्पेंसर
(B) चार्ल्स डार्विन
(C) इमाईल दुर्खीम
(D) ब्रोनिसला मालिनोस्की
उत्तर-A
2. यह किस का कथन है कि ‘सामाजिक संगठन एक सामान्य सामाजिक अनुबन्ध है’ :
(A) हर्बर्ट स्पेंसर
(B) ए. कामटे
(C) इमाईल दुर्खीम
(D) मैक्स वेबर
उत्तर- B
3. अपनी पुस्तक ‘प्रोटैस्टैंट एथिक एण्ड दि स्पिरिट ऑफ कैपिटलिज्म’ में वेबर ने धर्म को आधुनिक पूंजीवाद का विकास के पक्ष में माना है :
(A) मात्र यही कारण है।
(B) इसमें कोई भूमिका नहीं।
(C) महत्त्वपूर्ण कारणों में से एक है।
(D) कोई कारण नहीं है।
उत्तर- C
4. प्रारम्भिक व्यवहारवादी प्रायः समाज और सजीव वस्तुओं यथा मानवीय शरीर में एकरूपता बतलाते थे। इसे क्या कहा जाता है?
(A) सजीव एकरूपता
(B) सजीव समता
(C) सजीव विश्लेषण
(D) जीव
उत्तर-A
5. समाजशास्त्र के स्थापकों में से कइयों का विश्वास था कि प्राकृतिक विज्ञानों की भांति उन्हीं सिद्धान्तों और ढंगों पर समाज विज्ञान को बनाना सम्भव होगा। इस गमन-मार्ग
को क्या कहते हैं?
(A) सकारात्मक
(B) विकासवाद
(C) व्यवहार वाद
(D) घटना-क्रिया-विज्ञान (फिनोमिनोलोजी)
उत्तर- A
6. आदर्श प्रकार है :
(A) आनुभाविक यथार्थ के विश्लेषण में प्रयुक्त किये
जाने वाले उपकरण
(B) समाजों की विकास स्कीम को जानने के लिए प्रयुक्त किये जाने वाले उपकरण
(C) अतीत के समाजों का अध्ययन करने में प्रयुक्त किये जाने वाले उपकरण
(D) उपकरण नहीं परन्तु वास्तव में अस्तित्व समाजों के उदाहरण
उत्तर-A
7. अभिकथन (A): कई उप-मानव प्रजातियों में सामाजिक जीवन की व्यवस्थित पद्धति होती है।
तर्क (R): उप-मानव सामाजिक जीवन प्रवृत्ति पर आधारित होता है, सामाजिक संज्ञान पर नहीं।
(A) (A) और (R) दोनों अपने में सही हैं और (A) का (R) सही स्पष्टीकरण है।
(B) (A) और (R) दोनों अपने आप में सही हैं परन्तु (A) का (R) सही स्प्ष्टीकरण नहीं है।
(C) (A) सही है परन्तु (R) गलत है।
(D) (A) गलत है परन्तु (R) सही है।
उत्तर- A
8. अभिकथन (A) संस्कृति व्यवहार का एक सिस्टम है जिस के सहयोगी समाज के सभी सदस्य होते हैं।
तर्क (R): एक समाज ऐसे लोगों का समूह है जो सांझी संस्कृति के सहभागी होते हैं।
(A) (A) और (R) दोनों अपने आप में सही हैं और (A) का (R) सही स्पष्टीकरण है।
(B) (A) और (R) दोनों अपने आप में सही है परन्तु (A) का (R) सही स्पष्टीकरण नहीं है
(C) (A) सही है परन्तु (R) गलत है।
(D) (A) गलत है परन्तु (R) सही है।
उत्तर- A
9. एक समाज शास्त्री की मूलतः रुचि इसमें होती है कि :
(A) व्यक्ति एक दूसरे को किस प्रकार से प्रभावित करते है।
(B) कोई भी वस्तु जो व्याकरणात्मक मानवीय व्यवहार से सम्बद्ध है।
(C) एक व्यक्ति, क्योंकि वह सप्रमाण समझता है, कि एक व्यक्ति ही समाज को बनाता है।
(D) मानव-व्यवहार और अन्य पशुओं के व्यवहार में समानता।
उत्तर-A
10. दुर्खीम के अनुसार
(A) एनोमी आधुनिक सामाजिक आर्थिक व्यवस्था में सामाजिक क्रियाकलापों की अस्त-व्यस्तता की पुरानी अवस्था है।
(B) एनोमी आधुनिक सामाजिक आर्थिक व्यवस्था में आर्थिक उतार-चढ़ावों के समय उत्पन्न होती है।
(C) एनोमी आधुनिक सामाजिक आर्थिक व्यवस्था में राजनीतिक उतार-चढ़ावों के समय उत्पन्न होती है।
(D) एनोमी आधुनिक सामाजिक आर्थिक व्यवस्था में नहीं उत्पन्न होती है।
उत्तर- B
11. कुछ स्थितियों में, आर्थिक धारणाए आर्थिक व्यवहार पर वृहद प्रभाव डाल सकती हैं। पूंजीवाद के विकास के अपने अध्ययन में उपर्युक्त विचार का उपयोग किसने किया है?
(A) दुर्खीम
(B) मार्क्स
(C) मेलिनॉव्स्की
(D) वेबर
उत्तर-D
12. मर्टन ने लिखा है कि किस प्रकार साम्यवाद जैसी राजनीतिक विचारधारा साम्यवादी समाज में धर्म को निम्नलिखित प्रदान कर सकती है
(A) दुष्क्रिया
(B) प्रकार्यात्मक विकल्प
(C) प्रकार्यात्मक एकता
(D) प्रकार्यात्मक पूपापेक्षा
उत्तर-A
13. एक अच्छे प्रतिदर्श (सैम्पल) की अति आवश्यक विशेषता
क्या है?
(A) लघु आकार
(B) प्रतिनिधिकता
(C) आसान से अभिगम्य
(D) पढ़ने में सुगम
उत्तर- B
14. “सजातीयता (या समरूपता) और सजातीयता के बोध के बिना इकट्ठा होने की पारस्परिक पहचान नहीं हो सकती है और इसलिये कोई समाज नहीं हो सकता हैयह किसका विचार है:
(A) मैकाइवर
(B) दुर्खीम
(C) वेबर
(D) ऑगबर्न
उत्तर-B
15. साक्षात्कार को आंकड़े सग्रह की सफल पद्धति बनाने के
लिए सर्वाधिक अनिवार्य कदम है :
(A) साक्षात्कार अनुसूची का उपयोग
(B) घनिष्टता स्थापित करना
(C) साक्षात्कार से पहले गौण (अथवा द्वितीयक)
जानकारी प्राप्त करना
(D) शोध डिजाइन तैयार
उत्तर-B
16. निम्न विषयों का विज्ञान सोपानतन्त्र के अनुसार सही क्रम की पहचान कीजिए :
I. समाजशास्त्र, जीव विज्ञान, खगोल विज्ञान, भौतिक विज्ञान
II. जीव विज्ञान, भौतिक विज्ञान, समाजशास्त्र, खगोल विज्ञान
III. भौतिक विज्ञान, जीव विज्ञान, खगोल विज्ञान, समाज शास्त्र
IV. खगोल विज्ञान, भौतिक विज्ञान, जीव विज्ञान, समाज शास्त्र
कूट :
(A) I और II सही है।
(B) III और IV सही है।
(C) केवल IV सही है।
(D) केवल II सही है।
उत्तर-C
17. जनसंख्या का पिरामिड निम्नलिखित में से किसका चित्रात्मक प्रतिनिधित्व करता है?
(A) प्रजनन शक्ति एवं बहुजननता
(B) किसी प्रदत्त समय पर आयु लिंग वितरण
(C) मृत्यु दर एवं रूग्णता दर
(D) प्रजनन शक्ति एव मृत्यु दर
उत्तर-B
18. निम्नलिखित समाज विचारको ने समाज शास्त्र के विकास में योगदान किया है। इन समाज विचारकों को काल क्रमानुसार क्रमबद्ध कीजिए और उत्तर के लिए सही कूट का चयन कीजिए:
I. कार्ल मार्क्स
II. ऑगस्ट काम्टे
III. टॉलकोट पार्सन्स
IV. जार्ज सिम्मल
कूट :
(A)(I)(II)(III)(IV)
(B)(I) (II) (IV) (III)
(C)(I) (II) (III) (IV)
(D)(II)(I)(IV)(III)
उत्तर- D
19. समाजशास्त्र के व्यवहारिक स्कूल के विकास में निम्न समाज शास्त्रियों के योगदान के आधार पर उन्हें क्रम दीजिए और उत्तर के लिए सही कूट का चयन कीजिए:
(I). ऑगस्ट काम्टे
(II). हर्बर्ट स्पेंसर
(III). बनिस्ला मालिनोस्की
(IV). राडक्लिफ ब्राउन
(A)(I)(III)(II)(IV)
(B)(I)(II)(IV)(III)
(C)(I)(II)(III)(IV)
(D)(I)(IV)(III)(II)
उत्तर-C
20. अभिकथन (A) :दुर्खीम के अनुसार, आत्महत्या की दर उच्च औद्योगिक समाज में उच्चतर होती है।
तर्क (R): औद्योगिक समाजों में उच्च श्रम विभाजन और संघटनात्मक एकता होती है।
उपरोक्त दो कथनों के प्रसग में निम्नलिखित में से कौन सा सही है?
(A) (A) सही है परन्तु (R) गलत है।
(B) (A) और (R) दोनों सही हैं।
(C) (A) गलत है परन्तु (R) सही है।
(D) (A) और (R) दोनों गलत हैं।
उत्तर-B
21. “सामाजिक संगठन सामान्य इकरारनामा है यह कथन
किसका है?
(A) हर्बर्ट स्पेंसर
(B) ऑगस्ट काम्टे
(C) इमाईल दुर्खीम
(D) मैक्स वेबर
उत्तर- B
22. सूची-1 की मदों को सूची-II की मदों से सुमेलित कीजिए और उत्तर के लिए सही कूट का चयन कीजिए
सूची-1 परिभाषा. सूची-II अवधारणा
(1) एक इकाई जिसके बारे 1. जनसंख्या
मे सूचना इकट्ठी की जाती है
और वहसूचना विश्लेषण का आधार बनती है।
(II) तत्त्वों का वह कुल जोड़ जिससे 2. जनसंख्या अध्ययन
सैम्पल का वास्तविक चयन किया जाता है।
(III) तत्त्व अथवा तत्त्वों का सेट जिस पर 3. तत्त्व
सैम्पलिंग के किसी पड़ाव पर विचार किया जाता है।
(IV) सैम्पलिंग इकाइयों की वास्तविक सूची 4. सैम्पलिंग यूनिट
जिससे सैम्पल का चयन किया जाता है।
5. सैम्पलिंग फ्रेम
कूट :
(A)4321
(B)3245
(C)1324
(D)3541
उत्तर-B
23. सूची-1 की मदों को सूची-11 की मदों से सुमेलित कीजिए और उत्तर के लिए सही कूट का चयन कीजिए:
सूची-1 स्पष्टीकरण सूची-II अवधारणा
(1) व्यक्तियों अथवा 1. सामाजिक समूह
समूहों के अन्र्तव्यवहार की पद्धति
(II) व्यक्तियों के बीच 2. सामाजिक संरचना
किसी प्रकार का समागम
(III) व्यक्तियों का इकट्ठा 3. सामाजिक व्यवहार
समूह जो व्यवस्थित ढंग से एक दूसरे से वार्तालाप करता है।
(IV) समाज में समूहों के बीच 4. सामाजिक निष्कासन
संरचित असमान-ताओं का होना।
5. सामाजिक स्तरीकरण
कूट :
(A)2543
(B)1432
(C)2315
(D)1435
उत्तर-C
24. सूची-1 की मदों को सूची-II की मदों से सुमेलित कीजिए और उत्तर के लिए सही कूट का चयन कीजिए
सूची-1 आवासीय नियम सूची-II अवधारणा
(I) एक नव विवाहित. 1. मातुल स्थानीय आवास
दम्पत्ति जो
पति के पिता के घर में रहता है।
(II) एक नव विवाहित. 2. पत्नी स्थानिक आवास
दम्पत्ति जो पत्नी की माता के घर में रहता है।
(III) एक नव विवाहित 3. पितृतंत्रात्मक आवास
दम्पत्ति जो
पत्नी अथवा पति के परिवार के साथ रहता है।
(iv)एक नव दम्पत्ति जो 4. द्विस्थानीय आवास
अपने रहने के
स्थान का कहीं भी यहां तक कि जो
उनके परिवारो के मूल स्थानों से भिन्न
5. नवस्थानीय
कूट :
(A)3245
(B)3154
(C)2314
(D)1542
उत्तर- A
25. सूची-I की मदों को सूची-II की मदों से सुमेलित कीजिए और उत्तर के लिए सही कूट का चयन कीजिए :
सूची-1 धार्मिक लक्षण सूची-IIअवधारणा
(I) पावनता से जुड़े व्यवहार 1. अलौकिकवाद
के प्रतिमान
(II) सजीव, व्यक्तिकृत आत्माओं अथवा 2. देवकुल
पूर्वजों के भूतों जो आश्रितों में रूचि लेते हैं
और मानवीय कार्यों को सक्रियता से प्रभावित करते हैं।
(III) देवी-देवताओं में आस्था जो मानवीय 3. सर्वात्मवाद
कार्यों को प्रभावित करते हैं।
(IV) एक धार्मिक आस्था जो देवी-देवता 4. ईश्वरवाद
तन्त्र में विश्वास रखती है।
5. कर्मकांड
कूट :
(A)5342
(B)5312
(C)1453
(D)4132
उत्तर- A
26. सूची-1 की मदों को सूची-11 की मदों से सुमेलित कीजिए और उत्तर के लिए सही कूट का चयन कीजिए :
सूची-I सूची-II
पूंजीवादी संगठन के लक्षण अवधारणा
(1) कुछेक एकात्मक निगमों का 1. अल्पाधिकार
उद्योग एवं बाजार पर दबदबा हो।
(II) एक निगम जो विभिन्न क्षेत्रों 2. बहुराष्ट्रीय निगम
की कई फर्मों का
नियन्त्रण करता हो।
(III) एक निगम जो एक से अधिक 3. सम्पीडिताश्म
देशों में व्यापार करता है।
(IV) औपचारिक रूप से 4. लेबर यूनियन
संरचित व्यापार संगठन जिसमें स्पष्ट सोपान
-तन्त्र, निश्चित प्रक्रियात्मक नियम और श्रम विभाजन रहता है।
5. निगमी सोपान तन्त्र
कूट :
I II III IV
(A)4 3 1 2
(B)1 5 4. 2
(C)1. 3. 2 5
(D)3. 2 4. 5
उत्तर- C
27. सूची-1 की मदों को सूची-II की मदों से सुमेलित कीजिए और उत्तर के लिए सही कूट का चयन कीजिए :
सूची-I. सूची-II
सरकार का प्रकार अवधारणा
(I) सामाजिक संगठन
जो समाज में शारीरिक 1. प्रजातन्त्र
बल के प्रयोग का एका
-धिकार रखने का दावा करते हैं।
(II) एक राजनीतिक पद्धति
जिसमें प्रति-निधियों की 2. तानाशाही
सरकार मतदाताओं के
प्रति जवाबदेही, सिविल नियम
और सिविल स्वतन्त्रता होती है।
(III) एक राजनीतिक
पद्धति जिसमें अन्तिम अधिकार 3. राज्य
एक व्यक्ति में निहित रहते हैं।
(IV) कुछ चयनित लोगों
का राज; अल्पतन्त्र का एक रूप 4. कुलीन तन्त्र
. 5. सरकार
कूट :
(I)(II)(III)(IV)
(A)3 1 2 5
(B)4 3 1 2
(C)2 1 3 5
(D)3 1 2 4
उत्तर-A
28. सूची-1 की मदों को सूची-II की मदों से सुमेलित कीजिए और उत्तर के लिए सही कूट का चयन कीजिए :
सूची-1 सूची-II
व्याख्या. पद
(I) वे नियम जो यह 1. अधिनायक तन्त्र
स्थापित करते हैं कि कोई
भी पात्र नागरिक किसी
सरकारी पद के लिए उम्मीदवार
हो सकता है और किसी
पद को ग्रहण कर सकता है।
(II) सामाजिक स्वतन्त्रता 2. जन स्वतन्त्रता
जिससे लोग अपने विचारों
और दूसरों को राजनीतिक
गतिविधि करने और उन्हें
इच्छानुसार मतदान करने
की स्वतन्त्रता हो।
(III) एक आर्थिक पद्धति 3. सिविल हुकूमत
जिसमें उत्पादन और
वितरण के मुख्य माध्यमों
पर सरकार का आधिपत्य रहता है।
(IV) एक सरकार जिसमें 4. साम्यवाद
सभी अधिकार एक व्यक्ति
में निहित रहते है और वही
मान्यता प्राप्त राजनीतिक
दल का संचालन करती है।
5. फासिस्टवाद
कूट :
(A)5321
(B)2435
(C)3514
(D)3241
उत्तर-D
29. सूची-I की मदों को सूची-II की मदों से सुमेलित कीजिए और उत्तर के लिए सही कूट का चयन कीजिए :
सूची-1 सूची-II
जनसंख्या प्रक्रिया. अवधारणा
(i) आबादी में पैदाइशों की गिनती 1. प्रजननता
(II) 1000 व्यक्तियों के पीछे वर्ष में 2. अशोधित मृत्यु दर
पैदाइशों की गिनती
(III) किसी जनसंख्या में बाल प्रजनन 3. अशोधित जन्म दर
योग्य 1000 स्त्रियों के पीछे वार्षिक
पैदाइशों की गिनती
(IV) कुल आबादी में वास्तविक. 4. प्रजनन दर
मृत्युओं की आवृत्ति
. 5. मृत्यु
कूट :
(I)(II)(III)(IV)
(A) 1 2 4 5
(B) 2 3 1 4
(C)1 3 4 5
(D) 5 2 1 3
उत्तर-C
Table coming soon.
स्त्रोत: अमेरिका की जनसंख्यिकी से
30. 10 वर्ष की आयु पर स्त्रियों की जीवनावधि क्या है?
(A) 45.2 वर्ष
(C) 43.8 वर्ष
(B) 48.4 वर्ष
(D) 46.0 वर्ष
उत्तर- C
31. किस देश में जन्म के समय पुरुषों की जीवनावधि न्यूनतम है?
(A) भारत
(C) कनाडा
(B) बर्मा
(D) ग्वाटेमाला
उत्तर-B
32. भारत के लिए जन्म के समय स्त्रियों की प्रत्याशित जीवनावधि क्या होगी?
(A) 41.9 वर्ष
(C) 40.6 वर्ष
(D) 46.0 वर्ष
(B) 48.4 वर्ष
उत्तर-C
33. किस देश में पुरुषों की जीवनावधि अधिकतम है?
(A) अमेरिका
(B) स्वीडन
(C) इजरायल
(D) कनाडा
उत्तर-B
34. नीचे दो कथन दिये गए हैं जिनमें से प्रथम को अभिकथन
(A) और द्वितीय को तर्क (R) कहा गया है:
अभिकथन (A): भारतीय नगरों और कस्बों में अन्तर-धार्मिक तनाव स्थानीय होते हैं।
तर्क (R) : साम्प्रदायिक और संकीर्णता को समाप्त करने के लिए धर्म-निरपेक्षता के दृष्टिकोण का पर्याप्त प्रसार नहीं हुआ।
ऊपर लिखे कथनों के आधार पर सही कूट चुनिये
कूट :
(A) (A) और (R) दोनों सही हैं और (A) का (R) सही स्पष्टीकरण है।
(B) (A) और (R) दोनों सही हैं और (A) का (R) सही स्प्ष्टीकरण नहीं है।
(C) (A) सही है परन्तु (R) गलत है।
(D) (A) गलत है परन्तु (R) सही है।
उत्तर-A
35. आवर्तक वितरण के चित्रात्मक निरुपण को क्या कहा जाता है?
(A) आयतचित्र (हिस्टोग्राम)
(B) मोनोग्राम
(C) होलोग्राम
(D) स्केलोग्राम
उत्तर- A
36-I में दी मदों को सूची-II में दी मदों के साथ – सुमेलित कीजिये और अपने उत्तर के लिए सही कूट का चयन कीजिए :
सूची-1. सूची-II पद
(1) किसी परिदृश्य की प्रारम्भिक, 1. वर्णन
मोटी समझ विकसित करने की चेष्टा
(II) अध्ययनाधीन परिदृश्य या किसी 2. स्पष्टीकरण
समष्टि के लक्षणों का ठीक-ठीक मापन
तथा उनकी सूचना देना
(III) सिद्धान्त से निकाली चीजों की प्रकृति 3. खोज
के बारे में विशिष्ट अपेक्षाओं का विवरण
(IV) अध्ययनाधीन परिदृश्य के भिन्न 4. परिकल्पना
पहलुओं के बीच सम्बन्ध की खोज और सूचना देना
. 5. विश्लेषण की इकाई
कूट :
(I)(II)(III)(IV)
(A) 2534
(B)4325
(C)3142
(D)1423
उत्तर- B
37.
कूट :
(A) (IV) (II) (III)और(I)
(B)(III)(IV)(I)और(II)
(C)(II)(III)(VI)और(I)
(D)(IV)(III)(I)और(II)
उत्तर- D
38-हमारे पास चार क्लासीकीय सिद्धान्त है जिन्होंने समाजशास्त्र को अत्यधिक प्रभावित किया। समाजशास्त्र में उनके आविर्भाव का सही क्रम पहचानें :सूची-1 में दी मदों को सूची-II में दी मदों के साथ सुमेलित कीजिये और अपने उत्तर के लिए सही कूट का चयन कीजिए :
(A) कार्ल मार्क्स, मैक्स वेबर, इमाईल दुर्खीम, ऑगस्ट कॉम्टे
(B) ऑगस्ट कॉम्टे, मैक्स वेबर, कार्ल मार्क्स, इमाईल दुर्खीम
(C) ऑगस्ट कॉम्टे, कार्ल मार्क्स, इमाईल दुर्खीम, मैक्स वेबर
(D) मैक्स वेबर, इमाईल दुर्खीम, ऑगस्ट कॉम्टे, कार्ल मार्क्स
उत्तर-C
39.नीचे दो कथन दिये गये हैं, एक को अभिकथन (A) और दूसरे को कारण (R) का नाम दिया गया है:
अभिकथन (A): मार्क्स उस युग में रहते थे जब औद्योगिक समाजों में लोगों की भारी संख्या निर्धन थी।
कारण (R) : ग्रामीण निर्धन शहरों में जाने के लिये प्रलोभित हुए। वहां नव औद्योगिक अर्थव्यवस्थाओं के कारखानों तथा वर्कशॉपस् में रोजगार उपलब्ध था।
उपर्युक्त कथनों के सन्दर्भ में निम्नलिखित में से कौनसा सही है?
(A) (A) सही है परन्तु (R) गलत है।
(B) (A) और (R) दोनों सही हैं।
(C) (A) गलत है परन्तु (R) सही है।
(D) (A) और (R) दोनों गलत हैं।
उत्तर-B
40.नीचे दो कथन दिये गये हैं, एक को अभिकथन (A) और दूसरे को कारण (R) का नाम दिया गया है :
अभिकथन (A) : कॉम्टे ने 1830 और 1842 के मध्य अपनी मुख्य कृति ‘कोर्स दी फिलोसफी पोजिटिव’ लिखी जिसमें उन्होंने समाजशास्त्र शब्द का उपयोग किया।
कारण (R) : 1848 के फरवरी आन्दोलन के तुरन्त बाद, कॉम्टे ने अपनी सोसाइटी पोजिटिव की स्थापना की जो उसकी शिक्षा का केन्द्र बन गई और उस समय के समाजशास्त्रीय मुद्दों को गहन रूप से सीखने के लिये विद्यार्थियों को आकर्षित किया।
उक्त कथनों के सन्दर्भ में, निम्नलिखित में से कौन सा सही है :
(A) (A) और (R) थोनों सत्य है और (R), (A) की सही व्याख्या है।
(B) (A) और (R) दोनों सत्य है परन्तु (R), (A) की सही व्याख्या नहीं है।
(C) (A) सत्य है परन्तु (R) असत्य है।
(D) (A) असत्य है परन्तु (R) सत्य है।
(A) और
उत्तर-B
41.नीचे दो कथन दिये गये हैं, एक को अभिकथन दूसरे को कारण (R) का नाम दिया गया है:
अभिकथन (A): दुर्खीम मानते हैं कि व्यक्ति मात्र अपने सामाजिक वातावरण का उत्पाद होते
कारण (R) : दुर्खीम ने विचलन के सामाजिक परिदृश्य के रूप में आत्महत्या का अध्ययन किया और दर्शाया कि यह निश्चित रूप से सामाजिक कारकों द्वारा रूप धारण करती है बजाय सिर्फ व्यक्तिगत मानसिक परेशानियों के द्वारा।
उक्त कथनों के सन्दर्भ में, निम्नलिखित में से कौन-सा सही है :
(A) (A) सही है परन्तु (R) गलत है।
(B) (A) और (R) दोनों सही है।
(C) (A) गलत है परन्तु (R) सही है।
(D) (A) और (R) दोनों गलत हैं।
उत्तर- B
42.नीचे दो कथन दिये गये हैं, एक को अभिकथन (A) और दूसरे को कारण (R) का नाम दिया गया है:
अभिकथन (A) : सभी जाने माने समाजों में धर्म विद्यमान है, यद्यपि धार्मिक विश्वास तथा प्रथाएं भिन्न संस्कृतियों में भिन्न-भिन्न होती हैं।
कारण (R): सभी धर्मो में आस्थावानों के समुदाय द्वारा पालन किये जा रहे अनुष्ठानों से जुड़े प्रतीकों का समूह होता है। उक्त कथनों के सन्दर्भ में, निम्नलिखित में से कौन-सा सही है :
(A) (A) सही है परन्तु (R) गलत है।
(B) (A) और (R) दोनों सही हैं।
(C) (A) गलत है परन्तु (R) सही है।
(D) (A) और (R) दोनों गलत हैं।
उत्तर- B
43. निम्नलिखित युग्मों में से कौनसा सही सुमेलित है? सही कूट का चयन कीजिये :
कूट :
(A) समाजशास्त्रीय सिद्धान्त का सरोकार प्रतीकात्मक अंत क्रिया
उन अर्थों के साथ है जो लोग अपने खुद
के तथा दूसरों के व्यवहार में स्थापित करते हैं।
(B) सामाजिक प्रक्रिया जो समाज के चलते रहने प्रतिमान
की प्रक्रिया एवं कायम रहने में योगदान देती है।
(C) दो अथवा ज्यादा आनु भाविक चरों के बीच सम्बन्ध परिकल्पना
के बारे में परीक्षित कथन
(D) शोधकर्ताओं की प्रवृत्ति जो उन्हें उस आंकड़े का चयन वस्तुनिष्ठता
करने जो कि उनकी परिकल्पना का समर्थन करते हैं और
उन आंकड़े जो उसका विरोध करते हैं, की उपेक्षा करने की ओर अग्रसर करती है।
उत्तर-A
44′सामाजिक उद्विकास’ इस पद का उपयोग किसके उद्विकास को स्पष्ट करने के लिये किया जाता है?
(A) जीव
(B) पशु समाज
(C) पशु तथा मानव
(D) मानवीय समाज
उत्तर-D
45.निम्नलिखित में से किसने कहा है कि समाज वैचारिक, तात्विक (या अभौतिक) और सकारात्मक (पॉजिटिव) अवस्थाओं से गुजरता है:
(A) दुर्खीम
(B) सेंट साइमन
(C) मैकाइवर
(D) कॉम्टे
उत्तर- D
46.कार्ल मार्क्स सामाजिक परिवर्तन के किस सिद्धान्त से सम्बन्ध रखते हैं?
(A) चक्रीय सिद्धान्त
(B) प्रकार्यात्मक सिद्धान्त
(C) संघर्ष सिद्धान्त
(D) विकास मूलक सिद्धान्त
उत्तर-C
47.’संघर्ष समाज की स्थायी विशेषता है अस्थायी घटना नहीं’ यह किसने कहा है?
(A) कार्ल मार्क्स
(B) हर्बर्ट स्पेंसर
(C) जॉर्ज सिम्मल
(D) सी. राइट मिल्स
उत्तर- A
48इ. दुर्खीम के अनुसार धार्मिक धारणाओं की समाजविज्ञान भूमिका यह है कि :
(A) वे व्यक्तियों को आंतरिक तथा बाह्य खतरों का मुकाबला करने में सक्षम बनाते हैं।
(B) वे व्यक्तियों को धार्मिक अनुष्ठानों तथा औप-चारिकताओं को पूरा करने के अवसर प्रदान करते
(C) वे व्यक्तियों को आधिदैविक का अनुभव करने के लिये सक्षम बनाते हैं।
(D) वे व्यक्तियों को उनके सामाजिक जीवन में मजबूत कारक प्रदान करते हैं।
उत्तर- D
49.कुछ स्थितियों के अंतर्गत, धार्मिक विश्वासों का आर्थिक व्यवहार पर वृहद प्रभाव पड़ सकता है। किसने पूंजीवाद के विकास के अपने अध्ययन में उपर्युक्त धारणा का उपयोग किया है :
(A) इ. दुर्खीम
(B) कार्ल मार्क्स
(C) बी. मलिनॉस्की
(D) मेक्स वेबर
उत्तर-D
50.दुर्खीम के अनुसार, सर्वाधिक आदिम प्रकार का धर्म है :
(A) जीववाद
(B) मैजिक (जादू या माया)
(C) टोटेमवाद
(D) प्रकृतिवाद
उत्तर-C
![यू.जी.सी.नेट-परीक्ष जून- 2011समाजशास्त्र : द्वितीय प्रश्न पत्र[ UGC NET EXAM-JUNE 2011, SOCIOLOGY SECOND PAPER] आधुनिक भारत [ Objective N.C.E.R.T. M.C.Q’s Modern India]](https://samsamyikduniya.com/wp-content/uploads/2025/09/NK1-green-samsamyik-1140x570.jpg)