यू. जी. सी. नेट परीक्षा, जुलाई 2016 समाजशास्त्र : प्रश्न-पत्र-II
हल प्रश्न-पत्र
निर्देश: इस प्रश्नपत्र में पचास (50) बहु-विकल्पीय प्रश्न है। प्रत्येक प्रश्न के दो (2) अंक है। सभी प्रश्न अनिवार्य हैं।
1. निम्नलिखित में से कौन-सा कथन समाजशास्त्रीय कल्पना के बारे में सी. राइट मिल्स के विचार को निरूपित करता है?
(A) सामाजिक जगत को सामाजिक तथ्य के रूप में देखना
(B) शास्त्रीय सिद्धान्तवादियों के बीच मतभेदों को समझना
(C) निजी समस्याओं और सामाजिक मुद्दों को एक साथ लाना
(D) व्यक्ति आधारित स्पष्टीकरण से बचना
उत्तर-C
2. निम्नलिखित में से किसका कथन है कि समाजशास्त्र . सामूहिक प्रतिनिधित्व का अध्ययन है ?
(A) वेबर
(B) दुर्खीम
(C) कॉम्ट
(D) स्पेन्सर
उत्तर-B
3. मैक्स वेबर के अनुसार आदर्श प्रारूप है :
(A) प्रदत्त समाज में सर्वाधिक सामान्य परिस्थिति
(B) एक आदर्श समाज का दार्शनिक प्रतिरूप
(C) सामाजिक प्रघटना को समझने का अवधारणात्मक या विश्लेषणात्मक साधन
(D) सामाजिक शोधकर्ता के द्वारा संगृहीत सांख्यिकीय साक्ष्य
उत्तर-C
4. किसके अनुसार आत्मसात् किए गए ‘साझा मूल्य’ किसी भी समाज के सामाजिक एकीकरण में निर्णायक भूमिका निभाने वाले माने जाते हैं ?
(A) टी. पार्सन्स
(B) बी. मैलिनॉवस्की
(C) ई. दुर्खीम
(D) आर.के. मर्टन
उत्तर-A
5. रॉबर्ट रेडफील्ड के अनुसार निम्नलिखित में से कौन-सी एक लघु समुदाय की विशेषता नहीं है?
(A) विशिष्टता
(B) सजातीयता
(C) स्थान
(D) आत्मनिर्भरता
उत्तर-C
6. सूची-1 में दिए गए मदों को सूची-II में दिए गए मदों से सुमेलित कीजिए :
सूची-1 सूची-II
(पुस्तकें) (लेखक)
(a) पैटर्नर्ट्स ऑफ कल्चर (i) टी. एस. इलियट
(b) प्रीमिटिव कल्चर (ii) ई. बी. टायलर
(c) ए. साइन्टिफिक थ्योरी ऑफ कल्चर (iii) रूथ बेनेडिक्ट
(d) नोट्स टुवर्ड्स द डेफिनिशन ऑफ कल्चर (iv) बी. मैलिनॉवस्की
नीचे दिए कूट से सही उत्तर चुनिए :
कूट :
(a)(b)(c)(d)
(A)(i)(ii)(iii)(iv)
(B)(iii)(ii)(iv)(i)
(C)(ii)(iii)(iv)(i)
(D)(iv)(i)(ii)(iii)
उत्तर-B
7. निम्नलिखित में से कौन-सी एक समुदाय की विशेषता नहीं है ?
(A) भूभाग
(B) सामाजिक संबंधों का समूह
(C) हम की भावना
(D) भाषा
उत्तर-D
8. सामाजिक प्रतिमान के रूप में बारम्बार होने वाले प्रस्थिति के परिवर्तन को कहा जाता है :
(A) प्रस्थिति समूह
(B) प्रस्थिति संघर्ष
(C) सामाजिक प्रस्थिति
(D) प्रस्थिति क्रम
उत्तर-D
9. जब किसी भूमिका को निभाने वाला भूमिका से आत्मगत तटस्थता को अपनाता है तो इसे कहा जाता है :
(A) भूमिका-संघर्ष
(B) भूमिका-ग्रहण
(C) भूमिका-दूरी
(D) भूमिका-असंगति
उत्तर-D
10. यह किसका कथन है कि भूमिका प्रस्थिति का गतिशील पहलू है, जहां ‘प्रस्थिति’ का सबंध प्रतिष्ठा सेऔर ‘भूमिका’ का संबंध निष्पादन से है?
(A) राल्फ लिटन
(B) आर. के. मर्टन
(C) मैक्स वेबर
(D) पी.एल. केन्डाल :
उत्तर-A
11. भूमिका संबधों की श्रृंखला, जो व्यक्तियों को विशेष सामाजिक प्रस्थिति पर होने के कारण मिलती है, को मर्टन ने क्या कहा है?
(A) बहुल भूमिकाए
(B) भूमिका समूह
(C) भूमिका नेटवर्क
(D) प्रस्थिति भूमिका
उत्तर-B
12. निम्नलिखित में से कौन-सी प्राथमिक समूह की विशेषताएं नहीं है ?
(a) अपने मानक/नियम
(b) आयु
(c) लिंग
(d) आमने-सामने की अन्तर्क्रिया
नीचे दिए कूट से सही उत्तर चुनिए
(A) a और b
(B) a और d
(C) b और d
(D) b और c
उत्तर-D
13. सूची-1 को सूची-II के साथ सुमेलित कीजिए और सूचियो के नीचे दिए गए कूट से सही उत्तर चुनिए :
सूची-1 सूची-II
(संकल्पना) (प्रतिपादक)
(a) मिलिटेंट एण्ड इन्डस्ट्रियल सोसाइटी (i) ई दुर्खीम
(b) मेकैनिकल एण्ड ऑर्गेनिक सॉलिडैरिटी (ⅱ) एच. स्पेन्सर
(c) फोक-अर्बन कंटिन्युम (iii) एफ. टोनीज
(d) जेमिनशाफ्ट एण्ड जेसेल (iv) आर. रेडफील्ड
शाफ्ट
कूट :
(a)(b)(c)(d)
(A)(ii)(i)(iii)(iv)
(B)(ii)(i)(iv)(iii)
(C)(i)(ii)(iv)(iii)
(D)(iv)(ⅲ)(i)(ii)
उत्तर-B
14. नीचे दो वाक्य दिए गए हैं, एक को अभिकथन (A) और दूसरे को तर्क (R) कहा गया है:
अभिकथन (A) : सभी समूह सामाजिक नेटवर्क हैं।
तर्क (R) : सभी नेटवर्क सामाजिक समूह नहीं है।
नीचे दिए गए कूट से सही उत्तर का चयन कीजिए
कूट :
(A) (A) और (R) दोनों सही है तथा (R), (A) की सही व्याख्या है।
(B) (A) और (R) दोनो सही है, परन्तु व्याख्या नहीं है। (R), (A) की सही
(C) (A) सही है, किन्तु (R) गलत है।
(D) (A) गलत है, किन्तु (R) सही है।
उत्तर-B
15. एक धार्मिक पंथ में सत्ता का प्रकार है
(A) परम्परागत
(B) नौकरशाही
(C) बुद्धि सगत
(D) विधिक
उत्तर-A
16. एक जीव के रूप में एक व्यक्ति के पास जन्म के समय क्या नहीं होता है जो समाजीकरण की प्रक्रिया मे प्रासगिक होता है ?
(A) मूल प्रवृत्ति
(B) क्षमताए
(C) प्रतिवर्त
(D) मनोवृत्ति
उत्तर-D
17. निम्नलिखित में से कौन ‘माइन्ड, सेल्फ एण्ड सोसाइटी का लेखक है?
(A) टालकॉट पार्सन्स
(B) मार्गरेट मीड
(C) जॉर्ज एच. मीड
(D) गार्डनर मर्फी
उत्तर-C
18. किसकी रचनाओं में सामाजिक स्तरीकरण के प्रकार्यात्मक सिद्धान्त का प्रतिपादन किया गया था?
(A) डेविस एण्ड ब्लैक
(B) डेविस एण्ड मूर
(C) पार्सन्स एण्ड बेल्स
(D) वाइजर एण्ड वाइजर
उत्तर-B
19. एक परिवार में, दादा एक गाव में कुम्हार था और पिता ने शहर के एक स्कूल में शिक्षण किया और अब पुत्र महानगर में बहुराष्ट्रीय कंपनी में एक इंजीनियर है। यह दर्शाता है।
(A) सास्कृतिक गतिशीलता
(B) क्षैतिज गतिशीलता
(C) एक पीढ़ी के अन्तर्गत गतिशीलता
(D) अंतर-पीढ़ी गतिशीलता
उत्तर-D
20. निम्नलिखित में से कौन-सा विचार सामाजिक परिवर्तन का सबसे प्राचीन विचार है?
(A) चक्रीय
(B) रैखिक
(C) उद्विकासवादी
(D) द्वन्द्वात्मक
उत्तर-C
21. निम्नलिखित में से किसने कहा कि क्रांतियां इतिहास की इंजन है ?
(A) जी.डब्ल्यू.एफ. हीगेल
(B) ई. कॉन्ट
(C) के. मार्क्स
(D) एफ. एन्जेल्स
उत्तर-C
22. सूची-1 को सूची-II से सुमेलित कीजिए और सूचियों के नीचे दिए गए कूट से सही उत्तर चुनिए :
सूची-1 सूची-II
(a) लॉ ऑफ थी स्टेजेज (i) टॉयलर
(b) ऑर्गेनिक एनालॉजी (ii) दुर्खीम
(c) डिविजन ऑफ लेबर (iii) कॉम्ट
(d) प्रिमिटिव कल्चर (iv) स्पेन्सर
कूट:
(a)(b)(c)(d)
(A)(iii)(iv)(ii)(i)
(B)(ii)(iii)(iv)(i)
(C)(i)(iii)(ii)(iv)
(D)iv iii ii i
उत्तर-A
2.3. सामाजिक सरचना के एक महत्वपूर्ण घटक के रूप में अस्तित्व की आवश्यक दशाओ वाक्यांश का प्रयोग किसने किया?
(A) एस.एफ. नाडेल
(B) सी. लेवी. स्ट्रॉस
(C) ए.आर. रेडक्लिफ ब्राउन
(D) आर के. मर्टन
उत्तर-C
24. निम्नलिखित में से कौन इस विचार का समर्थन करता है कि सामाजिक संरचना लगभग स्थिर और अपरिवर्तनीय है जबकि इसका गुणात्मक स्वरूप गतिशील और परिवर्तनीय है ?
(A) ए.आर. रैडक्लिक-ब्राउन
(B) एस.एफ. नाडेल
(C) बी. मैलिनॉवस्की
(D) सी. लेवी-स्टॉस
उत्तर-B
25. सूची-1 में दिए गए मदों को सूची-II से सुमेलि कीजिए:
सूची-1 सूची-II
(संकल्पनाएं) (प्रतिपादक)
(a) सोशल-मॉर्फोलॉजी (i) लेवी-स्ट्रॉस
(सामाजिक-आकारिकी)
(b) रेसिप्रोसिटि (परस्परता) (ii) फर्डिनेन्ड दि सॉसर
(c) एलायंस थ्योरी (गठबन्धन सिद्धान्त) (iii) रेडक्लिफ-ब्राउन
(d) स्ट्रक्चरल-लिंग्विस्ट (iv) मार्सल मॉस
(संरचनात्मक भाषाविद)
नीचे दिए गए कूटों से सही उत्तर चुनिए :
कूट:
(a)(b)(c)(d)
(A)(iii)(ii)(iv)(i)
(B)(ⅱ)(ⅲ)(i)(iv)
(C)(ⅲ)(iv)(i)(ii)
(D)(iv)(ii)(ii)(i)
उत्तर-C
26. निम्नलिखित में से किसने नातेदारी संरचनाओं के अपने अध्ययन में ‘यान्त्रिक’ और ‘सांख्यिकीय’ प्रतिरूप प्रस्तुत किए हैं:
(A) सी लेवी-स्ट्रॉस
(B) जेम्स फ्रेजर
(C) ए.आर. रेडक्लिफ-ब्राउन
(D) एस.एफ. नाडेल
उत्तर-A
27. निम्नलिखित में से किसने सामाजिक व्यवस्था में प्रगामी विकास की प्रक्रिया में गतिमान संतुलन की बात की है?
(A) टी. पार्सन्स
(B) आर.के. मर्टन
(C) मैक्स वेबर
(D) बी. मैलिनॉवस्की
उत्तर-A
28. ई. दुर्खीम के लिए नैतिक घनत्व का अर्थ है।
(A) व्यक्तियों की संख्या में मात्र वृद्धि
(B) नैतिक रूप से कार्य कर रहे व्यक्ति
(C) संयम अनुभव करने वाले व्यक्ति
(D) व्यक्तियों के बीच अधिक अन्तर्क्रिया
उत्तर-D
29. ‘स्वतः साधक भविष्योक्ति’ की संकल्पना की व्याख्या किसने की थी?
(A) मैक्स वेबर
(B) आर. के. मर्टन
(C) टी. पार्सन्स
(D) इनमें से कोई नहीं
उत्तर-B
30. ‘ट्रोब्रियांड आइलैंडर्स’ का अध्ययन किसने किया?
(A) ए.आर. ब्राउन
(B) जे. फ्रेजर
(C) बी. मैलिनॉवस्की
(D) ई. दर्खीम
उत्तर-C
31. “द जेनरेलाइज्ड अदर” की संकल्पना के प्रवर्तक थे :
(A) जी एच. मीड
(B) एच. ब्लूमर
(C) वी. पैरेटो
(D) इनमें से कोई नहीं
उत्तर-A
32. मैक्स वेबर ने किसकी उपस्थिति या अनुपस्थिति के रूप में शक्ति और सत्ता में विभेद किया है?
(A) अनुक्रम
(B) तर्कसंगतता
(C) वैधता
(D) नौकरशाही
उत्तर-C
33. अभिजात्य वर्ग के सिद्धान्त का सबसे पहले विकास किन्होंने किया?
(A) पैरेटो और मोस्का
(B) मिल्स और डेविड लेन
(C) पैरेटो और मिल्स
(D) मोस्का और मिशेल
उत्तर-A
34. “द मेथोडोलॉजिकल पोजीशन ऑफ सिम्बॉलिक इन्टरऐक्शनिज्म” पुस्तक के लेखक थे :
(A) एच. ब्लूमर
(B) सी.एच. कूले
(C) ई गॉपमैन
(D) जी.एच. मीड
उत्तर-A
35. संघर्ष के प्रकार्यवाद उपागम का प्रतिपादन किसने किया था ?
(A) आर. डाहरेन्डॉर्फ
(B) एल. ए. कोजर
(C) कार्ल मार्क्स
(D) आर. कॉलिन्स
उत्तर-B
36. कार्ल मार्क्स के अनुसार सामाजिक परिवर्तन के पांच महान साधन कौन से हैं जो उत्तरवर्ती रूप से मानव समाज की गत्यात्मकता को साकार करते हैं:
(a) दासत्व
(b) प्राथमिक साम्यवाद
(c) पूंजीवाद
(d) सामन्तवाद
(e) समाजवाद
उसने इन अवस्थाओं को किस क्रम में रखा ?
(A) a, b, c, d, e
(B) b, a, c, d, e
(C) b, a, d, c, e
(d) a, b, d, c, e
उत्तर-C
37. नीचे दो कथन दिए गए है, एक अभिकथन (A) है दूसरा तर्क (R) है:
अभिकथन (A): अवलोकन कभी-कभी हमें सामाजिक प्रघटना के बारे में बेहतर निष्कर्ष प्रदान करता है।
तर्क (R) : अवलोकन एक विधि है जिसमे कोई भी पक्षपात सम्मिलित नहीं होता है।
नीचे दिए गए कूटो में से सही उत्तर चुनिए :
कूट :
(A) (A) और (R) दोनों सही है तथा (R), (A) की सही व्याख्या है।
(B) (A) और (R) दोनों सही है, किन्तु (R), (A) की सही व्याख्या नहीं है।
(C) (A) सही है, किन्तु (R) गलत है।
(D) (A) गलत है, किन्तु (R) सही है।
उत्तर-B
38. मार्क्स की व्याख्या के अनुसार सही तर्कसंगत क्रम की पहचान कीजिए
(A) स्वयं में वर्ग, स्वयं के लिए वर्ग, सामाजिक रूपान्तरण, वर्ग संघर्ष
(B) स्वयं मे वर्ग, स्वय के लिए वर्ग, वर्ग संघर्ष, सामाजिक रूपान्तरण
(C) स्वयं मे वर्ग, वर्ग संघर्ष, स्वयं के लिए वर्ग, सामाजिक रूपान्तरण
(D) स्वयं के लिए वर्ग, वर्ग संघर्ष, स्वयं में वर्ग, सामाजिक रूपान्तरण
उत्तर-B
39. यह किसने कहा है कि “मानव कार्यकलाप को केवल अंदर से ही देखा और समझा जा सकता है”?
(A) मैक्स वेबर
(B) डब्ल्यू डिल्थे
(C) ई. दुर्खीम
(D) पी. सोरोकिन
उत्तर-B
40. यह विचार किसने किया है कि ‘अवलोकन, वर्गीकरण और अप्रत्यक्ष प्रयोग की दृष्टि से सामाजिक प्रघटना को प्राकृतिक प्रघटना जैसा माना जा सकता है?
(A) ईमाइल दुर्खीम
(B) ए.आर. रेडक्लिफ-ब्राउन
(C) (A) और (B) दोनों
(D) उपर्युक्त में से कोई नहीं
उत्तर-C
41. भारतीय समाजशास्त्रियो मे से किसने सामाजिक प्रघटना के अध्ययन के समेकित उपागम की वकालत की है?
(A) डी.पी. मुकर्जी
(B) जी. एस. घुरिये
(C) राधाकमल मुखजी
(D) रामकृष्ण मुखर्जी
उत्तर-C
42. निम्नलिखित में से किसने पहली बार भारत मे ‘एक औद्योगिक नगर का सर्वेक्षण किया तथा साख्यिकीय अवधारणाओं और साधनों का प्रयोग किया?
(A) डी. एन. मजूमदार
(B) एम.एन. श्रीनिवास
(C) वी एस. डिसूजा
(D) एस.सी. दुबे
उत्तर-A
43. किसके बारे में यह कहा जाता है कि उसने यू.एस.ए. मे ‘एक स्ट्रीट कॉर्नर सोसाइटी के अध्ययन में सहभागी अवलोकन विधि का प्रयोग किया था?
(A) बी. मैलिनॉवस्की
(B) डब्ल्यू एफ. व्हाइट
(C) पॉल एफ. लाजार्स फील्ड
(D) आर.के. मर्टन
उत्तर-B
44. सूची-1 और सूची-II से सुमेलित कीजिए और सूचियों के नीचे दिए गए कूटो में से सही उत्तर चुनिए :
सूची-1 सूची-II
(पुस्तके) (लेखक)
(a) दि मेथडोलॉजी (i) जॉन मज
ऑफ दि सोशल साइन्सेज
(b) दि. रूल्स ऑफ (ii) जहोडा और अन्य
सोशियोलॉजिकल मैथड
(c) दि टूल्स ऑफ सोशल साइन्स (iii) ईमाइल दुर्खीम
(d) मेथड्स इन सोशल रिलेशन्स (iv) पी.वी.यंग
. (v) मैक्स वेबर
कूट :
(a)(b)(c)(d)
(A)(i)(ii)(ⅲ)(iv)
(B)(v)(iv)(iii)(ii)
(C)(iv)(iii)(ii)(i)
(d)(v)(iii)(i)(ii)
उत्तर-D
45. जनगणना किसका उदाहरण है ?
(A) व्याख्यात्मक शोध का
(B) अन्वेषणात्मक शोध का
(D) नैदानिक शोध का
(C) विवरणात्मक शोध का
उत्तर-C
46. निम्नलिखित में से कौन-सा एक औसत का माप गुणात्मक आंकड़ों पर लागू किया जा सकता है?
(A) माध्य
(B) मध्य
(C) बहुलक
(D) इनमें से सभी
उत्तर-C
47. मानक विचलन किसका माप है ?
(A) बहुलक के इर्द-गिर्द प्रकीर्णन
(B) माध्य के इर्द-गिर्द प्रकीर्णन
(C) बहुलक और माध्य के इर्द-गिर्द प्रकीर्णन
(D) माध्यिका और बहुलक के इर्द-गिर्द प्रकीर्णन
उत्तर-B
48. व्यक्तिक अध्ययन का उद्देश्य है :
(A) एक इकाई का गुणात्मक विश्लेषण
(B) एक इकाई का मात्रात्मक विश्लेषण
(C) गुणात्मक और मात्रात्मक विश्लेषण दोनों
(D) एक इकाई के सभी पहलुओं का गुणात्मक एवं विस्तृत विश्लेषण
उत्तर-D
49. ऐतिहासिक शोध की एक पद्धति, जिसमें जीवित व्यक्तियों की स्मृतियों का संग्रह किया जाता है, को कहा जाता है :
(A) व्यक्ति अध्ययन
(B) विषय-वस्तु विश्लेषण
(C) मौखिक इतिहास
(D) ऊहात्मक इतिहास
उत्तर-C
50. किस पद्धति में साधारणतया पूर्व निर्धारित श्रेणियों के समूह के विशेष मदों के आपतन की गणना सम्मिलित है?
(A) व्यक्ति अध्ययन
(B) विषय विश्लेषण
(C) (A) और (B) दोनों
(D) उपर्युक्त में से कोई नहीं
उत्तर-B
![यू.जी.सी. नेट परीक्षा जुलाई 2016 समाजशास्त्र प्रश्न-पत्र -ii हल प्रश्न-पत्र आधुनिक भारत [ Objective N.C.E.R.T. M.C.Q’s Modern India]](https://samsamyikduniya.com/wp-content/uploads/2025/09/NK1-jpg-simple-samsamyik-1140x570.jpg)