यू.जी.सी. नेट परीक्षा दिसम्बर 2015 समाज शास्त्र – iii
इस प्रश्न पत्र में पचहत्तर (75) बहु विकल्पीय प्रश्न हैं। प्रत्तेक प्रश्न के (2) अंक हैं। सभी प्रश्न अनिवार्य हैं।
हल प्रश्न-
1. निम्नांकित में से किसने अपने सिद्धान्त में ‘निर्देशात्मकता’ और ‘निजवाचकता’ की अवधारणाओं का प्रयोग किया है?
(A) हैरोल्ड गारफिकेल
(B) थॉमस लकमैन
(C) अल्फ्रेड शुद्ध
(D) इर्विंग गॉफमैन
उत्तर- A
2. निम्नलिखित में से किसे निम्नांकित के रूप में वर्णित किया जा सकता है, “दर्शनशास्त्र की एक प्रणाली जो व्यक्ति और उसके चेतन अनुभवों से शुरू होती है और पूर्व धारणाओं, पूर्वाग्रहों और कट्टर दार्शनिक मतों से बचने की कोशिश करती है”?
(A) पारिस्थितिकी
(B) घटना क्रिया विज्ञान
(C) नृजाति पद्धति शास्त्र
(D) नाट्य शास्त्र
उत्तर-B
3. नृजाति पद्धति शास्त्र पर अपने कार्य में गारफिंकेल ने निम्नांकित में से किस विधि का प्रयोग नहीं किया है?
(A) लेखा परीक्षा परम्परायें
(B) इत्यादी (एट सेट्रा) सिद्धान्त
(C) वृत्त चित्र विधि
(D) सग्रहण आख्यान
उत्तर-D
4. निम्नांकित सूची को सुमेलित करें :
सूची-I सूची-II
(लेखक) (पुस्तक)
(a) अल्फ्रेड शुट्ज (i) प्रेजेंटेशन ऑफ सेल्फ’ इन एवरीडे लाईफ
(b) पीटर बर्गर और (ii) द फिनोमेनोलॉजी ऑफ द सोशल वर्ल्ड
थॉमस लकमैन
(c) हैरोल्ड गारफिकेल (iii) द सोशल कंसट्रक्शन ऑफ रियलिटी
(d) इर्विंग गॉफमैन (iv) स्टडीज इन एथनो-मेथडोलॉजी
निम्नांकित दिए गए कूटों में से सही उत्तर का चयन करें :
(a)(b)(c)(d)
(A) (iii)(i)(ii)(iv)
(B)(iv)(iii)(ii)(i)
(C)(ii)(ⅲ)(iv)(i)
(D)(i)(ii)(iii)(iv)
उत्तर-C
5. सामाजिक मूल्यांकन का वह दृष्टिकोण जिसमें नाट्यशाला रोजमर्रा के जीवन से एक समानता का आधार होती है, किसके रुप में जाना जाता है :
(A) प्रयोजनवाद
(B) नाट्यशास्त्र
(C) धर्मशास्त्र
(D) जराविज्ञान
उत्तर- B
6. द्वन्द्वतात्मक प्रक्रिया के क्षणों के रूप में वर्णित बर्गर और लकमैन के सिद्धान्त की मुख्य अवधारणायें हैं :
(A) बहिःकरण, विषयीकरण, आभ्यंतीकरण
(B) विषयीकरण, आभ्यंतीकरण विषयनिष्ठता
(C) आभ्यंतीकरण, विषयनिष्ठता, बहिःकरण
(D) बहिःकरण, समावेशन, आभ्यंतीकरण
उत्तर- A
7. लुई अल्थुजर ने निम्नांकित में से किन विचारों का विरोध किया है?
(A) मार्क्सवाद के अन्तर्गत मानवतावादी आन्दोलन
(B) मार्क्सवाद के अन्तर्गत मानवतावादी और हिगेलवादी आन्दोलन
(C) मार्क्सवाद के भीतर मानवतावादी श्रमिक आन्दोलन
(D) मार्क्सवाद के भीतर श्रमिक-हिगेलवादी आन्दोलन
उत्तर-B
8. हेबरमॉस के विचारों के अनुसार आधुनिक समाजों में विज्ञान और तकनीकी तार्किकता निम्न में से किसके रूप में कार्य करता है?
(A) मानव लक्ष्यों के बारे में मौलिक प्रश्न उठाना
(B) विचारधारायें
(C) अज्ञानता के विरुद्ध तर्क
(D) दमन के विरुद्ध तर्क
उत्तर-B
9. हेबरमॉस ने वैज्ञानिक ज्ञान के किन तीन स्वरूपों की पहचान की?
(A) अनुभविक – विश्लेषणात्मक
(B) नैतिक – दार्शनिक
(C) हर्मेन्यूटिक अन्वेषण
(D) आलोचनात्मक और मुक्तिदायी
उत्तर- D
निम्नांकित दिए गए कूटों में से सही उत्तर का चयन करें :
(A) (a), (b), (c)
(B) (b), (c), (d)
(C) (a), (b), (d)
(D) (a), (c), (d)
10. एल. अल्थुजर के अनुसार “उत्पादन की विधि में सम्मिलित होती है जटिल अभिव्यक्ति की
(A) केवल आर्थिक परिपाटियां
(B) केवल राजनैतिक परिपाटियां
(C) आर्थिक, राजनैतिक और विचार धारात्मक परिपाटियां
(D) आर्थिक एवं राजनैतिक परिपाटियां
उत्तर-C
11. किसने ‘आधुनिकता को एक असमाप्त परियोजना’ माना है?
(A) जे. दैरीदा
(B) ए. गिडेन्स
(C) एल. अल्थुजर
(D) जे. हेबरमॉस
उत्तर-D
12. युवक मार्क्स और परिपक्व मार्क्स के ‘ज्ञान मीमांसीय अन्तराल’ की अवधारणा को किसने लोकप्रिय बनाया?
(A) एल. अल्थुजर
(B) जे. हेबरमॉस
(C) जे. सी. अलेक्जेंडर
(D) आर. डेहरेनडॉर्फ
उत्तर-A
13. निम्नांकित में से कौन मिशेल फूको की रचना नहीं है?
(A) फार्मर्स ऑफ टॉक
(B) हिस्ट्री ऑफ सेक्सुअलिटी
(C) मैडनेस एण्ड सिविलाइजेशन
(D) डिसीप्लिन एण्ड पनिश
उत्तर-A
14. निम्नांकित में से कौन-सी आवधारणा देरीदा ने नहीं दी है?
(A) सांस्कृतिक पूंजी
(B) परावाक उन्मुखता
(C) विसंरचनावाद
(D) विभेद
उत्तर-A
15. निम्नांकित सूची को सुमेलित करें :
सूची-I सूची-II
(लेखक) (पुस्तक)
(a) एंथोनी गिडेन्स (i) फॉर मार्क्स
(b) मिशेल फूको (ii) द कांस्टीट्युशन ऑफ सोसाइटी
(c) जैक्स दैरीदा (iii) द आर्डर ऑफ थिंग्स
(d) लुईस अल्थुजर (iv) राइटिंग एण्ड डिफरेंस
निम्नांकित दिए गए कूटों में से सही उत्तर का चयन करें
(a)(b)(c)(d)
(A)(i)(iv)(iii)(ii)
(B)(ii)(iii)(iv)(i)
(C)(iv)(ii)(i)(iii)
(D)(ii)(i)(iv)(iii)
उत्तर-B
16. निम्नलिखित में से कौन फूको की रचनाओं में महत्वपूर्ण पद्धतिशास्त्रीय अवयव का निर्माण करता है?
(A) संरचनाकरण सिद्धान्त
(B) पुरातत्व ज्ञान
(C) सांवृतिक परिप्रेक्ष्य
(D) सांकेतिक अन्योन्यक्रियावाद
उत्तर-B
17. गिडेन्स संरचनाकरण के अपने सिद्धान्त में किस अवधारणा का प्रयोग करता है?
(A) द्वैत विश्लेषण का
(B) दोहरी भूमिका का
(C) संरचना द्वैत का
(D) संरचनात्मक द्वैतवाद का
उत्तर-C
18. किनके लिए सही अर्थ में संकेत को अनिवार्यतः किन्तु अपर्याप्त रूप से हमेशा ‘विलोपन के अधीन’ होना चाहिए?
(A) लुईस अल्थुजर
(B) मिशेल फूको
(C) एन्थोनी गिडेन्स
(D) जैक्स दैरिदा
उत्तर-D
19. निम्नलिखित सूचियों को सुमेलित करें :
सूची-1 सूची-II
(पुस्तकें) (लेखक)
(a) हिन्दू व्यू ऑफ लाइफ (i) जवाहरलाल नेहरू
(b) डिस्कवरी ऑफ इण्डिया (ii) एस. राधाकृष्णन
(c) हिन्दू सोशल ऑर्गेनाइजेशन (iii) डी. जी. मंडेलबाम
(d) सोसाइटी इन इण्डिया (iv) पी. एच. प्रभु
कूट:
(a)(b)(c)(d)
(A)(ii)(i)(iv)(iii)
(B)(i)(iv)(ii)(iii)
(C)(iii)(ii)(i)(iv)
(D)(iv)(iii)(ii)(i)
उत्तर- A
20. निम्नलिखित में से कौन जाति व्यवस्था की विशेषता नहीं है?
(A) पदानुक्रम
(B) वंशागत पेशा
(C) बहिर्विवाह
(D) अस्पृश्यता
उत्तर-C
21. निम्नलिखित में से किन गुणों को भारतीय सामाजिक सोपानिकी का कारण माना जाता है?
(a) सत्व
(b) रज
(c) तमस
(d) वर्ण
नीचे दिए गए कूट से सही उत्तर का चयन कीजिए:
(A) (a), (b), (d)
(B) (a), (b), (c)
(C) (a), (c), (d)
(D) (a), (c)
उत्तर-B
22. “जाति गगा के मैदान में पोषित भारतीय-आर्य संस्कृति का ब्राह्मण बालक है और इसलिए भारत के अन्य भागों में अन्तरित है”। यह कथन किसका है?
(A) डी. पी. मुखर्जी
(B) एम. एन. श्रीनिवास
(C) जी. एस. घुरिये
(D) एल. ड्यूमोट
उत्तर- C
23. निम्नलिखित में से किसने अपने अनुसन्धान कार्य के लिए भारत के पूर्वोत्तर फ्रंटियर अभिकरण में व्यापक क्षेत्रीय कार्य किया?
(A) एन. के बोस
(B) डी. हार्डीमन
(C) सुरजीत सिन्हा
(D) डी. पी. मुखर्जी
उत्तर-A
24. निम्नलिखित को सुमेलित करें।
सूची-I सूची-II
(परिप्रेक्ष्य) (विचारक)
(a) पुस्तक दृष्टि (i) सुरजीत सिन्हा
(b) क्षेत्र दृष्टि (ii) डेविड हार्डीमन
(c) सभ्यतात्मक दृष्टि (iii) जी. एस. घुरिये
(d) उपाश्रित दृष्टि (iv) एस. सी. दुबे
दिए गए कूटों से सही उत्तर का चयन करें :
(a)(b)(c)(d)
(A)(iii)(iv)(i)(ii)
(B)(ii)(i)(iv)(iii)
(C)(iii)(ii)(iv)(i)
(D)(iv)(iii)(ii)(i)
उत्तर-A
25. निम्नलिखित में से किसने जाति व्यवस्था का गुणात्मक एवं अन्योन्यक्रियात्मक विश्लेषण किया?
(A) एल. ड्यूमोंट
(B) सुरजीत सिन्हा
(C) एम. एन. श्रीनिवास
(D) डी. पी. मुखर्जी
उत्तर- *
26. निम्नलिखित में से किसने उड़ीसा की ज्वांग जनजातियों के बीच क्षेत्र अनुसन्धान किया?
(A) जी. एस. घुरिये
(B) एन. के. बोस
(C) डेविड हार्डीमन
(D) सुरजीत सिन्हा
उत्तर-B
27. नृजातीयता से तात्पर्य है :
(A) अर्जित सामाजिक-सांस्कृतिक विशेषता
(B) वंशागत सामाजिक-सांस्कृतिक विशेषता
(C) वंशागत राजनीतिक स्थिति एवं अर्जित आर्थिक विशेषता
(D) वंशागत एवं अर्जित सामाजिक-सांस्कृतिक विशेषता
उत्तर-B
28. “निर्धनता की संस्कृति” अवधारणा किसके द्वारा लागू किया गया?
(A) ऑस्कर लेविस
(B) माइकल हैरिंगटन
(C) वाल्टर बी. मिलर
(D) केनेथ लिट्ल
उत्तर-A
29. आशीष बोस अपनी किस हैं? अवधारणा के लिए सुप्रसिद्ध
(A) जनसांख्यिकीय संक्रमण
(B) जनसंख्या विस्फोट
(C) बिमारू राज्य
(D) सतत विकास
उत्तर-C
30. निम्नलिखित में से किस प्रकार की विकासात्मक परियोजनाओं में न्यूनतम संख्या में व्यक्तियों को विस्थापित किया गया?
(A) बाध
(B) वन्यजीव अभयारण्य और उद्यान
(C) औद्योगिक प्रतिष्ठान
(D) खान
उत्तर-B
31. नीचे दिए गए दो वक्तव्यों में एक अमिकथन (A) और दूसरा तर्क (R) है। नीचे दिए गए कूटों में से सही उत्तर का चयन करें :
अभिकथन (A): उच्चतर दर पर सकल घरेलू उत्पाद (जी. डी. पी.) की वृद्धि सामाजिक विकास का एक सही संकेत नहीं है।
तर्क (R): यह सिर्फ सकल घरेलू उत्पाद (जी. डी. पी.) में वृद्धि का संकेत देता है लेकिन यह विभिन्न स्तरों पर इसके वितरण का प्रतिरूप नहीं है। कूट :
(A) दोनों (A) और (R) सही हैं लेकिन (R), (A) की सही व्याख्या है
(B) दोनों (A) और (R) सही हैं लेकिन (R), (A) की सही व्याख्या नहीं है
(C) (A) सही है लेकिन (R) गलत है
(D) (A) गलत है लेकिन (R) सही है
उत्तर-B
32. नीचे दो कथन दिए गए हैं जिनमें से एक अमिकथन (A) और दूसरा तर्क (R) है।
अमिकथन (A) : झुग्गी निवासियों की संख्या एक अभिकरण से दूसरे अभिकरण के दौरान भिन्न होती है।
तर्क (R) : क्योंकि ये सभी झुग्गियों की अलग-अलग परिभाषाओं का अनुसरण करते हैं।
नीचे दिए गए कूटों में से सही उत्तर का चयन करें :
(A) दोनों (A) और (R) सही हैं और (R), (A) की सही व्याख्या है।
(B) दोनों (A) और (R) सही हैं लेकिन (R), (A) की सही व्याख्या नहीं है।
(C) (A) सही है लेकिन (R) गलत है।
(D) (A) गलत है लेकिन (R) सही है।
उत्तर- A
33. निम्नलिखित में से किस ‘विशेष श्रेणी राज्य’ की 11वीं पंचवर्षीय योजना के दौरान राज्य घरेलू उत्पादों में सर्वाधिक वृद्धि दर रही है?
(A) अरुणाचल प्रदेश
(B) सिक्किम
(C) उत्तराखण्ड
(D) हिमाचल प्रदेश
उत्तर-B
34. महिलाओं का घरेलू हिंसा से संरक्षण अधिनियम निम्नलिखित में से किस वर्ष में पारित हुआ था?
(A) 1988
(B) 2001
(C) 2004
(D) 2005
उत्तर- D
35. निम्नलिखित में से विसामान्यता का अनुकरण सिद्धान्त’ किसके द्वारा प्रतिपादित किया गया?
(A) एच. एस. बेकर
(B) जी. टार्ड
(C) ई. दुर्खीम
(D) एस. कोहेन
उत्तर-B
36. नामपत्रण सिद्धान्त में प्रमुख संकल्पना है :
(A) स्वीकरण (स्वीकारोक्ति)
(B) कलक
(C) प्रेरणा
(D) आकांक्षा
उत्तर-B
37. स्वजन-पक्षपात, पक्षपात और सत्ता का दुरुपयोग सभी निम्नलिखित में से, किसके उदाहरण हैं?
(A) सामाजिक असमानता
(B) भ्रष्टाचार
(C) सफेद पोश अपराध
(D) संघर्ष
उत्तर-B
38. मार्क्स के परिप्रेक्ष्य में पूंजीवादी समाज में गरीबी को निम्नलिखित में से किन सन्दर्भों में समझा जा सकता है?
(a) पूंजीवादी अर्थव्यवस्था द्वारा उत्पन्न असमान व्यवस्था।
(b)उत्पादन के साधनों से युक्त व्यक्तियों के हाथों में संकेन्द्रित धन व्यवस्था ।
(c)सिर्फ अपने श्रम पर निर्भर कामगार वर्ग को खुले बाजार में मजदूरी के लिए विक्रय पर निर्भर रहना चाहिए।
(d) कामगार वर्ग अपने श्रम की बकाया मजदूरी प्राप्त करेगा।
नीचे दिए गए कूट से सही उत्तर का चयन कीजिए :
(A) (a), (b), (d)
(B) (a), (b), (c)
(C) (a), (d), (c)
(D) (b), (c), (d)
उत्तर- B
39. निम्नलिखित लेखकों के चार युग्मों में से कौन-सा एक अपराध और विसामान्यता के अध्ययन से सम्बद्ध नहीं है?
(A) सदरलैण्ड और क्रेसी
(B) इंलियट और मैरिल
(C) कोजर और रोजनबर्ग
(D) बर्न्स और टीटर
उत्तर-C
40. “भारत में, परम्परा के विशिष्ट प्रतीक, जाति संगठन, जो अन्यथा परम्परा के विशेष प्रतीक हैं, राजनैतिक आधुनिकता के लक्ष्य प्राप्त करने में सफल रहे हैं” निम्नलिखित में से किसने ‘परम्परा की आधुनिकता’ के इस तथ्य को बताया है?
(A) एडवर्ड शिल्स
(B) एम. फीदर स्टोन
(C) लॉयोड आई. रूडोल्फ
(D) जेम्सन फ्रेंडरिक
उत्तर-C
41. सान्दर्भिक रूप में संस्कृतिकरण जाति की सांस्कृतिक गतिशीलता की एक धीमी और गैर-प्रभावशाली प्रक्रिया है” यह कथन किसका है?
(A) एम. एन. श्रीनिवास
(B) योगेन्द्र सिंह
(C) एस. सी. दुबे
(D) डी. पोकोक
उत्तर-B
42. निम्नलिखित में से किसने ग्रामीण और शहरी-भारत में परिवर्तनों को मुल्यांकित करने के लिए भारत में परम्पराओं का छः स्तरीय वर्गीकरण दिया है?
(A) एम. एन. श्रीनिवास
(B) एस. सी. दुबे
(C) मैकिम मैरियट
(D) आर. रैडफील्ड
उत्तर-B
43. ‘भारत में राष्ट्रवाद ब्रिटिश उपनिवेशवाद द्वारा सृजित भौतिक दशाओं का एक उत्पाद है और ब्रिटिश-पूर्व के भारत में इसका अस्तित्व नहीं था’, यह निम्नांकित में से किसका कथन है?
(A) डी. नारायण
(B) ए. आर. देसाई
(C) डी. पी. मुखर्जी
(D) टी. के. ऊम्मन
उत्तर-B
44. निम्नलिखित में से किसने भारतीय परिवार को बारह श्रेणियों में वर्गीकृत किया है?
(A) के. एम. कपाड़िया
(B) आई. पी. देसाई
(C) पी. एम. कोलेन्डा
(D) आई. कार्वे
उत्तर-C
45. निम्नलिखित में किसने प्रतिपादित किया कि वैश्विक बाजारीकरण वैश्वीकरण का मुख्य संचालक है?
(A) हैल्ड
(B) ओहमे
(C) हर्स्ट
(D) थॉम्पसन
उत्तर- B
46. वर्ष 1993 में लिखित ‘मैक्डोनलाइजेशन ऑफ सोसायटी’ पुस्तक के रचनाकार निम्नलिखित में से कौन है?
(A) जी. रिटजर
(B) बी. स्मार्ट
(C) ए. गिडेन्स
(D) आई. वालरस्टीन
उत्तर-A
47. जिस प्रक्रिया में वैश्वीकरण, विशेषीकरण तथा स्थानीकरण के सभी रूपों के लिए अनुकूल स्थिति भी सृजित करता है, उसे निम्नलिखित के नाम से जाना जाता है :
(A) सार्वभौमिकीकरण
(B) संकीर्णतावाद (स्थानीकरण)
(C) भूमण्डलीकरण (वैश्वीकरण)
(D) अन्तर्राष्ट्रीयकरण
उत्तर-C
48. निम्नलिखित में से किसने यह कहा है कि “वैश्वीकरण में आधुनिकता और उत्तर-आधुनिकता दोनों सम्मिलित हैं”?
(A) वालरस्टीन
(B) वाटर्स
(C) गिडेन्स
(D) रॉबर्टसन
उत्तर-D
49. कृषक समाज के लक्षण होते हैं:
(a) समजातीयता
(b) पारिवारिक श्रम
(c) अल्प राजनीतिक मूल्यांकन
(d) विशिष्ट श्रम-विभाजन
नीचे दिए गए कूटों में से सही उत्तर का चयन कीजिए:
(A) (a), (b), (c)
(B) (a), (b), (d)
(C) (b), (c), (d)
(D) (d), (c), (a)
उत्तर-A
50. स्वतन्त्रता से पूर्व भारत में प्रचलित सामान्य पट्टेदारी व्यवस्थाएं थी :
(a) जमीदारी व्यवस्था
(b) रैयतवाड़ी व्यवस्था
(b) महलवाड़ी व्यवस्था
(d) साझेदारी व्यवस्था
नीचे दिए गए कूटों में से सही उत्तर का चयन कीजिए :
(A) (a), (b), (d)
(B) (b), (d), (c)
(C) (a), (b), (c)
(D) (b), (d)
उत्तर-C
51. भारत के किस राज्य में सबसे पहले जमींदारी प्रथा उन्मूलन अधिनियम पारित किए गया?
(A) बिहार
(B) उत्तर प्रदेश
(C) राजस्थान
(D) कर्नाटक
उत्तर-B
52. किसने यह तर्क दिया कि ‘श्रम शोषण के मद्देनजर, भारतीय कृषक समाज ने वास्तव में वर्ग चरित्र का रूप ले लिया है?
(A) राजेन्द्र सिंह
(B) वर्जीनियम खा खा
(C) आर. के. जैन
(D) उत्सा पटनायक
उत्तर-D
53. ऐतिहासिक आंकड़ों और आनुभविक आंकड़ों दोनों का उपयोग करते हुए, भारतीय ग्रामीण समाज की वर्ग-संरचना में गतिकी का अध्ययन निम्नलिखित में से किसने किया ?
(A) एस. सी. दुबे
(B) ऑस्कर लुईस
(C) रामकृष्ण मुखर्जी
(D) ए. आर. देसाई
उत्तर-C
54. किसने यह तर्क दिया था कि ‘हरित क्रान्ति के बाद कृषि व्यवस्था में सम्बद्ध श्रमिक बहुत हद तक संगठित क्षेत्र के स्थायी रोजगार की तरह ही था’?
(A) पॉल ब्रास
(B) जी. एस. भल्ला
(C) ए. रूद्रा
(D) जे. मोहन राव
उत्तर-C
55. ट्रेड यूनियन विभिन्न प्रकार के कार्य करता है जिनका सम्बन्ध होता है:
(A) औद्योगिक संगठन से
(B) ट्रेड यूनियन सम्बन्धी कार्यकलापों से
(C) समाज-कल्याण सम्बन्धी कार्यकलापों से
(D) उपर्युक्त सभी से
उत्तर-D
56. औद्योगिक कामगारों की थकान को कम किया जा सकता है:
(A) काम के घण्टों को बढ़ा करके
(B) कार्यस्थल पर अनुकूल परिवेश उपलब्ध कराकर
(C) उपर्युक्त (A) और (B) दोनों के द्वारा
(D) उपर्युक्त में से कोई नहीं
उत्तर-B
57. भारत में सामूहिक सौदेबाजी को कानूनी मान्यता निम्नलिखित में से किसके तहत प्रदान की गई?
(A) औद्योगिक विवाद अधिनियम
(B) भारतीय ट्रेड यूनियन अधिनियम
(C) कारखाना अधिनियम
(D) औद्योगिक रोजगार अधिनियम
उत्तर-A
58. निम्नलिखित में से कौन विश्व व्यवस्था सिद्धान्त का अंग नहीं है?
(A) सर्वप्रमुख देश
(B) परिधीय देश
(C) विश्वस्तरीय शहर
(D) अर्द्ध-परिधीय देश
उत्तर-C
59. नीचे दो कथन दिए गए हैं जिनमें से एक अभिकथन (A) और दूसरा तर्क (R) है:
अभिकथन (A) : वालरस्टीन के अनुसार, प्रमुख देश प्रभावी पूंजीवादी देश हैं।
तर्क (R) : क्योंकि वे सस्ते श्रम और कच्चे माल के लिए परिधीय देशों का शोषण करते हैं।
कूट :
(A) (A) और (R) दोनों सही हैं और (R), (A) की सही व्याख्या है।
(B) (A) और (R) दोनों सही हैं लेकिन (R), (A) की सही व्याख्या नहीं है।
(C) (A) सही है लेकिन (R) गलत है।
(D) (A) गलत है लेकिन (R) सही है।
उत्तर-A
60. निम्नलिखित में से कौन मानव विकास सूचकांक का संकेतक नहीं है?
(A) जीवन प्रत्याशा
(B) शिक्षा-घटक
(C) प्रति व्यक्ति राष्ट्रीय आय
(D) शहरीकरण का स्तर
उत्तर-D
61. निम्नलिखित में से कौन सहस्राब्दि विकास लक्ष्य (मिलेनियम डेवलपमेन्ट गोल) नहीं है?
(A) भीषण गरीबी का उन्मूलन
(B) गरीबी के लिये आवास
(C) बाल मृत्यु दर में कमी
(D) पर्यावरण सततता सुनिश्चित करना
उत्तर-B
62. मानव विकास सूचकांक का विकास किसके द्वारा किया गया था?
(A) महबूब उल हक
(B) समीर अमीन
(C) ए. जी. फ्रैंक
(D) आई. वालरस्टीन
उत्तर-A
63. जीवन सारणी (लाइफ टेबल) का निर्माण की मदद से किया जाता है।
(A) शिशु मृत्यु दर
(B) अपरिष्कृत मृत्यु दर
(C) आयु-विशिष्ट मृत्यु दर
(D) आयु-लिंग पिरामिड
उत्तर-C
64. वह सिद्धान्त जो जनसंख्या में वृद्धि को विकास के चरणों से जोड़ता है, के रूप में जाना जाता है।
(A) धन का प्रवाह सिद्धान्त
(B) माल्थस का सिद्धान्त
(C) जनसंख्या संक्रमण का सिद्धान्त
(D) सामाजिक कोशिका सिद्धान्त
उत्तर-C
65. ‘परिवार नियोजन के परें’ अवधारणा का प्रवर्तन निम्न में से किसके द्वारा किया गया था?
(A) के. डेविस
(B) जे. सी. काल्डवेल
(C) डी. जे. बॉग
(D) बी. बेरेलॅसन
उत्तर-D
66. परिवार नियोजन कार्यक्रम को लागू करने में निम्नलिखित विभिन्न कार्यनीतियां अपनाई गई हैं:
(a) विस्तार उपागम
(b) नैदानिक उपागम
(c) समेकित उपागम
(d) प्रजनन तथा शिशु स्वास्थ्य रक्षा उपागम
(A) (b), (a), (c), (d)
(B) (a), (b), (c), (d)
(C) (b), (c), (a), (d)
(D) (d), (a), (b), (c)
उत्तर-A
67. सूची-1 को सूची-II से सुमेलित कीजिए तथा नीचे दिए गए कूट से सही उत्तर का चयन कीजिए:
सूची-1 (पुस्तक) सूची-II
(लेखक)
(a) ग्लोबलाइजेशन (i) ए. गिडेन्स
(b) ग्लोबल कल्चर (ii) आई. वालरस्टीन
(c) हिस्टोरिकल कैपिटलिज्म (iii) एम. फेदरस्टोन
(d) द ट्रांसफॉर्मेशन ऑफ
इन्टीमेसी
(iv) आर. रॉबर्टसन
(v) ए. जी. फ्रैंक
कूट :
(a)(b)(c)(d)
(A)(v) (ii)(iii)(i)
(B)(iv)(iii)(ii)(i)
(C)(iv)(ii)(iii)(v)
(D)(i)(ii)(iii)(iv)
उत्तर-B
68. किसने चरण अप्रवास की अवधारणा प्रारम्भ की?
(A) रवेन्स्टेन
(B) डी. जे. बौग
(C) के. डेविस
(D) आशीष बोस
उत्तर-A
69. सामाजिक कोशिका सिद्धान्त का प्रवर्तन किसने किया ?
(A) एल. ड्यूमोंट
(B) जे. सी. काल्डवेल
(C) के. डेविस
(D) एफ. नोटस्टीन
उत्तर-A
70. यह किसने कहा था, “मातृ तन्त्र की समाप्ति महिला जाति की वैश्विक ऐतिहासिक पराजय थी”?
(A) जीन-पॉल सात्रे
(B) नैन्सी चोडोरोव
(C) एडम स्मिथ
(D) फ्रेडरिक एन्जेल्स
उत्तर-D
71. भारत में महिला के ‘कल्याण से विकास’ उपागम में परिवर्तन कब हुआ?
(A) द्वितीय पंचवर्षीय योजना में
(B) पांचवीं पंचवर्षीय योजना में
(C) छठी पंचवर्षीय योजना में
(D) नौवीं पंचवर्षीय योजना में
उत्तर-C
72. सूची-1 को सूची-II से सुमेलित कीजिए :
सूची-1 सूची-II
(लेखक) (विषय)
(a) शर्मिला रेगे (i) महिला तथा पंचायती राज
(b) सुशीला कौशिक (ii) दहेज
(c) मधु किश्वर (iii) महिला तथा नातेदारी
(d) लीला दुबे (iv) दलित महिला
नीचे दिए कूट की सहायता से सही उत्तर का चयन कीजिए :
(a)(b)(b)(d)
(A)(iv)(i) (ii) (iii)
(B)(ii) (iv) (i) (iii)
(C)(iv) (iii) (ii)(i)
(D)(i)(ii)(iii)(iv)
उत्तर-A
73. पुस्तक “द फीमेल यूनक” के लेखक कौन हैं?
(A) सिमोन द बुआर
(B) जर्मेन ग्रीर
(C) काते मिलेट
(D) बेट्टी फ्रीडेन
उत्तर-B
74. किस वर्ष को ‘महिला सशक्तिकरण वर्ष’ घोषित किया गया?
(A) 1999
(B) 2001
(C) 2005
(D) 1993
उत्तर- B
75. सूची-1 को सूची-II से सुमेलित कीजिए :
सूची-I सूची-II
(पुस्तक) (लेखक)
(a) सोशल फ्रेमवर्क ऑफ एन (ⅰ) ई. आर. रामास्वामी इन्डस्ट्री
(b) वर्कर्स, फैक्ट्रीज एण्ड (ii) जैन ब्रीमैन
(c ) फुट लूज लेबर : (iii) रिचर्ड डी. लम्बेर्ट
सोशल चेंज इन इंडिया
वर्किंग इन इंडियाज इन्फार्मल सेक्टर
(d) वर्कर्स कन्सियसनेस एण्ड (iv) एन. आर. सेठ
ट्रेड यूनियन रिसपांस
नीचे दिए कूट से सही उत्तर का चयन कीजिए :
(a)(b)(c)(d)
(A)(iv)(iii)(ii)(i)
(B)(i)(iii)(ii)(iv)
(C)(ⅲ)(ii)(i)(iv)
(D)(ii)(iii)(iv)(i)
उत्तर-A
![यू.जी.सी नेट परीक्षा दिसम्बर 2015 समाजशास्त्र -iii आधुनिक भारत [ Objective N.C.E.R.T. M.C.Q’s Modern India]](https://samsamyikduniya.com/wp-content/uploads/2025/09/NK1-jpg-simple-samsamyik-1140x570.jpg)