यू. जी .सी. नेट, दिसम्बर 2014 समाजशास्त्र -ii प्रश्न पत्र
नोट: इस प्रश्नपत्र में पचास (50) बहु-विकल्पीय प्रश्न हैं। प्रत्तेक प्रश्न के दो अंक हैं। सभी प्रश्न अनिवार्य हैं।
1. निम्न में से किसने ‘अव्यक्त’ (अप्रत्यक्ष) और ‘व्यक्त’ (प्रत्यक्ष) प्रकार्य की अवधारणा को प्रस्तुत किया?
(A) ई. दुर्खीम
(B) आर. के. मर्टन
(C) बी. मैलिनॉवस्की
(D) ए. आर. रैडक्लिफ-ब्राऊन
उत्तर-B
2. निम्न में से किसने ‘यथार्थवादी’ और ‘गैर यथार्थवादी’ नामक दो प्रकार के संघर्ष में विभेद किया है?
(A) कार्ल मार्क्स
(B) लेविस ए. कोजर
(C) जॉर्ज सिमेल
(D) आर. डेहरेनडॉर्फ
उत्तर-B
3. समग्र और उपसमग्र में संख्यात्मक प्रतिनिधित्व को न मानते हुए निम्न में से कौन-सी प्रतिदर्श प्रणाली में इकाइयों की समान संख्या का चयन प्रत्येक उपश्रेणी में से किया जाता है?
(A) सरल यादृच्छिक प्रतिदर्शचयन
(B) स्तरित यादृच्छिक प्रतिदर्शचयन
(C) आनुपातिक स्तरित यादृच्छिक प्रतिदर्शचयन
(D) गैर आनुपातिक स्तरित यादृच्छिक प्रतिदर्शचयन
उत्तर-D
4. सूची-I में दिए गए तथ्यों को सूची-II से सुमेलित कर नीचे दिए गए कूटों से सही उत्तर का चयन कीजिए :
सूची-I सूची-II
(a) छोटे समूह जिनमें (1) समूह गतिशीलता
लोग व्यक्ति विशेष के रूप में एक-दूसरे को
अंतरंग रूप से जानते हैं।
(b) अन्य समूह के सदस्यों की (2) प्राथमिक समूह
स्वीकृति अथवा अंतरंगता
की मात्रा
(c) हमारे निर्णयों और कार्यों के (3) सामाजिक अन्तर
लिए आदर्श अथवा मार्गदर्शक
के रूप में स्वीकृत कोई समूह
(d) -लघु समूहों के बीच परस्पर (4) सन्दर्श समूह
क्रिया का वैज्ञानिक अध्ययन
(a) (b) (c) (d)
(A) i iv iii ii
(B) ii iii iv i
(C) i ii iii iv
(D)iii iv ii i
उत्तर-B
5. संघची आवृत्ति वक्र को कहा जाता है
(A) चाप विकर्ण
(B) आयत चित्र
(C) आवृत्ति बहुभुज
(D) उपर्युक्त में से कोई नहीं
उत्तर-A
6. सामान्य और विकृत प्रकार्य में किसने विभेद किया?
(A) रेडक्लिफ ब्राउन
(C) ई. दुर्खिम
(B) टी. पार्सन्स
(D) एम. वेबर
उत्तर-C
7. पी.ए. सोरोकिन किसके बीच विभेद करने के लिए जाने जाते हैं?
(A) अन्तः समूह और बाह्य समूह
(B) समूहों में प्राथमिक एवं द्वितीयक सम्बन्ध
(C) यांत्रिक और जैविक समेकता
(D) अन्तःक्रिया की पारिवारिक, संविदात्मक और अनिवार्य व्यवस्थाएँ
उत्तर-D
8. सामाजिक अनुसंधान में एकल अध्ययन प्रविधि का प्रयोग सर्वप्रथम निम्नलिखित में से किसने किया?
(A) ई. दुर्खीम
(B) फ्रेडरिक ले प्ले
(C) हर्बर्ट स्पेंसर
(D) कार्ल मार्क्स
उत्तर-B
9. मैक्स वेबर के अनुसार प्रतिष्ठा समूहों की पहचान किसके द्वारा की जाती है?
(A) शिक्षा
(B) जीवनशैली
(C) व्यवसाय
(D) पारिवारिक पृष्ठभूमि
उत्तर-B
10. निम्नलिखित में से कौन प्रास्थिति की समाजशास्त्रीय समझ की श्रेणी में नहीं आता?
(A) श्रेणी
(B) प्रतिष्ठा
(C) अह्म
(D) जीवनशैला
उत्तर-C
11. सूची-1 को सूची-II के साथ सुमेलित कीजिए और नीचे दिए गए कूट में से सही उत्तर का चयन कीजिए :
सूची-1 सूची-II
(a) विकास 1. संरचनात्मक परिवर्तन
(b) प्रगति 2. स्तरों में परिवर्तन
(c) क्रान्ति 3. मात्रात्मक परिवर्तन
(d) रूपान्तरण 4. गुणात्मक परिवर्तन
कूट :
(a)(b)(c)(d)
(A)4 3 2 1
(B)2 3 1 4
(C)3 2 1 4
(D)1 4 3 2
उत्तर-B
12. एक समुदाय के अन्तर्गत सम्बन्ध होते हैं:
(A) अंतरंग. और अर्जित
(B) टिकाऊ, प्रदत्त और अव्यक्तिक
(C) अंतरंग, अर्जित और टिकाऊ
(D) अंतरंग, टिकाऊ और प्रदत्त
उत्तर-D
13. निम्नलिखित में से कौन-से समिति के तत्व हैं?
(A) अव्यक्तिक, प्रतिस्पर्द्धात्मक, दीर्घकालिक सम्बन्ध
(B) संविदात्मक, व्यक्तिपरक, गणनात्मक सम्बन्ध
(C) व्यक्तिगत, दीर्घकालिक, संविदात्मक सम्बन्ध
(D) भावात्मक, स्वतःस्फूर्त, प्रतिस्पर्द्धात्मक सम्बन्ध
उत्तर-B
14. भारतीय समाज के अध्ययन में ‘भारत विद्या परिप्रेक्ष्य’ का उपयोग करने के लिए कौन जाने जाते हैं?
(a) जी. एस. घुर्ये
(b) लुई ड्यमो
(c) एन. के. बोस
(d) एम. एन. श्रीनिवास
नीचे दिए गए कूटों में से सही उत्तर का चयन कीजिए : कूट :
(A) (a) और (b)
(B) (b) और (c)
(C) (c) और (d)
(D) (d) और (a)
उत्तर-A
15. निम्नलिखित समाजशास्त्रियों में से कौन-सा समाजशास्त्र के फ्रांसीसी सम्प्रदाय से सम्बन्धित नहीं है?
(A) ऑगस्ट कॉम्टे
(B) इमाईल दुर्खीम
(C) बी. चार्ल्स मांटेस्क्यू
(D) वी. पेरेटो
उत्तर-D
16. दो कथन दिए गए हैं जिनमें एक अभिकथन (A) है और दूसरा तर्क (R) है :
अभिकथन (A): भारतीय राजनीति में दलितों द्वारा अपनी उपस्थिति दर्ज कराना दलित अस्मिता में बदल गया है।
तर्क (R) : दलितों के राजनीतिकरण से उनमें सामाजिक गतिशीलता का प्रादुर्भाव हुआ है।
नीचे दिए गए कूटों में से सही उत्तर का चयन कीजिए।
कूट :
(A) (A) और (R) दोनों सही हैं और (R), (A) की सही व्याख्या है।
(B) (A) और (R) दोनों सही हैं पर (R), (A) की सही व्याख्या नहीं है।
(C) (A) सही है, और (R) गलत है।
(D) (A) गलत है, और (R) सही है।
उत्तर-A
17. जाति किसका एक उदाहरण है?
(A) अर्जित स्तर
(B) भूमिका संघर्ष
(C) प्रास्थिति संगति
(D) प्रदत्त प्रास्थिति
उत्तर-D
18. ‘द डैथ ऑफ द फैमिली’ पुस्तक किसने लिखी है?
(A) ई. लीच
(B) डी. कूपर
(C) डब्ल्यू. जे. गूडे
(D) जी. पी. मरडॉक
उत्तर-B
19. समाजशास्त्र की एक परिप्रेक्ष्य द्वारा पहचान है जो निम्नलिखित में से किसको पूर्व भूमि में रखता है?
(A) व्यक्ति
(B) संस्कृति
(C) सामाजिक अन्तः क्रिया
(D) विलक्षण सामाजिक घटनाएं
उत्तर-C
20. ‘पूर्ण संस्थान’ (टोटल इंस्टीट्यूशन) शब्द का क्या अर्थ है उसमें क्या सम्मिलित है?
(A) संगठित प्रतिष्ठान
(B) मानकों से बचने की कम सम्भावना
(C) प्रशासनिक ढांचे के नियमों से बचने की कम सम्भावना
(D) उपर्युक्त सभी
उत्तर-D
21. सूची-1 को सूची-II के साथ सुमेलित कीजिए:
सूची-1 सूची-II
(a) ई. दुर्खीम 1. धार्मिक जीवन के मूलभूत रूप
(Elementary Forms of
(b) डब्ल्यू, जे. गुडे 2. पावर ऐलीट (Power Elite)
(c) सी. डब्ल्यू. मिल्स 3. धर्म की समाजशास्त्रीय व्याख्या (The Sociologi-cal Interpretation of Re-ligion)
(d) आर. रॉबर्टसन 4 विश्वक्रान्ति और फैमिली पैटर्न्स
(World Revolution and Family Patterns)
नीचे दिए गए कूट में से सही उत्तर का चयन कीजिए : कूट :
(a)(b)(c)(d)
(A) 1 4 2 3
(B) 3 2 4 1
(C) 1 2 3 4
(D) 2 3 4 1
उत्तर-A
22. सम्पूर्ण जनसंख्या के अध्ययन पर आधारित सांख्यिकीय माप को कहते हैं :
(A) मापदण्ड
(B) सांख्यिकी
(C) निष्कर्ष
(D) समग्र
उत्तर-A
23. ‘डीस्कूलिंग सोसायटी’ पुस्तक के लेखक कौन हैं?
(A) के. डेविस और डब्ल्यू. ई. मूर
(B) आर. कोलिंस
(C) आई. इलिच
(D) एस. बाउन्स और एच. जिन्टिस
उत्तर-C
24. प्रकार्यवादियों की मूल प्रविधि क्या है?
(A) आनुमानिक इतिहास
(B) पुस्तकालय कार्य
(C) क्षेत्र कार्य (फील्ड वर्क)
(D) विषय-वस्तु विश्लेषण
उत्तर-C
25. निम्नलिखित में से कौन सामाजिक संरचना में परिवर्तन का सूचक नहीं है?
(A) सामंती से औद्योगिक समाज
(B) औद्योगिक से सामंती समाज
(C) सामंती से पूंजीवादी समाज
(D) समाज में पुरुष वर्चस्व
उत्तर-D
26. निम्नलिखित भारतीय समाजशास्त्रियों में से कौन ‘मूल्यों का समाजशास्त्र’ पर लिखने के लिए जाना जाता है?
(A) जी. एस. घुर्ये
(B) राधाकमल मुखर्जी
(C) डी. पी. मुकर्जी
(D) ए. के. सरन
उत्तर-B
27. नीचे दो कथन दिए गए हैं। एक को अभिकथन (A) तथा दूसरे को तर्क (R) कहा गया है:
अमिकथन (A) : जेल में अपराधियों का पुनर्सामाजीकरण उस सुधार विधि का भाग है जो उनके पुनर्वास में सहायता करता है।
: बिना समुचित पुनर्वास के छोड़े गए कैदी फिर से अपराध में संलिप्त हो जाते हैं और वापिस जेल आ जाते है। तर्क (R)
नीचे दिए गए कूटों में से सही उत्तर का चयन कीजिए:
कूट :
(A) (A) और (R) दोनों सत्य हैं और (R), (A) का सही स्पष्टीकरण है।
(B) (A) और (R) दोनों सत्य हैं, परन्तु (R), (A) का सही स्पष्टीकरण नहीं है।
(C) (A) सत्य है, परन्तु (R) असत्य है।
(D) (A) असत्य है, परन्तु (R) सत्य है।
उत्तर-B
28. व्यक्तियों या सामाजिक समूह या किसी संगठन की बेहतरी हेतु सामाजिक स्थिति को सुधारने के लिए किए गए अनुसन्धान को कहते हैं :
(A) सर्वेक्षण अनुसन्धान
(B) क्रियानिष्ठ अनुसन्धान
(C) गुणात्मक अनुसन्धान
(D) उपर्युक्त में से कोई नहीं
उत्तर-B
29. यदि दो चर अपने मूल्यों में विपरीत दिशा में बदलते हैं
तो उसे कहते हैं :
(A) सकारात्मक सहसम्बन्ध
(B) रेखीय सहसम्बन्ध
(C) नकारात्मक सहसम्बन्ध
(D) आंशिक सहसम्बन्ध
उत्तर-C
30. आनुभाविक वास्तविकता का सामाजिक संरचना से कोई लेना देना नहीं है, यह निम्न में से किसकी मान्यता है?
(A) ए. एफ. नडेल
(B) एल. फिर्थ
(C) लेवी स्ट्रॉस
(D) आर. के. मर्टन
उत्तर-C
31. विशेषीकृत अभिलक्षणों की पहचान हेतु व्यवस्थित और वस्तुपरक पद्धति में प्रलेखित सम्प्रेषण के विश्लेषण में हम निम्नलिखित में से किस प्रणाली का उपयोग करते हैं?
(A) केस स्टडी
(B) साहचर्य तकनीक
(C) विषय-वस्तु विश्लेषण
(D) उपर्युक्त में से कोई नहीं
उत्तर-C
32. सूची-1 के मदों को सूची-II के मदों से सुमेलित कीजिए तथा नीचे दिए गए कूटों से सही उत्तर चुनिए : .
सूची-I सूची-II
(a) उद्विकास 1. पी. ए. सोरोकिन
(b) उद्विकासवादी क्रान्ति 2. कार्ल मार्क्स
(c) चक्रीय उद्विकास 3. हर्बर्ट स्पेन्सर
(d) सतत् क्रान्ति 4. एल. गॉट्स चॉक
कूट :
(a)(b)(c)(d)
(A)3 2 1 4
(B)1 2 3 4
(C)2 3 1 4
(D)4 2 3 1
उत्तर-A
33. निम्नलिखित में से किस विचारक ने कहा है कि ‘जो व्यक्ति किसी भी प्रकार के तथ्यों को वर्गीकृत करता है, जो परस्पर सम्बन्धों को देखता है और उनके अनुक्रम में वर्णन करता है, वैज्ञानिक प्रणाली को लागू कर रहा है और विज्ञान का व्यक्ति है।’?
(A) के. पॉपर
(B) ई. नगेल
(C) जे. गाल्टंग
(D) कार्ल पियर्सन
उत्तर-D
34. निम्नलिखित में से कौन किंग्सले डेविस के ‘सामाजिक स्तरीकरण के सिद्धान्त’ का आलोचक है?
(A) लुइस ड्यूमो
(B) एम. एम. ट्यूमिन
(C) रॉबर्ट मर्टन
(D) टॉल्कॉट पार्सन्स
उत्तर-B
35. ‘साइंटिफिक थियोरी ऑफ कल्चर’ पुस्तक के लेखक कौन हैं?
(A) ई. बी. टॉयलर
(B) पी. एम. सोरोकिन
(C) बी. मैलिनॉवस्की
(D) ए. आर. रैडक्लिफ-ब्राऊन
उत्तर-C
36. किसका कथन है. कि, ‘समाजशास्त्र मानव जीवन, समूहों – और समाजों का वैज्ञानिक अध्ययन है।’?
(A) टी. बी. बोटोमोर
(B) किंग्सले डेविस
(C) टॉलकॉट पार्सन्स
(D) एन्थोनी गिड्डेंस
उत्तर-D
37. सूची-1 के मदों को सूची-II के मदों के साथ सुमेलित कीजिए :
सूची-I सूची-II
(कार्य) (लेखक)
(a) मानव समाज 1. ई: दुर्खीम
(b) समाज 2. किंग्सले डेविस
(c) समाज में श्रम का विभाजन 3. टी. बी. बोटोमोर
(d) समाजशास्त्र : साहित्य’ और 4. मैकाइवर एवं पेज समस्याओं की मार्गदर्शिका
नीचे दिए कूटों में से सही उत्तर का चयन कीजिए: कूट :
(a)(b)(c)(d)
(A) 1 2 3 4
(B) 2 3 4 1
(C) 1 4 3 2
(D) 2 4 1 3
उत्तर-D
38. माध्य से सभी मदों के विचलनों का योग सदैव होगा:
(A) 1
(B)0
(C) 2
(D) 6
उत्तर-B
39. निम्नलिखित में से कौन-सा सर्वाधिक अस्थिर औसत है?
(A) माध्य
(B) बहुलक
(C) माध्यिका
(D) ज्यामितीय माध्य
उत्तर-B
40. निम्न में से एक कौन-सी विशेषता ‘संस्था’ शब्द की समाजशास्त्रीय दृष्टि से सही व्याख्या करती है?
(A) एक ऐसा स्थान जहां बहुत लोग काम करते हों।
(B) एक ऐसा कार्यालय परिसर जहां बहुत सा महत्वपूर्ण कार्य किया जाता हो।
(C) एक ऐसा संगठन जो किसी महत्वपूर्ण प्रकार्य में लगा हो।
(D) परस्पर संबद्ध ऐसे लोकाचार एवं आचार-विचार का एक समुच्चय जो सिद्धान्त के इर्द-गिर्द एकीकृत है।
उत्तर-C
41. निम्न में से कौन-सा अनुसन्धान अभिकल्प नगरीय मध्य वर्ग जनसंख्या के मताधिकार के व्यवहार के अध्ययन के लिए उपयुक्त होगा?
(A) अन्वेषणात्मक
(C) प्रयोगात्मक
(B) वर्णनात्मक
(D) इनमें से कोई नहीं
उत्तर-B
42. सूची-I को सूची-II से सुमेलित कीजिए और नीचे दिए गए कूटों से सही उत्तर का चयन कीजिए :
सूची-I सूची-II
(a) भूमिका दबाव 1. परस्पर संबद्ध भूमिकाओं
का समूह जो मिलकर एक
सामाजिक प्रतिष्ठा का निर्माण करते हैं।
(b) भूमिका संघर्ष 2. किसी के भूमिका दायित्व निर्वाह में कठिनाई
(c) भूमिका संक्रमण 3. दो भूमिकाओं की प्रतियोगा-त्मक मांगें
(d) भूमिका समुच्चय 4. एक भूमिका से दूसरी में परिवर्तन
कूट :
(a)( b) (c) (d)
(A)4 2 1 3
(B)3 4 2 1
(C)2 3 4 1
(D)1 3 2 4
उत्तर-C
43. निम्नलिखित में से कौन-सा ‘सामाजिक समावेशन’ का आवश्यक घटक है?
(A) भोजन उपलब्ध कराना
(B) आवास उपलब्ध कराना
(C) रोजगार उपलब्ध कराना
(D) सामाजिक अधिकार उपलब्ध कराना
उत्तर-D
44. निम्न में से कौन-से वर्ग सामाजिक स्तरीकरण की मूल प्रणालियां हैं?
(A) दासता, जाति, वर्ग तथा गांव
(B) दासता, जाति, वर्ग तथा जागीर
(C) दासता, जाति, वर्ग तथा नगर
(D) दासता, जाति, वर्ग तथा राज्य
उत्तर-B
45. जब कोई व्यक्ति अपने को एक ही समय में दो या उससे अधिक ऐसी भूमिकाएं निभाता हुआ पाता है, जो परस्पर विरोधी मांगें करती हैं, यह किसका उदाहरण है?
(A) स्तर संगति
(B) भूमिका संघर्ष
(C) वैवाहिक भूमिका
(D) भूमिका दूरी
उत्तर-B
46. प्रतिष्ठा अथवा ‘सामाजिक सम्मान’ जो एक समुदाय के अन्तंर्गत व्यवसाय की विशेष स्थिति से जुड़ा है, जाना जाता है :
(A) प्रस्थिति अवस्थिति
(B) प्रास्थिति गमन
(C) प्रास्थिति समूह
(D) प्रास्थिति प्रतीक
उत्तर-A
47. सूची-1 को सूची-II से सुमेलित कीजिए :
सूची-I सूची-II
(लेखक) (कृतियां)
(a) पी. एल. बर्गर 1. औद्योगिक शहर में सामाजिक
गतिशीलता (Social Mo-bility in Industrial City)
(b) जे. बाउली 2. दैनिक जीवन में आत्म प्रस्तुति
(The Presenta-tion of Self in Everyday Life)
(c) ई. गॉफमैन 3. शिशु की देखभाल और प्रेम की वृद्धि
(Child Care and Growth of Love)
(d) एस. एम. लिपसेट 4. सम्माजशास्त्र को निमन्त्रण और आर. बैनडिक्स
(Invitation to Sociol-ogy)
नीचे दिए गए कूटों में से सही उत्तर का चयन कीजिए :
कूट :
(a)(b)(c)(d)
(A)4 3 2 1
(B)1 2 3 4
(C)2 3 4 1
(D)3 2 1 4
उत्तर-A
48. निम्न में से कौन-सा बंधुभावना (जैमनीशैफ्ट) सम्बन्धों का उदाहरण नहीं है?
(A) व्यक्तिगत
(B) अनौपचारिक
(C) भावनात्मक
(D) उपयोगितावादी
उत्तर-D
49. नीचे दो कथन दिए गए हैं। एक को अभिकथन (A) तथा दूसरे को तर्क (R) कहा गया है।
अमिकथन (A) : मध्यावधि भोजन कार्यक्रम (मिड डे मील प्रोग्राम) से जुड़े व्यक्तियों की पारदर्शिता और उत्तरदायित्व ही इस भ्रष्टाचार मुक्त बना सकता है।
: सांगठनिक स्तर और व्यक्तिगत स्तर पर लोगों की मानसिकता में बदलाव कार्यक्रम को भ्रष्टाचार मुक्त बना सकता है। तर्क (R)
नीचे दिए गए कूटों में से सही उत्तर का चयन कीजिए : कूट :
(A) (A) और (R) दोनों सत्य हैं और (R), (A) का सही स्पष्टीकरण है।
(B) (A) और (R) दोनों सत्य हैं, परन्तु (R), (A) का सही स्पष्टीकरण नहीं है।
(C) (A) सत्य है, परन्तु (R) असत्य है।
(D) (A) असत्य है, परन्तु (R) सत्य है।
उत्तर-A
50. समाजशास्त्र में ‘मानक’ शब्द का अर्थ है :
(A) सामाजिक वातावरण में मानदण्ड के प्रतिमान
(B) सामाजिक वातावरण हेतु मानदण्ड अथवा नियम
(C) सामाजिक वातावरण में व्यवहार का नियामन करने वाला मानदण्ड अथवा नियम
(D) सामाजिक वातावरण में व्यक्तियों का नियमित व्यवहार
उत्तर-C
![यू.जी.सी.नेट, दिसम्बर 2014 समाजशास्त्र- ii आधुनिक भारत [ Objective N.C.E.R.T. M.C.Q’s Modern India]](https://samsamyikduniya.com/wp-content/uploads/2025/09/NK1-jpg-simple-samsamyik-1140x570.jpg)