यू. जी. सी. नेट परीक्षा, जनवरी 2017
समाजशास्त्र : प्रश्न-पत्र-II
निर्देश: इस प्रश्नपत्र में पचास (50) बहु-विकल्पीय प्रश्न है। प्रत्येक प्रश्न के दो (2) अंक है। सभी प्रश्न अनिवार्य हैं।
हल प्रश्न-पत्र
निर्देश : इसे प्रश्नपत्र में पचास (50) बहु-विकल्पीय प्रश्न है। प्रत्येक
1. निम्नलिखित में से किसने यह कहा है कि समाज का इतिहास वर्ग संघर्ष का इतिहास है?
(A) इमाईल दुर्खीम
(B) जॉर्ज हरबर्ट मीड
(C) इर्निंग गॉफमैन
(D) कार्ल मार्क्स
उत्तर-D
2. निम्नलिखित में से किसने समाजशास्त्र में ‘सामूहिक प्रतिनिधित्व’ की अवधारणा का प्रतिपादन किया है?
(A) इमाईल दुर्खीम
(B) मैक्स वेबर
(C) अगस्त कॉम्त
(D) कार्ल मार्क्स
उत्तर-A
3. एक समाज जो आधुनिकीकरण द्वारा लाए गए सामाजिक परिवर्तन को निराशावादी रूप में निरूपित करता है, उसे कहते हैं :
(A) वैश्विक समाज
(B) स्थानीय समाज
(C) जन समाज
(D) नागरिक समाज
उत्तर-C
4. किसी भी सामाजिक व्यवस्था में जिसमें बहुसंख्य का व्यवहार प्रतिमानों और भूमिकाओं से संचालित होता है, को कहा जाता है:
(A) साहचर्य
(B) समुदाय
(C) सस्था
(D) संस्कृति
उत्तर-C
5. भाषा और ज्ञान जैसे उपयुक्त सांस्कृतिक संसाधनों की कमी को कहा जाता है :
(A) सांस्कृतिक भौतिकवाद
(B) सांस्कृतिक वचन
(C) सांस्कृतिक लक्षण
(D) सांस्कृतिक बहुलवाद
उत्तर-B
6. निम्नलिखित में से किसका यह कथन है कि ‘मनुष्य कां अनोखापन उसकी संस्कृति के आधिपत्य में निहित होता है?
(A) आर. एम. मैकाइवर
(B) ई. दुर्खीम
(C) आर. बेनेडिक्ट
(D) के. डेविस
उत्तर-D
7. निम्नलिखित में से कौन-सी प्रदत्त प्रस्थिति नहीं है?
(A) लिंग
(B) आयु
(C) व्यवसाय
(D) नातेदारी
उत्तर-C
8. निम्नलिखित में से कौन-सा उस व्यक्ति को संदर्भित करता है जिसका विशेष भूमिका में व्यवहार एक प्रतिमान
प्रदान करता है और जिसके आधार पर दूसरा व्यक्त्ति उसी भूमिका के निर्वहन में अपना व्यवहार करता है?
(A) आदर्श भूमिका
(B) भूमिका प्रतिरूप
(C) इन्द्रियगोचर भूमिका
(D) आत्मसात् भूमिका
उत्तर-B
9. सूची-1 और सूची-II को सुमेलित कीजिए तथा सूचियों के नीचे दिए गए कूट में से सही उत्तर दीजिए:
सूची-1 सूची-II
(लेखक) (समूहों का वर्गीकरण)
(a) मिलर (i) समुदाय – समिति
(b) टॉनीज (ii) ऊर्ध्व – क्षैतिज
(c) पार्क और बर्गेस (iii) आनुवंशिक – संचयन
(d) गिडिंग्स (iv) क्षेत्रीय गैर-क्षेत्रीय
. (v) सकारात्मक-नकारात्मक
कूट :
(a)(b)(c)(d)
(A) i ii iii iv
(B) i ii iii iv
(C) ii i iv iii
(D) iv iii v i
उत्तर-C
10. यह टिप्पणी किसकी है कि ‘समाज में प्रत्येक व्यक्ति की अपरिहार्य रूप से अनेक प्रस्थिति होती है और इनमें से प्रत्येक प्रतिस्थति से एक भूमिका जुड़ी होती है?
(A) आर. के. मर्टन
(B) आर. लिंटन
(C) टी. न्यूकॉम्ब
(D) डब्ल्यू. एफ. ऑग्बर्न
उत्तर-B
11. निम्नलिखित में से किसने अंत समूह और बाह्य समूह के बीच विभेद किया था?
(A) जी. सिमेल
(B) पी. सोरोकिन
(C) डब्ल्यू. जी. समनर
(D) एच. स्पेन्सर
उत्तर-C
12. निम्नलिखित में से किसने में वर्गीकृत किया है? समूहों को ‘द्विक’ और ‘त्रिक’
(A) सोरोकिन
(B) समनर
(C) सिमेल
(D) गिडिंग्स
उत्तर-C
13. निम्नलिखित में से किसने यह कहा है कि विवाह की जड़े परिवार में है न कि परिवार की जड़े विवाह में है?
(A) किंग्स्ले डेविस
(B) जी. पी. मर्डाक
(C) ई. वेस्टरमार्क
(D) एक समुदाय
उत्तर-C
14. ‘तारावाड’ है एक प्रकार का
(A) नातेदारी प्रयोग
(B) आवास का नियम
(D) सी. लेवी-स्ट्रॉस
(C) विस्तारित परिवार
उत्तर-C
15. सूची-1 और सूची-11 को सुमेलित कीजिए तथा सूचियों के नीचे दिए गए कूट में से सही उत्तर चुनिए :
सूची-1 सूची-II
(लेखक) (पुस्तकें)
(a) जी. पी. मर्डाक (i) द रिलिजियन ऑफ
इंडिया द सोशियोलॉजी
ऑफ हिन्दुइज्म एण्ड बुद्धिज्म
(b) के. एम. कपाड़िया (ii) शॉर्ट हिस्ट्री ऑफ मैरिज
(c) ई. वेस्टरमार्क (iii) मैरिज एंड फैमिली इन इंडिया
(d) मैक्स वेबर (iv) सोशल स्ट्रक्चर
कूट :
(a)(b)(c)(d)
(A) (iv)(iii)(i) (ii)
(B) (i)(ii)(iv)(iii)
(C) (iv)(iii)(ii)(i)
(D) (i)(iii)(iv)(i)
उत्तर-C
16. सूची-I और सूची-II को के नीचे दिए गए कूट में से सही उत्तर चुनिए : सुमेलित कीजिए तथा सूचियों
सूची-I (अवधारणा) सूची-II (लेखक)
(a) प्राथमिक समूह (i) फ्रायड
(b) सामान्यीकृत अन्य (ii) कूले
(c) परा-अहं (iii) दुर्खीम
(d) सामूहिक चेतना (iv) मीड
कूट :
(a)(b)(c)(d)
(A)(iv)(iii)(i)(ii)
(B)(i)(ii)(vi)(iii)
(C)(iv)(iii)(ii)(i)
(D)(ii)(iii)(iv)(i)
उत्तर-C
17. निम्नलिखित में से कौन-सा कथन समाजीकरण के संबंध में सही है?
(A) चुनाव प्रक्रिया
(B) समय लेने की प्रक्रिया
(C) नीति निर्माण प्रक्रिया
(D) भूमिका ग्रहण प्रक्रिया
उत्तर-D
18. इमाईल दुखर्जीम के समाजीकरण के सिद्धान्त में निम्नलिखित में से कौन-सी महत्त्वपूर्ण अवधारणा है?
(A) भूमिका निष्पादन
(B) दूसरे को प्रतिबिम्बित करना
(C) सामूहिक चेतना
(D) श्रम का विभाजन
उत्तर-C
19. पियरे बोर्डियू का सैद्धान्तिक परिप्रेक्ष्य पूजी की अवधारणा का प्रयोग करता है। निम्नलिखित में से कौन उसकी अवधारणा का भाग नहीं है?
(A) आर्थिक पूंजी
(C) सामाजिक पूंजी
(B) राजनीतिक पूंजी
(D) सांस्कृतिक पूंजी
उत्तर-B
20. व्यक्ति की पहचान जैसे वर्ग, नजातीयता, लिग, निशक्तता और स्थान के विभिन्न पहलुओं के वर्णन के लिए किस पद का प्रयोग किया जाता है?
(A) अन्तरनुभागीयता
(B) आरोपण
(C) मेघातंत्र
(D) गतिशीलता
उत्तर-A
21. निम्नलिखित में से किसने जाति स्तरण की संकल्पना चार प्रकारों, सांस्कृतिक सार्वभौमिक, सांस्कृतिक विशिष्टता, संरचनात्मक सार्वभौमिक और संरचनात्मक विशिष्टता में की है?
(A) आन्द्रे बेते
(B) ई. आर. लीच
(C) योगेन्द्र सिंह
(D) ए. सी. मेयर
उत्तर-C
22. सूची-1 और सूची-II को सुमेलित कीजिए तथा सूचियों के नीचे दिए गए कूट में से सही उत्तर चुनिए :
सूची-1 सूची-II
(पुस्तकें) (लेखक)
(a) डायनामिक्स ऑफ (i) एम. एन. श्रीनिवास
कल्चरल चेंज
(b) सोशल चेंज इन मॉडर्न इंडिया (ii) बी. मैलिनोवस्की
(c) इंडियाज चेन्जिंग विलेजेज (iii) योगेन्द्र सिंह
(d) मॉडर्नाइजेशन ऑफ (iv) एस. सी. दुबे
इंडियन ट्रेडिशन
कूट :
(a)(b)(c)(d)
(A)(ii)(i)(iv)(iii)
(B)(I)(II)(iv)(iii)
(C)(iv)(ii)(iii)(i)
(D)(iii)(ii)(i) (iv)
उत्तर-A
23. नीचे दो कथन दिए गए है, एक को अभिकथन (A) और दूसरे को तर्क (R) कहा गया है:
अभिकथन (A) : सामाजिक परिवर्तन अनिवार्य है।
तर्क (R) : विभिन्न प्रकार की बाह्य और आंतरिक शक्तियां होती हैं जो व्यवस्था के अंदर एक-दूसरे के साथ काम करती है।
निम्नलिखित कूटों में से सही उत्तर दीजिए:
कूट:
(A) (A) और (R) दोनों सही है और (R), (A) की सही व्याख्या है।
(B) (A) और (R) दोनों सही है, किन्तु (R), (A) की सही व्याख्या नहीं है।
(C) (A) सही है, किन्तु (R) गलत है।
(D) (A) गलत है, किन्तु (R) सही है।
उत्तर-A
24. सूची-1 और सूची-II को सुमेलित कीजिए और सूचियों के नीचे दिए गए कूटों में से सही उत्तर चुनिए :
सूची-1 सूची-II
(अवधारणा) (चिन्तक)
(a) सांस्कृतिक संरचना और (i) के. मार्क्स सांस्कृतिक क्रिया
(b) अहिंसा (ii) एम. एन. श्रीनिवास
(c) संस्कृतिकरण (iii) एम. के. गांधी
(d) वर्ग चेतना (iv) आर. रेडफील्ड और एम. सिंगर
कूट :
(a)(b)(c)(d)
(A)(iv)(iii)(ii) (i)
(B)(iii)(iv)(i)(ii)
(C)(ii)(i)(iv)(iii)
(D)(i)(ii)(iii)(iv)
उत्तर-A
25. यह किसने कहा है कि मानव विज्ञान एक प्राकृतिक विज्ञान है और बहुधा प्राकृतिक विज्ञान की पद्धतियों का प्रयोग कर मानव समाज का अध्ययन करता है?
(A) बी. मैलिनोवस्की
(B) ए. आर. रेडक्लिफ-ब्राउन
(C) सी. लेवी-स्ट्रॉस
(D) जॉन डेवी
उत्तर-B
26. निम्नलिखित में से कौन सामाजिक संबंधों के आधार पर ‘भूमिकाओं’ की बात करता है?
(A) ए. आर. रेडिक्लिफ-ब्राउन
(B) आर. के. मर्टन
(C) एस. एफ. नाडेल
(D) सी. लेवी-स्ट्रॉन
उत्तर-C
27. निम्नलिखित में से किसके अनुसार संस्कृति को सिद्धान्तों को मूर्त रूप प्रदान करने वाला कहा जाता है जो मानवीय
मस्तिष्क की अनिवार्य विशेषताओं को प्रतिबिम्बित करता है- दोहरा वर्गीय प्रणाली?
(A) एस. एफ. नाडेल
(B) ए. आर. रेडक्लिफ ब्राउन
(C) आर. के. मर्टन
(D) सी. लेवी-स्ट्रॉस
उत्तर-D
28. सूची-1 और सूची-11 को सुमेलित कीजिए
सूची-1 सूची-11
(पुस्तकें) (लेखक)
(a) द थ्योरी ऑफ (i) आर. के. मर्टन
सोशल स्ट्रक्चर
(b) सोशल थ्योरी (ii) सी. लेवी-स्ट्रॉस
एंड सोशल स्ट्रक्चर
(c) स्ट्रक्चर एंड फंक्शन (ⅲ) एस. एफ. नाडेल
इन प्रिमिटिव सोसाइटी
(d) स्ट्रक्चरल एन्थ्रोपोलॉजी (iv) ए. आर. रेडक्लिफ-बाउन
कूट:
(a) (b) (c)(d)
(A)(iv)(iii) (ii) (i)
(B)(iii) (i) (iv) (ii)
(C)(ii) (i) (iv) (iii)
(D)(i)(ii) (iii)(iv)
उत्तर-B
29. मैलिनोवस्की को निम्नलिखित में से किसके महत्त्व पर बल देने के लिए सबसे अधिक जाना जाता है?
(A) मौखिक इतिहास
(B) विषयवस्तु विश्लेषण
(C) नृजाति वर्णन
(D) वर्णन
उत्तर-C
30. व्यक्तियों के द्वारा सभी क्रियाओं के सम्मुख विद्यमान और सभी सामाजिक परिस्थितियों में सम्मिलित बुनियादी ‘द्विविधाओं’ की व्याख्या के लिए किस पद का प्रयोग किया जाता है?
(A) सामाजिक क्रियाएं
(B) मूल्य अभिमुखीकरण
(C) प्रतिमान चर
(D) प्रकार्यात्मक पूर्व अपेक्षाएं
उत्तर-C
31. दुर्खीम के प्रकार्यवाद के केन्द्र में सामाजिक संगठन के किन रूपों के बीच विभेद था?
(A) सामान्य और व्याधिकीय
(B) सामान्य और स्वस्थ
(C) औसत और असामान्य
(D) बलात् और अप्रतिमानित
उत्तर-A
32. मर्टन के अनुसार निम्नलिखित में से कौन-सा क्रम सही है?
(A) नवप्रवर्तन, पश्चगमनवाद कर्मकालवाच विद्रोह
(B) कर्मकांडवाद, विद्रोह नवप्रवर्तन, पश्चगमनवाय
(C) विद्रोह, पश्चगमनवाय कर्मकांडा, नवप्रवर्तन
(D) नवप्रवर्तन, कर्मकाडवाव, पश्चगमनवाय, विद्रोह
उत्तर-D
33. ‘वैज्ञानिकों ने जिन समस्याओं को अध्ययन करने और उनके प्रत्ययीकरण के लिए चुना उनका निर्धारण वैज्ञानिको के मूल्यों के द्वारा हुआ था। मैक्स वेबर के अनुसार यह कथन किसे संदर्भित करता है?
(A) मूल्य निर्णय
(B) मूल्य तटस्थता
(C) मानकीय मूल्य
(D) मूल्य प्रासंगिकता
उत्तर-D
34. सूची-1 और सूची-11 को सुमेलित कीजिए
सूची-1 सूची-II
(लेखक) (अवधारणाए)
(a) मैक्स वेबर (i) अभिजात्य संचरण
(b) वी. पैरेटो (ii) प्रतीकात्मक अंतः क्रियावाद
(c) जी. एच. मीड (ii) व्याख्यात्मक बोध
(d) हर्बर्ट ब्लूमर (iv) स्व
निम्नलिखित कूटों से सही उत्तर चुनिए ।
कूट:
(a)(b)(c)(d)
(A)(iii)(i)(iv)(ii)
(B)(i)(ii)(iii)(iv)
(C)(iii)(iv)(i)(ii)
(D)(ii)(i)(iii)(iv)
उत्तर-A
35. मार्क्स के अनुसार ‘जब लोग दूसरे वर्गों के साथ अपने द्वद्वात्मक संबंधों के प्रति जागरूक हो जाते हैं’ तब इसका परिणाम होता है:
(A) स्वय में वर्ग
(B) श्रम-विभाजन
(C) स्वयं के लिए वर्ग
(D) नेतृत्व का विकास
उत्तर-C
36. निम्नलिखित में से किसने यह कहा कि ‘यदि संरचनाए अनम्य होती है तो संघर्ष अप्रकार्यात्मक होता है?
(A) के. मार्क्स
(B) एल. ए. कोजर
(C) ई. दुर्खीम
(D) जे. सी. अलेक्जेंडर
उत्तर-B
37. डैहरेनडॉर्फ के अनुसार, ‘समान भूमिका हितों के साथ श्रेणियों के पदधारकों के समूह को कहा जाता है
(A) हित समूह
(B) सघर्ष समूह
(C) अर्ध समूह
(D) प्राथमिक समूह
उत्तर-C
38. निम्नलिखित में से कौन ‘रूल्स ऑफ सोशियोलॉजिकल मेथड’ नामक पुस्तक के लेखक है?
(A) मैक्स वेबर
(B) अगस्त कॉम्त
(C) इमाईल दुर्खीम
(D) कार्ल मार्क्स
उत्तर-C
39. सूची-1 और सूची-II को सुमेलित कीजिए और सूचियाँ के नीचे दिए गए कूटी से सही उत्तर दीजिए।
सूची-1 सूची-II
(अवधारणाएं) (समाजशास्त्री)
(a) वस्टेहन (i) अगस्त कॉन्ट
(b) ऐतिहासिक भौतिकवाद (ii) इमाईल दुर्खीम
(c) प्रत्यक्षवाद (iii) मैक्स वेबर
(d) अप्रत्यक्ष प्रयोग (iv) कार्ल मार्क्स
कूट:
(a)(b)(c)(d)
(A)(i)(ii)(iii)(iv)
(B)(iv)(i)(ii) (iii)
(C)(ii)(iii)(iv)(i)
(D)(iii)(iv)(i)(ii)
उत्तर-D
40. किसने, ‘ऐतिहासिक उपागम जो सामाजिक परिवर्तन की प्रक्रियाओं के बारे में सामान्यीकरण को भी संभव करता है, का विचार प्रस्तुत किया ?
(A) सी. एच. कार
(B) मैक्स वेबर
(C) आर्नोल्ड जे. टॉयनबी
(D) कार्ल मार्क्स
उत्तर-B
41. अलग-अलग समय बिन्दुओ पर समान चयनित जनसख्या से आंकड़ों के संग्रहण के लिए बनी सर्वेक्षण रूपरेखा को कहा जाता है
(A) कोहर्ट सर्वेक्षण
(B) प्रति-वर्गीय सर्वेक्षण
(C) अनुदैर्ध्य सर्वेक्षण
(D) प्रायोगिक सर्वेक्षण
उत्तर-C
42. वह परिकल्पना जो सुझाती है कि अध्ययन के अंतर्गत चयनित परिवर्तियों के बीच कोई संबंध नहीं है, को कहा जाता है:
(A) संघर्ष परिकल्पना
(C) अमान्य परिकल्पना
(B) सुख परिकल्पना
(D) विपरीत परिकल्पना
उत्तर-C
43. निम्नलिखित में से किसने यह कहा, ‘मैंने असहभागी के रूप में शोध आरम्भ किया। जैसे ही मैं समुदाय में स्वीकार्य हो गया, मैंने स्वयं को गैर-प्रेक्षक सहभागी बनता पाया?
(A) बी मैलिनोवस्की
(B) ई. दुर्खीम
(C) विलियम एफ. व्हाइट
(D) एन. एन्डर्सन
उत्तर-C
44. नीचे दो कथन दिए गए है, एक को अभिकथन (A) और दूसरा तर्क (R) है:
अमिकथन (A) : गुणात्मक पद्धतियों की बहुधा विश्वसनीयता के वही मानक पूरे करने में विफल रहने के लिए आलोचना की जाती है।
तर्क (R): गुणात्मक पद्धतियों में आंकड़ों के संग्रह के लिए प्रयुक्त प्रक्रियाएं यथातथ्य और सटीक होती हैं।
निम्नलिखित कूटों में से सही उत्तर दीजिए:
कूट:
(A) (A) और (R) दोनों सही है तथा (R), (A) की सही व्याख्या है।
(B) (A) और (R) दोनों सही है, किन्तु (R). (A) की सही व्याख्या नहीं है।
(C) (A) सही है, किन्तु (R) गलत है।
(D) (A) गलत है, किन्तु (R) सही है।
उत्तर-C
45. लिपिबद्ध मानव सम्प्रेषण जैसे पुस्तकें, वेबसाइट्स, चित्रों, कानूनों के अध्ययन को कहा जाता है:
(A) विषयवस्तु विश्लेषण
(B) लक्षण विषयक
(C) पुस्तकीय दृष्टिकोण
(D) नृजाति वर्णन
उत्तर-A
46. किस गुणात्मक उपागम में प्राथमिक लक्ष्य व्यक्ति के आतरिक जगत के अनुभवों तक पहुंचना होता है?
(A) एकल अध्ययन
(C) प्रघटना विज्ञान
(B) नृजाति वर्णन
(D) ग्राउन्डेड सिद्धान्त
उत्तर-C
47. प्रसामान्य वितरण में माध्य, माध्यिका और बहुलक कहां अवस्थित होते हैं?
(A) सभी तीनों केन्द्र में
(B) माध्य केन्द्र की बाईं ओर, माध्यिका केन्द्र में और बहुलक केन्द्र के दाईं ओर
(C) माध्य केन्द्र में, माध्यिका की बाई ओर, बहुलक की दाई ओर
(D) तीनों में से कोई भी केन्द्र में अवस्थित नहीं होता।
उत्तर-A
48. निम्नलिखित औसतों में से कौन-सा एक गुणात्मक चरों पर लागू हो सकता है?
(A) माध्य
(B) बहुलक
(C) माध्यिका
(D) ज्यामितीय माध्य
उत्तर-B
49. सहसंबंध गुणांक निम्नलिखित में से किन दो चरों के बीच संबंध को मापता है?
(A) एक गुणात्मक और एक मात्रात्मक चर
(B) दोनों गुणात्मक चर
(C) दोनों मात्रात्मक चर
(D) दो से अधिक गुणात्मक चर
उत्तर-C
50. सामाजिक शोध में विश्वसनीयता में सम्मिलित होता है :
(a) संग्रहित आंकड़ों की विश्वसनीयता
(b) आंकड़ों के संग्रह के लिए प्रयुक्त परीक्षण या माप
(c) संगति और साहचर्य का परीक्षण
(d) वह माप जो दोहराए जाने पर भी वही परिणाम देता है।
नीचे दिए गए कूटों में से सही उत्तर दीजिए :
कूट :
(A) a, b और c
(B) b, c और d
(C) a, c और d
(D) a, b और d
उत्तर-D
![यू.जी.सी. नेट परीक्षा जनवरी 2017 समाजशास्त्र-ii आधुनिक भारत [ Objective N.C.E.R.T. M.C.Q’s Modern India]](https://samsamyikduniya.com/wp-content/uploads/2025/09/NK1-jpg-simple-samsamyik-1140x570.jpg)