यू. जी. सी. नेट परीक्षा, जून 2005
हिन्दी : द्वितीय प्रश्न-पत्र
हल प्रश्न-पत्र
निर्देश इस प्रश्न-पत्र में पचास (50) बहु-विकल्पीय प्रश्न है।
प्रत्येक प्रश्न के दो (2) अंक हैं। सभी प्रश्नों के उत्तर दीजिए।
1. निम्नलिखित में से कौन पश्चिमी हिन्दी की बोली नहीं है?
(A) बुन्देली
(B) ब्रज
(C) कन्नौजी
(D) बघेली
उत्तर-C
2. भारतीय संविधान के किन अनुच्छेदों में राजभाषा सम्बन्धी प्रावधानों का उल्लेख है?
(A) 343-351 तक
(B) 434-315 तक
(C) 443 – 135 तक
(D) 334-153 तक
उत्तर-A
3. ‘दक्षिण भारत हिन्दी प्रचार सभा’ का मुख्यालय कहां पर स्थित है?
(A) हैदराबाद
(B) बंगलौर
(C) चेन्नई
(D) मैसूर
उत्तर-C
4. निम्नलिखित में से कौनसी सघोष महाप्राण ध्वनि है?
(A) ख
(B) घ
(C) ज
(D) ठ
उत्तर-B
5. निम्नलिखित में से कौनसा पश्च स्वर है?
(A) आ
(D) अ
(C) ई
(B) इ
उत्तर-A
6. हिन्दी में हिन्दी साहित्य का इतिहास सबसे पहले किसने लिखा है?
(A) ग्रियर्सन
(B) शिव सिंह सेंगर
(C) गार्सा द तासी
(D) रामचन्द्र शुक्ल
उत्तर-B
7. ‘हिन्दी साहित्य की भूमिका’ पुस्तक के लेखक कौन हैं?
(A) रामचन्द्र शुक्ल
(B) राम कुमार वर्मा
(C) विश्वनाथ प्रसाद मिश्र
(D) हजारी प्रसाद द्विवेदी
उत्तर-D
8. निम्नलिखित में से कौन अष्टछाप का कवि है?
(A) मीराबाई
(B) रसखान
(C) सूरदास
(D) विद्यापति
उत्तर-C
9. ‘आनन्द कादम्बिनी’ पत्रिका के सम्पादक कौन थे?
(A) चौधरी बदरीनारायण प्रेमघन
(B) भारतेन्दु हरिश्चन्द्र
(C) शिव प्रसाद सितारे हिंद
(D) महावीर प्रसाद द्विवेदी
उत्तर-A
10. निम्नलिखित में से कौन सप्तक परम्परा का कवि नहीं है?
(A) हरि नारायण व्यास
(B) श्रीकान्त वर्मा
(C) नेमिचन्द्र जैन
(D) नरेश मेहता
उत्तर-B
11. ‘भाग्यवती’ के लेखक कौन है?
(A) लाला श्रीनिवासदास
(B) देवकी नंदन खत्री
(C) श्रद्धाराम फिल्लौरी
(D) लज्जाराम मेहता
उत्तर-C
12. ‘अंधायुग’ किसकी रचना है?
(A) नरेश मेहता
(B) मोहन राकेश
(C) दुष्यन्त कुमार
(D) धर्मवीर भारती
उत्तर-D
13. ‘कुटज’ के लेखक कौन है?
(A) हजारी प्रसाद द्विवेदी
(B) रामचन्द्र शुक्ल
(C) कुवेरनाथ राय
(D) विद्यानिवास मिश्र
उत्तर-A
14. निम्नलिखित में से कौन रचना अमरकान्त की है?
(A) अमृतसर आ गया
(B) जिन्दगी और जोंक
(C) टूटना
(D) परिन्दे
उत्तर-D
15. ‘पहल’ का सम्पादक कौन है?
(A) राजेन्द्र यादव
(C) ज्ञानरंजन
(B) रविन्द्र कालिया
(D) विश्वनाथ तिवारी
उत्तर-C
16. ‘ध्वन्यालोक’ किसकी कृति है?
(A) अभिनवगुप्त
(B) राजशेखर
(C) मम्मट
(D). आनन्दवर्धन
उत्तर-D
17. ‘उज्ज्वलनीलमणि’ ग्रंथ के लेखक कौन हैं?
(A) रूपगोस्वामी
(C) राजशेखर
(B) अभिनवगुप्त
(D) मम्मट
उत्तर-A
18. अभिव्यक्तिवाद के प्रवर्तक हैं :
(A) शंकुक
(B) अभिनवगुप्त
(C) भट्ट लोल्लट
(D) आनन्दवर्धन
उत्तर-B
19. अभिव्यंजनावाद के प्रवर्तक हैं :
(A) आई.ए. रिचर्डस
(B) टी. एस. इलियट
(C) क्रोचे
(D) लांजाइनस
उत्तर-C
20. काव्य में उदात्त तत्व को सर्वाधिक महत्व किसने दिया है?
(A) प्लेटो
(B) अरस्तू
(C) इलियट
(D) लांजाइनस
उत्तर-D
21. हिन्दी भाषा के विकास का सही अनुक्रम कौनसा है?
(A) पालि, प्राकृत, अपभ्रंश, हिन्दी
(B) प्राकृत, अपभ्रश, हिन्दी, पालि
(C) अपभ्रश, पालि, प्राकृत, हिन्दी
(D) हिन्दी, पालि, अपभ्रश, प्राकृत
उत्तर-A
22. हिन्दी-प्रसार के संदर्भ में निम्नलिखित प्रमुख संस्थाओं का कालक्रम के अनुसार सही अनुक्रम कौनसा है?
(A) दक्षिण भारत हिन्दी प्रचार सभा चेन्नई, हिन्दी साहित्य सम्मेलन प्रयाग, नागरी प्रचारिणी सभा काशी, राष्ट्र भाषा प्रचार समिति, वर्धा।
(B) नागरी प्रचारिणी सभा काशी, हिन्दी साहित्य सम्मेलन प्रयाग, दक्षिण भारत हिन्दी प्रचार सभा चेन्नई, राष्ट्र भाषा प्रचार समिति वर्धा।
(C) राष्ट्र भाषा प्रचार समिति वर्धा, हिन्दी साहित्य सम्मेलन प्रयाग, नागरी प्रचारिणी सभा काशी, दक्षिण भारत हिन्दी प्रचार सभा चेन्नई।
(D) दक्षिण भारत हिन्दी प्रचार सभा चेन्नई, हिन्दी साहित्य सम्मेलन प्रयाग, नागरी प्रचारिणी सभा काशी, राष्ट्र भाषा प्रचार समिति वर्धा ।
उत्तर-B
23. हिन्दी साहित्य के इतिहास लेखकों का कालक्रमानुसार सही अनुक्रम कौन-सा है?
(A) रामकुमार वर्मा, रामचन्द्र शुक्ल, मिश्रबन्धु, रामस्वरूप चतुर्वेदी
(B) रामस्वरूप चतुर्वेदी, मिश्रबन्धु, रामकुमार वर्मा, रामचन्द्र शुक्ल
(C) रामचन्द्र शुक्ल, मिश्रबन्धु, रामकुमार वर्मा, रामस्वरूप चतुर्वेदी
(D) मिश्रबन्धु, रामचन्द्र शुक्ल, रामकुमार वर्मा, रामस्वरूप चतुर्वेदी
उत्तर-D
24. निम्नलिखित पलिकाओं के प्रकाशन का सही अनुक्रम कौन-सा है?
(A) धर्मयुग, हंस, सरस्वती, कविवचन सुधा
(B) सरस्वती, कविवचन सुधा, हंस, धर्मयुग
(C) कविवचन सुधा, सरस्वती, हंस धर्मयुग
(D) हंस, सरस्वती, धर्मयुग, कविवचन सुधा
उत्तर-C
25. निम्नलिखित रचनाओं का कालक्रमानुसार सही अनुक्रम कौन-सा है?
(A) अंधेर नगरी, अंधायुग, संसद से सड़क तक, मगध
(B) संसद से सड़क तक, अंधेर नगरी, अंधायुग, मगध
(C) मगध, अंधेर नगरी, अंधायुग, संसद से सड़क तक
(D) अंधायुग, अंधेर नगरी, मगध, संसद से सड़क तक
उत्तर-A
26. निम्नलिखित उपन्यासों का रचनाकाल की दृष्टि से सही अनुक्रम कौनसा है?
(A) त्यागपत्र, सेवासदन, मैला आंचल, आधागांव,
(B) आधागांव, मैला आंचल, सेवासदन, त्यागपत्र,
(C) सेवासदन, त्यागपत्र, आधागांव, मैला आंचल,
(D) सेवासदन, त्यागपत्र, मैला आंचल, आधागाव,
उत्तर-D
27. निम्नलिखित नाटकों का रचनाकाल की दृष्टि से सही अनुक्रम कौनसा है?
(A) लहरों का राजहंस, सिन्दूर की होली, आठवां सर्ग, ध्रुवस्वामिनी
(B) सिन्दूर की होली, ध्रुवस्वामिनी, लहरों का राजहंस, आठवां सर्ग
(C) ध्रुवस्वामिनी, सिन्दूर की होली, लहरों का राजहंस, आठवां सर्ग
(D) आठवां सर्ग, लहरों का राजहंस, ध्रुवस्वामिनी. सिन्दूर की होली
उत्तर-C
28. रससूत्र के व्याख्याकारों का सही अनुक्रम क्या है?
(A) भट्ट लोल्लट, शंकुक, भट्टनायक, अभिनवगुप्त
(B) शंकुक, भट्ट लोल्लट, भट्टनायक, अभिनवगुप्त
(C) अभिनवगुप्त, शंकुक, भट्ट लोल्लट, भट्टनायक
(D) भट्ट लोल्लट, भट्टनायक, शंकुक, अभिनवगुप्त
उत्तर-A
29. निम्नलिखित पाश्चात्य काव्यशास्त्रीय चिंतकों का कालक्रमानुसार सही अनुक्रम कौनसा है?
(A) कालरिज, अरस्तू, आई.ए. रिचर्डस, जान क्रो रैंसम
(B) अरस्तू, कालरिज, जान क्रो रैंसम, आई.ए. रिचर्डस
(C) आई.ए.रिचर्डस, कालरिज, अरस्तू, जान क्रो रैंसम
(D) अरस्तू, कालरिज, आई.ए.रिचर्डस, जान क्रो रैंसम
उत्तर-D
30. निम्नलिखित काव्यशास्त्री ग्रंथों का सही अनुक्रम कौनसा है?
(A) काव्यानुशासन, साहित्य दर्पण, रस मंजरी, रस गंगाधर
(B) साहित्य दर्पण, काव्यानुशासन, रस गंगाधर, रस मंजरी
(C) रस मंजरी, साहित्य दर्पण, रस गंगाधर, काव्यानु-शासन
(D) काव्यानुशासन, साहित्य दर्पण, रस गंगाधर, रस मंजरी
उत्तर-D
31. निम्नलिखित वर्णों को उनके ध्वनिगुणों के साथ सुमेलित
कीजिए :
(a) क (i) सघोष महाप्राण
(b) ख (ii) अघोष महाप्राण
(c) ग (iii) सघोष अल्पप्राण
(d) घ (iv) अघोष अल्पप्राण
(v) सघोष अनुवांशिक
कूट :
(a) (b) (c) (d)
(A) (iv) (ii) (iii) (i)
(B) (i) (ii) (iii) (iv)
(C) (ii) (iii) (iv) (i)
(D) (i) (iii) (iv) (ii)
उत्तर-A
32. निम्नलिखित हिन्दी के भाषाविदों को उनके ग्रंथों के साथ सुमेलित कीजिए :
(a) कामताप्रसाद गुरू (i) हिन्दी भाषा का उद्भव और विकास
(b) किशोरी दास वाजपेयी (ii) हिन्दी व्याकरण
(c) उदय नारायण तिवारी (iii) भाषा और समाज
(d) रामविलास शर्मा (iv) हिन्दी शब्दानुशासन
कूट :
(a) (b) (c) (d)
(A) (i) (ii) (iii) (iv)
(B) (ii) (iv) (i) (iii)
(C) (ii) (i) (iii) (iv)
(D) (iv) (ii) (i) (iii)
उत्तर-B
33. निम्नलिखित काव्य ग्रंथों को उनके कवियों के साथ
सुमेलित कीजिए :
(a) आत्मजयी (i) गिरजा कुमार माथुर
(b) धरती (ii) कुवर नारायण
(c) आंगन के पार द्वारा (iii) अज्ञेय
(d) धूप के धान (iv) त्रिलोचन
(v) रघुवीर सहाय
कूट :
(a) (b) (c) (d)
(A) (i) (ii) (iii) (iv)
(B) (ii) (i) (iii) (iv)
(C) (ii) (iv) (iii) (i)
(D) (v) (i) (ii) (iii)
उत्तर-B
34. निम्नलिखित ग्रंथों को उनके लेखकों के साथ सुमेलित कीजिए :
(a) शुद्ध कविता की खोज (i) अज्ञेय
(b) आत्मनेपद (ii) मुक्तिबोध
(c) एक साहित्यिक की डायरी (iii) हजारी प्रसाद द्विवेदी
(d) हिन्दी साहित्य की भूमिका (iv) दिनकर
(v) रामचन्द्र शुक्ल
कूट :
(a) (b) (c) (d)
(A) (i) (ii) (iii) (iv)
(B) (v) (i) (ii) (iii)
(C) (v) (ii) (i) (iii)
(D) (iv) (i) (ii) (iii)
उत्तर-D
35. निम्नलिखित काव्य-पंक्तियों को उनके रचनाकारों के
साथ सुमेलित कीजिए :
(a) ये उपमान मैले हो गये हैं। (i) अज्ञेय
(b) हम राज्य लिये मरते हैं (ii) बिहारी
(c) वतरस लालच लाल की (iii) मैथिलीशरण गुप्त
(d) भक्तिहिं ज्ञानहिं नहिं कछु भेदा (iv) तुलसीदास
(v) पत
कूट :
(a) (b) (c) (d)
(A) (v) (i) (ii) (iii)
(B) (i) (iii) (ii) (iv)
(C) (i) (ii) (iii) (iv)
(D) (iv) (v) (i) (ii)
उत्तर-
36. निम्नलिखित गद्य-पंक्तियों को उनके लेखकों के साथ
सुमेलित कीजिए :
(a) बैर क्रोध का अचार (i) प्रेमचंद या मुरब्बा है।
(b) अधिकार सुख कितना मादक और सारहीन । (ii) प्रसाद
(c) निज भाषा उन्नति अहै सब उन्नति को मूल। (iii) भारतेन्दु हरिश्चन्द्र
(d) मर्द साठे पर पाठे होते हैं। (iv) रामचन्द्र शुक्ल
(v) हजारी प्रसाद द्विवेदी
कूट :
(a) (b) (c) (d)
(A). (i) (ii) (iii) (iv)
(B) (v) (i) (ii) (iii)
(C) (iv) (ii) (iii) (i)
(D) (i) (iv) (v) (iii)
उत्तर-C
37. निम्नलिखित पत्रिकाओं को उनके सम्पादकों के साथ
सुमेलित कीजिए :
(a) हिन्दी प्रदीप (i) राजेन्द्र यादव
(b) ब्राह्मण (ii) कमला प्रसाद
(c) सरस्वती (iii) बालकृष्ण भट्ट
(d) बसुधा (iv) प्रताप नारायण मिश्र
(v) महावीर प्रसाद द्विवेदी
कूट :
(a) (b) (c) (d)
(A) (iii) (iv) (v) (ii)
(B) (i) (ii) (iii) (iv)
(C) (i) (iii) (ii) (iv)
(D) (iv) (ii) (iii) (i)
उत्तर-A
38. निम्नलिखित ग्रंथों को उनके काव्यरूपों के साथ सुमेलित
कीजिए:-
(a) पचवटी (i) महाकाव्य
(b) प्रिय प्रवास (ii) काव्यनाटक
(c) एक कण्ठ विषपायी (iii) खण्ड काव्य
(d) शिवा वावनी (iv) मुक्तक
(v) चम्पू
कूट :
(a) (b) (c) (d)
(A) (v) (iv) (i) (ii)
(B) (i) (ii) (iii) (iv)
(C) (iii) (i) (ii) (iv)
(D) (ii) (iii) (i) (iv)
उत्तर-C
39. रस सूत्र के व्याख्याकारों को उनके सिद्धांतों के साथ
सुमेलित कीजिए :
(a) भट्ट लोल्लट (i) अभिव्यक्तिवाद
(b) शंकुक (ii) भुक्तिवाद
(c) भट्टनायक (iii) अनुमितिवाद
(d) अभिनवगुप्त (iv) उत्पत्तिवाद
(v) व्यक्ति वैचित्र्यवाद
कूट :
(a) (b) (c) (d)
(A) (v) (i) (ii) (iv)
(B) (iv) (iii) (ii) (i)
(C) (i) (ii) (iii) (iv)
(D) (ii) (iii) (iv) (i)
उत्तर-B
40. निम्नलिखित पाश्चात्य साहित्य-चिंतकों को उनके सिद्धान्तों के साथ सुमेलित कीजिए :
(a) ज्यां पाल सात्र (i) अभिव्यंजनावाद
(b) ज्यॉक दरिदा (ii) अस्तित्ववाद
(c) टी.एस. इलिएट (iii) विखण्डनवाद
(d) क्रोचे (iv) निर्वैयक्तिकता
(v) मार्क्सवाद
कूट :
(a) (b) (c) (d)
(A) (i) (ii) (iii) (iv)
(B) (v) (i) (ii) (iv)
(C) (v) (ii) (iv) (i)
(D (ii) (iii) (iv) (i)
उत्तर-D
निर्देश: प्रश्न संख्या 41 से 45 तक दी गयी स्थापनाओं और तर्कों को ध्यानपूर्वक पढ़ें और बहुविकल्पी उत्तरों में से सही उत्तर का चयन करें।
41. स्थापना (A): नाद सौंदर्य से कविता की आयु बढ़ती है।
तर्क (R) : नाद का संबंध छन्द से होता है। इसलिए जो लोग छन्द की परवाह करते हैं उनकी कविता की आयु अधिक हो जाती है।
(A) (A) और (R) दोनों सही है।
(B) (A) और (R) दोनों गलत है।
(C) (A) सही और (R) गलत है।
(D) (A) गलत और (R) सही है।
उत्तर-C
42. स्थापना (A) : भाषा एक सामाजिक सम्पत्ति है।
तर्क (R) : भाषा विहीन समाज की कल्पना संभव नहीं है।
(A) (A) और (R) दोनों सही है।
(B) (A) और (R) दोनों गलत है।
(C) (A) सही और (R) गलत है।
(D) (A) गलत और (R) सही है।
उत्तर-A
43. स्थापना (A): आधुनिक हिन्दी आलोचना पर पश्चिम के साहित्य-चिंतन का गहरा प्रभाव है।
तर्क (R) : हिन्दी के प्रमुख समीक्षक पाश्चात्य साहित्य चिंतन से प्रभावित नहीं है।
(A) (A) और (R) दोनों सही है।
(B) (A) और (R) दोनों गलत है।
(C) (A) सही और (R) गलत है।
(D) (A) गलत और (R) सही है।
उत्तर-C
44. स्थापना (A): नयी कविता में छायावाद का प्रभभाष एकदम नहीं है।
तर्क (R) : नयी कविता पूर्णतः पश्चिमी प्रभाव में जन्मी है।
(A) (A) और (R) दोनों सही है।
(B) (A) और (R) दोनों गलत है।
(C) (A) सही और (R) गलत है।
(D) (A) गलत और (R) सही है।
उत्तर-D
45. स्थापना (A): दलित चेतना की प्रमाणिक अभिव्यक्ति दलित रचनाकारों द्वारा ही हो सकती है।
तर्क (R) : दलित जीवन का वास्तविक अनुभव केवल दलितों को ही होता है।
(A) (A) और (R) दोनों सही हैं।
(B) (A) और (R) दोनों गलत हैं।
(C) (A) सही और (R) गलत है।
(D) (A) गलत और (R) सही है।
उत्तर-C
![यू.जी.सी. नेट परीक्षा जून हिन्दी : द्वितीय हल प्रश्न-पत्र -2005 आधुनिक भारत [ Objective N.C.E.R.T. M.C.Q’s Modern India]](https://samsamyikduniya.com/wp-content/uploads/2025/09/NK1-jpg-simple-samsamyik-1140x570.jpg)