यू. जी. सी. नेट परीक्षा, जून 2006
हिन्दी : द्वितीय प्रश्न-पत्र
हल प्रश्न-पत्र
नोट-इस प्रश्नपत्र में पचास (50) बहु-विकल्पीय प्रश्न हैं। प्रत्येक प्रश्न के दो (2) अंक हैं। सभी प्रश्नों के उत्तर दीजिए।
प्रत्येक प्रश्न के दो (2) अंक है। सभी प्रश्नों के उत्तर
1. खड़ी बोली का प्रयोग सबसे पहले किस पुस्तक में हुआ?
(A) भक्तिसागर
(B) सुखसागर
(C) काव्य सागर
(D) प्रेम सागर
उत्तर-D
2. भारतीय भाषाओं को भारतीय संविधान की किस अनुसूची में शामिल किया गया है?
(A) अष्टम
(B) सप्तम
(D) दशम
(C) नवम
उत्तर- A
3. पुष्टि मार्ग का आधार ग्रन्थ कौन-सा है?
(A) भगवद्गीता
(B) महाभारत
(C) श्रीमद्भागवत
(D) रामायण’
उत्तर-C
4. हिन्दी साहित्य के आदिकाल का ‘अभिनव जयदेव’ किसे कहा जाता है?
(A) चन्दबरदाई
(B) विद्यापति
(C) पुष्पदत
(D) जगनिक
उत्तर-B
5. ‘चक्र’ का ‘चक्का’ हो जाना किस ध्वनि प्रवृत्ति का उदाहरण है?
(A) विषमीकरण
(B) समीकरण
(C) विपर्यय
(D) आगम
उत्तर-B
6. ग्रिम नियम किस भाषा की ध्वनियों से सम्बन्धित है?
(A) जर्मन
(B) फ्रेंच
(C)रूसी
(D) हिन्दी
उत्तर-A
7. कृष्ण गीताबली किसकी रचना है?
(A) मीराबाई
(B) रसखान
(C) सूरदास
(D) तुलसीदास
उत्तर-D
8. ‘आवत जात पनहियां टूटी बिसरि गयो हरि नाम’ यह
पंक्ति किस कवि की है?
(A) चतुर्भुजदास
(B) सूरदास
(C) कुंभनदास
(D) नंददास
उत्तर-C
9. ‘कुंदन को रंग फीको लगै, झलकै अति अंगनि चारु गोराई’ यह पंक्ति किस कवि की है?
(A) भूषण
(B) बिहारी
(C) देव
(D) मतिराम
उत्तर- D
10. ‘तंत्रीनाद कवित्त रस सरस राग रति रंग अनबूड़े बूड़े तिरे जे बूड़े सब अंग” इस दोहे में कौनसा अलंकार है?
(A) उपमा
(B) विरोधाभास
(C) दृष्टान्त
(D) रूपक
उत्तर- B
11. ‘हिम किरीटिनी’ किस की रचना है?
(A) माखनलाल चतुर्वेदी
(B) हरिऔध
(C) बालकृष्ण शर्मा ‘नवीन’
(D) सोहनलाल द्विवेदी
उत्तर-A
12. कछुआ धर्म किस विधा की रचना है?
(A) संस्मरण
(B) रेखाचित्र
(C) निबंध
(D) कहानी
उत्तर-C
13. ‘ऐ लड़की’ किसकी रचना है?
(A) मैत्रेयी पुष्पा
(B) मन्नू भंडारी
(C) ममता कालिया
(D) कृष्णासोवती
उत्तर-D
14. ‘चाकलेट’ उपन्यास किसकी रचना है?
(A) चतुरसेन शास्त्री
(B) पाण्डेय बेचन शर्मा ‘उग्र’
(C) ऋषभचरण जैन
(D) इलाचन्द्र जोशी
उत्तर-B
15. ‘शकुन्तला की अंगूठी’ के नाटककार हैं?
(A) सुरेन्द्र वर्मा
(B) रमेश वक्षी
(C) प्रभाकर श्रोत्रिय
(D) शंकर शेष
उत्तर-C
16. ‘आह ! वेदना मिली विदाई’ किस नाटक के गीत की पंक्ति है?
(A) अजात शत्रु
(B) चन्द्रगुप्त
(C) स्कन्दगुप्त
(D) ध्रुवस्वामिनी
उत्तर-C
17. ‘सारिका’ पत्रिका का सम्पादन इनमें से किसने नहीं किया?
(A) चन्द्रगुप्त विद्यालंकार
(B) मोहन राकेश
(C) राजेन्द्र यादव
(D) कमलेश्वर
उत्तर-C
18. ‘महात्मा गांधी अन्तर्राष्ट्रीय मुख्यालय है : हिन्दी विश्वविद्यालय’ का
(A) लखनऊ
(B) पुणे
(C) दिल्ली
(D) वर्धा
उत्तर-D
19. काव्यानुभूति की जटिलता चित्तवृतियों की सख्या पर निर्भर नही बल्कि सवादी विसवादी वृत्तियों के द्वन्द्व पर आधारित है। यह कथन किसका है?
(A) रामचन्द्र शुक्ल
(B) नामवर सिह
(C) नददुलारे वाजपेयी
(D) हजारी प्रसाद द्विवेदी
उत्तर-A
20. लॉनजाइनस के अनुसार उदात्त का प्रमुख स्त्रोत क्या है? –
(A) विचार
(B) प्रकृति
(C) भावप्रवणता
(D) अलकार योजना
उत्तर-A
निर्देश प्रश्न सख्या 21 से 25 तक दी गयी स्थापनाओं और तर्कों को ध्यानपूर्वक पढ़ें और बहु विकल्पीय उत्तरों में से सही उत्तर का चयन करें :
21. स्थापना (A): साहित्य की साधना निरिवल विश्व के साथ एकत्व अनुभव करने की साधना है।
तर्क (R) : साहित्य विश्वबन्धुत्व की भावना को पुष्ट करता है।
(A) (A) और (R) दोनों गलत
(B) (A) सही और (R) गलत
(C) (A) और (R) दोनों सही
(D) (R) सही और (A) गलत
उत्तर-C
22. स्थापना (A): संत न छांडै संतई, कोटिक मिलै असंत चन्दन विष व्यापत नहीं लपटे रहत भुजंग।
तर्क (R): दुष्टों की संगति में संतों का स्वभाव बदल जाता है।
(A) (A) सही और (R) गलत
(B) (A) गलत और (R) सही
(C) (A) और (R) दोनों गलत
(D) (A) और (R) दोनों सही
उत्तर-A
23. स्थापना (A): अंग्रेजी पढ़ि के जदपि सद् गुन होत प्रवीन
तर्क (R) : अंग्रेजी भाषा पढ़कर सभी लोग सम्मानित पै निज भाषा ज्ञान बिन रहत हीन को हीन
(A) (A) और (R) दोनों सही
(B) (A) और (R) दोनों गलत होते हैं।
(C) (A) गलत और (R) सही
(D) (A) सही और (R) गलत
उत्तर-D
24. स्थापना (A): ‘भाषा संस्कृति की संवाहक होती है”।
तर्क (R) : भाषा के बिना संस्कृति की कल्पना संभव नहीं है।
(A) (A) सही और (R) गलत
(B) (A) गलत और (R) सही
(C) (A) और (R) दोनों गलत
(D) (A) और (R) दोनों सही
उत्तर- D
25. स्थापना (A) : ‘दलित की पीड़ा को दलित लेखक ही अभिव्यक्त कर सकता है।’
तर्क (R) : ‘सहानुभूति, स्वानुभूति के स्तर तक नहीं पहुंच सकती है।’
(A) (A) गलत और (R) सही
(B) (A) सही और (R) गलत
(C) (A) और (R) दोनों सही
(D) (A) और (R) दोनों गलत
उत्तर- C
26. कालक्रम की दृष्टि से सही अनुक्रम क्या है?
(A) मतवाला, कल्पना, सारिका, पहल
(B) कल्पना, मतवाला, सारिका, पहल
(C) सारिका, मतवाला, पहल, कल्पना
(D) पहल, कल्पना, सारिका, मतवाला
उत्तर-A
27. प्रकाशन काल की दृष्टि से कौन-सा अनुक्रम सही है?
(A) त्यागपत्र, सुखदा, परख, सुनीता
(B) परख, सुनीता, त्यागपंत्र, सुखदा
(C) सुनीता, परख, त्यागपत्र, सुखदा
(D) सुखदा, सुनीता, त्यागपत्र, परख
उत्तर-B
28. हिन्दी साहित्य के इतिहास लेखकों का कालक्रमानुसार सही क्रम क्या है?
(A) हजारीप्रसाद द्विवेदी, मिश्रबन्धु, रामचन्द्र शुक्ल, रामकुमार वर्मा
(B) रामकुमार वर्मा, रामचन्द्र शुक्ल, मिश्रबन्धु, हजारीप्रसाद द्विवेदी
(C) रामचन्द्र शुक्ल, मिश्रबन्धु, हजारीप्रसाद द्विवेदी, रामकुमार वर्मा
(D) मिश्रबन्धु, रामचन्द्र शुक्ल, रामकुमार वर्मा, हजारीप्रसाद द्विवेदी
उत्तर-D
29. कालक्रम की दृष्टि से निम्नलिखित नाटकों का सही
अनुक्रम क्या है?
(A) संयोगिता स्वयंवर चन्द्रगुप्त, सिन्दूर की होली, कोणार्क
(B) चन्द्रगुप्त, संयोगिता स्वयंवर, कोणार्क, सिन्दूर की होली
(C) सिन्दूर की होली, संयोगिता स्वयंवर, चन्द्रगुप्त, कोणार्क
(D) कोणार्क, चन्द्रगुप्त, संयोगिता स्वयंवर, सिन्दूर की होली
उत्तर-A
30. कालक्रम की दृष्टि से निम्नलिखित कहानियों का सहीं अनुक्रम क्या है?
(A) यही सच है, रोज, उसने कहा था कफन
(B) रोज, कफन, यही सच है, उसने कहा था
(C) उसने कहा था, कफन, रोज यही सच है
(D) कफन, उसने कहा था, यही सच है, रोज
उत्तर-C
31. कालक्रम की दृष्टि से आत्मकथा के निम्नलिखित खंडों का सही अनुक्रम क्या है?
(A) बसेरे से दूर, नीड़ का निर्माण फिर, दशद्वार से सोपान तक, क्या भूलूं क्या याद करूं
(B) क्या भूलूं क्या याद करूं, नीड़ का निर्माण फिर, बसेरे से दूर, दशद्वार से सोपान तक
(C) नीड़ का निर्माण फिर, बसेरे से दूर, दशद्वार से सोपान तक, क्या भूलूं क्या याद करूं
(D) दशद्वार से सोपान तक, क्या भूलूं क्या याद करूं, बसेरे से दूर, नीड़ का निर्माण फिर
उत्तर-B
32. निम्नलिखित काव्यकृतियों का सही अनुक्रम क्या है?
(A) अनामिका, पल्लव, भारत भारती, दीपशिखा
(B) दीपशिखा, अनामिका, पल्लव, भारत भारती
(C) पल्लव, अनामिका, भारत भारती, दीपशिखा
(D) भारत भारती, पल्लव, अनामिका, दीपशिखा
उत्तर-D
33. निम्नलिखित ग्रन्थों का सही अनुक्रम क्या है?
(A) हिन्दी नवरत्न, देव और बिहारी, बिहारी और देव, बिहारी का नया मूल्यांकन
(B) देव और बिहारी, हिन्दी नवरत्न, बिहारी का नया मूल्यांकन, बिहारी और देव
(C) बिहारी और देव, देव और बिहारी, बिहारी का नया मूल्यांकन, हिन्दी नवरत्न
(D) बिहारी का नया मूल्यांकन, बिहारी और देव, हिन्दी नवरत्न, देव और बिहारी
उत्तर-D
34. निम्नलिखित काव्यशास्त्रीय ग्रन्थों का सही अनुक्रम क्या
है?
(A) रसगंगाधर, काव्यालंकार सूत्र, ध्वन्यालोक, काव्यालंकार
(B) काव्यालंकार, काव्यालंकार सूत्र, ध्वन्यालोक, रसगंगाधर
(C) काव्यालंकार सूत्र, रसगंगाधर, काव्यालंकार, ध्वन्यालोक
(D) ध्वन्यालोक, काव्यालंकार सूत्र, रसगंगाधर, काव्यालंकार
उत्तर- B
35. निम्नलिखित ग्रन्थों का सही अनुक्रम क्या है?
(A) नयी कविता के प्रतिमान, कार्मायनीः एक पुनर्विचार, कविता के नये प्रतिमान, छायावाद का पतन
(B) कविता के नये प्रतिमान, नयी कविता के प्रतिमान, छायावाद का पतन, कार्मायनीः एक पुनर्विचार
(C) छायावाद का पतन, कार्मायनीः एक पुनर्विचार, नयी कविता के प्रतिमान, कविता के नये प्रतिमान
(D) कार्मायनीः एक पुनर्विचार, छायावाद का पतन, कविता के नये प्रतिमान, नयी कविता के प्रतिमान
उत्तर-D
36. कौन-सा युग्म संगत है?
(A) दुःखवा मै कासे कहूं मोरी सजनी – ‘उग्र’
(B) ‘ताई’ – सुदर्शन
(C) ‘ग्यारह वर्ष का समय’ जयशंकर प्रसाद
(D) ‘रानी केतकी की कहानी’ इंशा अल्ला रवां
उत्तर-D
37. इन उपन्यासों को उनके लेखकों के साथ सुमेलित कीजिए।
(a) दिल्ली का दलाल (i) मोहन राकेश
(b) गुनाहों का देवता (ii) भगवती प्रसाद वाजपेयी
(c) अन्तराल (iii) भगवतीचरण वर्मा
(d) भूले बिसरे चित्र (iv) पांडेय बेचन शर्मा ‘उग्र’
(v) धर्मवीर भारती
(a)(b)(c) (d)
(A)(iv)(iv)(v)(i)
(B) (v)(v)(i)(ii)
(C)(iii)(ii)(iii)(iii)
(D)(i)(ii)(iv)(i)
उत्तर-A
38. निम्नलिखित काव्यपंक्तियों को उनके रचनाकारों के साथ सुमेलित कीजिए।
(a) धूप सा तन दीप सी मै (i) निराला
(b) मधुपगुनगुना कर कह जाता (ii) पन्त
(c) स्नेह निर्झर बह गया है (iii) नरेन्द्र शर्मा
(d) हाय। मृत्यु का ऐसा अमर अपार्थिवपूजन (iv) महादेवी
(v) प्रसाद
सुमेलित कीजिए :
(a)(b)(c)(d)
(A)(ii)(i)(iii)(iv)
(B)(v)(i)(iv)(v)
(C)(ii)(i)(v)(iii)
(D)(iv)(ii)(ii)(iii)
उत्तर-B
39. निम्नलिखित पत्रिकाओं को उनके सम्पादकों के साथ
(a) बाला बोधिनी (i) प्रेमचन्द
(b) हस (ii) हरिशंकर परसाई
(c) प्रतीक (iii) भारतेन्दु हरिश्चन्द्र
(d) कल्पना (iv) अज्ञेय
(v) बदरी विशाल पित्ती
(a)(b)(c)(d).
(A)(ii)(iii)(v)(i)
(B)(i)(v)(iv)(ii)
(C)(iii)(i)(iv)(v)
(D)(iv)(iii)(v)(i)
उत्तर-C
40. सुमेलित कीजिए
(a) मृगावती (i) शेख नबी
(b) मधुमालती (ii) जायसी
(c) आखिरी कलाम (iii) भझन
(d) अनुराग बासुरी (iv) कुतबन
(v) नूर मुहम्मद
(a)(b)(c)(d)
(A)(i)(v)(iii)(ii)
(B)(ii)(v)(iv)(i)
(C)(iii)(i)(v)(iv)
(D)(iv)(iii)(ii)(v)
उत्तर-D
41. इन बोलियों को उनके बोली क्षेत्र से सुमेलित कीजिए :
(a) बांगरु (i) अलीगढ़
(b) भोजपुरी (ii) मेरठ
(c) कुमांयुनी (iii) अल्मोड़ा
(d) खड़ी बोली (iv) छपरा
(v) रोहतक
(a)(b)(c)(d)
(A)(v)(iv)(iii)(ii)
(B)(iv)(iii)(ii)(iv)
(C)(i)(iv)(iii)(ii)
(D)(iii)(ii)(iv)(i)
उत्तर-A
42. इन रचनाओं को उनकी लेखिकाओं के साथ सुमेलित कीजिए :
(a) आपका बंटी (i) ऊषा प्रियंवदा
(b) पचपन खंभे लाल दीवारें (ii) मन्नू भंडारी
(c) आंवा (iii) ममता कालिया
(d) बेघर (iv) चित्रा मुद्गल
(v) कृष्णा सोबती
(a)(b)(c)(d)
(A)(i)(iv)(v)(iii)
(B)(ii)(i)(iv)(iii)
(C)(iii)(v)(ii)(i)
(D)(iv)(iii)(i)(v)
उत्तर-B
43. निम्नलिखित काव्य पंक्तियों को उनके रचनाकारों के साथ सुमेलित कीजिए :
(a) दोनों ओर प्रेम पलता है (i) प्रसाद
(b) धिक् जीवन जो पाता ही आया विरोध (ii) तुलसीदास
(c) परहित सरिस धर्म नहीं भाई (iii) निराला
(d) बीन भी हूं मैं तुम्हारी रागिनी भी हूं (iv) मैथिली शरणगुप्त
(v) महादेवी
(a)(b)(c)(d)
(A)(ii)(i)(v)(iv)
(B)(v)(ii)(i)(iv)
(C)(iv)(iii)(ii)(v)
(D)(iii)(ii)(iv)(i)
उत्तर-C
44. सुमेलित कीजिए :
(a) शब्दार्थों सहितौ काव्यम् (i) मम्मट
(b) तद्दोषौ शब्दार्थों सगुणा-वनलंकृती पुनः क्वापि (ii) विश्वनाथ
(c) रमणीयार्थ प्रतिपादक शब्द काव्यम् (iii) भामह
(d) वाक्यं रसात्मकं काव्यम् (iv) आनन्दवर्धन
(v) पंडितराज जगन्नाथ
(a) (b) (c) (d)
(A) (v)(iv)(ii)(iii)
(B)(iii)(i)(v)(ii)
(C)(ii)(iii)(iv)(v)
(D)(i)(iv)(v)(ii)
उत्तर- B
45. सुमेलित कीजिए :
(a) विरेचन सिद्धान्त (i) देरिदा
(b) निर्वैयक्तिकता का सिद्धान्त (ii) कॉलरिज
(c) रूपवाद (iii) अरस्तू
(d) विखंडनवाद (iv) रूसो
(v) इलियट
(a) (b) (c) (d)
(A)(v)(iv)(i)(ii)
(B)(iii)(v)(ii)(i)
(C)(ii)(iv)(i)(iii)
(D)(iii)(v)(iv)(i)
उत्तर-D
निर्देश : निम्नलिखित गद्य अवतरण को ध्यानपूर्वक पढ़ें और उससे सम्बन्धित प्रश्नों (प्रश्नसंख्या 46 से 50 तक) के उत्तरों के दिए गए बहु विकल्पों में से सही विकल्प का चुनाव करें।
श्रद्धा एक सामाजिक भाव है, इससे अपनी श्रद्धा के
बदले में हम श्रद्धेय से अपने लिए कोई बात नहीं
चाहते। श्रद्धा धारण करते हुए हम अपने को उस
समाज में समझते हैं जिस के किसी अंश पर – चाहे
हम व्यष्टि रूप में उसके अन्तर्गत न भी हो – जान
बूझ कर उसने कोई शुभ प्रभाव डाला। श्रद्धा स्वयं
ऐसे कामों के प्रतिकार में होती है जिनका शुभ प्रभाव
अकेले हम पर नहीं बल्कि सारे मनुष्य समाज पर पड़
सकता है। श्रद्धा एक ऐसी आनन्दपूर्ण कृतज्ञता है
जिसे हम केवल समाज के प्रतिनिधि रूप में प्रकट
करते हैं। सदाचार पर श्रद्धा और अत्याचार पर क्रोध
या घृणा प्रकट करने के लिए समाज ने प्रत्येक व्यक्ति
को प्रतिनिधित्व प्रदान कर रखा है। यह काम उसने
इतना भारी समझा है कि उसका भार सारे मनुष्यों
को बांट दिया है, दो चार माननीय लोगों के ही सिर
पर नहीं छोड़ रखा है। जिस समाज में सदाचार पर
श्रद्धा और अत्याचार का क्रोध प्रकट करने के लिए
जितने ही अधिक लोग तत्पर पाए जाएंगे, उतना ही
वह समाज जाग्रत समझा जाएगा। श्रद्धा की सामाजिक
विशेषता एक इसी बात से समझ लीजिए कि जिस
पर हम श्रद्धा रखते हैं उस पर चाहते हैं कि और लोग
भी श्रद्धा रखें पर जिस पर हमारा प्रेम होता है उससे
और दस पांच आदमी प्रेम रखें इसकी हमें परवाह
क्या, इच्छा ही नहीं होती, क्योंकि हम प्रिय पर लोभवश
एक प्रकार का अनन्य अधिकार या इजारा चाहते हैं।
श्रद्धालु अपने भाव में संसार को भी सम्मिलित करना चाहता है पर प्रेमी नहीं।
46. उपर्युक्त गद्य अवतरण का शीर्षक हो सकता है?
(A) श्रद्धा और परोपकार
(B) श्रद्धा एक व्यक्तिगत भाव
(C) श्रद्धा का स्वरूप
(D) श्रद्धा और स्वार्थ
उत्तर- C
47. श्रद्धा और प्रेम में क्या अंतर है?
(A) श्रद्धा सामाजिक है और प्रेम व्यक्तिगत है।
(B) श्रद्धा के मूल में व्यक्तिगत कारण होते हैं।
(C) प्रेम में दुनियादारी का भाव होता है।
(D) प्रेम और श्रद्धा का एक ही धरातल होता है।
उत्तर-A
48. श्रद्धा एक आनन्दपूर्ण कृतज्ञता है क्योंकि
(A) इससे हमारा स्वार्थ सिद्ध होता है।
(B) इससे श्रद्धेय की भलाई होती है।
(C) हम व्यक्तिगत रूप से श्रद्धा प्रकट करते हैं।
(D) हम समाज के प्रतिनिधि के रूप में इसे प्रकट करते हैं।
उत्तर-D
49. उपर्युक्त गद्यांश का निष्कर्ष है :
(A) श्रद्धा एक वैयक्तिक भाव है।
(B) श्रद्धा एक सामाजिक भाव है।
(C) श्रद्धा से श्रद्धाकर्ता का महत्व बढ़ता है।
(D) श्रद्धा भाव केवल श्रद्धालु तक सीमित है।
उत्तर-B
50. जाग्रत समाज का क्या लक्षण है?
(A) केवल सदाचार पर श्रद्धा करना
(B) केवल अत्याचार पर श्रद्धा करना
(C) सदाचार और अत्याचार पर उदासीन रहना
(D) सदाचार पर श्रद्धा और अत्याचार पर क्रोध करना
उत्तर-D
![यू.जी. सी. नेट परीक्षा, जून 2006 हिन्दी : द्वितीय हल प्रश्न-पत्र आधुनिक भारत [ Objective N.C.E.R.T. M.C.Q’s Modern India]](https://samsamyikduniya.com/wp-content/uploads/2025/09/NK1-jpg-simple-samsamyik-1140x570.jpg)