यू. जी. सी. नेट परीक्षा, जून 2010
समाजशास्त्र : द्वितीय प्रश्न पत्र
हल प्रश्न – पत्र
नोट: इस प्रश्न-पत्र में पचास (50) बहुविकल्पीय प्रश्न है। प्रत्येक प्रश्न के दो (2) अंक है। समी प्रश्नों के उत्तर दीजिए।
1. निम्नलिखित लेखकों में से किसने समाजशास्त्र के लिये ‘सामाजिक भौतिकी’ पद का सर्वप्रथम, उपयोग किया है?
(A) स्पेसर
(B) कॉम्टे
(C) टॉनीस
(D) वेबर
उत्तर-B
2. एक लेखक ने समाज को एक समान होने की चेतना में अंतर्विष्ठ समझा है?
निम्नांकित में से उसे पहचानें?
(A) कूले
(B) वार्ड
(C) सिमेल
(D) गिडिंग्स
उत्तर-D
3. सामाजिक सम्बन्ध निम्नांकित में से किसके साथ प्राथमिक रूप से जुड़े हैं?
(A) सस्थाएं
(B) धर्म
(C) लोगों की चेतना
(D) समितियां
उत्तर-C
4. एक विशेष उद्देश्य को प्राप्त करने के लिये संगठित समूह को निम्नांकित में से क्या कहते हैं?
(A) संस्था
(B) समुदाय
(C) समिति
(D) राज्य
उत्तर-C
5. निम्नांकित में से किसने धर्म को लोगों की अफीम समझा है?
(A) फ्रॉयड
(B) मॉस्का
(C) मार्क्स
(D) दुर्खीम
उत्तर- C
6. किसने कहा: “सभ्यता सदैव आगे बढ़ रही होती है, परन्तु संस्कृति नहीं”?
(A) जॉन्सन
(B) मैकाइवर
(C) टॉयन्बी
(D) बर्जर
उत्तर- B
7. सूची-1 (लेखक) को सूची-II (उनकी पुस्तकें) के साथ सुमेलित करें :
सूची-I सूची-II
(A) मैकाइवर (1) इन्विटेशन टू सोशियोलॉजी
(B) डेविस (2) सोसाइटी
(C) बर्जर (3) दी सोशल ऑर्डर
(D) बियरस्टेड (4) ह्यूमन सोसाइटी
कूट:
(a) (b) (c) (d)
(A) 2 3 4 1
(B) 1 2 4 3
(C) 2 1 3 4
(D) 2 4 1 3
उत्तर-D
8. संस्कृति और सभ्यता के बीच मूलभूत अन्तर क्या है?
(A) संस्कृति वह है जिसे हमने प्राप्त कर लिया है और सभ्यता वह है जिसे हम प्राप्त करने की आकांक्षा करते हैं।
(B) संस्कृति का सम्बन्ध बुद्धि से है और सभ्यता का सम्बन्ध अनुभव के साथ है।
(C) संस्कृति गौण है परन्तु सभ्यता प्राथमिक है।
(D) हम जो हैं वहीं संस्कृति है और हमारे पास जो कुछ है वह सभ्यता है।
उत्तर-D
9. जो अनुष्ठान जीवन चक्र के एक चरण से दूसरे में व्यक्ति के जीवन में महत्वपूर्ण संक्रमण बिन्दु होते हैं, वे कहलाते हैं :
(A) भूमिका निभाना
(B) जीवन-यात्रा के संस्कार
(C) प्रस्थिति को निश्चित रूप देना
(D) विन्यास (स्टेटस सेट)
उत्तर-B
10. प्रत्याशी समाजीकरण की अवधारणा निम्नांकित में से किसने दी है?
(A) मर्टन
(B) पारसन्स
(C) होमेन्स
(D) समनर
उत्तर-A
11. निम्नांकित दो कथन अभिकथन (A) और कारण (R) पढ़िये, और नीचे दिये कूटों की सहायता से सही उत्तर का चयन कीजिये :
अमिकथन (A): समकालिक समाज में विवाह का सर्वाधिक सामान्य रूप एक विवाह प्रथा है।
कारण (R) : स्त्रियों का सामाजिक स्तर केवल एक विवाह प्रथा के जरिये ऊंचा उठता है।
कूट :
(A) (A) और (R) दोनों सत्य है, और (R), (A) की सही व्याख्या है।
(B) (A) और (R) दोनों सत्य है, परन्तु (R), (A) की सही व्याख्या नहीं है।
(C) (A) सत्य है, परन्तु (R) असत्य है।
(D) (A) असत्य है, परन्तु (R) सत्य है।
उत्तर-A
12. सूची-1 को सूची-II के साथ सुमेलित कीजिये और नीचे दिये कूटों से सही उत्तर का चयन कीजिए:
सूची-1. सूची-II
(A) अंतःसमूह एवं बाह्य समूह (1) होमेन्स
(B) प्राथमिक और गौण समूह (2) टॉनीज
(C) समुदाय (गेमाइनशाफ्ट) और समिति (गेजेलशाफ्ट)
(3) कूले
(D) संवृत्त और वितृत समूह (4) समनर
. (5) दुर्खीम
कूट :
(a)(b)(c)(d)
(A) 4 2 3 1
(B) 4 3 2 1
(C) 3 2 1 4
(D) 4 1 3 2
उत्तर-B
13. जब उच्च जाति की लड़की निम्न जाति के लड़के के साथ विवाह करती है, तो वह व्यवस्था कहलाती है :
(A) देवर अधिकार (लेविरेट)
(B) अनुलोम
(C) साली विवाह अधिकार (सॉरोरेट)
(D) प्रतिलोम
उत्तर-D
14. मातृसत्तात्मक परिवार में स्त्री की स्थिति को समस्त मामलों में सर्वोच्च माना जाता है।
निम्नांकित में से कौन-सी विशेषता इसकी नहीं है?
(A) वंश परम्परा मां के जरिये चलती है।
(B) विवाह सम्बन्ध स्थायी नहीं है।
(C) पत्नी अपने पति के घर में रहती है।
(D) स्त्रियों को सम्पत्ति उत्तराधिकार से प्राप्त होती है।
उत्तर-C
15. व्यष्टिक परिवार की अवधारणा किसने प्रस्तुत की है?
(A) मरडॉक
(B) जिम्मरमैन
(C) दुर्खीम
(D) वॉरनर
उत्तर-B
16. सूची-1 (प्रतिबंधों के नियम) को सूची-II (नियमों के नाम) के साथ सुमेलित कीजिये और नीचे दिये कूटों की सहायता से सही उत्तर का चयन कीजिये :
सूची-1. सूची-II
(A) अपने वंशानुक्रम समूह के बाहर से जीवनसाथी के
. (1) प्रतिलोमलिये चेष्टा करनी चाहिये।
(B) उच्च जाति की स्त्री निम्न जाति के पुरुष से विवाह महीं कर सकती है।
. (2) बहिर्विवाह
(C) अपनी जाति के अन्दर ही विवाह करना चाहिये।
. .(3) अनुलोम
(D) उच्च जाति के पुरुष निम्न जाति की स्त्री से विवाह कर सकते हैं।
. (4) अंतर्विवाह
कूट:
(a)(b)(c)(d)
(A) 4 1 2 4
(B) 2 3 4 1
(C)4 3 2 1
(D)2 1 4 3
उत्तर-B
17. सूची-1 को सूची-II के साथ सुमेलित कीजिये और नीचे दिये कूटों से सही उत्तर का चयन कीजिये :
सूची-1. सूची-II
(लेखक) (पुस्तक)
(A) पीटर वॉर्सले (1) दी स्टेज्स ऑफ इकोनोमिक ग्रोथ
(B) डब्ल्यू.डब्ल्यू. रोस्टो (2) अंडरडेवेलपमेंट और रेवोल्यूशन
(C) आंद्रे गुन्दर फ्रैंक (3) दी थर्ड वर्ल्ड
(D) राइनहार्ड बेंडिक्स (4) नेशन बिल्डिंग एण्ड सिटिजनशिप : स्ट्डीस् ऑफ ऑवर चेंजिंग सोशल ऑर्डर
. (5) एशियन ड्रामा
कूट :
(a)(b)(c)(d)
(A)1 2 5 3
(B)3 1 2 4
(C)4 3 2 1
(D)4 1 2 5
उत्तर-C
18. प्राचीन और आधुनिक नौकरशाही के बीच में काफी अन्तर है। निम्नांकित में से कौन-सा कारक इस अन्तर को इंगित नहीं करता है?
(A) कार्यों का ज्यादा बड़ा विशिष्टीकरण
(B) आधुनिक नौकरशाही की विशालता
(C) समाज के प्रभावशाली पहलू
(D) आदेश अधिक्रम
उत्तर-A
19. ‘लुकिंग-ग्लास सेल्फ’ का अर्थ है कि हम सीखते हैं कि हम कौन हैं :
(A) स्व-भावना के द्वारा
(B) अनुकरण द्वारा
(C) हमारे साथ दूसरे लोगों के अनुभव के द्वारा
(D) अपने को कोई अन्य व्यक्ति होने जैसी कल्पना द्वारा
उत्तर-D
20. फ्रॉयड के अनुसार ‘सुपर इगो’ (परा अहम्) व्यक्ति के व्यक्तित्व के उस भाग को प्रस्तुत करता है, जो निम्नलिखित के जरिये सृजित हुआ है:
(A) रचनात्मक वर्षों के दौरान समाजीकरण
(B) वृद्धावस्था में समाजीकरण
(C) समाजीकरण की प्रक्रिया जो व्यक्ति के समस्त जीवन में घटती है
(D) उपर्युक्त में से कोई नहीं
उत्तर-A
21. सामाजिक स्तरीकरण की प्रकार्यात्मक उपयोगिता निम्नांकित में से कौन-सी नहीं है?
(A) यह अवसर प्रदान करने में सहायता करती है।
(B) यह तीव्र संघर्ष की भावना विकसित करती है।
(C) यह समाज में प्रत्येक का उत्तरदायित्व निश्चित करने में सहायता करती है।
(D) यह समाज में अनुपयुक्त व्यक्तियों की पहचान करने में सहायता करती है।
उत्तर-B
22. निम्नांकित में कौन-सा सिद्धान्त हमें विश्वास दिलाता है कि जाति प्रथा मानवीय नहीं वरन् दिव्य मूल की है?
(A) प्रजातिगत सिद्धान्त
(B) राजनीतिक सिद्धान्त
(C) पेशा-सम्बन्धी (या व्यावसायिक) सिद्धान्त
(D) पारम्परिक सिद्धान्त
उत्तर-D
23. सामाजिक वर्ग के लिये निम्नांकित में से कौन-सा अनिवार्य है?
(A) वर्ग के सदस्यों के मध्य समानता
(B) जो सामाजिक स्थिति (प्रस्थिति) के निम्नतम सोपान पर है उनके सापेक्ष उच्चता
(C) जो प्रस्थिति के ज्यादा उच्च सोपान पर है उनके सापेक्ष निम्नता
(D) उपर्युक्त सभी
उत्तर-D
24. निम्नांकित कथनों पर विचार करें
संस्कृतिकरण निम्नांकित की प्रक्रिया है:
(1) ऋजुजननीय परिवर्तन (ऑर्थोजिनेटिक)
(2) अलिंगजनित परिवर्तन (हेटेरॉजिनेटिक)
(3) सांस्कृतिक संरचना में परिवर्तन
(4) सामाजिक संरचना में परिवर्तन
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा सही है?
(A) 1 और 3
(B) 1 और 4
(C) 2 और 3
(D) 2 और 4
उत्तर-A
25. सभ्यता में परिवर्तन की प्रक्रिया का विश्लेषण करने के लिये निम्नांकित में से कौन-सी अवधारणा प्रयुक्त होती है?
(A) गेमाइनशाफ्ट (बंधु समाज या समुदाय) और गेजेलशाफ्ट (समिति)।
(B) ज्वैकरेशनल और वर्टरेशनल ।
(C) यान्त्रिक और जैविक (सावयवी) एकता।
(D) इन्द्रियपरक और विचारपरक संस्कृति।
उत्तर- C
26. सूची-1 को सूची-II के साथ सुमेलित करें और नीचे दिये कूट की सहायता से सही उत्तर का चयन करें:
सूची-I. सूची-II
(A) नृजातीय 1. नागा आन्दोलन
(B) सुधार 2. झारखंड आन्दोलन
(C) अलगाववादी 3. बिरसा आन्दोलन
(D) अर्द्ध राष्ट्रीय 4. भक्ति आन्दोलन
कूट :
(a) (b) (c) (d)
(A) 3 2 1 4
(B)1 4 3 2
(C)3 4 1 2
(D)1 2 3 4
उत्तर-B
27. ‘भूमिका की आंतरिक संरचना’ का सिद्धान्त किसने प्रतिपादित किया है?
(A) रैडक्लिफ ब्राउन
(B) नाडेल
(C) लेविस्ट्रॉस
(D) मरडॉक
उत्तर-B
28. मध्यम वर्ग सिद्धान्त को मार्क्सवादी रूपरेखा के अंतर्गत निम्नांकित में से किसने प्रतिपादित किया है?
(A) कॉलिन्स
(B) कोजर
(C) डेहरेनडॉर्फ
(D) एंजिल्स
उत्तर-C
29. रैडक्लिफ ब्राउन के अनुसार समाज के एकीकरण और उत्तरजीविता के प्रति निम्नांकित में से कौन योगदान नहीं करता है?
(A) सगोत्रता व्यवस्था
(B) नेतृत्व
(C) वंशावली
(D) धार्मिक अनुष्ठान
उत्तर-B
30. मैलिनोवस्की की प्रतीकात्मक व्यवस्था में कौन-सी अपेक्षा प्रयुक्त नहीं होती है?
(A) उपभोक्ता वस्तुओं का उत्पादन और वितरण
(B) सामाजिक नियन्त्रण और व्यवहार का विनियमन
(C) संगठन और सत्ता या प्राधिकार को अमल में लाना
(D) दैनिक जीवन एवं गतिविधियों में सामुदायिक सामंजस्य
उत्तर-D
31. अपराध के अप्रत्यक्ष कार्यों को दुर्खीम ने निम्नांकित में से किस कथन में पहचाना है?
(A) मानकों के उल्लंघन के विरुद्ध सामूहिक मनोभाव
(B) दण्ड का भय
(C) समाज का लचीलापन
(D) उपर्युक्त में से कोई नहीं
उत्तर-A
32. किसने समर्थन किया कि प्रकार्यात्मक विश्लेषण को सम्पूर्ण समाज तक परिसीमित रहने की आवश्यकता नहीं है परन्तु इसे संगठन, संस्थान या समूह तक विस्तरित किया जा सकता है?
(A) लेविस्ट्रॉस
(B) मैलिनोवस्की
(C) पारसन्स
(D) मर्टन
उत्तर-D
33. नीचे दो कथन दिये गये हैं, एक को अभिकथन (A) और दूसरे को कारण (R) कहा गया है। नीचे दिये कूटों की सहायता से सही उत्तर का चयन करें :
अभिकथन (A): क्रिया (या कृत्य) के विशेष कृत्यों के सामाजिक विश्लेषण का सम्बन्ध अंततः व्यक्तियों के साथ होता है समूहों के साथ नहीं।
कारण (R) : समूहों को, व्यक्तियों के विशेष कृत्यों के मात्र परिणामों और संगठन के रूप में ही समझा जाता है और इसलिये केवल इन्हें ही व्यक्तिनिष्ठ रूप से समझने योग्य कृत्य का एजेन्ट समझा जा सकता है।
कूट :
(A) (A) और (R) दोनों सत्य हैं और (R), (A) की सही व्याख्या है।
(B) (A) और (R) दोनों सत्य हैं, परन्तु (R), (A) की सही व्याख्या नहीं है।
(C) (A) सत्य है, परन्तु (R) असत्य है।
(D) (A) असत्य है, परन्तु (R) सत्य है।
उत्तर- B
34. निम्नांकित में से कौन-सा परेटो की तर्कपूर्ण क्रिया की अवधारणा में अनुप्रयोज्य है?
(A) व्यक्तिनिष्ठ रूप से तार्किक क्रिया
(B) वस्तुनिष्ठ रूप से तार्किक क्रिया
(C) व्यक्तिनिष्ठ और वस्तुनिष्ठ रूप दोनों से तार्किक क्रिया
(D) उपर्युक्त में से कोई नहीं
उत्तर- A
35. प्रतीकात्मक अंतः क्रिया के मूलभूत सिद्धान्तों के साथ कौन-सा सम्बन्धित है?
(A) अन्तक्रिया में उपयोग किये गये प्रतीकों को लोग बदल नहीं सकते हैं।
(B) व्यक्तिनिष्ठ समझ पर आधारित अंतःक्रिया में उपयोग किये प्रतीकों को लोग बदल सकते हैं।
(C) स्थिति के निर्वचन के आधार पर अंतःक्रिया में उपयोग किये प्रतीकों को लोग किंचित् या बिल्कुल बदल सकते हैं।
(D) सोचने की क्षमता के आधार पर अंत क्रिया में उपयोग किये प्रतीकों को लोग बदल सकते हैं।
उत्तर-
36. मार्क्स के अनुसार निम्नांकित में से वर्ग संघर्ष के लिये कौन-सा तत्व अति महत्वपूर्ण माना जाता है?
(A) वर्ग हित
(B) वर्ग चेतना
(C) वर्ग गठन
(D) वर्ग की पहचान
उत्तर- A
37. समाजशास्त्र में तुलनात्मक पद्धति या अप्रत्यक्ष प्रयोग का इस्तेमाल सर्वप्रथम किसने किया ?
(A) मैक्स वेबर
(B) इमाइल दुर्खीम
(C) हरबर्ट स्पेंसर
(D) वी. परेटो
उत्तर-C
38. आंकड़े के संग्रह के लिये ‘सहभागी अवलोकन’ पद्धति का उपयोग किसने किया?
(A) ए.आर. रैडक्लिफ-ब्राउन
(B) बी. मैलिनोवस्की
(C) एस. सी. दुबे
(D) एन. के. बोस
उत्तर-B
39. किसने अपने क्रमबद्ध लेखों में ‘वस्तुनिष्ठता’ पर लिखा है?
(A) डब्लयू डिल्थे
(B) इमाइल दुर्खीम
(C) मैक्स वेबर
(D) दया कृष्णा
उत्तर-A
40. सूची-I को सूची-II के साथ सुमेलित कीजिये और नीचे दिये कूट की सहायता से सही उत्तर का चयन करें :
सूची-I. सूची-I
(a) रूल्स ऑफ सोशियो.
लॉजिकल मैथड्स (i) गुडे एवं हाट
(b) स्टैटिस्टिकल रिजनिंग इन सोशियोलॉजी (ii) मैक्स वेबर
(c) मेथडॉलॉजी ऑफ (iii) शुसलर एवं मूलर
(d) मेथड्स इन सोशल
सोशल साइन्सिसं (iv) इमाइल दुर्खीम
रिसर्च
. (v) पी.एफ. लेजारस्फेल्ड
कूट :
(a) (b) (c) (d)
(A) (i) (ii) (iii) (iv)
(B) (ii) (iii) (iv) (i)
(C) (iii) (iv) (ii) (i)
(D) (iv) (iii) (ii) (i)
उत्तर- B
41. “सामाजिक तथ्यों (परिदृश्य) को सामाजिक वस्तुओं जैसा समझा जा सकता है।” यह विचार किसने प्रतिपादित किया है?
(A) आर. के. मर्टन
(B) पॉल एफ. लेजारस्फेल्ड
(C) इमाइल दुर्खीम
(D) मैक्स वेबर
उत्तर-C
42. गवेषणात्मक शोध डिजाइन में किस प्रकार के प्रश्न (प्रश्नों) की छानबीन की जाती है?
(A) यह क्यों है?
(B) यह क्या है?
(C) यह किस प्रकार है?
(D) उपर्युक्त सभी
उत्तर-D
43. गैर-साक्षरों से आंकड़े एकत्रित करने के लिये कौन-सी पद्धति ज्यादा उपयुक्त है?
(A) प्रश्नावली
(B) प्रेक्षण (अवलोकन)
(C) (A) और(B) दोनों
(D) उपर्युक्त में से कोई नहीं
उत्तर-D
44. वैयक्तिक अध्ययन पद्धति का उद्देश्य है :
(A) सम्बन्धों के बारे में सामान्यीकरण करना
(B) परिदृश्य के वांछित सम्बन्धों की छानबीन करना
(C) परिदृश्य के अधिकतम संभावित सम्बन्धों की
छानबीन करना
(D) परिदृश्य के चयनित सम्बन्धों से उसे सम्बन्धितकरना
उत्तर-C
45. विवृत तालिका से कौन से माध्य की परिगणना की जा सकती है?
(A) माध्यिका और बहुलक
(B) बहुलक एवं माध्य
(C) माध्य एवं माध्यिका
(D) उपर्युक्त में से कोई नहीं
उत्तर-B
46. जब एक चर गुणात्मक है और दूसरा चर परिमाणात्मक है तो उनके बीच सहविसरण ज्ञात करने के लिये किस माप का उपयोग किया जायेगा.
(A) यूले का (Q)
(B) Phi गुणाक ($)
(C) कोटि सहसम्बन्ध (P)
(D) काई स्कवेयर (23)
उत्तर- D
47. सूची-I को सूची-II के साथ सुमेलित करें और नीचे दिये कूटों की सहायता से सही उत्तर का चयन करें :
सूची-1. सूची-II
(A) सहभागी अवलोकन (i) मैक्स वेबर
(B) सामाजिक तथ्य (ii) आर. मर्टन
(C) वर्सतेहन (बोधगम्यता) (iii) इमाइल दुर्खीम
(D) मध्यक्षेत्रीय सिद्धान्त (iv) ए. आर. रैडक्लिफ
. (v) डब्ल्यू.एफ. ह्वाइट
कूट :
(a)(b)(c)(d)
(A)(v)(iii)(i)(ii)
(B)(iv(iii)(ii)(v)
(C)(iii)(iv)(ii)(i)
(D)(iv)(ii)(i)(v)
उत्तर-A
48. निम्नांकित पद्धतियों में से कौन-सी प्रायिकता प्रतिचयन के नाम से जानी जाती है?
(A) समष्टि से लॉटरी द्वारा चयनित प्रतिदर्श
(B) जो उपलब्ध हैं उनमें से चयनित प्रतिदर्श
(C) शोध के उद्देश्य को ध्यान में रखते हुए प्रतिदर्श का
(D) विभिन्न वर्गों के उत्तरदाताओं को ध्यान में रखते हुए चयनित प्रतिदर्श
उत्तर-A
49. दो गुणात्मक चरों के बीच सहविसरण ज्ञात करने के लिये कौन-सी सांख्यिकी का उपयोग किया जायेगा?
(A) Phi ($)
(B) यूले का (Q)
(C) (A) और (B) दोनों
(D) उपर्युक्त में से कोई नहीं
उत्तर- C
50. एम.एन. श्रीनिवास ने निम्नांकित में से किस अवधारणा में सामाजिक एवं सांस्कृतिक परिवर्तन के प्रक्रिया के रूप में जाति गतिशीलता की व्याख्या की है?
(A) संस्कृतिकरण
(B) लौकिकीकरण
(C) पश्चिमीकरण
(D) आधुनिकीकरण
उत्तर-A
![यू.जी.सी. नेट परीक्षा, जून 2010 समाजशास्त्र : द्वितीय प्रश्न पत्र [UGC NET EXAM JUNE-2010 SOCIOLOGY] आधुनिक भारत [ Objective N.C.E.R.T. M.C.Q’s Modern India]](https://samsamyikduniya.com/wp-content/uploads/2025/09/NK1-jpg-simple-samsamyik-1140x570.jpg)