यू .जी. सी. नेट परीक्षा जून 2012
समाजशास्त्र प्रश्न पत्र- iii
नोट : इस प्रश्नपत्र में पचहत्तर (75) बहु-विकल्पीय प्रश्न हैं।
प्रत्येक प्रश्न के दो( 2) अंक हैं। सभी प्रश्न अनिवार्य हैं
1. नृजाति कार्यप्रणालीवेत्ताओं के अनुसार, लोग किस प्रकार के तर्क का उपयोग करते हैं?
(A) आगमनात्मक तर्क
(C) व्यावहारिक तर्क
(B) निगमनात्मक तर्क
(D) किसी तर्क का उपयोग नहीं करते हैं।
उत्तर- C
2. ‘संवादात्मक विश्लेषण’ निम्नलिखित पद्धतियों में से किसका भाग है?
(A) प्रघटनाशास्त्र
(B) वर्स्टहेन
(C) नृजाति कार्यपद्धति
(D) संरचनावाद
उत्तर-C
3. नृजातीय कार्यप्रणाली का प्रथम बार कब प्रयोग हुआ था?
(A) 1940 का दशक
(B) 1950 का दशक
(C) 1960 का दशक
(D) 1970 का दशक
उत्तर-A
4. “आधुनिक समाज में “आत्म” (या स्व) उसी प्रकार से पवित्र वस्तु बन जाती है जैसे कि प्राचीन समाजों के सामूहिक प्रतीक ।”यह विचार किसने प्रतिपादित किया है?
(A) वेबर,
(B) दुर्खीम
(C) मीड
(D) गॉफमैन
उत्तर-C
5. “दी सोशल कंस्ट्रक्शन ऑफ रिएलिटी’ नामक कृति किसने लिखी है?
(A) पीटर एल. बर्गर
(B) थॉमस लकमैन
(C) बर्गर तथा लकमैन दोनों
(D) उपर्युक्त में से कोई नहीं
उत्तर-C
6. सूची-I को सू-II के साथ सुमेलित करें :
सूची-I. सूची-II
(a) सोशल कंस्ट्रक्शन (i) हैरॉल्ड गारफिंकल
ऑफ रिएलिटी
(b) फिनोमिनोलॉजी (ii) इरविन गॉफमैन
ऑफ सोशल वर्ल्ड
(c) प्रेसेन्टेशन ऑफ (iii) बर्गर एण्ड लकमैन
सेल्फ इन एवरी डे लाइफ
(d) स्टडीस इन (iv) अल्फ्रेड शुट्ज़
एथनोमेथे-डॉलॉजी
नीचे दिए कूटों से सही उत्तर का चयन करें:
कूट :
(a)(b)(c)(d)
(A)(I)(ii)(ⅲ)(iv)
(B)(ii)(iii)(iv)(i)
(C)(iii)(iv)(ii)(I)
(D)(iv)(ii)(i)(iii)
यह उत्तर-C.
7. नव-प्रकार्यवाद समाज के विवरणात्मक मॉडल के साथ एक पैटर्न बनाते हैं के संघटित रूप में देखता है। यह कार्यशील रहता है जो कि समाज को उन घटकों जो किसका विचार है?
(A) पी. कोलोमी का
(B) जे. सी. अलेक्जेण्डर का
(C) टी. पार्सन्स का
(D) आर. के. मर्टन का
उत्तर-B
8. समाजशास्त्र में ‘थ्योरिटीकल लॉजिक’ नामक पुस्तक किसने लिखी है?
(A) एन. जे. स्मेलसर
(B) जे. सी. अलेक्जेण्डर
(C) पॉल कोलोमी
(D) बर्नहार्ड जीसेन
उत्तर -B
9. नव-प्रकार्यवाद को किन समस्याओं की ज़रूरत थी जिससे कि वो विजयी हो सके ?
(A) प्रतिव्यष्टिवाद तथा आदर्शवाद
(B) परिवर्तन विरोध तथा आनुभविक विरोधी पूर्वाग्रह
(C) (A) और (B) दोनों
(D) उपर्युक्त में से कोई नहीं
उत्तर-C
10. सिद्धान्तवादियों का समीक्षात्मक सम्प्रदाय आर्थिक निश्चयवाद तथा सामाजिक जीवन के अन्य पहलुओं का असन्तुलन किस प्रकार ठीक करता है?
(A) आर्थिक तथा सामाजिक क्षेत्र पर ध्यान केन्द्रित करके।
(B) आर्थिक तथा ऐतिहासिक क्षेत्र पर ध्यान केन्द्रित करके।
(C) आर्थिक तथा सांस्कृतिक क्षेत्र पर ध्यान केन्द्रित करके।
(D) आर्थिक तथा उत्पादक क्षेत्र पर ध्यान केन्द्रित करके।
उत्तर-C
11. नव-मार्क्सवादियों के अनुसार, किसी भी सामाजिक परिवर्तन के विरुद्ध तर्क-वितर्क करने के लिए मानव स्वभाव के बारे में किन विचारों का बहुधा उपयोग किया गया है?
(A) हमारा स्वाभाविक लोभ तथा हमारे प्राकृतिक लैंगिक अन्तर
(B) हिंसा की हमारी प्राकृतिक प्रवृत्ति
(C)(A) और(B) दोनों
(D) उपर्युक्त में से कोई नहीं
उत्तर-C
12. निम्नलिखित में से किसने संरचना को सामाजिक दुनिया का मॉडल समझा है और उसे संरचनावादियों में वास्तविकता नहीं समझता है?
(A) लेवी-स्ट्रॉस
(C) मार्क्स
(B) फ्रॉयड
(D) लेमर्ट
उत्तर-A
13. निम्न में कौन अपनी डीकन्सट्रक्शन की अवधारणा में ‘भाषा को अव्यवस्थित तथा अस्थिर’ समझता है?
(A) डेरिडा
(B) गॉडेलीयर
(C) फूको
(D) लेमर
उत्तर-A.
14. उत्तर संरचनावाद के संदर्भ में, किसने तर्क किया कि ‘स्टेज/मंच पर जो कुछ होता है वह उसी को “प्रतिरूपित करता” है जो वास्तविक जीवन में होता है’ ?
(A) फूको
(C)डेरिडा
(B) गिडेन्स
(D) डिन
उत्तर-C
15. स्ट्रक्चरेशन सिद्धान्त में एजेन्सी तथा संरचना का एकीकरण किसने सुस्पष्ट किया था?
(A) माइकल फूको
(B) जे. डेरिडा
(C) एन्थेंनी गिडेन्स
(D) जे. एम. बर्नस्टीन
उत्तर-C
16. किसने आधुनिकता की उन्नत अवस्था का वर्णन करने के लिये ‘जगॅरनॉट’ का नाम लिया?
(A) माइकल फूको
(B) एन्थनी गिडेन्स
(C) मैक्स वेबर
(D) डेविड फ्रिस्ब
उत्तर-B
17. निम्नलिखित में से कौन-सा का सूचक नहीं है? भारत में सांस्कृतिक विविधता
(A) प्रजाति
(C) वर्ग
(B) जाति
(D) धर्म
उत्तर-C
18. किसने भारतीय संस्कृति की विविधताएं स्पष्ट की हैं और ‘डाइवर्सिटीस’ नामक पुस्तक लिखी है?
(A) आर. के. मुखर्जी
(B) डी.पी. मुकर्जी
(C) जी.एस. घुरिये
(D) एस.सी. दुबे
उत्तर-B
19. ‘पीपुल ऑफ इंडिया’ नामक विस्तृत कृति का किसने सम्पादन किया है?
(A) जी. एस. घुरिये
(B) एस. सी. दुबे
(C) योगेन्द्र सिंह
(D) के. एस. सिंह
उत्तर-D
20. जी. एस. घुरिये की कृतियां कौन-सी हैं?
I. ट्राइबल हॅरिटेज ऑफ इंडिया
II. सिटीस एण्ड सिविलाइजेशन
III. कल्चर एण्ड सोसाइटी
IV. इंडियन साधुस
नीचे दिये गये कूट में से सही उत्तर का चयन कीजिए :
कूट :
(A) केवल IV
(B) I, III, IV
(C) II, III, IV
(D) I, II, III, IV
उत्तर-C
21. सूची-I को सूची-II के साथ सुमेलित करें :
सूची-I सूची-II
(लेखक) (पुस्तक)
(a) एस. सी. दुबे (i) इंडियास विलेज
(b) एम.एन. श्रीनिवास (ii) कास्ट एण्ड रेस इन इंडिया
(c) जी. एस. घुरिये (iii) कास्टस् इन इंडिया : देयर मैकेनिज्म, जैनेसिस एण्ड डेवलेपमेंट
(d) बी. आर. अम्बेडकर (iv) इंडियन विलेज
नीचे दिए कूटों से सही उत्तर का चयन करें :
कूट :
(a)(b)(c)(d)
(A)(I)(ii)(iii)(iv)
(B)(iv)(i)(ii)(iii)
(C)(iv)(i)(iii)(ii)
(D)(i)(iv)(ii)(iii)
उत्तर-B
22.भारतीय सभ्यता की एक 22. यह किसका मत है कि विशिष्ट विचारधारा है जिसके घटक पश्चिम की तुलना में द्वि-आधारी विरोध में होते हैं पारम्परिक के विरुद्ध आधुनिक, व्यक्तिवाद के विरुद्ध पूर्णतावाद-समानता के विरुद्ध अधिक्रमिकता, प्रदूषण के विरुद्ध शुद्धता, सत्ता के विरुद्ध प्रास्थिति इत्यादि.
(A) लुईस ड्यूमों
(B) डेविड हार्डिमैन
(C) एन.के. बोस
(D) जी.एस. घुरिये
उत्तर-A
23. यह किसका विचार है कि जाति तथा अस्पृश्यता हिन्दुओं को समुदाय के रूप में क्रिया नहीं करने देते हैं?
(A) डेविड हार्डिमैन
(B) लुईस ड्यूमों
(C) बी. आर. अम्बेडकर
(D) एम.एन. श्रीनिवास
उत्तर-C.
24. कौन-सा सैद्धान्तिक परिप्रेक्ष्य इस विचार पर आधारित है कि उदारता न तो उपहार के रूप में मिलती है, इसके लिये संघर्ष करना पड़ता है। आत्म-उन्नति दूसरों के आशीर्वाद द्वारा नहीं बल्कि आत्म संघर्ष द्वारा प्राप्त की जाती है।
(A) मार्क्सवादी
(B) संरचनात्मक
(C) उपाश्रयण
(D) सभ्यता सम्बन्धी
उत्तर -C
25. किस वर्ष के हिन्दू विवाह अधिनियम के अन्तर्गत हिन्दुओं को तलाक के प्रावधान प्रदान किये गये?
(A) 1955
(B) 1956
(C) 1961
(D) 1973
उत्तर-A
26. ‘सममित परिवार’ की अवधारणा किसने प्रतिपादित की थी?
(A) यंग तथा विलमॉट
(B) ओकले
(C) बॉमैन एवं स्मार्ट
(D) स्मार्ट
उत्तर-A
27. दहेज निषेध (संशोधन) अधिनियम निम्न में से कौन से वर्ष में पारित हुआ?
(A) 1963
(B) 1965
(C)1984
(D) 1961
उत्तर-D
28. किस प्रकार की निर्धनता से कुछ समूहों की जीवनयापन की स्थितियों तथा जीवनयापन की उन स्थितियों जो अधिकांश जनसंख्या को प्राप्त है, के बीच अन्तर का मापन जुड़ा है?
(A)प्रवर्तित निर्धनता
(B) निर्धनता की संस्कृति
(C) सापेक्ष निर्धनता
(D) पूर्ण निर्धनता
उत्तर-C
29. किसके तर्क के अनुसार ‘कुछ संघर्ष कार्यात्मक होता है क्योंकि यह सुरक्षा कपाट का काम करता है जिसके बिना सामाजिक शत्रुता अन्ततः हिंसात्मक या उग्र रूप में फूट सकती है’?
(A) कोजर
(B) मार्क्स
(C) डाग्रेन्डोर्फ
(D) ग्लकमैन
उत्तर-A
30. नीचे दो कथन दिये गये हैं, एक को अभिकथन (A) और दूसरे को कारण (R) का नाम दिया गया है:
अमिकथन (A) : महानगरीय शहरों में मलिन बस्तियों के बड़े आकार का प्रभुत्व रहता है।
कारण (R) : उद्योगों तथा नौकरी के अवसरों में संवृद्धि के साथ ग्रामीण जनसंख्या का शहरी क्षेत्रों में बड़े पैमाने पर प्रवसन हुआ है।
उपर्युक्त कथनों के सन्दर्भ में निम्नलिखित में से कौन सा सही है?
कूट :
(A) (A) और (R) दोनों सत्य हैं, परन्तु (R), (A) की सही व्याख्या नहीं है।
(B) (A) और (R) दोनों सत्य है, और (R), (A) की सही व्याख्या है।
(C) (A) सत्य है, परन्तु (R) असत्य है।
(D) (A) असत्य है, परन्तु (R) सत्य है।
उत्तर-B
31. नीचे दो कथन दिये गये हैं, एक को अभिकथन (A) और दूसरे को कारण (R) का नाम दिया गया है:
अमिकथन (A): जनसंख्या की अत्यधिक वृद्धि समाज में निम्न स्तर के विकास का सूचक है।
कारण (R) : उच्च जन्म दर समाज में निरक्षरता तथा निर्धनता से सम्बन्धित है।
उपर्युक्त कथनों के सन्दर्भ में निम्नलिखित में से कौन-सा सही है?
कूट :
(A) (A) और (R) दोनों सत्य हैं, परन्तु (R), (A) की सही व्याख्या नहीं है।
(B) (A) और (R) दोनों सत्य हैं, और (R), (A) की सही व्याख्या है।
(C) (A) सत्य है, परन्तु (R) असत्य है।
(D) (A) असत्य है, परन्तु (R) सत्य है।
उत्तर-B
32. नीचे दो कथन दिये गये हैं, एक को अभिकथन (A) और दूसरे को कारण (R) का नाम दिया गया है:
अमिकथन (A): भारत में आर्थिक क्षेत्रीय असमताएं विद्यमान हैं।
कारण (R) : आर्थिक क्षेत्रीय असमताएं सरकार द्वारा बजट के आबंटन का परिणाम हैं।
उपर्युक्त कथनों के सन्दर्भ में निम्नलिखित में से कौन-सा सही है?
(A) (A) और (R) दोनों सत्य हैं, और (R), (A) की सही व्याख्या है।
(B) (A) और (R) दोनों सत्य हैं, परन्तु (R), (A) की. सही व्याख्या नहीं है।
(C) (A) सत्य है, परन्तु (R) असत्य है।
(D) (A) असत्य है, परन्तु (R) सत्य है।
उत्तर-A
33. सूची-1 में दी गई मदों को सूची-II की मदों के साथ सुमेलित करें :
सूची-1 सूची-II
(a) चिपको आन्दोलन (i) चारु मजूमदार
(b) नक्सलबाड़ी आन्दोलन (ii) मेधा पाटकर
(c) नर्मदा बचाओ आन्दोलन (iii) सुन्दरलाल बहुगुणा
(d) गंगा बचाओ आन्दोलन (iv) जी.डी. अग्रवाल
नीचे दिए कूटों से सही उत्तर का चयन करें :
कूट :
(a)(b)(c)(d)
(A) (i)(ii)(ⅲ)(iv)
(B) (iii)(i)(ii)(iv)
(C) (ii)(iii)(i)(iv)
(D) (iv)(ii)(i)(iii)
उत्तर-B
34. ‘कारावास/बदीकरण, बंदीगृह अभ्यसन की प्रक्रिया को बढ़ावा देता है। निम्नलिखित में से कौन-सा सिद्धान्त इसके विरुद्ध है?
(A) दंड का प्रतिकारी सिद्धान्त
(B) निवारणार्थ दंड-सिद्धान्त
(C) दंड का सुधारात्मक सिद्धान्त
(D) उपर्युक्त सभी
उत्तर-C
35. ‘सफेदपोश अपराध’ पद सर्वप्रथम किसने प्रवर्तित किया था?
(A) सी. बार्नेस
(B) ई. सदरलैंड
(C)कोहेन
(D) ई. दुर्खीम
उत्तर-B
36. भाई-भतीजावाद, पक्षपात और सत्ता/शक्ति का दुरुप्रयोग सभी किसका उदाहरण है?
(A) भ्रष्टाचार का
(B) अज्ञानता का
(C) संघर्ष का
(D) सामाजिक पूर्ण एकता
उत्तर-A
37. सम्पूर्णानन्द आश्रम प्रथम ‘खुला कारागार है।’ यह किस राज्य में स्थापित किया गया है?
(A) मध्य प्रदेश
(B) उत्तर प्रदेश
(C) बिहार
(D) केरल
उत्तर-B
38. बंदीगृह व्यावसायिक प्रशिक्षण कार्यक्रम बंदियों के किस कार्य के लिये प्रारम्भ किये गये हैं?
(A) सुधार
(C) सुधार तथा पुनर्वास
(B) पुनर्वास
(D) इनमें से कोई नहीं
उत्तर-C
39. किसका कथन है कि ‘जिन समाजों में अत्यधिक या अत्यंत कम विनियमन या एकीकरण होता है उनमें आत्महत्या की दरें अधिक होंगी’?
(A) पार्सन्स
(C) दुर्खीम
(B) वेबर
(D) मर्टन
उत्तर-C
40. किसने तर्क प्रस्तुत किया कि ‘दण्ड अपराध की सामाजिक प्रतिक्रिया है, यह न केवल अपराध की आपराधिक तथा सामान्य भयोपरति के लिये प्रतिशोध का कार्य करती है परन्तु आपराधिक गतिविधि पर आपत्ति भी बनाये रखती है?’
(A) मर्टन
(B) पार्सन्स
(C)दुर्खीम
(D) कॉसेर
उत्तर-C.
41. सूची-1 को सूची-II के साथ सुमेलित करें :
सूची-1 सूची-II
(सिद्धान्त) (विचारक)
(a) लेबलिंग थ्योरी (i) टार्ड
(b) अनुकरण सिद्धान्त (ii) बेकर
(c) अपचारी उप-संस्कृति सिद्धान्त (iii) दुर्खीम
(d) आत्महत्या का सिद्धान्त (iv) कोहेन
नीचे दिए गये कूट से सही उत्तर का चयन कीजिए:
कूट :
(a)(b)(c)(d)
(A)(i)(ii)(iii)(iv)
(B)(ii)(i)(iv)(iii)
(C)(iv)(iii) (ii)(i)
(D)(iii)(iv) (ii) (i)
उत्तर-B
42. 18वीं तथा 19वीं शताब्दियों में ब्रिटिश शासन के प्रारम्भिक दिनों के दौरान हुए जनजातीय विद्रोह का सही अनुक्रम क्या है?
(A) कच्चा नागा बगावत, मुंडाओं में बिरसा आन्दोलन, कोल विद्रोह, सन्थाल विद्रोह
(B) सन्थाल विद्रोह, कोल विद्रोह, मुंडाओं में बिरसा आन्दोलन, कच्चा नागा बगावत
(C) कोल विद्रोह, सन्थाल विद्रोह, कच्चा नागा बगावत, मुंडाओं में बिरसा आन्दोलन
(D) कोल विद्रोह, मुंडाओं में बिरसा आन्दोलन, कच्चा नागा बगावत, सन्थाल विद्रोह
उत्तर-C
43. नीचे दो कथन दिये गये हैं, एक को अभिकथन (A) और दूसरे को कारण (R) कहा गया है।
अभिकथन (A): बहु सामुदायिक समाज में अल्पसंख्यक समूहों में प्रायः बहुसंख्यकों में अविश्वास उत्पन्न हो जाता है।
कारण (R) : अल्पसंख्यक समूह प्रायः पूर्वाग्रह तथा भेदभाव के शिकार होते हैं।
नीचे दिए गए कूटों से सही उत्तर का चयन करें
कूट :
(A) (A) और (R) दोनों सत्य हैं, और (R), (A) की सही व्याख्या है।
(B) (A) और (R) दोनों सत्य हैं, परन्तु (R), (A) की सही व्याख्या नहीं है।
(C) (A) सत्य है, परन्तु (R) असत्य है।
(D) (A) असत्य है, परन्तु (R) सत्य है।
उत्तर-A
44. ‘भारतीय समाज में परिवर्तन को उसकी परम्पराओं के अध्ययन द्वारा ही समझा जा सकता है।’ यह तर्क किसने दिया है?
(A) राधा कमल मुकर्जी
(B) डी.पी. मुकर्जी
(C) एम.एन. श्रीनिवास
उत्तर-B
45. सूची-1 को सूची-II के साथ सुमेलित करें:
सूची-1 सूची-II
(अवधारणाएं)
(a) संस्कृतिकरण, पश्चिमीकरण (ⅰ) मैकिम मैरिएट
तथा आधुनिकीकरण
(b) सार्वत्रिकीकरण तथा स्था-नीयकरण (ii) रॉबर्ट रेडफील्ड
(c) वृहद् परम्परा तथा लघु परम्परा (iii) एम.एन. श्रीनिवास
(d) सार्वभौमिकवाद-विशेषी-करणवाद (iv) टी. पार्सन्स
. (v) बी. मैलिनॉवस्की
नीचे दिए कूटों से सही उत्तर का चयन करें :
कूट :
(a)(b)(c)(d)
(A) (ii)(i)(iii)(v)
(B) (v)(ii)(i)(ii)
(C) (iii)(ii)(i)(V)
(D) (iv)(i)(ii)(iii)
उत्तर-C
46. निम्नलिखित में से कौन-सी प्रक्रिया की कल्पना है, कि विश्व में कोई विशेष गुह्य/गोपनीय अधिभौतिक शक्तियां क्रियाशील नहीं रहती हैं और कि जीवन को मानवीय बुद्धिमानी के अनुसार जिया जा सकता है?
(A) धर्मनिरपेक्षता
(B) आधुनिकीकरण
(C) पश्चिमीकरण
(D) धर्मरुढ़ता मुक्ति
उत्तर-D
47. निम्नलिखित में से कौन समाजशास्त्र के भारतीयकरण के साथ सम्बन्धित हैं :
(A) जी.एस. घुरिये. ए.के.सरन, डी.पी. मुकर्जी
(B) जी.एस.घुरिये, टी.के. ऊम्मेन, ए.के.सरन
(C) जी.एस. घुरिये, ए.आर. देसाई, डी पी. मुकर्जी
(D) जी.एस. घुरिये, टी. के. ऊम्मेन, ए.आर. देसाई
उत्तर-A
48. किसने यह सिद्ध करने का प्रयास किया है कि भारतीय समाज का आनुभविक समाजशास्त्र सम्भव नहीं है?
(A) जी.एस. घुरिये
(B) एम.एन. श्रीनिवास
(C) ए.के. सरन
(D) एस.सी. दुबे
उत्तर-C
49. भारत के प्रारम्भिक समाजशास्त्रियों में से किसने भारतीय समाजशास्त्र तथा सामाजिक मानवविज्ञान में जमीनी आनुभविकवाद चालू किया?
(A) जी.एस. घुरिये
(B) आर. के. मुखर्जी
(C) ए.के. सरन
(D) उपर्युक्त में से कोई नहीं
उत्तर-A.
50. शिक्षा का निजीकरण निम्नलिखित में से किसका परिणाम है?
(A) नगरीकरण
(B) वैश्वीकरण
(C) विज्ञान तथा प्रौद्योगिकी का विकास
(D) जनसंख्या में वृद्धि
उत्तर-B
51. ग्रामीण समाज के अध्ययन में ‘गुट’ शब्द का उपयोग सर्वप्रथम किसने किया है?
(A) ऑस्कर लेविस
(B) एस.सी. दुबे
(C) रमॅण्ड फर्थ
(D) इनमें से कोई नहीं
उत्तर-A
52. भारतीय ग्रामीण विकास कार्यक्रम ने अमीर और गरीब के बीच अन्तर को विशाल कर दिया है, जिसका हानिकारक परिणाम निम्नलिखित हुआ है :
(A) किसानों द्वारा आत्म-हत्याएं
(B) किसानों की धनाढ्यता
(C) किसानों का विकृषकीकरण
(D) किसानों का विकृषकीकरण तथा आत्म हत्याएं
उत्तर-D
53. जजमानी प्रथा को किसके द्वारा बेहतर स्पष्ट किया जा सकता है?
(A) लोगों का पारस्परिक विश्वास तथा सहयोग
(B) लोगों का परस्पर विरोधी हित
(C) जजमानों द्वारा अपनाये जाने वाले दमनकारी उपाय तथा दमन/उत्पीड़न
(D) लोगों का परस्पर विरोधी हित और अविश्वास
उत्तर-A
54. ‘ग्रामनगरीयकरण’ यह पद/शब्द किसके अध्ययन से सम्बन्धित है?
(A) ग्राम
(B) कस्बा और शहर
(C) ग्रामीण क्षेत्रों का
(D) ग्रामीण-नगरीय लोगों की जीवनयापन की शैली
उत्तर-D
55. सूची-I को सूची-II के साथ सुमेलित करें:
सूची-1 सूची-II
(a) विलेज इंडिया (i) एस.सी. दुबे
(b) इंडियन विलेज (ii) एम एन श्रीनिवास
(c) ए राजस्थान विलेज (iii) मैकिम मैरिएट
(d) दी रिमेम्बर्ड विलेज (iv) बी. आर चौहान
नीचे दिए कूटों से सही उत्तर का चयन करें : कूट :
(a).(b)(c)(d)
(A)(iv)(i)(ii)(iii)
(B)(ⅲ)(i)(iv)(ii)
(C)(ii)(iii)(iv)(i)
(D)(i)(ii)(iii)(iv)
उत्तर-B
56. सूची-1 को सूची-II के साथ सुमेलित करें
सूची-1 सूची-II
(लेखक) (पुस्तकें)
(a) बी.आर. विरमानी (i) सोशियोलॉजी ऑफ इंडस्ट्री
(b) एस.आर. पार्कर एवं आर. (ii) वर्कर्स पार्टिसिपेशन इन मैनेजमेन्ट
के. ब्राऊन एवं अन्य
(c) ई.वी. शनाइडर (iii) इंडस्ट्रियल डेमोक्रेसी
(d) पॉल ब्लूमबर्ग (iv) इंडस्ट्रियल सोशियो-
लॉजी
नीचे दिए कूटों से सही उत्तर का चयन करें :
कूट :
(a)(b)(c)(d)
(A)(iv)(i).(ii)(iii)
(B)(ii)(i)(iv)(iii)
(C)(i)(iii)(ii)(iv)
(D)(ii)(iii)(iv)(i)
उत्तर-B
57. नियोक्ताओं तथा कर्मकारों के बीच औद्योगिक विवादों को बाहरी व्यक्तियों के द्वारा निबटाने का/के क्या संभावित तरीका/तरीके है/हैं?
I. सुलह
II. समझौता
III. अधिनिर्णय
IV. विवाचन
कूट :
(A) I, III, IV
(B) केवल IV
(C) केवल III
(D) II, III, IV
उत्तर-A
58. अमिकथन (A):स्वजनपक्षपात तथा भ्रष्टाचार भारतीय समाज में अत्यधिक व्याप्त हैं।
कारण (R) : यह सब लोकतन्त्र तथा नौकरशाही की वजह से है।
कूट :
(A) (A) सत्य है, परन्तु (R) असत्य है।
(B) (A) और (R) दोनों सत्य हैं।
(C) (A) असत्य है और (R) सत्य है।
(D) (A) और (R) दोनों असत्य है।
उत्तर-A
59. श्रम संघ क्या है?
(A) सघ
(B) संगठित हित समूह
(C) महासंघ
(D) इनमें से सभी
उत्तर-B
60. सामाजिक स्तरीकरण की प्रक्रियाओं का सही अनुक्रम बताइए :
(A) मूल्यांकन, विभेदीकरण, श्रेणीबद्धता, लाभप्रद
(B) विभेदीकरण, श्रेणीबद्धता, मूल्यांकन, लाभप्रद
(C) श्रेणीबद्धता, मूल्यांकन, विभेदीकरण, लाभप्रद
(D) विभेदीकरण, मूल्यांकन, लाभप्रद, श्रेणीबद्धता
उत्तर-B.
61. विभिन्न देशों में विकास के स्तर का माप करने के लिये प्रो. महाबाबुल हक द्वारा उपयोग किये गये मानव विकास सूचकांक में निम्नलिखित सूचक समाविष्ट है। सही उत्तर चिह्नित करें :
(A) स्वास्थ्य, शिक्षा और आय
(B) स्वन्त्रता, समानता और भाईचारा
(C) समता, सामाजिक न्याय और स्वतन्त्रता
(D) खुलापन, स्वतन्त्रता तथा समानता
उत्तर-A.
62. धारणीय विकास पर आयोजित निम्नलिखित औपचारिक/राजकीय अन्तर्राष्ट्रीय सम्मेलनों को कालानुक्रमिक क्रम में व्यवस्थित करें।
नीचे दिये कूटों का उपयोग करें :
i. स्टॉकहोल्म सम्मेलन
II. विश्व संरक्षण कूटनीति
III. विश्व पर्यावरण आयोग
IV. ‘वैश्विक 2000’ आयोग
कूट :
(A) I, II, III, IV
(B) I, IV, II, III
(C) II, III, I, IV
(D) III, II, IV, I
उत्तर-B
63. सूची-1 को सूची-II के साथ सुमेलित करें और नीचे दिये कूटों सही उत्तर का चयन करें :
सूची-I सूची-II
(a) एम. के. गांधी (i) विकास का स्वदेशी मॉडल
(b) जे.एल. नेहरू (ii) विकास का मिश्रित मॉडल
(c) अमर्त्य सेन (iii) विकास का सामाजिक क्षमता
(d) विनोबा भावे (iv) विकास का सर्वोदय मॉडल
(iv) विकास का सर्वोदय मॉडल
कूट :
(a)(b)(c)(d)
(A)(i)(ii)(iii)(iv)
(B)(ii)(iii)(iv)(i)
(C)(ⅲ)(ii)(i)(iv)
(D)(iv)(iii)(ii)(i)
उत्तर -A
64. सूची-I को सूची-II के साथ सुमेलित करें और नीचे दिये कूटों से सही उत्तर का चयन करें :
सूची-1 सूची-II
(a) केन्द्र परिधि (i) एम. के. गांधी
(b) विवृत्त संवृत समाज (ii) ‘समीर अमीन’
(c) केन्द्र अर्द्ध परिधि (iii) गुन्नर मिर्दाल
(d) न्यासिता (या न्यासीप्रथा) (iv) आंद्र गुंदर फ्रैंक
.(v) अमृता सेन
कूट :
(a)(b)(c)(d)
(A)(v)(iii)(ii)(i)
(B)(iv)(iii)(ii)(v)
(C) (i)( ii)( iii)( v)
(D) (ii)( i)( iv)( iii)
उत्तर-B
65. सूची-I को सूची-II के साथ सुमेलित कीजिए :
सूची-I सूची-II
(वैज्ञानिक) (विकास के सिद्धान्त)
(a) ए. जी. फ्रैंक (i) मृदु (सॉफ्ट) राज्य
(b) गुन्नर मिर्डाल (ii) असमान विकास
(c) मैक्स वेबर (iii) सांस्कृतिक
(d) समीर अमीन (iv) केन्द्र-परिधि
नीचे दिए गए कूट से सही उत्तर का चयन कीजिए :
कूट :
(a)(b)(c)(d)
(A)(i)(iv)(iii)(ii)
(B)(iv)(i)(iii)(ii)
(C)(ii)(i)(iii)(iv)
(D)(i)(ii)(iii)(iv)
उत्तर-B
66. वारेन एस. थॉम्पसन अपने किस काम के लिये जाने जाते हैं?
(A) चक्रीय सिद्धान्त
(B) जनांकिकीय संक्रमण मॉडल
(C) इष्टतम जनसंख्या सिद्धान्त
(D) सोशल कैपिलोरिटी का सिद्धान्त
उत्तर-B
67. जनसंख्या पिरॅमिड जनसंख्या के निम्नलिखित में से किस पक्ष का ग्राफीकीय प्रतिरूपण है?
(A) मृत्युदर तथा जीवन प्रत्याशा
(B) दिये गये समय पर आयु-लिंग-वितरण
(C) प्रजनन शक्ति तथा बर्थ कंट्रोल
(D) मृत्युदर तथा प्रजनन अनुपात
उत्तर-B
68. निम्नलिखित विचारकों ने जनसंख्या के अध्ययन में योगदान किया है। उन्हें कालानुक्रमिक क्रम में व्यवस्थित करें और
सही कूट का चयन करें
Ⅰ. थॉमस माल्थस
II. वारेन एक थॉम्पसन
III. किंगस्ले डेविस
IV. हर्बर्ट स्पेंसर
कूट :
(A) I, II, III, IV
(B) I, III, II, IV
(C) II, III, IV, 1
(D) I, II, IV, III
उत्तर-D
69. सूची-1 में दी मदों को सूची-II में दी मदों के साथ सुमेलित करें और नीचे दिये कूटों से सही उत्तर का चयन करें :
सूची-I सूची-II
(विचार) (लेखक)
(a) जनसंख्या की (i) डबलडे
ज्यामितीय वृद्धि और
खाद्य आपूर्ति की
गणितीय वृद्धि
(b) पथ्यआहार सिद्धान्त (ii) डाल्टन
(c) इष्टतम जनसंख्या (iii) हर्बर्ट स्पेंसर
सिद्धान्त
(d) सामाजिक (iv) डाल्टन
केशिका/सोशल
कैपिलेरिटी
. (v) थॉमस माल्थस
कूट :
(a)(b)(c)(d)
(A) (i)(ii)(iv)(iii)
(B) (ii)(iii)(iv)(i)
(C) (v)(i)(iii)(iv)
(D) (iii)(iv)(i)(v)
उत्तर -C./answer]
70. सूची-1 में दी मदों को सूची-II में दी मदों के साथ सुमेलित कीजिए और नीचे दिये कूटों से सही उत्तर का चयन करें
सूची-I सूची-II
(लेखक)
(पुस्तकों का नाम)
(i) एम. के. प्रेमी (a) डेमोग्राफी
(ii) डेविड एम. हीर (b) सोशल डेमोग्राफी सिस्टे-मैटिक एक्सपोजीशन
(iii) पीटर आर. कोक्स (c) पोपुलेशन एण्ड सोसाइटी
(iv) किंगस्ले डेविस (d) पोपुलेशन ऑफ इंडिया एण्ड पाकिस्तान
कूट :
(a)(b)(c)(d)
(A)(iii)(ii)(iv)(i)
(B)(iv)(iii)(i)(ii)
(C)(iii)(i)(ii)(iv)
(D)(i) (ii) (ⅲ)(iv)
71. छठी पंचवर्षीय योजना में महिलाओं के बारे में जो अध्याय प्रारम्भ किया गया था वह क्या था?
(A) महिलाएं तथा कल्याण योजनाएं
(B) महिलाएं तथा विकास
(C) महिलाएं तथा शिक्षा
(D) महिलाएं तथा स्वास्थ्य
उत्तर-B
72. नीचे दो कथन दिये गये हैं, एक को अभिकथन (A)
और दूसरे को कारण (R) कहा गया है।
अमिकथन (A) : लिंग को स्त्री तथा पुरुष क्षेत्रों के
अन्दर सामाजिक असमानता के आधार के रूप में संरचित किया गया है।
कारण (R) : सभी स्त्रियां अपने परिवारों तथा समुदायों में एकसमान रूप से असमान नहीं हैं:
नीचे दिये गये कूट से सही उत्तर का चयन कीजिए :
कूट :
(A) (A) सत्य है, परन्तु (R) असत्य है।
(B) (A) और (R) दोनों असत्य है।
(C) (A) और (R) दोनों सत्य हैं, परन्तु (R), (A) की सही व्याख्या नहीं है।
(D) (A) असत्य है और (R) सत्य है।
उत्तर-C
73. नीचे दी गई सूची-I को सूची-II के साथ सुमेलित कीजिए :
सूची-I सूची-II
(अधिनियम) (वर्ष)
(a) एकसमान पारिश्रमिक (i) 1990
अधिनियम
(b) घरेलू हिंसा अधिनियम (ii) 1976
(c) राष्ट्रीय महिला आयोग (iiI) 1986
अधिनियम
(d) महिलाओं का अश्लील (iv) 2005
प्रति-रूपण (निषेध) अधिनियम
नीचे दिए गये कूट से सही उत्तर का चयन कीजिए :
कूट :
(a)(b)(c)(d)
(A)(ii)(iv)(i)(iii)
(B)(ii)(i)(iv)(iii)
(C)(i)(iv)(ii)(ⅲ)
(D)(ii)(ii)(i)(iv)
उत्तर-A
74. सूची-I को सूची-II के साथ सुमेलित करें :
सूची-I सूची-II
(लिंग सम्बन्धों के सिद्धान्त) (विचारक)
(a) उदारवादी- (i) सीको, इरीगैरे
(b) उग्रवादी- (ii) क्लारा, जैटकिन, जुलियट मिचेल
(c) समाजवदी (iii) केट मिलेट, मेरी डेली
(d) उत्तर-आधुनिकवादी (iv) मेरी वॉलस्टोन क्राफ्ट, बेटी फ्रीडन
नीचे दिए गये कूट से सही उत्तर का चयन कीजिए :
कूट :
(a)(b)(c)(d)
(A) (iv)(iii)(i)(ii)
(B) (iii)(iv)(i)(ii)
(C) (iv)(i)(iii)(ii)
(D) (iv)(iii)(ii)(i)
उत्तर-D
75. नीचे दो कथन दिये गये हैं, एक को अभिकथन (A) और दूसरे का कारण (R) कहा गया है।
अभिकथन (A) : सेक्स नहीं बल्कि लिंग को सामाजिक स्तरीकरण का रूप माना गया है।
कारण(R) : स्त्रियां जैविक रूप से पुरुषों के समान नहीं हैं।
नीचे दिये गये कूट से सही उत्तर का चयन कीजिए :
कूट :
(A) (A) असत्य है, परन्तु (R) सत्य है।
(B) (A) सत्य है, परन्तु (R) असत्य है।
(A) और (R) दोनों सत्य हैं, परन्तु (R), (A) की सही व्याख्या नहीं है।
(D) (A) और (R) दोनों सत्य हैं, और (R), (A) की सही व्याख्या है।
उत्तर-C
![यू.जी.सी. नेट परीक्षा जून- 2012, समाजशास्त्र तृतीय हल प्रश्न पत्र आधुनिक भारत [ Objective N.C.E.R.T. M.C.Q’s Modern India]](https://samsamyikduniya.com/wp-content/uploads/2025/09/NK1-jpg-simple-samsamyik-1140x570.jpg)