यू.जी.सी नेट परीक्षा, जून 2013 समाजशास्त्र- ii प्रश्न पत्र
नोट : इस प्रश्नपत्र में पचास (50) बहु-विकल्पीय प्रश्न हैं। प्रत्येकयेक प्रश्न के दो (2) अंक हैं। सभी प्रश्न अनिवार्य हैं।
1. निम्नलिखित को सुमेलित कीजिए:
सूची-i सूची-II
(अवधारणा) (लेखक)
(a) सांस्कृतिक पश्चता (i) के. मार्क्स
(b) मिथ्या चेतना (ii) ऑगबर्न
(c) समानता एवं सम्पर्क (iii) जे. फ्रेजर का नियम
(d) वर्ग संघर्ष का संस्थाकरण (iv) आर. डेट्रेंडॉर्फ
कूट :
(a) (b) (c)(d)
(A) (ii) (i) (iii) (iv)
(B) (iv) (iii) (i) (ii)
(C) (iii) (ii) (iv) (i)
(D) (i) (iv) (ii) (iii)
उत्तर-A
2. एक संस्था से बनती है।
(A) कर्ताओं एवं समूहों
(B) नियमों एवं विधियों
(C) मूल्यों एवं मानदण्डों
(D) सभी
उत्तर-B
3. जॉर्ज सिमेल का समूह का ‘एकल’, ‘द्विक’ तथा ‘त्रिक’ के रूप में वर्गीकरण निम्नलिखित में से किस पर आधारित है?
(A) शारीरिक समीपता
(B) सदस्यता की प्रकृति
(C) सामाजिक सम्बन्ध
(D) समूह का आकार
उत्तर-D
4. सामाजिक जीवन-निर्वाह के एक क्षेत्र को, जो कुछ मात्रा तक सामाजिक सुसंगतता एवं समानता द्वारा निर्दिष्ट होता है, कहते हैं :
(A) सामाजिक समूह
(B) समाज
(C)समुदाय
(D) समिति
उत्तर-C
5. सी. डब्ल्यू. मिल्स का संदर्श दृष्टिगत रखता है:
(i) जीवनवृत्त
(ii) समाजवृत
(iii) इतिहास
(iv) भूगोल
(v) नृजाति वर्णन
सही विकल्प चुनिए :
(A) केवल (ii)
(B) केवल (ii) तथा (iii)
(C) केवल (ⅰ) तथा (iii)
(D) केवल (i), (ii), (iv) तथा (v)
उत्तर-C
6. निम्नलिखित में से किस दृष्टांत को एक सन्दर्भ समूह व्यवहार के रूप में नहीं माना जा सकता?
(A) सर्वहाराकरण
(B) बुर्जुआकरण
(C) संस्कृतिकरण
(D) आधुनिकीकरण
उत्तर-D
7. निम्नलिखित में से कौन अनौपचारिक समूहों का पुंज है?
(A) क्लीक, फैक्शन, कॉकस
(B) गैंग, यूनियन, डकैत
(C) मलिन बस्ती, ग्राम, गैर-सरकारी संगठन
(D) पड़ोस, साथी समूह, पंचायत
उत्तर-A
8. निम्नलिखित में से किसने यह तर्क दिया है कि विद्यालय बच्चों को सार्वभौमिक मानकों तथा वयस्क समाज की अर्जित प्रस्थिति की ओर अग्रसर होने के लिए तैयार करते हैं?
(A) ई. दुर्खीम
(B) टी. पार्सन्स
(C) आर. के. मर्टन
(D) के. डेविस
उत्तर-B
9. निम्नलिखित में से किसने धर्म को पवित्र और अपवित्र के मध्य भेद के रूप में परिभाषित किया है?
(A) बी. मेलिनोवस्की
(B) सी. लेवीस्ट्रॉस
(C) ए. आर. रेडक्लिक ब्राउन
(D)ई. दुर्खीम
उत्तर-D
10. किसी व्यक्ति, समूह या संस्था की आदेश निर्गत करने की क्षमता को कहते हैं:
(A) शक्ति
(B) सत्ता
(C) प्रभाव
(D) अधिकार
उत्तर-B
11. सी. डब्ल्यू. मिल्स के अनुसार अमेरिका में शक्ति अभिजन में वे लोग आते हैं जो में “उच्चाधिकार पदों” पर काबिज हैं।
(i) बड़े व्यापार निगमों
(ii) सेना
(iii) संघीय सरकार
(iv) राज्य अधिकारी तन्त्र
सही विकल्प चुनिए
(A) (i), (ii), (iii) तथा (iv)
(B) (i), (ii) तथा (iii)
(C) (i), (iii) तथा (iv)
(D) (ii), (iii) तथा (iv)
उत्तर-B
12. निम्नलिखित में से किसने यह तर्क दिया है कि वर्गों को ‘बाध्यतामूलक संयोजित समितियों’ के रूप में परिभाषित करना चाहिए?
(A) एम. वेबर
(B) के. मार्क्स
(C) आर. डेट्रेंडॉर्फ,
(D) आर. कोलिंस
उत्तर-C
13. आर. डेट्रेंडॉर्फ के अनुसार उत्तर-पूंजीवादी समाज निम्नलिखित में से किससे अभिलक्षित होता है?
(i) पूंजी का अपघटन
(ii) श्रम का विभेदीकरण
(iii) हीरक समान वर्ग संरचना
(iv) संघर्षों का विनियमन एवं संस्थागतकरण
सही विकल्प चुनिए :
(A) (i), (ii), (iii) तथा (iv)
(B) (i), (ii) तथा (iii)
(C) (i), (ii) तथा (iv)
(D) (i), (iii) तथा (iv)
उत्तर-A
14. ‘आत्म’ के विकास के सन्दर्भ में ‘मैं’ और ‘मुझे’ की अवधारणा का उपयोग किसने किया था?
(A) एस. फ्रायड
(B) सी. एच. कूले
(C) एच. एम. जॉनसन
(D) जी. एच. मीड
उत्तर-D
15. नीचे दो वक्तव्य दिए गए हैं। एक को अभिकथन (A) तथा दूसरे को कारण (R) कहा गया है:
अभिकथन (A) : व्यक्तित्व प्रणाली, समाजीकरण के माध्यम से, सामाजिक प्रणाली में एकीकृत हो जाती है।
कारण (R) : समाजीकरण, कर्ता की सहायता समाज में भूमिका निभाने के लिए करता है।
नीचे दिए गए कूटों में से सही उत्तर चुनिए : कूट :
(A) (A) तथा (R) दोनों सही हैं और (R), (A) का सही स्पष्टीकरण है।
(B) (A) तथा (R) दोनों सही हैं, परन्तु (R), (A) का सही स्पष्टीकरण नहीं है।
(C) (A) सही है, परन्तु (R) गलत है।
(D) (A) गलत है, परन्तु (R) सही है।
उत्तर-A
16. मैक्स वेबर के अनुसार, प्रस्थिति समूह निम्नलिखित में से किससे अभिलक्षित होता है?
(A) व्यवसाय
(B) शैक्षिक पृष्ठभूमि
(C) जीवन-शैली
(D) पारिवारिक पृष्ठभूमि
उत्तर-C
17. निम्नलिखित में से किसे सामाजिक परिवर्तन का प्रौद्योगिकीय निर्धारणवादी माना जाता है?
(A) ई. दुर्खीम
(B) जी. सिमेल टी. वेब्लेन
(C) टी.वेब्लेन
(D) टी. माल्थस
उत्तर-C
18. उस सैद्धान्तिक परिप्रेक्ष्य को क्या कहते हैं जो इस बात पर बल देता है कि समाज कुछ ज्ञात अवस्थाओ से होकर एकाधिक बार अथवा बारम्बार गुजरता है?
(A) पुनरावर्ती उद्विकास सिद्धान्त
(B) समरेखीय उद्विकास सिद्धान्त
(C) चक्रीय उद्विकास सिद्धान्त
(D) प्रतिवर्ती उद्विकास सिद्धान्त
उत्तर-C
19. निम्नलिखित में से किसने समाज को ‘स्व-निर्भर निर्धारित’ रूप में वर्णित किया है?
(A) रेडक्लिफ ब्राउन
(B) मेलिनोवस्की
(C) ई. दुर्खीम
(D) आर. बेनेडिक्ट
उत्तर-C
20. पार्सन्स द्वारा प्रतिपादित ‘प्रतिमान-चरों’ की योजना में निम्नलिखित में से कौन से युग्म सम्मिलित नहीं है?
(i) भावात्मकता बनाम भावात्मक तटस्थता
(ii) स्व-उन्मेष बनाम सामूहिक उन्मेष
(iii) निर्दिष्टता बनाम सार्वभौमिकता
(iv) स्थानीयता बनाम वैश्विकता
(v) गुण बनाम प्रदर्शन
(vi) विसरण बनाम विशिष्टता
(vii) उद्विकास बनाम क्रान्ति
सही विकल्प चुनिए :
(A) (i), (ii), (iii) (v) तथा (vi)
(B) (ii), (iii), (i), (vi) तथा (v)
(C) (ii), (iii), (v)
(D) (i), (v) तथा (vi)
उत्तर-A
21. नीचे दो कथन दिए गए हैं। एक को अभिकथन (A) तथा दूसरे को कारण (R) कहा गया है :
अभिकथन (A): समाज की प्रकार्यात्मक एकता इस बात का समर्थन करती है कि समस्त मानकीकृत सामाजिक एवं सांस्कृतिक विश्वास और व्यवहार समग्र समाज के लिए तथा समाज में रहने वाले व्यक्तियों के लिए प्रकार्यात्मक होते हैं।
कारण (R) : उपर्युक्त मानकीकृत मदें कार्यकारी समष्टि के अपरिहार्य भाग हैं। कूट :
(A) (A) तथा (R) दोनों सही हैं, परन्तु (R), (A) का सही स्पष्टीकरण नहीं है।
(B) (A) सही है, परन्तु (R) गलत है।
(C) (R) सही है, परन्तु (A) गलत है।
(D) (A) तथा (R) दोनों गलत हैं।
उत्तर-A
22. सामाजिक परिघटना को समझने में निम्नलिखित में से कौन प्रकार्यात्मक उपागम नहीं अपनाता है?
(A) जे. अलेक्जेंडर
(B) के. डेविस
(C) आर. के. मर्टन
(D) जे. हेबरमास
उत्तर-D
23. यह धारणा निम्नलिखित में से किसकी थी कि प्राधिकार-सम्बन्ध सामाजिक संघर्ष के मुख्य कारण हैं?
(A) एम. वेंबर
(B) के. मार्क्स
(C) आर. कोलिंस
(D) आर. डेट्रेंडॉर्फ
उत्तर-D
24. निम्नलिखित में से किसने प्रस्थिति को प्रमुख प्रस्थिति, प्रभुत्वशाली प्रस्थिति तथा नियन्त्रणकारी प्रस्थिति के रूप में वर्गीकृत किया है?
(A) टी. पार्सस
(B) आर. के. मर्टन
(C) डब्ल्यू. ई. मूर
(D) एच. एम. जॉनसन
उत्तर-B
25. जादू, धर्म तथा विज्ञान में सर्वसामान्य क्या है?
(A) अवलोकन तथा प्रयोग
(B) मानव पर समान प्रभाव
(C) अज्ञात की ओर उन्मुख होना
(D) अलौकिक की ओर उन्मुख होना
उत्तर-C
26. भारतीय समाज के अध्ययन के द्वन्द्वात्मक उपागम का प्रस्तावक निम्नलिखित में से कौन है?
(A) एम. एन. श्रीनिवास
(B) डी. पी. मुखर्जी,
(C) ए. बेते
(D) वाई. बी. दामले
उत्तर-B
27. शोध के निम्नलिखित में से किस प्रकार का लक्ष्य किसी सामाजिक परिस्थिति, सामाजिक घटना, सामाजिक प्रणाली, सामाजिक संरचना इत्यादि का वर्णन है?
(A) मौलिक शोध
(B) विवरणात्मक शोध
(C) आनुभविक शोध
(D) व्याख्यात्मक शोध
उत्तर-B
28. एक विश्वविद्यालय में 7530 छात्र हैं तथा एक शोधकर्ता इस समूह से 10 प्रतिशत प्रतिदर्श लेता है जो कि 753 छात्र हैं। इसे कहा जाता है :
(A) प्रतिदर्श आकार
(B) प्रतिदर्श अनुपात
(C) प्रतिदर्श तत्त्व
(D) सोद्देश्य प्रतिदर्श
उत्तर-B
29. लोगों तथा उनके व्यवहार को उनके प्राकृतिक प्रतिवेश में प्रत्यक्ष, केन्द्रित तथा अ-मौखिक अन्तःक्रिया द्वारा समझने के लिए गुणवत्तापूर्ण आंकड़ों के संग्रह हेतु शोधकर्ता द्वारा किस तकनीक का अनुसरण क्रिया जाता है?
(A) साक्षात्कार
(B) अवलोकन
(C) केस अध्ययन
(D) उपर्युक्त सभी
उत्तर-B
30.निम्नलिखित में से कौन उत्पादन कार्ल मार्क्स के अनुसार, शक्तियों के तत्त्व हैं?
(A) प्रौद्योगिकी तथा पूंजी
(B) पूंजी, श्रम तथा प्रौद्योगिकी
(C) विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी,
(D) पूंजी, श्रम, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी
उत्तर-*
31. निम्नलिखित में से किसने अपने सिद्धान्त में ‘अन्तःक्रिया अनुष्ठान’ की अवधारणा का उपयोग किया है?
(A) आर. कोलिंस
(B) एल. कोजर
(C) ई. दुर्खीम
(D) एच. ब्लूमर
उत्तर-A
32. यह निम्नलिखित में से किसका तर्क है कि असमानता की मौजूदा प्रणाली से वैधता का प्रत्याहार संघर्ष की निर्णायक पूर्व-शर्त है?
(A) आर. डेरेंडॉर्फ
(B) एल. कोजर
(C) आर. कोलिंस
(D) जे. हेबरमास
उत्तर-B
33. मूल-विषय तथा पाठ विश्लेषण का उपयोग किसमें किया जाता है?
(A) पथ विश्लेषण
(B) आंकड़ा विश्लेषण
(C) स्वरूप विश्लेषण
(D) अन्तर्वस्तु विश्लेषण
उत्तर-D
34. समाचारपत्र, पत्रिकाओं, गीतों, कविताओं, भाषणों इत्यादि पर आधारित अभिलिखित मानव वक्तव्य के अध्ययन को क्या कहते हैं?
(A) सांख्यिकीय विश्लेषण
(B) अन्तर्वस्तु विश्लेषण
(C) ऐतिहासिक विश्लेषण
(D) तुलनात्मक विश्लेषण
उत्तर-B
35. किर्क तथा मिलर के अनुसार, निम्नलिखित में से कौन विश्वसनीयता का एक प्रकार नहीं है?
(A) अव्यावहारिक : वे परिस्थितियां जिनमें अवलोकन की एकल विधि बारम्बार एक ही मापन उत्पन्न करती है
(B) द्वन्द्वात्मक : दो संघर्षपूर्ण स्थितियों के बीच अवलोकन
(C) कालक्रमिक : लम्बे समय तक अवलोकन का स्थायित्व
(D) एककालिक : समान समयावधि के अन्तर्गत अवलोकन की समानता
उत्तर-B
36. निम्नलिखित में से कौन केन्द्रीय प्रवृत्ति का एक मापन नहीं है?
(A) माध्य
(C) बहुलक
(B) माध्यिका
(D) मानक विचलन
उत्तर-D
37. “मनुष्य इतिहास बनाते हैं, परन्तु वे इसे मात्र वैसा नहीं बनाते हैं जैसा वे चाहते हैं, वे इसे स्वयं चयनित परिस्थितियों के अन्तर्गत नहीं बनाते, बल्कि भूतकाल से प्रत्यक्ष रूप में प्राप्त, प्रदत्त एवं संचारित परिस्थितियों के अन्तर्गत बनाते हैं” यह वक्तव्य किससे सम्बन्धित है?
(A) कार्ल मैनहीम
(B) कार्ल मार्क्स
(C) कार्ल पॉपर
(D) राल्फ डेट्रेंडॉर्फ
उत्तर-B
38. “सरल अर्थ में चिन्तन, अर्थगर्भित भाव-भंगिमा के द्वारा एक व्यक्ति का स्वयं के साथ आंतरीकृत अथवा अन्तर्निहित वार्तालाप है” यह किसका कथन है?
(A) एल. अल्थूसर
(B) एच. ब्लूमर
(C) पी. ब्लाऊ
(D) जी. एच. मीड
उत्तर-D
39. निम्नलिखित में से कौन, समिति का एक लक्षण नहीं है?
(A) लोगों की सामूहिकता
(B) कतिपय उद्देश्यों का होना
(C) स्वैच्छिक सदस्यता
(D) आदर्श मानदण्डों का अनुसरण
उत्तर-D
40. सामाजिक भूमिका की प्रकृित पर दिए गए निम्नलिखित वक्तव्यों में से कौन-सा सही नहीं है?
(A) यह प्रत्याशा का एक सेट है।
(B) दूसरे व्यक्ति को सन्दर्भित किए बिना एक व्यक्ति. की भूमिका को परिभाषित करना असम्भव है।
(C) इसके अन्तर्गत अधिकारों तथा कर्त्तव्यों की श्रेणी सम्मिलित है।
(D) प्रस्थिति के साथ इसकी कोई संबद्धता नहीं है।
उत्तर-D
41. कोजर के अनुसार, निम्नलिखित में से किस प्रकार का विवाद, प्रणाली के लिए प्रकार्यात्मक नहीं हो सकता?
(A) केन्द्रीय मूल्य पर विवाद,
(B) सुस्पष्ट यथार्थवादी मुद्दों पर विवाद
(C) छोटे-छोटे मुद्दों पर बारम्बार विवाद
(D) अल्प-तीव्रता वाला पुनरावर्ती विवाद
उत्तर-A
42. निम्नलिखित में से किस प्रमाप में वास्तविक शून्य उद्गम होता है?
(A) नामिक
(B) क्रमसूचक
(C) अन्तर
(D) अनुपात
उत्तर-D
43. जाति प्रणाली के अन्तर्गत गतिशीलता का विश्लेषण करने के लिए निम्नलिखित में से किसने सन्दर्भ-समूह सिद्धान्त का अनुप्रयोग किया था?
(A) एम. एस. ए. राव
(B) जी. एस. घुर्ये
(C) एम. एन. श्रीनिवास
(D) योगेन्द्र सिंह
उत्तर-C
44. संरचनात्मक दृष्यता की अवधारणा का प्रतिपादन किसने किया था?
(A) टी. पार्ससं
(B) आर. के. मर्टन
(C) रेडक्लिफ-ब्राउन
(D) एस. एफ. नाडेल
उत्तर-B
45. निम्नलिखित में से कौन-सा युग्म सुमेलित नहीं है?
(A) जैव समेकता – ई. दुर्खीम
(B) प्रतिमान चर – टी. पार्सस
(C) आत्म-दर्पण – सी. एच. कूले
(D) व्यष्टिवादी प्रकार्यवाद आर. के. मर्टन
उत्तर-D
39. निम्नलिखित में से कौन, समिति का एक लक्षण नहीं है?
(A) लोगों की सामूहिकता
(B) कतिपय उद्देश्यों का होना
(C) स्वैच्छिक सदस्यता
(D) आदर्श मानदण्डों का अनुसरण
उत्तर-D
40. सामाजिक भूमिका की प्रकृित पर दिए गए निम्नलिखित वक्तव्यों में से कौन-सा सही नहीं है?
(A) यह प्रत्याशा का एक सेट है।
(B) दूसरे व्यक्ति को सन्दर्भित किए बिना एक व्यक्ति. की भूमिका को परिभाषित करना असम्भव है।
(C) इसके अन्तर्गत अधिकारों तथा कर्त्तव्यों की श्रेणी सम्मिलित है।
(D) प्रस्थिति के साथ इसकी कोई संबद्धता नहीं है।
उत्तर-D
41. कोजर के अनुसार, निम्नलिखित में से किस प्रकार का विवाद, प्रणाली के लिए प्रकार्यात्मक नहीं हो सकता?
(A) केन्द्रीय मूल्य पर विवाद,
(B) सुस्पष्ट यथार्थवादी मुद्दों पर विवाद
(C) छोटे-छोटे मुद्दों पर बारम्बार विवाद
(D) अल्प-तीव्रता वाला पुनरावर्ती विवाद
उत्तर-A
42. निम्नलिखित में से किस प्रमाप में वास्तविक शून्य उद्गम होता है?
(A) नामिक
(B) क्रमसूचक
(C) अन्तर
(D) अनुपात
उत्तर-D
43. जाति प्रणाली के अन्तर्गत गतिशीलता का विश्लेषण करने के लिए निम्नलिखित में से किसने सन्दर्भ-समूह सिद्धान्त का अनुप्रयोग किया था?
(A) एम. एस. ए. राव
(B) जी. एस. घुर्ये
(C) एम. एन. श्रीनिवास
(D) योगेन्द्र सिंह
उत्तर-C
44. संरचनात्मक दृष्यता की अवधारणा का प्रतिपादन किसने किया था?
(A) टी. पार्ससं
(B) आर. के. मर्टन
(C) रेडक्लिफ-ब्राउन
(D) एस. एफ. नाडेल
उत्तर-B
45. निम्नलिखित में से कौन-सा युग्म सुमेलित नहीं है?
(A) जैव समेकता – ई. दुर्खीम
(B) प्रतिमान चर – टी. पार्सस
(C) आत्म-दर्पण – सी. एच. कूले
(D) व्यष्टिवादी प्रकार्यवाद आर. के. मर्टन
उत्तर-D
46. अपने शोध की प्रामाणिकता का त्रिभुजन विधि द्वारा मूल्याकन करने की विधि निम्नलिखित में से कौन है?
(A) तीन पीढ़ियों के आंकड़ों का संकलन करना।
(B ) तीन पीढ़ियों के आकड़ों का विश्लेषण करना।
(C) एक या अनेक शोधकर्ताओं द्वारा भिन्न-भिन्न विषय क्षेत्रों के अध्ययन के लिए भिन्न-भिन्न विधियों तथा सैद्धान्तिक विश्लेषण का उपयोग करना।
(D) एक या अनेक शोधकर्ताओं द्वारा अध्ययन के एक ही विषय के लिए विभिन्न विधियों और सैद्धान्तिक विश्लेषण का मिश्रण करना।
उत्तर-D
47. “स्ट्रीट कार्नर सोसाइटी” शीर्षक पुस्तक शोध की किस विधि पर आधारित है?
(A) साक्षात्कार अनुसूची
(B) सहभागी अवलोकन,
(C) अन्तर्वस्तु विश्लेषण
(D) प्रश्नावली
उत्तर-B
48. सामाजिक शोध में निम्नलिखित का सही अनुक्रम
(i) प्रतिवेदन लेखन
(ii) आंकड़ा विश्लेषण
(iii) प्रायोगिक अध्ययन
(iv) प्राक्कल्पना का निर्माण
(v) निराकरणीय प्राक्कल्पना
(vi) अवलोकन
(A) (IV), (v), (iii), (vi),
(B) (iii), (iv),(ii),(vi), (v)
(C) (i),(ii),(i),(ii), (i)
(D) (vi),(iii),(iv),(v),(vi)
उत्तर-A
49. निम्नलिखित में से किसने सूक्ष्म समेकित संघर्ष सिद्धान्त पर काम किया है?
(A) डेट्रेंडॉर्फ
(B) कोजर
(C) कोलिंस
(D) मार्क्स
उत्तर-C
50. वर्ग-स्थिति की प्रमुख संकल्पनाओं में निम्नलिखित में से कौन से वर्ग स्थिति के आधार नहीं हैं?
(i) सम्पत्ति
(ii) आय
(iii) प्राधिकार
(iv) जाति
निम्नलिखित कूटों में से सही उत्तर चुनिए :
(A) (i), (ii) तथा (iii)
(B) (i) तथा (ii)
(C) (i) तथा (iii)
(D) (ii) तथा (iv)
उत्तर-D
![यू.जी.सी.नेट परीक्षा, जून 2013 समाजशास्त्र द्वितीय हल प्रश्न पत्र आधुनिक भारत [ Objective N.C.E.R.T. M.C.Q’s Modern India]](https://samsamyikduniya.com/wp-content/uploads/2025/09/NK1-jpg-simple-samsamyik-1140x570.jpg)