यू.जी.सी. नेट परीक्षा जून 2013
समाजशास्त्र : प्रश्न पत्र (iii)
नोट : इस प्रश्नपत्र में पचहत्तर (75) बहु-विकल्पीय प्रश्न हैं।
प्रत्येक प्रश्न के दो (2) अंक हैं।सभी प्रश्न अनिवार्य हैं।
1. उस तार्किक क्रम में लगाइए, जिसमें पी. बर्जर ने उनकी व्याख्या की है :
(A) स्वभावगत, संस्थागत, वैधीकरण बाह्यकरण
(B) संस्थागत, वैधीकरण, बाह्यकरण,
(C) स्वभावगत, वैधीकरण, बाह्यकरण, संस्थागत
(D) वैधीकरण, संस्थागत, स्वभावगत्, बाह्यकरण
उत्तर-A
2. निम्नलिखित श्रेणियों में से किसे अलथ्यूजर की तार्किक स्थिति उपाय के रूप में रखा जा सकता है?
(i) शिक्षा
(ii) परिवार
(iii) धर्म
(iv) राज्य नौकरशाही
नीचे दिए गए कूटों से सही उत्तर का चयन कीजिए :
कूट :
(A) (i), (ii) और (iv)
(B) (i), (ii) और (iv)
(C) (i), (ii) और (iii)
(D) (ii), (iii) और (iv)
उत्तर-C
3. निम्नलिखित विधियों में से एच. गारफिंकेल ने लोकविदशास्त्र की अपनी व्याख्या में किस विधि का उपयोग किया है?
(i) प्रलेखी किया है?
(ii) विच्छेद परीक्षण
(iii) दृष्टिकोण की पारस्परिकता
(iv) अन्य सिद्धान्त
नीचे दिए गए कूटों में से सही उत्तर का चयन कीजिए :
कूट :
(A) (i), (ii) और (iii)
(B) (ii), (iii) और (iv)
(C)(i), (iii) और (iv)
(D) (i), (ii), (iii) और (iv)
उत्तर-D
4. जे. हेबरमास ने निम्नलिखित में से किस संकट का उल्लेख किया है?
(i) आर्थिक संकट
(ii) राजनीतिक संकट
(iii) वैध संकट
(iv) विवेक संकट
कूट :
(A) आर्थिक संकट, राजनीतिक संकट और विवेक संकट
(B) आर्थिक संकट, वैध संकट और विवेक संकट
(C) राजनीतिक संकट, वैध संकट और विवेक संकट
(D) आर्थिक संकट, राजनीतिक संकट और वैध संकट
उत्तर-B
5. निम्नलिखित में से कौन-सी पुस्तक एफ गॉफमैन द्वारा नहीं लिखी गई?
(i) रिलेशन इन पब्लिक
(ii) बिहेवियर इन पब्लिक
(iii) फॉर्म ऑफ टॉक
(iv) सोशियल बिहेवियर: इट्स ऐलेमेन्टरी फॉर्म
नीचे दिए गए कूटों में से सही उत्तर का चयन कीजिए :
कूट :
(A) (i), (ii) और (iii)
(B) (i), (ii) और (iv)
(C) (i), (iii) और (iv)
(D) (ii), (iii) और (iv)
उत्तर-B
6. गिड्डेन सोक्रल सिद्धान्त में निम्नलिखित शामिल है :
(A) एकल व्याख्यात्मक
(B) दोहरा व्याख्यात्मक
(C) बोली व्याख्यात्मक
(D) ऐतिहासिक व्याख्यात्मक
उत्तर-B
7. निम्नलिखित में से किसने जीवन विश्व के तीन घटकों-संस्कृति, समाज और व्यक्तित्व का अन्तर स्पष्ट किया है?
(A) ए. शुद्ध
(B) ई. हसर्ल
(C)पी. बर्जर
(D) जे. हेबरमास
उत्तर-D
8. गिड्डन की क्षेत्रीयता की संकल्पना में शामिल है कि :
(A) सम्बन्धों का जन्म समय के ही नहीं स्थान के पार भी होता है।
(B) सामाजिक परिवर्तन की प्रक्रिया क्षेत्र तक सीमित होती है।
(C) एक क्षेत्रीय समाज दूसरे समाजों को प्रभावित करना शुरू कर देता है।
(D) मुख्यधारा का समाज क्षेत्रीय समाजों की विशेषताओं को ग्रहण कर लेता है।
उत्तर-A
9. राष्ट्रवाद की परिभाषा देते हुए ए. आर. देसाई निम्नलिखित से प्रभावित हैं :
(A) एस. एम. लिपसेट
(B) ई. एच. कार
(C) एम. वेबर
(D) एल. अलथ्यूजर
उत्तर-B
10. सूची-I से सूची-II को सुमेलित कीजिए :
सूची-1. सूची-II
(योगदानकर्ता) (उपागम)
(a) डी. लर्नर (i) अविकसित का विकास
(b) बी. होसेलिटज (ii) आदर्श प्रकार
(c) ए.जी. फ्रैंक (iii) विश्व प्रणाली
(d) आई. वालर्टाइन (iv) प्रसार
नीचे दिए गए कूटों में से सही उत्तर का चयन कीजिए :
कूट :
(a)(b)(c)(d)
(A) i ii iii iv
(B) i. iii ii iv
(C) iv ii iii i
(D) iv iii. ii i
उत्तर-C
11. डी.पी. मुखर्जी के सम्बन्ध में निम्नलिखित में से कौन-सा कथन गलत है?
(A) उन्होंने बोली उपागम का उपयोग किया है।
(B) उन्होंने मार्क्स, डिल्थे और वेदांत के उपागम को मिला दिया है।
(C) प्राथमिक, माध्यमिक और तृतीय के बीच परंपराओं का अन्तर किया जा सकता है।
(D) आधुनिकता को स्वतन्त्र परम्परा के रूप में समझा जा सकता है।
उत्तर-D
12. जनांकिकीय संक्रमण निम्नलिखित में से किस अनुक्रम में पारंपरिक रूप से सम्बद्ध होते हैं?
(A) उच्च प्रजननता, निम्न मृत्यु संख्या, उच्च जनसंख्या वृद्धि
(B) निम्न मृत्यु संख्या, निम्न मृत्यु संख्या से उच्च प्रजननता तक
(C) उच्च प्रजननता, उच्च मृत्यु संख्या से निम्न मृत्यु संख्या तथा निम्न प्रजननता तक, जिसमें बाद वाला पिछड़ जाता है।
(D) निम्न प्रजननता, उच्च मृत्यु संख्या से निम्न प्रजननता तथा निम्न मृत्यु संख्या जिसमें मृत्यु संख्या
पीछे रह जाती है।
उत्तर-C
13. माल्थस द्वारा प्रतिपादित जनसंख्या के सिद्धान्त में निम्नलिखित में से कौन-सी अवधारणा सम्मिलित नहीं है?
(A) अंकगणितीय वृद्धि
(B) सकारात्मक बोध
(C) ‘स्थिर जनसंख्या’
(D) निवारक रोध
उत्तर-C
14. सूची-1 की मदों को सूची-II की मदों के साथ सुमेलित कीजिए नीचे दिए गए कूटों से सही उत्तर दीजिए :
सूची-I. सूची-II
(a) अशोधित दर (i) दिए गए वर्ष में प्रति 1000 जनसंख्या
पर जीवित जन्म की संख्या
(b) सामान्य (ii) दिए गए वर्ष में प्रति 1000 जनसंख्या
पर एक वर्ष से कम उम्र में शिशु की मृत्यु
की संख्या प्रजनन दर
(c) शिशु मृत्यु दर (ii) दिए गए वर्ष में 15-44 या 15-49 वर्ष
की उम्र में प्रति 1000 महिलाओं के
जीवित जन्म की संख्या
(d) जन्म दर (iv) सम्पूर्ण जनसंख्या के लिए परिकलित
किसी जनसांख्यिकी घटना की दर
कूट :
(a)(b)(c)(d)
(A)(iv)(iii)(ii)(i)
(B)(iii)(i)(iv)(ii)
(C)(ii)(iv)(iii)(i)
(D)(i)(iii)(ii)(iv)
उत्तर-A
15. ‘जनसंख्या के पिरामिड’ से निम्नलिखित जानकारी मिलती है :
(a) आश्रितता की समस्या
(b) जन्म और मृत्यु दर
(c) विभिन्न उम्र पर लिंग अनुपात
(d) जन्म के समय अनुमानित जीवन संभावना
उपर्युक्त से सही उत्तर के लिए समुच्चय का चयन कीजिए :
(A) (a) और (b) लेकिन (c) और(d) नहीं
(B) (a), (b), (c) और (d)
(C) केवल (a) लेकिन (b), (c) और (d) नहीं
(D) (c) और (d) लेकिन (a) और (b) नहीं
उत्तर-D
16. सूची-1 में दी गई मदों को सूची-II में दी गई मदों के साथ सुमेलित कीजिए तथा नीचे दिए गए कूटों में से सही उत्तर चुनिए :
सूची-I. सूची-II
(पुस्तकें) (लेखक)
(a) फ्रॉम पोपुलेशन टु पीपुल (i) के. श्रीनिवासन
(b) जेंडर इनइक्वलिटिज (ii) टी. माल्थस
एण्ड डेमोग्राफिक बिहेवियर
(c) ऐसे ऑन प्रिंसिपल ऑफ (iii) एस. देसाई
पोपुलेशन
(d) रेगुलेटरी रिप्रोडक्शन इन (iv) ए. बोस
इण्डियाज पोपुलेशन
कूट :
(a)(b)(c)(d)
(A)(iv) (iii) (ii) (i)
(B)(iv) (iii) (ii) (i)
(C) (i) (ii) (iii)(iv)
(D)(ii) (iv) (i) (iii)
उत्तर-A
17. सूची-I को सूची-II के साथ सुमेलित कीजिए :
सूची-I. सूची-II
(अवधारणा) (व्याख्या)
(a) विचलन (i) सामाजिक मानदण्डों का अभाव
(b) अपराध (ii) अन अनुरूपता
(C) विसंगति। (iii) कानून के विरुद्ध आचरण
(d) परकीयकरण। (iv) स्व-विरक्ति
कूट :
(a)(b)(c)(d)
(A)(i)(ii)(iii)(iv)
(B)(iii)(ii)(iv)(i)
(C)(ii)(iii)(i)(iv)
(D)(iv)(ii)(iii)(i)
उत्तर-C
18. निम्नलिखित में से कौन ‘जोखिम समाज’ के विचार से सम्बन्धित है?
(A) एच.एस. बेकर
(B) उल्खि बेक
(C) डेनियल बेल
(D) सूसेन बेकर
उत्तर-B
19. अमिकथन (A): प्राकृतिक संसाधनों एवं लोगों की उत्तरजीविता के अधिकार के बीच संघर्ष से पारिस्थितिकी आंदोलन उभर रहे हैं।
कारण (R): प्राकृतिक संसाधनों का अवक्षय तथा पर्यावरणीय अवक्रमण के लिए जनसंख्या में वृद्धि जिम्मेदार है।
नीचे दिए गए कूटों में से सही उत्तर चिह्नित कीजिए :
कूट :
(A) (A) तथा (R) दोनों सही हैं और (R), (A) का सही स्पष्टीकरण है।
(B) (A) तथा (R) दोनों सही है परन्तु (R), (A) का सही स्पष्टीकरण नहीं है।
(C) (A) सही है परन्तु (R) गलत है।
(D) (A) गलत है परन्तु (R) सही है।
उत्तर-D
20. टालकॉट पार्सस ने मरीजों के लिए रुग्ण भूमिका के स्तम्भों का उल्लेख किया है। सही संयोजन बताइए :
(i) बीमारी-ग्रसित होने के लिए रुग्ण व्यक्ति व्यक्तिगत रूप से जिम्मेदार नहीं है।
(ii) अपनी बीमारी के लिए व्यक्ति जिम्मेदार है।
(ii) रुग्ण व्यक्ति कुछ अधिकारों और विशेषाधिकारों का हकदार है।
(iv) रुग्ण व्यक्ति को स्वास्थ्य लाभ के लिए चिकित्सक से परामर्श करना पड़ता है।
कूट :
(A) (i), (ii) तथा (iii)
(B) (ii), (iii) तथा (iv)
(C) (i), (iii) तथा (iv)
(D) (iii), (i) तथा (ii)
उत्तर-C
21. अमिकथन (A): प्रौद्योगिकी प्रगति तेजी से होती रही है।
तर्क(R): यह सूचना और संप्रेषण प्रौद्योगिकियों के रूप में ज्ञात दूरसंचार और कम्प्यूटिंग प्रौद्योगिकी के प्रसार के कारण हुआ है।
निम्नलिखित कूटों से सही कूट का चयन करते हुए उत्तर दीजिए :
कूट :
(A) (A) सही है और (R) उसका कारण है।
(B) (A) और (R) दोनों गलत हैं।
(C) (A) सही है लेकिन (R) उसका सही कारण नहीं है।
(D) (A) गलत है लेकिन (R) सही है।
उत्तर-A
22. निम्नलिखित में से किसने ज्ञान के पदक्रम का पक्ष नहीं लिया?
(A) ई. दुर्खीम
(B) ए. कोत
(C) एम. वेबर
(D) एम. फूको
उत्तर-D
23. सूची-I को सूची-II से सुमेलित कीजिए और नीचे दिए गए कूटों से सही उत्तर दीजिए :
सूची-I. सूची-II
(संकल्पना) (लेखक)
(a) कामुकता (i) यू. बेक
(b) जोखिम समाज (ii) एम. फूको
(c) संचरण कार्य (iii) जे. बॉड्रीलार्ड
(d) अति-यथार्थ (iv) जे. हेबरमास
कूट :
(a)(b)(c)(d)
(A)(i)(i)(iv)(iii)
(B)(i)(ii)(iii)(iv)
(C)(iii) (ii)(i)(iv)
(D)(iv)(ⅲ)(ii)(i)
उत्तर-A
24. निम्नलिखित में से किस सिद्धांतवादी ने समसामायिक समाज को एक ऐसी मृतक संस्कृति बताया है, जिसकी मृत्यु “सभी सामाजिक पृथकताओं और भेद-भाव का उदाहरण है।
(A) जे. बाड्रीलार्ड
(B) यू. बेक
(C) एम. फूको
(D) जे.एफ. ल्योटर्ड
उत्तर-A
25. विश्व विकास शिखर सम्मेलन (1995) द्वारा सामाजिक विकास के उद्देश्य के रूप में निम्नलिखित में से किसे विनिर्दिष्ट नहीं किया गया है?
(A) आर्थिक संरक्षणवाद
(B) जन सशक्तिकरण
(C) जन पहल
(D) जन क्षमता का सुदृढ़ीकरण
उत्तर-A
26. सूची-1 की मदों को सूची-II की मदों से सुमेलित कीजिए और नीचे दिए गए कूटों से सही उत्तर दीजिए
सूची-1. सूची-II
(योजना/कार्यक्रम) (वर्ष)
(a) राष्ट्रीय शिक्षा नीति (i) 2002
(b) राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (ii) 1988
(c) राष्ट्रीय स्वास्थ्य नीति (iii) 1986
(d) राष्ट्रीय महिला विकास परिदृश्य योजना (iv) 2001
कूट :
(a)(b)(c)(d)
(A)(ⅲ)(i)(ii)(iv)
(B)(iii)(ii)(i)(iv)
(C)(iv)(iii)(ii)(i)
(D)(ii)(i)(iv)(iii)
उत्तर-B
27. सूची-I को सूची-II से सुमेलित कीजिए और नीचे दिए गए कूटों से सही उत्तर दीजिए :
सूची-I. सूची-II
(a) 73वां संविधान संशोधन (i) ई. शासन
(b) ज्ञानदूत योजना (ii) महिला सशक्तिकरण
(c) मानव विकास प्रतिवेदन (iii) ई. वाणिज्य
(d) इन्टरनेट के माध्यम से (iv) यू. एन. डी. पी.
माल या सेवाओं की बिक्री या खरीद
कूट :
(a)(b)(c)(d)
(A)(i)(ii)(iv)(iii)
(B)(iii)(ii)(i)(iv)
(C)(ii)(i)(iv)(iii)
(D)(iv)(iii)(ii)(i)
उत्तर-C
28. प्रतिदिन के जीवन में अन्तः आत्मनिष्ठ चेतना निम्नलिखित के मुख्य केन्द्र का क्षेत्र होता है :
(A) प्रवृत्तिपरक
(B) व्यावहारिक
(C) सांस्कृतिक बहूवाद
(D) मानव प्रास्थितिकीविद
उत्तर-A
29. निम्नलिखित में से कौन-सी बात पी. बर्जर और टी. लकमैन के ज्ञान को रेखांकित करने के लिए सही नहीं है?
(A) वे ज्ञान की विधिमान्यता से असम्बद्ध हैं।
(B) वे ज्ञान की विधिमान्यता से काफी चिन्तित हैं।
(C) वे उस प्रक्रिया से सम्बन्धित हैं, जिसके माध्यम से किसी व्यक्ति के ज्ञान को वास्तविक रूप में समझा जाता है।
(D) उन्होंने सामाजिक तथ्यों पर नहीं अपितु मानव के संव्यवहार में सामाजिक आशय के सृजन पर बल दिया है।
उत्तर-B
30. निम्नलिखित में से किसे प्रघटनाशास्त्रीय समाजशास्त्र के शुद्ध के सिद्धान्त के त्रिपक्षीय स्तम्भ के रूप समझा जाता है?
(A) जीवन-विश्व, अन्य विश्व और प्राकृतिक अभिवृत्ति
(B) कृत्रिमता, अन्य विश्व और अन्तर-आत्मनिष्ठता
(C) अन्तर-आत्मनिष्ठता, जीवन-विश्व और सांस्कृतिक विश्व
(D) जीवन-विश्व, अन्तर-आत्मनिष्ठता और प्राकृतिक अभिवृत्ति
उत्तर-D
31. निम्नलिखित में से किसे प्रघटनाशास्त्रीय समाजशास्त्र का जनक समझा जाता है?
(A) जे. हेबरमास
(B) ए. शुद्ध
(C) एच.आर. वेगनर
(D) के. मैनहाइम
उत्तर-B
32. हेबरमास के मार्क्सवाद के पुनर्निमाण के बारे में सही विकल्प का चयन कीजिए:
(i) अधिरचना की बजाय उद्देश्यपरक विवेकपूर्ण कार्यवाही
(ii) अधिरचना की बजाय प्रतीकात्मक संव्यवहार
(iii) वर्ग चेतना की बजाय आत्म-चिन्तन का सामाजिक तरीका
(iv) वर्ग संघर्ष की बजाय वर्ग प्रतिस्पर्द्धा
सही विकल्प का चयन कीजिए:
(A) (i), (ii), (iii)
(B)(i), (ii), (iv)
(C) (ii), (iii), (iv)
(D) (i), (ii), (iii), (iv)
उत्तर-A
33. समाज के अध्ययन के लिए लोकविधिशास्त्र एक उपागम के रूप में निम्नलिखित में से किससे सम्बन्धित है?
(A) सामाजिक व्यवस्था के मूल आधार
(B) समाज में शक्ति और सत्ता के असमान वितरण का मुद्दा
(C) समाज में संसाधनों का वितरण
(D) ऐतिहासिक दृष्टिकोण से सामाजिक संस्थाओं को तैयार करना
उत्तर-A
34. अमिकथन (A): भारत में अर्थव्यवस्था के अनौपचारिक क्षेत्र में महिलाओं की कार्य सहभागिता की दर काफी बढ़ गई है।
कारण (R) : शिक्षा और कौशल विकास के अवसर ग्रामीण महिलाओं के बीच बढ़ गए हैं।
सही उत्तर का चयन करें :
(A) (A) सही है और (R), (A) का कारण है।
(B) (A) सही है, परन्तु (R), (A) का सही कारण नहीं है।
(C) (A) और (R) दोनों सही हैं।
(D) न (A) न ही (R) सही है।
उत्तर-C
35. ‘स्त्रियों के अधिकार मानवाधिकार हैं।’ यह स्त्रियों के सशक्तिकरण के लिये अन्तर्राष्ट्रीय नीति के रूप में महिला अन्तर्राष्ट्रीय सम्मेलन में स्वीकार कर ली गई थी। यह सम्मेलन कहां हुआ था?
(A) बीजिंग्र
(B) मैक्सिको
(C) नैराबी
(D) कॉपेनहेगन
उत्तर-A
36. सही कथन का चयन करें:
परिवार में महिलाओं की निम्न प्रास्थिति के मुद्दे पर सामाजिक नारीवादी तर्क करते हैं कि जैण्डर असमानता:
(i) पारिवारिक जिम्मेदारी के साथ उनकी प्रचुर व्यस्तता के साथ आदर्श रूप से जुड़ी है।
(ii) अदत्त पारिवारिक गतिविधियों के साथ उनकी प्रचुर व्यस्तता के कारण है।
(iii) परिवार की निम्न आय के कारण है।
(iv) उनकी राजनीतिक निष्क्रियता के साथ राजनीतिक रूप से सम्बन्धित है।
सही विकल्प का चयन करें
(A) (i) और (ii)
(C) (ii) और (iv)
(B) (ii) और (iii)
(D) (iii) और (iv)
उत्तर-A
37. राज्य पर उदार नारिवादियों के दृष्टिकोण के सम्बन्ध में निम्नलिखित में से क्या सही नहीं है?
(A) राज्य सम्भावी तौर पर तटस्थ मध्यस्थ (विवाचक) है और उसकी अपनी कोई विचारधारा नहीं है।
(B) पुरुषों ने राज्य को वश में कर लिया है।
(C) पुरुष दबाव समूह हैं और महिलाएं अवलोकनकर्ता हैं।
(D) महिलाओं को राज्य की अर्थपूर्ण गम्यता हेतु कूटनीतियां अपनानी चाहिए और उस पर प्रभाव डालना चाहिए।
उत्तर-C
38. भारत की कुल जनसंख्या में वृद्धों (60+) की जनसंख्या का अनुपात किस प्रवृत्ति को दर्शाता है?
(A) स्थिरता
(B) गिरावट
(C) वृद्धि
(D) शहरी क्षेत्र में वृद्धि परन्तु ग्रामीण क्षेत्र में गिरावट
उत्तर-C
39. भारत की नगरीय जनसंख्या का कितना अनुपात मलिन बस्तियों में निवास करता है?
(A) लगभग पांचवां हिस्सा
(B) लगभग एक-चौथाई हिस्सा
(C) लगभग एक-तिहाई
(D) लगभग आधा भाग
उत्तर-A
40. विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार भारत की जनसंख्या का कितना अनुपात सुरक्षित पेय जल नहीं पाता है?
(A) 15%
(B) 25%
(C) 35%
(D)45%
उत्तर-A
41. यह धारणा किसकी है कि भारतीय जनजातियां पिछड़े हिन्दू थीं?
(A) जी.एस. घुरिये
(B) वाई बी. दामले
(C) ए.आर. देसाई
(D) एन. के. बोस
उत्तर-A
42. निम्नलिखित में से किसने भारतीय समाज के अध्ययन के प्रति द्वंद्वात्मक उपागम का उपयोग किया है?
(A) एम. एन. श्रीनिवास
(B) डी.पी. मुखर्जी
(C) ए. बेतेई
(D) वाई.बी. दामले
उत्तर-B
43. ‘व्यक्तियों, परिवारों और जनसंख्या के समूहों को उस स्थिति में गरीब कहा जा सकता है, जब उनके आहार के प्रकार, क्रियाकलापों में प्रतिभागिता में कमी हो और उनके जीवन की स्थितियां और सुख-सुविधाएं ऐसी हों, जो पारम्परिक हों या कम-से-कम उस समाज में व्यापक रूप से प्रोत्साहित और अनुमोदित हों, जिससे वे सम्बन्ध रखते हों। उनके संसाधन इतने कम हों कि उनके बारे में औसत व्यक्ति या परिवार द्वारा उन्हें अपर्याप्त समझा जाए और उनके कारण सामान्य जीवन का तरीका, परम्परा और क्रियाकलापों से वंचित होते हों।’ (टाउनसेंड, 1979, सन्दर्भ हरलमबॉस एण्ड हाबर्न, सोशियोलॉजी, पृष्ठ 297)
उपर्युक्त पैराग्राफ में निम्नलिखित तरीकों में से ‘गरीबी’ को कैसे पारिभाषित किया गया है?
(A) गरीबी’ अतिनिर्धनता’ के रूप में
(B) गरीबी ‘सापेक्षित वंचना’ के रूप में
(C) गरीबी ‘संसाधनों के न होने’ के रूप में
(D) गरीबी ‘क्रियाकलापों के बहिष्करण’ के रूप में
उत्तर-B
44. नीचे दिए कथन पढ़ें और नीचे दिये कूटों से सही उत्तर का चयन करें जो सामाजिक रूप से निर्मित जेंडर असमानताओं का वर्णन करता है:
(a) पुरुष और स्त्री के बीच हॉर्मोन और क्रोमोसोम सम्बन्धी अन्तर।
(b) समान रूप से योग्य व्यक्तियों के लिये, स्त्रियों की अपेक्षा पुरुषों का पक्ष लिया जाना।
(c) समझा जाता है कि पुरुष और स्त्रियों में भिन्न-भिन्न शारीरिक, संवेगात्मक तथा मानसिक क्षमताएं होती हैं।
(d) दहेज की प्रथा भारत में शिक्षित मध्यम वर्ग में बढ़ गई है।
कूट :
(A) सभी कथन (a), (b), (c), (d)
(B) (b) और (c) परन्तु (a) और (d) नहीं
(C) (a), (b) और (d) परन्तु (c) नहीं
(D) (b), (c) और (d) परन्तु (a) नहीं
उत्तर-D
45. नीचे दो कथन-अभिकथन (A) और कारण (R) दिये गये हैं। नीचे दिए कूटों से सही उत्तर का चयन करें :
अमिकथन (A): ‘दहेज के कारण मृत्यु’ की समस्या भारत में उभरते नगरीय मध्यम वर्ग के बीच ठेठ रूप से प्रचलित है।
कारण
(R): उत्तराधिकार का कानून भारत में महिलाओं के विरुद्ध भेदभाव करता है।
कूट :
(A) (A) और (R) दोनों असत्य हैं।
(B) (A) सत्य है परन्तु (R) असत्य है।
(C) (A) और (R) दोनों सत्य हैं और (R), (A) की सही व्याख्या है।
(D) (A) सत्य है और (R), (A) की सही व्याख्या है।
उत्तर-C
46. व्यक्ति की श्रम-शक्ति के उस मूल्य को मार्क्सवादी पद में क्या कहा जाता है जो नियोक्ता द्वारा उसे कार्य के लिए भुगतान किए गए मूल्य से बच जाता है?
(A) उपयोग मूल्य
(B) अतिरिक्त मूल्य
(C)विनिमय मूल्य
(D) अवशेष मूल्य
उत्तर-B
47. ‘सामूहिक सौदेबाजी’ आमतौर पर निम्नलिखित पर केन्द्रित रहता है :
(A) लाभ में हिस्सा, जॉब सुरक्षा और कार्य की अच्छी स्थितियां
(B) जॉब सन्तोष, जॉब सुरक्षा और नव प्रौद्योगिकी
(C) शोषण, लाभ की उत्पत्ति और पुनर्निवेश
(D) निगम/कोरपोरेट उत्तरदायित्व, वैश्विक नेटवर्किंग और लाभ आपस में बांटना
उत्तर-A
48. “श्रमिक वर्ग को पूंजीवादी समाजों में एकीकृत करें ताकि उनके उग्रवादी या क्रांतिकारी बल बनने की संभावना कम हो-इस वक्तव्य का सम्बन्ध किससे है?
(A) राजनीतिक दलों से
(B) हित समूहों से
(C) मजदूर संघों से
(D) साथी समूह से
उत्तर-C
49. एक समाज विशेष में, प्रसव योग्य उम्र की महिलाओं द्वारा उत्पन्न जीवित जन्मे बच्चों की औसत संख्या को कहा जाता है :
(A) रोगग्रस्तता दर
(B) मृत्यु दर
(C) प्रजननता दर
(D) जननशक्ति दर
उत्तर-C
50. “आर्थिक परिप्रेक्ष्य, जो मानता है कि व्यवसाय पर सरकारी प्रतिबन्धों को कम करके प्राप्त स्वतन्त्र बाजार शक्तियां ही आर्थिक संवृद्धि का एकमात्र मार्ग प्रदान करती है। यह कथन किसकी अवधारणा को स्पष्ट करता है?
(A) उत्तर-आधुनिकता
(B) नव-उदारीकरण
(C) नव-मार्क्सवाद
(D) नव-फोर्डवाद
उत्तर-B
51. निम्नलिखित में से क्या वैश्विक उष्मीकरण नहीं उत्पन्न करता है?
(A) हरित गृह (ग्रीन हाउस) प्रभाव
(B) पृथ्वी के तापमान में बढ़ोतरी
(C) नैनो-प्रौद्योगिकी
(D) औद्योगिक विकास
उत्तर-C
52. घरेलू हिंसा अधिनियम किस वर्ष में प्रारित हुआ?
(A) 1988
(B)2001
(C) 200
(D) 2005
उत्तर-D
53. विभिन्न देशों में विकास के स्तर को मापने के लिये ‘मानव विकास सूचकांक’ (एच.डी. आई.) निम्नलिखित में से किसके साथ सम्बन्धित है?
(A) रेमण्ड फर्थ
(B) महबूब-उल-हक
(C) एम.एन. श्रीनिवास
(D) ए. आर. देसाई
उत्तर-B
54. सेवाओं में व्यापार पर सामान्य समझौता (गेट्स) बताता है:
(A) शिक्षा में सीमा पर व्यापार
(B) शिक्षा में स्थानीयकरण
(C) शिक्षा में केवल राज्य निधियन
(D) प्राथमिक में कोरपोरेट द्वारा धन प्रदान करना और व्यावसायिक शिक्षा में राज्य द्वारा धन प्रदान करना
उत्तर-A
55. “ट्राइबल मूवमेन्ट्स इन इंडिया” नामक पुस्तक के लेखक कौन हैं?
(A) एम.एस.ए. राव
(B) घनश्याम शाह
(C) के.एस. सिंह
(D) एस. फक्स
उत्तर-C
56. भारत में अनुसूचित जनजाति निम्नलिखित में से कौन सी नहीं है?
(A) भील
(B) संथाल
(C)गुर्जर
(D) हो
उत्तर-C
57. खेतिहर/किसान के सम्बन्ध में क्या सही नहीं है?
(A) किसान कम परम्परा का प्रतिनिधित्व करता है।
(B) भारत में किसान जाति सोपानकी के मध्य वर्ग द्वारा प्रधानतः निरूपित होते हैं।
(C) किसान अपने जीविका निर्वाह के आधार के लिए भूमि पर आश्रित है।
(D) किसान यद्यपि अपने जीविका निर्वाह के आधार के लिए भूमि पर आश्रित है, अपनी जीविका की सुरक्षा के लिए वे अन्य कई गतिविधियों में भाग लेते हैं।
उत्तर-B
58. ग्रामीण भारत में किस सामाजिक आन्दोलन को पुराने सामाजिक आन्दोलन का उदारहण कहा जा सकता है?
(A) वातावरण आन्दोलन
(B) किसान आन्दोलन
(C) नृजातीय आन्दोलन
(D) क्षेत्रीय स्वायत्तता आन्दोलन
उत्तर-B
59. निम्नलिखित में से कौन-सी संकल्पना को एम.एन. श्रीनिवास द्वारा संस्कृतिकरण से प्रतिस्थापित नहीं किया गया है?
(A) ब्राह्मणीकरण और शूद्रीकरण
(B) ब्राह्मणीकरण और क्षत्रियीकरण
(C) क्षत्रियीकरण और शूद्रीकरण
(D) ब्राह्मणीकरण और पश्चिमीकरण
उत्तर-B
60. निम्नलिखित में से कौन-सी जाति व्यवस्था की विशेषता नहीं है?
(A) अंतर्विवाह, पवित्रता और प्रदूषण, अनुष्ठानिक प्रदानुक्रम और प्रदत्त व्यवसाय
(B) बहिर्विवाह, पवित्रता और प्रदूषण, अनुष्ठानिक पदानुक्रम और प्रदत्त व्यवसाय
(C) अंतर्विवाह, पवित्रता और प्रदूषण, अनुष्ठानिक पदानुक्रम और अर्जित व्यवसाय
(D) एक विवाह, पवित्रता और प्रदूषण, पंथनिरपेक्ष पदानुक्रम और प्रदत्त व्यवसाय
उत्तर-*
61. सूची-I को सूची-II से सुमेलित कीजिए और नीचे दिए गए कूटों से सही कूट का चयन कीजिए :
सूची-I. सूची-II
(लेखक) (पुस्तक)
(a) मैकिम मैरिएट (i) इंडियास विलेज
(b) एम.एन. श्रीनिवास (ii) इंडियन विलेज
(c) बी. आर. चौहान (iii) विलेज इंडिया
(d) एस.सी. दुबे (iv) ए. राजस्थान विलेज
कूट :
(a)(b)(c)(d)
(A)(i)(ii)(iii)(iv)
(B)(ii)(iii)(i)(iv)
(C)(iii)(i)(iv)(ii)
(D)(iv)(iii)(ii)(i)
उत्तर-C
62. सूची-I को सूची-II से सुमेलित कीजिए। सही कूट नीचे दिया गया है :
सूची- I सूची-II
(लेखक) (पुस्तकें)
(a) एम.एन. श्रीनिवास (ⅰ) कास्ट इन इंडिया देयर मैकेनिज्म, जेनेसिस एण्ड
डेवेलपमेन्ट
(b) बी. आर. अम्बेडकर (ii) डायवर्सिटी
(c) जी. एस. घुरिये (iii) डोमिनेन्ट कास्ट एण्ड अदर एसेज
(d) डी.पी. मुखर्जी (iii) कास्ट एण्ड रेस इन इंडिया
कूट :
(a)(b)(c)(d)
(A)(ii)(iii)(i)(iv)
(B)(ⅲ)(i)(ii)(iv)
(C)(iv)(ii)(iii)(i)
(D)(i)(ii)(iii)(iv)
उत्तर-B
63. सूची-1 की मदों को सूची-II की मदों के साथ सुमेलित कीजिए और नीचे दिए गए कूटों से सही उत्तर दीजिए :
सूची-I. सूची-II
(a) सामाजिक विकासक्र (i) कार्ल मार्क्स
(b) सकारात्मकता (ii) विलियम ओगबर्न
(c) उत्पादन के प्रकार (iii) अगस्त कोम्टे
(d) सांस्कृतिक विलंबना (iv) हर्बर्ट स्पेंसर
कूट :
(a)(b)(c)(d)
(A)(ii) (i) (ii)(iv)
(B)(i)(iv)(ii)(iii)
(C)(iv)(iii)(i)(ii)
(D)(iii)(ii)(iv)(i)
उत्तर-C
64. भारत में पेजेंट मूवमेण्ट्स की निम्नलिखित में से कौन सी मांग नहीं है?
(A) भूमि वितरण .
(B) उर्वरक परिदान (आर्थिक सहायता)
(C) काश्तकारी अधिकार
(D) खेतिहर मजदूरों के लिए उच्च-मजदूरी
उत्तर-B
65. किसने किसानों को ऐसे छोटे कृषि उत्पादकों के रूप में परिभाषित किया है, “जो साधारण उपस्करों और अपने परिवार के सदस्यों के श्रम से प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप में प्रायः अपने उपभोग के लिए और राजनीतिक तथा आर्थिक शक्ति धारकों के प्रति अपना दायित्व पूरा करते हैं?
(A) ए. बेतेई
(B) टी. शानिन
(C) ए.आर. देसाई
(D) ए.वी. चेनोर
उत्तर-B
66. भारतीय प्रसंग में मिलन बस्ती की जनसंख्या में वृद्धि यह बताती है :
(A) ग्रामीण गरीबी का विस्तार
(B) ग्रामीण सम्पन्नता का विस्तार
(C) शहरी सम्पन्नता का विस्तार
(D) शहरीकरण की प्रक्रिया
उत्तर-A
67. निम्नलिखित में से कौन-सा ऐसा कारक नहीं है, जिससे लोग गांवों से शहरों की ओर आ रहे हैं?
(A) ग्रामीण बेरोजगारी
(B) ग्रामीण क्षेत्रों में दहेज प्रथा में वृद्धि
(C) ग्रामीण गरीबी
(D) ग्रामीण क्षेत्रों में कुटीर और घरेलू उद्योगों का ह्रास
उत्तर-B
68. निम्नलिखित के सन्दर्भ में नृ-जातीयता :
(A) आनुवंशिक और अर्जित सामाजिक सांस्कृतिक विशेषताएं
(B) आनुवंशिक राजनीतिक स्थिति और अर्जित आर्थिक विशेषताएं
(C) आनुवंशिक सामाजिक-सांस्कृतिक विशेषताएं
(D) अर्जित सामाजिक-सांस्कृतिक विशेषताएं
उत्तर-C
69. निम्नलिखित में से कौन-सी अनौपचारिक क्षेत्र की विशेषता नहीं है?
(A) प्रभावी कानूनी संरक्षण की कमी
(B) रोजगार सुरक्षा की कमी
(C) प्रभावी व्यावसायिकता की कमी
(D) लिंग पृथक्करण की कमी
उत्तर-D
70. बंधुआ मजदूरी :
(A) ग्रामीण गरीबी और निरक्षरता का कारण
(B) उच्च जाति के पिछले आधिपत्य के कारण
(C) ग्रामीण गरीबी का परिणाम लेकिन श्रमिक जातियों की निरक्षरता और उन पर उच्च जातियों का आधिपत्य
(D) ग्रामीण गरीबी के कारण, लेकिन निरक्षरता और निम्न जातियों पर उच्च जातियों का आधिपत्य
उत्तर-D
71. भारत में अपचारी किशोर किस आयु समूह के होते हैं?
(A) <12 वर्ष
(B) <14 वर्ष
(C)<18 वर्ष
(D) <20 वर्ष
उत्तर-D
72. अनुसूचित जनजातियों की भूमि जोत का औसत आकार क्या है?
(A) अनुसूचित जातियों से बड़ा
(B) अनुसूचित जातियों से छोटा
(C) अनुसूचित जातियों की जोत के समान
(D) अन्य पिछड़ी जातियों की जोत से बड़ा
उत्तर-A
73. सामाजिक विकास सामरिक नीति का लक्ष्य क्या सुनिश्चित करना है?
(A) राष्ट्रीय अर्थव्यवस्था को बहुराष्ट्रीय निगमों और उनकी कोरपोरेट सामाजिक जिम्मेदारी के साथ एकीकृत करके आर्थिक विकास की प्राप्ति
(B) मजदूर संघों की सामूहिक आवास संरक्षित है और उनके सरोकारों को उचित तरह से सम्बोधित किया है।
(C) समाज के प्रत्येक वर्ग को संसाधन के रूप में मान्यता दी जिसे आर्थिक विकास से लाभान्वित होना चाहिए ताकि यह सुनिश्चित हो कि उनके जीवन की शैक्षिक, रोजगार, स्वास्थ्य, अन्य मूलभूत आवश्यकताएं पूरी हो गई हैं और उनकी पूर्ण सामर्थ्य की उपलब्धि हेतु अवसर प्रदान किये जाएं।
(D) विकास प्रक्रिया को, परम्परा तथा आधुनिकता के बीच साम्य की सुरक्षा करनी चाहिए।
उत्तर-C
74. वैश्वीकरण के तत्वाधान में भारतीय अर्थव्यवस्था ने :
(A) विकास के समाजवादी पथ के प्रति अपनी प्रतिबद्धता पुनः दृढ़तापूर्वक जाहिर की।
(B) मिश्रित आर्थिक पथ के प्रति पुनः अभिमुखीकरण ।
(C) आत्म-निर्भरता के गांधीवादी मॉडलों को पुनर्जीवित किया
(D)आर्थिक नव-उदारवाद के बारे में विचार करना शुरू।
उत्तर-D
75. गैरी स्लेपर और स्टीव टॉम्ब्स ने निम्नलिखित का अध्ययन किया है :
(A) श्वेतपोशी अपराध
(B) साइबर अपराध
(C) कॉरपोरेट अपराध
(D) संगठित अपराध
उत्तर-C
![यू.जी.सी. नेट परीक्षा जून 2013 समाजशास्त्र : प्रश्न पत्र (iii) आधुनिक भारत [ Objective N.C.E.R.T. M.C.Q’s Modern India]](https://samsamyikduniya.com/wp-content/uploads/2025/09/NK1-jpg-simple-samsamyik-1140x570.jpg)