यू जी सी नेट परीक्षा, जून 2014
समाजशास्त्र प्रश्न पत्र -iii
नोट : इस प्रश्न पत्र में पचहत्तर (75) बहुविकल्पीय प्रश्न हैं। प्रत्तेक प्रश्न के दो अंक हैं। सभी प्रश्न अनिवार्य हैं।
1. निम्नलिखित में से कौन-सा युग्म सही है जिसने भारत में आदिवासी समुदाय के विस्थापन में योगदान दिया है?
(i) वनोन्मूलन
(ii) विकास परियोजनाएं
(iii) ऋण जाल
(iv) भूमि अधिग्रहण
(v) भूमि संक्रामण
(vi) अकाल
नीचे दिए गए कूट में से सही उत्तर का चयन करें कूट :
(A) विकास परियोजनाएं-भूमि संक्रामण-ऋण जाल
(B) वनोन्मूलन-ऋण जाल-अकाल
(C) विकास परियोजनाएं-भूमि अधिग्रहण-अकाल
(D) विकास परियोजनाएं-वनोन्मूलन-भूमि अधिग्रहण
उत्तर-D
2. एन्थॉनी गिडन्स के अनुसार “संरचना” से अभिप्राय है :
(A) मानव जीवन का रूप और आकार
(B) मानव कार्यों से भिन्न या बाह्य
(C) समय और स्थान में अपने आप में मौजूद रहता है
(D) बाधित करना और सक्षम करना
उत्तर-D
3. आज के विश्व में वैश्वीकरण की प्रघटना का वर्णन “शून्य का वैश्वीकरण” के रूप में किसने किया है?
(A) जॉर्ज रिट्जर
(B) जीन बॉट्रिला
(C) एन्थॉनी गिडन्स
(D) माइकल फोकौल्ट
उत्तर-A
4. सूची-1 को सूची-II के साथ सुमेलित कीजिए। नीचे दिए गए कूट से सही उत्तर का चयन कीजिए :
सूची-I सूची-II
(a) जी. एस. घूरिये (i) विलेज इंडिया
(b) मैकिम मैरियट (ii) द सोशल बैकग्राउन्ड ऑफ इंडियन नैशनलिज्म
(c) ए. आर. देसाई (iii) द स्ट्रक्चर ऑफ हिन्दू सोसायटी
(d) एन. के. बोस (iv) ऑक्सीडेन्टल सिविलाइ-जेशन
कूट :
(a)(b)(c)(d)
(A)(i)(ii)(iii)(iv)
(B)(iv)(i)(ii)(iii)
(C)(iv)(ii)(iii)(i)
(D)(iii)(iv)(i)(ii)
उत्तर-B
5. वास्तविकता की सामाजिक रचना के लेखक थे :
(A) पीटर बर्जर
(B) ब्रिगेट बर्जर और पीटर बर्जर
(C) पीटर बर्जर और टी. लुकमैन
(D) निकलस लुमैन
उत्तर-C
6. यह किसका कथन है कि “सजातीयता और सजातीय समूहीकरण ‘मूल कारक’ होते हैं इस अर्थ में कि वे मानव अस्तित्व की अवस्था में ही निहित होते हैं।”
(A) फ्रेडरिक बार्थ
(B) क्लिफोर्ड गीर्ज
(C) मैक्स वेबर
(D) माइकल गारफील्ड स्मिथ
उत्तर-B
7. किशोर अपराधवृत्ति की घटनाओं को स्पष्ट करने की दृष्टि से शिकागो शहर को पांच क्षेत्रों में किसने विभाजित किया है?
(A) सी. आर. शॉ और एच. डी. मैके
(B) ए. कोहेन
(C) ई. एच. सदरलैण्ड
(D) जी. टार्डे
उत्तर-A
8. ‘द अल्टीमेट रिसोर्स’ नामक पुस्तक के लेखक कौन हैं?
(A) पॉल एहरलिच
(B) जूलियन लिन्कन साइमन
(C) फ्रैंक नोटेस्टीन
(D) किन्ग्सले डेविस
उत्तर-B
9. सूची-1 को सूची-II के साथ सुमेलित कीजिए :
सूची-1 सूची-II
(a) स्वजाति केन्द्रिकता
1. निम्न जाति के व्यक्ति सामूहिक रूप से उच्च जाति, प्रथाओं और आस्थाओं को उच्चतर स्थिति प्राप्त करने के लिए अपना लेते हैं।
(b) पश्चिमीकरण
2. आर्थिक या राजनीतिक शक्ति प्राप्त करते हैं और अधिक्रम में उच्चतर स्थिति में रहते हैं।
(c) संस्कृतिकरण
3. पश्चिमी सम्पर्क के माध्यम से हमारे समाज में आए परिवर्तनों को स्पष्ट करते हैं।
(d) प्रभु जाति
4. प्रत्येक समूह की यह प्रवृत्ति होती है कि वे अपनी संस्कृति की श्रेष्ठता को ही मानते हैं।
कूट :
(a)(b)(c)(d)
(A) 2 3 4 1
(B)1 3 4 2
(C)4 3 1 2
(D)3 2 1 4
उत्तर-C
10. निम्नलिखित में से कौन-सा उपागम गरीबी उन्मूलन, कल्याण और निष्पक्षता पर तैयार कार्यक्रमों को सम्मिलित करता है?
(A) विकास में महिलाएं
(B) महिलाएं और विकास
(C) लिंग और विकास
(D) महिलाएं, पर्यावरण और विकास
उत्तर-A
11. सम्पूर्णानन्द आश्रम निम्नलिखित में से किससे संबद्ध है?
(A) बारस्टल स्कूल
(B) ओपन जेल
(C) बन्द जेल
(D) प्रतिप्रेषण गृह
उत्तर-B
12. सूची-1 को सूची-II के साथ सुमेलित कीजिए और नीचे दिए गए कूट से सही उत्तर का चयन कीजिए :
सूची-I सूची-II
(a) सामाजिक संगठन जिसमें व्यक्तियों के पास शक्ति
1. बॉयोग्रामी
और सत्ता होती है।
(b) यह धारणा कि एक सैक्स स्वाभाविक रूप से दूसरे से श्रेष्ठ होता है।
2. मातृतत्र
(c) सामाजिक व्यवस्था जिसमें महिलाओं को सम्पत्ति का अधिकार विरासत में मिलता है।
3. पितृतंत्र
(d) जननित आधारित कार्यक्रम जो मानव जाति को निश्चित तरीकों से व्यवहार करने के लिए पहले से ही प्रवृत्त करता है।
4. लिंगवाद
कूट :
(a)(b)(c)(d)
(A)1 2 3 4
(B)3 1 2 4
(C)3 4 2 1
(D)4 2 1 3
उत्तर-C
13. वोट बैंक की परिकल्पना किसने की?
(A) रजनी कोठारी
(B) एम. एन. श्रीनिवास
(C) योगेन्द्र यादव
(D) ए. आर. देसाई
उत्तर-B
14. अमिकथन (A): लिंग भूमिकाएं जैविक रूप से निर्धारित होने की बजाय सांस्कृतिक रूप से प्रभावित होते हैं।
तर्क (R): लिंग की सांस्कृतिक संकल्पना मानव गुणता की पूरी सीमाओं को पुरुषत्व और नारीत्व के दो प्रतिकूल क्षेत्रों और उनके प्रतिकूल व्यवहार में विभाजित करती है।
नीचे दिए गए कूट से सही उत्तर का चयन कीजिए :
कूट :
(A) (A) सत्य है, किन्तु (R) असत्य है।
(B) (A) और (R) दोनों सत्य है और (R), (A) की सही व्याख्या है।
(C) (A) असत्य है, किन्तु (R) सत्य है और (R), (A) की सही व्याख्या है।
(D) (A) और (R) दोनों असत्य हैं।
उत्तर-B
15. भारतीय ग्रामीण समाज में ग्रामीण विकास कार्यक्रमों के परिणामस्वरूप निम्नलिखित में से कौन-सी सर्वाधिक अवांछित स्थिति उत्पन्न हुई?
(A) वि-कृषीकरण और आत्महत्याएं
(B) वि-कृषीकरण
(C) कृषकों की समृद्धि
(D) कृषकों के बीच आत्महत्याएं
उत्तर-A
16. निम्नलिखित में से किसके परिणामस्वरूप उच्चतर बाल निर्भरता अनुपात होता है?
(A) जन्म के समय बढ़ती हुई आयु संभाविता
(B) बाल श्रमिकों का उच्चतर समानुपात
(C) उच्चतर प्रजनन दर
(D) प्रौढ़ व्यक्तियों का स्थानांतरण
उत्तर-C
17. अमिकथन (A) : सोरोकिन, जिमरमैन और गाल्फिन द्वारा सम्पादित “सिस्टेमैटिक सोर्स बुक इन रूरल सोशियोलॉजी वाल्यूम 1 में ग्रामीण समाज की मूल विशेषताओं प्रथमतः अन्तर्राष्ट्रीय परिदृश्य पर वर्णन किया गया है।
तर्क (R) : क्योंकि इसमें पूर्व युग में विभिन्न देशों से संबंधित प्रतिष्ठित समाजशास्त्रियों के विचारों का व्यापक सर्वेक्षण सम्मिलित है।
दिए गए कूट से सही उत्तर का चयन कीजिए : कूट :
(A) (A) और (R) दोनों सत्य हैं और (R), (A) की सही व्याख्या है।
(B) (A) और (R) दोनों सत्य हैं, किन्तु (R), (A) की सही व्याख्या नहीं है।
(C) (A) सत्य है, किन्तु (R) असत्य है।
(D) (A) असत्य है, किन्तु (R) सत्य है।
उत्तर-A
18. बन्दीकरण से अभिप्राय है:
(A) स्वतन्त्रता
(B) सजा
(C) छुट्टी
(D) परिवीक्षा
उत्तर-B
19. लिंग के समाजशास्त्रीय विश्लेषण से तात्पर्य है कि निम्न में से किसकी जांच की जानी चाहिए?
(A) लिंग विभाजन
(B) लिंग विभेदीकरण
(C) लिंग निष्पादन
(D) इनमें से सभी
उत्तर-*
20. मानव समाजों का कृषि से उद्योग और पश्च उद्योग में स्थानान्तरण मुख्य रूप से निम्नलिखित के कारण हुआ है:
(A) प्रौद्योगिकीय नवीनताएं
(B) उत्पादकता के लिए ज्ञान का प्रयोग
(C)(A) और (B) दोनों
(D) कार्य के लिए प्रशिक्षण
उत्तर-C
21. “बॉर्न क्रिमिनल’ की परिकल्पना किसने की है?
(A) सदरलैंड
(B) लाम्ब्रॉसो
(C) टारडे
(D) गिलिन
उत्तर-B
22. तीसरी दुनिया के देशों को कार्यों के पर्याप्त पुनःस्थापन का वर्णन करने के लिए “न्यू इन्टनैशनल डिवीजन ऑफ लेबर (एन आई डी एल) का प्रयोग किसने किया?
(A) एफ. फ्रोबेल
(B) ई. दुर्खीम
(C) अगस्त कॉम्टे
(D) एडम स्मिथ
उत्तर-A
23. अभिकथन (A): वैश्वीकरण के युग में शहरीकरण और औद्योगिकीकरण के कारण भारत में कृषक वर्ग का विस्थापन हुआ।
तर्क (R) : राज्य द्वारा भूमि अधिग्रहण के कारण कृषक वर्ग का निष्कासन हुआ है।
कूट :
(A) (A) सत्य है, (R) असत्य है।
(B) (A) और (R) दोनों सत्य हैं।
(C) (A) और (R) दोनों असत्य हैं।
(D) (A) असत्य है और (R) सत्य है।
उत्तर-B
24. किसी उद्योग में कामगारों के लाभों को किस प्रक्रिया से प्राप्त किया जाता है?
(A) मध्यस्थता
(B) सुलह
(C) सामूहिक सौदाकारी
(D) अधिनिर्णय
उत्तर-C
25. श्रम विभाजन के कारण हस्तान्तरण का उल्लेख किसने किया है?
(A) सोरोकिन
(B) दुर्खीम
(C) गिलिन
(D) मार्क्स
उत्तर-D
26. अभिकथन (A) : भारत में बच्चों का कम लिंग अनुपात मुख्यतः कन्या भ्रूण हत्या के कारण है।
तर्क (R) : पितृत्व व्यवस्था के कारण भारत में “पुत्र वरीयता” बहुत अधिक है।
कूट :
(A) (A) और (R) दोनों सत्य हैं।
(B) (A) सत्य है, किन्तु (R) असत्य है।
(C) (A) और (R) दोनों सत्य हैं।
(D) (A) असत्य है, किन्तु (R) सत्य है।
उत्तर-A
27. राष्ट्रीय जनसंख्या नीति 2000, उद्देश्य के सन्दर्भ में सूची-I को सूची-II के साथ सुमेलित कीजिए :
सूची-I सूची-II
(a) तत्काल 1. गर्भ-निरोध की आवश्यकता,
स्वास्थ्य देख-रेख बुनियादी सुविधाएं और शिशु स्वास्थ्य-देखभाल
(b) मध्य-अवधि 2. धारणीय आर्थिक संवृद्धि की अपेक्षाओं,
विकास और पर्यावरणीय संरक्षण के अनुरूप
स्तर पर 2045 तक स्थायीजनसंख्या प्राप्त करना।
(c) दीर्घ-अवधि 3. प्रचलनात्मक रणनीतियों के कार्यान्वयन
के माध्यम से टी. एफ. आर. को 2010 तक
प्रतिस्थापन स्तर तक लाना
कूट :
(a)(b)(c)
(A)3 1 2
(B)1 3 2
(C)2 3 1
(D)1 2 3
उत्तर-B
28. ज्ञान आधारित विकास किस पर निर्भर नहीं करता है?
(A) ज्ञान संचय
(B) ज्ञान प्रसार
(C) पूर्वानुमान के लिए ज्ञान
(D) उत्पादन के लिए ज्ञान
उत्तर-C
29. कौन-सी ग्रामीण समाज की विशेषता नहीं है?
(A) संयुक्त परिवार
(B) कृषि संबंधी अर्थ-व्यवस्था
(C) प्राकृतिक पर्यावरण का पूर्व-बाहुल्य
(D) ग्रामीण विभेदीकरण
उत्तर-D
30. अमिकथन (A): शहरी और औद्योगिक केन्द्रों में गन्दी बस्तियां किशोर अपराध वृत्ति का जन्म स्थल होती हैं।
तर्क (R) : किशोर ग्रामीण क्षेत्रों से औद्योगिक और शहरी क्षेत्रों में रोजगार के लिए जाते हैं।
कूट
(A) (A) और (R) दोनों सत्य हैं, किन्तु (R), (A) की सही व्याख्या नहीं है।
(B) (A) सत्य है, किन्तु (R) असत्य है।
(C) (A) और (R) दोनों सत्य है और (R), (A) की सही व्याख्या है।
(D) (A) असत्य है, किन्तु (R) सत्य है।
उत्तर-C
31. किस संवैधानिक संशोधन द्वारा इसकी प्रस्तावना में “धर्म निरपेक्षता, समाजवाद और सत्यनिष्ठा शब्दों को शामिल किया गया है?
(A) चौथा संशोधन 1955
(B) सातवां संशोधन 1956
(C) चौदहवां संशोधन 1962
(D) बयालीसवां संशोधन 1976
उत्तर-D
32. ‘लिव इन रिलेशनशिप एक नवीनतम प्रघटना है जो निम्न में से किस समाज में पाई और स्वीकार की जाती है?
(A) जन-जातीय
(B) ग्रामीण
(C) शहरी
(D)विश्वनगर
उत्तर-D
33. पर्यावरण सम्मेलन रियो-92 मुख्यतः किस पर केन्द्रित था?
(A) मानव विकास
(B) प्रोत्साहन योग्य विकास
(C) निर्धनता में कमी
(D) जनसंख्या नियन्त्रण
उत्तर-B
34. “सोशल मॉबिलिटी इन इन्डस्ट्रीयल सोसायटी” नामक पुस्तक के लेखक कौन हैं?
(A) एस. एम. लिपसेट और आर. बेन्डिक्स
(B) आर. के. मर्टन
(C) पी. एल. बर्जर
(D) आर. बेन्डिक्स
उत्तर-A
35. सूची-1 को सूची-II के साथ सुमेलित कीजिए :
सूची-1 सूची-II
(a) डिलिक्वसी एण्ड 1. क्लोवर्ड और ओहलिन
ऑपोच्र्युनिटी
(b) सोशियोलॉजी ऑफ 2. क्लीनार्ड
डेविएन्ट बिहेवियर
(c) सोशल इनइक्वालिटी 3. बेतेई
(d) डेविएन्स एण्ड सोसायटी 4. टायलर
कूट :
(a)(b)(c)(d)
(A)1234
(B)4321
(C)3412
(D)2341
उत्तर-A
36. “क्लास एण्ड क्लास कॉनफ्लिक्ट इन इन्डस्ट्रीयल सोसायटी’ नामक पुस्तक के लेखक कौन हैं?
(A) कार्ल मार्क्स
(B) आर डहरेनडोर्फ
(C) मैक्स वेबर
(D) आर. के. मर्टन
उत्तर-B
37. निम्नलिखित में से कौन-सा वैश्वीकरण का सूचक नहीं है?
(A) श्रम और मानव शक्ति का मुक्त संचलन
(B) निवेश के लिए विदेशी पूंजी का मुक्त प्रवाह
(C)रक्षा प्रौद्योगिकी का मुक्त प्रवाह
(D) विदेशी पूंजी प्रौद्योगिकी का मुक्त प्रवाह
उत्तर-C
38. स्थायी जनसख्या संरचना के लिए निम्नलिखित में से एक प्रक्रिया का चयन करें :
(A) स्थिर जन्म और मृत्यु दर
(B) बढ़ती हुई जन्म दर और स्थिर मृत्यु दर
(C) घटती हुई जन्म दर और बढ़ती हुई मृत्यु दर
(D) स्थिर जन्म दर और घटती हुई मृत्यु दर
उत्तर-A
39. निम्नलिखित में से कौन-सा लिंग समता से संबंधित है?
(A) आर्थिक सशक्तीकरण
(B) समतावादी संबंध
(C) महिलाओं की स्वतन्त्रता और स्वाधीनता
(D) शक्ति तथा अन्य संसाधनों तक समान पहुंच
उत्तर-D
40. भारत की वर्ष 2011 की जनगणना के अ उत्नसार निम्नलिखित में से कौन-सा सही नहीं है?
(A) ग्रामीण जनसंख्या की दशकीय संवृद्धि दर 1991-2001 के बाद वर्ष 2001-2011 में कम हो गई है।
(B) दस लाख से अधिक शहरी/शहरी समूहों में प्रत्येक 10 शहरी निवासियों जिनमें से 4 ऐसे 5 संकुलित शहरों में रहते हैं।
(C)गुजरात राज्य में सबसे अधिक शहरी/शहरी समूह हैं जिनकी जनसंख्या एक मिलियन या इससे अधिक है।
(D) 2001 के बाद 2011 में दस लाख से अधिक वाले शहरों में सेक्स अनुपात बढ़ गया है।
उत्तर-C
41. सूची-I को सूची-II के साथ सुमेलित कीजिए : सूची-I
सूची-I सूची-II
(a) आन्द्रे बेतेई 1. इन्डियाज पाथ ऑफ डेवलपमेन्ट
(b) ए. आर. देसाई 2. एन्टीनॉमीज ऑफ सोसायटी
(c) एन्थॉनी गिडन्स 3. ग्लोबलाइजेशन एण्ड इट्स डिस्कान्टेन्ट
(d) स्टिगलिट्ज ई. जोसेफ 4. द कॉनसिक्वन्सेस ऑफ मॉडर्निटी
कूट :
(a)(b)(c)(d)
(A)2341
(B)21341
(C)4321
(D)4431
उत्तर-*
42. ऐसी अभिवृत्तियां और व्यवहार जो किसी व्यक्ति के अपने लैंगिक मानदंडों के अनुरूप होती है, उन्हें कहते हैं:
(A) लिंग तादात्म्यता
(B) लिंग उपयुक्तता
(C) लिंग व्यवस्था
(D) लिंग संवेदन
उत्तर-B
43. विकसित रूप में आधुनिक “जनसांख्यिकीय संक्रमण” सिद्धान्त किससे संबंधित है?
(A) किंग्सले डेविस
(B) फ्रैंक नोटेस्टीन
(C) थॉमस माल्थस
(D) डब्ल्यू डब्ल्यू रोक्को
उत्तर-B
44. उच्चतर प्रजनन शक्ति संबंधित है :
1. विवाह के समय कम आयु
2. घरेलू आय का निम्न स्तर
3. उच्चतर निरक्षरता दर
4. शहरी जनसंख्या का उच्चतर अनुपात
कूट :
(A) 1,2,4
(C) 1,2,3
(B) 2,3,4
(D) 1,3,4
उत्तर-C
45. सूची-1 को सूची-II के साथ सुमेलित कीजिए और नीचे दिए कूट से सही उत्तर का चयन कीजिए:
सूची-1 सूची-II
(a) वह व्यक्ति जिसकी 1. अनिवार्य प्रवसन
सामान्य निवास से
बाहर गणना की गई है।
(b) उस व्यक्ति के साथ रहने 2. प्रचलन प्रवसन वाले पति/पत्नी और बच्चे जो सामान्य निवास से अलग स्थान पर रहता है।
(c) युद्ध/हिंसा के कारण विस्था- 3. प्रवासी पित व्यक्ति जो अन्य स्थान पर पड़ाव डाल कर रहते हों।
(d) ऐसा व्यक्ति/ग्रुप जो प्रत्येक 4. सहचारी प्रवसन वर्ष कुछ समय के लिए अपने सामान्य निवास से अलग स्थान पर कार्य की तलाश में आए हों और मूल निवास स्थान पर वापस आ जाते हों।
कूट :
(a)(b)(c)(d)
(A) 3412
(B)3241
(C)1243
(D)4321
उत्तर-A
46. 73 वें संवैधानिक संशोधन में ग्राम पंचायतों में निम्नलिखित उपबंधों को शामिल किया गया है।
कूट के अनुसार सर्वाधिक सही युग्म का चयन करें:
(i) महिलाओं के लिए आरक्षण
(ii) दलितों के लिए आरक्षण
(iii) निर्णय लेने में ग्राम सभा को शामिल करना
(iv) जनता की भागीदारी
(A) (i) और (iv)
(B) (i) और (iii)
(C) (iv), (iii) और (i)
(D) (i), (ii) और (iii)
उत्तर-D
47. ‘सोशल डेविएन्स इन इंडिया’ नामक पुस्तक के लेखक कौन है?
(A) सुशील चन्द्र
(B) एम जेड खान
(C) एस. पी. श्रीवास्तव
(D) आर. आहूजा
उत्तर-A
48. भारत में जनसंख्या शिक्षा में निम्न में से किस पर ध्यान केन्द्रित नहीं किया गया है?
(A) शहरीकरण और पर्यावरण संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता पैदा करना।
(B) जनसंख्या गतिकी पर जागरूकता विकसित करना।
(C) जनसंख्या नियन्त्रण के लिए मुख्य उपाय तैयार करना।
(D) जनसंख्या नीति के संबंध में ज्ञान सृजन करना।
उत्तर-C
49. सूची-I को सूची-II के साथ सुमेलित कीजिए और नीचे दिए गए कूट से सही उत्तर का चयन कीजिए :
सूची-I सूची-II
(a) एम. बी. क्लीनार्ड 1. सोशियोलॉजी ऑफ डेविएन्ट बिहेवियर
(b) आर. ए. क्लोवर्ड और एल. ई. ओहलिन 2. डेलिनक्यूएन्सी एण्ड ऑपरट्यूनिटी
(c) ए. के. कोहेन 3. डेलिनक्यून्ट ब्यॉज
(d) जे. बाउलबी 4. फोर्टी-फोर जुवेनाइल थीवस
कूट :
(a)(b)(c)(d)
(A) 1234
(B)4321
(C)3421
(D)2134
उत्तर-A
50. यह किसका तर्क है कि मर्टन असभ्यतापूर्ण और आनन्द के लिए सैर करने जैसे, ऐसे गैर-उपयोगितावादी अपराधों का विवरण देने में असमर्थ रहे हैं, जिनसे आर्थिक लाभप्राप्त नहीं होता है?
(A) डब्ल्यू. बी. मिलर
(B) एलबर्ट. के. कोहेन
(C) आर. ए. क्लोवर्ड
(D) एल. ई. ओहलिन
उत्तर-B
51. अभिकथन (A): विकास बहुधा संजातीय आन्दोलन की लहर को प्रेरित करता है।
तर्क (R): लोगों का विस्थापन बड़े बांधों के निर्माण के कारण होता है।
कूट :
(A) (A) असत्य है, (R) सत्य है।
(B) (A) और (R) दोनों असत्य हैं।
(C) (A) और (R) दोनों सत्य है।
(D) (A) सत्य है, किन्तु (R) असत्य है।
उत्तर-C
52. निम्नलिखित में से कौन से संक्रमण रोगों का भारत से अभी पूर्णतः उन्मूलन होना शेष है?
(A) क्षय रोग
(B) कॉलेरा
(C) स्मॉल पॉक्स
(D) उपर्युक्त में से कोई नहीं
उत्तर-A
53. “आदिवासियों के समावेशन की हिन्दू विधि से एन. के. बोस का अभिप्राय है:
(A) आदिवासियों का हिन्दू समाजिक संगठनों में बलपूर्वक समावेशन
(B) श्रेष्ठ सांस्कृतिक व्यवस्था होने के कारण आदिवासियों द्वारा हिन्दू के जीने के तरीकों की नकल करना।
(C)(आदिवासियों द्वारा जाति प्रथा को इसलिए स्वीकार करना क्योंकि इसमें आर्थिक सुरक्षा और सांस्कृतिक उदारवादिता है।
(D) औपनिवेशिक शक्तियों द्वारा आदिवासियों का शोषण
उत्तर-C
54. सूची-I को सूची-II के साथ सुमेलित कीजिए और नीचे दिए गए कूट से सही उत्तर का चयन कीजिए :
सूची-1 सूची-II
(a) पुरुषतंत्र 1. महिलाओं द्वारा
(b) उभय लिंगता सरकार 2. महिलाओं का शासन
(c) स्त्रीराज्य 3. पुरुषों का शासन
(d) स्त्रीतन्त्र (गाइनो-क्रेसी) 4. एक ही व्यक्ति में
पुरुषों और महिलाओं के गुण होना
कूट :
(a)(b)(c)(d)
(A)1342
(B)4132
(C)3412
(D)4123
उत्तर-C
55. सूची-1 को सूची-II के साथ सुमेलित कीजिए:
सूची-1 सूची-II
(a) प्रसूति प्रसुविधा अधिनियम 1. 1961
(b) औद्योगिक विवाद अधिनियम2. 1947
(c) कारखाना अधिनियम 3. 1948
(d) कर्मकार प्रतिकर अधिनियम 4. 1923
नीचे दिए गए कूट से सही उत्तर का चयन कीजिए :
कूट :
(a)(b)(c)(d)
(A)1234
(B)4321
(C)2134
(D)1243
उत्तर-A
56. डी. पी. मुखर्जी का मानना है कि भारतीय समाजशास्त्री होने के लिए किसी भी व्यक्ति का सबसे पहले भारतीय होना आवश्यक है, अर्थातः
(A) उसका जन्म भारत में हुआ हो।
(B) वह व्यक्ति भारतीय समाज और संस्कृति का अविवेचित प्रशंसक हो।
(C) संस्कृतज्ञ हो।
(D) भारतीय परम्पराओं और संस्कृति से परिचित हो।
उत्तर-D
57. निम्नलिखित में से कौन-सी संस्था महिलाओं के व्यक्तित्व को शरीर और वस्तु तक ही सीमित करके महिलाओं के खिलाफ हिंसा को बढ़ावा देने की सांस्कृतिक प्रभुता को प्रबलित करती है?
(A) परिवार
(B) जन संचार
(C) शैक्षिक संस्थाएं
(D) धर्म
उत्तर-B
58. सूची-1 को सूची-II के साथ सुमेलित कीजिए और नीचे दिए गए कूट से सही उत्तर का चयन कीजिए :
सूची-I सूची-II
(a) इक्विटी 1. उत्पादन के सभी कारकों का दक्षतापूर्ण प्रयोग
(b) गरीबी विरोधी 2. अधिकार आधारित अभिगम
(c) दक्षता 3. विकास के लाभों का उचित वितरण
(d) सशक्तता 4. आय जनित कार्यक्रम
कूट :
(a)(b)(c)(d)
(A)1 4 3 2
(B)3 4 1 2
(C)4 1 2 3
(D)2 4 3 1
उत्तर-B
59. सूची-1 को सूची-II के साथ सुमेलित कीजिए और नीचे दिए गए कूट से सही उत्तर का चयन कीजिए:
सूची-I सूची-II
(पुस्तकें) (लेखक)
(a) कास्ट्स एण्ड रेस इन इंडिया (i) एस. सी. दुबे
(b) रिमेम्बर्ड विलेज (ii) एम. एन. श्रीनिवास
(c) राजस्थान विलेज (iii) जी. एस. घूरिये
(d) इंडिया विलेज (iv) बी. आर. चौहान
कूट :
(a)(b)(c)(d)
(A)(i)(ii)(iii)(iv)
(B)(ii)(iii)(iv)(i)
(C)(iv)(ii)(iii)(i)
(D)(iii)(i)(iv) (ii)
उत्तर-**
60. अमरीका में किशोर अपराधवृत्ति पर “निष्प्रभावन प्रविधि पर किसने चर्चा की?
(A) ए. के. कोहेन
(B) ई. एच. सदरलैंड
(C) डी. माट्जा एण्ड जी. साइक्स
(D) डब्ल्यू. बी. मिलर
उत्तर-C
61. यह टिप्पणी किसने की है कि ज्ञान और शक्ति का सह अस्तित्व है और ये आपस में एक-दूसरे का समर्थन करते हैं?
(A) जे. डेरिडा
(B) ए. गिडन्स
(C) जे. हैबरमास
(D)- एम. फोकॉल्ट
उत्तर-D
62. एन्थॉनी गिडन्स का “रिफलैक्सीविटी से क्या अभिप्राय है?
(A) प्रतिवर्ती सिद्धान्त वह सिद्धान्त होते हैं जो स्वयं से संदर्भित होते हैं।
(B) प्रतिवर्ती सिद्धान्त के अनुसार विचार भौतिक स्थितियों को प्रतिबिम्बित करते हैं।
(C)यह वह तरीका है जिसमें व्यक्ति लगातार अपने कार्य-व्यवहारों को परखता है और उसी के अनुसार उनमें परिवर्तन करता है।
(D) वह तरीका जिसमें समाजशास्त्री किसी समुदाय की सामाजिक स्थितियों को प्रतिबिम्बित करते हैं।
उत्तर-C
63. अमिकथन (A) भारत में विज्ञान और प्रौद्योगिकी नीति को इस प्रकार अभिमुख करने की आवश्यकता है कि वह वैश्वीकरण की चुनौतियों का सामना कर सके।
तर्क (R): भारत के सम्पूर्ण विकास के लिए शिक्षा का निजीकरण, एम. एन. सी. में कार्य के अवसरों को प्रदान करना और उदार व्यापार और व्यवसाय नीतियां आवश्यक है।
कूट :
(A) (A) और (R) दोनों सत्य हैं और (R), (A) की सही व्याख्या है।
(B) (A) और (R) दोनों सत्य है, किन्तु (R), (A) की सही व्याख्या नहीं है।
(C) (A) सत्य है, किन्तु (R) असत्य है।
(D) (A) असत्य है, किन्तु (R) सत्य है।
उत्तर-B
64. निम्नलिखित में से कौन-सा लैंगिक चिन्ताओं की कार्य नीति से संबंधित है? नीचे दिए गए कूट से सही उत्तर का चयन कीजिए :
(i) खाद्य सुरक्षा
(ii) जागरूकता बढ़ाना
(iii) शिक्षा
(iv) आय जनित कार्यक्रम
(v) राजनीतिक सशक्तीकरण
कूट :
(A) (i) (iii) (iv)
(B) (ii) (iii) (v)
(C) (iii) (iv) (v)
(D) (v) (i) (iv)
उत्तर-B
65. सूची-1 को सूची-II के साथ सुमेलित कीजिए और नीचे दिए गए कूट से सही उत्तर का चयन कीजिए :
सूची-I सूची-II
(a) माइकल फोकॉल्ट (ⅰ) राइटिंग एण्ड डिफरेन्स
(b) जैक डेरिडा (ii) डिसिप्लीन एण्ड पनिश
(c) एन्थॉनी गिडेन्स (iii) स्ट्डीज इन एथनोमैथो-डोलॉजी
(d) हेरॉल्ड गैरफिन्केल (iv) द कनस्टीट्यूशन ऑफ सोसायटी : द थ्योरी ऑफ स्ट्रक्चरेशन
कूट :
(a)(b)(c)(d)
(A)(i)(ii)(iii)(iv)
(B)(iv)(iii)(ii)(i)
(C)(ii)(i)(iii)(iv)
(D)(ii)(i)(iv)(iii)
उत्तर-D
66. सुधारक संस्थाएं किशोर अपराधवृत्ति में सुधार करने में सहायक होती है अन्यथा सुधार प्रक्रिया को कहते हैं:
(A) प्रत्याशित समाजीकरण
(B) प्रौढ़ समाजवाद
(C) पुनः समाजीकरण
(D) पुनर्वास
उत्तर-C
67. समाजशास्त्रीय अनुसन्धान में ग्रामीण-शहरी कॉन्टीन्यूम के अध्ययन का सुझाव सबसे पहले किसने दिया?
(A) ए. सोरोकिन और जिमरमैन
(B) रॉबर्ट रेडफील्ड
(C) मैकिन मैरियट
(D) जी. एस. घूरिये
उत्तर-A
68. सूची-1 को सूची-II के साथ सुमेलित कीजिए :
सूची-1 सूची-II
(a) बियॉन्ड ग्लोबलाइजेशनः 1. हेन्डरसन हैजल
शेपिंग ए सस्टेनेबल शेपिंग
ए सस्टेनेबल ग्लोबल इकोनॉमी
(b) रीथिकिंग ग्लोबलाइजेशनः 2. मार्टिन खोर क्रिटिकल इश्यूज एण्ड पॉलिसी च्वाइसीस
(c) ग्लोबलाइजेशन एण्ड इंडिया 3. पुरुषोत्तम भट्टाचार्य और अजितव चौधरी
(d) ग्लोबलाइजेशन चैलेंजेस इन 4. आलोक रॉय इन्डिया
कूट :
(a)(b)(c)(d)
(A)1 2 3 4
(B)4 3 2 1
(C)2 1 3 4
(D)1 2 4 3
उत्तर-A
69. निम्नलिखित में से कौन-सा “पूर्ण गरीबी” से संबंधित नहीं है?
(A) गरीबी रेखा
(B) डैप्रीवेशन इन्डेक्स
(C) जीवन की मूल आवश्यकताएं
(D) मैटीरियल डेप्रीवेशन
उत्तर-B
70. निम्नलिखित में से कौन-सा ‘सामाजिक अपवर्जन’ का अनिवार्य घटक है?
(A) गुणवत्तापूर्ण खाने से इनकार करना
(B) रोजगार से इनकार करना
(C) सामाजिक अधिकारों से इनकार करना
(D) निवास से इनकार करना
उत्तर-C
71. सूची-I को सूची-II के साथ सुमेलित कीजिए :
सूची-1 सूची-II
(a) क्राइम एण्ड पर्सनैलिटी 1. एच. आइजेक
(b) ह्यूमन डेवियेन्स, 2. ई. एम. लेमर्ट
सोशल प्रॉब्लेम्स एण्ड सोशल
कन्ट्रोल
(c) डेलीक्वन्सी एण्ड ड्रिफ्ट 3. डी. माट्जा
(d) जुवेनाइल डेलीक्वन्सी 4. सी. आर. शॉ और एच. डी. मैके
एण्ड अर्बन एरियास
नीचे दिए गए कूट से सही उत्तर का चयन कीजिए :
कूट :
(a)(b)(c)(d)
(A)1 2 3 4
(B)4 3 2 1
(C)3 2 1 4
(D)2 4 3 1
उत्तर-A
72. अमिकथन (A) : ग्रामीण समाजशास्त्र भारत में समाजशास्त्र का एक सुविकसित और प्राचीन क्षेत्र है।
तर्क(R) : भारत में बहुत से विशिष्ट समाजिक मानवविज्ञानियों और समाजशास्त्रियों ने 20वीं शताब्दी के प्रारम्भ में भारतीय ग्रामीण समाज का अध्ययन किया।
नीचे दिए गए कूट से सही उत्तर का चयन कीजिए :
कूट :
(A) (A) सत्य है, किन्तु (R) असत्य है।
(B) (A) असत्य है, किन्तु (R) सत्य है।
(C) (A) और (R) दोनों सत्य हैं।
(D) (A) और (R) दोनों असत्य हैं।
उत्तर-C
73. मानव समाज के विकास की सही अवस्थाओं का चयन कीजिए
(A) शिकार करना और खाना जमा करना, हो-कल्चर और पशु-पालन, हल और पालतू पशुओं पर आधारित कृषि अर्थव्यवस्था और आधुनिक औद्योगिक पूंजीगत उत्पादन।
(B) शिकार करना और खाना जमा करना, कृषि अर्थ-व्यवस्था और पशु पालन और आधुनिक औद्योगिक पूंजीवाद ।
(C) खाना जमा करना, शिकार करना, पशु-पालन, कृषिक, यान्त्रिक कृषि उत्पादन
(D) खाना जमा करना, शिकार करना, पशुचारण, बागवानी और कृषि
उत्तर-A
74. सामाजिक परिवर्तन की प्रक्रिया जिसके लिए व्यक्तियों के सकारात्मक मूल्य होते हैं, उन्हें कहते हैं :
(A) वैश्वीकरण
(B) शहरीकरण
(C)विकास
(D) आर्थिक संवृद्धि
उत्तर-C
75. “मोर इक्वालिटी” पुस्तक के लेखक कौन हैं?
(A) हर्बर्ट जी. गैन्स
(B) जे. सी. किनकैड
(C) ए. के. सेन
(D) ए. गॉर्ज
उत्तर-A
![यू.जी.सी. नेट परीक्षा, जून 2014 समाजशास्त्र- iii आधुनिक भारत [ Objective N.C.E.R.T. M.C.Q’s Modern India]](https://samsamyikduniya.com/wp-content/uploads/2025/09/NK1-jpg-simple-samsamyik-1140x570.jpg)