यू.जी.सी. नेट परीक्षा जून- 2015
समाजशास्त्र : प्रश्न पत्र – iii
इस प्रश्न पत्र में पचहत्तर (75) बहु विकल्पीय प्रश्न हैं। प्रत्तेक प्रश्न के (2) अंक हैं। सभी प्रश्न अनिवार्य हैं।
1. किसने कहा है कि ‘हालांकि मानसिक प्रक्रियाओं पर वेबर का कार्य सुझावात्मक है, यह मुश्किल से सूक्ष्म समाजशास्त्र का आधार है?’
(A) अल्फ्रेड शुत्ज़
(B) एच. गारफिन्केल
(C) एन. गलकमान
(D) पीटर एल. वर्जर
उत्तर- A
2. नृजाति वैज्ञानिक निम्न में इच्छुक होते हैं:
(A) सूक्ष्म संरचनाएं
(B) दीर्घ संरचनाएं
(C) न तो सूक्ष्म और न ही दीर्घ प्रणाली
(D) कलापूर्ण प्रणालियां जो दोनों प्रकार की संरचनाएं बनाती हैं।
उत्तर- D
3. निम्नलिखित विचारों में से किसका हेबरमास द्वारा समर्थन नहीं किया गया है?
(A) अधूरी परियोजना के रूप में आधुनिकता।
(B) वह आधुनिकता का प्रतिरक्षक है।
(C) वह आधुनिकता की संभावना के संबंध में मानव द्वेषी है।
(D) वह आधुनिकता को स्वयं के साथ भिन्नता के रूप में देखता है।
उत्तर-C
4. निम्नलिखित कथनों में से कौन-सा नव-प्रकार्यवाद के संबंध में सही नहीं है?
(A) यह संरचनात्मक प्रकार्यवाद का विस्तार करता है।
(B) यह प्रकार्यवाद के उद्देश्य को बढ़ाता है।
(C) यह विकसित सिद्धांत की अपेक्षा प्रवृत्ति है।
(D) यह संरचनागत प्रकार्यवाद का विनम्र संशोधन है।
उत्तर-D
5. आलोचनात्मक सिद्धांत समानार्थी रूप से ज्ञात है :
(A) उत्तर-संरचनात्मक समाजशास्त्र
(B) उत्तर-आधुनिक स्कूल परिप्रेक्ष्य
(C) उत्तर-औद्योगिक परिप्रेक्ष्य
(D) फ्रैंकफर्ट स्कूल परिप्रेक्ष्य
उत्तर-D
6. नीचे दो कथन दिए गए है जिनमें से एक अभिकथन (A) है और दूसरा तर्क (R) है।
अमिकथन (A) : नव-प्रत्यक्षवादी सुदृढ़ ऐतिहासिक पूर्वाग्रह नहीं दर्शाते हैं।
तर्क (R) : उनकी तकनीकें उन्हें केवल समकालीन सामाजिक समस्याओं का अध्ययन करने की अनुमति ही देती हैं।
नीचे दिए गए कूट से सही उत्तर का चयन करें। कूट :
(A) (A) और (R) दोनों सही हैं और (R), (A) की सही व्याख्या है।
(B) (A) और (R) दोनों सही हैं और (R), (A) का सही व्याख्या नहीं है।
(C) (A) सही है परन्तु (R) गलत है।
(D) (A) गलत है परन्तु (R) सही है।
उत्तर-A
7. निम्नलिखित में से किसके विचार यूरोपीय घटना-क्रिया-विज्ञान और अमेरिकी अन्तर-क्रियावाद का सम्मिश्रण है?
(A) जे. डेरिडा
(B) एल्फ्रेड शुत्ज़
(C) लुईस अलथूज़र
(D) ई. हुसरल
उत्तर-B
8. भारतीय ग्रामीण समाज में जाति आधारित जजमानी प्रणाली निम्न में से किसका उदाहरण है?
(A) एकता
(B) विविधता
(C) विविधता में एकता
(D) इनमें से कोई नहीं
उत्तर-C
9. ‘दि फिनोमिनोलॉजी ऑफ दि सोशल वर्ल्ड’ पुस्तक के लेखक कौन हैं?
(A) एच. गारफिन्कल
(B) एल्फ्रेड शुत्ज़
(C) एन. लकमैन
(D) पीटर एल. बर्जर
उत्तर- B
10. सूची-I का सूची-II से मिलान करें और नीचे दिए कूट में से सही उत्तर चिह्नित कीजिए :
सूची-I सूची-II
(A) लोक-कृषिक-नगर सातत्यक (i) रणजीत गुहा
(B) जनजातीय-कृषिक सातत्यक (ii) ए. आर. देसाई
(C) कृषिक-संघर्ष (iii) रॉबर्ट रैडफिल्ड
(D) कृषि-विद्रोह (iv) सुरजीत सिन्हा
(v) डेविड हार्डिमैन
कूट :
(a)(b)(c)(d)
(A) iv iii v i
(B) iii iv ii i
(C) v iii i iv
(D)i ii iii v
उत्तर-B
11. ‘पिजेंट लाइफ इन इंडिया’ नामक पुस्तक के लेखक कौन है?
(A) एन. के. बोस
(B) डी. पी. मुखर्जी
(C) सुरजीत सिन्हा
(D) डेविड हार्डिमैन
उत्तर-A
12. मालिक, किसान एवं मज़दूर में भारत की कृषि जनसंख्या को निम्न में से किसने तीन भागों में बांटा है?
(A) डी. एन. धनागरे
(B) कैथलीन गोफ
(C) ए. आर. देसाई
(D) डेनियल थॉरनर
उत्तर-D
13. सूची-A को सूची-B से सुमेलित करिए :
सूची-A सूची-B
(a) दहेज निषेधाज्ञा अधिनियम (i) 1955
(b) हिन्दू विवाह अधिनियम (ii) 1956
(c) हिन्दू उत्तराधिकार अधिनियम (iii) 2005
(d) घरेलू हिंसा अधिनियम (iv) 1961
नीचे दिए गए कूटों से सही उत्तर का चयन करें।
कूट:
(a)(b)(c)(d)
(A)(i)(i)(iv)(ii)
(B)(iv)(i)(ii)(iii)
(C)(ii)(i)(iii)(iv).
(D)(iii)(ii)(iv)(i)
उत्तर-B
14. निर्धनता अध्ययनों की समाजशास्त्रियों द्वारा प्रायः आलोचना की जाती है क्योंकि वे :
(A) निर्धनता को सीमित नज़रिये से देखते हैं।
(B) इसे गरीबी रेखा के रूप में परिभाषित करते हैं।
(C) परिवार में असमान हिस्सेदारी को स्वीकार नहीं करते हैं।
(D) उपर्युक्त सभी
उत्तर-D
15. निम्नलिखित कारकों में से कौन-से कारक पर्यावरणीय संसाधनों की क्षीणता में योगदान देते हैं? नीचे दिए गए कूटों से सही उत्तर का चयन कीजिए :
(a) वन-कटाई
(b) खनिजों का अत्यधिक खनन
(c) वैकल्पिक ऊर्जा का उपयोग
(d) जल-विद्युत का उत्पादन
कूट :
(A) (b) और (c)
(B) (c) और (d)
(C) (a) और (c)
(D) (a) और (b)
उत्तर-D
16. निम्न में से किसको संक्रामक रोग समझते हैं?
(A) मानसिक विकार
(B) स्वाइन फ्लू
(C) मनोदैहिक रोग
(D) मधुमेह
उत्तर-B
17. यह किसका मानना है कि केन्द्रीयकृत नौकरशाही ने भारत में राष्ट्र निर्माण में योगदान दिया है?
(A) एम. एन. श्रीनिवास
(B) आर. बेनडिक्स
(C) टी. के. ओम्मन
(D) सी. डब्ल्यू. मिल्स
उत्तर-
18. शहरी क्षेत्रों में पानी की कमी की समस्या को निम्नलिखित में से कौन-से कारक सम्बोधित करते हैं?
(A) शहरी विकास को सीमित करना।
(B) वर्षा-जल संचयन उपायों को कड़ाई से लागू करना।
(C) जल निकायों को डम्पिंग यार्डों में परिवर्तित करने पर रोक लगाना।
(D) पानी का मूल्य-निर्धारण।
उत्तर-B
19. नीचे दो कथन दिए गए हैं जिनमें से एक अमिकथन (A) है और दूसरा तर्क (R) है।
अमिकथन (A) : परम्परागत सामाजिक मूल्यों में परिवर्तन आधुनिकीकरण की ओर ले जाता है।साहित्य सीरीज
तर्क (R): परम्परागत समाज में परिवर्तन मुश्किल से होते हैं।
नीचे दिए गए कूट से सही उत्तर का चयन करें
कूट :
(A) (A) और (R) दोनों सही हैं और (R), (A) की सही व्याख्या है।
(B) (A) और (R) दोनों सही हैं और (R), (A) का सही व्याख्या नहीं है।
(C) (A) सही है परन्तु (R) गलत है।
(D) (A) गलत है परन्तु (R) सही है।
उत्तर-B
20. ‘पासिंग ऑफ दि ट्रेडिशनल सोसायटी एंड मॉडर्नाइजिंग दि मिडिल इस्ट’ नामक पुस्तक के लेखक कौन है?
(A) एम. एन. श्रीनिवास
(B) डेनियल लरनर
(C) डेनियल थॉरनर
(D) एलेक्श इंकेलीस
उत्तर-B
21. नई शिक्षा नीति के मुख्य सिद्धांत हैं :.
(A) शिक्षा पर निवेश वांछनीय है।
(B) शिक्षा पर निवेश व्यर्थ का खर्च है।
(C) शिक्षा वर्तमान और भविष्य में एक उत्कृष्ट निवेश है।
(D) शिक्षा पर निवेश अनुत्पादक निवेश है।
उत्तर-C
22. ‘बोर्डरड् पॉवर कंटेनर्स’ को आधुनिक राष्ट्रों की निर्णयात्मक विशेषता के रूप में किसने दिया है?
(A) एंथॉनी गिडिन्स
(B) आर. बेनडिक्स
(C) एस. एम. लिपसेट
(D) एम. एन. श्रीनिवास
उत्तर- A
23. नीचे दो कथन दिए गए हैं जिनमें से एक अभिकथन (A) है और दूसरा तर्क (R) है : अमिकथन (A) : कोई भी समाज पूर्णतः विचलन मुक्त नहीं हो सकता। तर्क (R) : विचलन और अनुरूपता समाज की सतत् प्रक्रिया है।
नीचे दिए गए कूट से सही उत्तर का चयन करें कूट :
(A) (A) और (R) दोनों सही हैं और (R), (A) की सही व्याख्या है।
(B) (A) और (R) दोनों सही हैं और (R), (A) की सही व्याख्या नहीं है।
(C) (A) सही है परन्तु (R) गलत है।
(D) (A) गलत है परन्तु (R) सही है।
उत्तर-A
24. नई शिक्षा नीति के अन्तर्गत सूचना एवं प्रौद्योगिकी के विकास के संवर्धन के लिए क्या कदम उठाए गए थे?
(A) स्कूल पाठ्यक्रम में हिन्दी शामिल करना।
(B) स्कूल पाठ्यक्रम में संस्कृत शामिल करना।
(C) स्कूल पाठ्यक्रम में विज्ञान और गणित शामिल करना।
(D) स्कूल पाठ्यक्रम में कम्प्यूटर साक्षरता कार्यक्रम शामिल करना।
उत्तर-C
25. आर. के. मरटन के अनुसार, यदि न तो लक्ष्यों को सांस्कृतिक रूप से अनुमोदित किया जाता है और न ही संस्थागत मानकों को अपनाते हैं, इसको कहा जाता है:
(A) नवीकरण
(B) विधिवाद
(C) निवर्तनवाद
(D) विद्रोह
उत्तर-C
26. भारत में ग्रामीण समाज के अध्ययन के लिए किसने ऐतिहासिक मार्क्सवादी दृष्टिकोण प्रयोग किया है?
(A) एम. एन. श्रीनिवास
(B) एस. सी. दुबे
(C) राम कृष्ण मुखर्जी
(D) योगेन्द्र सिंह
उत्तर- C
27. निम्नलिखित में से कौन-सा औद्योगिक लोकतंत्र का प्रकार नहीं है?
(A) स्वायत्त कार्य समूह
(B) सहनिर्धारण
(C) उत्पादक सहकारी संस्थाएं
(D) कामगारों का स्व-प्रबंधन
उत्तर- A
28. ब्रिटिश काल के दौरान ग्रामीण बंगाल में ग्रामीण वर्ग संरचना का अध्ययन करते हुए किसने यह निष्कर्ष निकाला कि ‘भारतीय ग्रामीण समाज न तो स्थिर था और न ही समानतावादी था’?
(A) एन. के. बोस
(B) आन्द्रे बिताई
(C) रामकृष्ण मुखर्जी
(D) डी. एन. धनागरे
उत्तर-C
29. निम्नलिखित में से कौन-सी औद्योगिक समाज की विशेषता नहीं है?
(A) श्रमिक का वर्गीकरण विभेदीकरण पर निर्भर करता है
(B) घटती हुई असमानताएं
(C) मध्यम वर्गों का उदय
(D) शिक्षा का विस्तार
उत्तर-B
30. भारतीय कृषि में किसने पूंजीवादी उत्पादन के तरीके की पहचान की है?
(A) टी. के. औम्मेन
(B) उत्सा पटनायक
(C) आन्द्रे बिताई
(D) डी. एन. धनागरे
उत्तर-B
31. औद्योगिक विवाद अधिनियम किस वर्ष में पारित किया गया था?
(A) 1936
(B) 1947
(C) 1948
(D) 1952
उत्तर-B
32. किसने यह तर्क दिया है कि पंचायती राज और अन्य प्रजातांत्रिक प्रक्रियाओं में भाग लेते हुए ग्रामीण भारत में सामाजिक असमानताओं में परिवर्तन आया है?
(A) बिखरी असमानताओं से संचित असमानताओं की ओर
(B) संचित से बिखरी असमानताओं की ओर
(C) जाति से वर्ग असमानता
(D) वर्ग से जाति असमानता
उत्तर-B
33. औद्योगिक क्रांति के दौरान ग्रेट ब्रिटेन में औद्योगीकरण किस उद्योग के माध्यम से हुआ?
(A) लौह एवं इस्पात उद्योग
(B) सूती कपड़ा उद्योग
(C) खनन उद्योग
(D) ऊन उद्योग
उत्तर-B
34. सूची-I को सूची-II से सुमेलित करें और निम्नलिखित कूटों से सही उत्तर का चयन करें :
सूची-1 सूची-II
(a) न्यासिता अवधारणा (i) पं. जे. एल. नेहरू
(b) भूदान आंदोलन (ii) पी. जे. कुरियन
(c) हरित क्रांति (iii) एम. के. गांधी
(d) श्वेत क्रांति (iv) विनोबा भावे
(v) एम. एस. स्वामीनाथन
कूट :
(a)(b)(c)(d)
(A)(iii)(iv)(v)(ii)
(B)(i)(ii)(iii)(iv)
(C)(iv)(iii)(ii)(i)
(D)(v)(i)(iv)(iii)
उत्तर-A
35. निम्नलिखित में से किसने अविकसित के बजाय अल्पविकसित शब्द का इस्तेमाल किया है?
(A) फ्रैंक
(B) समीर अमीन
(C) शुम्पिटर
(D) मृडाल गुणार
उत्तर-A
36. आर्थिक विकास का निर्भरता सिद्धांत का लैटिन अमेरिका में पहली बार किस वर्ष में प्रतिपादन किया गया?.
(A) 1947
(B) 1950
(C) 1955
(D) 1960
उत्तर-B
37. जनसंख्या की स्वाभाविक वृद्धि से क्या तात्पर्य है?
(A) मृत्यु से जन्म की अधिकता
(B) उत्प्रवासन से आप्रवास की अधिकता
(C) बहिर्प्रवसन से आन्तरिक प्रवसन की अधिकता
(D) उपर्युक्त में से कोई नहीं
उत्तर-A
38. निम्नलिखित में से किसने आर्थिक विकास के चरणों को पांच चरणों यथा परम्परागत समाज, उड़ान भरने (टेक ऑफ) के लिए पूर्व शर्तें; उड़ान भरना (टेक ऑफ); परिपक्वता की ओर अग्रसर और परिपक्वता में वर्गीकृत किया?
(A) वाल्ट रोस्टो
(B) मैक्स वेबर
(C) कार्ल मार्क्स
(D) ए. जी. फ्रैंक
उत्तर-
39. निम्नलिखित को सुमेलित करें :
सूची-I (लेखक) सूची-II (सिद्धांत)
(a) के. डेविस (i) सामाजिक केशिकत्व (सोशल कैपिलैरिटी)
(b) जे. सी. काल्डवेल (ii) सामाजिक रचना और उर्वरता
(c) एल. डयूमोंट (iii) अंतःक्रिया मॉडल
(d) आर. हिल, के. बैक (iv) धन प्रवाह सिद्धांत
एवं एम. जे. स्टाइकोस
कूट :
(a)(b)(c)(d)
(A)(ii).(iv)(i)(iii)
(B)(i)(ii)(ⅲ)(iv)
(C)(iv)(ii)(ⅲ)(i)
(D)(iii)(i)(ii)(iv)
उत्तर-A
40. वह विज्ञान जो वृद्धावस्था की जनसंख्या का अध्ययन करता है, कहलाता है :
(A) जेरनटोलॉजी
(B) सोशल वर्क
(C) सोशल बायोलॉजी
(D) जिनीओलॉजी
उत्तर-A
41. दो कथन दिए गए हैं जिनमें एक अभिकथन (A) और दूसरा तर्क (R) है :
अभिकथन (A) : महिला एवं पुरुष संबंध से तात्पर्य पुरुष एवं महिला की सापेक्षिक स्थिति एवं उनके संबंधों से है जो सामाजिक रूप से निर्मित होते हैं।
तर्क (R) : मादा एवं नर की गुणता का निर्माण सामाजिक संबंधों के इतिहास के माध्यम से किया जाता है।
कूट :
(A) (A) गलत है और (R) सही है।
(B) (A) सही है और (R) गलत है।
(C) (A) और (R) दोनों सही हैं, परन्तु (R), (A) की सही व्याख्या नहीं है।
(D) (A) और (R) दोनों सही हैं तथा (R), (A) की सही व्याख्या है।
उत्तर-D
42. वह परिभाषिक शब्द जो जनसंख्या, संसाधन और पर्यावरण से संबंधित है, को सामान्यतया किस रूप में जाना जाता है?
(A) जनसंख्या विस्फोट
(B) जनांकिकी संक्रमण
(C) सतत विकास
(D) अनियमित विकास
उत्तर-CC
43. दो कथन दिए गए हैं जिनमें एक अभिकथन (A) है और दूसरा तर्क (R) है :
अमिकथन (A) : सूचना और संचार प्रौद्योगिकियों में उन्नति ने महिलाओं में डिजिटल डिवाइड को आस्थगित किया है।
तर्क (R) : शहरी महिलाएं सूचना और संचार प्रौद्योगिकियों, का जो ग्रामीण महिलाओं की पहुंच से बाहर है, के प्रचार-प्रसार, हिमायत एवं ई-वाणिज्य का प्रभावी उपयोग कर रही हैं।
नीचे दिए गए कूटों में से सही उत्तर का चयन करें :
(A) (A) गलत है और (R) सही है।
(B) (A) सही है और (R) गलत है।
(C) (A) और (R) दोनों सही हैं तथा (R), (A) की सही व्याख्या है।
(D) (A) और (R) दोनों सही हैं परन्तु (R), (A) की सही व्याख्या नहीं है।
उत्तर- C
44. निम्नलिखित सूची को सुमेलित करें :
सूची-I सूची-II
(अवधारणा) (लेखक)
(a) केन्द्रित अंतःक्रिया (i) ई. गॉफमैन
(b) परावर्तक क्रिया एवं अंतःक्रिया (ii) ए. शुत्ज
(c) संप्रेषण क्रिया (iii) जे. हैवरमास
(d) वि-संस्थानीकरण (iv) टी. लकमैन
(डिइंस्टीट्यूलाइजेशन)
(iv) टी. लकमैन
दिए गए कूटों में से सही उत्तर का चयन करें :
कूट :
(a)(b)(c)(d)
(A)(i)(ii)(iii)(iv)
(B)(ii)(iii)(i)(iv)
(C)(iv)(ii)(i)(iii)
(D)(iii)(1i(ii)(iv)
उत्तर- A
45. पुस्तक ‘ट्राइब, कास्ट एवं नेशन्स’ के लेखक कौन हैं?
(A) आर. नेसफील्ड
(B) एफ. जी. बेली
(C) एल. पी. विद्यार्थी
(D) बैडेन पॉवेल
उत्तर-B
46. सूची-1 में दिए गए मदों को सूची-II के साथ सुमेलित करें :
सूची-I सूची-II
(नारीवादी विचारधारा) (उद्देश्य)
(a) उदार नारीवाद (i) दमन की बहुव्यवस्था प्रणा-लियां जैसे
जाति, वर्ग एवं लिंग को संबोधित करना
(b) समाजवादी नारीवाद (ii) समाज की समग्र पुनर्व्यवस्था के लिए आह्वान
(c) उग्र नारीवाद (iii) वर्तमान संरचना एवं विचार-धाराओं का विध्वंस
(d) उत्तर आधुनिक नारीवाद (iv) वर्तमान संरचना में परिवर्तन किए बिना वर्तमान प्रथाओं में सुधार लाना
दिए गए कूटों में से सही उत्तर का चयन करें :
कूट :
(a)(b)(c)(d)
(A) i iii iv ii
(B)iv i ii iii
(C)iv ii iii i
(D)i iii ii iv
उत्तर-B
47. निम्नलिखित में से कौन-सा कार्य राष्ट्रीय महिला आयोग का नहीं है?
(A) महिलाओं से संबंधित मामलों के संबंध में आंकड़ों का संग्रहण
(B) महिला विकास संबंधी नीति की समीक्षा
(C) महिला संबंधी नीतियों एवं कानूनों की समीक्षा
(D) यदि सूचना दी जाती है तो महिलाओं के प्रति भेदभाव की जांच करना
उत्तर- A
48. दो कथन दिए गए हैं जिनमें एक अभिकथन (A) है और दूसरा तर्क (R) है :
अमिकथन (A) : इंटरनेट की परम्परागत अपराधों की तुलना में व्यापक प्रभाव पड़ने की सभावना है।
तर्क (R) : परम्परागत अपराधों में केवल दो पक्षकार अर्थात् अपराधकर्ता और पीड़ित प्रत्यक्षतः घटना स्थल पर मौजूद होते हैं परन्तु साइबर अपराधों में ज्यादा लोग प्रभावित हो सकते हैं।
दिए गए कूटों में से सही उत्तर का चयन करें :
(A) (A) गलत है और (R) सही है।
(B) (A) सही है और (R) गलत है।
(C) (A) और (R) दोनों सही हैं परन्तु (R), (A) की सही व्याख्या नहीं है।
(D) (A) और (R) दोनों सही हैं तथा (R), (A) की सही व्याख्या है।
उत्तर-D
49. निम्नलिखित में से कौन-सा एक शहरी गंदी बस्ती की समस्या नहीं है?
(A) अपर्याप्त जल की आपूर्ति
(B) निर्धनता
(C) सफेद पोश अपराध
(D) आवासीय इकाइयों की अधिक संख्या
उत्तर-C
50. निम्नलिखित में से किसने आमने-सामने की अंतः क्रिया के विश्लेषण को ‘अंतः क्रिया व्यवस्था’ के रूप में परिभाषित किया?
(A) ई. गॉफमैन
(B) एच. गारफिंकल
(C) टी. लकमैन
(D) एम. फुको
उत्तर-A
51. महिला-पुरुष शक्ति संबंध की संरचना का आधार निम्नलिखित में से कौन-सा है?
(A) महिला-पुरुष पद सोपान
(B) महिला-पुरुष असमानता
(C) महिला-पुरुष भेदभाव
(D) महिला-पुरुष रूढ़िबद्ध धारणाएं
उत्तर-A
52. निम्नलिखित में से कौन महिला सशक्तिकरण उपागम से संबद्ध है?
(A) साम्या और गरीबी विरोधी उपागम
(B) सामाजिक-आर्थिक हस्तक्षेप के अभिकल्पन एवं कार्यान्वयन में महिलाओं की सरोकारों को प्राथमिकता देना।
(C) नीचे से ऊपर की ओर उपागम जोकि संरचना में लैंगिक संवेदनशीलता रूपान्तरण का आह्वान (आह्वान) करती है।
(D) ऊपर से नीचे की ओर उपागम
उत्तर- C
53. किसने कहा कि तीसरी दुनिया के देशों की समस्याएं यूरोप और संयुक्त राज्य अमेरिका के साम्राज्यवाद और व्यापार प्रभुत्व द्वारा सृजित हैं?
(A) समीर अमीन
(B) रोस्टो
(C) फ्रैंक
(D) शुम्पिटर
उत्तर- C
54. निम्नलिखित में से कौन-सा कथन स्वचलन के बारे में सही नहीं है?
(A) यह हस्तान्तरण को कम करता है।
(B) यह कामगार और प्रबंधन के बीच द्वद्ध बढ़ाता है।
(C) यह वर्ग सचेतता में कमी लाता है।
(D) यह अंतर निर्भरता को बढ़ाता है।
उत्तर-B
55. किसने यह तर्क दिया है कि कृषि संबंधी आंदोलन व्यवस्था में असमानता की मनोवैज्ञानिक अवधारणा पर आधारित है?
(A) के. गफ
(B) डी. एन. धनागरे
(C) के. सी. अलेक्जेंडर
(D) के. एल. गांगुली
उत्तर-C
56. भारत में औद्योगीकरण ने प्रमुख नदियों को प्रदूषित किया है, जिसके कारण निम्नलिखित में से क्या-क्या हुआ है?
(a) जलजनित रोगों में वृद्धि
(b) जलीय जीवन पर हानिकारक प्रभाव
(c) मृदा का विलवणीकरण (हितैलिनेशन ऑफ सॉइल)
(d) पारिस्थितिकीय का असंतुलन
दिए गए कूटों में से सही उत्तर का चयन करें:
(A) (a), (c) एवं (d)
(B) (b), (c) एवं (d)
(C) (a), (b) एवं (c)
(D) (a), (b) एवं (d)
उत्तर-D
57. निम्नलिखित में से कौन-सा युग्म भारत में आधुनिकीकरणा के बारे में सही है?
(A) प्रसार एवं संस्कृति संक्रमण
(B) उद्विकास एवं संस्कृति संक्रमण
(C) उविकास एवं प्रसार
(D) उद्दिकास एवं पुनसृजन
उत्तर-A
58. नीचे दो कथन दिए गए है जिनमें से एक आभिकथन (A) है और दूसरा तर्क (R) है:
अमिकथन (A) : दुर्जीम के अनुसार, परार्थवादी आत्महत्या इस मानसिकता से उत्पन्न होती है कि दूसरा जीवन इस जीवन से अच्छा है।
तर्क (R) : जब मनुष्यों के बीच निकटतम सम्बन्ध अधिक पाए जाते है उस समय लोगों का यह विश्वास होता है कि आत्महत्या सभी की भलाई के लिए अच्छी है। नीचे दिए गए कूट से सही उत्तर का चयन करें :
कूट :
(A) (A) गलत है, परन्तु (R) सही है।
(B) (A) गलत है और (R) भी गलत है।
(C) (A) और (R) दोनों सही है और (R), (A) को सही व्याख्या है।
(D) (A) और (R) दोनों सही है परन्तु (R), (A) की सही व्याख्या नहीं है।
उत्तर-C
59. भारत में उच्च शिक्षा के आधुनिकीकरण के प्रभावों का अध्ययन किसने किया है?
(A) ए. आर. देसाई
(B) योगेन्द्र सिंह
(B) एस. एल. शर्मा
(D) आई. पी. देसाई
उत्तर-C
60. नीचे दो कथन दिए गए है जिनमें से एक अभिकथन (A) है और दूसरा तर्क (R) है:
अभिकथन (A): विचलन उपसंस्कृति गरीबी, अवसरों की कमी एवं बेरोज़गारी की समस्याओं के कारण है।
तर्क (R) : संबद्ध समूहों की सामाजिक परिस्थितियां विचलन उपसंस्कृति के निर्माण को प्रोत्साहित करती है।
नीचे दिए गए कूटों से सही उत्तर का चयन करें :
कूट :
(A) (A) और (R) दोनों सही है परन्तु (R), (A) की सही व्याख्या नहीं है।
(B) (A) और (R) दोनों सही हैं और (R), (A) की सही व्याख्या है।
(C) (A) गलत है और (R) सही है।
(D) (A) सही है परन्तु (R) गलत है।
उत्तर- B
61. निम्नलिखित कथनों में से कौन-सा घरेलू हिंसा के संबंध में सही नहीं है?
(A) यह गरीबी का प्रतिभास है।
(B) यह एक सार्वभौमिक प्रतिभास है।
(C) यह संस्कृति विशिष्ट नहीं है।
(D) यह पुरुषों और महिलाओं दोनों से संबंधित है।
उत्तर-A
62. किसका शोध दक्षिण एशियाई इतिहास के प्रमुख औपनिवेशक और राष्ट्रवादी परिप्रेक्ष्यों से अलग करता है जो कि अधीनस्थ समूहों के इतिहास के अतिरिक्त विशिष्ट वर्ग के इतिहास को अभिपुष्ट करता है?
(A) ए. आर. देसाई
(B) बी. आर. अम्बेडकर
(C) डेविड हार्डिमैन
(D) सुरजीत सिन्हा
उत्तर-C
63. नीचे दो कथन दिए गए हैं जिनमें से एक अभिकथन (A) है और दूसरा तर्क (R) है:
अमिकथन (A) : लैंगिक असमानता असमान शक्ति संबंधों के द्वारा उत्पन्न होती है।
तर्क (R) : असमान शक्ति संबंध व्यक्तित्वों में भिन्नता के द्वारा उत्पन्न होते हैं।
नीचे दिए गए कूट से सही उत्तर का चयन करें : कूट :
(A) (A) और (R) दोनों सही है तथा (R), (A) का सही व्याख्या है।
(B) (A) और (R) दोनों सही हैं तथा (R), (A) की सही व्याख्या नहीं है।
(C) (A) सही है परन्तु (R) गलत है।
(D) (A) गलत है परन्तु (R) सही है।
उत्तर-C
64. सूची-I का सूची-II से मिलान कीजिए और निम्नलिखित में से सही उत्तर चिह्नित करें :
सूची-I सूची-II
(संकल्पनाएं) (चिंतक)
(a) कल्चरल डायवर्सिटी (1) बी. आर. अम्बेडकर
(b) सोशल जस्टिस (ii) एल. डॉमोन्ट
(c) प्योरिटी एंड पोलयूशन (iii) ए. आर. देसाई
(d) फ्रीडम मूवमेंट (iv) डी. पी. मुखर्जी
कूट :
(a)(b)(c)(d)
(A)(iv)(i)(ii)(iii)
(B)(i)(ii)(iv)(iii)
(C)(iii)(i)(ii)(iv)
(D)(ii)(ⅲ)(i)(iv)
उत्तर- A
65. ‘पीजेंट्स एण्ड पीजेंट सोसायटीज़’ नामक पुस्तक किसके द्वारा लिखी (संपादित) की गई है?
(A) ऐरिक उल्फ
(B) टी. शेनिन
(C) डेनियल थॉरनर
(D) मेकिम मेरियट
उत्तर- B
66. निम्नलिखित में से यह किसकी राय है कि ‘कोलोनाइज़ेशन’ ‘हाउसवाइफाइज़ेशन’ के दोहरी प्रक्रिया के माध्यम और से वैश्विक अर्थव्यवस्था विकसित हुई है। इसने ‘हाउसवाइफ’ को आर्थिक रूप से वंचित वर्ग बना दिया है?
(A) मेरिया माइन्स
(B) श्यूमिपीटर
(C) नीरा देसाई
(D) रोज़मैरी प्रिंगल
उत्तर-A
67. निम्नलिखित में से कौन एक जातियों के बीच संरचनात्मक दूरियां बनाए रखने में सहायक है?
(A) आर्थिक स्थिति
(B) राजनीतिक शक्ति
(C) भूमि स्वामित्व
(D) पवित्रता एवं प्रदूषण
उत्तर-D
68. ‘फिनोमिनोलॉजी ऑफ माइंड’ पुस्तक के लेखक कौन हैं?
(A) कार्ल मार्क्स
(B) जी. डब्ल्यू. एफ. हिगल
(C) पीटर बर्जर
(D) एन. लकमैन
उत्तर-B
69. निम्नलिखित में से किसने मार्क्सवादी सिद्धांत को यहकहते हुए आलोचना की है कि मार्क्सवादी सिद्धांत में नई सामाजिक परिस्थितियों का आकलन नहीं किया था जो मार्क्स अपने काल में अनुमान नहीं लगा सके थे?
(A) आलोचनात्मक सिद्धांत
(B) उत्तर-आधुनिक सिद्धांत
(C) नव-मार्क्सवादी सिद्धांत
(D) उत्तर-संरचनात्मकवाद सिद्धांत
उत्तर- C
70. ‘दि एन्टिनोमीज़ ऑफ क्लासिकल थॉट’ नामक पुस्तक के लेखक कौन हैं?
(A) एरोन
(B) हेबरमास
(C) अलथूज़र
(D) एलेक्जेंडर
उत्तर-D
71. निम्नलिखित संकल्पनाओं में से कौन-सा नृजातिवादी-सिद्धांत से संबंधित नहीं है?
(A) सूची बनाने की योग्यता (इंडेक्सकैलिटी)
(B) परावर्तनीयता
(C) सुगम ज्ञान भंडार
(D) दस्तावेज़ी सिद्धांत
उत्तर-C
72. ‘बीमारू’ राज्यों की संकल्पना किसने की थी ?
(A) के. श्रीनिवासन
(B) जे. आर. रेले
(C) आशीष बोस
(D) एस. चन्द्रशेखर
उत्तर- C
73. नीचे दो कथन दिए गए है जिनमें से एक अभिकथन (A) है और दूसरा तर्क (R) है:
अमिकथन (A) : जे. सी. एलेक्जेंडर नए वामपंथी मार्क्सवाद से असंतुष्ट थे।
तर्क (R) : नव वामपंथ हिंसा की ओर अग्रसर थे जिससे एलेक्जेंडर डर गए थे।
नीचे दिए गए कूट से सही उत्तर का चयन करें :
कूट :
(A) (A) और (R) दोनों सही हैं और (R), (A) की सही व्याख्या है।
(B) (A) और (R) दोनों सही हैं और (R), (A) की सही व्याख्या नहीं है।
(C) (A) सही है परन्तु (R) गलत है।
(D) (A) गलत है परन्तु (R) सही है।
उत्तर-A
74. नीचे दो कथन दिए गए है जिनमें से एक अमिकथन (A) है और दूसरा तर्क (R) है :
अमिकथन (A) : शिक्षा, समाजीकरण का पर्यायवाची है।
तर्क (R) : समाजीकरण वह एक प्रक्रिया है जिससे व्यक्त्ति अपने अन्दर सामाजिक मूल्यों एवं मानकों को समाहित करता है।
नीचे दिए गए कूटों से सही उत्तर का चयन करें :
कूट :
(A) (A) और (R) दोनों सही हैं तथा (R), (A) की सही व्याख्या है।
(B) (A) और (R) दोनों सही हैं तथा (R), (A) की सही व्याख्या नहीं है।
(C) (A) सही है परन्तु (R) गलत है।
(D) (A) गलत है परन्तु (R) सही है।
उत्तर-A
75. भारत में, जनसंख्या के आयु वितरण से संबंधित जनगणना आंकड़े सामान्यतः निम्न से प्रभावित होते हैं :
(A) डिजिटल वरीयता
(B) कम जानकारी देना
(C) अधिक जानकारी देना
(D) कोई जानकारी नहीं देना
उत्तर-A
![यू.जी.सी. नेट परीक्षा जून- 2015 समाजशास्त्र प्रश्न पत्र -iii आधुनिक भारत [ Objective N.C.E.R.T. M.C.Q’s Modern India]](https://samsamyikduniya.com/wp-content/uploads/2025/09/NK1-jpg-simple-samsamyik-1140x570.jpg)