यू जी सी नेट परीक्षा, दिसम्बर 2013
समाजशास्त्र: iii पत्र
नोट : इस प्रश्नपत्र में पचहत्तर (75) बहु-विकल्पीय प्रश्न हैं। प्रत्तेक प्रश्न के दो (2) अंक हैं। सभी प्रश्न अनिवार्य हैं।
1. निम्नलिखित में से किसे उत्तर आधुनिकतावादी विचारक नहीं समझा जाता है?
(A) जे. एलेक्जेंडर
(B) जे. दरिदा
(C) एफ. जेमसन
(D) जे. एफ. ल्योटर्ड
उत्तर-A
2. सूची-1 को सूची-II से सुमेलित कीजिए और नीचे दिए गए कूटों से सही उत्तर दीजिए :
सूची-I (पुस्तकें) सूची-II (लेखक)
(a) द पोस्ट मॉडर्न कंडीशन 1. जे. दरिदा
(b) राइटिंग एण्ड डिफरेंस 2. जे. एफ. ल्योटर्ड
(c) पोस्ट-मॉडर्निज्म और 3. एम. फाकल्ट
द कल्चरल लॉजिक ऑफ
लेट कैपिटलिज्म
(d) द आर्कियोलोजी ऑफ 4. एफ. जेमसन
नोलेज एण्ड द डिस्कोर्स
ऑन लैंग्वेज
कूट :
(a)(b)(c)(d)
(A) 2 3 1 4
(B) 3 1 2 4
(C) 2 1 4 3
(D) 1 2 3 4
उत्तर-C
3. सूची-1 को सूची-II से सुमेलित कीजिए और नीचे दिए गए कूटों से सही उत्तर दीजिए :
सूची-I (बांध) सूची-II (राज्य)
(a) सरदार सरोवर 1. ओडिशा
(b) कोयल कैरो 2. उत्तराखण्ड
(c) मचकुण्ड 3. गुजरात
(d) टिहरी 4. झारखण्ड
कूट :
(a)(b)(c)(d)
(A)3 4 1 2
(B)2 1 3 4
(C)1 2 3 4
(D)4 2 1 3
उत्तर-A
4. सूची-I को सूची-II से सुमेलित कीजिए और नीचे दिए गए कूटों से सही उत्तर दीजिए :
सूची-I सूची-II
(पुस्तकें) (लेखक)
(a) द कमिंग ऑफ 1. ए. टॉफ्लर
पोस्ट इंडस्ट्रियल सोसाइटी
(b) द पोस्ट कैपिटलिस्ट 2. डी. बेल
सोसाइटी
(c) द थर्ड वेव 3. एम. कास्टेल
(d) द इंफॉर्मेशन एज 4. पी. ड्रकर
कूट :
(a)(b)(c)(d)
(A)1 3 4 2
(B)2 1 3 4
(C)3 2 4 1
(D)2 4 1 3
उत्तर-D
5. सूची-I को सूची-II से सुमेलित कीजिए और नीचे दिए गए कूटों से सही उत्तर बताइए :
सूची-1 सूची-II
(पुस्तकें) (लेखक)
(a) हू वर द शूद्राज 1. एल. डुमोंट
(b) सोशिएल बैकग्राउंड 2. जी. एस. घुरिये
ऑफ इंडियन नेशनलिज्म
(c) होमो हिरारकिक्स 3. ए. आर. देसाई
(d) क्लास, कास्ट एण्ड 4. बी. आर.अम्बेडकर
ऑक्युपेशन
कूट :
(a)(b)(c)(d)
(A) 4 3 2 1
(B) 3 4 2 1
(C) 2 1 3 4
(D) 4 3 1 2
उत्तर-D
6. सूची-I को सूची-II से सुमेलित कीजिए और नीचे दिए गए कूटों से सही उत्तर बताइए :
सूची-I सूची-II
(a) सांस्कृतिक विविधता 1. बी. आर. अम्बेडकर
(b) सामाजिक न्याय 2. एल. डुमोंट
(c) पवित्रता और प्रदूषण 3. ए. आर. देसाई
(d) स्वतन्त्रता आन्दोलन 4. डी. पी. मुखर्जी
कूट :
(a)(b)(c)(d)
(A) 4 1 2 3
(B) 1 2 4 3
(C) 3 1 2 4
(D)2 3 1 4
उत्तर-A
7. अमिकथन (A): स्नातक धीरे-धीरे यह अपेक्षा करेंगे कि उनके सम्पूर्ण व्यावसायिक जीवन में आवश्यक ज्ञान और कौशलों का अर्जन, अधिगम और उपयोग के लिए तीन-स्तरीय शिक्षा संस्थाएं हों।
कारण (R) : हालांकि उन्नत ज्ञान के उत्पादन और संगठन के लिए एक ढांचे के रूप में उच्च शिक्षा पहले ही औपचारिक तौर पर तैयार कर दी गई है, तथापि ज्ञान की अर्थव्यवस्था और वैश्वीकरण के महत्व के कारण उच्च शिक्षा की नई मांग आई है।
नीचे दिए गए कूटों से सही उत्तर बताइए :
कूट:
(A) (A) और (R) दोनों सही हैं, लेकिन (R), (A) का सही कारण नहीं है।
(B) (A) और (R) दोनों सही हैं और (R), (A) की सही व्याख्या है।
(C) (A) सही है, लेकिन (R) गलत है।
(D) (R) सही है, लेकिन (A) गलत है।
उत्तर-A
8. ‘Anomie’ शब्द का प्रयोग निम्नलिखित में से किसने किया?
(i) एम. वेबर
(ii) के. मार्क्स
(iii) ई. दुर्खीम
(iv) आर. के. मर्टन
सही संयोजन को पहचानिए :
(A) (ii) तथा (iii)
(B) (i) तथा (ii)
(C) (iv) तथा (i)
(D) (iii) तथा (iv)
उत्तर-D
9. अमिकथन (A) : विस्थापन, विकास के संसूचकों में से एक है।
कारण (R) : विस्थापन, दुःख दारिद्रय तथा अन्य समस्याओं से लोगों के ग्रसित होने का कारण बनता है।
सही कूट चुनिए :
कूट :
(A) (A) तथा (R) दोनों सही हैं और (R), (A) का सही स्पष्टीकरण है।
(B) (A) तथा (R) दोनों सही हैं, परन्तु (R), (A) का सही स्पष्टीकरण नहीं है।
(C) (A) सही है, परन्तु (R) गलत है।
(D) (A) गलत है, परन्तु (R) सही है।
उत्तर-D
10. अमिकथन (A): जो समाज विसामान्य व्यवहार के प्रति कुछ मात्रा तक सहिष्णु है वह सामाजिक विघटन से ग्रसित नहीं होता।
कारण (R) : विसामान्य व्यवहार समाज में नैतिक विनियमन के अभाव का परिणाम है।
नीचे दिए गए कूटों में से सही उत्तर का चयन कीजिए :
कूट :
(A) (A) तथा (R) दोनों सही हैं और (R), (A) का सही स्पष्टीकरण है।
(B) (A) तथा (R) दोनों सही हैं, परन्तु (R), (A) का सही स्पष्टीकरण नहीं है।
(C) (A) सही है, परन्तु (R) गलत है।
(D) (A) गलत है, परन्तु (R) सही है।
उत्तर-B
11. ई. सदरलैंड ने निम्नलिखित में से किस सिद्धान्त का प्रतिपादन किया?
(A) ब्लू कॉलर अपराध
(B) डाकुओं द्वारा अपराध
(C) ह्वाइट कॉलर अपराध
(D) साइबर अपराध
उत्तर-C
12. सभी देश जनसांख्यिकीय संक्रमण की विभिन्न अवस्थाओं से गुजरते हैं। निम्नलिखित में से कौन एक ऐसी अवस्था नहीं है?
(A) जनसंख्या विस्फोट
(B) स्थिर स्थिति
(C) जनसंख्या स्थिरता
(D) इष्टतम अवस्था
उत्तर-D
13. भारत ने किस वर्ष में जनसंख्या की समस्या को पहचाना तथा परिवार नियोजन के लिए सरकारी राष्ट्रीय कार्यक्रम अपनाया?
(A) 1950
(B) 1952
(C) 1955
(D) 1975
उत्तर-B
14. सूची-1 की मदों को सूची-II की मदों के साथ सुमेलित कीजिए तथा नीचे दिए गए कूटों में से सही उत्तर चुनिए :
सूची-I सूची-II
(a) उच्च प्रजननता 1. विकसित समाज
उच्च मृत्यु संख्या
(b) उच्च प्रजननता 2. आदिम समाज
निम्न मृत्यु संख्या
(c) निम्न प्रजननता 3. विकासशील समाज
निम्न मृत्यु संख्या
(d) निम्न प्रजनन 4. उच्च विकसित समाज
नगण्य मृत्यु संख्या
4. उच्च विकसित समाज
कूट :
(a)(b)(c)(d)
(A) 1 4 2 3
(B) 4 2 3 1
(C) 3 2 4 1
(D) 2 3 1 4
उत्तर-D
15. निम्नलिखित में से किस दशक में भारत की जनसंख्या के आकार में पूर्ण ह्रास हुआ था?
(A) 1971-1981
(B) 2001-2011
(C) 1931-1941
(D) 1901-1911
उत्तर-D
16. शिशु मृत्यु से सम्बन्धित निम्नलिखित में से कौन से कारक हैं?
(i) जन्म के समय कम वजन
(ii) अस्पताल में प्रसव-सुविधा का अभाक
(iii) गर्भवती माता की पोषणपरक स्थिति
(iv) गर्भ निरोधी उपायों का प्रयोग
कूट :
(A) (i), (iii), (iv)
(B) (i), (ii), (iv)
(C) (ii), (iii), (iv)
(D) (i), (ii), (iii)
उत्तर-D
17. सूची-I की मदों को सूची-II की मदों के साथ सुमेलित कीजिए तथा नीचे दिए गए कूटों में से सही उत्तर चुनिए :
सूची-I सूची-II
(प्रमुख चिन्तन) (व्यक्ति)
(a) संसाधन, जनसंख्या में 1. जूलियन एल. साइमन
वृद्धि की सीमा तय करते हैं।
(b) मनुष्य अन्तिम संसाधन हैं। 2. टी. आर. माल्थस
(c) गर्भ निरोधक सर्वोत्तम विकास है। 3. प्लेटो
(d) लोगों के जीवन में सुधार 4. कर्णसिंह
लाने के लिए जनसंख्या नियन्त्रण अनिवार्य है
कूट :
(a) (b) (c) (d)
(A) 1 4 3 2
(B) 2 1 4 3
(C) 4 2 1 3
(D) 3 1 2 4
उत्तर-B
18. ए.आर. देसाई के अनुसार, राष्ट्रवाद के विकास के दूसरे चरण को (वर्ष 1885 से 1905) किसके द्वारा चित्रित किया गया है?
(A) उद्योग विकास
(B) समाजवाद का प्रभाव
(C) खेतिहरों की भागेदारी
(D) स्वशासन
उत्तर-C
19. ए.आर. देसाई ने भारतीय राष्ट्रवाद के उत्थान के बहुत से कारकों का उल्लेख किया है। इन कारकों के सही सेट को पहचानिए :
(i) ब्रिटिशों द्वारा बनाई गई कृषीय और औद्योगिक नीतियां
(ii) सम्प्रेषण के साधन
(iii) राष्ट्रीय सुधार आन्दोलन
(iv) मुद्रण माध्यम
(v) आधुनिक निरपेक्ष शिक्षा
(vi) इलेक्ट्रॉनिक संचार साधन
नीचे दिए गए कोड के प्रयोग से सही उत्तर का चयन कीजिए
कोड :
(A) (i), (ii), (iii) और (iv)
(B) (i), (ii), (iii), (iv) और (v)
(C) (i), (iii), (iv) और (vi)
(D) (i), (ii), (iii), (iv), (v) और (vi)
उत्तर-B
20. निम्न में से जे. हैबरमेस द्वारा स्पष्ट किए गए कार्यों के प्रकार कौन-से हैं?
(i) विवेकपूर्ण
(ii) भावुक
(iii) सोद्देश्यवादी
(iv) नियामक
(v) नाटकीय
(vi) अभिव्यक्तिशील
नीचे दिए गए कोड के प्रयोग से सही उत्तर का चयन कीजिए :
कोड:
(A) (i), (ii), (iv) और (vi)
(B) (ii), (iii), (v) और (vi)
(C) (iii), (iv), (v) और (vi)
(D) (i), (iv), (v) और (vi)
उत्तर-C
21. ए. गिड्न्स ने तीन प्रकार के नियमों और संसाधनों और तद्नुरूपी प्रक्रियाओं की व्याख्या की है। निम्नलिखित में से सही मेल की पहचान करें
नियम और संसाधन प्रक्रिया
(a) नियामक 1. अर्थ
(b) विभाजन और प्राधिकृत 2. वैधीकरण
(c) व्याख्यात्मक 3. प्रभुत्व
दिए गए कोड से सही उत्तर का चयन कीजिए :
कूट :
(a)(b)(c)
(A) 1 2 3
(B) 1 3 2
(C) 3 2 1
(D) 2 3 1
उत्तर-D
22. ए. गिड्न्स के अनुसार संरचना क्या है?
(A) अभिनेताओं के व्यवहार के प्रतिमान और मानक
(B) अन्योन्य क्रिया के परिप्रेक्ष्य में अभिनेता के नियम और संसाधन
(C) मूल्य और आदर्श जो मनुष्य के आचरण को विनियमित करते हैं।
(D) सामाजिक अन्योन्य क्रिया के दौरान बनने वाले ग्रुप और समूह
उत्तर-B
23. निम्नलिखित में से कौन-सा कथन नृजाति प्रणाली विज्ञान के दृष्टिकोण का सही वर्णन करता है?
(A) “सम्पूर्ण कार्य-कारण व्याख्या के लिए यह निर्धारित करना आवश्यक होता है कि सामाजिक क्रिया के उद्देश्यों को किससे बढ़ावा मिला है।”
(B) “समाज के सदस्यों को सामाजिक जीवन व्यवस्थित केवल इसलिए लगता है, क्योंकि सदस्य सामाजिक जीवन की रचना में सक्रिय रूप से लगे हैं।”
(C) “विभिन्नता समकालीन प्रचलन में है। हम उस युग में प्रवेश कर चुके हैं जहां कुछ भी घटित होता रहता है।”
(D) “सामाजिक संस्थानों के प्रभाव को समाज और जीव के बीच सदृश्यता के रूप से स्पष्ट किया जा सकता है।”
उत्तर-B
24. ई. गॉफमैन द्वारा निम्नलिखित में से कौन-से प्राथमिक फ्रेमों का प्रयोग किया गया है?
(i) प्राकृतिक फ्रेम
(ii) सांस्कृतिक फ्रेम
(iii) सामाजिक फ्रेम
(iv) वास्तविक फ्रेम
नीचे दिए गए कोड के प्रयोग से सही उत्तर का चयन कीजिए :
कोड :
(A) (i) और (iv)
(B) (i) और (ii)
(C) (i) और (iii)
(D) (ii) और (iii)
उत्तर-C
25. जे. हैबरमेस का जीवन-विश्व के उपनिवेशन से अभिप्राय है:
(A) विकासशील राष्ट्रों का विकसित राष्ट्रों द्वारा अधीनीकरण ।
(B) समाज और संस्कृति का अर्थव्यवस्था और राज्य व्यवस्था द्वारा अधीनीकरण।
(C) समाज की संस्कृति का वैश्वीकरण द्वारा अधीनीकरण।
(D) सांस्कृतिक दृष्टिकोण का वैश्विक पूंजीपति वर्ग द्वारा अधीनीकरण।
उत्तर-B
26. एल. अल्थूसर ने कार्ल मार्क्स की ग्रन्थ रचनाओं को ज्ञानशास्त्र के अवरोध के आधार पर वर्गीकृत किया है। मार्क्स के लेखों के ज्ञानशास्त्र सम्बन्धी चरणों को पहचानिए।
(i) युवा मार्क्स
(ii) परिपक्व मार्क्स
(iii) पारम्परिक मार्क्स
(iv) अपरिपक्व मार्क्स
(v) रूढ़िवादी मार्क्स
(vi) क्रान्तिकारी मार्क्स
नीचे दिए गए कोड से सही उत्तर का चयन कीजिए :
कोड :
(A) (i) और (ii)
(B) (ii) और (iii)
(C) (v) और (vi)
(D) (ii) और (iv)
उत्तर-A
27. ई. गॉफमैन ने अपने कार्यों में निम्नलिखित में से किन अवधारणाओं का प्रयोग किया है?
(i) अकेन्द्रित अन्योन्य क्रिया
(ii) केन्द्रित अन्योन्य क्रिया
(iii) सामना करना
(iv) अग्र क्षेत्र
(v) पश्च क्षेत्र
(vi) प्रभाव प्रबन्धन
(A) (ii), (iii), (iv) और (v)
(B) (i), (ii), (iii), (iv), (v) और (vi)
(C) (ii), (iii), (iv), (v) और (vi)
(D) (iii), (iv), (v) और (vi)
उत्तर-B
28. निम्नलिखित कथनों के उपयुक्त संयोजन का चयन कीजिए जो घटनाशास्त्र को स्पष्ट करता है :
(i) घटनाशास्त्र रोजमर्रा के सामाजिक जीवन से सम्बन्धित होता है।
(ii) घटनाशास्त्र सांझे सामान्य ज्ञान को केन्द्रित करता है।
(iii) घटनाशास्त्र मानव व्यवहार की कारणात्मक व्याख्या से उसी प्रकार सम्बन्धित है जिस प्रकार अन्य परिप्रेक्ष्यों से।
(iv) घटनाशास्त्र सामाजिक जीवन के संरचनात्मक नियमों की खोज के प्रयास करता है।
नीचे दिए गए कोड से सही उत्तर का चयन कीजिए :
(A) (i) और (iv)
(B) (ii) और (iii)
(C) (iii) और (iv)
(D) (1) और (ii)
उत्तर-D
29. एल. अल्थूसर द्वारा उल्लिखित निम्नलिखित में से किन सेटों में संरचनात्मक स्तर शामिल है?
(i) आर्थिक
(ii) राजनीतिक
(iii) सांस्कृतिक
(iv) वैचारिक
नीचे दिए गए कोड से सही उत्तर का चयन कीजिए :
(A) (i), (ii) और (iii)
(B) (i), (ii) और (iv)
(C) (ii), (iii) और (iv)
(D) (i), (iii) और (iv)
उत्तर-B
30. निम्नलिखित में से कौन-सी विशिष्ट अवधारणा के सेट का ए. शुद्ध द्वारा प्रयोग किया गया है?
(A) प्रतीतिकरण, उपाय, वर्ग, क्रान्ति
(B) प्रतीतिकरण, भण्डार ज्ञान, उपाय, क्रान्ति
(C) प्रतीतिकरण, विश्व जीवन, भण्डार ज्ञान, वर्ग
(D) प्रतीतिकरण, विश्व जीवन, भण्डार ज्ञान, उपाय
उत्तर-D
31. निम्नलिखित में से कौन-सा अभिकथन गौण परिप्रेक्ष्य की सही पहचान करता है?
(A) इलीट के दृष्टिकोण से समाज अध्ययन का एक उपागम ।
(B) विकसित देशों के समाज में परिवर्तनों का वर्णन।
(C) आम आदमी का इतिहास समाज के आधारिक स्तर पर जन-समुदाय के बीच क्या होता है, उस पर ज्यादा केन्द्रित है।
(D) उत्तर आधुनिक समाजों के अध्ययन का एक उपागम ।
उत्तर-C
32. निर्वचनीय उपागम जो सामाजिक कृत्य को सामाजिक अभिनेताओं (या पात्रों) के दृष्टिकोण से समझने की कोशिश करता है
(A) सामाजिक दर्शन और घटना विज्ञान
(B) संस्कृति विज्ञान और नृजातीय प्रणाली विज्ञान
(C) घटना विज्ञान और नृजातीय प्रणाली विज्ञान
(D) नव-मार्क्सवाद और घटना विज्ञान
उत्तर-C
33. दैनिक जीवन में स्व-प्रस्तुतीकरण की व्याख्या करने के लिए निम्नलिखित समाजशास्त्रियों में से किसने नाट्यकला का उपयोग किया है?
(A) ब्लूमर
(B) ई. गॉफमैन
(C) लकमैन
(D) ए. शुद्ध
उत्तर-B
34. ए. शुद्ध के अनुसार प्रघटना वैज्ञानिक
(A) बाह्य विश्व के अस्तित्व को नकारते हैं।
(B) सामाजिक विश्लेषण के लिए आन्तरिक तथा बाह्य विश्व की स्थायी बद्धता को स्वीकार करते हैं।
(C) वास्तविक सामाजिक छवि निर्माण के लिए बाह्य विश्व द्वारा सामाजिक विश्व को प्रभावित किया जाना चाहिए।
(D) सामाजिक वास्तविकता के निर्माण के लिए, बाह्य विश्व के अस्तित्व पर विश्वास को ‘निलम्बित’ करता है।
उत्तर-D
35. निम्नलिखित को सुमेलित कीजिए :
सूची-I सूची-II
(लेखक) ( पुस्तकें)
(a) पी. बर्जर तथा 1. दि प्रॉब्लम ऑफ सोशल रियलिटी
टी. लकमैन
(b) ए. शुद्ध 2. स्टडीज इन एथनोमेथ-डोलॉजी
(c) एच. गार्फिकल 3. दि सेक्रेड कैनोपी
(d) पी. बर्जर 4. सोशल कंस्ट्रक्शन ऑफ रियलिटी
कूट :
(a)(b)(c)(d)
(A) 4 1 2 3
(B) 1 2 3 4
(C) 4 1 3 2
(D)1 3 2 4
उत्तर-A
36. सामाजिक स्थिति के बारे में ए. शूद्ध की समझ के सम्बन्ध में निम्नलिखित में से कौन-सा विकल्प सही नहीं है?
(A) दैनिक जीवन की स्थितियों के साथ व्यक्ति जिस अर्थ को जोड़ता है वह अति महत्वपूर्ण है।
(B) स्थितियों के साथ व्यक्ति जिस अर्थ को जोड़ता है उसे उन व्यक्तियों द्वारा समान रूप से साझा किया जा सकता है जिनके साथ वह व्यक्ति अन्तः क्रिया करता है।
(C) एक सामाजिक स्थिति में अन्य व्यक्तियों से अन्तक्रिया के माध्यम से अर्थ को साझा करना, उसकी पारस्परिकता के संदर्श का निर्माण करता है।
Dऐसे अर्थ को साझा करना जो सामाजिक असंगति उत्पन्न करने में योगदायक हो, उसके पारस्परिकता-विरोधी सन्दर्श का निर्माण करता है।
उत्तर-D
37. हेबरमेस के अनुसार, निम्नलिखित में से कौन पूंजीवाद का एक रूप नहीं है?
(A) सूचनापूरक पूंजीवाद
(B) उदारवादी पूंजीवाद
(C) संगठित पूंजीवाद
(D) उत्तर-पूंजीवाद
उत्तर-A
38. भारत में स्त्रीजाति दर के कम होने का कारण निम्नलिखित में से कौन-सा नहीं है?
(A) लिंग भूमिका का रूढ़ हो जाना तथा परम्परागत भूमिका पर अपेक्षाएं
(B) दहेज प्रथा तथा व्यापक असाक्षरता
(C) ग्रामीण क्षेत्रों से शहरी क्षेत्रों में महिला कार्य बल का प्रव्रजन
(D) लिंग चयनित गर्भपात
उत्तर-C
39. ‘लिंग भिन्नता’ एक विश्लेषणात्मक रूपरेखा है जिसमें :
(A) लिंगों के बीच जैविक भिन्नता की व्याख्या की जाती है।
(B) महिलाओं के मध्य राजनीतिक तथा आर्थिक भिन्नताओं की व्याख्या की जाती है।
(C) श्वेत और अश्वेत महिलाओं के बीच सामाजिक एवं वैचारिक भिन्नताओं की व्याख्या की जाती है।
(D) लिंगों के बीच सामाजिक एवं वैचारिक भिन्नताओं की व्याख्या की जाती है।
उत्तर-D
40. एल. अल्यूसर के संरचनावादी सिद्धान्त के सम्बन्ध में निम्नलिखित में से कौन-सा सही है?
(A) अर्थव्यवस्था एक प्रभावशाली व्यवस्था है तथा यह राजनीतिक एवं वैचारिक संरचना पर नियन्त्रण करती है।
(B) अर्थव्यवस्था एक प्रभावशाली प्रणाली हो सकती है, परन्तु राजनीतिक तथा वैचारिक संरचनाओं में कतिपय स्वायत्तता होती है।
(C) आर्थिक निर्धारणवाद को सुनिश्चित करने के लिए इतिहास इन सभी संरचनाओं को अस्त-व्यस्त करता है।
(D) अर्थव्यवस्था, राजनीतिक तथा वैचारिक संरचनाएं एक-दूसरे से स्वायत्त है।
उत्तर-B
41. विकास का मानव विकास सन्दर्श, आर्थिक वृद्धि को निम्नलिखित में से किस रूप में मानता है?
(A) स्वयं में एक साध्य
(B) आर्थिक समृद्धि को सुनिश्चित करने का साधन
(C) जनसंख्या के बड़े भाग के लिए शिक्षा, स्वास्थ्य तथा रोजगार को सुनिश्चित करने का साधन
(D) बहुराष्ट्रीय निगम निकायों में मानव सम्बन्ध के प्रबन्धन का साधन
उत्तर-C
42. किस प्रकार के नारी-अधिकारवादी इस विचार को स्वीकार करते हैं कि ‘राज्य, पुरुष की प्रधानता तथा नारी की गौणता के निर्माण के लिए पुरुषों द्वारा निर्मित संरचनाएं तथा संस्थाएं हैं?’
(A) उदारवादी नारी-अधिकारवादी
(B) उग्र नारी-अधिकारवादी
(C) मार्क्सवादी नारी-अधिकारवादी
(D) पर्यावरणीय नारी-अधिकारवादी
उत्तर-B
43. निम्नलिखित में से कौन-सा, विकास के गांधीवादी पथ का भाग नहीं है?
(A) सामाजिक न्यासिता
(B) अहिंसा
(C) सहकारी संघर्ष
(D) रचनात्मक कार्य
उत्तर-C
44. 2011 की जनगणना के अनुसार, भारत की जनसंख्या का कितना समानुपात शहरी क्षेत्रों में रहता है?
(A) लगभग एक चौथाई भाग
(B) लगभग एक तिहाई भाग
(C) लगभग आधा भाग
(D) लगभग पांचवां भाग
उत्तर-B
45. भारतीय अर्थव्यवस्था का कौन-सा क्षेत्र इसकी ‘जी डी पी में सर्वाधिक योगदान करता है?
(A) कृषि
(B) सेवा
(C) उद्योग
(D) सभी समान योगदान करते हैं।
उत्तर-B
46. ‘यदि विकास सामाजिक लिंग-संवेदनशील नहीं हुआ तो खतरे में पड़ जाएगा- इस पर निम्नलिखित एजेंसियों में से किसने बल दिया है?
(A) यू एन डी पी
(B) विश्व बैंक
(C) आई. एम. एफ.
(D) डब्ल्यू. टी. ओ.
उत्तर-A
47. हाल के दशकों में, विश्व के सकल CO₂ उत्सर्जन में से भारत में इसका उत्सर्जन :
(A) स्थिर रहा।
(B) महत्वपूर्ण रूप से बढ़ा।
(C) अत्यधिक कम हुआ।
(D) कृषीय विकसित क्षेत्रों में कम हुआ है, जबकि औद्योगिक क्षेत्रों में बढ़ा है।
उत्तर-B
48. “भारत औद्योगिक क्रान्ति में चूक गया, परन्तु ज्ञान-क्रान्ति में चूक जाने का भार वहन नहीं कर सकता। यह किसका सुझाव है?
(A) भारतीय महिला आयोग
(B) मानव संसाधन विकास मन्त्रालय
(C) शिक्षा आयोग, 1986
(D) भारतीय ज्ञान आयोग
उत्तर-D
49. सूची-1 को सूची-II के साथ सुमेलित कीजिए
सूची-I सूची-II
(लेखक) (अवधारणाएं)
(a) जे. दरिदा 1. एपिस्टेमे
(b) एम. फोकॉल्ट 2. इंडेक्सकेलिटी
(c) एच. गार्फिकल 3. ओवर-डिटर्मिनेशन
(d) एल. अल्थूसर 4. लोगो-सेंट्रिज्म
कूट :
(a)(b)(c)(d)
(A)1 2 3 4
(B) 2 3 4 1
(C) 3 4 1 2
(D) 4 1 2 3
उत्तर-D
50. स्वचालन के सामाजिक पहलू की चर्चा निम्नलिखित में से किस विद्वान ने नहीं की है?
(A) आर. ब्लाउनर
(B) एस. मेलेट
(C) टी. बोटोमूर
(D) डी. गैली
उत्तर-C
51. निम्नलिखित लक्षणों में से कौन-सा लक्षण औद्योगिक
हड़ताल का नहीं है?
(A) कुछ निश्चित मात्रा में एकजुटता के साथ एक
(B) शिकायत अभिव्यक्ति का एक सामूहिक कृत्य
(C) एक श्रमिक द्वारा काम करना बन्द कर देना
(D) औद्योगिक संघर्ष का नियन्त्रित स्वरूप
उत्तर-C
52. ‘द कंसिक्वेंसेज ऑफ मॉडर्निटी’ पुस्तक का लेखक कौन है?
(A) वाई. सिंह
(B) ए. गिडिन्स
(C) एफ. फुकुयामा
(D) डी. हार्वे
उत्तर-B
53. सूची-1 को सूची-II के साथ सुमेलित कीजिए और नीचे दिए गए कूटों में से सही उत्तर का चयन कीजिए:
सूची-I सूची-II
(पुस्तकें) (लेखक)
(a) सोशल चेंज इन मॉडर्न इंडिया 1. एस.सी. दुबे
(b) इंडियाज चेंजिंग विलेजेज 2. एम. एन. श्रीनिवास
(c) कास्ट, क्लास एण्ड पावर 3. ए. बेतेई
(d) हिन्दू सोशल ऑर्गेनाइजेशन 4. पी.एन. प्रभु
कूट :
(a)(b)(c)(d)
(A) 1 2 3 4
(B) 2 1 3 4
(C) 3 2 1 4
(D) 4 2 1 3
उत्तर-B
54. निम्नलिखित में से कौन तथाकथित समाजशास्त्र की फ्रैंकफर्ट विचारधारा से सम्बद्ध नहीं है?
(A) एच. मार्क्यूस
(B) जे. हेबरमेस
(C) एमः हॉर्खाइनर
(D) जे. अलेक्जेंडर
उत्तर-D
55. “औद्योगिक नियत कार्यों को सरल संक्रियाओं की श्रेणी में विभक्त कर सुस्पष्ट रूप में समयबद्ध तथा इष्टतम रूप में समन्वित बनाकर उत्पादकता में अत्यधिक वृद्धि की जा सकती है। इस वक्तव्य का सम्बन्ध किससे है?
(A) टेलरवाद
(B) फोर्डवाद
(C)मार्क्सवाद
(D) उत्तर-फोर्डवाद
उत्तर-A
56. निम्नलिखित में से कौन-सा ई. गॉफमैन का कार्य नहीं है?
(A) स्वयं और समाज
(B) दैनिक जीवन में स्वयं प्रस्तुतीकरण
(C) आश्रम
(D) संव्यवहार विधि
उत्तर-A
57. ‘उत्तर-औद्योगिक समाज’ पद का प्रथम प्रयोग किसने किया था?
(A) जे. बर्नहम
(B) जी के. गाल्बेथ
(C) डेनियल बेल
(D) आर. डाहरेन डॉर्फ
उत्तर-C
58. संघर्ष समूहों के रूप में वर्ग के अपने विश्लेषण में कार्ल मार्क्स ने निम्नलिखित में से किस शर्त की चर्चा नहीं की है?
(A) सत्ता का अध्यारोपण
(B) गतिशीलता, सम्पत्ति तथा सामान्य सामाजिक प्रस्थिति का अभाव
(C)औद्योगिक एवं राजनीतिक संघर्ष का अध्यारोपण
(D) प्रभावी संघर्ष नियन्त्रण का अभाव
उत्तर-D
59. नीचे दो वक्तव्य दिए गए हैं। एक को अभिकथन (A) तथा दूसरे को कारण (R) कहा गया है। नीचे दिए गए कूटों में से सही उत्तर चुनिए :
अमिकथन (A) : पिछले कुछ समय से भारत में तलाक की दर बढ़ी है।
कारण (R) : महिलाएं अधिक स्वनिर्भर बन गई हैं।
कूट :
(A) (A) तथा (R) दोनों सही हैं तथा (R), (A) का सही स्पष्टीकरण है।
(B) (A) सही है, परन्तु (R), (A) का सही स्पष्टीकरण नहीं है।
(C) (A) तथा (R) दोनों गलत हैं।
(D) (A) गलत है, परन्तु (R) सही है।
उत्तर-B
60. ‘घरेलू हिंसा’ के वर्णन के सम्बन्ध में निम्नलिखित में से कौन-सा वक्तव्य सही है?
(A) घरेलू हिंसा का शिकार केवल विवाहित महिलाएं बनती हैं।
(B) बालिकाएं घरेलू हिंसा की अधिक शिकार होती हैं।
(C) घरेलू हिंसा के अन्तर्गत घरेलू प्रतिवेश में किसी व्यक्ति का शारीरिक, लैंगिक, मानसिक तथा मौखिक दुर्व्यवहार शामिल हैं।
(D) घरेलू हिंसा प्रगतिशील समाज का संकेतक है।
उत्तर-C
61. क्षेत्रीय असमानताओं के संकेतक निम्नलिखित में से कौन-से हैं?
(i) प्राकृतिक संसाधन
(ii) कुशल जनशक्ति
(iii) जनसंख्या का आकार
(iv) सत्तारूढ़ राजनीतिक दल
सही उत्तर के लिए संयोजन का चयन कीजिए :
(A) (i), (ii) तथा (iv)
(B) (i), (ii) तथा (iii)
(C) (ii), (iii) तथा (iv)
(D) (iii), (iv) तथा (ii)
उत्तर-B
62. “सभ्यताओं के संघर्ष की प्रस्थापना है कि उत्तर शीत युद्ध विश्व में लोगों की सांस्कृतिक और धार्मिक पहचान संघर्ष के प्राथमिक स्रोत होगी। यह किसका विचार है?
(A) जे. एस. मिल्स
(B) मैक्स वेबर
(C)सैम्युअल पी. हंटिंगटन
(D) इमाइल दुर्खीम
उत्तर-C
63. निम्नलिखित विशेषताएं हैं। आर. रेडफिल्ड द्वारा वर्णित लघु-समुदाय की विशेषताओं के सही सेट को पहचानिए :
(i) समांगता
(ii) विषमांगता
(iii) आत्म-निर्भरता
(iv) विभेदीकरण
(v) प्राथमिक सम्बन्ध
नीचे दिए गए कूटों में से सही उत्तर का चयन कीजिए : कूट :
(A) (i), (iii), (iv) तथा (v)
(B) (i), (iii) तथा (iv)
(C) (ii), (iii) तथा (v)
(D) (iii), (iv) तथा (v)
उत्तर-B
64. डी. थॉर्नर ने अपने वर्गीकरण में निम्नलिखित में से किसे सम्मिलित नहीं किया है?
(A) मालिक
(B) जमींदार
(C) किसान
(D) मजदूर
उत्तर-B
65. भारत में ‘मूरिया’ जनजाति किस राज्य में अधिकांशतः पाई जाती है?
(A) छत्तीसगढ़
(B) राजस्थान
(C) ओडिशा
(D) आन्ध्र प्रदेश
उत्तर-A
66. भारत में जनजातीय अर्थव्यवस्था के साथ निम्नलिखित में से कौन प्रबल रूप में सम्बद्ध नहीं है?
(A) वन-उपज का एकत्रण तथा कृषि सम्बन्धी मजदूरी कार्य
(B) कृषि सम्बन्धी मजदूरी कार्य तथा पशुपालन
(C) पशुमालन तथा वन उपज का एकत्रण
(D) घरेलू उद्योग तथा औद्योगिक मजदूरी कार्य
उत्तर-D
67. तेभागा तथा तेलंगाना आन्दोलन किन राज्यों में शुरू किए गए थे?
(A) क्रमशः आन्ध्र प्रदेश तथा बिहार
(B) क्रमशः पश्चिम बंगाल तथा आन्ध्र प्रदेश
(C) क्रमशः आन्ध्र प्रदेश तथा पश्चिम बंगाल
(D) क्रमशः पश्चिम बंगाल तथा बिहार
उत्तर-B
68. भारत में फार्मर्स मूवमेंट्स की निम्नलिखित में से कौन-सी मांग नहीं है?
(A) कृषि उपज की उचित कीमत
(B) उर्वरक्र परिदान (आर्थिक सहायता)
(C) भूमि का वितरण
(D) बिजली परिदान
उत्तर-C
69. भारत में निम्नलिखित में से कौन-सी जनजाति मातृवंशीय है?
(A) खासी
(B) मुण्डा
(C) संथाल
(D) ओंगी
उत्तर-A
70. आर. डब्ल्यू, कोनेल के अनुसार, ‘लिंग क्रम’ पद किसे सन्दर्भित करता है?
(A) पुरुषत्व तथा नारीत्व के बीच शक्ति सम्बन्ध का पैटर्न
(B) विशिष्ट प्रतिवेश के अन्तर्गत लिंग सम्बन्धों का विन्यास
(C) समूह में महिलाओं तथा पुरुषों की प्रस्थिति तथा समादुर के बीच अन्तर
(D) पुरुषों तथा महिलाओं के बीच सामाजिक रूप में प्रतिरचित अन्तःक्रिया
उत्तर-A
71. “आर्थिक विकास केवल उसी सीमा तक आगे बढ़ाना चाहिए जिसमें संसाधनों के अपक्षय के बदले उनका पुनर्चक्रण किया जाए, जैवविविधता को अक्षुण्ण रखा जाए तथा स्वच्छ हवा, पानी एवं भूमि की सुरक्षा की जाए।”-इस वक्तव्य का सम्बन्ध निम्नलिखित में से
किस अवधारणा के साथ है?
(A) आर्थिक विकास
(B) सामाजिक विकास
(C) धारणीय विकास
(D) नृ-विकास
उत्तर-C
72. तेभागा आन्दोलन में तेभागा का क्या अर्थ है?
(A) 2/3
(B) 1/3
(C) 3/4
(D) 3
उत्तर-B
73. निम्नलिखित में से किसने पहली बार जजमानी व्यवस्था की व्याख्या जाति-समूहों के मध्य प्रतिमानित अन्तः क्रिया के रूप में की थी?
(A) विलियम वाइजर
(B) ऑस्कर लेविस
(C) ए. आर. देसाई
(D) योगेन्द्र सिंह
उत्तर-A
74. नक्सलबाड़ी कृषक आन्दोलन (पेजेंट मूवमेंट) कब शुरू हुआ था?
(A) 1967
(B) 1970
(C) 1977
(D) 1956
उत्तर-A
75. हरित क्रान्ति किससे सम्बन्धित है?
(A) कृषीय विकास
(B) औद्योगिक विकास
(C) दुग्ध उत्पादन
(D) उपर्युक्त सभी
उत्तर-A
![यू.जी.सी. नेट परीक्षा, दिसम्बर 2013 -iii आधुनिक भारत [ Objective N.C.E.R.T. M.C.Q’s Modern India]](https://samsamyikduniya.com/wp-content/uploads/2025/09/NK1-jpg-simple-samsamyik-1140x570.jpg)