यू जी सी नेट परीक्षा, दिसम्बर- 2010
समाजशास्त्र : द्वितीय प्रश्न- पत्र
हल प्रश्न पत्र
नोट: इस प्रश्नपत्र में पचास (50) बहु-विकल्पीय प्रश्न है। प्रत्येक प्रश्न के दो (2) अंक हैं। सभी प्रश्नों के उत्तर दें।
1. “हम संस्थाओं से नहीं अपितु (परन्तु) एसोसिएशन (समितियों) से सम्बन्धित होते हैं”, यह किसने कहा है?
(A) ऑगबर्न
(B) सदरलैण्ड
(C) गिडेन्स
(D) मैकाइवर
उत्तर- D
2. निम्नलिखित कथनों में से कौन से सही हैं? नीचे दिए गए कूटों की सहायता से उत्तर दें:
(a) सामाजिक स्तरीकरण की वर्ग व्यवस्था को ‘बन्द’ व्यवस्था समझा जा सकता है
(b) इसे ‘खुली’ व्यवस्था समझा जा सकता है
(c) वर्ग व्यवस्था में, व्यक्ति सामाजिक सोपान तन्त्र में ऊपर या नीचे नहीं जा सकता है
(d) वर्ग व्यवस्था को सामान्यतः सामाजिक गतिशीलता द्वारा पृथक किया जाता है
कूट :
(A) (b) और (c)
(B) (b) और (d)
(C) (a) और (d)
(D) (a) और (c)
उत्तर-B
3. किसी पूर्व-अपराधी द्वारा सामाजिक मानकों का अनुपालन किसका उदाहरण कहा जा सकता है?
(A) समाजीकरण
(B) पुन समाजीकरण
(C) वि-समाजीकरण
(D) अ-समाजीकरण
उत्तर- B
4. सूची-1 (सामाजिक परिदृश्य के जांच पड़ताल की पद्धतियां) को सूची-II (लेखकों के नाम) के साथ सुमेलित करें :
सूची-1। सूची-II
(a) तर्क प्रयोगात्मक. 1. दुर्खीम
(b) द्वन्द्वात्मक. 2. परेटो
(c) आदर्श प्ररूपिक. 3. मार्क्स
(d) प्रकार्यात्मक. 4.वेबर
कूट :
(a) (b) (c) (d)
(A) 3 2 1 4
(B) 2 3 4 1
(C) 4 3 2 1
(D) 1 3 4 2
उत्तर-B
5. समुदाय का उदाहरण कौन-सा नहीं है?
(A) रेड इण्डियन्स
(C) अण्डमान आइसलैण्डर्स
(B) मुरिया
(D) राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ
उत्तर- D
6. सूची-1 को सूची-II के साथ सुमेलित करें और नीचे दिए कूटों की सहायता से सही उत्तर का चयन करें :
सूची-1. सूची-II
1. हिप्पी. (a) उप-संस्कृति
2. भाषा। (b) विपर्यय संस्कृति
3. सेना। (c) संस्कृति का वाहन
4. अयोध्या मन्दिर। (d) संस्कृति टकराव
आन्दोलन
कूट :
(a) (b) (c) (d)
(A) 4 2. 3. 1
(B) 1 2. 3 4
(C) 3 1. 2. 4
(D) 1 . 4. 2. 3
उत्तर-C
7. समाजमिति का उपयोग सर्वप्रथम किसने किया है?
(A) लुण्डबर्ग
(B) मोरेनो
(C) बोगार्ड्स
(D) बर्गेस
उत्तर-B
8. वेबर द्वारा प्रस्तुत सामाजिक क्रिया प्ररूपविज्ञान का हिस्सा निम्नांकित में एक नहीं है, पहचानें:
(A) जनतान्त्रिक
(B) पारम्परिक
(C) मूल्यांकन
(D) तर्कणापरक
उत्तर-A
9. संस्कृति का तत्त्व निम्नांकित में से कौन-सा नहीं है?
(A) परिवार
(B) मूल्य (मान)
(C) पोशाक (पहनावा)
(D) व्यवहार के ढंग
उत्तर-A
10. धर्म की अपनी समाजशास्त्रीय व्याख्या में दुर्खीम ने कुछ अवलोकन किए। नीचे दिए कूटों से सही अवलोकनों का
चयन करें :
(a) धर्म एक मानसिक रोग है
(b) समाज का मानवीकरण ही प्रभु है
(c) कष्ट पा रही मानवता को धर्म मुक्ति देता है
(d) परलोक का राज्य गौरवान्वित समाज है
(A) (a) और (b)
(B) (b) और (c)
(C) (a) और (c)
(D) (b) और (d)
उत्तर-D
11. प्राथमिक समूह का उदाहरण निम्नांकित में से कौन-सा
नहीं है?
(A) पास-पड़ोस
(B) स्कूल
(C) मित्रों का समूह
(D) भारतीय स्टेट बैंक
उत्तर-D
12. राज्य निम्नांकित में से किसका उदाहरण है?
(A) प्राथमिक समूह
(B) समुदाय
(C) समिति
(D) सरकार
उत्तर-B
13. समूहों का अन्तः समूह और बाह्य समूह में वर्गीकरण किसने प्रस्तुत किया था?
(A) टॉनीस
(B) कूले
(C) होमेन्स
(D) समनर
उत्तर- D
14. परिवार के कार्यों को विभाजित किया है? निम्नांकित छः वर्गों में किसने
(i) भावनात्मक
(ii) आर्थिक
(iii) मनोरंजनात्मक
(iv) संरक्षणात्मक
(v) धार्मिक
(vi) शैक्षिक
(A) मैकाइवर
(B) ऑगबर्न एवं निमकॉफ
(C) जी. एच. स्प्रौट
(D) अरनांल्ड ग्रीन
उत्तर-B
15. ‘ज्ञात पूर्वजों और दत्तकग्रहण पुत्रों और विवाह के जरिए इन पुत्रों से सम्बन्धित रिश्तेदारों के समूह’ के रूप में हिन्दू संयुक्त परिवार की व्याख्या किसने की है?
(A) हेनरी मैन
(B) किंग्सले डेविस
(C) आर. एम. मैकाइवर
(D) अरनॉल्ड ग्रीन
उत्तर- A
16. नातेदारी के अध्ययन में प्रथम महत्त्वपूर्ण योगदान किसने
किया?
(A) टेलर
(B) मॉर्गन
(C)मैलिनोवस्की
(D) रेडक्लिफ ब्राउन
उत्तर-B
17. सूची-1 को सूची-II के साथ सुमेलित करें और नीचे
दिए कूटों की सहायता से सही उत्तर का चयन करें :
सूची-1. सूची-II
(a) फैमिली एण्ड किनशिप 1. रॉबिन्स फोक्स
अमंग पण्डितस ऑफ
काश्मीर
(b) किनशिप एण्ड मैरिज 2. जी. एस. घुरिये
किनशिप
(c) एलीमेंटरी स्ट्रक्चर्स ऑफ। 3. राधाकमल मुकर्जी
किनशिप
(d) फैमिली एण्ड किन इन 4. टी. एन. मदान
इडो य़ूरोपिय़न कल्चर . 5. सी. लेविस्ट्रॉस
कूट:
(a) (b) (c) (d)
(A) 3 1 5 2
(B) 4 1 5 . 2
(C) 4 2 3 5
(D) 2 1 4. 3
उत्तर- B
18. नीचे दो कथन दिए गए हैं, एक को अभिकथन (A) और दूसरे को कारण (R) कहा गया है। नीचे दिए गए कूटों की सहायता से सही उत्तर का चयन
करें:
अभिकथन (A): एक सामाजिक समूह के रूप में जाति को समुदाय नहीं कहा जा सकता है।
कारण (R): जाति का सामाजिक सामंजस्य तो होता है, परन्तु उसमें समुदाय के क्षेत्रीय आधार का अभाव रहता है।
कूट :
(A) (A) और (R) दोनों सत्य हैं और (R सही व्याख्या है), (A) की
(B) (A) और (R) दोनों सत्य हैं, परन्तु (R), (A) की सही व्याख्या नहीं है
(C) (A) सत्य है, परन्तु (R) असत्य है
(D) (A) असत्य है, परन्तु (R) सत्य है
उत्तर- A
19. निम्नांकित में से कौन-सा जोड़ा सही सुमेलित है?
(1) संस्कृतिकरण एम. एन. श्रीनिवास
(2) लघु एवं वृहद परम्परा. मैकिम मेरियट
(3) ब्राह्मणीकरण. अड्याप्पन
(4) संकुचितिकरण. एफ जी बेली
नीचे दिए कूटों की सहायता से सही उत्तर का चयन करें
कूट :
(A) 2, 3 और 4
(B) 1,3 और 4
(C) 1, 2 और 4
(D) 1, 2 और 3
उत्तर-C
20. सूची-1 को सूची-II के साथ सुमेलित करें और नीचे दिए कूटों की सहायता से सही उत्तर का चयन करें :
सूची-I। सूची-II
(a) जाति बन्द व्यवस्था है 1. लूई ड्यूमा
(b) जाति बन्द सावयवी 2. गुन्नर मिर्डाल
स्तरीकरण है
(c) जाति समानता का चरम 3. फ्रेडरिक बेले
रूप है
(d) जाति सोपान क्रम की 4. मैक्स वेबर
अभिव्यक्ति है बजाए
स्तरीकरण की
कूट :
(a) (b) (c) (d)
(A) 1 2 3 4
(B) 4 3 2 1
(C) 1 3 2 4
(D) 4 2 3 1
उत्तर-B
21. सूची-1 को सूची-II के साथ सुमेलित करें और नीचे दिए कूटों की सहायता से सही उत्तर का चयन करें :
सूची-1. सूची-II
(a) शुद्धता प्रदूषण का विरोध 1. एस. सिन्हा
(b) जनजाति-जाति-कृषक 2. एल. ड्यूमा
सातत्यक
(c) गुणारोपीय एवं अन्त- 3. मैकिम मेरियट
र्राष्ट्रीय विश्लेषण
4. एम. एन. श्रीनिवास
कूट :
(a)(b)(c)
(A) 1 4 2
(B) 1 3 4
(C) 2 1 3
(D) 2 3 1
उत्तर-C
22. समाजीकरण की निम्नांकित अवस्थाओं के अनुक्रम को ठीक तरह से व्यवस्थित करें। नीचे दिए कूटों की सहायता से सही उत्तर का चयन करें :
(a) पूर्वाभासी
(b) बच्चा
(c) शिशु
(d) प्रौढ़(
(e) किशोर
कूट :
(A) a, c, b, e, d
(B) e, c, b, d, a
(C) c, b, e, d, a
(D) b, c, d, e, a
उत्तर- C
23. ‘सामान्यीकृत अन्य’ का उदाहरण कौन-सा है?
(A) समुदाय
(B) मित्र
(C) साथी समूह
(D) अभिभावक
उत्तर- C
24. सामाजिक उद्विकास की अवस्थाओं का विश्लेषण सरल, यौगिक, दुगुनी यौगिक और तिगुनी यौगिक के रूप मेंकिसने किया है?
(A) एल. एच. मॉर्गन
(B) इ. बी. टेलर
(C) इ. दुर्खीम
(D) एच. स्पेंसर
उत्तर-D
25. समाज के अधिकांश सदस्यों के ध्यान दिए बिना कुछ सामाजिक परिवर्तन होता है। इसे क्या कहते हैं?
(A) प्रत्यक्ष परिवर्तन
(B) प्रच्छन्न परिवर्तन
(C) सापेक्ष परिवर्तन
(D) निरपेक्ष परिवर्तन
उत्तर-B
26. सामाजिक परिवर्तन के चक्रीय सिद्धान्त से कौन सम्बन्धित नहीं है?
(A) स्पेसर
(B) टॉयनबी
(C) लिपसेट
(D) हॉबहाउस
उत्तर-A
27. सूची-1 को सूची-II के साथ सुमेलित करें और नीचे दिए कूटों की सहायता से सही उत्तर का चयन करें:
सूची-1 सूची-II
(a) चक्रीय 1. विको
(b) रैखिक 2. सोरोकिन
(c) उतार-चढ़ाव 3. स्पेंगलर
(d) सर्पिल 4. स्पेंसर
कूट :
(a) b(c)(d)
(A) 3 4 2 1
(B) 3 2 1 4
(C) 2 3 1 4
(D) 2 1 4 3
उत्तर-A
28. रेडक्लिफ-ब्राउन के अनुसार प्रकार्यात्मक बिखराव की स्थिति के साथ समाज विरले ही समाप्त होता है, इसके बजाए यह..
(i) यूनोमिया की नवस्थिति की ओर बढ़ने की कोशिश करता है
(ii) अपने संरचनात्मक प्रतिमान को बदल सकता है
(iii) अपने को विश्रृंखलित कर सकता है
(iv) अपनी पहचान को बदल देता है
नीचे दिए कुंटों से सही उत्तर का चयन करें :
कूट :
(A) (i) और (ii) सही हैं
(B) (ii) और (iii) सही हैं
(C) (i) और (iii) सही हैं
(D) (iii) और (iv) सही हैं
उत्तर- A
29. निम्नांकित में से कौन-सा मैलिनोवस्की के सोपानिक क्रम में व्यवस्था के तीन स्तरों के साथ सम्बन्धित नहीं है?
(A) प्रतीकात्मक व्यवस्था
(B) सामाजिक संरचनात्मक व्यवस्था
(C) व्यक्तित्व व्यवस्था
(D) जैवकीय व्यवस्था
उत्तर-C
30. खोजपूर्ण जांच के प्रकार्यात्मक एवं ऐतिहासिक प्रकारों के
बीच किसने भेद किया है?
(A) रेडक्ल्फि-ब्राउन
(B) दुर्खीम
(C) पारसन्स
(D) मर्टन
उत्तर-B
31. सूची-1 को सूची-II के साथ सुमेलित करें और नीचे दिए कूटों की सहायता से सही उत्तर का चयन करें:
सूची-1 सूची-II
(a) भावनात्मकता-
(i) क्या कर्ताओं का मूल्यांकन एक समान मानकों के सम्बन्ध में किया जाना चाहिए।
भावनात्मक तटस्थता
(b) प्रसरणता-विशिष्टता
(ii) क्या उपलब्धि अथवा प्रदत्त के सम्बन्ध में कर्त्ताओं का मूल्यांकन होना चाहिए।
(c) सार्वभौमिकता विशिष्टतावाद
(iii) अन्तःक्रिया में उपयुक्त भावनात्मक अभिव्यक्ति।
(d) उपलब्धि-प्रदत्तनीय
(iv) सम्बन्ध में उपयुक्त दायित्व ।
कूट :
(a) (b) (c) (d)
(A) (iv) (i) (iii) (ii)
(B )(iii) (iv) (i ) (ii)
(C) (ii) (i) (iii) (iv)
(D) (i) (ii) (iv) (iii)
उत्तर-A
32. टालकॉट पारसन्स के निम्नांकित प्रकार्यात्मक आज्ञापकों में से कौन-सा ‘पैटर्न (प्रतिमान) कायम रखने और तनाव प्रबन्ध’ के साथ सम्बन्धित है?
(A) अनुकूलन
(B) लक्ष्य प्राप्ति
(C) एकीकरण
(D) प्रच्छन्नता
उत्तर- D
33. रॉबर्ट के मर्टन के कथनानुसार व्यक्तियों, समूहों, समाज और संस्कृति के लिए सांस्कृतिक मद के विविध एवं विभिन्न परिणाम हो सकते हैं। उसके किस प्रकार्यात्मक आधारभूत तत्त्व के साथ यह कथन सम्बन्धित है?
(A) प्रकार्यात्मक एकता
(B) सार्वभौमिक प्रकार्यवाद
(C) प्रकार्यात्मक अपरिहार्यता
(D) उपर्युक्त में से कोई नहीं
उत्तर-A
34. ‘क्रिया का निर्धारण उसके अपने लिए उपयोगिता में चेतन विश्वास द्वारा होता है।’ यह कथन मैक्स वेबर द्वारा प्रतिपादित निम्नांकित प्रकार की क्रियाओं में से किसके लिए प्रयुक्त होता है?
(A) साधन-लक्ष्य युक्तियुक्तता पर आधारित क्रिया
(B) उपयोगिता युक्तियुक्तता पर आधारित क्रिया
(C) भावनात्मक क्रिया
(D) पारम्परिक क्रिया
उत्तर- B
35. निम्नांकित में से कौन सा पैरेटो के अ-तार्किक क्रिया की अवधारणा से सम्बन्धित है?
(A) अवैज्ञानिक धारणा व्यवस्थाएं क्रिया के निर्धारक हैं
(B) अवैज्ञानिक धारणा व्यवस्थाएं क्रिया के निर्धारकनहीं हैं
(C) अवैज्ञानिक धारणा व्यवस्थाएं गहरी आसीन भावनाओं की अभिव्यक्तियां हैं
(D) उपर्युक्त में से कोई नहीं
उत्तर-C
36. निम्नांकित कथनों में से कौन-सा ‘I’ और ‘Me’ में भेद करता है?
(A) ‘I’ को आधुनिक समाज में महत्त्व दिया जाता है और ‘Me’ को पुरातन समाज में महत्त्व दिया जाता है
(B) महत्त्वपूर्ण मूल्य ‘T’ में स्थित है ‘Me’ में नहीं
(C) ‘T’ दूसरों के प्रति तुरन्त प्रतिक्रिया है जबकि ‘Me’ दूसरों की अभिवृत्तियों का संगठित समूह है
(D) उपर्युक्त में से कोई नहीं
उत्तर- C
37. निम्नांकित में से कौन-सा दुर्खीम के प्रकार्यात्मक सिद्धान्त से सम्बन्धित नहीं है?
(A) समाज को खण्डों में न्यूनीकृत किया जा सकता है
(B) समाज को उसके संघटक भागों में अपघटित किया जा सकता है
(C) व्यवस्था के भाग पूर्ण की मूलभूत जरूरतों को पूरा करते हैं
(D) व्यवस्था सामान्य केवल तभी होती है जब सन्तुलन
को बनाए रखा जाता है
उत्तर-A
38. संघर्ष के सकारात्मक आयामों पर किसने ध्यान दिया?
(A) कॉजर
(B) डेहरेनडॉर्फ
(C) कॉलिन्स
(D) जिम्मल (सिमेल)
उत्तर- A
39. नीचे दो कथन दिए गए हैं, एक को अभिकथन (A) और दूसरे को कारण (R) कहा है। नीचे दिए कूटों की सहायता
से सही उत्तर का चयन करें :
अभिकथन (A): प्रतीकात्मक अन्तःक्रिया करने वाला सामाजिक अन्तःक्रिया को
कारण (R): एकान्त मानसिक प्रक्रिया से अर्थ नहीं निकलता है, बल्कि अन्तःक्रिया से
कारणात्मक महत्त्व देने लगता है। निकलता है।
कूट :
(A) (A) और (R) दोनों सत्य हैं और (R), (A) की सही व्याख्या है
(B) (A) और (R) दोनों सत्य हैं, परन्तु (R), A., की सही व्याख्या नहीं है
(C) (A) सत्य है, परन्तु (R) असत्य है
(D) (A) असत्य है, परन्तु (R) सत्य है
उत्तर-B
40. पश्चिमी यूरोपीय समाजों के अध्ययन के लिए किसने ऐतिहासिक तुलनात्मक विधि का प्रयोग किया है?
(A) इमाइल दुर्खीम
(B) मैक्स वेबर
(C) एल. एच. मॉर्गन
(D) टी. वेब्लेन
उत्तर- A
41. शास्त्रीय समाजशास्त्रियों में से किसने तुलनात्मक विश्लेषण में परिमाणात्मक विधि का प्रयोग किया है?
(A) कार्ल मार्क्स
(B) मैक्स वेबर
(C) इमाइल दुर्खीम
(D) ऑगस्ट कॉम्टे
उत्तर- C
42. निम्नलिखित में से किसने समाजशास्त्र के लिए ‘समाज का प्राकृतिक विज्ञान’ का विचार प्रतिपादित किया?
(A) बी. मैलिनोवस्की
(B) टॉलकॉट पारसन्स
(C) क्लाद लेवी-स्ट्राउस
(D) ए. आर. रैडक्लिफ-ब्राउन
उत्तर-C
43. किसने यह तर्क दिया कि ‘संरचना एक विधि है, न कि यथार्थ’?
(A) क्लाद लेवी-स्ट्राउस
(B) ए. आर. रैडक्लिफ-ब्राउन
(C) एस. एफ. नाडेल
(D) टॉलकॉट पारसन्स
उत्तर-A
44. अमेरिकी समाज के अध्ययन में ‘सहभागी अवलोकन’ विधि के प्रयोग के लिए किसे जाना जाता है?
(A) बी. मैलिनोवस्की
(B) डब्ल्यू. एफ. ह्वाइट
(C) डब्ल्यू. जे. गुडे
(D) पी. एफ. हाट
उत्तर- B
45. किस प्रकार की शोध अनिवार्यतः आवश्यक नहीं होती है? प्ररचना के लिए परिकल्पना
(A) वर्णनात्मक
(B) प्रयोगात्मक
(C) निदानात्मक
(D) अन्वेषणात्मक
उत्तर-A
46. एकल अध्ययन में सम्मिलित है :
(A) परिमाणात्मक विश्लेषण
(B) परिमाणात्मक और गुणात्मक विश्लेषण
(C) गुणात्मक विश्लेषण
(D) उपर्युक्त सभी
उत्तर- C
47. किसी संख्यात्मक श्रृंखला में किसी पद की परिमाणात्मकता का ध्यान निम्नलिखित में से किस में रखा जाता है?
(A) माध्य
(B) बहुलक
(C) माध्यिका
(D) उपर्युक्त सभी
उत्तर- C
48. सर्वेक्षण शोध का संस्थापक जनक किसे कहा जाता है?
(A) चार्ल्स बूथ
(B) पी. एफ. लाजार्सफेल्ड
(C) आर. के. मर्टन
(D) डब्ल्यू. जे. गुडे
उत्तर- B
49. सूची-1 को सूची-II के साथ सुमेलित कीजिए तथा सूचियों के नीचे दिए गए कूटों में से सही उत्तर का चयन कीजिए :
सूची-I सूची-II
(संख्या-सूचक)
(शब्द)
(a) गुणात्मक चर (i) सारिणीयन
(b) परिमाणात्मक चर (ii) निदर्शन
(c) बारम्बारता वितरण (iii) विशेषताएं
(d) सम्भावना (प्रायिकता) (iv) चर परिमाण
(v) विचलन
कूट:
(a)(b)(c)(d)
(A)(i)(ii)(iii)(iv)
(B)(ii)(iii)(iv)(v)
(C)(iii)(iv)(i)(ii)
(D)(iv)(i)(ii)(iii)
उत्तर-C
50. सूची-I को सूची-II के साथ सुमेलित करें और नीचे दिए कूटों की सहायता से सही उत्तर का चयन करें :
सूची-I सूची-II
(अवधारणा) (लेखक)
(a) सहभागी अवलोकन 1. जहोदा
(b) विषयवस्तु विश्लेषण 2. चार्ल्स बूथ
(c) आनुमानिक इतिहास 3. मैलिनोवस्की
(d) शोध डिजाइन 4. रैडक्लिफ-ब्राउन
5. मर्टन
कूट :
(a) (b) (c) (d)
(A) (v) (iv) (iii) (ii)
(B) (iii) (v) (iv) (i)
(C) (iv) (iii) (ii) (i)
(D) (ii) (iv) (iii) (v)
उत्तर-B
![यू.जी.सी.नेट परीक्षा, दिसम्बर 2010 समाजशास्त्र : द्वितीय प्रश्न- पत्र [ UGC NET EXAM DECEMBER 2010 SSOCIOLOGY PAPER SECOND] आधुनिक भारत [ Objective N.C.E.R.T. M.C.Q’s Modern India]](https://samsamyikduniya.com/wp-content/uploads/2025/09/NK1-green-samsamyik-1140x570.jpg)