यू.जी.सी. नेट परीक्षा दिसम्बर 2012
समाजशास्त्र प्रश्न पत्र – iii
नोट : इस प्रश्नपत्र में पचहत्तर (75) बहु-विकल्पीय प्रश्न हैं।
प्रत्येक प्रश्न के दो( 2) अंक हैं। सभी प्रश्न अनिवार्य हैं।
1. नृजाति कार्यप्रणाली के बारे में निम्नलिखित में से कौन-सा सही है?
(A) समष्टि समाजशास्त्र
(B) व्यष्टि समाजशास्त्र
(C) निश्चयपूर्वक समष्टि समाजशास्त्र नहीं
(D) निश्चयपूर्वक व्यष्टि समाजशास्त्र नहीं
उत्तर -C
2. किसने यह माना है कि ‘कृत्य प्रायः नैत्यिक और तुलनात्मक रूप से अप्रतिवर्ती होता है’?
(A) अल्फ्रेड शुद्ध
(B) एच. गारफिंकेल
(C) मैक्स वेबर
(D) जॉन हरिटेज
उत्तर-A
3. किसने यह सिद्ध करने का प्रयत्न किया कि नृजाति पद्धतियां ‘प्रतिवर्ती रूप से उत्तरदायी हैं’?
(A) ऑर्बक
(B) गारफिंकेल
(C) शुद्ध
(D) हिलबर्ट
उत्तर -B.
4. सामाजिक क्रिया (कृत्य) और प्रतिक्रिया के ‘व्यष्टि’ स्तर पर’ आत्म’ के संघटन (या संयोजन) से किसका सरोकार था?
(A) मीड
(B) गॉफमैन
(C) बर्गर
(D) लकमैन
उत्तर-A
5. निम्नलिखित सूचियों-I और II को सुमेलित करें :
सूची-I। सूची-II
(a) दी स्ट्रक्चर 1. ए. शुद्ध
ऑफ सोशल एक्शन
(b) दी फिनोमिनॉलॉजी 2. हैरॉल्ड गारफिंकेल
ऑफ दी सोशल वर्ल्ड
(c) प्रेजेंटेशन ऑफ 3. टी. पार्सन्स
सेल्फ इन ऐवरीडे लाइफ
(d) स्ट्डीज इन 4. आई. गॉफमैन
कूट :
(a) (b) (c) (d)
(A) 1 2 3 4
(B) 3 1 4 2
(C) 1 4 2 3
(D) 2 3 4 1
उत्तर-B
6. किसने कहा है कि नव-प्रकार्यवाद ‘क्रिया तथा व्यवस्था’ पर लगभग समान ध्यान देता है?
(A) जे. अलेक्जेण्डर
(B) पी. कोलोमी
(C) जी. रोडेस
(D) उपर्युक्त सभी
उत्तर – A
7. “प्रकार्यात्मक सिद्धान्त के स्व-समीक्षात्मक तत्त्व” के रूप में नव-प्रकार्यवाद की व्याख्या किसने की है?
(A) अलेक्जेण्डर एवं जीसेन
(B) कोलोमी एवं रोडेस
(C) रोडेस एवं जीसेन
(D) अलेक्जेण्डर एवं कोलोमी
उत्तर-D
8. मार्क्स की मूल कृतियों के अंशों में अंतर्निहित आर्थिक निश्चयवाद की आलोचना किसने की है?
(A) हेबरमास
(B) बोटोमोर
(C) मोरो
(D) अलथ्यूजर
उत्तर – A
9. समीक्षात्मक सिद्धान्तवादियों का कथन है कि :
(A) आर्थिक निश्चयवाद गलत था।
(B) आर्थिक निश्चयवाद गलत नहीं था।
(C) आर्थिक निश्चयवाद गलत नहीं था परन्तु सामाजिक जीवन के अन्य पहलुओं के साथ भी इसका सरोकार होना चाहिए।
(D) आर्थिक निश्चयवाद गलत था और इसे सामाजिक जीवन के अन्य पहलुओं के साथ सरोकार रखना चाहिए।
उत्तर-C
10. नव-मार्क्सवादियों में से किसने निश्चयपूर्वक कहा है कि परिपक्व मार्क्स किसी भी मानवीय स्वभाव में विश्वास नहीं करता था?
(A) हेबरमास
(C) डैहरेनडॉर्फ
(B) हार्वे
(D) अलथ्यूजर
उत्तर-D
11. मास्तिष्क की संरचनाओं तथा समाज की संरचनाओं के बीच सम्बन्ध का किसने अवलोकन किया?
(A) लेमर्ट
(B) रेडक्लिफ-ब्राऊन
(C) लेवी-स्ट्रॉस
(D) फूको
उत्तर-C .
12. उत्तर संरचनावादियों में से किसने ‘ज्ञान तथा शक्ति’ के बीच सम्बन्ध पर बल दिया है?
(A) लेमर्ट
(B) मिल्लर
(C) लेवी-स्ट्रॉस
(D)फूको
उत्तर -D.
13. किसने भाषा तथा सामाजिक संस्थाओं की विरचना की?
(A) डेरिडा
(B) गॉडेलियर
(C) फूको
(D) स्मिथ
उत्तर-A
14. किसने ऐसी वैकल्पिक स्थिति (वैकल्पिक समाज) की सल्पना की है जिसमें “वाणी (वाक्) मंच को संचालित करना बंद कर देगी”?
(A) फूको
(B) डेरिडा
(C) लेमर्ट
(D) उपर्युक्त में से कोई नहीं
उत्तर-.B
15. उत्तर आधुनिकतावादियों के अनुसार आधुनिकता के कौन से विचार समाप्त (या मृत) समझे जाते हैं?
(A) तर्कणा (कारण), तर्कसंगतता तथा प्रगति
(B) तर्कसंगतता, प्रगति तथा वस्तुनिष्ठता
(C) वैधता, तर्कसंगतता तथा वस्तुनिष्ठता
(D) वस्तुनिष्ठता, तर्कसंगतता, तर्कणा (कारण)
उत्तर-A
16. कौन आधुनिकता को अधूरा या असमाप्त प्रोजेक्ट समझता है?
(A) डेरिडा
(B) गिडेन्स
(C) अलथ्यूजर
(D) हबरमास
उत्तर-D
17. भारत के संपूर्ण समुदायों पर कार्य, अर्थात् “पीपल ऑफ इंडिया प्रोजेक्ट की किसने पहल की थी?
(A) एन. के. बोस
(B) के. एस. सिंह
(C) योगेन्द्र सिंह
(D) एम. एन. श्रीनिवास
उत्तर-B
18. जी. एस. घुरिये के अनुसार, जाति प्रथा से प्रभावित समाज की विशेषताएं कौन-सी हैं?
नीचे दिये कूटों की सहायता से उत्तर दें :
I. समाज का खंडित विभाजन
II. सिविल तथा धार्मिक क्षमताएं
III. खान-पान तथा सामाजिक अंतःक्रिया पर रोक तथा उसमें पदानुक्रम/अधिक्रमिकता
IV. व्यवसाय तथा विवाह का विकल्प
कूट :
(A) I, II, III, IV
(B) I,III
(C) I, II
(D) I, III, IV
उत्तर-B
19. सूची-1 को सूची-11 के साथ सुमेलित करें तथा नीचे दिये गये कूट से सही उत्तर का चयन करें :
सूची-1 (लेखक) सूची-II (पुस्तकें)
(a) जी. एस. घुरिये 1. रैसेस एण्ड कल्चर्स ऑफ इंडिया
(b) एन. के. बोस 2. शेड्यूल्ड ट्राइब्स
(c) सुरजीत सिन्हा (सम्पादित) 3. ट्राइबल लाइफ इन इंडिया
(d) डी. एन. मजूमदार
कूट :
(a)(b)(c)(d)
(A)2 3 4 1
(B)3 2 4 1
(C)2 4 1 3
(D) 1 3 4 2
उत्तर -A
20. यह किसका कथन है कि भारतीय इतिहास की सम्पूर्ण प्रक्रिया दर्शाती है कि जनजातीय तत्व सामान्य समाज के साथ एक हो रहे हैं?
(A) ए. आर. रेडक्लिफ ब्राउन
(B) डी. डी. कोशम्बी
(C) एस. एस. सरकार
(D) एम. मेरीऑट
उत्तर -B
21. एन. के. बोस के अनुसार, भारतीय सभ्यता का विकास निम्नलिखित में से किसका परिणाम है?
I. युद्ध के बार-बार अनुभव जिसने राष्ट्रीयता की भावना की ओर प्रवृत्त किया।
II. तुलनात्मक रूप से शान्तिपूर्ण स्थितियों में सांस्कृतिक अनेकवाद का पैटर्न ।
III. भारत में समुदाय अपना अलग अस्तित्व नही बनाते हैं।
IV. संस्कृति की विविधता परन्तु सभी समुदायों की पारस्परिक निर्भरता के लिये आर्थिक संगठन को प्रोत्साहन देती है।
नीचे दिये गये कूट से सही उत्तर का चयन कीजिए: कूट :
(A) केवल II
(B) II, III, IV
(C) I, III
(D)II, IV
उत्तर-D
22. यह किसका मत है कि शुद्ध तथा अशुद्ध के बीच मूलभूत विरोध की धारणा जाति प्रथा का प्रमाण चिह्न है?
(A) एम. एन. श्रीनिवास
(B) लुईस ड्यूमों
(C) सुरजीत सिन्हा
(D) बी. आर. अम्बेडकर
उत्तर-B
23. अमिकथन (A): डी. पी. मुकर्जी अपने को मार्क्सवादी कहलाने के बजाय मार्क्सविज्ञानी कहलाना ज्यादा पसन्द करते हैं।
कारण (R): उन्होंने भारतीय परम्परा तथा आधुनिकता के बीच मुठभेड़ की द्वंद्वात्मक व्याख्या की चेष्टा की जो कि मूल्य समावेशन तथा सांस्कृतिक संश्लेषण पर अधिक महत्व देती है और वर्ग संघर्ष पर कम।
(A) (A) सत्य है, परन्तु (R) असत्य है।
(B) (A) और (R) दोनों सत्य हैं और (R), (A) की सही व्याख्या है।
(C) (A) असत्य है, परन्तु (R) सत्य है और (R), (A) की गलत व्याख्या है।नीचे दिये गये कूट में से सही उत्तर का चयन कीजिए : कूट :
(D) (A) असत्य तथा (R) सत्य है।
उत्तर- B
24. ‘प्रभु जाति’ की एम. एन. श्रीनिवास के अनुसार कौन-सी विशेषताएं हैं?
1. संख्यात्मक बल तथा राजनीतिक शक्ति
II. भूमि के स्वामित्व के माध्यम से आर्थिक सत्ता
III. पश्चिमी शिक्षा तथा प्रशासन में नौकरियां
IV. आय के शहरी स्रोत
कूट :
(A) I, II, IV
(B)1, II, III, IV
(C) केवल I, II
(D) II, III, IV
उत्तर- C
25. कौन-सा परिप्रेक्ष्य इस मान्यता पर आधारित है कि भारतीय समाज अद्वितीय है और भारतीय सामाजिक संस्थाओं को मूल कृतियों के द्वारा बेहतर समझा जा सकता है?
(A) उपाश्रयण
(B) भारतीय विद्याध्ययन
(C) सभ्यता सम्बन्धी
(D) संरचनात्मक/प्रकार्यात्मक
उत्तर- B
26. स्वास्थ्य तथा शारीरिक क्रियाशीलता बनाये रखने के लिये आवश्यक मूलभूत संसाधनों के अभाव के साथ किस प्रकार की निर्धनता से सम्बन्धित किया जा सकता है?
(A) पूर्ण निर्धनता
(C) निर्धनता की संस्कृति
(B) सापेक्षित निर्धनता
(D) प्रवर्तित निर्धनता
उत्तर-A
27. सूची-1 (लेखक) और सूची-II (पुस्तकें) को सुमेलित करें और नीचे दिए गए कूटो से सही उत्तर का चयन करें :
सूची-I सूची-II
(लेखक) (पुस्तकें)
(a) ए. कोहेन 1. वूमेन एण्ड क्राइम
(b) आर. ई. 2. जेण्डर एण्ड पब्लिक हैरेसमेंट
दोबाश तथा आर. पी. दोबाश
(c) सी. बी. गार्डनर 3. वूमेन, वॉयलेंस एण्ड सोशल चेंज
(d) एफ. हीहेनसोह्न 4. डेलिनक्वंट बॉयज
कूट :
(a)(b)(c)(d)
(A) 4 3 2 1
(B) 1 2 3 4
(C) 4 3 1 2
(D) 3 2 4 1
उत्तर- A
28. विलेज कम्पोस्ट पिट तथा उसकी असफलता पर प्रो. एस. सी. दुबे के अध्ययन का कारण है:
(A) जाति तथा लिंग की असमानता
(B) धार्मिक असामंजस्य
(C) अंतः पीढ़ीगत संघर्ष
(D) उपर्युक्त में से कोई नहीं
उत्तर-A.
29. किसने सामाजिक विचलन का सिद्धान्त बनाते समय व्याख्यात्मक कारकों जो कार्यात्मक विश्लेषण की विशेषता-सूचक है यानि कि सांस्कृतिक लक्ष्य और सांस्थानिक मानदंडों, का उपयोग किया है?
(A) दुर्खीम
(C) पार्सन्स
(B) मर्टन
(D) वेबर
उत्तर-B
30. अमिकथन (A): उच्च जन्मदर का कारण बाल विवाह है।
कारण (R): बाल विवाह का प्रचलन समाज में प्रथाओं, रीति-रिवाजों तथा निरक्षरता के कारण है।
उपर्युक्त दो कथनों के संदर्भ में, निम्नलिखित में से कौन सा सही है?
कूट :
(A) (A) और (R) दोनों सत्य है और (R), (A) की सही व्याख्या है।
(B) (A) और (R) दोनों सत्य हैं, परन्तु (R), (A) की सही व्याख्या नहीं है।
(C) (A) सत्य है, परन्तु (R) असत्य है।
(D) (A) असत्य है, परन्तु (R) सत्य है।
उत्तर – A
31. अमिकथन (A): पारिस्थितिकीय अवनति पर्यावरण सम्बन्धी प्रदूषण की ओर प्रवृत्त करती है।
कारण (R): वनों की कटाई, बड़े बांधों का निर्माण और अन्य विकासात्मक गतिविधियां पारिस्थितिकीय अवनति के लिये जिम्मेदार हैं।
उपर्युक्त दो कथनों के संदर्भ में, निम्नलिखित में से कौन-सा सही है?
कूट :
(A) (A) और (R) दोनों सत्य है, परंतु (R), (A) की सही व्याख्या नहीं है।
(B) (A) और (R) दोनों सत्य हैं, और (R), (A) की सही व्याख्या है।
(C) (A) सत्य है, परन्तु (R) असत्य है।
(D) (A) असत्य है, परन्तु (R) सत्य है।
उत्तर-B
32. सूची-1 में मदों को सूची-II में मदों के साथ सुमेलित करें और नीचे दिये कूटों से सही उत्तर का चयन करें :
सूची-I . सूची-II
(पुस्तक) (लेखक)
(a) सोशियोलॉजी ऑफ 1. एस. एन. पवार तथा आर. बी. पाटिल
एनवयरॅनमेंट
(b) स्टेइंग अलाइव विमेन, 2. अलवन टॉफलर
इकोलॉजी एण्ड
सरवाइवल इन इंडिया
(c) दी थर्ड वेव 3. वन्दना शिवा
(d) मॉडर्नाइजेशन, प्रोटेस्ट 4. एस. एन.आइजनस्टेड
एण्ड चेंज
कूट :
(a)(b)(c)(d)
(A )2 1 3 4
(B) 4 1 2 3
(C) 1 3 2 4
(D) 3 2 1 4
उत्तर- C
33. “विभेदक साहचर्य का सिद्धान्त किसने प्रतिपादित किया है?
(A) आर. के. मर्टन
(B) आर. एच. बर्क
(C) जी. टार्ड
(D) इ. एच. सदरलैंड
उत्तर-D
34. प्रेम सम्बन्ध में विफलता के परिणामस्वरूप मृत्यु किस प्रकार की आत्महत्या का उदाहरण है?
(A) भाग्यवादी आत्महत्या
(B) स्वार्थपरक आत्महत्या
(C) परार्थोन्मुख आत्महत्या
(D) अप्रतिमानित-आत्महत्या
उत्तर-B
35. सामुदायिक पुलिस व्यवस्था का लक्ष्य निम्नलिखित के माध्यम से अपराध को रोकना तथा नियन्त्रित करना है:
(A) जनता
(B) पुलिस
(C)पुलिस तथा जनता
(D) सेना
उत्तर- C
36. नशामुक्ति केन्द्र निम्नलिखित में से कौन-सी सुविधाएं प्रदान करते हैं?
(A) परामर्श
(B) मेडिकल सहायता
(C) योगिक आसन
(D) इनमें से सभी
उत्तर-D
37. संघर्षरत दम्पत्ति को न्यायिक पृथकता अधिकतम कितनी अवधि के लिये दी जाती है?
(A) 7 वर्ष
(B) 3 वर्ष
(C)2 वर्ष
(D) 5 वर्ष
उत्तर-C
38. सिगरेट, बीड़ी, तम्बाकू, सिगार इत्यादि के सेवन से किस प्रकार का मादक द्रव्य प्राप्त होता है?
(A) मूर्च्छाकारी दवाएं
(B) निकोटीन
(C) उपशामक औषधि (सिडेटिव्स)
(D) विभ्रान्तिमूलक औषध
उत्तर-B
39. परिवीक्षा और सप्रतिबन्ध करामुक्ति (पेरोल) किस प्रकार
का दंड है?
(A) निवारण दंड
(B) प्रतिकारी दंड
(C) काराबाह्य उपचार
(D) इनमें से कोई नहीं
उत्तर-C
40. बॉर्स्टल स्कूल किसके सुधर के लिये है?
.(A) किशोर अपचारी
(B) महिला अपराधी
(C) बंदी
(D) इनमें से कोई नहीं
उत्तर-A
41. सूची-1 में लेखकों को सूची-II में पुस्तकों के शीर्षकों के साथ सुमेलित करें और नीचे दिये कूटों से सहीका चयन करें उत्तर
सूची-1 सूची-II
(a) पी. कारलेन 1. वूमेन ‘स इम्प्रीजनमेंट : ए स्ट्डी इन सोशल कंट्रोल
(b) पी. वॉल्टन तथा 2. दी न्यू क्रिमिनॉलॉजी रिविजिटेड
जे. यंग
(c) डी. क्लार्क 3. दी सोशियोलॉजी ऑफ डेथ : थ्योरी, कल्चर, प्रैक्टिस
(d) आर. क्लॉवार्ड 4. डेलिनक्वेंसी
एण्ड तथा एल. ओलिन ऑपरच्युनिटी
उत्तर-A
(a)(b)(c)(d)
(A) 1 2 3 4
(B) 4 3 2 1
(C) 2 1 3 4
(D) 3 2 4 1
उत्तर-A
42. निम्नलिखित में से किसने नौकरशाही के लिये तर्क-वितर्क किया और भारत में राष्ट्र निर्माण में योगदान दिया?
(A) ए. आर. देसाई
(B) जी. एस. घुरिये
(C) आर. बैंडिक्स
(D) एस. सी. दुबे
उत्तर-C
43. ‘धर्मनिरपेक्षवाद, धार्मिक भेदों से उत्पन्न होने वाली विभाजनात्मकता को नियंत्रित करता है और द्रुत विकास तथा राष्ट्र निर्माण की प्रक्रियाओं के लिये मार्ग भी साफ करता है।’ उपर्युक्त कथन के अनुसार निम्नलिखित में से कौन-सा धर्मनिरपेक्षवाद का घटक नहीं है?
(A) सामाजिक-आर्थिक और राजनीतिक व्यवस्था का एकीकरण जो विभिन्न उप-समूहों को परस्पर सम्बन्धित कर सकता है और उनमें अंतः वेधन कर सकता है।
(B) पूर्वाग्रह तथा संकीर्णवाद की अस्वीकृति।
(C) अंतर्निर्भरता तथा सहयोग के प्रत्यक्ष प्रदर्शित लाभ।
(D) आदिम निष्ठाएं समाज में सामाजिक अभियान्त्रिकी का हिस्सा है।
उत्तर-D
44. अमिकथन (A): ‘धर्मनिरपेक्षीकरण’ की अवधारणा का जिस प्रकार से भारतीय संविधान में उपयोग किया है उसका तात्पर्य है कि राज्य किसी भी धर्म को संरक्षण नहीं देता है।
कारण (R): आधुनिक समाज में धर्म का कोई महत्व नहीं रहा है।
कूट :
(A) (A) सत्य है और (R) असत्य है और (R), (A) की सही व्याख्या है।
(B) (A) असत्य है और (R) सत्य है।
(C) (A) सत्य है, और (R) असत्य है और (R), (A) की सही व्याख्या नहीं है।
(D) (A) और (R) दोनों सत्य है और (R), (A) की सही व्याख्या है।
उत्तर-C
45. सूची-1 में मदों को सूची-II में मदों के साथ सुमेलित करें :
सूची-1 सूची-II
(पुस्तकें) (विचारक)
(a) मॉडर्नाइजेशन 1. वाई. सिंह
ऑफ इंडियन ट्रेडीशन
(b) ह्वेन ए ग्रेट ट्रेडीशन 2. एम. सिंगर
मॉडर्नाइजिस
(c) कास्ट इन मॉडर्न इंडिया 3. एम. एन. श्रीनिवास
(d) कास्ट, क्लास एण्ड पॉवर 4. आन्द्रे बेतेई
कूट :
(a)(b)(c)(d)
(A) 1 2 3 4
(B) 4 3 2 1
(C) 3 2 1 4
(D )2 1 4 3
उत्तर-A.
46. यह किसका कथन है कि भारत में, परिवर्तन की दिशा परम्परा उन्मुखीकरण से आधुनिकीकरण की ओर रैखिक विकासात्मक रूप निरूपित करती है?
(A) एम. एन. श्रीनिवास
(B) एस. सी. दुबे
(C) मिल्टन सिंगर
(D) योगेन्द्र सिंह
उत्तर-D
47. अमिकथन (A): कुछ विद्वानों का कहना है कि जिन देशों में हाल में समाजशास्त्र विषय का प्रारम्भ किया गया है, वहां विषय का देशीकरण करने की आवश्यकता है।
कारण (R): यह देशी विद्वता के विकास में सहायक हो सकता है और राष्ट्र निर्माण की प्रक्रिया में योगदान करेगा।
कूट :
(A) (A) असत्य है, परन्तु (R) सत्य है।
(B) (A) सत्य है, परन्तु (R) असत्य है।
(C) (A) और (R) दोनों सत्य हैं और (R), (A) की सही व्याख्या है।
(D) (A) और (R) दोनों सत्य हैं, परन्तु (R), (A) की सही व्याख्या नहीं है।
उत्तर-C
48. अमिकथन (A): शिक्षा के निजीकरण का उद्देश्य शिक्षा की गुणवत्ता को उन्नत करना है।
कारण (R): शिक्षा के निजीकरण के फलस्वरूप शैक्षिक संस्थाओं का छत्रक विकास हुआ है।
कूट :
(A) (A) और (R) दोनों सत्य हैं और (R), (A) की सही व्याख्या है।
(B) (A) और (R) दोनों सत्य हैं, परन्तु (R), (A) की सही व्याख्या नहीं है।
(C) (A) सत्य है, परन्तु (R) असत्य है।
(D) (A) असत्य है, परन्तु (R) सत्य है।
उत्तर-A
49. भारतीय संविधान के किस अनुच्छेद के अंतर्गत शिक्षा का अधिकार मौलिक अधिकारों के रूप में लागू किया गया था?
कूट :
(A) अनुच्छेद – 14
(B) अनुच्छेद – 21
(C) अनुच्छेद- 21-अ
(D) अनुच्छेद- 16
उत्तर-C
50. अमिकथन (A): जहां तक शिशु (स्त्रीलिंग) लिंग-अनुपात की बात है उत्तर-पूर्वी राज्यों में किसी संकट की स्थिति नहीं है।
कारण (R): इन राज्यों में स्त्रियों की शिक्षा में वृद्धि हुई है।
कूट :
(A) (A) और (R) दोनों सत्य हैं, परन्तु (R), (A) की सही व्याख्या नहीं है।
(B) (A) असत्य है, परन्तु (R) सत्य है और (R), (A) की सही व्याख्या है।
(C) (A) और (R) दोनों असत्य हैं।
(D) (A) सत्य है, परन्तु (R) असत्य है।
उत्तर-A
51. किस समिति ने पंचायती राज के लिये तीन स्तरीय व्यवस्था की सलाह दी?
(A) बलवंत राय मेहता समिति
(B) अशोक मेहता समिति
(C) संगमा समिति
(D) संसदीय समिति
उत्तर-A
52. नगरीय उन्मुखी विकास कार्यक्रमों से नगरीय केन्द्रित रोजगार सृजित हुए हैं जिसका परिणाम निम्नलिखित हुआ है :
(A) ग्रामीण से ग्रामीण प्रवसन
(B) नगरीय से ग्रामीण प्रवसन
(C) ग्रामीण से नगरीय प्रवसन
(D) नगरीय से नगरीय प्रवसन
उत्तर-C
53. कृषिक सामाजिक संरचना की विशेषता निम्नलिखित में से क्या है?
नीचे दिये कूटों से सही उत्तर का चयन करें:
कूट :
(A) I, II, III
(B) II, III, IV
(C) I, III, IV
(D) IV, II, III
उत्तर-C
54. भारत में किसान आन्दोलन असफल हुआ क्योंकि
(A) श्रम संघ विद्यमान नहीं थे।
(B) श्रम संघ रुचि नहीं लेते थे।
(C) कोई भूमि सुधार नहीं किये गये हैं।
(D) आशिक भूमि सुधार किये गये हैं।
उत्तर-D.
55. आधुनिक भारत में पंचायतों का निम्नलिखित रूप में विशेषित किया जाता है :
Ⅰ. तृणमूल स्तर पर लोगों की भागीदारी
II. आत्म निर्भरता/आत्म-विश्वास
III. स्त्रियों का सशक्तिकरण
IV. नौकरशाही नियंत्रण
नीचे दिये कूटों से सही उत्तर का चयन करें :
कूट :
(A) IV, II, III
(B) I, II, III, IV
(C) IV, III, I
(D) II, III, IV
उत्तर-B
56. कार्यस्थल व्यवहार के मानव सम्बन्ध उपागम के बारे में नीचे दिये कूटों से सही उत्तर का चयन करें :
I. यह उन उपागमों के विरुद्ध है, जो कर्मकारों के व्यवहार की भौतिक सम्बन्ध में व्याख्या करने पर व्यक्तिपरक तथा अत्यधिक युक्तिमूलक जोर देते हैं।
II. यह उद्योग में अनौपचारिक समूहों के महत्त्व पर जोर देता है।
III. इसने फैक्टरी को सामाजिक व्यवस्था तथा कर्मकार को सामाजिक आदमी मान कर एक मॉडल की शुरुआत की है।
IV. यह औद्योगिक पुरुष/मानव को युक्तिमूलक तथा आर्थिक मानव समझता है।
कूट :
(A) केवल I, II
(B) I, III, IV
(C) केवल I, IV
(D)I, II, III
उत्तर-D
57. कार्ल मार्क्स के अनुसार स्वत्व-अंतरण (अथवा एलिअनेशन) किस कारण कारित होता है?
(A) श्रम विभाजन
(B) निजी सम्पत्ति की प्रथा
(C) वाणिज्यिक सम्बन्धों का ‘कैश नेक्सस (या नकदी अंतर्सम्बन्ध)
(D) उपर्युक्त सभी
I. भू-स्वामी तथा भूमिहीन मजदूर
II. भू-स्वामी तथा व्यापारी
III. किसान तथा ग्राम साहूकार
IV. किसान तथा फसल साझेदार
उत्तर -D
58. वर्ष 1956 के दौरान, सरकार, श्रम संघों और भारत से नियोक्ताओं के प्रतिनिधियों से निर्मित स्ट्डी ग्रुप ने प्रबन्ध में कर्मकारों की सहभागिता के अनुभव का अध्ययन करने के लिये किन देशों का दौरा दिया?
कूट :
(A) पोलैण्ड, स्वीडन, यू. के., फ्रांस, पूर्वी जर्मनी, रशिया
(B) होलैण्ड, स्वीडन, फ्रांस, यूगोस्लाविया, बेल्जियम, चकोस्लोवाकिया
((C) यू.के., स्वीडन, फ्रांस, बेल्जियम, पश्चिम जर्मनी, यूगोस्लाविया
(D) यू. के., स्वीडन, पोलैण्ड, जर्मनी, बेल्जियम, फ्रांस
उत्तर-C
59. भारत में प्रबन्धन में कर्मकारों की सहभागिता का कौन सा मॉडल कार्य कर रहा है?
(A) गुणवत्ता सर्किल्स
(B) संयुक्त परामर्श
(C) सह-निर्धारण
(D) स्व-प्रबन्ध
उत्तर-B
60. सेवा/एस. ई. डब्ल्यू. ए. (SEWA) के बारे में गलत क्या है?
(A) इसने असंगठित क्षेत्र में महिला कर्मकारों को संगठित किया।
(B) यह तीन आन्दोलनों श्रम, सहकारिता तथा विकास का संयोजन करता है।
(C) इसने बहुत से महिला सहकारी संघों को संगठित किया है।
(D) यह केवल अहमदाबाद तक सीमित है।
उत्तर-D
61. सामाजिक विकास का सूचक कौन-सा नहीं है?
(A) स्वस्थ्य में वृद्धि
(B) जीवनयापन की गुणवत्ता में वृद्धि
(C) शिक्षा में वृद्धि
(D) प्रति व्यक्ति आय में वृद्धि
उत्तर-A
62. “संरचनात्मक समायोजन कार्यक्रम जो 1980 में चालू किये गये थे तृतीय विश्व देशों में बलात् चालू किये गये
थे। इसके पीछे उद्देश्य क्या था?
(A) ऋण वसूल करना
(B) भाई-भतीजावाद रोकना
(C) भ्रष्टाचार समाप्त करना
(D) उपर्युक्त सभी
उत्तर-D.
63. भारत ने, विदेशी शासन से स्वतंत्रता प्राप्त के बाद से आर्थिक विकास का मिश्रित मॉडल अपनाया परन्तु उसे एल. पी. जी. नीति को अपनाने के लिये बाध्य किया गया था। भारत में किस वर्ष में एल. पी. जी. नीति को आर्थिक विकास के मॉडल के रूप में अपनाया गया था?
(A) 1980
(C)1990
(B) 1989
(D) 1993
उत्तर -C
64. यह किसका विचार है कि सामाजिक अशान्ति का कारण पूंजीवादी विकास पथ में ही गढ़ा है?
(A) ए. आर. देसाई
(B) जी. एस. घुरिये
(C) डी. पी. मुकर्जी
(D) सुरजीत सिन्हा
उत्तर-A
65. विकास का ‘वर्ल्ड सिस्टम थ्योरी विकसित तथा विकासशील देशों के बीच सम्बन्धों को स्पष्ट करता है। निम्नलिखित में से किसने विकास की ‘वर्ल्ड सिस्टम थ्योरी’ प्रतिपादित की है?
(A) गुन्नर मिर्डाल
(B) वॉलरस्टीन्स
(C) एम. के. गांधी
(D) ए. सेन.
उत्तर-B
66.ऑफ पोपुलेशन’ नामक पुस्तक 66. ‘एस्से ऑन दी प्रिंसिपल के लेखक कौन हैं?
(A) जी. मार्शल
(B) एम. के. प्रेमी
(C) टी. माल्थस
(D) पीटर आर. कॉक्स
उत्तर-C
67. जनसंख्या का अध्ययन करने के लिये सामाजिक केशिका (सोशल कैपिलेरिटी) की अवधारणा का उपयोग किसने किया है?
(A) थॉमस माल्थस
(B) हर्बर्ट स्पेंसर
(C) डेविड हार्डिमैन
(D) डी. ड्यूमों
उत्तर-D
68. प्रजनन शक्ति के निर्धारको की किसने विस्तार से व्याख्या की है?
(A) कार्ल मार्क्स
(B) किंग्सले डेविस तथा जुडिअथ ब्लैक
(C) डबल डे
(D) पीटर बर्गर
उत्तर-B
69. निम्नलिखित में से क्या जनांकिकीय प्रक्रियाओं से सम्बन्धित है/है :
Ⅰ. प्रजनन शक्ति
II. मृत्युदर
III. प्रवसन
IV. रुग्णता या अस्वस्थता की दर
सही संयोजन बताइए।
(A) 1 और IV सही हैं।
(B) IV और II सही है।
(C) II और III सही हैं।
(D) III और IV सही हैं।
उत्तर-C
70. सूची-1 में मदों को सूची-II में मदों के साथ सुमेलित करें और नीचे दिये कूटों से सही उत्तर का चयन करें :
सूची-I सूची-II
(a) एक वर्ष से कम आयु 1. रुग्णता
के बच्चे की मृत्यु
(b) प्रसव के समय पर 2. शिशु मृत्युदर
महिला की मृत्यु
(c) रोगों के कारण 3. स्त्रीलिंगी शिशु हत्या
बीमार पड़ने की दर
(d) जन्मते ही बच्चियों 4. मातृ मृत्युदर
को मार देना
5. स्त्रीलिंगी भ्रूण हत्या
कूट :
(a) (b) (c) (d)
(A) 1 4 2 5
(B) 2 4 1 3
(C) 4 3 5 2
(D) 5 4 1 3
उत्तर- B
71. अमिकथन (A): महिला एवं बाल विकास नीति ‘संरक्षणात्मक विभेदीकरण कहलाती है।’
कारण (R): यह केवल स्त्रियों के लिये लाभदायक है।
कूट :
(A) (A) सत्य है, और (R) असत्य है।
(B) (A) और (R) दोनों असत्य हैं।
(C) (A) सत्य है और (R) असत्य है और (R), (A) की सही व्याख्या नहीं है।
(D) (A) और (R) दोनों सत्य हैं।
उत्तर-B
72. भारत में लिंग तथा विकास पर परिप्रेक्ष्यों का सही अनुक्रम बताइए :
(A) कल्याण, सशक्तिकरण, विकास
(B) सशक्तिकरण, विकास, कल्याण
(C) विकास, कल्याण, सशक्तिकरण
(D) कल्याण, विकास, सशक्तिकरण
उत्तर-D
73. कई अंतर्राष्ट्रीय सभाओं ने वैश्विक परिप्रेक्ष्य से विकास के नारीवादी विजन के बारे में घोषणा की है। इन
अंतर्राष्ट्रीय सभाओं को उनके आयोजित होने के क्रम में व्यवस्थित करें। नीचे दिये कूटों की सहायता से उत्तर दें :
I. एशियन एण्ड पैसिफिक सेंटर फॉर वूमेन डेवलेपमेंट (ए पी सी डब्ल्यू डी)
II. वर्कशॉप ऑन डेवलॅपिंग स्ट्रैटेजीस फॉर दी फ्यूचरः फेमिनिस्ट पर्सपेक्टिव्स
III. डाकर डेक्लेरेशन ऑन अनादर डेवलेपमेंट विद वूमेन
IV. नैयरॉबी एन्ड ऑफ दी यू: एन. डिकेड वर्ल्ड कॉन्फ्रेंस कूट :
(A) I, III, IV, II
(B) II, I, III, IV
(C) III, I, IV, II
(D)I, II, III, IV
उत्तर-D.
74. इको. फेमिनिज्म के विकास का मुख्य आधार क्या है?
(A) औद्योगिक समाज में वनोन्मूलन
(B) स्त्रियों का जीवन एवं प्रकृति से उनका सम्बन्ध
(C) प्रदूषण तथा पर्यावरणीय पतन
(D) वैश्विक ऊष्मीकरण
उत्तर-B
75. सूची-1 को सूची-II के साथ सुमेलित करें :
सूची-I. सूची-II
(नारीवादी) (पुस्तकें)
(a) सिमोन डी बॉवोआ 1. दी डायलेक्टिक्स ऑफ सेक्स
(b) मेरी वॉलस्टोन क्राफ्ट 2. वूमेन’स एस्टेट
(c) सुलामिथ फायरस्टोन 3. दी सेकेण्ड सेक्स
(d) जुलियट मिचेल 4. दी विंडीकेशन ऑफ दी राइट्स ऑफ वूमेन
कूट :
(a)(b)(c)(d)
(A) 3 4 1 2
(B) 3 1 4 2
(C)1 3 2 4
(D)2 1 3 4
उत्तर-A
![यू.जी.सी. नेट परीक्षा दिसम्बर 2012 समाजशास्त्र III हल प्रश्न पत्र आधुनिक भारत [ Objective N.C.E.R.T. M.C.Q’s Modern India]](https://samsamyikduniya.com/wp-content/uploads/2025/09/NK1-jpg-simple-samsamyik-1140x570.jpg)