यू.जी.सी. नेट परीक्षा नवम्बर 2017 -iii
नवम्बर- 2017
1. प्रघटनाविज्ञान का प्रमुख शिल्पकार किसे माना जाता है?
(1) पी. एल. बर्गर
(2) अल्फ्रेड शुद्ध
(3) एंथोनी गिड्डेस
(4) मैक्स वेबर
उत्तर- 2
2.शुद्ध के अनुसार, वेबर ने निम्न में से किसके बारे में नहीं कहा है?
(1) एक कर्ता का अभिप्राय कैसे निर्मित होता है
(2) वे स्वयं और अन्य के बीच के अनूठे और बुनियादी सम्बन्धों को पहचान करने का प्रयास नहीं करते।
(3)(1) और (2) दोनों
(4) उपर्युक्त में से कोई नहीं
उत्तर-3
3. निम्न में से किसने अपने सिद्धांत में दैनिक जीवन और संस्थाओं की सामाजिक संरचना में सामान्य ज्ञान की भूमिका पर प्रकाश डाला है?
(1) पीटर बर्गर
(2) अल्फ्रेड शुद्ध
(3) हेनरी बर्गसन
(4) इर्विंग गाफमैन
उत्तर-1
4. हैरोल्ड गारफिंकेल ने निम्न में से किसको मूलभूत समाजशास्त्रीय प्रघटना माना है?
(1) संस्थाओं द्वारा निर्मित सामाजिक तथ्य
(2)सामाजिक तथ्यों की वस्तुनिष्ठता को सदस्यों की उपलब्धि के रूप में मानना
(3)सामाजिक क्रियाओं की वस्तुनिष्ठता को मानना
(4) सदस्यों द्वारा उपलब्धि और मूल्यों से सामाजिक क्रियाओं का निर्मित होना
उत्तर-2
5. गारफिंकेल के अनुसार नृजाति प्रणाली के बारे में निम्न में से कौन एक प्रमुख बिंदु है?
(1) वे आत्मवाचक रूप से उत्तरदायी होते हैं
(2) नृजाति शास्त्री विवरण प्रदान करते हैं
(3) वे वस्तुनिष्ठ और व्यक्तिनिष्ठ वास्तविकता के लिए उत्तरदायी होते हैं
(4) उपर्युक्त में से कोई नही
उत्तर-1
6. सूची-1 का सूची II से सुमेलित करें:
सूची-1 सूची-II
(कृतियाँ) (लेखक)
(a) प्रेजेंटेशन ऑफ (i) पीटर बर्गर
सेल्फ इन एवरी डे लाइफ
(b) द सोशल कंसट्रक्शन (ii) हैरोल्ड गारफिकेल
ऑफ रियलिटी
(c) द फिनोमोनोलॉजी (iii) इर्विंग गाफॅमैन
ऑफ द सोशल वर्ल्ड
(d) स्टडीज इन एथनोमेथडोलॉजी (iv) अल्फ्रेड शुद्ध
(v) जॉर्ज लुकाक्स
कूट :
(a)(b)(c)(d)
(1) (i)(ii)(iii) (v)
(2)(ii)(iii)(iv)(iv)
(3) (iii)(i)(iv) (ii)
(4) (iv) (i) (iii) (v)
उत्तर-3
7. निम्न में से कौन सी अवधारणा अल्थुजर के सिद्धांत से संबधित नहीं है?
(1) परहितवाद (अल्टुइजम)
(2) ज्ञानमीमांसीय घटना (एपिस्टेमोलॉजिकल ब्रेक)
(3) दमनकारी राज्य तंत्र
(4) विचारधारा
उत्तर-1
8. अलेक्जेंडर के अनुसार निम्न में से कौन सी संरचनात्मक प्रकार्यवाद संबंधित समस्या नहीं है?
(1) प्रति-व्यक्तिवाद (Anti-individualism)
(2) रूढ़िवाद (Conservatism)
(3) एकीकरण (Integration)
(4) आदर्शवाद (Idealism)
उत्तर-3
9. निम्न में से किस के अनुसार ‘आदर्श कथन परिस्थिति’ में बिना किसी अनुचित प्रभुत्व के सभी पक्षों को संवाद करने का समान अवसर प्राप्त होता है?
(1) जे. देरीदा
(2) एल. अल्थुजर
(3) एम. फूको
(4) जे. हेबरमास
उत्तर-4
10. सूची-1 का सूची II के साथ सुमेलित करें और सूचियों के नीचे दिए गये कूट में से सही उत्तर का चयन करेंः
सूची-1 सूची-II
(अवधारणा) (प्रतिपादक)
(a) अतिनिश्चय i अलेक्जेंडर
(b) संरचनाकरण ii गिड्डेन्स
(c) नव-प्रकार्यवाद iii हेबरमास
(d) अविकृत संवाद iv अल्थुजर
कूट :
(a)(b)(c)(d)
(1) (i) (ii) (iii) (iv)
(2) (iv)(ii)(i)(iii)
(3) (iv)(i)(iii)(ii)
(4) (ii)(iii)(iv) (i)
उत्तर-2
11. निम्न में से कौन से फ्रैंकफर्ट स्कूल से संबधित नहीं है?
(a) जे. अलेक्जेंडर
(b) एल अल्धुजर
(c) जे. हेबरमास
(d) ए. गिल्डेन्स
(e) एच. मार्कस्
उत्तर- *
निचे दिये गये कूट से सही उत्तर का चयन किजिए।:
(1) (a), (b)
(2) (a), (b)
(3) (c), (e)
(4) (c), (d)
12. निम्न में से कौन सी मिशैल फूको की रचना नहीं है?
(1) डिसिप्लीन एंड पनिश
(2) रीडिंग कैपिटल
(3) द ऑर्डर आफॅ थिंग्स
(4) मैडनेस एंड सिविलाइजेशन
उत्तर-2
13. संरचनाकरण के सिद्धांत में गिडेन्स निम्न में से किस पर केन्द्रित करते हैं?
(1) संरचनात्मक द्वैतवाद (Structual Dualism)
(2) संरचना द्वैत (Duality of structure)
(3) द्विभाजी संबंध (Dichotomous Relationship)
(4) द्विचर प्रतियोग (Binary Oppositions)
उत्तर-2
14. निम्न में से कौन सा कथन असत्य है ?
(1) ‘विसंरचना’ पद विशेष रूप से जैक्स देरिदा के कार्यों से संबंधित है।
(2) विसंरचना एक उत्तर संरचनावादी बौद्धिक आंदोलन है जो मुख्यतः फ्रांस और अमेरिका में 1960 के दशक से प्रभावी रहा है।
(3) विसंरचना द्विपर अवधारणात्मक प्रणालियों का समर्थन करता है जिसमें सोपानिक परिवेश में एक अवधारणा की प्रधानता होती है।
(4) देरिदा प्रत्यक्षवाद और प्रघटनाविज्ञान दोनों की प्रदान समालोचना करते हैं।
उत्तर-3
15. फूको के मतानुसार ऐतिहासिक प्रलेख एक माध्यम है जिससे कोई समाज प्रलेखन पुंज विकसित करता है और उसे मान्यता प्रदान करता है। इसे जाना जाता है:
(1) प्रोक्ति विश्लेषण
(2) औद्योगिक पुराताव
(3) ज्ञान का पुराताव
(4) प्राग-इतिहास
उत्तर-3
16. सूची-1 को सूची II के साथ सुमेलित कीजिए और सूचियों के नीचे दिए गये कूट में से सही उत्तर का चयन कीजिए:
सूची-1 सूची-II
(अवधारणा) (प्रतिपादक)
(a) ज्ञान और सत्ता i जे. अलेक्जेंडर
(b) संकेतक और संकेतिक ॥ एम. फूको
(c) नियम और संसाधन iii जे. देरीदा
(d) क्रिया और व्यवस्था iv ए. गिड्डेन्स
कूट :
(a)(b)(c)(d)
(1)(ii)(iii)(iv)(i)
(2)(i)(ii)(iii)(iv)
(3)(iv)(iii)(ii)(i)
(4)(ii)(i) (iii)(iv)
उत्तर-1
17. भारत के नृविज्ञानी सर्वेक्षण द्वारा आयोजित ‘पीपुल ऑफ इंडिया’ परियोजना द्वारा भारत में कितने समुदायों की पहचान की गई है?
(1) 3000 4000
(2) 4000-5000
(3) 5000 6000
(4) 6000-7000
उत्तर-2
18. भारत में त्रिभाषी-सूत्र की संस्तुति निम्न में से किसने की थी?
(1) भाषा आयोग
(2) राष्ट्रीय एकता आयोग
(3) राज्य पुनर्गठन आयोग
(4) ज्ञान आयोग (Knowledge Commission)
उत्तर- *
19. भारत के संविधान की आठवीं अनुसूची में सूचीबद्ध भाषाओं की वर्तमान में संख्या है:
(1) 20
(2) 18
(3) 22
(4) 19
उत्तर-3
20. सूची-1 का सूची II से सुमेलित कीजिए:
सूची-1 सूची-II
(आंदोलन का प्रकार) (आंदोलन का नाम)
(a) नृजातीय (i) नागा आंदोलन
(b) सुधारवादी (ii) झारखंड आंदोलन
(c) अलगाववादी (iii) बिरसा मुंडा आंदोलन
(d) उपराष्ट्रवादी (iv) भगत आंदोलन
नीचे दिए गए कूट में से सही उत्तर का चयन करेंः
(a)(b)(c)(d)
(1) (iii)(ii)(i)(iv)
(2) (i)(iv)(iii)(ii)
(3) (i) (ii) (iii) (iv)
(4) (iii) (iv) (i) (ii)
उत्तर-4
21. निम्न में से कौन से कथन सत्य है?
(a) जनजातीय अर्थव्यवस्था में प्रायः बाजार तंत्र होता है।
(b) पारस्पारिकता और पुनर्वितरण जनजातीय अर्थव्यवस्था में प्रचलित समाकलनात्मक प्रतिमान सजित करते हैं।
(c) जनजातीय उत्पादन संविदात्मक और स्वैचिडक होता है
(d) सामाजिक और आर्थिक संस्थाओं का संयोजन आदिम जीवन पद्धति की एक मुख्य विशेषता है।
नीचे दिए गए कूट में से सही उत्तर चुनें :
(1) (a) और (b)
(2) (b) और (d)
(3) (a), (b) और (d)
(4) (a), (b) और (c)
उत्तर- 2
22. सुरजीत सिन्हा का कार्य मुख्यतः निम्न में से किस पर आधारित हैं?
(a) जनजाति-जाति सांतत्यक (Tribe-Caste Continuum)
(b) जनजातीय आंदोलन (Tribal Movements)
(c) क्षेत्र अध्ययन (Field Studies)
(d) धर्म का समाजशास्त्र (Sociology of Religion)
नीचे दिए गए कूट में से सही उत्तर चुनें :
(1) (a), (b)
(2) (b) (c) (d)
(3) (a), (c) (d)
(4) उपर्युक्त सभी
उत्तर-4
23. वह उपागम जो विभिन्न जातियों के लोगों की अधीनता की दशाओं के माध्यम से समाज को समझता है, कहलाता है।
(1) भारतीय विधा उपागम
(2) सभ्यतागत उपागम
(3) उपाश्रिता उपागम
(4) संघर्षवादी उपागम
उत्तर-3
24. एल. ड्युमा के अनुसार निम्न में से कौन जातियों के बीच सरंचनात्मक दूरी बनाये रखने में सहायक है?
(1) भूमि स्वामित्व
(2) आर्थिक प्रस्थिति
(3) शुद्धता और प्रदूषण
(4) राजनीतीक सत्ता
उत्तर-3
25. निम्न में से किसने जाति प्रथा का गुणारोपणात्मक और अन्योन्यक्रियात्मक विश्लेषण किया?
(1) एल. ड्युमा
(2) सुरजीत सिन्हा
(3) एम. एन. श्रीनिवास
(4) डी. पी. मुकर्जी
उत्तर-1
26. निम्न में से किसका यह मानना था कि जनजातियों को सांस्कृतिक स्वायत्तता होनी चाहिए?
(1) एन. के. बोस
(2) डी. पी. मुकर्जी
(3) सुरजीत सिन्हा
(4) जी. एस. घूर्ये
उत्तर-3
27. “गरीबी हटाओ : स्ट्रैटजी आप्शनस” पुस्तक के लेखक हैं:
(1) इंदिरा गांधी
(2) एम. एल. दाँतवाला
(3) थॉमस ग्लैडविन
(4) एस. बागची
उत्तर- 2
28. सूची-1 को सूची II से सुमेलित कीजिए:
सूची-1 सूची-II
(लेखक) (मुद्दे)
(a) एम एन श्रीनिवास (i) समाजों का उद्विकास
(b) टी. पार्सन्स (ii) स्वतंत्र भारत में राष्ट्र निर्माण
(c) रजनी कोठारी (iii) राष्ट्र निर्माण और नागरिकता
(d) राइनहार्ड बेंडिक्स (iv) राज्य और राष्ट्र निर्माण
( नीचे दिए गए कूट में से सही उत्तर का चयन करेंः
(a)(b)(c)(d)
(1) (iv) (i) (iii) (ii)
(2) (ii) (i) (iv) (iii)
(3)(i) (ii) (iii) (iv)
(4) (iii) (iv) (ii)(i)
उत्तर-2
29. नीचे दो कथन दिए गए हैं, एक को अभिकथन (A) तथा दूसरे को तर्क (R) कहा गया हैः
अभिकथन (A): क्षेत्रीय, नृजातीय और धार्मिक असामंजस्य राष्ट्र निर्माण में बाधा पहुँचाते है।
तर्क (R): राजनैतिक अभिजात्यवर्ग की रूचि वोट बैंक बनाने के लिए असामंजस्य पैदा करने में होती है।
नीचे दिए गरे कूट में से सही उत्तर का चयन करें
(1) (A) तथा (R) दोनों सही हैं, और (R), (A) की सही व्याख्या है।
(2) (A) तथा (R) दोनों सही हैं, परंतु (R), (A) की सही व्याख्या नही है।
(3) (A) सही है, परंतु (R) गलत है।
(4) (A) गलत है, परंतु (R) सही है।
उत्तर-1
30. 2011 की जनगणना के अनुसार भारत के किस राज्य में मलिन बस्ती निवासियों की संख्या सबसे अधिक है?
(1) तमिलनाडु
(2) पश्चिम बंगाल
(3) महाराष्ट्र
(4) बिहार
उत्तर-3
31. कौन सा राज्य अपनी कुल आबादी के हिस्से के रूप में भारत की जनसंख्या वृद्धि की प्रतिशतता में सबसे ज्यादा योगदान करता है?
(1) उत्तर प्रदेश
(3) मध्य प्रदेश
(2) बिहार
(4) राजस्थान
उत्तर-2
32. किसने जनसंख्या से निश्चयात्मक और निवारक निरोध की बात की ?
(1) के. डेविस
(3) रॉबर्ट माल्थस
(2) डेविस ग्लास
(4) फ्रैंक नोटेस्टीन
उत्तर-3
33. 2011 की जनगणना के अनुसार भारत में कितने महानगर हैं?
(1) 35
(2) 43
(3) 53
(4) 51
उत्तर-3
34.भारत में 53 महानगर है। उत्तर- (3) व्याख्या 2011 की जनगणना के अनुसार
दुर्खाईम ने आत्महत्याओं को निम्न में से क्या माना ?
(1) सामान्य
(2) असामान्य
(3) वैध
(4) अवैध
उत्तर-1
35. नीचे दो कथन दिए गए हैं। एक को अभिकथन (A) तथा दूसरे को तर्क (R) कहा गया है:
अभिकथन (A): जनगणना अनुमान के अनुसार भारत में लगभग एक चौथाई परुष और महिलाओं की आबादी का पाँचवा हिस्सा अविवाहित रह जाता है।
तर्क (R): भारत में लिंगानुपात निम्न है। नीचे दिए गए कूट में से सही उत्तर
का चयन करें
(1) (A) तथा (R) दोनों सही है, तथा (R), (A) की सही व्याख्या है।
(2) (A) तथा (R) दोनों सही हैं, परंतु (R), (A) की सही व्याख्या नही है।
(3) (A) सही है, परंतु (R) गलत है।
(4) (A) गलत है, परंतु (R) सही है।
उत्तर-2
36. नेशनल क्राइम रिकार्ड ब्यूरो (एन. सी. आर. बी.) के आंकडो के अनुसार मादक द्रव्यों से सम्बंधित आत्महत्याओं की सर्वाधिक दर भारत के किस प्रान्त में पाई गई है?
(1) पंजाब
(3) केरल
(2) आन्ध्र प्रदेश
(4) महाराष्ट्र
उत्तर- 3
37. नीचे दो कथन दिए गए हैं। एक को अभिकथन (A) तथा दूसरे को तर्क (R) कहा गया है:
अभिकथन (A): भारतीय जेलों में अपराधियों का बहुत बड़ा हिस्सा पुरुष हैं।
सामान्यतः महिलायें अपराध का शिकार होती तर्क (R): हैं और वे अपराध करने में शामिल नहीं होती हैं। ?
नीचे दिए गए कूट में से सही उत्तर का चयन करेंः
(1) (A) तथा (R) दोनों सही हैं, तथा (R), (A) की सही व्याख्या है।
(2) (A) तथा (R) दोनों सही हैं, परंतु (R), (A) की सही व्याख्या नही है।
(3) (A) सही है, परंतु (R) गलत है।
(4) (A) गलत है, परंतु (R) सही है।
उत्तर-3
38. समकालीन एन. एस. एस. ओ सर्वेक्षण के अनुसार भारत में मादक पदार्थों का प्रयोग करने वालों की सबसे अधिक प्रतिशतता किस धार्मिक समूह में है?
(1) सिख
(3) हिंदू
(2) इसाई
(4) बौद्ध
उत्तर-2
39. नीचे दो कथन दिए गए हैं। एक को अभिकथन (A) तथा दुसरे को तर्क (R) कहा गया है:
अभिकथन (A): मादक पदार्थों का व्यसन निम्न आय समूहों में अधिक प्रचलित होता है।
तर्क (R): वे अधिक तनावग्रस्त होते हैं और उनके जीवन में सामाजिक आर्थिक समस्यायें अनेक होती हैं। नीचे दिए गए कूट में से सही उत्तर का चयन करें
(1) (A) तथा (R) दोनों सही हैं, तथा (R), (A) की सही व्याख्या है।
(2) (A) तथा (R) दोनों सही हैं, परंतु (R), (A) की सही व्याख्या नही है।
(3) (A) सही है, परंतु (R) गलत है।
(4) (A) गलत है, परंतु (R) सही हैं।
उत्तर-1
40. “नेशन बिल्डिंग एंड सिटिजनशिप” पुस्तक किसने लिखी है?
(1) रेनहार्ड बेंडिक्स
(2) वेंडेल बेल
(3) डब्ल्यू. जे. फोल्ज
(4) सी. जे. फ्रेडरिक
उत्तर-1
41. निम्न में से किसने भारतीय समाज के अध्ययन में रॉबर्ट रैडफिल्ड की ‘लघु एवं बृहत परम्पराओं की अवधारणा’ का अनुप्रयोग किया है?
(1) मिल्टन सिंगर
(2) एम. एन. श्रीनिवास
(3) एस. सी दूबे
(4) योगेश अटल
उत्तर-1
42. योगेन्द्र सिंह के अनुसार उप-सांस्कृतिक पश्चिमीकरण हैः
(1) परसंस्कृतिग्रहण की एक संकलक और खंडात्मक प्रक्रिया है।
(2) सांस्कृतिक आत्मसातकरण की एक संकलक और खंडात्मक प्रक्रिया है।
(3) सांस्कृतिक पश्चता की एक संकलक और खंडात्मक प्रक्रिया है।
(4) सांस्कृतिक सम्मीक्ष की एक संकलक और खंडात्मक प्रक्रिया है।
उत्तर- 1
43. किसने कहा है कि “धर्मनिरपेक्षता भारतीय समाज के आधुनिकीकरण की एक उप-प्रक्रिया है”?
(1) ए. आर. देसाई
(3) टी. के. ऊम्मन
(2) योगेन्द्र सिंह
(4) एम. एन. श्रीनिवास
उत्तर- 2
44. वैश्वीकरण पर विचार करते हुए निम्न में से किसने ‘नेटवर्क सोसायटी’ को महत्व दिया है?
(1) मैन्युअल केस्टेल्स
(3) जुर्गन हेबरमॉस
(2) जिग्मंट बौमैन
(4) उल्रिच बैंक
उत्तर-1
45. “जिस प्रकार कार्य और उत्पादन ने सामाजिक संसक्ति की धुरी और व्यष्टिपरक पहचान का स्त्रोत दोनों रूप में उपभोग को स्थान दिया है, वह उत्तर-आधुनिकता का केंद्रीय तत्त्व है”, निम्न में से कौन वैश्वीकरण पर विचार करते हुए इस विचार का समर्थन करते हैं?
(1) एंथोनी गिड्डेस
(3) जिग्मंट बौमैन
(2) जुर्गन हेबरमॉस
(4) मैन्युअल केस्टेल्स
उत्तर-3
46. निम्न में से किसने ‘द राइज ऑफ द नेटवर्क सोसायटी’ शीर्षक पुस्तक लिखी है?
(1) कोहेन, आई.
(2) शील, डी
(3) कॉलिंस, पी. हिल्स
(4) केस्टेल्स, मैन्युअल
उत्तर-4
47. प्रारंभिक शिक्षा का सार्वभौमीकरण योजना (युनिवर्सलाइजेशन आफॅ एलिमेंटरी एजुकेशन स्कीम) (युईई) के अंतगर्त निम्न में से कौन सी योजना शामिल नहीं की गई है?
(1) एस. पी. क्यू. ई. एम. (मदरसों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने की योजना)
(2) ई. जी. एस./ए. आई. ई. (शिक्षा गारंटी योजना/वैकल्पिक और नवोन्मेषी शिक्षा)
(3) के. जी. बी. वी (कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय)
(4) एस. एस. ए. (सर्व शिक्षा अभियान)
उत्तर-1
48. निम्न में से किसके मतानुसार” भारतीय संविधान में धर्मनिरप विचारों का यह निहितार्थ नहीं है कि सार्वजनिक जीवन और प्रमुख भारतीय समुदायों के बीच संबंधों में इसके प्रतिमानों के प्रति वास्तविक अनुरूपता है”?
(1) एस. सी. दुबे
(3) योगेंद्र सिंह
(2) एम. एन. श्रीनिवास
(4) अजित के. डांडा
उत्तर-3
49. सूची-1 को सूची-II के साथ सुमेलित कीजिए सूची-I सूची-II
(लेखक) (पुस्तक)
(a) अप्पादुराई, अर्जुन (i) स्टोलेन हारवेस्ट
(b) फ्रैंक, ए. जी. (ii) रिओरिएंट : ग्लोबल इकॉनामी
(c) मिर्डल, जी. (iii) मॉडर्निटी एट लार्ज
(d) शिवा, वंदना (iv) एशिअन ड्रामा
नीचे दिए गए कूट में से सही उत्तर का चयन करें
(a)(b) (c) (d)
(1) (i) (ii) (iii) (iv)
(2) (iv) (iii) (ii) (i)
(3) (ii) (i) (iii) (iv)
(4) (iii) (ii) (iv) (i)
उत्तर-4
50. “उत्तर-हरित क्रातिं काल में किसानों ने श्रमिकों को अनुशासित करने के लिए और श्रमिक बाजार के वियोजन/संयोजन के लिए ऋण और आसंजन के तंत्र का प्रयोग किया जिससे श्रमिकों का विसर्वहाराकरण हुआ।” यह किसका कथन है:
(1) पॉल ब्रास
(2) टॉम ब्रास
(3) आंद्रे बेटिल
(4) ए. आर. देसाई
उत्तर-2
51. उस आंदोलन का नाम बतायें जिसकी जड़े सामुदायिक और आर्थिक हैं?
(1) नक्सलवादी आंदोलन
(2) तेभागा आंदोलन
(3) तेलंगाना आंदोलन
(4) मोपला आंदोलन
उत्तर-4
52. ‘द पंजाब पीजेंट इन प्रौसपेरिटी एंड डेब्टः विजडम एंड वेस्ट इन पंजाब विलेज’ पुस्तक के लेखक हैं:
(1) बेडेन-पॉवेल
(2) एफ. जी. बेली
(3) मैल्कॉम एल. डार्लिंग
(4) आई. नटराजन
उत्तर-3
53. उपज में भूस्वामी के हिस्से की आधे भाग से एक तिहाई भाग तक कटौती का संघर्ष निम्न में से किससे संबंधित है?
(1) तेलंगाना आंदोलन (Telangana Movement)
(2) तेभागा आंदोलन (Tebhaga Movement)
(3) किसान सभा आंदोलन (Kisan Sabha Movement)
(4) मोपला विद्रोह आंदोलन
उत्तर-2
54. निम्न में से किस ने “पोस्ट इंडस्ट्रियल सोसायटी” पद का प्रवर्तन किया?
(1) जे. बर्नहम
(2) जे. के. गॉलब्रेथ
(3) डेनियल बेल
(4) आर. डहरेनडॉर्फ
उत्तर-3
55. नीचे दो कथन दिए गए हैं। एक को अभिकथन (A) तथा दुसरे को तर्क (R) कहा गया हैः
अभिकथन (A): एक औद्योगिक समाज में आत्महत्या की दर कृषक समाज की तुलना में काफी अधिक होती है।
तर्क (R): श्रम विभाजन में बढ़ोत्तरी के साथ व्यक्ति की स्वायत्तता बढ़ती है।
नीचे दिए गए कूट में से सही उत्तर का चयन कीजिएः
(1) (A) तथा (R) दोनों सही हैं, तथा (R), (A) की सही व्याख्या है।
(2) (A) तथा (R) दोनों सही हैं, परंतु (R), (A) की सही व्याख्या नही है।
(3) (A) सही है, परंतु (R) गलत है।
(4) (A) गलत है, परंतु (R) सही है।
उत्तर-2
56. ग्रामीण नगरीय प्रवसन जिसके कारण भारत में तीव्र नगरीकरण और औद्योगिकरण हुआ मुख्य रूप से यह किसका परिणाम है?
(1) निर्धनता के कारण विकर्षित करने वाले कारक
(2) नगरीय क्षेत्रों में समृद्धि के कारण आकर्षित करने वाले कारक
(3) विकर्षिक करने और आकर्षित करने वाले दोनों कारक
(4) ग्रामीण क्षेत्रों के समद्धि से विकर्षित करने वाले कारक
उत्तर-3
57. जब नगरीय क्षेत्रों में प्रवसन नगर में औद्यौगिकरण की दर से अधिक हो जाता है, तो यह स्थिति है।
(1) नवरवाद
(2) अति-नगरीकरण
(3) सांस्कृतिक पश्चता (विलम्बना)
(4) उद्योगवाद (Industrialism)
उत्तर-2
58. थॉस्टींन वेबलेन ने अपनी प्रसिद्ध पुस्तक “द थ्योरी आफैं लीजर क्लास ” में अवकाश वर्गों का वर्गीकरण किया है:
(1) दासो और मुक्त मनुष्य में
(2) बुर्जआ और सर्वहारा मे
(3) जंगली, बर्बर और सभ्य में
(4) सही और निर्धन जनता में
उत्तर-3
59. यह किसने कहा कि प्रमाणिक विकास के तीन आधारभूत सिद्धांत हैं। न्याय, धारणीयता और समावेशन ?
(1) हुडले सीयर्स
(2) डेविड कोर्टम
(3) ए. गुन्दर फ्रैंक
(4) अमर्त्य सेन
उत्तर- 2
60. निम्नलिखित में से किस सिद्धांत ने यह तर्क दिया कि, “निर्धनता, श्रम के पर्याप्त के कठोर विभाजन जिसने धनी का पक्ष लिया तथा निर्धन को हाशिए पर धकेला के अंतर्राष्ट्रीय
राजनीतिक अर्थव्यवस्था के विकास का एक प्रत्यक्ष परिणाम है?
(1) विश्व व्यवस्था सिद्धांत
(2) उदारवाद
(3) नव-उदारवाद
(4) उत्तर-आधुनिकवाद
उत्तर-1
61. निम्नलिखित में से कौन-सा गांधीवादी विकास का दृष्टिकोण है?
(a) भौतिक समृद्धि की तुलना में स्वविकास
(b) मुक्त बाजारो का विकास
(c) केन्द्रीयकृत नियोजन
(d) ग्रामों और कुटीर उद्योगो का विकास
कूट:
(1) (a) और (d)
(2) (b) और (c)
(3) (d) और (c)
(4) (b) और (d)
उत्तर-1
62, सूची-1 का सूची-II के साथ सुमेलित कीजिए और सूचियो के नीचे दिए गए कूट में से सही उत्तर चुनेंः
सूची-1 सूची-II
(अनुवाद) (अनुवादक)
(a) स्व विकास i जी. वाट्सन
(b) विश्व व्यवस्था सिद्धांत ii महबूब उल हक
(c) उदार iii आई. वार्ल्सटीन
(d) मानव विकास iv एम. के. गांधी
कूट :
(a)(b)(c)(d)
(1)(iv)(iii)(i)(ii)
(2) (i)(ii)(iv)(iii)
(3)(ii)(i)(iii)(iv)
(4)(iii)(iv)(ii)(i)
उत्तर-1
63. नीचे दो कथन दिए गए हैं। एक अभिकथन (A) तथा दूसरा तर्क (R) कहा गया है:
अभिकथन (A): क्रोड का विकास सदैव इसकी परिधि और अर्धपरिधि के शोषण के द्वारा होता है।
तर्क (R): व्यपार की शर्तें क्रोड द्वारा निर्धारित होती हैं। नीचे दिए गए कूट से सही उत्तर चुनिएः
(1) (A) तथा (R) दोनों सही हैं, तथा (R), (A) की सही व्याख्या है।
(2) (A) तथा (R) दोनों सही हैं, परंतु (R), (A) की सही व्याख्या नही है।
(3) (A) सही है, परंतु (R) गलत है।
(4) (A) गलत है, परंतु (R) सही हैं।
उत्तर-1
64. जनगणना आंकड़ो से जन्म और मृत्यु दरों तथा स्वाभाविक वृद्धि की दरों का अनुमान लगाने की सर्वोत्तम पद्धति किसके द्वारा प्रदान की गई थी?
(1) के. सी. जकारिया
(2) सी. चन्द्रशेखरन
(3) जे. आर. रेले
(4) के. डेविस
उत्तर-3
65. भारत में दोहरी रिपोर्टिंग प्रणाली के पद्धति विज्ञान का संबंध हैः
(1) महत्वपूर्ण पंजीकरण प्रणाली से
(2) राष्ट्रीय प्रतिदर्श सर्वेक्षण से
(3) प्रतिदर्श पंजीकरण प्रणालीसे
(4) जनगणना से
उत्तर-3
66. एक प्रदत प्रवसन अंतराल जिसमें उद्गम का समान क्षेत्र है और गन्तव्य का समान क्षेत्र है के दौरान निवास परिवर्तन की कुल संख्या को जाना जाता हैः
(1) सकल प्रवसन (Gross migration)
(2) शुद्ध प्रवसन (Net migration)
(3) बाह्य प्रवसन (Out migration)
(4) प्रवसन धारा (Migration streams)
उत्तर-4
67. अप्रत्यक्ष जन्मवादी-रोधी नीतियों का उदाहरण कौन-सा है?
(1) विवाह की आयु को बढ़ाना
(2) प्रोत्साहनों का प्रावधान
(3) गर्भपात को उदार बनाना
(4) गर्भनिरोधकों की व्यवस्था
उत्तर-2
68. भारत में चिकित्सीय गर्भपात अधिनियम किस वर्ष पारित किया गया था ?
(1) 1982
(2) 1972
(3) 1985
(4) 1975
उत्तर- *
69. संयुक्त राष्ट्र के सदस्य राज्यों द्वारा विश्व जनसंख्या कार्य योजना का प्रारूप कहाँ तैयार और स्वीकार किया गया था?
(1) मेक्सिको सम्मेलन
(2) बुखारेस्ट सम्मेलन
(3) काहिरा सम्मेलन
(4) कोपेनहेगेन शिखर सम्मेलन
उत्तर-2
70. कौन-सा नारी-वादी सिद्धांत यह तर्क देता है कि पितृसत्तात्मक व्यवस्था महिलाओं के उत्पीड़न का प्रमुख और सार्वभौमिक कारण है और पुरुषों को दी गई शक्ति समस्या का मूल कारण हैः
(1) सांस्कृतिक नारीवाद (Cultural feminism)
(2) उदारवादी नारीवाद (Liberal feminism)
(3) अतिवादी नारीवाद (Radical feminism)
(4) समाजवादी नारीवाद (Socialist feminism)
उत्तर-3
71. निम्नलिखित में से किसने बालिका के समाजीकरण के लिए महत्वपूर्ण संसाधन के रूप में शिक्षा पर मुख्य रूप से ध्यान केन्द्रित किया है?
(1) एफ. एगनेस
(2) पोलिन कोलेन्डा
(3) आई. अग्निहोत्री
(4) करूना चानना
उत्तर-4
72. सूची-1 को सूची-11 के साथ सुमेलित कीजिए और सूचियों के नीचे दिए गए कूट से सही उत्तर का चयन कीजिए
सूची-1 सूची-II
(लेखक) (मुद्दे)
(a) शर्मिला रेगे (i) वैधव्य
(b) उर्वशी बुटालिया (ii) दलित महिलाएँ
(c) मार्था ए. चेन (iii) लिंग और भूमि अधिकार
(d) बीना अग्रवाल (iv) महिला और संघर्ष
कूट :
(a)(b)(c)(d)
(1)(ii)(iv)(i)(iii)
(2)(i)(ii)(iii)(iv)
(3)(iv)(iii)(ii)(i)
(4)(ii)(iv)(iii)(i)
उत्तर-1
73. निम्नलिखित में से कौन-सी कृति लीला दुबे की नहीं है?
(1) रिफ्लेक्शन्स ऑन द विमेन्स मूवमेंट इन इंडिया
(2) वूमून एंड किन्शिप
(3) एन्थ्रोपोलोजिकल एक्सप्लोरेशन्स इन जेन्डर
(4) मैट्रिलिनी एंड इस्लाम
उत्तर-1
74. भारत में वर्ष 2001 को किस वर्ष के रूप में घोषित किया था?
(1) महिला अध्ययन के विकास का वर्ष
(2) महिला और पंचायती राज वर्ष
(3) बालिका शिक्षा वर्ष
(4) महिला सशक्तीकरण वर्ष
उत्तर-4
75. निम्नलिखित समाजशास्त्रियों में से किसने दुखः प्रकट किया है कि एक संस्था के रूप में जाति की बाधक भूमिका तथा प्रतिक्रियावादी महत्त्व अभी भी भारतीय अर्थव्यवस्था के छात्रों द्वारा बहुत ही अपर्याप्त रूप से समझा गया है?
(1) ए.आर. देसाई
(2) डी.पी. मुखर्जी
(3) एम.एन. श्रीनिवास
(4) लुईस ड्यूमों
उत्तर-1
![यू.जी.सी. नेट परीक्षा नवम्बर 2017 -iii आधुनिक भारत [ Objective N.C.E.R.T. M.C.Q’s Modern India]](https://samsamyikduniya.com/wp-content/uploads/2025/09/NK1-jpg-simple-samsamyik-1140x570.jpg)