यू.जी.सी. नेट परीक्षा, दिसम्बर 2006
हिन्दी : द्वितीय प्रश्न-पत्र
हल प्रश्न-पत्र
नोट-इस प्रश्न-पत्र में पचास (50) बहु-विकल्पीय प्रश्न हैं। प्रत्येक प्रश्नों के दो (2) अंक निर्धारित हैं। विद्यार्थी सभी प्रश्नों के उत्तर दें।
1. खड़ी बोली कहां बोली जाती है?
(A) झांसी
(B) कानपुर
(C) मेरठ
(D) अलीगढ़
उत्तर-C
2. नागरी लिपि का विकास किस लिपि से हुआ है ?
(A) खरोष्ठी
(B) ब्राह्मी
(C) नागलिपि
(D) हिब्रू
उत्तर-B
3. दक्षिण भारत हिन्दी प्रचार सभा का मुख्यालय कहां है?
(A) वर्धा
(B) बंगलौर
(C) हैदराबाद
(D) मद्रास
उत्तर-D
4. ‘प” ध्वनि का उच्चारण स्थान है :
(A) दन्त्य
(B) ओष्ठ्य
(C) मूर्धन्य
(D) कण्ठ्य
उत्तर-B
5. गोस्वामी गोकुलनाथ द्वारा लिखित ग्रन्थ का नाम है :
(A) ज्ञानमंजरी
(B) हितोपदेश
(C) भुवन दीपिका
(D) चौरासी वैष्णवों की वार्ता
उत्तर-D
6. ‘आल्हाखण्ड’ का रचयिता कौन है?
(A) चन्दबरदाई
(B) जगनिक
(C) नरपति नाल्ह
(D) अब्दुल रहमान
उत्तर-B
7. इनमें से कौन ‘आलवार’ महिला सन्त है?
(A) आण्डाल
(B) अक्कामाशी
(C) सहजोबाई
(D) मीराबाई
उत्तर-A
8. तुलसीकृत कृष्ण-काव्य कौन-सा है ?
(A) कृष्णायन
(B) कृष्ण चरित
(C) कृष्ण चन्द्रिका
(D) कृष्ण गीतावली
उत्तर-D
9. ‘प्रभुजी तुम चन्दन हम पानी’ किसकी पंक्ति है?
(A) सन्त दादूदयाल
(B) रैदास
(C) सन्त पीपा
(D) सन्त पल्टूदास
उत्तर-B
10. इनमें से कौन रीतिबद्ध नहीं है ?
(A) मतिराम
(B) केशवदास’
(C) घनानन्द
(D) चिन्तामणि
उत्तर-C
11. कौन-सा लेखक भारतेन्दु मण्डल का नहीं है?
(A) प्रतापनारायण मिश्र
(B) बालकृष्ण भट्ट
(C) प्रेमघन
(D) श्रीधर पाठक
उत्तर-D
12. ‘एक भारतीय आत्मा’ नाम से कविता की रचना की :
(A) मैथिलीशरण गुप्त ने
(B) माखनलाल चतुर्वेदी ने
(C) सोहनलाल द्विवेदी ने
(D) बालकृष्ण शर्मा ‘नवीन’ ने
उत्तर-B
13. इनमें से कौन-सा नाम सही है ?
(A) पहला तारसप्तक
(B) दूसरा तारसप्तक
(C) तारसप्तक
(D) तीसरा तारसप्तक
उत्तर-C
14. अज्ञेय की कौन-सी रचना यात्रा पर आधारित है ?
(A) एक बूंद सहसा उछली
(B) आत्मनेपद
(C) बावरा अहेरी
(D) जयदोल
उत्तर-A
15. कौन-सी रचना शमशेर बहादुर सिंह की है?
(A) पीली छतरीवाली लड़की
(B) पीली रात
(C) पीली आंधी
(D) एक पीली शाम
उत्तर-A
16. प्रपद्यवाद किसका पर्याय है ?
(A) नई कविता
(B) नकेनवाद
(C) अकविता
(D) प्रयोगवाद
उत्तर-B
17. ‘कटराबी आरजू’ किसकी रचना है?
(A) असगर बजाहत
(B) गुलशेरखां शानी
(C) राही मासूम रजा
(D) अब्दुल बिस्मिल्ला
उत्तर-A
18. ‘नेपथ्य राग’ किसका नाटक है ?
(A) मीराकान्त
(B) मृणाल पाण्डेय.
(C) त्रिपुरारी शर्मा
(D) कुसुम कुमार
उत्तर-A
19. रुद्रट वक्रोक्ति को शब्दालंकार मानते हैं, इसे अर्थालंकार किसने माना है ?
(A) दण्डी
(C) वामन
(D) आनन्दवर्धन
(B) क्षेमेन्द्र
उत्तर-A
20. इनमें से कौन भरतमुनि के रस-सूत्र का व्याख्याकार है?
(A) मम्मट
(B) भट्टलोल्लट
(C) भामह
(D) क्षेमेन्द्र
उत्तर-B
21. निम्नलिखित रचनाओं का सही अनुक्रम क्या है?
(A) पहला राजा, बकरी, स्कन्दगुप्त, कोर्टमार्शल
(B) कोर्टमार्शल, स्कन्दगुप्त, पहला राजा, बकरी
(C) स्कन्दगुप्त, पहला राजा, बकरी, कोर्टमार्शल
(D) बकरी, कोर्टमार्शल, पहला राजा, स्कन्दगुप्त
उत्तर-C
22. निम्नलिखित कविताओं का सही अनुक्रम क्या है?
(A) मुक्ति-प्रसंग, संसद से सड़क तक, अपनी केवल धार, आवाज की भी जगह है
(B) संसद से सड़क तक, आवाज की भी जगह है, मुक्ति-प्रसंग, अपनी केवल धार
(C) अपनी केवल धार, आवाज की भी जगह है, मुक्ति प्रसंग, संसद से सड़क तक
(D) आवाज की भी जगह है, संसद से सड़क तक, मुक्ति-प्रसंग, अपनी केवल धार
उत्तर-B
23. निम्नलिखित कृतियों का सही अनुक्रम क्या है?
(A) पानी के प्राचीर, जंगल जहां से शुरू होता है, मैला-आंचल, लोकऋण
(B) लोकऋण, मैला-आंचल, जंगल जहां से शुरू होता है, पानी के प्राचीर
(C) जंगल जहां से शुरू होता है, लोकऋण, पानी के प्राचीर,
मैला-आंचल
(D) मैला-आंचल, पानी के प्राचीर, लोकऋण, जंगल जहां से शुरू होता है
उत्तर-D
24. निम्नलिखित पत्रिकाओं के प्रकाशन का सही अनुक्रम क्या है?
(A) हंस, आलोचना, रविवार, सरस्वती
(B) आलोचना, सरस्वती, रविवार, हंस
(C) रविवार, हंस, सरस्वती, आलोचना
(D) सरस्वती, हंस, आलोचना, रविवार
उत्तर-D
25. निम्नलिखित कहानियों का सही अनुक्रम कौन-सा है?
(A) कफन, वापसी, पुरस्कार, राजा निरवंशिया
(B) वापसी, कफन, राजा निरवंशिया, पुरस्कार
(C) राजा निरवंशिया, वापसी, पुरस्कार, कफन
(D) पुरस्कार, कफन, राजा निरवंशिया, वापसी
उत्तर-D
26. निम्नलिखित निबन्धों का सही अनुक्रम कौन-सा है?
(A) प्रबन्ध-प्रतिमा, अतीत के चलचित्र, ठेले पर हिमालय, प्रिया-नीलकण्ठी
(B) अतीत के चलचित्र, प्रिया-नीलकण्ठी, ठेले पर हिमालय, प्रबन्ध-प्रतिमा
(C) ठेले पर हिमालय, प्रिया-नीलकण्ठी, प्रबन्ध-प्रतिमा, अतीत के चलचित्र
(D) प्रिया-नीलकण्ठी, ठेले पर हिमालय, प्रबन्ध-प्रतिमा, अतीत के चलचित्र
उत्तर-B
27. निम्नलिखित का सही अनुक्रम क्या है ?
(A) नकेनवाद, प्रगतिवाद, छायावाद, हालावाद
(B) हालावाद, प्रगतिवाद, नकेनवाद, छायावाद
(C) छायावाद, हालावाद, प्रगतिवाद, नकेनवाद
(D) प्रगतिवाद, नकेनवाद, हालावाद, छायावाद
उत्तर-C
28. रामचरितमानस के ‘काण्डों’ का सही अनुक्रम क्या है?
(A) अरण्य काण्ड, किष्किन्धा काण्ड, अयोध्या काण्ड, बाल काण्ड
(B) बाल काण्ड, अयोध्या काण्ड, अरण्य काण्ड, किष्किन्धा काण्ड
(C) बाल काण्ड, किष्किन्धा काण्ड, अरण्य काण्ड, अयोध्या काण्ड
(D) अयोध्या काण्ड, अरण्य काण्ड, बाल काण्ड, किष्किन्धा काण्ड
उत्तर-B
29. काव्यशास्त्र के इन ग्रन्थों को रचनाकार के नाम से सुमेलित कीजिए।
(a) ध्वन्यालोक (i) आचार्य विश्वनाथ
(b) साहित्यदर्पण (ii) मम्मट
(c) रसगंगाधर (iii) आनन्दवर्धन
(d) काव्यप्रकाश (iv) पण्डितराज जगन्नाथ
(v) राजशेखर
कूट :
(a)(b)(c)(d)
(A)(v)(iii)(ii)(i)
(B)(iii)(i)(iv)(ii)
(C)(i)(iv)(iii)(ii)
(D)(iv)(i)(ii)(iii)
उत्तर-B
30. इन रचनाकारों को उनकी रचनाओं के साथ सुमेलित कीजिए।
(a) गुलाबराय (i) सिंहावलोकन
(b) बच्चन (ii) मेरी असफलताएं
(c) वियोगीहरि (iii) नीड़ का निर्माण फिर-फिर
(d) यशपाल (iv) मेरा जीवन-प्रवाह
(v) अथातो घुमक्कड़ जिज्ञासा
कूट :
(a)(b)(c)(d)
(A)(ii)(iii)(iv)(i)
(B)(iii)(iv)(v)(ii)
(C)(ii)(iv)(iii)(i)
(D) (i)(iii)(ii)(iv)
उत्तर-A
31. निम्नलिखित आलोचकों तथा उनकी कृतियों का सुमेलन कीजिए।
(a) हजौरीप्रसाद द्विवेदी (i) नए साहित्य का सौन्दर्यशास्त्र
(b) नगेन्द्र (ii) छायावाद का पतन
(c) देवराज (iii) मानवमूल्य और साहित्य
(d) मुक्तिबोध (iv) कबीर
(v) रस-सिद्धान्त
कूट :
(a)(b)(c)(d)
(A)(v)(iii)(i)(ii)
(B)(iv)(ii)(i)(v)
(C)(iv)(v)(ii)(i)
(D)(i)(iii)(ii)(iv)
उत्तर-C
32. पत्रिकाओं का सम्पादकों के साथ सुमेलन कीजिए।
(a) हिन्दी प्रदीप (i) पं. जुगल किशोर
(b) बंगदूत (ii) निराला
(c) उदन्त-मार्तदण्ड (iii) बालकृष्ण भट्ट
(d) मतवाला (iv) राजा राममोहन राय
(v) रामवृक्ष बेनीपुरी
कूट :
(a)(b)(c)(d)
(A)(iii)(iv)(i)(ii)
(B)(iv)(i)(ii)(iii)
(C)(iii)(ii)(iv)(v)
(D)(i)(iv)(ii)(iii)
उत्तर-A
33. कवियों और कृतियों का सुमेलन कीजिए।
(a) केशवदास (i) ललित ललाम
(b) मतिराम (ii) रसिक प्रिया
(c) भूषण (iii) भाव विलास
(d) देव (iv) आर्गासप्तशदी
(v) शिवाबावनी
कूट :
(a)(b)(c)(d)
(A)(v)(iii)(ii)(i)
(B)(ii)(i)(v)(iii)
(C)(iv)(v)(i)(ii)
(D)(ii)(iv)(iii)(i)
उत्तर-B
34. निम्नलिखित पंक्तियों और कवियों का सुमेलन कीजिए।
(a) ‘कनक कदलि पर सिंह समारल ता पर मेरु समाने’ (i) घनानन्द
(b) ‘नैन नचाय मुसकाय, लला फिर कही (ii) रसखान
आइयो खेलन होरी’
(c) ‘अति सूधो सनेह को मारग है’ (iii) विद्यापति
( d) ‘मोर पखा सिर ऊपर (iv) मतिराम
राखि हों, गुंज की माल गले
पहिरौगी’
(v) पद्माकर
कूट :
(a)(b)(c)(d)
(A)(ii)(iii)(i)(iv)
(B)(iii)(v)(i)(ii)
(C)(v)(ii)(i)(iii)
(D)(iv)(iii)(ii)(v)
उत्तर-B
35. निम्नलिखित काव्य पंक्तियों को कवियों से सुमेलित कीजिए।
(a) स्नेह निर्झर बह रहा है (i) प्रसाद
(b) ओ! वरुणा की शान्त कछार (ii) हरिऔध
(c) सखि ! वे मुझसे कहकर जाते (iii) निराला
(d) दिवस का अवसान समीप था (iv) मैथिलीशरण गुप्त
(v) महादेवी वर्मा
कूट :
(a)(b)(c)(d)
(A)(i)(ii)(v)(iii)
(B)(iv)(i)(iii)(ii)
(C)(ii)(iii)(v)(i)
(D)(iii)(i)(iv)(ii)
उत्तर-D
36. निम्नलिखित पात्रों को नाट्य कृतियों से सुमेलित कीजिए।
(a) स्कन्दगुप्त (i) विशु
(b) कोणार्क (ii) विलोम
(c) ओषाढ़ का एक दिन (iii) प्रपंचबुद्धि
(d) सूर्य की पहली किरण से अन्तिम किरण (iv) शीलवती
(v) दाण्ड्यायन
कूट :
(a)(b)(c)(d)
(A)(iv)(i)(iii)(ii)
(B)(ii)(iii)(i)(iv)
(C)(iii)(i)(ii)(iv)
(D)(v).(iv)(iii)(ii)
उत्तर-C
37. निम्नलिखित रचनाकारों और रचनाओं को सुमेलित कीजिए।
(a) जैनेन्द्र (i) वे दिन
(b) निर्मल वर्मा (ii) जूठन
(c) ओमप्रकाश वाल्भिकी (iii) आओ पें पें घर चले
(d) प्रभा खेतान (iv) मुक्तिबोध
(v) यह पथ बन्धु था
कूट :
(a)(b)(c)(d)
(A)(iv)(i)(ii)(iii)
(B)(iii)(v)(i)(ii)
(C)(iii)(ii)(iv)(i)
(D)(i)(iii)(ii)(v)
उत्तर-A
38. निम्नलिखित कवियों और कृतियों को सुमेलित कीजिए।
(a) सुमित्रानन्दन पन्त (i) लहर
(b) जयशंकर प्रसाद (ii) स्वर्णधूलि
(c) निराला (iii) एकान्त संगीत
(d) हरिवंशराय बच्चन (iv) बावरा अहेरी
(v) अर्चना
कूट :
(a)(b)(c)(d)
(A)(iii)(i)(iv)(v)
(B)(i)(iii)(ii)(iv)
(C)(iv)(ii)(i)(iii)
(D)(ii)(i)(v)(iii)
उत्तर-D
निर्देश- प्रश्न संख्या 39 से 45 तक दी गई स्थापनाओं (Assertion) और तर्कों (Reasons) को ध्यानपूर्वक पढ़कर बहु-विकल्पीय उत्तरों में से सही उत्तर का चयन करें :
39. स्थापना (Assertion) (A) : मिथक मानव इतिहास को समझने का द्वार है।
तर्क (Reason) (R) :क्योंकि ये इतिहास की भांति तथ्यात्मक होते हैं।
(A) (A) गलत (R) सही
(B) (A) सही (R) गलत
(C) (A) और (R) दोनों सही
(D) (A) और (R) दोनों गलत
उत्तर-D
40. स्थापना (Assertion) (A): पश्चिम के नए ज्ञानोदय ने
बहुस्तरीय वर्चस्ववाद को बढ़ावा दिया।
तर्क (Reason) (R) :उसी कारण साहित्य में विकेन्द्रीकरण की प्रवृत्ति बढ़ी।
(A) (A) सही (R) गलत
(B) (A) गलत (R) सही
(C) (A) और (R) दोनों सही
(D) (A) और (R) दोनों गलत
उत्तर-C
41. रहस्यवाद की कविताओं में सबसे अधिक विरक्तिजनक दो बातें होती हैं-भावों में सच्चाई का अभाव और व्यंजना की कृत्रिमता ।
तर्क (Reason) (R) : क्योंकि भावों का सम्बन्ध विशुद्ध अध्यात्म से होता है।
(A) (A) सही (R) गलत
(B) (A) और (R) दोनों गलत
(C) (A) गलत (R) सही
(D) (A) और (R) दोनों सही
उत्तर-A
42. स्थापना (Assertion) (A): साधारणीकरण की अवस्था में सामाजिक या दर्शक भाव मुक्त होकर एकाग्र चित्त से ररा का अनुभव करता है।
तर्क (Reason) (R) : इसीलिए पश्चिमी नाट्य चिन्तक ब्रेब्त ने भी इस बात का समर्थन किया है।
(A) (A) गलत (R) सही
(B) (A) और (R) दोनों सही
(C) (A) और (R) दोनों गलत
(D) (A) सही (R) गलत
उत्तर-D
43. स्थापना (Assertion) (A): कला सौन्दर्य का विधान करती. है।
तर्क (Reason) (R) : कविता में असुन्दर और कुरूप वस्तुओं का वर्णन भी कलात्मक सौन्दर्य के अन्तर्गत आता है।
(A) (A) और (R) दोनों गलत
(B) (A) और (R) दोनों सही
(C) (A) सही (R) गलत
(D) (A) गलत (R) सही
उत्तर-B
44. स्थापना (Assertion) (A): क्लिष्ट या अनेकार्थवाची शब्दों के द्वारा अनेक अर्थ के अभिधान में शब्द श्लेष अलंकार होता है।
तर्क (Reason) (R):क्योंकि इसमें सार्थक अथवा निरर्थक शब्दों की आवृत्ति होती है।
(A) (A) सही (R) गलत
(B) (A) गलत (R) सही
(C) (A) और (R) दोनों गलत
(D) (A) और (R) दोनों सही
उत्तर-A
45. स्थापना (Assertion) (A): ज्यों-ज्यों सत्यता बढ़ती गई त्यों- त्यों मनुष्य की ज्ञानसत्ता बुद्धि व्यवसायात्मक होती गई।
तर्क (Reason) (R) : क्योंकि इसमें भावसत्ता का अभाव है।
(A) (A) और (R) दोनों गलत
(B) (A) सही (R) गलत
(C) (A) और (R) दोनों सही
(D) (A) गलत (R) सही
उत्तर-B
निर्देश- निम्नलिखित अवतरण को ध्यानपूर्वक पढ़ें और उससे सम्बन्धित प्रश्नों (प्रश्न सं. 46 से 50) के उत्तरों के लिए दिए गए बहु-विकल्पों में से सही विकल्प का चयन करें।
शासन की पहुंच प्रवृत्ति और निवृत्ति की बाहरी व्यवस्था तक ही होती है। उनके मूल या मर्म तक उनकी गति नहीं होती। भीतरी या सच्ची प्रवृत्ति-निवृत्ति को जागरित रखने वाली शक्ति कविता है जो धर्म क्षेत्र में शक्ति भावना को जगाती रहती है। भक्ति धर्म की रसात्मक अनुभूति है। अपने मंगल और लोक के मंगल का संगम उसी के भीतर दिखाई पड़ता है। इस संगम के लिए प्रकृति के क्षेत्र के बीच मनुष्य को अपने हृदय के प्रसार का अभ्यास करना चाहिए। जिस प्रकार ज्ञान नरसत्ता के प्रसार के लिए है, उसी प्रकार हृदय भी। रागात्मिका वृत्ति के प्रसार के बिना विश्वं के साथ जीवन का प्रकृत सामंजस्य घटित नहीं हो सकता। जब मनुष्य के सुख और आनन्द का मेल शेष प्रकृति के सुख-सौन्दर्य के साथ हो जाएगा। जब उसकी
रक्षा का भाव तृणगुल्म, वृक्ष लता, पशु-पक्षी, कीट-पतंग सबकी रक्षा के भाव के साथ समन्वित हो जाएगा, तब उसके अवतार का उद्देश्य पूर्ण हो जाएगा और वह जगत का सच्चा प्रतिनिधि हो जाएगा। काव्य योग की साधना इसी भूमि पर पहुंचाने के लिए है।
46. भक्ति किसे कहते हैं ?
(A) प्रेम की आनन्दात्मक अनुभूति को
(B) भगवान के प्रति प्रेमानुभूति को
(C) लोक की आनन्दात्मक अनुभूति को
(D) धर्म की रसात्मक अनुभूति को
उत्तर-D
47. अपने मंगल और लोक के मंगल के संगम के लिए मनुष्य को अपने हृदय के प्रसार का अभ्यास कहां करना चाहिए?
(A) सांसारिक जीवन में
(B) प्रकृति के क्षेत्र में
(C) लोक जीवन में
(D) राजनीतिक जीवन में
उत्तर-B
48. शासन की पहुंच कहां तक होती है ?
(A) प्रवृत्ति-निवृत्ति की बाहरी व्यवस्था तक
(B) शासन की पहुंच हर क्षेत्र में होती है
(C) प्रवृत्ति-निवृत्ति के मर्म तक
(D) प्रवृत्ति-निवृत्ति की सम्पूर्ण व्यवस्था तक
उत्तर-A
49. किस वृत्ति के प्रसार से संसार के साथ जीवन का प्रकृत सामंजस्य घटित होता है?
(A) आनन्दवृत्ति के प्रसार से
(B) धर्मवृत्ति के प्रसार से
(C) रागात्मिक वृत्ति के प्रसार से
(D) कर्म वृत्ति के प्रसार से
उत्तर-C
50. धर्म के क्षेत्र में शक्ति भावना किससे जागती है?
(A) भक्ति भावना से
(B) धर्म भावना से
(C) सामाजिक भावना से
(D) कविता शक्ति से
उत्तर-D
![यू.जी.सी.नेट हिन्दी दिसम्बर- 2006 हिन्दी : द्वितीय हल प्रश्न आधुनिक भारत [ Objective N.C.E.R.T. M.C.Q’s Modern India]](https://samsamyikduniya.com/wp-content/uploads/2025/09/NK1-jpg-simple-samsamyik-1140x570.jpg)