यू.जी.सी. नेट परीक्षा नवम्बर 2017 समाजशास्त्र -ii
नवम्बर- 2017
1. निम्नलिखित में से किसने समाजशास्त्र की परिभाषा सामूहिक प्रतिनिधित्व के क्रमबद्ध अध्ययन के रूप में दी है?
(A) काल मार्क्स
(B) इमाईल दुर्खाईम
(C) अगस्ट कॉम्त
(D) मैक्स वेबर
उत्तर-B
2.निम्नलिखित में से यह किसकी परिभाषा है कि, “समुदाय सामाजिक जीवन जीने का एक स्थान है जिसमें कुछ सीमा तक सुसंगति पायी जाती है?”
(A) आर. एम. मैकाइवर और सी. एच. पेज
(B) किम्बैल यंग और डब्ल्यू. एफ. ऑगबर्न
(3) हेनरी जोन्हान
(4) किंग्स्ले डेविस
उत्तर-A
3. निम्नलिखित में से किसने “अनिवार्यतः समन्वित संघ” की अवधारणा को प्रतिपादन किया गया है?
(A) कोज़र
(B) डैहरेनडॉर्फ
(C) कोलिन्स
(D) मार्क्स
उत्तर-B
4. ‘पुरस्कार और दंड भूमिका प्रत्याशा से सम्बन्धित है।’ जिसे जाना जाता है:
(A) लोकरीति (Mores)
(B) लोकाचार (फोकवेज) (Folk ways)
(C) मानदंड (Norms)
(D) संस्वीकृति (Sanctions)
उत्तर-D
5. सूची-1 का सूची II से सुमेलित कीजिएः
सूची-1 सूची-II
(अवधारणाएँ) (अर्थ)
(a) समुदाय (Community) i जाति (Caste)
(b) संस्था (Institution) ii साझा मूल्य (Shared values)
(c) संघ iii श्रमिक संघ (Trade union)
(Association)
(d) संस्कृति iv हम की भावना(We feeling)
(Culture)
नीचे दिए गये कूट में से सही उत्तर चुनिएः
(a)(b)(c)(d)
(A)(ii)(i) (iv) (iii)
(B)(iii)(ii)(i)(iv)
(C)(iv)(i)(iii)(ii)
(D)(i)(iv)(ii)(iii)
उत्तर-C
6. निम्नलिखित में से किसने पारम्परिक एवं आधुनिक समाजों को समझने में क्रमशः ‘प्रस्थिति और संविदा’ की अवधारणाओं का उपयोग किया है?
(A) आर. लिन्टन
(B) हेनरी मेन
(C) आर. के. मर्टन
(D) एस.एफ नाडेल
उत्तर-B
7.निम्नलिखित में से यह किसका तर्क है कि ‘सम्मान को विशिष्ट सकारात्मक अथवा नकारात्मक सामाजिक आकलन के पदों में’ प्रस्थिति समूह की पहचान की जा सकती है?
(A) राल्फ लिन्टन
(B) मैक्स वेबर
(C) एस.एफ नाडेल
(D) ए. के. रोसी
उत्तर-B
8. सामाजिक संरचना के अपने सिद्धान्त में किसने ‘भूमिका’ का Jiej Ce’ मूलभूत’, ‘पर्याप्तः प्रासंगिक’ और ‘परिधीय के रूप में किया है?
(A) ए.आर रैडक्लिफ-ब्राउन
(B) एस. एफ. नाडेल
(C) जी. पी. मर्डोक
(D) सी. लेवी-स्ट्रॉस
उत्तर-B
9. सूची-1 का सूची II से सुमेलित कीजिए:
सूची-1 सूची-II
(लेखक) (ग्रंथ)
(a) जी. सिमेल i सोशल आर्गनाइजेशन
(b) सी.एच. कुले ii द मेट्रोपालिस एंड मेन्टल लाइफ
(c) आर. फर्थ iii द ह्यूमैन ग्रुप्स
(d) जी.सी. होमन्स iv ह्यूमैन टाइप्स
नीचे दिए गये कूट में से सही उत्तर चुनिएः
(a) (b) (c) (d)
(1)(ii)(i)(iv)(iii)
(2) (i)(iii)(iv)(ii)
(3)(ii)(iii)(iv)(i)
(4)(i)(ii)(iii)(iv)
उत्तर-A
10. यह किसका कथन है कि धार्मिक अनुष्ठानों का प्रकार्य समाज के सदस्यों पर समाज की नैतिक श्रेष्ठता की अभिपुष्टी करना है?
(A) जेम्स फ्रेजर
(B) इमाईल दुर्खाईम
(C) ए. आर. रैडक्लिफ-ब्राउन
(D) बी. मैलिनॉवस्की
11. नीचे दो कथन दिए गए हैं, एक अभिकथन (A) एवं दूसरा तर्क (R) है:
अभिकधन (A): सजातीय विवाह आज भी भारतीय समाज में प्रचलित है।
तर्क (R): अधिकाशंतः लोग अपनी जाति में ही विवाह करना पंसद करते हैं।
नीचे दिए गये कूट में से सही उत्तर चुनिएः
(A) (A) और (R) दोनों सही हैं, तथा (R), (A) की सही व्याख्या है।
(B) (A) और (R) दोनों सही हैं, परन्तु (R), (A) की सही व्याख्या नहीं है।
(C) (A) सही है, परन्तु (R) गलत है।
(D) (A) गलत है, परन्तु (R) सही हैं।
उत्तर-A
12. ‘सोशिओलॉजी आफॅ इकॉनामिक लाईफ’ नामक पुस्तक किसने लिखी है?
(A) वेबर
(B) स्मेल्सर
(C) पारसन्स
(D) मर्टन
उत्तर-B
13. समाजीकरण इसको भी कहा जाता हैः
(A) परसंस्कृतिग्ग्रहण (Weber)
(B) सांस्कृतिक प्रसार (Smelser)
(C) संस्कृतिग्रहण (Parsons)
(D) उपर्युक्त सभी (Merton)
उत्तर-C
14. यह किसने कहा है.” जाति भारतीय समाज में एक संस्थागत सामाजिक स्तरीकरण का निर्माण करता है परंतु वर्ग से जुड़े सिद्धांत की भी इसमें महत्वपूर्ण भूमिका होती है”?”
(A) आन्द्रे बेतेई
(B) योगेन्द्र सिंह
(D) दीपांकर गुप्ता
(D) एम. एस. ए. राव
उत्तर-B
15. समाजीकरण है
(a) किसी समाज के लिए पूर्वापेक्षा
( Pre-requisite for any society)
(b) किसी सामाजिक जीवन के लिए अनिवार्य
(Essential to any social life)
(c) सामाजिक रूपों का सांस्कृतिक और सामाजिक पुनरूत्पादन
(Cultural and social reproduction of social
forms)
(d) संस्कृत का प्रसार
(Diffusion of culture)
नीचे दिए गए कूट से सही उत्तर चुनें-
कूट :
(A) (a), (b), (c)
(B) (b), (c), (d)
(C) (c), (d), (a)
(D) (d), (a), (b)
उत्तर-A
16. समाजीकरण के संज्ञानात्मक विकास का सिद्धांत किसने प्रतिपादित किया है?
(A) मार्क्स
(B) फ्रायड
(C) पियाजे
(D) कूले
उत्तर-C
17. समाजीकरण के किसके सिद्धांत में यह दर्शाया है कि ‘सामाजीकरण पारिवारिक संबंधों के माध्यम से नैतिक और वैयक्तिक पहचान प्राप्त करने की एक प्रक्रिया है’?
(A) पियाजे
(B) फ्रायड
(C) दुर्खाईम
(D) मीड
उत्तर-B
18. पदानुक्रम में विभिन्न स्तरों के बीच व्यक्तियों का संचलन कहलाता है:
(A) सामाजिक पदानुक्रम (Socil hierarchy)
(B) सामाजिक गतिशीलता (Social mobility)
(C) उपरिमुखी गतिशीलता (Upward mobility)
(D) निम्नमुखी गतिशीलता (Downward mobility)
उत्तर-B
19. यह किसका कथन है कि, यद्यपि आर्थिक, सामाजिक और राजनीतिक स्तर स्वतंत्र हैं, परन्तु वे स्तरीकृत समाज में दिन प्रति दिन के जीवन की स्थिति में एक दूसरे से संधियुक्त होते हैं?
(A) डेविस
(B) मार्क्स
(C) मूर
(D) वेबर
उत्तर-D
20. निम्नलिखित में से यह किसका कथन है कि “स्तरीकरण किसी समाज की आवश्यकता हेतु सार्वभौमिक रूप से आवश्यक है ताकि महत्वपूर्ण सामाजिक पदों को भरे जाने हेतु व्यक्तियों को प्रेरित किया जा सके”?
(A) मार्क्स
(B) डेविस और मूर
(C) वेबर
(D) बेन्डिक्स और लिपसेट
उत्तर-B
21. यह किसका विचार है कि क्रांति इतिहास का इंजन है?
(A) ई. कांट
(B) के. मार्क्स
(C) जी. डब्ल्यू. एफ. हीगेल
(D) एफ एन्जिल्स
उत्तर-B
22. सूची-1 का सूची II के साथ सुमेलित कीजिए और सूचियों के नीचे दिए गये कूट में से सही उत्तर चुनेंः
सूची-1 सूची-II
(कृति) (लेखक)
(a) डायनामिक्स ऑफ कलचरल चेंज (i) जी. मिरडाल
(b) एनालाइसिस (ii) पी. सी. लॉयड
आफॅ सोशल चेंज
(c) अफ्रीका इन सोशल चेंज (iii) बी. मैलिनॉवस्की
(d) एशियन ड्रामा (iv) जी. विल्सन
(v) डब्ल्यू. एफ. आगबर्न और एम. एफ. निमकॉफ
नीचे दिए गये कूट में से सही उत्तर चुनिएः
(a)(b)(c)(d)
(A) (iii)(iv)(ii)(i)
(B) (i)(iii)(iv)(ii)
(C) (iv)(iii)(ii)(ii)
(D) (ii)(iii)(i)( iv)
उत्तर-A
23. वह कौन-सा सैद्धान्तिक उपागम है जिसमें समाजों की अवधारणा ‘सामाजिक व्यवस्था’ के रूप में की जाती है तथा ‘सामाजिक संरचना’ के विशिष्ट लक्षणों की व्याख्या इन व्यवस्थाओं के 2 अनुरक्षण में उनके योगदान के पदों में की जाती है?
(A) संरचनावाद (Structuralism)
(B) प्रकार्यवाद (Functionalism)
(C) संरचनात्मक-विभेदीकरण (Structural-differentiation)
(D) संरचनात्मक-प्रकार्यवाद (Structural-Functionalism)
उत्तर-D
– 24. सूची-1 का सूची II के साथ सुमेलित कीजिए।
सूची-1 सूची-II
(लेखक) (ग्रंथ)
(a) एस. एफ. नाडेल (i) स्ट्रक्चर एण्ड फंक्शन इन प्रिमिटिव सोसाइटी
(b) ए. आर. रैडक्लिफ-ब्राउन
(ii) ए साइंटिफिक थ्योरी ऑफ कल्चर एण्ड अदर एस्सेज
(c) बी. मैलिनॉवस्की (iii) स्ट्रक्चरल अन्थ्रोपोलॉजी
(d) सी. लेवी स्ट्रॉस (iv) द थ्योरी आफॅ सोशल स्ट्रक्चर
नीचे दिए गये कूट में से सही उत्तर चुनिएः
(a)(b)(c)(d)
(A) (i)(ii)(iii)(iv)
(B)(iv)(ii)(i)(iii)
(C)(ii)(iii)(iv)(i)
(D)(iv)(i)(ii)(iii)
उत्तर-D
25. निम्नलिखित में से किसके अनुसार संस्कृति उन सिद्धातों को मूर्त रूप देती है जो मानव की आवश्यक विशेषताओं ‘द्विआधारी वर्गीकरण व्यवस्थाओं’ को प्रतिबंधित करते हैं?
(A) ए आर रैडक्लिफ ब्राउन
(B) एस एफ नाडेल
(C) सी लेवी स्ट्रॉस
(D) टालकॉट पार्सन्स
उत्तर-C
26. निम्नलिखित में से किसने ‘तुलनात्मक विधि’ नामक मानवशास्त्र के एक रूपांतर का समर्थन किया है?
(A) ई. दुर्खाईम
(B) ए. आर रैडक्लिफ ब्राउन
(C) बी. मैलिनॉवस्की
(D) एफ. बोआज
उत्तर-B
27. निम्नलिखित में से कौन-सा कथन मैलिनॉवास्की के अनुसार neneनहीं है?
(A) मैलिनॉवस्की मुख्य रूप से शारीरिक तथा मनोवैज्ञानिक आवश्यकताओं के पदों में प्रकार्य के बारे में बताता है।
(B) मैलिनॉवस्की को प्रकार्यवादी नहीं कहा जा सकता क्योंकि उनका अनुभूतिमूलक यथार्थ से मोह था।
(C) मैलिनॉवस्की का मानवशास्त्र में शाक्तिशाली प्रभाव बना हुआ है।
(D) मैलिनॉवस्की सावधानी पूर्वक किये गये क्षेत्रीय अनुसंधान में सतत उपस्थित नज़र आते है।
उत्तर-B
28. आर के मर्टन के लिए निम्नलिखित में से संदर्भ समूह के निर्माण हेतु कौन सा आधार है?
(A) सापेक्ष समानता (Relative Similarity)
(B) सापेक्ष असमानता (Relative Dissimilarity)
(C) सापेक्ष वंचन (Relative deprivation)
(D) सापेक्ष जटिलता (Relative complexity)
उत्तर-C
29. दुर्खाईम का सर्वाधिक महत्वपूर्ण पद्धति शास्त्रीय योगदान हैः
(A) प्रकार्यात्मक विश्लेषण (Functional analysis)
(B) आदर्श व्यवहार का अध्ययन
(Study of normative behaviour)
(C) संरचनात्मक सूत्र प्रतिपादन
(Structural formulations)
(D) निराधार कल्पना और अनुमान (कंजक्चर एण्ड गैस)
(Conjecture and guess)
उत्तर-A
30. सामाजिक व्यवस्था के बारे में टालकॉट पार्सन्स का विश्लेषण निम्नलिखित में से किस सिद्धांत पर आधारित है?
(A) समस्थिति (हामिओस्टैसिस) (Homeostasis)
(B) प्रकट प्रकार्य (Manifest functions)
(C) डारविन के सिद्धांत (Darwin’s principles)
(D) भौतिक नियम (Physical Laws)
उत्तर-A
31. मैक्स वेबर के अनुसार, सामाजिक विज्ञानों में निम्नलिखित में से कौन-सा अवश्य होना चाहिए?
(A) मूल्य पूर्वग्रह (Value Bias)
(B) मूल्य निर्णय (Value Judgement)
(C) मूल्य प्रासंगिकता (Value Relevance)
(D) मूल्य स्वतंत्रता (Value Freedom)
उत्तर-C
32. मीड की कृति में संपूर्ण समुदाय की मनोवृत्ति अथवा किसी खेल में पूरी टीम की मनोवृत्ति को निम्न में से क्या पद कहा जाता है?
(A) आत्म प्रत्यक्षण (Self Perception)
(B) सामान्यीकृत अन्य (Generalized Other)
(C) सामाजिक कृत्य (Social Act)
(D) ऐंद्रिय उद्दीपन (Sensuous Stimulation)
उत्तर-B
33. निम्नलिखित में से कौन सा ब्लूमर के प्रतीकात्मक अन्तः क्रियाबाद का मूलभूत सिद्धांत नहीं है?
(A) मनुष्य के पास सोचने की क्षमता है जबकि निम्न कोटि के जानवरों के पास यह क्षमता नहीं है।
(B) सोचने की क्षमता का निर्माण सामाजिक अन्तः क्रिया से होता है।
(C) अर्थ तथा प्रतीक लोगों को भिन्न मानवीय कार्य तथा अन्योन्यक्क्रिया सुनिश्चितपूर्वक करने को अनुमत करते हैं।
(D) अन्तः क्रिया की अवधि में लोग कोई रूपान्तर अथवा परिवर्तन करने में असमर्थ होते हैं।
उत्तर-D
34. निम्नलिखित में से किसने अपने सिद्धांत में ‘अवशेष (रेसिड्यूज) तथा ‘व्युत्पत्ती’ (डेरिवेटिव्ज) की अवधारणा प्रतिपादित की?
(A) सी. एच. मीड
(B) जी. मोस्का
(C) सी. डब्ल्यू. मिल्स
(D) वी. परेटो
उत्तर-D
35. मार्क्स के अनुसार, पूँजीवाद समाज में मजदूर निम्नलिखित में से किससे विसंबंधित हो जाते हैं?
(a) उत्पादक कार्यकलाप (Productiove Activity)
(b) साथी मजदूर (Fellow Wokers)
(c) उत्पाद (Product)
(d) अपनी प्रजाति (स्पीजीस बीइंग) (Own Species Being)
(e) परिवार के सदस्य (Family Members)
निचे दिए गए कूट से सही उत्तर का चयन कीजिएः
(A) (a),(b), (c),(e),
(B) (a), (d), (e)
(C) (b), (c), (d)
(D) (a), (b), (c), (d)
उत्तर-D
36. निम्नलिखित में से किसके अनुसार, ‘सामाजिक संरचनाओं को पुनरावर्ती सूक्ष्म अन्योन्यक्रिया के प्रतिमान में अनुभाविक रूप से परिवर्तित किया जा सकता है’?
(A) के. मार्क्स (K. Marx)
(B) एल. ए. कोजर(L.A Coser)
(C) आर. कालिन्स (R. Collins)
(D) एस. एफ. नाडेल (S. F. Nadel)
उत्तर-C
37. डैहरेनडॉर्फ ने अपने द्वन्द्व के सिद्धांत में तीन प्रकार के समूहों में भेद बताया है, वे हैं:
(A) अर्थ, रूचि, संघर्ष (Quasi, Interest, Conflict)
(B) अर्थ, मध्यवर्ती, संघर्ष
(Quasi, Intermediate, Conflict)
(C) रूचि, अप्रकट, प्रकट
(Interes, Latent, Manifest)
(D) संघर्ष, सर्वसम्मत, अर्थ
(Conflict, Consensus, Quasi)
उत्तर-A
38. “द फंक्शन्स ऑफ सोशल कन्फलिक्ट” नामक पुस्तक के लेखक कौन हैं?
(A) जेफरी अलेक्जेन्डर
(B) लेविस ए. कोज़र
(C) रैन्डाल कॉलिन्स
(D) राल्फ डैहरेनडॉर्फ
उत्तर-B
39. यह किसका तर्क है कि पद्धतिकीय रूप से सामाजिक तथ्यों के साथ वस्तुओं की तरह व्यवहार किया जा सकता है?
(A) वेबर
(B) कॉम्टे
(C) दुर्खाईम
(D) रैडक्लिफ-ब्राउन
उत्तर-C
40. सामाजिक अनुसंधान में वस्तुपरकता का क्या अर्थ है?
(a) बाह्य संसार का वर्णन
(b) आंतरिक संसार का वर्णन
(c) यथा विद्यमान संसार का निरूपण
(d) हमारी अवधारणाओं से स्वतंत्र
नीचे दिए गये कूट से सही उत्तर का चयन कीजिए:
(A) (a), (b), (c)
(B) (b), (c), (d)
(C) (b), (a), (d)
(D) (a), (c), (d)
उत्तर-D
41. सूची-1 का सूची II के साथ सुमेलित कीजिए।
सूची-1 सूची-II
(अवधारणा) (समाजशास्त्री)
(a) समझना (वर्स्टहेन) i- कॉम्टे
(b)सामाजिक तथ्य ii-दुर्खाईम
(c) तीन चरणों का नियम iii-रैंडक्लिफ-ब्राउन
(d) समाज का प्राकृतिक विज्ञान iv -वेबर
नीचे दिए गये कूट से सही उत्तर का चयन कीजिएः
(a)(b)(c)(d)
(A)i (ii)(iii)(iv)
(B)(ii)(iii)(iv)(i)
(C)(ii)(i)(iv)(ii)
(D)(iv)(ii)(i)(iii)
उत्तर-D
42. यह किसका कथन है कि “मानव अध्ययन का सरोकार व्यक्तित्व और संस्कृति के प्ररूपों के निर्माण से होना चाहिए”?
(A) वेबर
(B) डिल्थे
(C) कार-सौंडर्स
(D) रिकर्ट
उत्तर-B
43. किसी विशेष समय बिंदु पर आंकड़ा संग्रहण वाला अध्ययन अभिकल्प कहलाता है:
(A) सहगण अध्ययन (कोहोर्ट स्टडी) (Cohort Study)
(B) प्रवृत्ति अध्ययन (Trend Study)
(C) प्रतिनिध्यात्मक अध्ययन (Cross sectional study)
(D) देशांतरिक अध्ययन (Longitudinal study)
उत्तर-C
–
44. किसी यादृच्छिक प्रतिदर्श के रूप में विशेषक की पूर्व शर्त है:
(A) अनुसंधानकर्ता को उत्तरदाता का पूर्वपरीक्षण करना चाहिए।
(B) अनुसंधानकर्ता को मार्गदर्शी अध्ययन अवश्य करना चाहिए।
(C) किसी प्रदत्त जनसंख्या में से कम से कम 100 उत्तरदाताओं का चयन किया जाना चाहिये।
(D) जनसंख्या के प्रत्येक सदस्य को चयन किये जाने का समान अवसर अवश्य मिलना चाहिए।
उत्तर-D
45. यह किसका कथन है, “मैंने अपना शोध असहभागी प्रेक्षक के रूप में प्रारम्भ किया था। जैसे ही मैं समुदाय में स्वीकृत हुआ, मैने स्वयं को लगभग गैर-प्रेक्षक सहभागी के रूप में पाया”?
(A) बी. मैलिनॉवस्की
(B) ई. दुर्खाईम
(C) विलियम एफ. व्हाइट
(D) एन एण्डर्सन
उत्तर-C
46. जब एक चर गुणात्मक तथा दूसरा चर मात्रात्मक हो, तो उन दोनों के बीच सह परिवर्ती ज्ञात करने के लिए किस मापन का उपयोग किया जाएगा?
(A) युल्स क्यु ‘Q’
(B) फाई गुणांक ”
(C) रैंक सहसंबंध ”
(D) काई-स्क्वैयर x²
उत्तर-D
47. जब एक सामाजिक अनुसंधान में दो भिन्न-भिन्न अवसरों पर उन्हीं व्यक्तियों द्वारा वही परीक्षण पूरा किया जाता है, तो यह कहलाता है:
(A) सामान्य विश्वसनीयता
(B) वैकल्पिक रूप विश्वसनीयता
(C) परीक्षण-पुनर्परीक्षण विश्वसनीयता
(D) विभक्तार्थ विश्वसनीयता
उत्तर-C
48. निम्नलिखित में से किस स्थिति में किसी परीक्षण को वैध माना जाता है?
(A) यह उसी को मापता हो जिसकी माप के लिये यह विनिर्दिष्ट है।
(B) अवलोकनों से अपेक्षित आंकड़े प्राप्त हुए हैं।
(C) आंकड़ों की गुणवत्ता सही है।
(D) यह अनियोजित तथ्यों की माप के लिए अपेक्षित हों।
उत्तर-A
49. निम्नलिखित में से किस औसत के साथ बीजगणितीय रूप से हेर-फेर नहीं किया जा सकता है?
(A) माध्य
(B) माध्यिका
(C) बहुलक
(D) उपयुक्त में से कोई नहीं
उत्तर-C
50. प्रयोगात्मक अभिकल्प वाला अध्ययनः
(A) सामाजिक विज्ञान शोध में बहुत सामान्य है।
(B) विरल होता है परन्तु सामाजिक विज्ञान शोध मे संभव है।
(C) सामाजिक विज्ञान शोध मे असंभव है।
(D) सामाजिक शोथ में सबसे सरल है।
उत्तर-B
![यू.जी.सी. नेट परीक्षा नवम्बर 2017 समाजशास्त्र -ii आधुनिक भारत [ Objective N.C.E.R.T. M.C.Q’s Modern India]](https://samsamyikduniya.com/wp-content/uploads/2025/09/NK1-jpg-simple-samsamyik-1140x570.jpg)