यू. जी. सी. नेट परीक्षा, जून 2007
हिन्दी : द्वितीय प्रश्न-पत्र
हल प्रश्न-पत्र
निर्देश इस प्रश्न-पत्र में पचास (50) बहु-विकल्पीय प्रश्न हैं। प्रत्येक प्रश्न के दो (2) अंक निर्धारित हैं। विद्यार्थी सभी प्रश्नों के उत्तर दीजिए।
1. निम्नलिखित बोलियों में से कौन-सी बोली उत्तर प्रदेश में नहीं बोली जाती?
(A) अवधी
(B) ब्रज
(C) मैथिली
(D) खड़ी बोली
उत्तर-C
2. ‘पुरानी हिन्दी’ नामकरण किसने किया ?
(A) हजारी प्रसाद द्विवेदी
(B) रामचन्द्र शुक्ल
(C) इंशा अल्ला खां
(D) चन्द्रधर शर्मा गुलेरी
उत्तर-D
3. हिन्दी को राजभाषा के रूप में मान्यता कब मिली?
(A) 26 जनवरी, 1950
(B) 14 सितम्बर, 1949
(C) 15 अगस्त, 1947
(D) 14 सितम्बर, 1955
उत्तर-A
4. ‘छ’ ध्वनि का उच्चारण स्थान है :
(A) दन्त्य
(B) ओष्ठ्य
(C) तालव्य
(D) वर्त्य
उत्तर-A
5. किन रचनाकारों की भाषा को ‘संघभाषा’ कहा गया?
(A) बौद्ध-सिद्ध
(B) जैन मुनि
(C) सन्त कवि
(D) रासक परम्परा के कवि
उत्तर-A
6. कौन-सी कृति जायसी की है?
(A) मधुमालती
(C) कन्हावत
(B) मृगावती
(D) अनुराग बांसुरी
उत्तर-C
7. हिन्दी साहित्य के आरम्भिक काल को सिद्ध-सामन्त काल किसने कहा?
(A) रामकुमार वर्मा
(B) राहुल सांकृत्यायन
(C) गणपतिचन्द्र गुप्त
(D) मिश्र बन्धु
उत्तर-B
8. मध्वाचार्य किस सम्प्रदाय के संस्थापक हैं?
(A) द्वैत
(B) अद्वैत
(C) शुद्धाद्वैत
(D) विशिष्टाद्वैत
उत्तर-A
9. तुलसीदास की किस रचना का सम्बन्ध ज्योतिष से है?
(A) रामलला नहछू
(B) जानकी मंगल
(C) हनुमान-बाहुक
(D) रामाज्ञा प्रश्न
उत्तर-D
10. निम्नलिखित में से कौन-से रीतिसिद्ध कवि हैं?
(A) देव
(B) बिहारी
(C) मतिराम
(D) पद्माकर
उत्तर-B
11. हिन्दी प्रदीप के सम्पादक थे :
(A) भारतेन्दु हरिशचन्द्र
(B) बालकृष्ण भट्ट
(C) प्रेमघन
(D) राधाकृष्ण दास
उत्तर-B
12. ‘शेर सिंह का शस्त्र समर्पण’ के रचनाकार हैं :
(A) सूर्यकान्त त्रिपाठी निराला
(B) रामधारी सिंह दिनकर
(C) सुभद्रा कुमारी चौहान
(D) जयशंकर प्रसाद
उत्तर-D
13. ‘कवि कुछ ऐसी तान सुनाओ, जिससे उथल-पुथल मच जाए’ – किसकी पंक्ति है?
(A) बालकृष्ण शर्मा ‘नवीन’
(B) रामनरेश त्रिपाठी
(C) माखनलाल चतुर्वेदी
(D) सोहनलाल द्विवेदी
उत्तर-C
14. इनमें से कौन ‘नकेनवादी’रचनाकार नहीं है?
(A) नलिन विलोचन शर्मा
(B) केसरी कुमार
(C) केदारनाथ सिंह
(D) नरेश
उत्तर-C
15. ‘हरिजन गाथा’ किसकी रचना है?
(A) धूमिल
(B) नागार्जुन
(C) लीलाधर जगूड़ी
(D) आलोक धन्वा
उत्तर-B
16. इनमें से कौन-सी रचना कृष्णा सोबती की है?
(A) विजन
(B) आंवा
(C) जिन्दगीनामा
(D) चितकोबरा
उत्तर-C
17. ‘ताज महल का टेंडर’ किसका नाटक है?
(A) अजय शुक्ला
(B) स्वदेश दीपक
(C) सुशील कुमार सिंह
(D) विभुकुमार
उत्तर-A
18. अनुमितिवाद की अवधारणा किसकी है?
(A) भट्टनायक
(C) भट्ट लोल्लट
(B) विश्वनाथ
(D) शंकुक
उत्तर-D
19. अलंकारों को काव्य का शोभाकारक धर्म किसने माना?
(A) भामह
(B) दण्डी
(C) मम्मट
(D) क्षेमेन्द्र
उत्तर-B
20. भक्ति को रस रूप में प्रतिष्ठित करने वाले आचार्य हैं :
(A) मधुसूदन सरस्वती
(B) जीव गोस्वामी
(C) वल्लभाचार्य
(D) रूप गोस्वामी
उत्तर-D
21. निम्नलिखित रचनाओं का सही अनुक्रम क्या है?
(A) कीर्तिलता, रामचरित मानस, रसराज, प्रिय-प्रवास
(B) प्रिस-प्रवास, रसराज, रामचरित मानस, कीर्तिलता
(C) रामचरित मानस, प्रिस-प्रवास, कीर्तिलता, रसराज
(D) रसराज, प्रिस-प्रवास, कीर्तिलता, रामचरित मानस
उत्तर-A
22. निम्नलिखित कृतियों का सही अनुक्रम कौन-सा है?
(A) नये पत्ते, आंसू, ग्रंथि, ठंडा लोहा
(B) ठंडा लोहा, ग्रंथि, आंसू, नये पत्ते
(C) आंसू, ग्रंथि, नये पत्ते, ठंडा लोहा
(D) नये पत्ते, ठंडा लोहा, ग्रंथि, आंसू
उत्तर-C
23. निम्नलिखित उपन्यासों का सही अनुक्रम क्या है?
(A) झूठा सच, राग दरबारी, चन्द्रकांता, गोदान
(B) चन्द्रकांता, गोदान, झूठा सच, राग दरबारी
(C) गोदान, राग दरबारी, झूठा सच, चन्द्रकांता
(D) राग दरबारी, झूठा सच, चन्द्रकांता, गोदान
उत्तर-C
24. निम्नलिखित नाटकों का सही अनुक्रम क्या है?
(A) राम की लड़ाई, ध्रुव स्वामिनी, आधे-अधूरे, विद्या सुन्दर
(B) ध्रुव स्वामिनी, आधे-अधूरे, राम की लड़ाई, विद्या सुन्दर
(C) विद्या सुन्दर, राम की लड़ाई, आधे-अधूरे, ध्रुव स्वामिनी
(D) विद्या सुन्दर, ध्रुव स्वामिनी, आधे-अधूरे, राम की लड़ाई
उत्तर-D
25. निम्नलिखित पत्रिकाओं का सही अनुक्रम कौन-सा है?
(A) पूर्वग्रह, कथादेश, मतवाला, हिन्दुस्तान
(B) हिन्दुस्तान, कथादेश, पूर्वग्रह, मतवाला
(C) मतवाला, हिन्दुस्तान, पूर्वग्रह, कथादेश
(D) कथादेश, पूर्वग्रह, मतवाला, हिन्दुस्तान
उत्तर-C
26. निम्नलिखित कहानियों का सही अनुक्रम कौन-सा है?
(A) तिरिछ, शरणागत, तीसरी कसम, उसने कहा था
(B) तीसरी कसम, तिरिछ, शरणागत, उसने कहा था
(C) उसने कहा था, शरणागत, तीसरी कसम, तिरिछ
(D) शरणागत, तीसरी कसम, तिरिछ, उसने कहा था
उत्तर-C
27. निम्नलिखित निबन्धों का सही अनुक्रम क्या है?
(A) चिन्तामणि, अशोक के फूल, छितवन की छांह, रस-आखेटक
(B) रस-आखेटक, अशोक के फूल, छितवन की छांह, चिन्तामणि
(C) चिन्तामणि, रस-आखेटक, छितवन की छांह, अशोक के फूल,
(D) अशोक के फूल, छितवन की छांह, चिन्तामणि, रस-आखेटक
उत्तर-A
28. निम्नलिखित का सही अनुक्रम कौन-सा है?
(A) अस्तित्ववाद, संरचनावाद, यथार्थवाद, मनोविश्ले-षणवाद
(B) यथार्थवाद, मनोविश्लेषणवाद, अस्तित्ववाद, संरचनावाद,
(C) मनोविश्लेषणवाद, संरचनावाद, अस्तित्ववाद, यथार्थवाद,
(D) संरचनावाद, यथार्थवाद, अस्तित्ववाद, मनोविश्ले-षणवाद
उत्तर-B
29. इन रचनाओं को उनके लेखकों के साथ सुमेलित कीजिए:
(a) रेखाएं बोल उठी (i) महादेवी वर्मा
(b) अतीत के चलचित्र (ii) रामकुमार वर्मा
(c) जिन्दगी मुसकायी (iii) देवेन्द्र सत्यार्थी
(d) मील का पत्थर (iv) श्रीलाल शुक्ल
(v) कन्हैयालाल मिश्र प्रभाकर
(a) (b) (c) (d)
(A) (ii) (v) (i) (iv)
(B) (iii) (ii) (v) (iv)
(C) (v) (iv) (i) (iii)
(D) (iii) (i) (v) (ii)
उत्तर-D
30. इन साहित्येतिहास ग्रन्थों को उनके लेखकों के साथ सुमेलित कीजिए :
(a) हिन्दी साहित्य का नया इतिहास (i) रामकुमार वर्मा
(b) हिन्दी साहित्य का वैज्ञानिक इतिहास (ii) गणपित चन्द्र गुप्त
(c) हिन्दी साहित्य का आलोचनात्मक इतिहास (iii) राम स्वरूप चतुर्वेदी
(d) हिन्दी साहित्य की संवदेना का विकास (iv) लक्ष्मी सागर वाष्र्णेय
(v) बच्चन सिंह
(a)(b)(c)(d)
(A)(v)(ii)(i)(iii)
(B)(ii)(iii)(iv)(i)
(C)(iii)(i)(v)(ii)
(D)(i)(iv)(iii)(ii)
उत्तर-A
31. इन काव्य पंक्तियों को उनके कवियों के साथ सुमेलित कीजिए:
(a) पेट पीठ दोनों मिलकर हैं एक (i) दिनकर
(b) सांप तुम सभ्य हुए नहीं (ii) धूमिल
(c) एक आदमी रोटी बेलता है (iii) निराला
(d) श्वानों को मिलाता दूध भात भूखे बालक अकुलाते हैं (iv) नागार्जुन
(v) अज्ञेय
(a)(b)(c)(d)
(A)(iv)(v)(i)(ii)
(B)(v)(i)(iv)(iii)
(C)(iii)(v)(ii)(i)
(D)(i)(ii)(v)(iii)
उत्तर-C
32. इन काव्य पंक्तियों को उनके कवियों के साथ सुमेलित कीजिए :
(a) अति सूधो सनेह को मारग है (i) पद्माकर
(b) साजि चतुरंग वीर रंग में तुरंग चढ़ि (ii) भिखारी दास
(c) गुलगुली गिल में गलीचा है गुनीजन हैं (iii) भूषण
(d) आगे के कवि रीझिहै तो कविताई न तो राधिका (iv) बोधा
कन्हाई सुमिरन कौं बहानौ है
(v) घनानन्द
(a)(b)(c)(d)
(A)(iv)(i)(iii)(v)
(B)(v)(iii)(iv)(i)
(C)(ii)(v)(i)(iii)
(D)(v)(iii)(i)(ii)
उत्तर-B
33. इन रचनाओ को उनकी काव्य भाषा के साथ सुमेलित कीजिए
(a) विजयपाल रासो (i) हिन्दवी
(b) चर्यागीत (ii) अपभ्रश
(c) कीर्तिलता (iii) सधाभाषा
(d) खुसरो की पहेलिया (iv) मैथिली
(v) ब्रजभाषा
(a)(b)(c)(d)
(A)(ii)(v)(iv)(i)
(B)(iv)(i)(iii)(ii)
(C)(i)(iii)(iv)(i)
(D)(iii)(v)(i)(iv)
उत्तर-C
34. इन सस्थाओं को उनके स्थानों के साथ सुमेलित कीजिए:
(a) नागरी प्रचारिणी सभा (i) दिल्ली
(b) साहित्य अकादमी (ii) मद्रास
(c) एशियाटिक सोसायटी (iii) काशी
(d) राष्ट्रभाषा प्रचार समिति (iv) कलकत्ता
(v) वर्धा
(a)(b)(c)(d)
(A)(iv)(v)(i)(ii)
(B)(i)(iii)(v)(iv)
(C)(iii)(ii)(iv)
(D)(iii)(i)(iv)(v)
उत्तर-D
35. इन नाटकों को उनके नाटककारों के साथ सुमेलित कीजिए
(a) कोमल गांधार (i) भीष्म साहनी
(b) मुक्ति का रहस्य (ii) सुरेन्द्र वर्मा
(c) करफ्यू (iii) लक्ष्मीनारायण मिश्र
(d) माधवी (iv) शंकर शेष
(v) लक्ष्मीनारायण लाल
(a)(b)(c)(d)
(A)(iv)(iii)(v)(i)
(B)(ii)(v)(i)(iii)
(C)(iv)(ii)(v)(i)
(D)(i)(iii)(ii)(v)
उत्तर-A
36. इन चरित्रों को उनके नाटकों के साथ सुमेलित कीजिए :
(a) सुन्दरी (i) चन्द्रगुप्त
(b) कल्याणी (ii) देहान्तर
(c) उर्वी (iii) शकुन्तला की अंगूठी
(d) कनक (iv) लहरों के राज हंस
(v) पहला राजा
(a)(b)(c)(d)
(A)(iv)(i)(v) (iii)
(B)(iii)(ii)(i)(v)
(C)(v)(i)(iii)(ii)
(D)(i)(iv)(v) (iii)
उत्तर-A
37. इन कविताओं को उनके कवियों के साथ सुमेलित कीजिए:
(A) परिवर्तन (i) अज्ञेय
(B) यमुना के प्रति (ii) पंत
(C) पेशोला की प्रतिध्वनि (iii) निराला
(D) सोन मछली (iv) धर्मवीर भारती
(v) प्रसाद
(a)(b)(c)(d)
(A)(iii)(iv)(i)
(B)(iii)(v)(ii)(v)
(C)(ii)(iii)(v)(i)
(D)(v)(ii)(i)(i)(iii)
38. निम्नलिखित पत्रिकाओं को उनके सम्पादकों के साथ सुमेलित कीजिए :
(a) पहल (i) कमला प्रसाद
(b) वसुधा (ii) नन्दकिशोर नवल
(c) तद्भव (iii) ज्ञान रंजन
(d) कथाक्रम (iv) अखिलेश
(v) शैलेन्द्र सागर
(a) (b) (c) (d)
(A)(i)(ii)(iii)(v)
(B)(iii)(i)(iv)(v)
(C)(v)(ii)(i)(iii)
(D)(iii)(i)(v)(ii)
निर्देश : प्रश्न संख्या 39 से 45 तक दी गई स्थापनाओं और तर्कों को ध्यानपूर्वक पढ़कर बहुविकल्पीय उत्तरों में से सही उत्तर का चयन करें।
39. स्थापना (A): मिथक सामूहिक जीवन का संचित अनुभव है।
तर्क (R) : क्योंकि इसे सामाजिक स्तर पर विश्वास का व्यापक आधार प्राप्त होता है।
(A) (A) सही (R) गलत
(B) (A) गलत (R) सही
(C) (A) और (R) दोनों सही
(D) (A) और (R) दोनों गलत
उत्तर-
40. स्थापना (A): उत्तर आधुनिकता के अनुसार तकनीक मनुष्यता की शत्रु है।
तर्क (R) : क्योंकि इससे मानव की नैसार्गिकता समाप्त हो गई और उसका अपनी प्रकृति से अलगाव हो गया।
(A) (A) सही (R) दोनों गलत है
(B) (A) सही (R) गलत
(C) (A) गलत (R) सही
(D) (A) और (R) दोनों सही
उत्तर-D
41- स्थापना(A): संसार में मनुष्य जाति के बीच कविता ह्दय के भावों को लेकर ही उठी है।’ यह धारणा आज तक चली आ रही है।
तर्क (R): क्योंकि कविता का सम्वन्ध कल्पना से है, यथार्थ से नही।
(A) (A) और (R) दोनों गलत
(B) (A) सही (R) गलत
(C) (A) और (R) दोनों सही
(D) (A) गलत (R) सही
उत्तर-B
42. स्थापना (A) : काव्य की आत्मा रस है और गुण रस के धर्म हैं।
तर्क (R) : क्योंकि गुण रस के उपकारक हैं।
(A) (A) सही (R) गलत
(B) (A) और (R) दोनों सही
(C) (A) और (R) दोनों गलत
(D) (A) गलत. (R) सही
उत्तर-B
43. स्थापना (A): खण्ड काव्य में जीवन का खण्ड-चित्र प्रस्तुत किया जाता है।
तर्क (R) : इसीलिए यह चरित काव्य का एक विशेष भेद है।
(A) (A) और (R) दोनों गलत
(B) (A) गलत (R) सही
(C) (A) सही (R) गलत
(D) (A) और (R) दोनों सही
उत्तर-C
44. स्थापना (A): जिस नायिका के शरीर में नव यौवना का प्रवेश हो रहा हो, उसे मुग्धा नायिका कहते हैं और उसमें लज्जा भाव बड़ा प्रबल होता है।
तर्क (R) : इसी कारण उसे परकीया नायिका की कोटि में गिना जाता है।
(A) (A) सही (R) गलत
(B) (A) गलत (R) सही
(C) (A) और (R) दोनों गलत
(D) (A) गलत (R) अंशतः सही
उत्तर-A
45. स्थापना (A): रूपक में कार्यावस्था एवं अर्थप्रकृति को मिलाने वाला तत्व संधि है।
: क्योंकि कथांशों का सम्बन्ध एक ओर तर्क (R) अर्थप्रकृति से होता है तो दूसरी ओर कार्यावस्था से।
(A) (A) गलत (R) सही
(B) (A) सही (R) गलत
(C) (A) और (R) दोनों गलत
(D) (A) और (R) दोनों सही
उत्तर-D
निर्देश : निम्नलिखित अवतरण को ध्यानपूर्वक पढ़ें और उससे संबंधित प्रश्नों (प्रश्न संख्या 46 से 50 तक) के उत्तरों के दिए गए बहुविकल्पों में से सही विकल्प का चयन करें। शील हृदय की वह स्थायी स्थिति है जो सदाचार की प्रेरणा आप से आप करती है। सदाचार ज्ञान द्वारा प्रवर्तित हुआ है या भक्ति द्वारा, इसका पता यों लग सकता है कि ज्ञान द्वारा प्रवर्तित जो सदाचार होगा, उसका साधन बड़े कष्ट से-हृदय को पत्थर के नीचे दबाकर किया जायेगा; पर भक्ति द्वारा प्रवर्तित जो सदाचार होगा, उसका अनुष्ठान बड़े आनन्द से, बड़ी उमंग के साथ, हृदय से होता हुआ दिखाई देगा। उसमें मन को मारना न होगा, उसे और सजीव करना होगा। कर्तव्य और शील का वही आचरण सच्चा है जो आनन्दपूर्वक हर्षपुलक के साथ हो।
46. सदाचार किन से प्रवर्तित होता है?
(A) प्रेम और भक्ति द्वारा
(B) भक्ति और धर्म द्वारा
(C) धार्मिक भावना द्वारा
(D) ज्ञान और भक्ति द्वारा
उत्तर-D
47. भक्ति द्वारा प्रवर्तित सदाचार का अनुष्ठान कैसे होता है?
(A) आनन्द से और हृदय से
(B) कष्ट से किन्तु हृदय से
(C) ज्ञान और हृदय से
(D) भक्ति और ज्ञान से
उत्तर-A
48. ज्ञान द्वारा प्रवर्तित सदाचार का पता कैसे लगता है?
(A) हृदय को साथ लेकर
(B) कष्टपूर्वक हृदय को दबाकर
(C) प्रेमपूवर्क हृदय को दबाकर
(D) बुद्धि के प्रयोग द्वारा
उत्तर-B
49. कर्तव्य और शील का कौन-सा आचरण सच्चा है?
(A) जो ज्ञान और बुद्धि से युक्त हो
(B) जो हृदय और बुद्धि से युक्त हो
(C) जो आनन्द और हर्ष से युक्त हो
(D) जो कर्तव्य ज्ञान से युक्त हो
उत्तर-C
50. हृदय की वह कौन-सी स्थायी दशा है जो सदाचार को प्रेरित करती है?
(A) प्रेम दशा
(B) शील दशा
(C) ज्ञान दशा
(D) भक्ति दश।
उत्तर-B
![यू.जी.सी. हिन्दी जून- 2007 हिन्दी : द्वितीय हल प्रश्न-पत्र आधुनिक भारत [ Objective N.C.E.R.T. M.C.Q’s Modern India]](https://samsamyikduniya.com/wp-content/uploads/2025/09/NK1-jpg-simple-samsamyik-1140x570.jpg)