राजस्थान पी. सी. एस. प्री . 1995[आर. ए. एस.- आर. टी. एस. प्री.]
सामान्य ज्ञान एवं सामान्य विज्ञान]
1-निम्न में से कौन-सा नवीनतम समझा जाता है-
(a) हिडलबर्ग मानव
(b) क्रो मैग्रॉन मानव
(c) पिल्ट डान मानव
(d) लिएण्डरथल मानव
उत्तर-B
2. निम्न में से कौन सा पहले नियत क्रमिकता को भंग करता है-
(a) निषेचित अण्डा
(b) गेस्टुला
(c) ब्लासुला
(d) फीट्स
उत्तर-A
3. राजस्थान की आठवीं पंचवर्षीय योजना में जिस खण्ड (मद) में सबसे अधिक प्रतिशत धन निर्धारित किया है, वह है-
(a) कृषि
(b) सिंचाई एवं बाढ़ नियंत्रण
(c) ऊर्जा (शक्ति)
(d) सामाजिक एवं सामुदायिक सेवायें
उत्तर-C
4.निम्नांकित में से कौन-सा एक जोड़ा सही है-
गरीबी रेखा से नीचे जनसंख्या का प्रतिशत (1993-94)
राज्य. प्रतिशत
(a) पंजाब. 45.3%
(b) बिहार. 13.8%
(c) उत्तर प्रदेश. 49.5%
(d) राजस्थान. 34.3%
उत्तर-D
5.भारत का योजना आयोग है-
(a) एक स्वायत्तशासी संस्था
(b) एक सलाहकार संस्था
(c) एक संवैधानिक संस्था
(d) एक वैधानिक संस्था
उत्तर-B
6.योजना अवकाश की अवधि का सम्बन्ध है-
(a) 1965-68 से
(b) 1966-69 से
(c) 1967-70 से
(d) 1978-80 से
उत्तर-B
7.सहकारी तन्त्र में संचालित शक्कर का कारखाना स्थित है-
(a) उदयपुर में
(b) श्रीगंगानगर में
(c) भोपाल सागर में
(d) केशोरायवाटम में
उत्तर-D
8.निम्न में से कौन-सा जोड़ा सही है?
(a) सी. राजगोपालाचारी इण्डिया विन्स फ्रीडम
(b) मणि शंकर अय्यर दी पाकिस्तान पेपर्स
(c) सविता पाण्डे दी पाथ टू पावर
(d) मार्गेट थेचर दी फ्यूचर आफ एन.पी.टी.
उत्तर-B
9.लैरी प्रेसलर निम्न में किससे सम्बद्ध हैं –
(a) पाकिस्तान को संयुक्त राज्य की सैनिक सहायता पर प्रतिबन्ध की समाप्ति का समर्थन
(b) संयुक्त राज्य-पाकिस्तान के मधुर संबंध को सशक्त बनाना
(c) क्लिंटन द्वारा प्रस्तावित पाकिस्तान को सैनिक सहायता की आलोचना
(d) राष्ट्रपति निर्वाचन हेतु प्रत्याशी की घोषणा
उत्तर-C
10.सहकारी साख समितियों का ढाँचा है-
(a) एक-स्तरीय
(b) द्वि-स्तरीय
(c) त्रि-स्तरीय
(d) चतुर्थ-स्तरीय
उत्तर-C
11. प्राकृतिक संसाधनों की प्रकृति एवं उपलब्धता के आधार पर राजस्थान में उन उद्योगों के विकास की सर्वाधिक
सम्भावनायें हैं, जिनका आधार है-
(a) पशुधन
(b) कृषि
(c) खनिज
(d) वन
उत्तर-C
12. निम्नांकित में से कौन-सा जोड़ा सही है-
देश राजधानी
(a) रवांडा नैरोबी
(b) केन्या किन्शासा
(c) जिम्बाम्बे हरारे
(d) जैरे किंगाली
उत्तर-C
13. निम्नांकित में से कौन-सा एक युग्म सहीं है ?
जनगणना, 1991
जिला लिंग-अनुपात
(a) धोलपुर 796
(b) डूंगरपुर 942
(c) जैसलमेर 997
(d) जालौर 810
उत्तर-A
14.बाड़मेर जिले में लिग्नाइट पर आधारित 1000 मेगावाट शक्ति परियोजना का प्रस्तावित स्थान है-
(a) कापुर्डी
(b) जालीय
(c) बाड़मेर
(d) चोटन
उत्तर-A
15.”जैपा” (ZEPA) है
(a) बोस्निया की सर्व सेना का सेनापति
(b) श्रीलंका का सुरक्षित क्षेत्र
(c) बोस्निया में संयुक्त राष्ट्र निर्धारित सुरक्षित क्षेत्र
(d) संयुक्त राष्ट्र के नियंत्रण में फिलिस्तीन का एक नगर
उत्तर-C
16.राज्य स्तरीय मानव अधिकार आयोग की स्थापना जिन राज्यों द्वारा की गयी है, वे हैं-
(a) राजस्थान और पश्चिम बंगाल
(b) तमिलनाडु और उत्तर प्रदेश
(c) पश्चिम बंगाल और हिमाचल प्रदेश
(d) महाराष्ट्र और गुजरात
उत्तर-A
17. आर्कटिक महासागर एवं प्रशान्त महासागर को जोड़ने वाला जलडमरूमध्य है-
(a) बेरिंग
(b) टोरेस
(c) डोवर
(d) मलक्का
उत्तर-A
18. सुमेलित कीजिए-
A. नियामा प्रपात 1. पामीर
B. हजारों झीलों की भूमि 2. पेरिस
C. इफेल टावर 3. फिनलैण्ड
D. विश्व की छतें 4. न्यूयार्क राज्य
A B C D
(a) 3 4 1 2
(b) 4 3 2 1
(c) 1 2 4 3
(d) 4 1 3 2
उत्तर-B
19.भारत में सबसे महत्वपूर्ण लघु-स्तर उद्योग है-
(a) वस्त्र उद्योग
(b) कागज उद्योग
(c) हथकरघा उद्योग
(d) जूट उद्योग
उत्तर-C
20. निम्नलिखित को सुमेलित कीजिए-
1. चित्तौड़गढ़ A. जवाहर सागर बाँध
2. कोटा B. राणा प्रताप सागर बाँध
3. बाँसवाड़ा C. उम्मेद सागर बाँध
4. भीलवाड़ा D. बजाज सागर बाँध
A B C D
(a) 1 4 3 2
(b) 2 1 4 3
(c) 1 2 3 4
(d) 3 41 2
उत्तर-B
21. निम्न में से किसके पुनरावलोकन हेतु गोपीनाथ मुण्डे समिति की नियुक्ति की गई-
(a) एनरॉन परियोजना
(b) निर्वाचन सुधार
(c) नर्मदा परियोजना
(d) वेतन आयोग प्रतिवेदन
उत्तर-A
22. किस देश ने यूनेस्को के 183वें सदस्य के रूप में पुनः सदस्यता ग्रहण कर ली है?
(a) जाम्बिया
(b) दक्षिण अफ्रीका
(c) पाकिस्तान
(d) इण्डोनेशिया
उत्तर-B
23. कथन (A) राजस्थान के पश्चिमी मरुस्थली जिलों में आजकल भरपूर खाद्यान्न फसलें उत्पन्न होती हैं। कारण (B) – इन्दिरा गांधी नहर में जैसलमेर और बाड़मेर जिलों में सिंचाई सुविधायें प्रदान कर दी हैं।
सही विकल्प का चयन कीजिये –
(a) कथन सही है और कारण भी सही है
(b) कथन गलत है और कारण भी गलत है
(c) कथन सही है, परन्तु कारण गलत है
(d) कथन गलत है, परन्तु कारण भी सही है
उत्तर-A
24. कृषि एवं ग्रामीण विकास क्रियाओं की सभी प्रकार की साख आवश्यकताओं की पूर्ति करने वाली एकमात्र संस्था है-
(a) आर.बी.आई.
(b) नाबार्ड
(c) ए.आर.डी.सी.
(d) नाफेड
उत्तर-B
25.नई औद्योगिक नीति, 1991 में लघु उद्योगों के लिये पूँजी विनियोग की सीमा है-
(a) 45 लाख रु.
(b) 60 लाख रु.
(c) 50 लाख रु.
(d) 40 लाख रु.
उत्तर-B
26 .राजस्थान में प्रत्येक के सहकरी बैंक का नाम है-
(a) क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक
(b) प्राथमिक सहकारी बैंक
(c) राज्य सहकारी बैंक
(d) केन्द्रीय सहकारी बैंक
उत्तर-D
27.हाल ही में चीन द्वारा संयुक्त राज्य के प्रति कड़ा विरोध निम्न विवाद पर व्यक्त किया गया-
(a) ली टेन्ग ह्यू का संयुक्त राज्ये भ्रमण
(b) चीन को उत्कृष्ट तकनीकी के स्थानांतरण पर प्रतिबंध
(c) व्यापार का उदारीकरण
(d) संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद का विस्तार
उत्तर-A
28.भारत का सबसे ऊँचा पर्वत है –
(a) कंचनजंगा
(b) मकालू
(c) कराकोरम
(d) माउण्ट एवरेस्ट
उत्तर-A
29 .मई 1995 को मनाए गए रेड क्रास दिवस का विषय
(थीम) था-
(a) निर्धनों को मुफ्त दवाइयाँ
(b) पोलियो का उन्मूलन
(c) सबकी गरिमा, महिलाओं का आदर
(d) बीमारों की देखरेख, घायलों की चिकित्सा
उत्तर-C
30.संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम सासाकावा पुरस्कार, 1994 किनको प्रदान किया गया है?
(a) एम. एस. स्वामीनाथन
(b) मेनका गांधी
(c) जेम्स डी. वुल्फनसोन
(d) एलीसन हरगग्रीव्स
उत्तर-A
31. कथन (A) विश्व में पर्यावरण-अवक्रमण की गम्भीर समस्या है। कारण (R) – इस समस्या का प्रमुख कारण है मिट्टी एवं वनों का अवक्रमण।
(a) A सही है, परंतु R गलत है।
(b) A एवं R दोनों सही है।
(c) A असत्य है, परन्तु R सही है।
(d) A सही है, परंतु R आंशिक रूप से ही सही है।
उत्तर-D
32.नदी जिसका उद्गम राजस्थान से होता है और जो अपना जल खम्भाल की खाड़ी में उड़ेलती है, वह है-
(a) लूनी
(b) माही
(c) जवाई
(d) पार्वती
उत्तर-A
33. यूनेस्को द्वारा वर्ष 1995 को घोषित किया गया है-
(a) मानव अधिकार वर्ष
(b) अन्तर्राष्ट्रीय साक्षरता अभियान वर्ष
(c) अन्तर्राष्ट्रीय आतंकवाद उन्मूलन वर्ष
(d) अन्तर्राष्ट्रीय सहिष्णुता वर्ष
उत्तर-D
34. पी. वेणुगोपाल के समाचारों में चर्चित होने का कारण है-
(a) उनकी लम्बी कविता ‘रूख के रिशी’
(b) भारतीय साहित्य के उत्थान में योगदान
(c) प्रथम सफल हृदय प्रत्यारोपण
(d) बच्चों और महिलाओं का उत्थान
उत्तर-C
35. क्या मुख्य कारण है कि एक आंख की अपेक्षा दो आंख का होना अधिक उपयुक्त है?
(a) दो आँख के कारण रंग आसानी से पहचाने जा सकते हैं।
(b) दो आँख के कारण हम अंधेरे व हल्के प्रकाश में आसानी से देख सकते हैं।
(c) इसी कारण मोजेक विजन द्वारा मनुष्य देख सकता है।
(d) इस कारण से दूरी व गहराई का अहसास होता है।
उत्तर-D
36. पसीने का मुख्य उपयोग है-
(a) शरीर का तापमान नियंत्रति रखने में
(b) शरीर में जल की मात्रा संतुलित रखने में
(c) शरीर में विष पदार्थ निकालने में
(d) त्वचा के छिद्र से गन्दगी दूर रखने का
उत्तर-A
37. संथाल निवासी हैं-
(a) मध्य भारत के
(b) दक्षिणी भारत के
(c) पश्चिमी भारत के
(d) पूर्वी भारत के
उत्तर-D
38.एशियन खिलाड़ी ओल्गा कुजेनकोवा ने महिला हैमर थ्रो में कितनी दूरी का विश्व रिकार्ड बनाया।
(a) 65.54 मीटर
(b) 66.72 मीटर
(c) 68.14 मीटर
(d) 70.25 मीटर
उत्तर-C
39 . जल स्वच्छीकरण हेतु फ्रांस में विकसित नैनोफिल्ट्रेशन, तकनीक से जल विशेष झिल्ली से छाना जा सकता है-
(a) 1 आंगस्ट्रोम
(b) 10 आंगस्ट्रोम
(c) 100 आंगस्ट्रोम
(d) 1000 आंगस्ट्रोम
उत्तर-B
40.’मॉरफीन’ किससे प्राप्त होती है-
(a) फूल
(b) पत्ती
(c) फल
(d) तना
उत्तर-C
41. चोल-शासकों के समय में बनी हुई प्रतिमाओं में सबसे अधिक विख्यात हुई-
(a) पत्थर की प्रतिमायें
(b) संगमरमर की प्रतिमायें
(c) विष्णु भगवान को पत्थर की शिलाओं पर अंकित प्रतिमायें
(d) नटराज शिव की काँसे की प्रतिमायें
उत्तर-D
42. निम्न भाषाओं में से किस भाषा को दिल्ली सुल्तानों ने संरक्षण प्रदान किया?
(a) अरबी
(b) तुर्की
(c) फारसी
(d) उर्दू
उत्तर-C
43. रोम का प्रथम शासक कौन था?
(a) न्यूमिटोर
(b) रीमस
(c) रोम्यूलस
(d) हैमिल्कर बर्का
उत्तर-A
44. चीन में वास्तविक कागज के निर्माण का श्रेय किसको दिया जाता है-
(a) साई-लून
(b) वा वाँग
(c) चिन
(d) कुंग-जू
उत्तर-A
45. पूर्वी रोमन शासक जस्टिनियन का सर्वाधिक महत्वपूर्ण योगदान किस क्षेत्र में था?
(a) विधि
(c) विज्ञान
(b) स्थापत्य कला
(d) साहित्य
उत्तर-A
46. सक्रिय उपर्जित असंक्राम्यता किसके उत्पादन का परिणाम है
(a) एन्टीबॉडीज
(b) वेक्सीन
(c) सीरम
(d) निस्पंदित हो सकने वाले वाइरस
उत्तर-A
47. निम्न में कौन-सा गुण मनुष्य को अन्य सभी वानर गुणों में
पृथक करता है-
(a) जानने की इच्छा प्रकट करना
(b) प्राण शक्ति का अपविकसित होना
(c) विपरीत अँगूठे
(d) ठोढ़ी का बाहर निकलना
उत्तर-A
48.शिमला वार्ता के भारतीय प्रतिनिधि मंडल के एक वरिष्ठ सदस्य ने हाल ही में व्यक्त किया है कि भुट्टो कश्मीर में युद्ध किरण रेखा का अन्तर्राष्ट्रीय सीमा में क्रमशः परिवर्तन के लिये शिमला में सहमत हो गए थे। उनका नाम है-
(a) जगत मेहता
(b) प्रणब मुखर्जी
(c) टी.एन.कोल्
(d) पी.एन.धर
उत्तर-D
49.आमेंती देसाई का समाचारों में चर्चित होने का कारण था-
(a) नर्मदा बचाओ आन्दोलन में भूमिका
(b) बैंकाक मैराथन में कांस्य पदक की प्राप्ति
(c) विश्वविद्यालय अनुदान आयोग के अध्यक्ष पद पर नियुक्ति
(d) राष्ट्रीय एकीकरण के लिए गांधी पुरस्कार से सम्मानित
उत्तर-C
50.सातवीं योजना का प्रमुख नारा था-
(a) भोजन, काम और उत्पादकता
(b) सभी बच्चों के लिये निःशुल्क शिक्षा
(c) राष्ट्रीय आय की पाँच प्रतिशत वृद्धि दर
(d) सामुदायिक विकास कार्यक्रम
उत्तर-A
51-निर्धारित अवधि में एक वर्ष पूर्व समाप्त होने वाली पंचवर्षीय योजना है-
(a) द्वितीय पंचवर्षीय योजना
(b) तृतीय पंचवर्षीय योजना
(c) चतुर्थ पंचवर्षीय योजना
(d) पंचम पंचवर्षीय योजना
उत्तर-D
52. महानदी पर निर्मित बाँध का नाम है-
(a) भाखड़ा नांगल
(b) गांधी सागर
(c) हीराकुण्ड
(d) तुंगभद्रा
उत्तर-C
53. निम्न में से कौन 43 वीं पुरुष विश्व टेबुल टेनिस चैम्पियनशिप का विजेता है-
(a) लीयू गुओलिअंग
(b) कांग लिंगहुई
(c) वांग टू
(d) डियांग सोंग
उत्तर-B
54. निम्न में से कौन 1995 की फ्रेंच ओपन टेनिस टूर्नामेंट का विजेता है?
(a) आंद्रे अगासी
(b) जिम कूरियर
(c) पीट सम्प्रास
(d) थामस मस्टर
उत्तर-D
55. जैविक जगत में होने वाले कार्य, गुण व पद्धति का अध्ययन का इस ज्ञान को मशीनी जगत में उपयोग करने को क्या कहते हैं?
(a) बायोनिक्स
(b) बायोनोमिस्क
(c) बायोनोमी
(d) बायोमीट्री
उत्तर-A
56. किसी की संस्कृति के वैज्ञानिक विवरण के अध्ययन को कहते हैं –
(a) इथनोलोजी
(b) इथनोग्राफी
(c) इथोलोजी
(d) एथिक्स
उत्तर-A
57. निम्न में से किस शासक ने द्वितीय बौद्ध सभा का आयोजन किया था?
(a) अजातशत्रु
(b) कालसोक
(c) आनंद
(d) अशोक
उत्तर-B
58. पहला ईरानी शासक जिसने भारत के कुछ भाग को अपने अधीन किया था-
(a) साइरस
(b) केम्बिसिस
(c) डेरियस प्रथम
(d) शहार्श
उत्तर-C
59. निम्न में से कौन राजस्थान का अग्रणी शतरंज खिलाड़ी है?
(a) नाजिर
(b) नासिर
(c) घोरपड़े
(d) प्रवीण
उत्तर-B
60. अमेरिकन टेलीफोन व टेलीग्राफ ने एक ऐसी कम्प्यूटर कार्यप्रणाली विकसित की है जो कि बहुजन-इस्तेमाल वातावरण प्रदान करती है, इसे कहते हैं-
(a) वी. जी. ए.
(b) यूनिक्स (UNIX)
(c) वी. एल. एस. आई.
(d) यू. टी. ए.
उत्तर-B
61. जिनके उत्पादन में भारत में राजस्थान का स्थान प्रथम है, वे हैं-
(a) रॉक फॉस्फेट, टंग्स्टेन एवं जिप्सम
(b) ग्रनाइट, संगमरमर एवं बलुआ-पत्थर
(c) सीसा, जस्ता एवं ताँबा
(d) अभ्रक, घिया पत्थर एवं फ्ल्यूओराइ
उत्तर-A
62. राजस्थान के ग्रामीण क्षेत्रों में गरीबी उन्मूलन हेतु सबसे महत्वपूर्ण कार्यक्रम है-
(a) राष्ट्रीय ग्रामीण विकास कार्यक्रम
(b) समग्र ग्रामीण विकास
(c) समन्वित ग्रामीण विकास कार्यक्रम
(d) ग्रामीण भूमिहीनों हेतु रोजगार गारण्टी कार्यक्रम
उत्तर-C
63.अपना गाँव अपना काम योजना प्रारंभ की गई-
(a) 1 दिसम्बर, 1990 को
(b)1 जनवरी, 1991 को
(c) 15 अगस्त, 1990 को
(d) 2 अक्टूबर, 1991 को
उत्तर-B
64. बहुउद्देश्यीय नदी घाटी योजनाओं को ‘आधुनिक भारत के मंदिर’ किसने कहा था?
(a) डॉ. राजेन्द्र प्रसाद
(b) जवाहरलाल नेहरू
(c) श्रीमती इन्दिरा गांधी
(d) महात्मा गांधी
उत्तर-B
65. अखिल भारतीय खादी और ग्रामीण बोर्ड की स्थापना की गई थी?
(a) प्रथम योजना में
(b) द्वितीय योजना में
(c) तृतीय योजना में
(d) चतुर्थ योजना में
उत्तर-B
66. निम्न तथ्यों में से कौन तथ्य ऐसा है जो अकबर को राष्ट्रीय सप्नाट सिद्ध करने में सहायक नहीं है-
(a) अकबर ने इस्लाम धर्म को त्याग दिया
(b) प्रशासकीय एकता और कानूनों की एकरूपता
(c) अकबर द्वारा सांस्कृतिक एकता का प्रयत्न
(d) अकबर की धार्मिक नीति
उत्तर-A
67. निम्न मुसलमान विद्वानों में से हिन्दी साहित्य के लिये किसका सबसे महत्वपूर्ण योगदान है?-
(a) अबुल फजल
(b) फैजी
(c) अब्दुल रहीम खानखाना
(d) अब्दुल कादिर बंदाओनी
उत्तर-C
68 .एस्ट्रोजन किसके द्वारा उत्पादित होता है-
(a) अण्ड
(b) पुटिका
(c) कारपस लूटियम
(d) गर्भाशय
उत्तर-B
69.गलती से रामू किसी इंजेक्शन को अधिक मात्रा में लगा लेता है, जिसके कारण उसे ऐंठन, मिर्गी, बेहोशी हो जाती है। अन्नतः कुछ समय पश्चात उसकी मृत्यु हो जाती है। इसका कारण-
(a) रक्त में अवसामान्य शर्करा सांद्रता
(b) रक्त में अत्यधिक शर्करा सांद्रता
(c) रक्त में ग्लाइकोजन का अभाव
(d) रक्त में कैल्शियम आयनों का अभाव
उत्तर-A
70. ‘मीणा’ का अर्थ है-70% मीणा का अ
(b) वनरक्षक
(c) मछुआरे
(d) मछली
उत्तर-D
71. सास-बहू का मंदिर स्थित है-
(a) अरथूना में
(b) नागदा में
(c) सोमनाथ में
(d). आहड़ में
उत्तर-B
72. मई सन् 1994 में सम्पन्न यमुना नदी जल के बँटवारे सम्बंधी समझौते के अनुसार राजस्थान को मिलने वाले जल की मात्रा है-
(a) 800 क्यूसेक
(b) 70 करोड़ घन मीटर
(c) 111.9 करोड़ घनमीटर
(d)120.5 करोड़ घनमीटर
उत्तर-C
73. पुनर्जागरण संस्कृति का इटली में प्रारंभ होने का कारण था-
(a) इटली में विज्ञान का विकास
(b) अति विकसित शिक्षा
(c) विचारों को व्यक्त करने की स्वतंत्रता
(d) धर्मनिरपेक्ष परम्परायें
उत्तर-C
74. वैदिकयुगीन सभा-
(a) गाँवों के व्यावसायिक लोगों की संस्था थी
(b) राज-दरबार होता था
(c) मंत्रि-परिषद थी
(d) राज्य के समस्त लोगों की एक राष्ट्रीय सभा थी
उत्तर-C
75. एक मजदूर रेल की पटरी पर कार्य कर रहा था। एक लड़का कुछ दूरी पर अपने कान पटरियों पर रखकर जब मजदूर द्वारा की जाने वाली हथौड़े की आवाज को सुनता है तो उसे दो बार आवाजें सुनाई देती हैं। इसका कारण है-
(a) ध्वनि का वेग इस्पात में वायु की अपेक्षा अधिक है।
(b) ध्वनि का वेग वायु में इस्पात की अपेक्षा अधिक है।
(c) ध्वनि तरंगें तेल पटरियों के बीच परावर्तित होती है।
(d) उसके कान ध्वनि स्रोत से भिन्न दूरियों पर है।
उत्तर-C
76. प्रत्यावर्ती धारा किसके लिये उपयुक्त नहीं है-
(a) स्टोरेज बैटरी को चार्ज करने हेतु
(b) इलेक्ट्रिक मोटर चलाने हेतु
(c) विद्युत शक्ति संचारण हेतु
(d) इलेक्ट्रिक टोस्टर को गर्म करने हेतु।
उत्तर-A
77. यदि आप EIOP इलेक्ट्रॉनिक एक्सचेंज से जुड़े टेलीफोन की एस. टी. सी. बंद (लॉक) करना चाहें तो कौन-सा कोड इस्तेमाल होगा?
(a) 124, ABCD, 1
(b) 124, ABCD, 2
(c) 124, ABCD, 3
(d) 124, ABCD, 0
उत्तर-A
78. रॉयल नीदरलैण्ड एकेडमी ऑफ साइन्सेज द्वारा 10 वर्ष में एक बार दिया जाने वाला वैलर मेडल हाल ही में किसे दिया गया-
(a) डॉ. पी.एम. भार्गव
(b) डॉ. पी.वी. राव
(c) डॉ. वी. रामनाथ
(d) डॉ. ए. शर्मा
उत्तर-C
79. इस वर्ष इन्दिरा आवास योजना की मुख्य विशेषता है-
(a) दस लाख मकानों का निर्माण
(b) बन्धुआ मजदूरों को मुक्ति
(c)अनुसूचित जाति के सदस्यों को सस्ते आवास उपलब्ध कराना
(d)केन्द्र द्वारा दस करोड़ रुपये का प्रावधान
उत्तर-A
80. दक्षेस (सार्क) शिखर सम्मेलन मई, 1995 का निर्णय है-
(a) सन् 2002 ई. तक निर्धनता उन्मूलन
(b) क्षेत्रीय व्यापार के उदारीकरण का खण्डन
(c) द्विपक्षीय मुद्दों पर विचार-विमर्श
(d) दक्षिण एशिया वरीयता व्यापार (समझौता) (साप्टा) का खण्डन
उत्तर-A
81. अकबर द्वारा बनाई गई श्रेष्ठतम इमारतें पायी जाती हैं-
(a) आगरा के किले में
(b) लाहौर के किले में
(c) इलाहाबाद के किले में
(d)फतेहपुर सीकरी में
उत्तर-D
82. ‘वीर भारत समाज’ की स्थापना किसके द्वारा हुई?
(a) जोरावर सिंह बारहट
(b) गोकुल दास असावा
(c) मास्टर आदित्येन्द्र
(d) विजय सिंह पथिक
उत्तर-D
83. एक अज्ञात गैस जल में शीघ्रता से घुल जाती है। गैसयुक्त जलीय घोल में लाल लिटमस नीला हो जाता है। यह गैस हाइड्रोजन क्लोराइड के साथ सफेद धूम्न देती है। यह अज्ञात गैस है-
(a) सल्फर डाई ऑक्साइड
(b) नाइट्रिक आक्साइड
(c) अमोनिया
(d) कार्बन मोनोक्साइड
उत्तर-C
84. फोटोग्राफी प्लेट को विकसित करने में-
(a) सोडियम थायोसल्फेट उपचायक की भाँति उपयोग होता है
(b) मुक्त ब्रोमीन निकलती है
(c) प्रकाश प्रभावित क्षेत्र शीघ्रता से आक्सीकृत हो जाता है
(d) विकसित करने वाले घोल में तब तक रखा जाता है, जब तक कि समस्त ब्रोमाइड धुल नहीं जाता
उत्तर-D
85.वार्षिक वर्षा की प्रतिशत मात्रा में अधिक उतार-चढ़ाव वाला जिला है-
(a) बाड़मेर
(b) जयपुर
(c) जैसलमेर
(d) वंशवारा
उत्तर-D
86.निम्न में से कौन-सा एक जैव-अवक्रमणीय नहीं है?
(a) घरेलू मल-मूत्र
(b) LAB अपमार्जक
(c) साबुन
(d) पौधों की पत्तियाँ
उत्तर-B
87. 1930 के दशक में भरतपुर में राजनैतिक जागृति का श्रेय किसको जाता है-
(a) श्री किशनलाल जोशी
(b) ठाकुर देशराज
(c) पं. रेवतीशरण शर्मा
(d) युगल किशोर चर्तुवेदी
उत्तर-D
88.’प्रत्यक्ष जीवन शास्त्र’ के रचयिता थे-
(a) माणिक्य लाल वर्मा
(b) जमनालाल बज़ाज
(c) हीरालाल शास्त्री
(d) पं. नयनूराम शर्मा
उत्तर-D
89.प्रसिद्ध भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर की शादी किससे हुयी है-
(a) डा. अंजली मेहता
(b) डा. आशा मेहता
(c) डा. अंजु मेहता
(d) डा. आभा मेहता
उत्तर-A
90.वाहनों में उत्सर्जित कार्बन मोनोक्साइड को कार्बन डाई-आक्साइड में परिवर्तित करने वाली उत्प्रेरक परिवर्तन की सीरैमिक डिस्क किससे स्तरित होती है?
(a) चाँदी
(b) स्वर्ण
(c) ताँबा
(d) पैलेडियम
उत्तर-D
91.राजस्थान में भूरी मिट्टी का प्रसार क्षेत्र है-
(a) बनास नदी का प्रवाह-क्षेत्र
(b) राजस्थान का दक्षिणी भाग
(c) हाडोती पठार
(d) अरावली के दोनों तरफ के भाग
उत्तर-D
92. राजस्थान के जिस जिले में तेल एवं प्राकृतिक गैस की सम्भावनायें अच्छी हैं, वह है-
(a) बाड़मेर
(b) जालौर
(c) जैसलमेर
(d) गंगानगर
उत्तर (c)
उत्तर-C
93. निम्न चार सिद्धांतों का किस संत से सम्बंध है?
1. हवन करना चाहिये
2. जीवों पर दया करनी चाहिये
3. सायं ईश्वर की आरती तथा भजन करना चाहिये
4. प्रातःकाल स्नान करना चाहिये
(a) धन्ना
(b) जांभोजी
(c) सिद्ध जसनाथ
(d) संत पीपा
उत्तर-C
94. संत पीपा के अनुसार मोक्ष का प्रमुख साधन था-
(a) मूर्ति पूजा
(b) भक्ति
(c) तपस्या
(d) यज्ञ
उत्तर-B
95. यदि कोई सूचना टेलीफोन द्वारा डायल करके अन्यत्र टेलीविजन स्कीन पर देखी-पढ़ी जा सके तो उसे कहते हैं-
(a) टेलेक्स
(b) टेलीफैक्स
(c) टेलीटैक्स
(d) टेलीप्रोसेसिंग
उत्तर-B
96. एक इलेक्ट्रॉनिक पुंज को फास्फोरस कोटेड पर्दे पर फोकस कर प्रतिबिम्बों को पर्दे पर जनित करना कहलाता है-
(a) मास्टर स्कैन
(b) टोटल स्कैन
(c) रोस्टर स्कैन
(d) रडार स्कैन
उत्तर-C
97. निम्न में से किस पशु की आकृति जो मोहर पर मिली है, जिससे ज्ञात होता है कि सिंधु घाटी व मेसोपोटामियों की सभ्यताओं के मध्य व्यापारि सम्बंध थे-
(a) घोड़ा
(b) गधा
(c) बैल
(d) हाथी
उत्तर-C
98. ‘इतिहास के पिता’ की पदवी सही अर्थों में निम्न में से किससे सम्बंधित है?
(a) हैरोडोटस
(b) यूरीपिडीज
(c) थ्यूसीडाइडिस
(d) सुकरात
उत्तर-A
99. राजस्थान में बहुधा सूखा एवं अकाल पड़ने का आधारभूत कारण है-
(a) अरावली का दक्षिण-पश्चिम से उत्तर-पूर्व की ओर प्रसार
(b) अनियमित, अपर्याप्त एवं अनिश्चित वर्षा
(c) मिट्टी एवं वनों का अवक्रमण
(d) विवेकहीन एवं अवैज्ञानिक ढंग से पानी का उपयोग
उत्तर-A
100. अरावली विकास परियोजना का मुख्य उद्देश्य है-
(a) मिट्टी-अवक्रमण को नियंत्रित करना
(b) थार-मरुस्थल के प्रसार को रोकना
(c) वनों के नष्ट होने को रोकना
(d) पारिस्थितिकी स्थिरता को बनाये रखना
उत्तर-D
![राजस्थान पी.सी.एस. प्री.[आर. ए. एस.- आर. टी. एस. प्री.] परीक्षा-1994-95 हल प्रश्र्न पत्र सामान्य ज्ञान एवं सामान्य विज्ञान] आधुनिक भारत [ Objective N.C.E.R.T. M.C.Q’s Modern India]](https://samsamyikduniya.com/wp-content/uploads/2025/09/NK1-jpg-simple-samsamyik-1140x570.jpg)