38वीं, बिहार संयुक्त प्रतियोगिता (प्रा.) परीक्षा-1992
सामान्य अध्ययन
1. बुत्रस घाली, संयुक्त राष्ट्र संघ के महासचिव कहाँ के हैं?
(a) क्यूबा
(b) जिम्बाबे
(c) नाइजीरिया
(d) मिस्र
उत्तर-d
2. हाल ही में बिहार में हुई नरसंहार की घटना, जिसमें लगभग 40 लोग मारे गए, कहाँ हुई?
(a)गया के निकट
(b)पटना के निकट
(c)राँची के निकट
(d) भागलपुर के निकट
उत्तर-a
3. पूर्व सोवियत संघ का कौन-सा पहला गणराज्य था जिसने अपने को स्वतंत्र घोषित किया?
(a) रूस
(b) एस्टोनिया
(c) लिथुआनिया
(d) यूक्रेन
उत्तर-b
4. मदर टेरेसा के द्वारा स्थापित धर्म संघ कहलाता है-
(a) सिस्टर्स ऑफ चैरिटी
(b) मिशनरीज ऑफ चैरिटी
(c) ऑर्गेनाइजेशन ऑफ लव
(d) चैरिटी फॉर ऑल
उत्तर-b
5. पंजाब विधानसभा के लिए हाल में ही हुए चुनावों में भारतीय जनता पार्टी द्वारा जीती गई सीटों की संख्या है?
(a) 10
(b) 8
(c) 6
(d) 3
उत्तर-c
6. निम्नलिखित में से कौन-सा कथन सत्य है?
(a) संयुक्त राज्य अमेरिका में सरकार की संघीय प्रणाली है
(b) भारत में सरकार की संघीय और एकात्मक दोनों की प्रणाली है
(c) फ्रांस में सरकार की संघीय प्रणाली है
(d) पाकिस्तान में प्रधानमंत्री की नियुक्ति संघीय वहाँ की जनता के द्वारा होती है
उत्तर-b
7. 1992 के प्रारंभ में स्विट्जलैंड का ‘डाबोस’ किसलिए खबरों में था?
(a) विश्व आर्थिक मंच की मेजबानी के लिए nd
( b) विदेश मंत्रियों की यूरोपीय आर्थिक समुदाय की बैठक की मेजबानी के लिए
(c) शीतकालीन ओलम्पिक के प्रदर्शन के लिए
(d) भारत सप्ताह आयोजित शुरू करने के लिए
उत्तर-a
8. पंचशीलता की मुख्य विशेषता क्या है?
(a) निर्गुटता (Non-alignment)
(b)आर्थिक सहयोग एवं विकास
(c)सांस्कृतिक सम्बंधों का विकास
(d) देशों के मध्य मित्रता और शांतिपूर्ण अस्तित्व
उत्तर-d
9. बछेन्द्री पाल निम्न क्षेत्र में एक सुपरिचित नाम है-
(a) खेल-कूद में
(b) संगीत में
(c) नृत्य में
(d) पर्वतारोहण में
उत्तर-d
10. दक्षेस (SAARC) आन्दोलन शुरू करने का उद्देश्य था-
(a) एक-दूसरे के मामलों में हस्तक्षेप नहीं करना
(b) सैनिक संधि
(c) वैज्ञानिक और सांस्कृतिक आदान-प्रदान
(d) क्षेत्रीय सहयोग
उत्तर-d
11. प्रसिद्ध फिल्म निर्देशक ‘सत्यजीत रे’ को हाल ही में निम्नलिखित पुरस्कार मिला है-
(a) दादा साहेब फाल्के पुरस्कार
(b) सर्वश्रेष्ठ भारतीय फिल्म पुरस्कार
(c)जीवन भर की उपलब्धियों का विशेष ‘ऑस्कर’ पुरस्कार
(d) पद विभूषण
उत्तर-c
12. किस भारतीय राज्य में अभी ‘कालाजार’ बीमारी काफी फैली हुई है?
(a) पश्चिम बंगाल
(b) बिहार
(c) उड़ीसा
(d) उत्तर प्रदेश
उत्तर-b
13.इजरायल और पी एल ओ के बीच प्रथम सीधी बैठक कहां हुई?
(a) वाशिंगटन
(b) मास्को
(c) मैड्रिड में
(d) लिस्बन में
उत्तर-a
14. वर्ष 1992-93 के लिए वित्तीय घाटा प्रदर्शन है लगभग-
(a) ₹500 करोड़ के
(b) ₹1000 करोड़ के
(c) ₹5000 करोड़ के
(d) ₹20000 करोड के
उत्तर-c
15. शांति, निरस्त्रीकरण और विकास के लिए वर्ष 1990 का इंदिरा गाँधी पुरस्कार दिया गया है-
(a) कुर्त्त बाल्दहीम को
(b) बांसलर कोल को
(c) सैम नुजोमा को
(d) नेल्सन मण्डेला को
उत्तर-c
16. 1992 के प्रांरभिक भाग में, जे. के. एल. एफ. खबरों में था-
(a) एक भारतीय राजनायिक के अपहरण के लिए
(b) भारतीय दूतावास में एक बम रखने के लिए
(c) इस्लामाबाद में प्रदर्शन के लिए
(d) पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर को नियंत्रण रेखा पार करने की कोशिश करने के लिए
उत्तर-d
17. ‘उस्ताद जहाँरूहीन डागर’ हाल में खबरों में थे-
(a) संगीत अकादमी पुरस्कार जीतने के लिए
(b) इंदिरा प्रियदर्शिनी पुरस्कार जीतने के लिए
(c) संयुक्त राष्ट्र संघ में अपने प्रदर्शन के लिए
(d) गणतंत्र दिवस समारोह में अपने प्रदर्शन के लिए
उत्तर-a
18. भारत ने 1991 को घोषित किया है-
(a) पर्यावरण बचाओ वर्ष
(b) भारत की यात्रा वर्ष
(c) बालिका शिशु वर्ष
(d) सबके लिए काम वर्ष
उत्तर-b
19. ‘जय जवान, जय किसान’ का नारा किसने दिया?
(a) लाल बहादुर शास्त्री ने
(b) सुभाष चन्द्र बोस ने
(c) देवीलाल ने
(d) मोरारजी देसाई ने
उत्तर-a
20. महात्मा गांधी अपना राजनीतिक गुरू किनको मानते थे?
(a) रवीन्द्रनाथ टैगोर को
(b) मदन मोहन मालवीय को
(c) दादा भाई नौरोजी
(d) गोपालकृष्ण गोखले को
उत्तर-d
21. 1992 में घोषित गणतंत्रता दिवस के पुरस्कारों में ‘भारत रत्न’ पुरस्कार दिया गया-
(a) जे. आर. डी. टाटा को केवल
(b) राजीव गाँधी को केवल
(c) सुभाष चन्द्र बोस को केवल
(d) जे. आर. डी. टाटा और सुभाष चन्द्र बोस दोनों को
उत्तर-d
22. भारतीय संविधान भारत के राष्ट्रपति को अधिकार नहीं देता है-
(a) प्रधानमंत्री की नियुक्ति का
(b) राज्यों के मुख्यमंत्री की नियुक्ति का
(c) रक्षा बलों का सर्वोच्च कमाण्डर होने का
(d) देश के किसी भाग में आपात्कालीन स्थिति लागू करने का
उत्तर-b
23. ‘साइमन कमीशन’ पहली बार भारत आया था-
(a) 1926 में
(b) 1928 में
(c) 1939 में
(d) 1942 में
उत्तर-b
24. विश्वविद्यालय अनुदान आयोग के अध्यक्ष हैं-
(a) प्रो. यशपाल
(b) प्रो. रजनी कोठारी
(c) प्रो. के. एन. खन्ना
(d) इनमें से कोई नहीं
उत्तर-d
25. भारतीय संविधान के लिए प्रथम संशोधन विधेयक है-
(a) 1950 में
(b) 1951 में
(c) 1955 में
(d) 1958 में
उत्तर-b
26. कांग्रेस पार्टी ने किस वर्ष पूर्ण स्वराज का प्रस्ताव पारित किया?
(a) 1930 में
(b) 1929 में
(c) 1917 में
(d) 1911 में
उत्तर-b
27. भारत के उप-राष्ट्रपति के सम्बंध में कौन-सा कथन असत्य है?
(a) इसकी योग्यता प्राप्त करने के लिए प्रत्याशी की आयु कम-से कम 35 वर्ष की होनी चाहिए
(b) उप-राष्ट्रपति राज्यसभा का सभापति होता है
(c) उप-राष्ट्रपति का चुनाव भारत का राष्ट्रपति करता है
(d) भारत के प्रथम उप-राष्ट्रपति एस. राधाकृष्णन थे
उत्तर-c
28. सिक्किम भारत का एक राज्य बनाया गया था-
(a) 30 वें संविधान के अंतर्गत
(b) 32 वें संविधान के अंतर्गत
(c) 35 वें संविधान के अंतर्गत
(d) 42 वें संविधान के अंतर्गत
उत्तर-c
29. वर्ष 1919 भारतीय इतिहास से संबंधित हैं-
(a) कलकत्ता से दिल्ली में राजधानी के बदले जाने से
(b) जलियावाला बाग हत्याकांड में
(c) बंगाल-विभाजन में
(d) खिलाफत आंदोलन से
उत्तर-b
30. अगर कोई ‘वित्त विधेयक’ लोकसभा द्वारा स्वीकृत हो जाय तो राज्य सभा इसे अधिक से अधिक रोक सकती है-
(a) 6 महीने तक
(b) 4 महीने तक
(c) 1 महीने तक
(d) 14 दिन तक
उत्तर-d
31. भारत के सर्वोच्च न्यायालय की स्वीकृति क्षमता (Sanctioned Strength) क्या है?
(a) 24
(c) 18
(b) 20
(d) 9
उत्तर-a
32. ‘वन्दे मातरम्’ गीत के रचनाकार थे-
(a) बंकिम चन्द्र चटर्जी
(b) सरोजनी नायडू
(c) रवीन्द्रनाथ टैगोर
(d) जयशंकर प्रसाद
उत्तर-a
33. भारतीय संविधान में संशोधन के लिए विधेयक लाया जा सकता है-
(a) केवल लोकसभा में
(b) केवल राज्यसभा में
(c) या तो लोकसभा में या राज्य सभा में
(d) भारत के सर्वोच्च न्यायालय में
उत्तर-c
34. भारत में पंचायती राज्य की अनुशंसा के लिए बनी समिति के अध्यक्ष थे-
(a) बलवन्त राय मेहता
(b) वी. आर. अम्बेडकर
(c) जस्टिम कृष्ण अय्यर
(d) जगजीवन राम
उत्तर-a
35. पाकिस्तान का अलग राज्य आन्दोलन का नेतृत्व किसने किया?
(a) आगा खाँ ने
(b) नवाब सलीमुल्लाह ने
(c) लियाकत अली खाँ ने
(d) मोहम्मद अली जिन्ना ने
उत्तर-d
36. निम्नलिखित उच्च न्यायालयों में से कौन एक से अधिक राज्य/केन्द्रशासित प्रदेश के लिए है?
(a) इलाहाबाद
(b) दिल्ली
(c) गुवाहाटी
(d) महाराष्ट्र
उत्तर-c
37. सरकार की पंचायती राज प्रणाली की प्रमुख विशेषताएँ क्या हैं?
(a) इनमें सरकार की तीन श्रेणियाँ होती हैं
(b) इसका लक्ष्य गाँवों को सामाजिक एवं आर्थिक न्याय प्रदान करना है
(c) जिला परिषद् में इसके सदस्य के रूप में कुछ सांसद होते है
(d) इनमें से सभी सही है
उत्तर-d
38. भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की स्थापना कब हुई?
(a) 1852 में
(b) 1884 में
(c) 1870 में
(d) 1885 में
उत्तर-d
39. अगर भारत के राष्ट्रपति के चुनाव में कोई विवाद है तो उस विवाद को सौंपा जा सकता है-
(a) भारत के महाधिवक्ता को
(b) संसद को
(c) भारत के सर्वोच्च न्यायालय को
(d) इनमें से कोई नहीं
उत्तर-c
40. कौन-से प्रसिद्ध भारतीय नेता ‘सीमान्त गाँधी’ के रूप में जाने गए-
(a) खान अब्दुल गफ्फार खान
(b) अबुल कलाम आजाद
(c) नेताजी सुभाष चन्द्र बोस
(d) मोहम्मद अली जिन्ना
उत्तर-a
41. कौन-से प्रसिद्ध भारतीय ‘गुरूदेव’ के नाम से जाने जाते थे?
(a) रवीन्द्रनाथ टैगोर
(b) सी. राजगोपालाचारी
(c) लाला राजपत राय
(d) बी. आर. अम्बेडकर
उत्तर-a
42. द्वितीय विश्व युद्ध के समय ब्रिटेन का प्रधानमंत्री कौन था-
(a) क्लीमेण्ट एटली
(b) एन्थोनी इडेन
(c) विन्सटन चर्चिल
(d) हेराल्ड विल्सन
उत्तर-c
43. ‘सीन नदी’ किस नगर से होकर बहती है?
(a) लंदन से
(b) पेरिस से
(c) रोम से
(d) फ्रैंकफुर्त से
उत्तर-b
44. ‘गोबी मरूस्थल’ है-
(a) चीन में
(b)पश्चिम अफ्रीका में
(c)दक्षिणी आस्ट्रेलिया में
(d) दक्षिणी अमेरिका में
उत्तर-a
45. “ऑपरेशन ब्लैक बोर्ड” सरकारी योजना है-
(a) पंजाब में उग्रवाद के आतंक को रोकने के लिए
(b) विद्यालयी शिक्षा के राष्ट्रीय कार्यक्रम को सुधारने के लिए
(c)लड़कियों की विद्यालयी शिक्षा को सुधारने के लिए
(d) वयस्कों को साक्षर बनने के लिए प्रोत्साहित करने के लिए
उत्तर-d
46. “लाइफ डिवाइन” नामक पुस्तक के लेखक हैं-
(a) एस. राधाकृष्णन
(b)मुल्कराज आनन्द
(c) अरविंद घोष
(d) स्वामी विवेवकानन्द
उत्तर-c
47. स्वेज नहर जोड़ती है-
(a) भूमध्य सागर को लाल सागर से
(b) भूमध्य सागर को कैस्पियन सागर से
(c) लाल सागर को हिन्द महासागर से
(d) इनमें से कोई नहीं
उत्तर-a
48. 1990 का “दादा साहेब फाल्कें” पुरस्कार दिया गया-
(a) राजकपूर को
(b) सत्यजीत रे को
(c) अशोक कुमार को
(d) ए. नागेश्वर राव को
उत्तर-d
49. निम्नलिखित में से कौन-सा युग्म गलत है?
(a) भीमसेन जोशी-शास्त्रीय गायन संगीत
(b) अल्लारक्खा-तबला
(c) देबू चौधरी-सितार
(d) एम. एस. सुब्बलक्ष्मी-बाँसुरी
उत्तर-d
50. बिहार राज्य अवस्थित है निम्न देशान्तरों के मध्य-
(a) लगभग 84° पूर्व से 88° पूर्व
(b) लगभग 80° पूर्व से 84° पूर्व
(c) लगभग 80° पूर्व से 88° पूर्व
(d) इनमें से कोई नहीं
उत्तर-a
51. ‘चिपको आंदोलन’ है-
(a) छुआछूत रोकने के लिए आंदोलन
(b) वृक्षों को बचाने के लिए आंदोलन
(c) दुग्ध उत्पादन के लिए एक संघ
(d) इनमें से कोई नहीं
उत्तर-b
52. निम्नलिखित पत्रकारों में से ‘मैगसेसे’ पुरस्कार प्राप्त करने वाला कौन है?
(a) खुशवन्त सिंह
(b) अरूण शौरी
(c) धर्मवीर सिंह
(d) कमलेश्वर
उत्तर-b
53. बिहार में साक्षरता का स्तर है लगभग-
(a) 30%
(b) 34%
(c) 38%
(d) 45%
उत्तर-b
54. ‘एस्परान्टो (Esperanto)’ क्या है?
(a) लैटिन अमेरिका का सर्वोच्च पर्वत
(b) स्पेन का बंदरगाह नगर
(c) एक खेल का नाम
(d) विश्व भाषा के रूप में कार्य करने के लिए बनाई गई एक कृत्रिम भाषा
उत्तर-d
55. विभिन्न राज्य और उनके लोकप्रिय नृत्य इस प्रकार दिए गए हैं-
1. आंध्र प्रदेश (A) बीहू
2. असम (B) बुर्रा
3. हिमाचल प्रदेश (C) घूमार
4. राजस्थान (D) नटी
राज्य और नृत्य का शुद्ध मिलान हैं-
(a) 1A, 2B, 3C, 4D
(b) 1B, 2A, 3C, 4D
(c) 1B, 2A, 3D, 4C
(d) 1B, 2D, 3B, 4A
उत्तर-c
56. भारत में बिहार की जनसंख्या है-
(a) सर्वाधिक
(b) दूसरा सबसे अधिक
(c) तीसरा सबसे अधिक
(d) चौथा सबसे अधिक
उत्तर-c
57. “ऑटोबायोग्राफी ऑफ अनॉन इण्डियन” लिखा है-
(a) नीरद सी. चौधरी ने
(b) खुशवन्त सिंह ने
(c) कमला दास ने
(d) बलवन्त गार्गी ने
उत्तर-a
58. लक्षद्वीप टापू अवस्थित है-
(a) द. प. भारत में
(b) दक्षिण भारत में
(c) द. पूर्वी भारत में
(d) प. बंगाल के निकट पूर्वी भारत में
उत्तर-a
59. मुण्डा जनजातियाँ अधिकांशतः बसी हैं-
(a) मध्य प्रदेश में
(b) उत्तर प्रदेश में
(c) असम में
(d) बिहार में
उत्तर-d
60. “इंडिया बिन्स फ्रीडम” के लेखक हैं-
(a) जवाहर लाल नेहरू
(b) अब्दुल कलाम आजाद
(c) सरोजिनी नायडू
(d) नयनतारा सहगल
उत्तर-b
61. महारानी विक्टोरिया को भारत की साम्राज्ञी नियुक्त किया गया-
(a) 1858 में
(b) 1876 में
(c) 1877 में
(d) 1885 में
उत्तर-b
62. निम्नलिखित भारतीय राज्य में लौह अयस्क उपलब्ध नहीं हैं-
(a) बिहार में
(b) मध्य प्रदेश में
(c) उड़ीसा में
(d) पंजाब में
उत्तर-d
63. वह भाषा जो भारत में हिंदी के बाद वक्ताओं की दूसरी सबसे अधिक संख्या द्वारा बोली जाती है, वह है-
(a) मराठी
(b) तमिल
(c) तेलगू
(d) उर्दू
उत्तर-c
64. भारत में जन्में दो अमरीकी नागरिक, जिन्हें विज्ञान के क्षेत्र में नोबेल पुरस्कार मिला है, थे-
(a) हरगोविन्द खुराना और सी. वी. रमन
(b) एस. चन्द्रशेखर और सी. वी. रमन
(c) सी. वी. रमन और एस. एन. बोस
(d) हरगोविन्द खुराना और एस. चन्द्रशेखर
उत्तर-d
65. समुद्र तल पर पृथ्वी के केन्द्र के सबसे निकट स्थान है-
(a) उत्तरी ध्रुव
(b) मकर रेखा
(c) कर्क रेखा
(d) भूमध्य रेखा
उत्तर-a
66. स्विट्जरलैंड में बोली जाने वाली प्रधान भाषाएँ हैं-
(a) केवल जर्मन
(b) केवल फ्रेंच
(c) जर्मन और फ्रेंच केवल
(d) जर्मन, फ्रेंच और इटालियन
उत्तर-d
67. परमाणु ऊर्जा में भारतीय कार्यक्रम के जनक हैं-
(a) एस. ए. बोस
(b) एच. जे. भाभा
(c) एस. चन्द्रशेखर
(d) एस. एस. भटनागर
उत्तर-b
68. ‘बड़ी लाईन’ की दो पटरियों के बीच की दूरी होती है?
(a) 6% फीट
(b) 5% फीट
(c) 5 फीट
(d) 4% फीट
उत्तर-d
69. यूनेस्को (UNESCO) की कार्य भाषाएँ हैं-
(a) केवल फ्रेंच
(b) केवल अंग्रेजी
(c) अंग्रेजी और फ्रेंच
(d) अंग्रेजी, फ्रेंच और रूसी
उत्तर-c
70. अंतरिक्ष विज्ञान पर अनुसंधान और विकास का श्रेय जाता है-
(a) एस.एस भटनागर को
(b) वी. साराभाई को
(c) एस. जेड. कासिम को
(d) सी. वी. रमन को
उत्तर-b
71. टीपू सुल्तान ने अपनी राजधानी बनवाई-
(a) श्रीरंगपट्टनम् में
(b) मैसूर में
(c) बंगलोर में
(d) कोयम्बटूर में
उत्तर-a
72. कला की गाँधार शैली निम्न समय में फली-फूली-
(a) कुषाणों के समय
(b) अकबर के समय
(c) गुप्तों के समय
(d) मौयों के समय
उत्तर-a
73. रसायन शास्त्र के लिए 1991 का नोबेल पुरस्कार दिया गया-
(a) इर्विन नेहरे को
(b) बर्ट सैकमैन को
(c) रिचर्ड अर्न्स्ट को
(d) पियारे गिलेस दि जेनेस
उत्तर-c
74. मलेरिया के सम्बन्ध में कौन-सा कथन सत्य नहीं है-
(a) यह परोपजीवी कीट द्वारा पैदा की जाने वाली बीमारी है
(b) यह मच्छरों द्वारा फैलाई जाती है
(c) यह दलदली क्षेत्रों में अधिकतर होती है
(d) इसके इलाज में क्लोरोक्विन का उपयोग होता है
उत्तर-c
75. भारत सरकार के राजस्व का प्रधान स्त्रोत है।
(a) प्रत्यक्ष कर
(b) अप्रत्यक्ष कर
(c) घाटा पूर्ति
(d) रिजर्व बैंक से उधार लेना
उत्तर-b
76. ‘कलिंग पुरस्कार’ दिया जाता है-
(a) वर्ष की श्रेष्ठ फिल्म के लिए
(b) विज्ञान को लोकप्रिय बनाने के लिए
(c) सांस्कृतिक समझ की प्रगति के लिए
(d) खेल में असाधारणता के लिए
उत्तर-b
77. पृथ्वी तक पहुँचने के लिए सूर्य से चला प्रकाश समय लेता है लगभग-
(a) 8 सेकण्ड
(b) 1 मिनट
(c) 8 मिनट
(d) 24 मिनट
उत्तर-c
78. पंचवर्षीय योजना की कौन-सी अवधि सही नहीं है?
(a) प्रथम-1951-1956
(b) द्वितीय-1956-1961
(c) तृतीय-1961-1966
(d) चतुर्थ-1966-1971
उत्तर-d
79. ‘ओजोन परत’ बताता है-
(a) अंटार्कटिका को वायुमण्डलीय स्थिति
(b) शनि ग्रह पर की गई एक आधुनिक खोज
(c) पृथ्वी की सतह से लगभग 10-20 कि.मी. नीचे की परत
(d) पृथ्वी की सतह से 15-20 किलोमीटर ऊपर में वायुमंडल की परत
उत्तर-d
80. एक वयस्क भारतीय हाथी का भार लगभग है-
(a) 500 किलोग्राम
(b) 1000 किलोग्राम
(c) 5000 किलोग्राम
(d) 10000 किलोग्राम
उत्तर-b
81. स्टेनलेस स्टील मिश्रधातु है-
(a) लोहे और ताम्बे का
(b) लोहे और जस्ते का
(c) लोहे और क्रोमियम का
(d) लोहे और ग्रेफाइट का
उत्तर-c
82. वर्ष 1991 का डेविस कप जीता था-
(a) जर्मनी ने
(b) फ्रांस ने
(c) स्वीडन ने
(d) सं. रा. अमेरिका ने
उत्तर-b
83. वैज्ञानिक अलबर्ट आइंस्टीन प्रसिद्ध हैं-
(a) हाइड्रोजन की परमाणविक संरचना की व्याख्या के लिए
(b) प्रकाश-विद्युत् प्रभाव के लिए
(c) प्रथम नाभिकीय रिएक्टर बनाने के लिए
(d) न्यूट्रॉनों के अस्तित्व की भविष्यवाणी के लिए
उत्तर-b
84. भौतिक परिवर्तन का एक उदाहरण है-
(a) हवा में चाँदी के बर्तनों का काला होना
(b) मोमबत्ती का जलना
(c) दूध से दही का बनना
(d) पानी में चीनी का घुलना
उत्तर-d
85. किस खेल के लिए थॉमस कप पुरस्कार दिया जाता है?
(a) टेनिस के लिए
(b) फुटबाल के लिए
(c) गोल्फ के लिए
(d) बैडमिंटन के लिए
उत्तर-d
86. शीघ्रोत्पादी रिएक्टर है बिजली पैदा करने वाला एक नाभिकीय रिएक्टर, जो बिजली उत्पन्न करता है।
(a) विगलन प्रक्रिया के द्वारा
(b) सौर सेलों की सहायता से
(c) इसके द्वारा इस्तेमाल की गई फिनाईल सामग्रियों को जलाने और उन्हें पुनः उत्पन्न करने के द्वारा
(d) कठोर जल का शोधक के रूप में उपयोग करके
उत्तर-a
87. तब कोई प्रतिक्रिया नहीं होती है जब भाप गुजरती है ऊपर से-
(a) एल्युमिनियम के
(b) ताँबे के
(c) कार्बन के
(d) लोहे के
उत्तर-a
88. प्रथम एशियाई खेल हुए थे-
(a) पेकिंग में
(b) टोक्यो में
(c) नई दिल्ली में
(d) कोलम्बो में
उत्तर-c
89. ‘पाश्चुराइजेशन’ एक प्रक्रिया है, जिसमें-
(a) दूध को बहुत कम तापमान पर 24 घंटे तक रखा जाता है।
(b) दूध को 8 घंटे तक गर्म किया जा सकता है
(c) दूध को पहले बहुत देर तक गर्म किया जाता है और एक निश्चित समय में अचानक ठंडा कर लिया जाता है
(d) इनमें से कोई नहीं
उत्तर-c
90. वैज्ञानिक इवान पावलोव किस क्षेत्र में अपने कार्यों के लिए जाने जाते है?
(a) भौतिकी में
(b) गाणित में
(c) रसायन शास्त्र में
(d) प्रायोगिक मनोविज्ञान में
उत्तर-d
91. संसार का सबसे बड़ा स्टेडियम अवस्थित है-
(a) ब्राजील में
(b) चेकोस्लोवाकिया में
(c) जर्मनी में
(d) सं.रा. अमेरिका में
उत्तर-b
92. ‘एम्फीबिया’ बताता है-
(a) बहुत तेजी से चलने वाली नावों को
(b) केवल जल में ही रह सकने वाले पशुओं को
(c) केवल स्थल पर ही रह सकने वाले पशुओं को
(d) जल एवं स्थल दोनों पर ही रह सकने वाले पशुओं को
उत्तर-d
93. निकोलस कोपरनिकस प्रसिद्ध है-
(a) दूरबीन के आविष्कार के लिए
(b) यह बताने के लिए कि ग्रह सूर्य के चारों ओर चक्कर लगाते है न कि पृथ्वी के
(c) कैलकुलस (Calculus) की खोज के लिए
(d) मानव शरीर की शल्प क्रिया का अध्ययन करने के लिए
उत्तर-b
94. प्रकाश पादुकेन किस क्षेत्र में प्रसिद्ध हैं?
(a) बैडमिंटन में
(b) हॉकी में
(c) फुटबाल में
(d) टेनिस में
उत्तर-a
95. जंतर-मंतर का निर्माण किया था-
(a) अकबर ने
(b) शाहजहाँ ने
(c) शिवाजी ने
(d) महाराजा जयसिंह ने
उत्तर-d
96. ‘डूरण्ड कप’ किस खेल से सम्बन्धित है
(a) क्रिकेट से
(b) फुटबाल से
(c) हॉकी से
(d) टेबल टेनिस से
उत्तर-b
97. सबसे अधिक तेल निर्यात देश है-
(a) अल्जीरिया
(b) ईरान
(c) नाइजीरिया
(d) सऊदी अरब
उत्तर-d
98. भारत और आस्ट्रेलिया के बीच हाल ही खेली गई क्रिकेट मैच-श्रृंखला के संबंध कौन-सा कथन सही है ?
(a) पाँचवे टेस्ट मैच में रवि शास्त्री ने शतक लगाया
(b) तीसरे टेस्ट मैच में रवि शास्त्री ने दोहरा शतक लगाया
(c)अंतिम टेस्ट मैच में कपिल देव ने शतक लगाया
(d)अंतिम टेस्ट मैच में बेंगसरकर ने शतक लगाया
उत्तर-a
99. 1992-93 के रेलवे बजट में अतिरिक्त राजस्व में वृद्धि का अनुमान है, लगभग-
(a) 130 करोड़ रुपए
(b) 2,090 करोड़ रुपए
(c) 13,000 करोड़ रुपए
(d) 20,000 करोड़ रुपए
उत्तर-b
100. लिम्बा राम ने किस खेल में अंतर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त की है?
(a) तीरंदाजी में
(b) तैराकी में
(c) टेबुल टेनिस में
(d) लॉन टेनिस
उत्तर-a
![38वीं, बिहार संयुक्त प्रतियोगिता (प्रा.) परीक्षा-1992 आधुनिक भारत [ Objective N.C.E.R.T. M.C.Q’s Modern India]](https://samsamyikduniya.com/wp-content/uploads/2025/09/NK1-jpg-simple-samsamyik-1140x570.jpg)