यू.जी.सी. नेट परीक्षा दिसम्बर 2014 समाजशास्त्र iii
1. किसने नृजातिकेन्द्रिता की संकल्पना का प्रतिपादन किया?
(A) डब्ल्यू. समनर
(B) जे. एडोर्नो
(C) मैक्स वेबर
(D) इमैन्युल वॉटरस्टीन
उत्तर-A
2. सूची-1 के मदों का सूची-11 के मदों से मेल करें और नीचे दिए गए कूट से सही उत्तर चुनें :
सूची-1 सूची-II
(a) रामकृष्ण मुखर्जी 1. आइडिओलॉजी एण्ड थ्योरी इन इंडियन सोशियोलॉजी
(b) योगेन्द्र सिंह 2. सोशियोलॉजी ऑफ इण्डियन सोशियोलॉजी
(c) डी. एन. धनगड़े 3. ऐन एंथ्रोपॉलॉजिस्ट एमंग हिस्टोरियन एण्ड अदर एसेज
(d) बी. एस. कोहेन 4. थीम्स एण्ड पर्सपेक्टिव्स इन इण्डियन सोशियोलॉजी
कूट :
(a) (b) (c) (d)
(A) 2 3 4 1
(B) 1 2 4 3
(C) 2 1 4 3
(D) 4 3 1 2
उत्तर-C
3. भारत में शिक्षा के निजीकरण के कारण निम्नलिखित विशेषताओं में से क्या उभर कर सामने आया ?
1. ग्राम स्तर पर निजी विद्यालयों का खुलना
2. बाजार अनुसंधान का सामने आना
3. शैक्षिक संस्थाओं में तेजी से वृद्धि
4. गरीब छात्रों को छात्रवृत्ति का प्रावधान
नीचे दिए गए कूट में से सही उत्तर चुनिए :
कूट :
(A) 1, 3, 4
(B) 1, 2, 4
(C) 1, 2, 3
(D) 2, 3 ,4
उत्तर-C
4. मिशेल फूको की प्रविधि के मूल में निम्नलिखित में से कौन से विचार रहे हैं?
(i) जीनोलॉजी ऑफ पावर
(i) माइक्रो पॉलिटिक्स ऑफ पावर
(iii) आर्कियोलॉजी ऑफ नॉलेज
(iv) पावर एट द सोसाइटल लेवल
नीचे दिए गए कूट से सही उत्तर चुनें :
कूट :
(A) (i) और (ii)
(B) (ii) और (iii)
(C) (i) और (iii)
(D) (ii) और (iv)
उत्तर-C
5. मार्क्स के चिन्तन में संशोधन और पुनर्भिमुखीकरण करके नए सिद्धान्त बनाए जाने को कहते हैं:
(A) नव मार्क्सवादी सिद्धान्त
(B) उत्तर मार्क्सवादी सिद्धान्त
(C) पूर्व मार्क्सवादी सिद्धान्त
(D) मार्क्स के सिद्धान्त की समालोचना
उत्तर-A
6. अशोधित जन्म दर (सी. बी. आर.) का नामकरण इस कारण वश हुआ है क्योंकि इसमें ध्यान नहीं दिया जाता है:
(A) जनांकिकीय संक्रमण का
(B) मृत्यु दर का
(C) जनसंख्या की आयु और लिंग संरचना का
(D) उपर्युक्त में से कोई नहीं
उत्तर-C
7. “एथनिक प्लुरालिटी इन इण्डिया” पुस्तक के लेखक का नाम क्या है?
(A) आर. ए. शेमरहॉर्न
(B) एम. एन. श्रीनिवास
(C) रॉबर्ट बीरस्टेड
(D) ए. आर. देसाई
उत्तर-A
8. सूची-1 में दी गई अवधारणाओं का सूची-II में दिए गए कथन से मिलान करें :
सूची-I सूची-II
(a) व्यावहारिक तार्किकता 1. तार्किक निगमन, आगमन और कार्य-कारण के गुणारोपण के रूप में संज्ञानात्मक प्रक्रियाएं
(b) सैद्धान्तिक तार्किकता 2. व्यक्ति के व्यवहारवादी और अहंवादी इरादों के दृष्टिकोण से दुनिया की गतिविधियों को देखना
(c) मौलिक तार्किकता 3. साधन-साध्य संगणन और सार्वभौमिक अनु-प्रयुक्त नियम
(d) औपचारिक तार्किकता 4. व्यवस्था मूल्य के सन्दर्भमें साधन-साध्य का चयन
नीचे दिए गए कूट से सही उत्तर चुनें :
कूट :
(a)(b)(c)(d)
(A) 2 1 4 3
(B) 1 2 3 4
(C) 4 3 1 2
(D) 3 4 2 1
उत्तर-A
9. नारीवादी ज्ञानवाद ऐसी अवधारणा है जो सिद्धान्त पर आधारित है।
(A) समाजशास्त्र और नारीवाद के बीच अन्तर
(B) व्यवसाय का नारीवादीकरण
(C) यौनात्मकता
(D) भावात्मक सम्बन्धों पर बल देते हुए महिला के अपने अनुभव और स्थान का प्रतिबिम्बन
उत्तर-D
10. रिहा किए गए कैदियों के सफल पुनर्वास के लिए कौन-सा प्रासंगिक नहीं है?
(A) विधि के अनुसार तुरन्त जमानत दी जानी चाहिए।
(B) सुनवाई में तेजी लाई जाए।
(C) परिवीक्षा की अनुमति दी जानी चाहिए।
(D) जेल में किए जाने वाले कार्य कार्यक्रम को रोक दिया जाना।
उत्तर-D
11. संस्कृतिकरण की अवधारणा में प्रभुजाति की अवधारणा को शामिल कर, श्रीनिवास :
(A) संस्कृति के रीतिरिवाज के कारकों की उपेक्षा करते हैं।
(B) धर्मनिरपेक्ष कारकों पर अधिक बल देते हैं।
(C) संस्कृति के पवित्र तथा धर्मनिरपेक्ष दोनों ही कारकों को सम्मिलित करके सांस्कृतिक शब्द के अर्थ को व्यापक बनाते हैं।
(D) परम्परागत ग्रामीण संरचना पर पश्चिमी प्रभाव के कारकों को सम्मिलित करते हैं।
उत्तर-C
12. नीचे दो कथन दिए गए हैं जिनमें से एक अभिकथन (A) है और दूसरा तर्क (R) है :
अभिमकथन (A) : धार्मिक बहुलवाद एक अभिज्ञेय और विनियमित व्यवहार है।
तर्क (R) : यह विशेष वर्ग के लोगों से सबद्ध है तथा कतिपय चित्रों, प्रतीको, अनुष्ठानों और मिथकों के माध्यम से व्यक्त होता है।
नीचे दिए गए कूट से सही उत्तर का चयन करें :
कूट :
(A) (A) और (R) दोनों सही है तथा (R), (A) की सही व्याख्या है।
(B) (A) और (R) दोनों सही हैं तथा (R), (A) की सही व्याख्या नहीं है।
(C) (A) सही है और (R) गलत है।
(D) (A) गलत है और (R) सही है।
उत्तर-A
13. किसने यह तर्क दिया है कि ‘भारतीय समाज में परिवर्तन का अध्ययन भी इसकी गहन परम्पराओं के अध्ययन द्वारा किया जाना चाहिए?
(A) ए. के. शरण
(B) डी. पी. मुखर्जी
(C) ए. आर. देसाई
(D) एम. एन. श्रीनिवास
उत्तर-B
14. झुग्गियों में मुख्यतया निवास करते हैं :
1. संगठित क्षेत्रों के लोग
2. असंगठित क्षेत्रों के लोग
3. सेवा क्षेत्रों के लोग
4. वृद्ध लोग
कूट :
(A) 1 और 4
(B) 2 और 3
(C) 2 और 4
(D) 3 और 4
उत्तर-B
15. नीचे दो कथन दिए गए हैं। एक अभिकथन (4) है और दूसरा तर्क (R) है :
अमिकथन (A) : बांध और खान जैसी वृहद परियो-
जनाओं का सीमान्त लोगों द्वारा विरोध किया जाता है क्योंकिं पुनर्वास कार्यक्रमों की योजना यथार्थवादी नहीं होती।
तर्क (R) : पुनर्वास कार्यक्रमों में केवल भूमि का मुआवजा शामिल होता है जो आंशिक है।
नीचे दिए गए कूट से सही उत्तर का चयन करें :
कूट :
(A) (A) गलत है और (R) सही है।
(B) (A) सही है और (R) गलत है।
(C) (A) और (R) दोनों सही हैं, किन्तु (R), (A) की सही व्याख्या नहीं है।
(D) (A) और (R) दोनों सही हैं और (R), (A) की सही व्याख्या है।
उत्तर-D
16. किस पुस्तक के प्रकाशन के 50 वर्ष पूरे हुए है और जिसने भारत में परम्परा और आधुनिकीकरण के अध्ययन में अपने योगदान के कारण इन वर्षों के दौरान एक शास्त्रीय पुस्तक का दर्जा प्राप्त किया?
(A) सोशल चेंज इन मॉडर्न इण्डिया
(B) कास्ट, क्लास एण्ड पात्रर
(C) विलेज इण्डिया
(D) मॉडर्नाइजेशन ऑफ इण्डियन ट्रेडिशन्स
उत्तर-D
17. भारत में राष्ट्र निर्माण के पथ में निम्नलिखित में से कौन सी बाधा है?
(A) श्रेणीबद्ध सामाजिक व्यवस्था
(B) आर्थिक असमानताएं
(C) (A) और (B) दोनों
(D) पश्चिमी शिक्षा प्राप्त नेतृत्व
उत्तर-C
18. सूची-1 से सूची-II को सुमेलित कीजिए :
सूची-1 सूची-II
(रचनाएं) (लेखक)
(a) मैडनेस एण्ड सिविलाइ – 1. जैक्स दरिदा जेशन
(b) कैपिटलिज्म एण्ड मॉडर्न सोशल थ्योरी 2. माइकेल फूको
(c) राइटिंग एण्ड डिफरेंस 3. क्लाड लेवी-स्ट्रॉस
(d) स्ट्रक्चरल एन्थ्रोपोलोजी 4. एन्थोनी गिड्डेस
कूट :
नीचे दिए गए कूटों से सही उत्तर का चयन कीजिए :
(a)(b)(c)(d)
(A).1 2 4 3
(B) 2 3 4 1
(C) 2 4 1 3
(D) 1 3 2 4
उत्तर-C
19. निम्नलिखित में से किसने हसर्ल के घटना विज्ञान के दृष्टिकोण का आलोचनात्मक विनियोग प्रस्तुत किया?
(A) अल्फ्रेड शूट्ज
(B) पीटर बर्जर
(C) लकमान
(D) उपर्युक्त में से कोई नहीं
उत्तर-A
20. जनसंख्या सूची स्तम्भ (पॉपुलेशन पिरामिड) मूल रूप से समझाते हैं :
(A) दी गई जनसंख्या का आकाशीय वितरण
(B) दी गई जनसंख्या की जनसांख्यिकीय दर
(C) दी गई जनसंख्या की आयु-लिंग संरचना
(D) दी गई जनसंख्या की वृद्धि दर
उत्तर-C
21. किसने “धर्म का सामाजिक सत्य” पुस्तक में यह कहा है कि समाजशास्त्रियों को एक प्रविधिपरक नास्तिक रवैया अपनाना चाहिए और यह चर्चा करने की कोशिश नहीं करनी चाहिए कि धर्म सामाजिक रचना से अधिक कुछ है?
(A) पीटर बर्जर
(B) एल्फ्रेड शुत्ज
(C) लकमान
(D) इनमें से कोई नहीं
उत्तर-A
22. भारत में समाजशास्त्र के अभ्युदय के सामाजिक पृष्ठभूमि का पता लगाएं:
1. भारत में सामाजिक विचार की विरासत
2. ब्रिटिश शासन के आगमन पर भारत की सामाजिक-आर्थिक स्थिति
3. औद्योगिक क्रान्ति
4. भारतीय समाज की पश्चिमी समझ के बारे में भारतीय मनीषा की बौद्धिक प्रक्रिया
नीचे दिए गए कूट से सही उत्तर चुनिए :
कूट :
(A) 1,2,4
(B) 1,2,3
(C) 2,3,4
(D) 3,4, 1
उत्तर-A
23. वैज्ञानिक ज्ञान के किस रूप (रूपों) की पहचान जे. हैबरमास ने अपने कार्यों में की है?
1. अनुभवपरक-विश्लेषणपरक
2. शब्दार्थमीमांसा
3. आलोचनात्मक और मुक्तिपरक
4. उपर्युक्त में से कोई नहीं
कूट :
(A) 1, 2 और 3
(B) 4
(C) 2 और 3
(D) 1 और 3
उत्तर-A
24. भारतीय गांवों ने इस कारण से अपनी आत्मनिर्भरता खो दी है:
(A) हरित क्रान्ति का प्रभाव
(B) जजमानी प्रथा का समाप्त होना
(C) शहर के बाहरी हिस्से में रहने वालों से संव्यवहार
(D) उपर्युक्त सभी
उत्तर-D
25. जब दम्पति कानूनी रूप से अलग-अलग घरों में रहने लगे किन्तु पुनर्विवाह करने को स्वतन्त्र न हों, तो इसे कहा जाता है:
(A) न्यायिक विच्छेद
(B) तलाक
(C) परित्याग
(D) दाम्पत्य का वैवाहिक समापन
उत्तर-A
26. किसने कहा है कि ग्रामीण समाज में विभाजन का कारण जर, जोरू और जमीन है?
(A) ऑस्कर लेविस
(B) लुई ड्यूमो
(C) लुइस विर्थ
(D) ए. आर. देसाई
उत्तर-A
27. “कंसिक्वेंसेज ऑफ मॉडर्निटी” पुस्तक किसने लिखी है?
(A) जुर्गेन हैबरमास
(B) एंथोनी गिड्डेस
(C) जेक्स् दरिदा
(D) माइकेल फूको
उत्तर-C
28. बहुराष्ट्रीय निगमों और सूचना प्रौद्योगिकी उद्योग के विकास के कारण भारत में निम्न में से किस प्रकार के परिवार का उदय हो रहा है?
(A) दो नगरीय परिवार
(B) एकल परिवार
(C) संयुक्त परिवार
(D) विस्तृत परिवार
उत्तर-A
29. सूची-1 की मदों को सूची-II की मदों से सुमेलित कीजिए तथा नीचे दिए गए कूट से सही उत्तर का चयन कीजिए :
सूची-1 सूची-II
(अवधारणाएं) (लेखक)
(a) जीवन शैली के 1. ऑस्कर लेविस
रूप में शहरवाद
(Urbanism as a way of life)
(b) लोक-शहरी सातत्यक 2. एल. विर्थ
(Folk-urban Continuum)
(c) लघु एव बृहद परम्पराए 3. आर. रेडफील्ड
(Little and Great Traditions)
(d) गरीबी की संस्कृति 4. मिल्टन सिंगर
(Culture of Poverty)
कूट :
(a)(b)(c)(d)
(A) 2 3 4 1
(B) 4 1 2 3
(C) 4 3 2 1
(D) 2 1 3 4
उत्तर-A
30. दो कथन दिए गए हैं, जिनमें एक अभिकथन (A) है और दूसरा तर्क (R) है।
अमिकथन (A) : भारतीय शिक्षा नीति को अपने नागरिकों को गुणवत्ता युक्त शिक्षा प्रदान करने की चुनौतियों को पूरा करने का प्रयत्न करना चाहिए।
तर्क (R) : शिक्षा की गुणवत्ता अपने नागरिकों को भूमण्डलीकरण की चुनौतियों का सामना करने में सक्षम बनाएगी।
कूट :
(A) (A) और (R) दोनों सत्य हैं, परन्तु (R), (A) का सही स्पष्टीकरण नहीं है।
(B) (A) और (R) दोनों सत्य हैं और (R), (A) का सही स्पष्टीकरण है।
(C) (A) सत्य है और (R) असत्य है।
(D) (A) असत्य है और (R) सत्य है।
उत्तर- B
31. सूची-1 को सूची-II से सुमेलित कीजिए :
सूची-1 सूची-II
(दृष्टिकोण) (उद्देश्य)
(a) विकास में महिलाएं (i) महिला मुक्ति
(b) महिला और विकास (ii) विकास कार्यक्रमों की पुनर्सरचना
(c) लिंग और विकास (iii) सतत् विकास
(d) महिला, पर्यावरण और विकास (iv) वैकल्पिक विकास
नीचे दिए गए कूटों में से सही उत्तर का चयन कीजिए:
कूट:
(a)(b)(c)(d)
(A)(i)(iii)(ii)(iv)
(B)(ii)(iv)(i)(iii)
(C)(iv)(i)(iii)(ii)
(D)(ii)(iv)(iii)(i)
उत्तर- B
32. समाजशास्त्र के अन्तर्गत उस सैद्धान्तिक और विशेषीकृत दृष्टिकोण की शुरुआत किसने की जो यथार्थ बोध के निर्माण में लागू सामाजिक सक्षमता और प्रणालियों को स्पष्ट करता है?
(A) ई. गॉफमेन
(B) एच. गारफिन्केल
(C) ए. गिड्डेन्स
(D) लकमान
उत्तर-B
33. ‘संस ऑफ द सॉइल’ शब्द को किसने प्रतिपादित किया है?
(A) माइरोन वेनर
(B) डी. जे. बोग
(C) एम. एन. श्रीनिवास
(D) ए. चन्द्रशेखर
उत्तर-A
34. हमारे देश में 1976 में प्रथम बार भारतीय जनसंख्या नीति किसकी अध्यक्षता में तैयार की गई थी?
(A) डॉ. के. श्रीनिवासन
(B) डॉ. कर्ण सिंह
(C) डॉ. सी. चन्द्रशेखरन
(D) डॉ. एम. एस. स्वामीनाथन
उत्तर-B
35. जे. हैबरमास की सैद्धान्तिक सोच के किस पक्ष की सर्वाधिक आलोचना हुई है?
1. व्यवस्थाओं के सिद्धान्त पर
2. सामाजिक विकास के विकासात्मक मॉडल पर
3. सैद्धान्तिकरण की उसकी अधिक अमूर्त प्रकृति पर
4. उपर्युक्त सभी पर
निम्नांकित कटों से सही उत्तर दीजिए:
कूट :
(A) 1 और 2
(B) 1 और 3
(C) 2 और 3
(D) 1, 2 और 3
उत्तर-D
36. भारत में घटते स्त्रीलिंग अनुपात का निम्नलिखित में से कौन-सा कारण नहीं है?
(A) लिंग भूमिका रूढिकरण तथा परम्परागत भूमिका अपेक्षा
(B) दहेज प्रथा तथा बालिकाओं के साथ भेदभाव का प्रचलन
(C) ग्रामीण क्षेत्रों से शहरी क्षेत्रों में महिला कामगारों का पलायन
(D) लिंग चयन के आधार पर गर्भपात
उत्तर-C
37. निम्न में से कौन-सा युग्म पूर्वोत्तर क्षेत्र में नस्ली संघर्षो में योगदान देता है?
(A) एकीकरण के साथ असंख्य आदिवासी समूह
(B) पड़ोसी देशों से आप्रवास
(C) विकास की कमी तथा असुरक्षा की भावना
(D) साक्षरता तथा अज्ञान
नीचे दिए गए कूटों में से सही उत्तर चुनिए :
कूट :
(A) (a) तथा (b)
(B) (b) तथा (c)
(C) (c) तथा (d)
(D) (a) तथा (c)
उत्तर-B
38. “सेव प्लेनेट अर्थ” का नारा कहां से आया?
(A) रियो-पृथ्वी शिखर सम्मेलन
(B) कॉपेनहेगन शिखर सम्मेलन
(C) जकार्ता शिखर सम्मेलन
(D) तेहरान शिखर सम्मेलन
उत्तर-A
39. सूची-1 को सूची-II से सुमेलित कीजिए :
सूची-I सूची-II
(a) कल्चरल एन्थ्रोपोलोजी 1. लुइस ड्यमो
(b) होमो हैरार्किकस 2. डी. पी. मुखर्जी
(c) एनहिलेशन ऑफ कास्ट 3. एन. के. बोस
(d) डाइवर्सिटीज 4. एस. सी. दुबे
5. बी. आर. अम्बेडकर
नीचे दिए गए कूटों से सही उत्तर का चयन कीजिए: कूट :
a b c d
A 1 2 3 4
B 2 3 4 1
C 1 5 2 4
D 3 1 5 2
उत्तर-D
40. एंथोनी गिड्डेस के स्ट्रक्चरेशन सिद्धान्त में प्राथमिकता किसको दी गई है?
(A) संरचना
(B) एजेंसी
(C) संरचना एवं एजेंसी दोनों
(D) दोनों में से कोई नहीं (संरचना, एजेंसी)
उत्तर-D
41. कार्ल मार्क्स के अनुसार, कामगार का अलगाव उसके किस कारणवश है?
(A) उत्पाद और उत्पादन क्रियाकलाप से अलगाववाद के कारण
(B) परिवार से अलगाववाद के कारण
(C) मानव सम्भावना से अलगाववाद के कारण
(D) समाज से अलगाववाद के कारण
उत्तर-A
42. नीचे दो कथन दिए गए हैं जिनमें से एक अभिकथन (A) है और दूसरा तर्क (R) है :
अमिकथन (A) : आधुनिक भारत में अन्तर्पीढ़ीय संघर्ष के कारण वृद्ध लोग वृद्धाश्रमों में रहने लगे हैं।
तर्क (R) : युवाओं और वृद्धों के बीच असमान मानसिकता, रवैया और मूल्य अन्तर्पीढ़ीय संघर्ष के लिए जिम्मेदार हैं।
नीचे दिए गए कूट में से सही उत्तर का चयन करें
कूट :
(A) (A) और (R) दोनों सही हैं, किन्तु (R), (A) की सही व्याख्या नहीं है।
(B) (A) और (R) दोनों सही हैं और (R), (A) की सही व्याख्या है।
(C) (A) सही है और (R) गलत है।
(D) (A) गलत है और (R) सही है।
उत्तर-B
43. सूची-1 में दिए गए मदों को सूची-II के मदों से सुमेलित कीजिए और नीचे दिए गए कूटों में से सही उत्तर का चयन कीजिए :
सूची-I सूची-II
(a) हेंडरसन, हेजल 1. वैश्वीकरण
(b) वॉटर्स मैलकम 2. कंटेंपरेरी इंडिया : ए सोशियोलोजिकल व्यू
(c) सतीश देशपांडे 3. बियॉन्ड ग्लोबलाईजेशन : शेपिंग ए सस्टेनेबल ग्लोबल इकॉनोमी
(d) ए. आर. देसाई 4. सोशल बैकग्राउंड ऑफ इंडियन नेशनलिज्म
कूट:
(a) (b) (c) (d)
(A) 1 2 3 . 1
(B) 4 3 2 1
(C) 3 1 2 4
(D) 2 3 1 4
उत्तर-C
44. नीचे दो वक्तव्य दिए गए हैं। एक को अभिकथन (A) कहा गया है तथा दूसरे को कारण (R) कहा गया है।
अमिकथन (A) : लैंगिक सामाजिक जगत के संगठनात्मक सिद्धान्तों में से एक है।
कारण (R) : लैंगिक इसलिए मायने रखता है क्योंकि वह व्यक्तियों की अस्मिताओं तथा व्यवहारपरक स्वभाव को स्थापित करता है।
नीचे दिए गए कूटों में से सही उत्तर का चयन कीजिए : कूट :
(A) (A) तथा (R) दोनों सही हैं, परन्तु (R), (A) की सही व्याख्या नहीं है।
(B) (A) तथा (R) दोनों सही हैं और (R), (A) की सही व्याख्या है।
(C) (A) गलत है तथा (R) सही है।
(D) (A) सही है तथा (R) गलत है।
उत्तर-B
45. किसने आधुनिकता को एक अपूर्ण परियोजना समझा?
(A) जे. दरिदा
(B) ए. गिड्डेस
(C) एल. अल्थुजर
(D) जे. हेबरमास
उत्तर-D
46. सूची-1 के मद को सूची-II के मद से सुमेलित करें :
सूची-I सूची-II
(अल्पसंख्यक) (प्रस्थिति)
(a) सिक्ख (i) एक असहज अल्पसख्यक
(b) जैन (ii) एक लुप्त हो रहे अल्पसख्यक
(c) यहूदी (iii) एक गतिशील अल्पसंख्यक
(d) आंग्ल-भारतीय (iv) हस्तक्षेप न करने वाले अल्पसंख्यक
नीचे दिए गए कूटों से सही उत्तर का चयन करें :
कूट:
(a)(b)(c)(d)
(A) (iv)(iii)(ii)(i)
(B) (iii)(iv)(ii)(i)
(C) (ii)(i)(iii)(iv)
(D) (i)(ii)(iv)(iii)
उत्तर-B
47. किसने “नेचुरल एण्ड पॉलिटिकल ऑब्जर्वेशन्स ऑन द बिल्स ऑफ मॉरटेलिटी” लिखी?
(A) गिलार्ड ए.
(B) थॉम्पसन, वॉरेन
(C) जॉन ग्रॉन्ट
(D) नॉटस्टाइन, फ्रैंक
उत्तर-C
48. नीचे दो कथन दिए गए हैं जिनमें से एक अभिकथन (A) है और दूसरा तर्क (R) है :
अमिकथन (A) : बढ़ते सामाजिक बिखराव से औद्योगिक समाजों में आत्मकथा की संख्या में बढ़ोतरी होती है।
तर्क (R) : व्यक्तियों पर नैतिक और सामाजिक मुल्यो के कमजोर प्रभाव के कारण अधिकाधिक संख्या में आत्महत्याएं होती हैं।
नीचे दिए गए कूट में से सही उत्तर का चयन करें :
कूट :
(A) (A) और (R) दोनों सही है और (R), (A) की सही व्याख्या है।
(B) (A) और (R) दोनों सही है, किन्तु (R), (A) की सही व्याख्या नहीं है।
(C) (A) सही है और (R) गलत है।
(D) (A) गलत है और (R) सही है।
उत्तर-A
49. तीव्र गति से होने वाले औद्योगिकीकरण ने निम्न में से किसमें सफेदपोश अपराधों की दर को बढ़ा दिया है?
(A) बिजनेसमैन
(B) खेतिहर मजदूर
(C) कार्यालयी क्लर्क
(D) स्कूल टीचर
उत्तर-A
50. निम्न में से एक कौन-सा दाब कारक ग्रामीण से नगरीय प्रवास में योगदान देता है?
1. ग्रामीण निर्धनता 2. नगरीय अवसंरचनात्मक विकास 3. मानसूनी वर्षा का न होना 4. नगरीय क्षेत्रों में रोजगार के अवसर नीचे दिए गए कूटों में से सही कूट चुनिए : कूट :
(A) 1 तथा 2
(B) 1 तथा 3
(C) 2 तथा 3
(D) 2 तथा 4
उत्तर-B
51. वह कार्यक्रम जो भारतीय समुदाय में सम्पूर्ण विकास करने का लक्ष्य रखता है, का नाम है :
(A) सम्पूर्ण ग्रामीण रोजगार योजना
(B) अन्त्योदय योजना
(C) इंदिरा गांधी आवास योजना
(D) समुदाय विकास कार्यक्रम
उत्तर-D
52. किसने सभ्यतागत परिप्रेक्ष्य से भारतीय समाज का अध्ययन किया है?
(a) जी. एस. घुर्ये
(b) एन. के. बोस
(c) बी. आर. अम्बेडकर
(d) सुरजीत सिन्हा
नीचे दिए गए कूटो में से सही उत्तर को चुनिए :
कूट:
(A) (a) तथा (c)
(B) (b), (c) तथा (d)
(C) (a), (c) तथा (d)
(D) (b) तथा (d)
उत्तर-D
53. निम्न में कौन-सा भारत में बढ़े हुए जीवन-काल के लिए उत्तरदायी नहीं है?
(A) आयुर्विज्ञान तथा प्रौद्योगिकी में विकास
(B) महामारियों पर नियन्त्रण
(C) स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार
(D) गिरती हुई जन्म दर
उत्तर-D
54. निम्न में से कौन-सी वह प्रमुख विशेषता है जिसके आधार पर नई पंचायती राज व्यवस्था को शुरू किया गया?
(A) महिलाओं की भागीदारी
(B) अनुसूचित जातियों व जनजातियों की भागीदारी
(C) दोनों (A) और (B)
(D) युवाओं की भागीदारी
उत्तर-C
55. यह किसने कहा कि, “भारत में समाजशास्त्र, भारतीय विद्या और समाजशास्त्र के संगम पर खड़ा है और भारतीय समाज की समझ के लिए आवश्यक पूर्व शर्त सही प्रकार के मिश्रण के रूप में है”?
(A) एफ. जी. बेली
(B) लुइस ड्यूमा
(C) वाई. सिंह
(D) एम. एन. रॉय
उत्तर-B
56. जैक दरिदा ने भाषा को निम्न में से किस तक घटाया है?
(A) ऐसे ‘लेखन’ तक जो अपने विषयों को बाध्य करता है।
(B) ऐसे ‘लेखन’ तक जो अपने विषयों को बाध्य नहीं करता।
(C) दोनों (A) तथा (B)
(D) उपर्युक्त में से कोई नहीं
उत्तर-B
57. किसने मार्क्स के पूर्ववर्ती दार्शनिक कार्य और उनके परवर्ती वैज्ञानिक अवधारणाओं और ज्ञान में ज्ञानमीमांसीय अन्तराल का पता लगाया?
(A) अल्फ्रेड शुल्ट्ज.
(B) जे. एलेक्जेण्डर
(C) एल. अल्थुजर
(D) टी. बर्टेन
उत्तर-C
58. “स्टडीज इन एथनोमेथोडॉलोजी” पुस्तक किसने लिखी?
(A) ई. गॉफमैन
(B) पीटर बर्जर
(C) एच. गारफिन्केल
(D) इनमें से कोई नहीं
उत्तर-C
59. सूची-1 की मदों को सूची-II की मदों से सुमेलित कीजिए:
सूची-I सूची-II
(लेखक) (पुस्तकें)
(a) सिमोन द बोवआ (i) सेक्स, जेंडर
(b) ऐन ओक्ले (ii) दी सेकेन्ड सेक्स
एड सोसायटी
(c) शुलामिथ फायर-स्टोन (ⅲ) जेंडर ट्रबल फेमिनिज्म एण्ड द सबवर्शन ऑफ आइडेन्टटी
(d) जुडिथ बटलर (iv) दी डायलेक्टिक ऑफ सेक्स द केस ऑफ फेमिनिस्ट रेवोलूशन
कूट :
(a)(b)(c)(d)
(A)(i)(iv)(iii)(ii)
(B)(iv)(ii)(i) (iii)
(C)(iii)(ii)(i)(iv)
(D)(ii)(i)(iv)(iii)
उत्तर-D
60. बोर्टाल स्कूल तथा रिमांड होम किनके सुधार के लिए होते हैं?
(A) वयस्क अपराधी
(B) अभ्यस्त अपराधी
(C) किशोर अपराधी
(D) कठोर अपराधी
उत्तर-[C/answer]
61. निम्न में से कौन-सा अभिकथन औद्योगिक संगठनों की सामाजिक संरचना के प्रतिबिम्ब का सूचक नहीं है?
(A) प्रबन्ध से सम्बन्धी समूहों में सामाजिक प्रवरजनों का प्रभुत्व
(B) निदेशक बोर्ड में महिलाओं का प्रभुत्व
(C) सफाई कर्मचारियों के रूप में सामाजिक रूप से सुविधावंचित लोगों का प्रभुत्व
(D) स्वागती पदों पर महिलाओं का प्रभुत्व
62. निम्न में से कौन-सा वक्तव्य सही है? निम्नलिखित कूटों में से सही उत्तर का चयन कीजिए:
1. सभी परिवर्तन विकास है।
2. पूर्व के समाजशास्त्री विकास एवं परिवर्तन को अर्न्तपरिवर्तनीय/तार्किक रूप से सम्बन्धित पदों के रूप में देखते थे।
3. आधुनिकीकरण सिद्धान्तवादियों के अनुसार विकास का अन्तिम परिणाम समृद्धि तथा राजनैतिक स्थिरता है।
4. विकास का अर्थ है आधुनिक समय में सामाजिक परिवर्तन की अनियोजित प्रक्रिया।
कूट :
(A) 1 और 4
(B) 2 और 4
(C) 2 और 3
(D) 1, 2 और 3
उत्तर-C
63. निम्न दिए गए समाजशास्त्रियों में से किसने मार्क्सवादी परिप्रेक्ष्य से भारतीय राष्ट्रीय आन्दोलन का अध्ययन किया है?
(A) राम कृष्ण मुखर्जी
(B) ए. आर. देसाई
(C) बिपिन चन्द्र
(D) डी. एन. धनगरे
उत्तर-B
64. किसका विचार है कि ‘भारतीय समाज का वैज्ञानिक अनुभवपरक अध्ययन सम्भव नहीं है’?
(A) राम कृष्ण मुखर्जी
(B) डी. पी. मुखर्जी
(C) ए. के. सेरम
(D) एस. सी. दुबे
उत्तर-C
65. नीचे दो वक्तव्य दिए गए है। एक को अभिकथन (A) तथा दूसरे को कारण (R) कहा गया है।
अमिकथन (A) : भारत की तकनीकी मानवशक्ति में पिछले दशक में बेरोजगारी बढ़ी है।
कारण (R) : भारत में विज्ञान और प्रौद्योगिकी नीति रोजगार से सम्बन्धित नहीं है।
कूट :
(A) (A) सही है तथा (R) गलत है।
(B) (A) गलत है तथा (R) सही है।
(C) (A) तथा (R) दोनों सही है तथा (R), (A) की सही व्याख्या है।
(D) (A) तथा (R) दोनों सही है तथा (R), (A) की सही व्याख्या नहीं है।
उत्तर-C
66. किसने वैश्वीकरण को विश्वव्यापी सामाजिक सम्बन्धों के गहनीकरण के रूप में वर्णित किया है जिसके द्वारा दूरस्थ स्थानों को इस प्रकार जोड़ा जाता है कि एक स्थान पर होने वाली घटनाएं कई मील दूर हो रही प्रक्रिया से प्रभावित होती है और इसके विपरीत भी?
(A) डी. नय्यर
(B) ऐथोनी गिड्डेस
(C) वाई. सिंह
(D) अमर्त्य सेन
उत्तर-B
67. जैक्स दरिदा ने मुख्य रूप से किस पर ध्यान केन्द्रित किया है?
(A) लोगों की भाषा का विखण्डन
(B) लोगोसेन्ट्रिज्म का विखण्डन
(C) उस संरचना का विखण्डन जो लोगों को बाध्य करती है
(D) गुलाम थिएटर का विखण्डन
उत्तर-B
68. निम्न में से किसने पितृसत्ता को “पुरुषों के बीच सामाजिक सम्बन्धों के ऐसे समुच्चय के रूप में परिभाषित किया है जिसका भौतिक आधार होता है और जो श्रेणीबद्ध होते हुए भी पुरुषों के बीच में ऐसी परस्पर निर्भरता या एकता पैदा करते हैं या स्थापित करते हैं जो उन्हें महिलाओं पर प्रभुत्व जमाने में मदद करती है”?
(A) एस्थर बोजरप
(B) सैंड्रा हार्डिंग
(C) हेइडी हार्टमान
(D) नैन्सी हार्टस्टॉक
उत्तर-C
69. विशेष रूप से 1970 के दशक में प्रचलित किसके कार्य से आपको मार्क्सवाद का संरचनावादी रूप मिलता है?
(A) लुई अल्थुसर
(B) जे. दरिदा
(C) जे. हैबरमास
(D) ए. गिड्डेस
उत्तर-A
70. सूची-1 के मद को सूची-II के मद से सुमेलित कीजिए
सूची-1 सूची-II
(a) समावेश (i) राज्य अथवा सामाजिक संगठन के
भीतर ऐसी स्थिति जिसमें सत्ता अनेक
समूहों एवं संगठनों के बीच बंटी होती है।
(b) बहुलवाद (ii) अनेक संस्कृतियों के बीच में सम्पर्क
की प्रक्रिया तथा ऐसे सम्पर्कों का परिणाम भी।
(c) संस्कृतिग्राह्यतावाद (iii) वह प्रक्रिया जिसमें अल्पसख्यक मेजबान
संस्कृति में ही आत्मसात हो जाते हैं।
(d) बहुसंस्कृतिवाद (iv) सांस्कृतिक वैविध्य की स्वीकार्यता तथा संवर्धन
नीचे दिए गए कूट से सही उत्तर का चयन करें :
कूट :
(a)(b)(c)(d)
(A) i iii ii iv
(B) iv iii i ii
(C) iii i ii iv
(D) iv iii ii i
उत्तर-C
71. “बोर्न क्रिमिनल्स” की अवधारणा किसने प्रस्तुत की है?
(A) सी. लोम्ब्रोज
(B) ई. एच. सदरलैण्ड
(C) ई. दुर्खीम
(D) जी. तोर्दे
उत्तर-A
72. कृषि में सामंती उत्पादन प्रणाली के दौरान किस प्रकार के कृषि सम्बन्ध थे?
(A) जजमानी सम्बन्ध
(B) राजा-नौकर सम्बन्ध
(C) मालिक-नौकर सम्बन्ध
(D) संरक्षक-ग्राहक सम्बन्ध
उत्तर-D
73. ऐतिहासिक समाज विकास के विभिन्न चरणों के गवाह रहे हैं। विभिन्न लेखकों ने अपनी रचनाओं में विकास के चरणों के अपने वर्गीकरण दिए हैं। उनके नाम सूची-1 में दिए गए है और विकास के चरण सूची-II में दिए गए हैं। सूची-1 को सूची-II से सुमेलित करें और नीचे दिए गए कूटों से सही उत्तर का चयन करें :
सूची-I सूची-II
(a) ए. काम्टे 1. नृशंसता, बर्बरता और सभ्यता
(b) एडम स्मिथ 2. सामंतवाद, पूंजीवाद, समाजवाद और साम्यवाद
(c) एल. एच. मोर्गन 3. धर्मशास्त्री, पराभौतिक और प्रत्यक्ष
(d) कार्ल मार्क्स 4. शिकार, देहाती, कृषि तथा निर्माण
कूट :
(a)(b)(c)(d)
(A) 3 4 1 2
(B) 4 3 2 1
(C) 2 1 3 4
(D) 1 2 4 3
उत्तर-A
74. निम्नलिखित में से कौन-सा घटक क्षेत्रीय असमानताओं के लिए उत्तरदायी है?
(A) जनसंख्या वृद्धि
(B) सेक्स अनुपात
(C) समुचित आर्थिक कार्यक्रम
(D) आर्थिक विकास
उत्तर-D
75. निम्न में से कौन-सा युग्म भारत में ट्रेड यूनियनों के कमजोर होने के लिए उत्तरदायी है?
(A) वैश्वीकरण तथा संगठनात्मक नेटवर्क
(B) बढ़ा हुआ औद्योगिक लोकतन्त्र तथा घटती हुई वर्ग-चेतना
(C) बढ़ा हुआ भागीदार प्रबन्धन तथा सामूहिक मोल-तोल
(D) बढ़े हुए कल्याण प्रावधान तथा श्रमिक कानून
उत्तर-B
![यू.जी.सी. नेट परीक्षा दिसम्बर 2014 समाजशास्त्र iii आधुनिक भारत [ Objective N.C.E.R.T. M.C.Q’s Modern India]](https://samsamyikduniya.com/wp-content/uploads/2025/09/NK1-jpg-simple-samsamyik-1140x570.jpg)