यू जी सी नेट परीक्षा, जून 2012समाजशास्त्र : प्रश्न पत्र(ii)
नोट: इस प्रश्न-पत्र में पचास (50) बह-विकल्पीय प्रश्न है। प्रत्येक प्रश्न के दो (2) अंक हैं। सभी प्रश्नों के उत्तर दें।
1. समाजशास्त्रीय दृष्टिकोण प्राथमिक रूप से क्या करने की चेष्टा से सम्बन्धित है?
(A) सामाजिक व्यवस्था को बदलने की
(B) सामाजिक व्यवस्था को समझने की
(C) सामाजिक व्यवस्था को सुधारने की
(D) सामाजिक व्यवस्था के साथ समायोजित होने की
2. सूची-1 को सूची-II के साथ सुमेलित कीजिए और नीचे दिए कूटों से सही उत्तर का चयन कीजिए।
सूची-1. सूची-II
(अवधारणा) (समाजशास्त्री)
(a) जीवनदर्शन का दारिद्रय (i) पीटर बर्जर व टी.लकमैन
(b) प्रतीकात्मक अन्त क्रियावाद (ii) कार्ल मार्क्स
(c) प्रकट तथा अप्रकट प्रकार्य (iii) हर्बर्ट ब्लूमर
(d) यथार्थता का सामाजिक निर्माण (iv) आर. के. मर्टन
कूट :
(a) (b) (c) (d)
(A) (i) (ii) (ii) (iii)
(B) (ii) (iii) (iv) (i)
(C) (iii) (ii) (i) (iv)
(D) (iv) (iii) (ii) (i)
3. समुदाय का उदाहरण निम्नलिखित में से कौन-सा है?
(A) परिवार
(B) विवाह
(C) गांव
(D) शरणार्थी शिविर
4. दुर्खीम ने समाज को किस रूप में परिभाषित किया है?
(A) विचारों का समुदाय
(B) समरसपूर्ण समुदाय
(C) नैतिक या सदाचारी समुदाय
(D) नीति परक समुदाय
