यू.जी.सी. नेट परीक्षा जून -2012 हिन्दी : द्वितीय हल प्रश्न-पत्र
निर्देश : इस प्रश्नपत्र में पचास (50) बहु-विकल्पीय प्रश्न हैं। एक प्रश्न के दो (2) अंक हैं। सभी प्रश्नों के उत्तर दीजिए।
1. ‘पउमचरिउ’ किसकी रचना है?
(A) अब्दुल रहमान
(B) विद्यापति
(C) स्वयं भू
(D) चन्दवरदायी
उत्तर-C
2. गोस्वामी तुलसीदास की रचना ‘कवितावली’ किस भाषा की रचना है?
(A) अवधी
(B) ब्रजभाषा
(C) मैथिली
(D) बुन्देली
उत्तर-B
3. ‘खड़ी बोली’ के लिए सुनीतिकुमार चटर्जी ने किस शब्द का प्रयोग किया है?
(A) जनपदीय हिन्दुस्तानी
(B) वर्नाक्युलर हिन्दुस्तानी
(C) कौरवी
(D) रेख्ता
उत्तर-A
4. सूफी प्रेमाख्यानक काव्य-परम्परा में ‘आराध्य’ को प्रायः किस रूप में देखा गया है?
(A) गुरु के रूप में
(B) प्रेमी के रूप में
(C) सखा के रूप में
(D) प्रेमिका के रूप में
उत्तर-D
5. छायावाद को ‘स्थूल के प्रति सूक्ष्म का विद्रोह’ किसने कहा है?
(A) सुमित्रानन्दन पन्त
(B) डॉ. नगेन्द्र
(C) रामचन्द्र शुक्ल
(D) जयशंकर प्रसाद
उत्तर-B
6. निम्नलिखित में से कौन ‘मिश्र बन्धुओं’ में नहीं हैं?
(A) कृष्णबिहारी मिश्र
(B) श्यामबिहारी मिश्र
(C) गणेशबिहारी मिश्र
(D) शुकदेव बिहारी मिश्र
उत्तर-A
7. ‘रस गंगाधर’ के रचयिता कौन हैं?
(A) अभिनवगुप्त
(B) दण्डी
(C) पंडितराज जगन्नाथ
(D) आचार्य विश्वनाथ
उत्तर-C
8. निम्नलिखित में से कौन ‘तार सप्तक’ का कवि नहीं है?
(A) शमशेर बहादुर सिंह
(B) गिरिजाकुमार माथुर,
(C) मुक्तिबोध
(D) प्रभाकर माचवे
उत्तर-A
9. ‘शिवपालगंज’ किस उपन्यास से सम्बन्धित है?
(A) बिस्त्रामपुर का सन्त
(B) राग दरबारी
(C) आधा गांव
(D) मैला आंचल
उत्तर-B
10. भरत मुनि के अनुसार काव्य में कुल कितने गुण होते हैं?
(A) दस
(B) पांच
(C) तीन
(D) सात
उत्तर-A
11. हिन्दी वर्णमाला में ‘अं’ और ‘अः’ क्या हैं?
(A) स्वर
(B) व्यंजन
(C) अयोगवाह
(D) संयुक्ताक्षर
उत्तर-C
12. ‘अन्धायुग’ किस नाट्यविधा के अन्तर्गत आता है?
(A) गीतिनाट्य
(B) नाटक
(C) रूपक
(D) प्रहसन
उत्तर-A
13. “दो राह, समय के रथ का घर्घर नाद सुनो सिंहासन खाली करो कि जनता आती है।”
उपर्युक्त पंक्तियां किसकी कविता से उद्धृत हैं?
(A) शिवमंगल सिंह ‘सुमन’
(B) रामधारी सिंह दिनकर
(C) मैथिलीशरण गुप्त
(D) जानकीवल्लभ शास्त्री
उत्तर-B
14. हिन्दी के किस आलोचक ने ‘देवरानी जेठानी की कहानी’ को हिन्दी का प्रथम उपन्यास माना है?
(A) नामवर सिंह
(B) रामविलास शर्मा
(C) विजय मोहन सिंह
(D) गोपाल राय
उत्तर-D
15. ‘समालोचनादर्श’ के शीर्षक से ‘एसे ऑन क्रिटिसिज्म’ का अनुवाद किसने किया?
(A) रामचन्द्र शुक्ल
(B) डॉ. नगेन्द्र
(C) जगन्नाथदास ‘रत्नाकर’
(D) रमेश कुन्तल मेघ
उत्तर-C
16. ‘शिखर से सागर तक’ किस रचनाकार की जीवनी है?
(A) निराला
(B) मुक्तिबोध
(C) अज्ञेय
(D) धर्मवीर भारती
उत्तर-C
17.(a) हिन्दी में भक्ति धारा का उदय बाहरी आक्रमण की प्रतिक्रिया है।
(b) यह भारतीय साधना परम्परा का स्वतः स्फूर्त विकास है। इनमें से
(A) (a) और (b) दोनों सही
(B) (a) सही और (b) गलत
(C) (a) गलत और (b) सही
(D) (a) और (b) दोनों आंशिक सही
उत्तर-D
18. (a) ‘विभावन व्यापार’ रस प्रक्रिया की सुदृढ़ भूमिका है।
(b) विभाव ही रस का हेतु है।
(A) (a) आंशिक सही और (b) गलत
(B) (a) और (b) दोनों सही
(C) (a) गलत और (b) आंशिक सही
(D) (a) सही और (b) आंशिक सही
उत्तर-D
19. (a) ‘छायावाद’ और ‘रहस्यवाद’ में तात्त्विक भेद नहीं है।
(b) ‘छायावाद’ में अभिव्यक्ति की सूक्ष्मता और ‘रहस्यवाद’ में अज्ञात के प्रति जिज्ञासा है।
(A) (a) गलत और (b) सही
(B) (a) सही और (b) गलत
(C) (a) आंशिक सही और (b) सही
(D) (a) सही और (b) आंशिक सही
उत्तर-C
20. (a) ‘नई कविता’ में निरूपित मनुष्य मात्र द्वन्द्वग्रस्त है।
(b) ‘नई कविता’ मात्र व्यक्ति-चेतना की कविता नहीं है।
(A) (a) और (b) दोनों सही
(B) (a) सही और (b) गलत
(C) (a) आंशिक सही और (b) सही
(D) (a) सही और (b) आंशिक सही
उत्तर-C
21. निम्नलिखित इतिहास ग्रन्थों का कालक्रमानुसार सही क्रम कौन-सा है?
(A) मिश्रबन्धु विनोद – मॉडर्न वर्नाक्युलर लिटरेचर ऑफ नार्दन हिन्दुस्तान – शिवसिंह सरोज – इस्त्वार द ल लितरेत्यूर ऐंदुई ऐ ऐंदूस्तानी
(B) इस्त्वार द ल लितरेत्यूर ऐंदुई ऐ ऐंदूस्तानी- शिवसिंह सरोज – मॉडर्न वर्नाक्युलर लिटरेचर ऑफ नार्दन हिन्दुस्तान – मिश्रबन्धु विनोद
(C) शिवसिंह सरोज – इस्त्वार व ल लितरेत्यूर ऐंदुई ऐ ऐंदूस्तानी – मिश्रबन्धु विनोद – मॉडर्न वर्नाक्युलर लिटरेचर ऑफ नार्दन हिन्दुस्तान
(D) मॉडर्न वर्नाक्युलर लिटरेचर ऑफ नार्थन हिन्दुस्तान इस्त्वार द ल लितरेत्यूर ऐंदुई ऐ ऐंदूस्तानी शिवसिंह सरोज – मिश्रबन्धु विनोद
उत्तर-B
22. नवजागरण कालीन सुधारवादी संस्थाओं की शुरुआत का सही क्रम कौन-सा है?
(A) ब्रह्म समाज – प्रार्थना समाज आर्य समाज रामकृष्ण मिशन
(B) रामकृष्ण मिशन आर्य समाज ब्रह्म समाज प्रार्थना समाज
(C) प्रार्थना समाज – आर्य समाज – रामकृष्ण मिशन -ब्रह्म समाज
(D) आर्य समाज – ब्रह्म समाज प्रार्थना समाज रामकृष्ण मिशन
उत्तर-A
23. छायावादी काव्यधारा के प्रमुख स्तम्भों का जन्मतिथि के आधार पर सही क्रम कौन-सा है?
(A) सुमित्रानन्दन पन्त – जयशंकर प्रसाद – सूर्यकान्त त्रिपाठी निराला’ – महादेवी वस।
(B) जयशंकर प्रसाद – सूर्यकान्त त्रिपाठी ‘निराला’ सुमित्रानन्दन पन्त – महादेवी वर्मा
(C) सूर्यकान्त त्रिपाठी ‘निराला’ – महादेवी वर्मा -जयशंकर प्रसाद – सुमित्रानन्दन पन्त
(D) महादेवी वर्मा – जयशंकर प्रसाद – सूर्यकान्त त्रिपाठी ‘निराला’ – सुमित्रानन्दन पन्त
उत्तर-B
24. प्रकाशन की दृष्टि से निम्न काव्य कृतियों का सही क्रम क्या है?
(A) गीत फरोश – युगवाणी- हरी घास पर क्षण भर -कुकुरमुत्ता
(B) कुकुरमुत्ता – हरी घास पर क्षण भर – युगवाणी गीत फरोश
(C) हरी घास पर क्षण भर – कुकुरमुत्ता – युगवाणी गीत फरोश
(D) युगवाणी – कुकुरमुत्ता – हरी घास पर क्षण भर -गीत फरोश
उत्तर-D
25. निराला के उपन्यासों का प्रकाशन की दृष्टि से सही अनुक्रम कौन-सा है?
(A) अप्सरा – अलका निरूपमा प्रभावती
(B) प्रभावती – निरूपमा – अप्सरा – अलका
(C) निरूपमा – अलका – प्रभावती – अप्सरा
(D) अलका – अप्सरा – निरूपमा – प्रभावती
उत्तर-A
26. आधुनिक हिन्दी कविता के प्रमुख आन्दोलनों का सही अनुक्रम कौन-सा है?
(A) प्रगतिवाद – प्रयोगवाद नई कविता अकविता
(B) प्रयोगवाद – प्रगतिवाद – अकविता- नई कविता
(C) नई कविता – प्रगतिवाद – प्रयोगवाद अकविता
(D) अकविता – प्रगतिवाद प्रयोगवाद नई कविता
उत्तर-A
27. भारतीय काव्यशास्त्र के प्रमुख काव्यशास्त्रियों का सही क्रम क्या है?
(A) आनन्दवर्धन – भरत मुनि जगन्नाथ विश्वनाथ
(B) भरत मुनि – आनन्दवर्धन विश्वनाथ जगन्नाथ
(C) जगन्नाथ – विश्वनाथ आनन्दवर्धन भरत मुनि
(D) विश्वनाथ – आनन्दवर्धन भरत मुनि जगन्नाथ
उत्तर-B
28. प्रकाशन वर्ष के आधार पर निम्नलिखित उपन्यासों का सही अनुक्रम क्या है?
(A) आंवा – चाक – आपका बंटी रुकोगी नहीं राधिका
(B) आपका बंटी – आंवा रुकोगी नहीं राधिका – चाक
(C) रुकोगी नहीं राधिका आपका बंटी चाक – आंवा
(D) चाक – आंवा – रुकोगी नहीं राधिका आपका बंटी
उत्तर-C
29. प्रेमाख्यान काव्य परम्परा की प्रमुख रचनाओं का सही क्रम क्या है?
(A) चन्दायन – मृगावती पद्मावत मधुमालती
(B) मधुमालती – मृगावती – चन्दायन – पद्मावत
(C) पद्मावत – चन्दायन- मृगावती मधुमालती
(D) मृगावती – पद्मावत – मधुमालती – चन्दायन
उत्तर-A
30. निम्नलिखित रचनाकारों के साथ उनकी रचनाओं का सुमेलन कीजिए :
सूची-1 सूची-II
(a) राजा शिवप्रसाद (i) भाषा और संवेदना
‘सितारे हिन्द’
(b) लक्ष्मीसागर वाष्र्णेय (ii) फोर्ट विलियम कालेज
(c) मिश्रबन्धु (iii) भारतीय संस्कृति और हिन्दी प्रदेश
(d) रामविलास शर्मा (iv) भूगोल हस्तामलक
(v) हिन्दी नवरत्न
कूट :
(a)(b)(c)(d)
(A)(i)(iv)(iii)(ii)
(B)(ii)(iii)(i)(v)
(C)(iv)(ii)(v)(iii)
(D)(i)(iii)(iv)(v)
उत्तर-C
31. निम्नलिखित रचनाकारों के साथ उनकी रचनाओं का सुमेलन कीजिए :
सूची-I सूची-II
(a) ज्योतिरीश्वर ठाकुर (i) राउल वेल
(b) दामोटर भट्ट (ii) उक्ति व्यक्ति प्रकरण
(c) नरपति नाल्ह (iii) बीसलदेव रासो
(d) रोड (iv) वर्ण रत्नाकार
(v) खुमान रासो
कूट :
(a)(b)(c)(d)
(A)(iv)(ii)(iii)(i)
(B)(i)(iii)(iv)(ii)
(C)(ii)(i)(iii)(iv)
(D)(iii)(ii)(i)(iv)
उत्तर-A
32. निम्नलिखित कवियों को उनकी कृतियों के साथ सुमेलित कीजिए :
सूची-I सूची-II
(a) सुमित्रानन्दन पन्त (i) कविप्रिया
(b) घनानन्द (ii) मृगावती
(c) केशवदास (iii) इश्कलता
(d) कुतुबन (iv) ग्राम्या
(v) लहर
कूट :
(a)(b)(c)(d)
(A)(i)(ii)(iii)(iv)
(B)(iv)(iii)(ii)(i)
(C)(ii)(i)(iv)(v)
(D)(iv)(iii)(i)(ii)
उत्तर-D
33. निम्नलिखित कवियों को उनकी कृतियों के साथ सुमेलित कीजिए :
सूची-I सूची-II
(a) रघुवीर सहाय (i) माया दर्पण
(b) श्रीकान्त वर्मा (ii) फूल नहीं रंग बोलते हैं।
(c) दिनकर (iii) आत्महत्या के विरुद्ध
(d) केदारनाथ अग्रवाल (iv) अनामिका
(v) परशुराम की प्रतीक्षा
कूट :
(a)(b)(c)(d)
(A)(iii)(i)(v)(ii)
(B)(i)(ii)(iii)(iv)
(C)(v)(iv)(iii)(i)
(D)(ii)(iii)(iv)(i)
उत्तर-A
34. निम्नलिखित कवियों को उनकी कृतियों के साथ सुमेलित कीजिए:
सूची-1 सूची-II
(a) नागार्जुन (i) संशय की एक रात
(b) नरेश मेहता (ii) अकाल में सारस
(c) भवानीप्रसाद मिश्र (iii) सतपुड़ा के जंगल
(d) केदारनाथ सिंह (iv) युगधारा
(v) आत्मजयी
कूट :
(a)(b)(c)(d)
(A)(iii)(iv)(v)(ii)
(B)(iv)(i)(iii)(ii)
(C)(ii)(iii)(v)(i)
(D)(ii)(iii)(iv)(i)
उत्तर-B
35. निम्नलिखित गद्यकृतियों को उनके लेखकों के साथसुमेलित कीजिए :
सूची-1 सूची-II
(a) साहित्यालोचन (i) रामचन्द्र शुक्ल
(b) रस मीमांसा (ii) विद्यानिवास मिश्र
(c) ठेले पर हिमालय (iii) धर्मवीर भारती
(d) तमाल के झरोखे से (iv) श्याम सुन्दर दास
(v) विवेकी राय
कूट :
(a)(b)(c)(d)
(A)(i)(ii)(iii)(v)
(B)(v)(iv)(ii)(i)
(C)(ii)(i)(iii)(iv)
(D)(iv)(i)(iii)(ii)
उत्तर-D
36. निम्नलिखित कथाकारों को उनकी कृतियों के साथ सुमेलित कीजिए :
सूची-I सूची-II
(a) कृष्णा सोबती (i) कितने पाकिस्तान
(b) श्रीलाल शुक्ल (ii) टोपी शुक्ला
(c) राही मासूम रजा (iii) समय सरगम
(d) कमलेश्वर (iv) बिस्त्रामपुर का सन्त
(v) जुलूस
कूट :
(a)(b)(c)(d)
(A)(iii)(iv)(ii)(i)
(B)(i)(ii)(v)(iv)
(C)(ii)(i)(iii)(i)
(D)(iv)(v)(iii)(i)
उत्तर-A
37. निम्नलिखित कहानीकारों को उनकी कहानियों के साथ सुमेलित कीजिए :
सूची-1 सूची-II
(a) चन्द्रधर शर्मा गुलेरी (i) परदा
(b) रामचन्द्र शुक्ल (ii) बुद्ध का कांटा
(c) यशपाल (iii) दोपहर का भोजन
(d) अमरकान्त (iv) ग्यारह वर्ष का समय
(v) एक और जिन्दगी
कूट :
(a)(b)(c)(d)
(A).(i)(iii)(v)(iv)
(B)(iv)(v)(i)(ii)
(C)(ii)(iv)(i)(iii)
(D)(iii)(v)(iv)(i)
उत्तर-C
38. निम्नलिखित कहानीकारों को उनकी कहानियों के साथ सुमेलित कीजिए :
सूची-I सूची-II
(a) निर्मल वर्मा (i) कोसी घटवार
(b) मार्कण्डेय (ii) कसाईबाड़ा
(c) (iii) हंसा जाइ अकेला
(d) शेखर जोशी (iv) लन्दन की एक रात
(v) पालगोमरा का स्कूटर
कूट :
(a)(b)(c)(d)
(A)(iii)(v)(iv)(i)
(B)(i)(ii)(iii)(iv)
(C)(iv)(iii)(ii)(i)
(D)(v)(ii)(i)(iii)
उत्तर-C
39. निम्नलिखित पंक्तियों के साथ कवियों का सुमेलन कीजिए:
सूची-1 सूची-II
(a) ज्यों ज्यों निहारिए नेरे वै नैननि (i) पद्माकर
(b) ऊंचे घोर मन्दर के (ii) घनानन्द
अन्दर रहनवारी
(c) नैन नचाइ कह्यौ मुसकाइ (iii) मतिराम
(d) रावरे रूप की रीति अनूप (iv) भूषण
(v) ठाकुर
कूट :
(a)(b)(c)(d)
(A)(iii)(iv)(i)(ii)
(B)(ii)(iii)(iv)(v)
(C)(v)(ii)(i)(iii)
(D)(i)(ii)(iii)(iv)
उत्तर-A
40. स्थापना (Assertion) (A): शासन की पहुंच प्रवृत्ति और निवृत्ति की बाहरी व्यवस्था तक ही होती है।
तर्क (Reason) (R) : भीतरी या सच्ची प्रवृत्ति-निवृत्ति को जागृत रखने वाली शक्ति शासन में नहीं होती।
(A) (A) सही (R) सही
(B) (A) गलत (R) गलत
(C) (A) गलत (R) सही
(D) (A) सही (R) गलत
उत्तर-A
41. स्थापना (Assertion) (A): कवि-वाणी के प्रसार से हम संसार के सुख-दुःख, आनन्द-क्लेश आदि का शुद्ध स्वार्थ-मुक्त रूप में अनुभव करते हैं।
तर्क (Reason) (R) : इस प्रकार के अनुभव के अभ्यास से हृदय का बन्धन नहीं खुलता है।
(A) (A) सही (R) सही
(B) (A) सही (R) गलत
(C) (A) गलत (R) सही
(D) (A) गलत (R) गलत
उत्तर-B
42. स्थापना (Assertion) (A): भक्ति में लेन-देन का भाव नहीं रहता।
तर्क (Reason) (R) : समर्पण भक्ति का मूल है।
(A) (A) गलत (R) सही
(B) (A) गलत (R) गलत
(C) (A) सही (R) गलत
(D) (A) सही (R) सही
उत्तर-D
43. स्थापना (Assertion) (A): प्रिय के वियोग से जो दुःख होता है, उसमें कभी-कभी दया या करुणा का भी कुछ अंश मिला रहता है।
तर्क (Reason) (R) : प्रिय के वियोग पर उत्पन्न करुणा का विषय प्रिय के सुख का निश्चय है।
(A) (A) सही (R) गलत
(B) (A) गलत (R) गलत
(C) (A) सही (R) सही
(D) (A) गलत (R) सही
उत्तर-A
44. स्थापना (Assertion) (A): दुष्कर्म के अनेक अप्रिय फलों में से एक अपमान है।
तर्क (Reason) (R) : दुष्कर्म से उत्पन्न अपमान के प्रति स्वयं को चरित्रवान सिद्ध करना सदाचरण है।
(A) (A) गलत (R) सही
(B) (A) सही (R) गलत
(C) (A) गलत (R) गलत
(D) (A) सही (R) सही
उत्तर-B
45. स्थापना (Assertion) (A): प्रेम का समाजीकरण होता है तो उसे भक्ति कहते हैं।
तर्क (Reason) (R) : प्रेम सामाजिक भाव नहीं है।
(A) (A) सही (R) गलत
(B) (A) गलत (R) सही
(C) (A) सही (R) सही
(D) (A) गलत (R) गलत
उत्तर-A
निर्देश : निम्नलिखित अवतरण को ध्यानपूर्वक पढ़ें और उससे सम्बन्धित प्रश्नों (प्रश्न संख्या 46 से 50 तक) के उत्तरों के दिए गए बहुविकल्पों में से सही विकल्प का चयन करें : प्राचीन और मध्यकालीन आर्य भाषाओं संस्कृत, प्राकृत, अपभ्रंश का क्षेत्र सार्वदेशिक था। जिस रूप में वे उपलब्ध हैं उस रूप में उनका व्याकरणिक ढांचा भी अलग था। इन भाषाओं में प्रादेशिक निष्ठा नहीं थी, किन्तु जातीय भाषाओं में यह निष्ठा बढ़ी। संस्कृत से प्राकृत, प्राकृत से अपभ्रंश और अपभ्रंश से उत्तर भारत की आधुनिक आर्य भाषाओं का विकास हुआ। ऐसा विश्वास किया जाता रहा है और इसके लिए सिद्धान्त भी गढ़े गए थे, किन्तु अब यह धारणा कि हिन्दी या बंगला आदि अपभ्रंश से निकली, खण्डित हो चुकी हैं, किन्तु, जातीय भाषाओं ने संस्कृत और अपभ्रंश से बहुत कुछ लिया है। हिन्दी ने उनकी विरासत को सबसे अधिक ग्रहण किया – विशेष रूप से अपभ्रंश की विरासत को। शब्द-समूह, उच्चारण तथा व्याकरणिक ढांचे के अलग होने से अपभ्रंश साहित्य को हिन्दी साहित्य का अंग नहीं माना जा सकता, किन्तु सांस्कृतिक नैरन्तर्य के लिए उसका अध्ययन आवश्यक है।
46. संस्कृत का क्षेत्र किस सीमा तक विस्तृत था?
(A) प्रादेशिक
(B) सार्वदेशिक
(C) मध्यदेशीय
(D) क्षेत्रीय
उत्तर-B
47. सांस्कृतिक नैरन्तर्य के लिए किसका अध्ययन आवश्यक नहीं है?
(A) संस्कृत
(B) प्राकृत
(C) ब्रजभाषा
(D) हिन्दी
उत्तर-C
48. जातीय भाषा के रूप में आज किस भाषा को मान्यता प्राप्त है?
(A) प्राकृत
(B) बंगला
(C) अपभ्रंश
(D) संस्कृत
उत्तर-B
49. अपभ्रंश को हिन्दी साहित्य के इतिहास का अंग मानने के लिए क्या आधार होना चाहिए?
(A) शब्द-समूह में भिन्नता होनी चाहिए।
(B) व्याकरणिक ढांचे में भिन्नता होनी चाहिए।
(C) उच्चारण में भिन्नता होनी चाहिए।
(D) जातीयता में भिन्नता होनी चाहिए।
उत्तर-D
50. संस्कृत से सीधा सम्बन्ध किस भाषा का है?
(A) प्राकृत
(B) अपभ्रंश
(C) आधुनिक भारतीय भाषाएं
(D) हिन्दी,
उत्तर-A
