यू.पी.पी.सी.एस.प्रारंभिक परीक्षा 1998 हल सहित व्याख्या प्रश्न पत्र
1.निम्नांकित में किसका सुमेल नहीं है?
(a) ब्राजील धारा दक्षिण अटलांटिक महासागर
(b) हम्बोल्ट धारा-उत्तरी प्रशान्त महासागर
(c) गल्फ स्ट्रीम-उत्तर अटलांटिक महासागर
(d) अगुल्हास धारा-हिंद महासागर
उत्तर-(b)
2.निम्नांकित में से कौन सी घटना महाराष्ट्र में घटित हुई?
(a) भील विद्रोह
(b) कोल विद्रोह
(c) रम्पा विद्रोह
(d)संथाल विद्रोह
उत्तर-(a)व्याख्या: 1818 में पश्चिमी तट और खानदेश के भीलों ने अपने नये शासक अंग्रेजों के प्रति आशंकाओं और कृषि सम्बन्धी कठिनाइयों को लेकर विद्रोह कर दिया। यह विद्रोह 1831 तक चला। कोल विद्रोह छोटा नागपुर में 1820-36 तक चलता रहा। रम्पा विद्रोह आन्ध्र के तटवर्ती क्षेत्रों में 1879-80 तक चला। संथालों का विद्रोह भागलपुर से राजमहल के बीच के क्षेत्र में 1855 में हुआ। ये सभी आदिवासी विद्रोह थे।
3.पाइरोमीटर निम्नांकित के नायने के लिए प्रयोग में लाया जाता है-
(a) वायुदाब
(b) आर्द्रता
(c) उच्च तापमान
(d) भूकम्प की तीव्रता
उत्तर-(c) व्याख्या : पाइरोमीटर एक ऐसा यन्त्र है जिसकी सहायता से सुदूर स्थित किसी वस्तु के उच्चतम तापमान का मापन किया जाता है। जैसे-पृथ्वी के सूर्य, तारों आदि का तापमान। वायुदाब बैरोमीटर नामक यन्त्र से मापते हैं। वायु की आर्द्रता हाइग्रोमीटर से एवं भूकम्प की मापन सिस्मोग्राफी नामक यन्त्र से करते हैं।
4. निम्नांकित राज्यों में अनुसूचित जनजातियों के लिए लोक सभा में आरक्षित नहीं है-
(a) केरल तथा तमिलनाडु
(b) कर्नाटक तथा केरल
(c) तमिलनाडु तथा कर्नाटक
(d) उपरोक्त सभी
उत्तर-(d) व्याख्या : लोकसभा के सीटों का वितरण जनसंख्या के आधार पर होता है। केरल, तमिलनाडु, कर्नाटक इन सभी राज्यों में अनुसूचित जनजातियों की संख्या लगभग न के बराबर है। अतएव इन राज्यों में लोक सभा हेतु अनुसूचित जनजातियों के लिए सीटें नहीं आरक्षित हैं।
5. निम्नांकित में से कौन संविधान के 42 वें संशोधन द्वारा नीति निर्देशक तत्वों में नहीं जोड़ा गया?
(a) शोषण से बच्चों एवं वयस्कों की सुरक्षा
(b) समान न्याय तथा निःशुल्क कानूनी सलाह
(c) समान आचार संहिता
(d) उद्योगों के प्रबंधन में श्रमिकों की भागीदारी
उत्तर-(c) व्याख्या : संविधान (42वाँ संशोधन) अधिनियम, 1976 में इस आशय के नये निदेशक तत्व जोड़ दिये। (1) बच्चों का स्वतंत्र और गरिमाय वातावरण में स्वस्थ विकास के अवसर और सुविधाएँ दी जाएँ। (अनुच्छेद 39 च), (2) समान न्याय और निःशुल्क विधि सहायता (अनुच्छेद 39 क), (3) उद्योगों के प्रबन्ध में कर्मकारों की भागीदारी सुनिश्चित की जाए (अनुच्छेद-43क), (4) पर्यावरण एवं वन्य जीवों का संरक्षण (अनुच्छेद 48क)।
6. कोलकाता में वायु-प्रदूषण में सर्वाधिक होता है-
(a) मोटर गाड़ियों का
(b) शक्ति संयंत्रों का
(c) लघु औद्योगिक इकाइयों का
(d) चमड़े के कारखानों का
उत्तर-(c) ।
7. नील आन्दोलनों का जमकर समर्थन करने वाले ‘हिन्दू पैट्रियाट’ के सम्पादक थे-
(a) हेम चन्द्राकर
(b) हरीश चन्द्र मुखर्जी
(c) दीनबन्धु मित्र
(d) दिगम्बर विश्वास
उत्तर-(b) व्याख्या: नील आन्दोलन बंगाल में 1859-60 में अपनी आर्थिक मांगों के लिए वहाँ के किसानों ने चलाया। हिन्दू वैट्रियाट के सम्पादक हरीशचन्द्र मुखर्जी ने इस आन्दोलन के किसानों के शोषण, सरकारी अधिकारियों में लगातार खबरें छापकर काफी काम किया। दीबन्धु मित्र के नाटक ‘नील दर्पण’ में नील आन्दोलनों का उल्लेख किया गया है।
8निम्नांकित ऊर्जा रूपान्तरणों में से किस के द्वारा प्रकाश संश्लेषण की क्रिया सम्पादित होती है?
(a) प्रकाश के रासायनिक ऊर्जा
(b) प्रकाश से ताप ऊर्जा
(c) ताप से जैव रासायनिक ऊर्जा
(d) ऊष्मा से गतिज ऊर्जा
उत्तर-(a)व्याख्या: प्रकाश संश्लेषण द्वारा ही पत्तियाँ अपना भोजन बनाती हैं जिसमें प्रकाश ऊर्जा का रूपान्तरण रसायनिक ऊर्जा में हो जाता है।
9निम्नांकित में से कौन नदी भ्रंश घाटी से बहती है-
(a) अमेजन
(b) सिन्धु
(c) वोल्गा
(d) राइन
उत्तर-(d) व्याख्या: भारत में दो नदियाँ नर्मदा और ताप्ती भ्रंश घाटी से होकर बहती हैं। विश्व में दक्षिणी यूरोप की राइन नदी भी भ्रंश घाटी से होकर बहती है, जार्डन नदी भी इसी तरह की नदी है।
10. 1991 जनगणना के अनुसार सर्वाधिक साक्षरता केरल में थी जिसके बाद स्थान था-
(a) चण्डीगढ़ का
(b) दिल्ली का
(c) मिजोरम का
(d) पाण्डिचेरी का
उत्तर-(c)व्याख्या : 1991 की जनगणना के अनुसार भारत का सबसे अधिक साक्षरता वाला राज्य केरल है जिसका साक्षरता प्रतिशत 89.91 है। द्वितीय स्थान पर मिजोरम (87.27%), तृतीय स्थान गोवा (75.51%) एवं चतुर्थ स्थान पर महाराष्ट्र (64.87%) है।
11.1991 की जनगणना के अनुसार पक्के मकानों में रहने वाली ग्रामीण जनसंख्या का उच्चतम प्रतिशत पाया जाता है-
(a) गोवा में
(b) हिमाचल प्रदेश में
(c) केरल में
(d) पंजाब में
उत्तर-(a)
12.कच्ची चीनी को रंग विहीन करने हेतु जिस चारकोल का प्रयोग किया जाता है, वह है-
(a) लकड़ी का चारकोल
(b) चीनी का चारकोल
(c) एनीमल चारकोल
(d) नारियल का चारकोल
उत्तर-(c) व्याख्या : एनीमल चारकोल को अस्थि कोयला भी कहा जाता है। यह अस्थियों के भंजक आसवान से प्राप्त किया जाता है। इसका उपयोग अधिकांशतः कार्बनिक पदार्थों एवं चीनी के विरंजीकरण के लिए किया जाता है।
13.अफ्रीका में निम्नांकित देशों में से किस में सघन उष्णार्द्र वन हैं?
(a) आइवरी कोस्ट
(b) केनिया
(c) जिम्बाब्वे
(d) दक्षिण अफ्रीका संघ
उत्तर-(a)
14. निम्नांकित में से किस से टेप रिकार्डर की टेप लेपित रहती है?
(a) नीला थोथा
(b) फेरोमैगनेटिक चूर्ण
(c) जिंक ऑक्साइड
(d) पारा
उत्तर-(b) व्याख्या : फेरोमैग्निट चूर्ण का लेप टेपरिकार्डर के प्लास्टिक के टेप पर ध्वनि संकेतों के अंकन के लिए किया जाता है। यह चूर्ण लोहे के छोटे-छोटे चुम्बकीय कणों से बना होता है।
15.”स्वराज मेरा जन्म सिद्ध अधिकार है, मैं इसे लेकर रहूँगा” यह कथन तिलक ने सर्वप्रथम भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के निम्नांकित अधिवेशन में व्यक्त किया था-
(a) बनारस (1905)
(b) कलकत्ता (1906)
(c) सूरत (1907)
(d) लखनऊ (1916)
उत्तर-(b) व्याख्या : ‘स्वराज का उल्लेख सर्वप्रथम 1905 के बनारस अधिवेशन में गोपाल कृष्ण गोखले ने किया था। 1906 में कांग्रेस के कलकत्ता अधिवेशन में दादा भाई नौरोजी ने स्वराज की माँग रखी। 1916 में तिलक ने होमरूल लीग की स्थापना किया। इसी आन्दोलन के दौरान उन्होंने अपना प्रसिद्ध नारा दिया था कि “होमरूल (स्वराज्य) मेरा जन्म सिद्ध अधिकार है और मैं इसे लेकर रहूँगा।”
16.कथन (A)-सभी नगरों का तेजी से विस्तार हो रहा है।
कारण (R)-ग्राम-नगर प्रवाह निरंतर बढ़ता जा रहा है।
अब नीचे दिये गये कूट से सही उत्तर चुनिये :
(a) A तथा R दोनों सही हैं, तथा R, A की सही व्याख्या करता है
(b) A तथा R दोनों सही हैं, परन्तु R, A को सही व्याख्या नहीं करता है
(c) A सही है, परन्तु R गलत है
(d) A गलत है, परन्तु R सही है।
उत्तर-a
17. राजीव गांधी वन्य जीव संरक्षण पुरस्कार दिया जाता है-
(a) शैक्षिक तथा शोध संस्थाओं को
(b) वन एवं वन्य जीव अधिकारियों को
(c) वन्य जीव संरक्षकों को
(d) उपरोक्त सभी को
उत्तर-(d) व्याख्या: 1998 से पर्यावरण एवं वन मंत्रालय द्वारा वन्य जीव संरक्षण एवं अनुसंधान के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान करने वाले अधिकारी एवं कर्मचारियों को प्रत्येक वर्ष दिये जाने वाले राजीव गाँधी वन्य जीव संरक्षण पुरस्कार प्रदान किया जाता है।
18. निम्नांकित में से किसने 1997 के विम्बल्डन में भाग नहीं लिया?
(a) मार्टिना हिंगीस
(b) मोनिका सेलेस
(c) स्टेफी ग्राफ
(d) अन्ना कोर्निकोवा
उत्तर-(c)
19. AB, BC तथा CA एक त्रिभुज की भुजायें हैं। निम्नांकित में कौन समकोण त्रिभुज नहीं है?
(a) AB-2 सेमी, BC-2 सेमी, CA-2√2 सेमी
(b) AB-2 सेमी, BC-4 सेमी, CA-2√5 सेमी
(c) AB-3 सेमी, BC-4 सेमी, CA-5 सेमी
(d) AB-5 सेमी, BC-8 सेमी, CA-12 सेमी
उत्तर-(d) व्याख्या: समकोण त्रिभुज में AB लम्ब, BC आधार एवं CA कर्ण हैं।
सूत्र = (कर्ण)² + (लम्ब)² + (आधार) 2 (12)2=(5)2+(8)2 144-25+64 144-89 समकोण त्रिभुज, में दोनों को बराबर होना चाहिए परन्तु बराबर नहीं है अतः समकोण त्रिभुज नहीं है।
20. राज्य सभा के गठन में प्रतिभा, अनुभव एवं सेवा को प्रतिनिधित्व देने में भारतीय संविधान निर्माता निम्नांकित उदाहरण से प्रभावित हुये थे-
(a) आइरिश गणतंत्र
(b) कनाडा
(c) संयुक्त राज्य अमेरिका
(d) ऑस्ट्रेलिया
उत्तर-(a)
21. भारतीय संविधान के अनुच्छेद 344 के तहत प्रथम ‘राजकीय भाषा आयोग’ का गठन हुआ था-
(a) 1950 में के. एम. मुंशी की अध्यक्षता में
(b) 1955 में बी. जी. खरे की अध्यक्षता में
(c) 1960 में एम. सी. छागला की अध्यक्षता में
(d) 1965 में हुमायूँ कबीर की अध्यक्षता में
उत्तर-(b) व्याख्या: प्रथम राजभाषा आयोग का गठन 1955 में बी. जी.
खरे की अध्यक्षता में अनुच्छेद 344 के तहत तत्कालीन राष्ट्रपति डा. राजेन्द्र प्रसाद के द्वारा किया गया। यह आयोग अपनी रिपोर्ट के अनुसार तथा अनुच्छेद 343 के अधीन संसद ने राजभाषा अधिनियम, 1963 बनाया गया। अधिनियम में कहा गया कि 15 वर्ष की अवधि के बाद भी अंग्रेजी का प्रयोग हिन्दी के साथ-साथ संघ के सभी प्रयोजनों तथा संसद के कार्य निष्पादन के लिए किया जा सकता है।
22.निम्नांकित युग्मों में से किसका सुमेल नहीं है?-
(a) बोमडीला अरुणाचल प्रदेश
(b) नाथूला- सिक्किम
(c) भोरघाट- हिमाचल प्रदेश
(d) पालघाट केरल
उत्तर-(c) व्याख्या: भोरघाट पश्चिमी घाट श्रृंखला में अवस्थित है, हिमाचल प्रदेश में नहीं।
23.भारत का सर्वाधिक नगरीकृत राज्य है-
(a) गुजरात
(b) महाराष्ट्र
(c) तमिलनाडु
(d) पश्चिम बंगाल
उत्तर-(b) व्याख्या: 1991 की जनगणना के अनुसार 4 सर्वाधिक नगरीगृत राज्य इस प्रकार हैं- महाराष्ट्र 38.6% गुजरात 34.40%, तमिलनाडु 34.20% एवं कर्नाटक 30.91%।
24. उस स्थान का नाम बताइये जहाँ गीतकार श्री त्यागराज के सम्मान में नियमित रूप से त्यागराज आराधना त्योहार मनाया जाता है?
(a) अडयार
(b) थंजावूर
(c) मामलपुरम
(d) उडिपी
उत्तर-(b)
25. भारतीय संविधान में ‘राज्य के नीति निर्देशक तत्वों’ की संकल्पना किस देश के संविधान पर आधारित है?
(a) फ्रांस
(b) आयरलैण्ड
(c) जापान
(d) यू. एस. आर.
उत्तर-(b) व्याख्या : नीति-निदेशक तत्व भाग-4 (अनुच्छेद 36-51) में उल्लिखित है। यह संकल्पना आयरलैण्ड के संविधान पर आधारित है। फ्रांस के गणतंत्रीय पद्धति एवं रूस (यू. ए. एस. आर.) से मौलिक कर्तव्य लिए गए हैं।
26. 1930 के दशक में देश के विभिन्न भागों में भिन्न-भिन्त्र नेताओं द्वारा किसान आंदोलन चलाये गये थे। उन्हें उनके प्रभाव क्षेत्रों में सुमेलित कीजिये :-
(a) सहजानंद सरस्वती – 1. हैदराबाद
(b) खुदाई खिदमतगार – 2. दक्षिणी असम
(c) स्वामी रामानंद – 3. बिहार
(d) अब्दुल हमीद खाँ – 4.एन. डब्ल्यू. एफ. पी.
कूट :
ABCD
(a)1234
(b)3412
(c)4321
(d)2134
उत्तर-(b)
27. 1950 में अन्तर्राष्ट्रीय निर्यात में भारत का योगदान 1.85 प्रतिशत था, परन्तु आज यह है-
(a) 0.60%
(b) 1.00%
(c) 2.00%
(d) 2.50%
उत्तर-(a)
28. पाक खाड़ी अवस्थित है-
(a) कच्छ की खाड़ी तथा खम्भात की खाड़ी के बीच
(b) अंडमान तथा निकोबार द्वीपों के बीच
(c) मन्नार की खाड़ी तथा बंगाल की खाड़ी के बीच
(d) लक्षद्वीप तथा मालदीव के बीच
उत्तर-(c) व्याख्या: भारतीय प्रायद्वीप एवं श्रीलंका द्वीप को अलग करने वाली खाड़ी है। पाक खाड़ी। यह मन्त्रार की एवं बंगाल की खाड़ी के बीच स्थित है।
29. “भारत के प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य होगा प्राकृतिक पर्यावरण का संरक्षण एवं सुधार।”-
(a) अनुच्छेद-21
(b) अनुच्छेद-48ए
(c) अनुच्छेद-51ए
(d) अनुच्छेद-56
उत्तर-(c) व्याख्या: भारतीय संविधान (42 वाँ संशोधन) अधिनियम, 1976 के द्वारा संविधान में क्रमशः मूल अधिकारों तथा निदेशक तत्वों के प्रारम्भिक भाग 3 तथा 4 के बाद “मूल कर्तव्य” शीर्षक से एक नया भाग-4 (क) जोड़ा गया था। नए भाग 4 (क) में अनुच्छेद 51 (क) शामिल है जिसमें 10 मूल कर्तव्य बताये गये हैं।
30. “उन में अदभुत विविधता है। वे सैकड़ों भाषायें एवं बोलियाँ बोलते हैं। उनमें बीसों जाति समूह समाविष्ट हैं। उनमें अत्यधिक औद्योगीकृत अर्थ व्यवस्थायें भी हैं तथा सद्योजात अर्थव्यवस्थायें भी हैं। वे पृथ्वी तल के आधे भाग पर फैले हैं तथा उनमें विश्व की 2/5 जनसंख्या निवास करती हैं।” यह संदर्भित देश समूह सम्बन्धित है-
(a) SAPTA से
(b) APEC से
(c) EC से
(d) CIS से
उत्तर-(b) व्याख्या: उपर्युक्त कथन एपेक नामक अन्तर्राष्ट्रीय संगठन से सम्बन्धित है। वर्ष 1939 में आस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री बाब हाक की पहल पर आस्ट्रेलिया, न्यूजीलैण्ड, जापान संयुक्त राज्य अमेरिका, कनाडा, द. कोरिया, फिलीपीन्स, इण्डोनेशिया, सिंगापुर, मलेशिया थाईलैण्ड एवं ब्रूनोई को लेकर इस संगठन का गठन किया गया। वर्तमान में चीन सहित 21 देश इस संगठन के सदस्य हैं। इसमें विश्व की कुल आबादी का 40% निहित है। विश्व के सकल घरेलू उत्पाद का 60% तथा विश्व व्यापार का 50% सदस्य राष्ट्रों द्वारा संचालित होता है।
31. फ्रांसीसी दकन में शक्ति स्थापित करने में असफल रहे क्योंकि-
(a) डूप्ले सेनापति नहीं था
(b) अंग्रेजों की फौज शक्तिशाली थी
(c) भारतीय लोग फ्रांसीसियों को पसंद नहीं करते थे
(d) पाण्डिचेरी सामरिक केंदे नहीं था।
उत्तर-(b)
32. निम्न में से कौन सा संगठन कलिंग पुरस्कार प्रदान करता है?
(a) यूनेस्को
(b) सी. एस. आई. आर.
(c) विज्ञान एवं तकनीकी विभाग
(d) मानव संसाधन विकास मंत्रालय
उत्तर-(a) व्याख्या: कलिंग पुरस्कार यूनेस्कों के तत्वाधान में कलिंग फाउण्डेशन द्वारा है। इसकी स्थापना 1952 में हुई एवं पुरस्कार राशि 1000 पौंड है।
33.कथन (A) भारत में पिछले तीन वर्षों में मुद्रास्फीति की दर में गिरावट आई है।
कारण (R)- इन वर्षों में देश को बड़ी मात्रा में विदेशी पूँजी प्राप्त हुई है।
नीचे दिये गये कूट से सही उत्तर चुनिये :
(a) A तथा R दोनों सही हैं, तथा R, A की सही व्याख्या करता है
(b) A तथा R दोनों सही हैं, परन्तु R, A को सही व्याख्या नहीं करता है
(c) A सही है, परन्तु R गलत है
(d) A गलत है, परन्तु R सही है।
उत्तर-(b)
34. मारगन स्टैनले ने भारत की गणना 1998 में अति उभरते हुये बाजारों में की है तथी उसे निम्नांकित स्थान दिया है-
(a) प्रथम
(c) तृतीय
(b) द्वितीय
(d) चतुर्थ
उत्तर-(a)
35. संसार का सर्वाधिक चाय निर्यातक देश है-
(a) भारत
(b) इन्डोनेशिया
(c) केनिया
(d) श्रीलंका
उत्तर-(d)
36.जहाँगीर के दरबार में पक्षियों का सबसे बड़ा चित्रकार था-
(a) ख्वाजा अबदुस्समद
(b) सैयद अली तबीजी
(c) बसावन
(d) मंसूर
उत्तर-(d) व्याख्या: जहाँगीर के दरबार में पक्षियों व प्रकृति का सबसे बड़ा चित्रकार उस्ताद मंसूर था। जहाँगीर ने इसे नादि उल उन की उपाधि प्रदान की थी। इसने साइबेरिया के बिरले साइस तथा बंगाल के पुष्प विशेष का एक चित्र निर्मित किया था।
37. पी. ए. सी. विद्रोह के समय उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री थे-
(a) चौधरी चरण सिंह
(b) कमलापति त्रिपाठी
(c) एच. एन. बहुगुणा
(d) बनारसी दास
उत्तर-(b)
38निम्नांकित भारतीय अंतरिक्ष प्रोग्रामों का सही कालानुक्रम क्या है?
(A) APPLE
(B) IGMD
(C) STEP
(D) SITE
कूट :
(a) B, C, D, A
(b) D, C, A, B
(c) C, A, D, В
(d) A, C, D, B
उत्तर-(b) व्याख्या: (SITE) (सैटेलाइट इन्स्ट्रक्शनल टेलीविजन एक्सपेरिमेन्ट कार्यक्रम) की शुरुआत 1975 में हुई। (STEP) (सैटेलाइट टेलीकम्यूनिकेशन एक्सपेरिमेंट प्रोजेक्ट) 1977 में शुरु हुआ। (APPLE) (एसियन पैसेजेन्जर पैलोड एक्सपेरिमेंट) 1981 में तथा (IGMD) की शुरुआत 1990 में की गई।
39.भारत में न्यायिक पुनरीक्षण की संकल्पना निम्नांकित देश के संविधान से ली गई है-
(a) यूनाइटेड किंगडम
(b) संयुक्त राज्य अमेरिका
(c) यू. एस. एस. आर.
(d) आस्ट्रेलिया
उत्तर-(b) व्याख्या : न्यायिक पुनरीक्षण की व्यवस्था का उल्लेख अमेरिकी संविधान में है। इसी प्रकार की व्यवस्था भारतीय संविधान में भी है। इस व्यवस्था के अनुसार व्यवस्थापिका यदि कोई ऐसा अधिनियम पास करती है जो पूर्णतः अंशतः संविधान का उल्लंघन करती है तो ऐसी स्थिति में सर्वोच्च न्यायालय उसे पूर्णतः या अंशतः या जहाँ तक वह संविधान का अतिक्रमण करती है, शून्य घोषित कर सकता है।
40.निम्नांकित में से कौन निजी क्षेत्र में है?
1. बोनगईगाँव रिफाइनरी
2. मंगलौर रिफाइनरी
3. हल्दिया रिफाइनरी
4. एस्सार आयल लिमिटेड
(a) 1 तथा 2
(b) 2 तथा 3
(c) 2 तथा 4
(d) 1 तथा 4
उत्तर-(c)
41. निम्नलिखित में से किस रचना को लेकर हाल ही में पूर्णावधि फीचर फिल्म बनाई गई है-
(a) आर. के. नारायण की मालगुडी डेज
(b) सलमान रश्दी की मिडनाइट्स चिल्ड्रेन
(c) विक्रम सेठ की ए सूटेबुल बॉय
(d) उपमन्यु चटर्जी की इंग्लिश आगस्ट
उत्तर-(d) व्याख्या : उपमन्यु चटर्जी की कृति इंगलिश आगस्ट एक ऐसी कृति है जिस पर प्रसिद्ध फिल्म निर्माता श्याम बेनेगल के पुत्र सोम बेनेगल जो एक फिल्म का निर्माण किया है मालगुड़ी डेज पर टी. वी. धारावाहिक बना है।
42.भारत में भविष्य निधि है-
(a) संविदा आधारित बचत
(b) अवशेष बचत
(c) स्वैच्छिक बचत
(d) नियोक्ता की बचत
उत्तर-(a)
43.देश के चार राज्यों की जनसंख्या अवरोही क्रम है-
(a) पं० बंगाल, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, तमिलनाडु
(b) महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, पं० बांग्ला, तमिलनाडु
(c) महाराष्ट्र, पं० बंगाल, मध्य प्रदेश, तमिलनाडु
(d) मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, तमिलनाडु, पं० बंगाल
उत्तर-(c) व्याख्या : 1991 की जनगणना के अनुसार चार राज्यों का अवरोही क्रम विवरण इस प्रकार है-
महाराष्ट्र -78706719, पं० बंगाल-6782732,मध्य प्रदेश-6613562,तमिलनाडु-558398
44. 1997 के आई. वी. एफ. हैवी वेट चैम्पियन पुरस्कार के विजेता थे-
(a) इवाण्डर होलीफील्ड
(b) एम. टाइसन
(c) माइकेल मूरर
(d) बर्नार्ड हापकिन्स
उत्तर-(a)
45. निम्नांकित में से किन्हें सर्वोच्च न्यायालय ने मौलिक अधिकार के रूप में मान्यता दी है?
1. आवास का अधिकार
2. विदेश यात्रा का अधिकार
3. समान कार्य के लिये समान वेतन का अधिकार
नीचे दिये गये कूट से सही उत्तर चुनिये :
(a) 1 तथा 2
(b) 2 तथा 3
(c) 1 तथा 3
(d) 1, 2 तथा 3
उत्तर-(a) व्याख्या : मूल अधिकारों के अनुच्छेद 21 के दैहिक स्वतंत्रता का विस्तार करते हुए सर्वोच्च न्यायालय ने इसी में विदेश यात्रा को भी शामिल कर दिया है। आवास का अधिकार भी मूल अधिकार के अनुच्छेद 19 (1) के अन्तर्गत है। समान कार्य के लिए समान वेतन नीति निदेशक तत्व के अन्तर्गत आता है।
46. मैदानी क्षेत्र में पारिस्थितिक संतुलन को कायम रखने हेतु आवरण का न्यूनतम प्रतिशत है-
(a) 50
(b) 40
(c) 33
(d) 25
उत्तर-(c) व्याख्या : विश्व संरक्षण रिपोर्ट के अनुसार मैदानी क्षेत्र में पारिस्थितिक संतुलन को बनाए रखने के लिए कम से कम 33% क्षेत्र पर वन अवश्य होना चाहिए। पहाड़ी क्षेत्र में इसका प्रतिशत 60 है।
47. शिकागो का चिकित्सक जो मान क्लोन बनाना चाहता है-
(a) कार्ल फेल्डबीम
(b) हैविड हीड
(c) फ्रीडमैन
(d) रिचर्ड सीड
उत्तर-(d)
48.हेलियोदोरिस का बेसनगर अभिलेख संदर्भित है-
(a) संकर्षण तथा वासुदेव से
(b) संकर्षण तथा प्रद्युमन से
(c) संकर्षण, प्रद्युमन तथा वासुदेव से
(d) केवल वासुदेव से
उत्तर-(d)व्याख्या : हेलियोडोरिस शुंगवंश के शासनकाल में भारत आया। उसने भागवत धर्म ग्रहण कर लिया तथा विदिशा (बेसनगर) के गरुड़ स्तम्भ की स्थापना की।
49. नवम पंचवर्षीय योजना के मसविदा के अनुसार सकल घरेलू उत्पाद की वृद्धि दर है-
(a) 6%
(b) 6.5%
(c) 7.0%
(d) 7.5%
उत्तर-(c)
50. निम्नांकित कथनों पर विचार कीजिये-
1. A तथा B की एक ही आयु है अथवा B से A बड़ा है
2. C तथा D की एक ही आयु है अथवा C से D बड़ा है।
3. C से B बड़ा है।
नीचे दिये गये कूट से सही उत्तर चुनिये :
(a) B से A बड़ा है
(b) B तथा D की एक ही आयु है
(c) C से D बड़ा है
(d) C से A बड़ा है
उत्तर-(d)
51. पेट्रोलियम के सम्बन्ध में कौन से निम्नांकित कथन सही हैं-1. मध्य पूर्व में संसार के पेट्रोल के लगभग 60 प्रतिशत भंडार पाये जाते हैं।
II. अलास्का में टेक्सास के समतुल्य पेट्रोलियम भंडार प्रमाणित हैं।
III. संयुक्त राज्य अमेरिका पेट्रोलियम का प्रमुख उत्पादक एवं प्रमुख आयातक देश है।
नीचे दिये गये कूट से सही उत्तर चुनिये :
(a) । तथा ।। सही है
(b) ।। तथा III सही है
(c) । तथा ।।। सही हैं
(d) सभी सही हैं
उत्तर-(c) व्याख्या : मध्यपूर्व में संसार के पेट्रोल का लगभग 60% भण्डार प्राप्त होते हैं। संयुक्त राज्य अमेरिका पेट्रोलियम का प्रमुख उत्पादक एवं आयातक दोनों हैं। अलास्का और टेक्सास दोनों में पेट्रोलियम भण्डार पाये जाते हैं लेकिन अलास्का में टेक्सास की तुलना में तेल का भण्डार बहुत कम है।
52. 5 तथा 20 दो संख्यायें हैं उनका गुणोत्तर माध्य होगा-
(a) 10
(b) 12.5
(c) 14
(d) 15
उत्तर-(a) व्याख्या : गुणोत्तर माध्य = संख्याओं का गुणनफल = 5×20 = 100 गुणोत्तर माध्य = 10
53. निम्न में कौन ‘स्वराज पार्टी’ के गठन से सम्बन्धित थे?
1. सुभाष चन्द्र बोस
2. सी. आर. दास
3. जवाहर लाल नेहरू
4. मोती लाल नेहरू
(a) 1, 2,3 तथा 4
(b) 1, 2 तथा 3
(c) 2 तथा 3
(d) 2 तथा 4
उत्तर-(d) व्याख्या: कांग्रेस से चुनावों में भाग लेने के प्रश्न पर मतभेद होने के कारण मोती लाल नेहरू व सी० आर० दास ने दिसम्बर 1922 में कांग्रेस खिलाफत स्वराज पार्टी की स्थापना की। इसके अध्यक्ष सी. आर. दास थे।
54.निम्नांकित में किसका सुमेल नहीं है?
(a) देबू चौधरी-सितार
(b) अमजद अली खाँ-सरोद
(c) पन्ना लाल घोष-तबला
(d) यहूदी मेनूहिन-वॉयलिन
उत्तर-(c) व्याख्या : पन्ना लाल घोष तबला वादक नहीं वरन् बांसुरी वादक हैं। अल्ला रखा एवं ज़ाकिर हुसैन प्रसिद्ध तबला वादक हैं
55.निम्न में से कौन 1998 आस्ट्रेलियन पुरुष एकल टेनिस चैम्पियन बना?
(a) पीट सम्प्रास
(b) आन्द्रे आगासी
(c) पीटर कोर्डा
(d) मारसेलो रियोस
उत्तर-(c)
56. सूची। तथा सूची ॥ का सुमेल कीजिए तथा नीचे दिये गये कूट से सही उत्तर चुनिये-
सूची। सूची ॥
(a) कोयला 1. कुद्रेमुख
(b) तांबा 2. जावर
(c) लौह अयस्क 3. खेतड़ी
(d) चाँदी 4. तालचेर
कूट :
ABCD
(a)1234
(b)2143
(c) 4312
(d)3241
उत्तर-(c)
57.निम्नांकित समाज सुधार संगठनों में से किनकी स्थापना महाराष्ट्र में हुई थी?
1. योग क्षेम सभा
2. श्री नारायण परिपालन सभा
3. सरीन सभा
नीचे दिये गये कूट से सही उत्तर चुनिये :
(a) 1 तथा 2
(b) 1 तथा 3
(c) 2 तथा 3
(d) उपरोक्त सभी
उत्तर-(a) व्याख्या : महाराष्ट्र में मात्र योगक्षेम सभा की स्थापना हुई थी। श्री नारायण परिपालन सभा की स्थापना केरल में हुई थी एवं सरीन सभा की स्थापना पंजाब में हुई थी।
58.संसार में ताँबा का अग्रणी उत्पादक है-
(a) ऑस्ट्रेलिया
(b) चीन
(c) भारत
(d) संयुक्त राज्य अमेरिका
उत्तर-(d) व्याख्या: चिली विश्व का सबसे बड़ा ताँबा उत्पादक देश है और विश्व का लगभग 16% ताँबा पैदा करता है जबकि अमेरिका का ताँबा उत्पादन के क्षेत्र में दूसरा स्थान है। यहाँ विश्व का 13% ताँबा पैदा किया जाता है।
59. भारत का सर्वाधिक घना आबादी राज्य है-
(a) बिहार
(b) केरल
(c) उत्तर प्रदेश
(d) पश्चिमी बंगाल
उत्तर-(d) व्याख्या: 1991 की जनगणना के अनुसार पश्चिम बंगाल सर्वाधिक जनसंख्या घनत्व (767) वाला राज्य है। 2001 की जनगणना के अनुसार सर्वाधिक घनत्व वाले राज्यों का अवरोही क्रम इस प्रकार है- प० बंगाल-904 व्यक्ति/वर्ग किमी०बिहार-880केरल – 819उत्तर प्रदेश 689″भारत का जनसंख्या घनत्व 2001 के अनुसार 324 है।
60.कार के इंजन में नाकिंग से बचने के लिए निम्न में से कौन प्रयोग में लाया जाता है?
(a) एथिल एल्कोहल
(b) ब्यूटेन
(c) लेड टेट्रा एथिल
(d) श्वेत पेट्रोल
उत्तर-(c) व्याख्या: कार के इंजन में नाकिंग से बचने के लिए सीसा मिश्रित पेट्रोल का उपयोग किया जाता है। इसे लेड टेट्रा एथिल कहते हैं। इससे अपस्फोटन दर बढ़ जाती है जिसके कारण इंजन पर कोई दबाव नहीं पड़ता है।
61. द्राविड़ शैली के मंदिरों में ‘गोपुरम्’ से तात्पर्य है-
(a) गर्भ गृह से
(b) दीवारों पर की गई चित्रकारी से
(c) शिखर से
(d) तोरण के ऊपर बने अलंकृत एवं बहुमंजिला भवन से
उत्तर-(d) व्याख्या: चोल शासन काल में स्थापत्य की जो शैली लोक प्रिय हुई उसे द्राविड़ शैली कहते हैं। इस काल के मंदिर के चारों ओर परिक्रमा पथ होता था जो ऊँची चार दीवारी से घिरा रहता था। चार दीवारियों में जगह-जगह ऊँचे सिंहद्वार बने होते थे जिन्हें गोपुरम कहा जाता है। गोपुरम अधिकाधिक अलंकृत एवं बहुमंजिले बनाए जाते थे।
62. इस समय भारत की राष्ट्रीय आय में कृषि का योगदान है
(a) 27 प्रतिशत
(b) 44 प्रतिशत
(c) 55 प्रतिशत
(d) 61 प्रतिशत
उत्तर-(a) व्याख्या: आजादी के समय भारत के कुल राष्ट्रीय आय में कृषि का 50% योगदान था, परन्तु आर्थिक विकास के कारण दिनों दिन कम होता गया तथा वर्तमान समय में यह 27% ही रह गया है।
63. श्री कोफी अन्नान का इराक के लिये विशेष प्रतिनिधि है-
(a) एल. एम. सिंघवी
(b) प्रकाश शाह
(c) सतीश शाह
(d) सतीश धवन
उत्तर-(b)
64.
(0,4)
(4,0)
ऊपर दिये गये चित्र में वृत्त की परिधि है-
(a) 42π
(b) 82π
(c) 8π
(d) 16π
उत्तर-(c)
65. भारत के राष्ट्रपति की मृत्यु, पदत्याग अथवा हटाये जाने पर, पद में हुई रिक्ति को भरने की समय सीमा क्या है-
(a) एक माह
(b) नौ माह
(c) तीन माह
(d) छः माह
उत्तर-(d) व्याख्या : पदासीन राष्ट्रपति की पदावधि समाप्ति से भिन्न किसी कारण से उत्पन्न होने वाली शक्ति की दशा में निर्वाचन रिक्त होने की तारीख के पश्चात यथाशीघ्र और प्रत्येक दशा में 6 मास बीतने से पहले किया जायेगा।
66. भारत में मौलिक अधिकारों के सम्बन्ध में निम्न वक्तयों पर विचार कीजिये :
1. यह राज्य कृति के विरुद्ध एक गारंटी है।
2. यह संविधान के भाग 3 में सूचित है।
3. सामाजिक, आर्थिक तथा राजनीतिक न्याय सुनिश्चित करते हैं।
4. यह संयुक्त राज्य अमेरिका में अधिकारों के बिल की भाँति नहीं है?
कूट :
(a) 1 तथा 2 सही हैं।
(b) 2 तथा 3 सही हैं।
(c) 1, 2 तथा 3 सही हैं।
(d)2, 3 तथा 4 सही हैं।
उत्तर-(a) व्याख्या : मौलिक अधिकार सामाजिक व आर्थिक न्याय तो सुनिश्चित करते हैं परन्तु आर्थिक नहीं। 44वाँ संशोधन अधिनियम, 1978 के द्वारा सम्पत्ति के अधिकार को मूल अधिकारों से बाहर करके इसे एक नये अनुच्छेद-300 (क) में रख दिया गया है। यह संविधान के भाग-3 से बाहर है और इसे भाग-2 के अध्याय-4 के रूप में दर्शाया गया है जो मूल अधिकार नहीं है।
67. मुगल सम्म्राट जिसने सर्वाधिक संख्या में हिन्दू अधिकारियों की नियुक्ति की थी, का नाम है-
(a) अकबर
(b) औरंगजेब
(c) हुमायूँ
(d) शाहजहाँ
उत्तर-(b) व्याख्या : औरंगजेब ने सर्वाधिक संख्या में हिन्दू अधिकारियों की नियुक्ति की थी। जहाँ शाहजहाँ के शासनकाल में मुगल सरदार वर्ग में हिन्दुओं का अनुपात मोटे तौर पर 24% था, औरंगजेब के शासन काल में उत्तरार्थ में उनका अनुपात 33% पर पहुँच गया और उनकी संख्या में डेढ़ गुनी वृद्धि हुई। हिन्दू सरदारों के मराठे सबसे अधिक थे।
68. अन्तर्राष्ट्रीय न्यायालय के न्यायाधीशों की कार्य अवधि है-
(a) 3 वर्ष
(b) 5 वर्ष
(c) 6 वर्ष
(d) 9 वर्ष
उत्तर-(d) व्याख्या : अन्तर्राष्ट्रीय न्यायालय हेग (नीदरलैण्ड) में स्थित है। संयुक्त राष्ट्र चार्टर के अनुच्छेद 7 के अन्तर्गत अन्तर्राष्ट्रीय न्यायालय स्वीकार किया गया है। इसमें कुल 15 न्यायाधीश होते हैं जिनका कार्यकाल 9 वर्ष होता है। भारत के एकमात्र न्यायाधीश नागेन्द्र सिंह इसमें न्यायाधीश चुने गये थे।
69. तेल तथा प्राकृतिक गैस आयोग ने दो अन्य देशों के केंद्र खोले हैं, वे हैं-
(a) यूनाइटेड किंगडम तथा कनाडा
(b) मिस्र तथा ईरान
(c) कम्बोडिया तथा इंडोनेशिया
(d) वियतनाम तथा मिस्त्र
उत्तर-(b)
70. कपिल मुनि द्वारा प्रतिपादित दार्शनिक प्रणाली है-
(a) पूर्व मीमांसा
(b) सांख्य दर्शन
(c) न्याय दर्शन
(d) उत्तर मीमांसा
उत्तर-(b) व्याख्या: भारतीय षड्दर्शनों में सबसे प्राचीन दर्शन सांख्य दर्शन हैं। इसके प्रणेता कपिल मुनि थे। इसका सबसे प्राचीन ग्रंथ ईश्वर कृष्ण की ‘सांख्य कारिका’ है। इसका प्रमुख प्रति पाद्य विषय प्रकृति और पुरुष है।
71.सर्वसम्मति से निर्वाचित भारत के राष्ट्रपति थे-
(a) एस. राधाकृष्णन
(b) वी. वी. गिरि
(c) एन. संजीवा रेड्डी
(d) ज्ञानी जैल सिंह
उत्तर-(c) व्याख्या : राष्ट्रपति पद के लिए अब तक 10 निर्वाचन हो चुके हैं। डा. संजीवा रेड्डी वह एकमात्र व्यक्ति थे जिन्हें 1977 में निर्विरोध चुना गया। सर्वाधिक रोमांचकारी चुनाव श्री वी० वी० गिरि का था। तब द्वितीय अधिमानी वोटों की गणना करनी पड़ी थी। राजेन्द्र प्रसाद ऐसे एक मात्र राष्ट्रपति थे जिन्हें राष्ट्रपति पद के लिए दो बार चुना गया।
72. बौद्ध धर्म के विषय में कौन से कथन सही हैं?
1. उसने वर्ण एवं जाति को अस्वीकार नहीं किया
2. उसने ब्राह्मण वर्ग की सर्वोच्च सामाजिक कोटि को चुनौती दी।
3. उसने कुछेक शिल्पों को निम्न माना।
नीचे दिये गये कूट से सही उत्तर चुनिये :
(a) 1 तथा 2
(b) 2 तथा 3 (5)
(c) 1, 2 तथा 3
(d) उपरोक्त में से कोई नहीं
उत्तर-(b) व्याख्या : बौद्ध धर्म ने ब्राह्मणों के वर्चस्व को चुनौती दी। इसी वजह से क्षत्रिय और वणिक इसकी ओर अधिक आकृष्ट हुए। इस धर्म ने जाति व्यवस्था को स्वीकार नहीं किया, बल्कि सभी वर्णों व जातियों के लिए अपना द्वार खोल दिया था, तथापि कुछ शिल्पियों को इसने निम्न श्रेणी में रखा।
73. निम्नांकित में से किसने क्रान्तिकारियों के एक गुप्त संगठन ‘अभिनव भारत’ की स्थापना की थी?
(a) अरविन्द घोष
(b) शचीन्द्र सान्याल
(c) सूर्य सेन
(d) वी. डी. सावरकर
उत्तर-(d) व्याख्या: 1904 में वी. डी. सावरकार ने अभिनव भारत नामक क्रान्तिकारियों का एक गुप्त संगठन बनाया।
74.रासायनिक हथियारों की निषेध संधि पर हस्ताक्षर करने वाले देशों में सम्मिलित हैं-
(a) रूस, चीन, इराक
(b) रूस, संयुक्त राज्य अमेरिका, भारत
(c) संयुक्त राज्य अमेरिका, पाकिस्तान, उत्तर कोरिया
(d) श्रीलंका, जापान, सीरिया
उत्तर-(b) व्याख्या: इस संधि पर अभी तक 160 देशों ने हस्ताक्षर किया है। सीबिया, लीबिया, उत्तर कोरिया तथा इराक ने इसका विरोध किया है।
75. कालिदास द्वारा रचित मालविकाग्निमित्र नाटक का नायक था-
(a) पुष्यमित्र शुंग
(b) गौतमीपुत्र शातकर्णी
(c) अग्निमित्र
(d) चन्द्रगुप्त द्वितीय
उत्तर-(c) व्याख्या: कालिदास का प्रथम नाटक मालविकाग्नि मित्र ही था। इसमें पाँच अंक हैं। इसमें शुंगवंशीय राजा अग्निमित्र तथा मालविका जो रानी की सेविका थी, क्रमशः नायक एवं नायिका हैं। इसमें दोनों की प्रेमकथा का वर्णन कामनीयता के साथ की गयी है।
76. भारत में वर्तमान व्यक्ति प्रतिवर्ष बिजली का उपयोग है लगभग-
(a) 15 Kwh
(b) 250 Kwh
(c) 350 Kwh
(d) 500 Kwh
उत्तर-(c)
77. निम्नांकित भारतीयों में से किसे विशिष्ट ऑस्कर सम्मान प्रदान किया गया था-
(a) महेश भट्ट
(b) मीना नायर
(c) सत्यजीत रे
(d) ओ. पी. सिप्पी
उत्तर-(c) व्याख्या : सन् 1992 में सत्यजीत रे को फिल्मों में उनके विशिष्ट योगदान के लिये उन्हें विशिष्ट आस्कर सम्मान से पुरस्कृत किया गया है।
78. लवणता की सर्वाधिक मात्रा पाई जाती है-
(a) बाल्टिक सागर में
(b) श्याम सागर में
(c) मृतक सागर में
(d) लाल सागर में
उत्तर-(c) व्याख्या : तुर्की के वान सील में लवणता की सर्वाधिक (330%) मात्रा पाई जाती है। इसके पश्चात् इजराइल का मृत सागर (240%), संयुक्त राज्य अमेरिका की साल्ट लेक (220%), काला सागर (18%), बाल्टिक सागर (40%) में लवणता पायी जाती है।
79. उत्तर प्रदेश में निम्नांकित दशक में उच्चतम जनसंख्या वृद्धि हुई-
(a) 1951-61
(b) 1961-71
(c) 1971-81
(d) 1981-91
उत्तर-(d)
80.सूची। तथा सूची ॥ का सुमेल कीजिए तथा नीचे दिये गये कूट से सही उत्तर चुनिये-
सूची। सूची ॥
(राज्य) (राष्ट्रीय उद्यान)
(a) उत्तर प्रदेश 1. बाँदीपुर
(b) असम 2. राजाजी राष्ट्रीय उद्यान
(c) उड़ीसा 3. सिमिलिपाल
(d) कर्नाटक 4. मानस
कूट :
ABCD
(a)1234
(b)2431
(c)4321
(d)2314
उत्तर-(b)
81.1997 गांधी शान्ति पुरस्कार के विजेता का नाम है-
(a) राबर्ट कुन्ह
(b) आर टामस
(c) गहार्ड फिशर
(d) नेलसन मण्डेला
उत्तर-(c) व्याख्या: कुष्ठ रोगियों एवं पोलियो ग्रस्त बच्चों की सेवा में पुनर्वास हेतु जर्मनी के गर्हार्ड फिशर को 1997 के गाँधी शान्ति पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
82. उत्तर प्रदेश के औद्योगिक विकास के प्रादेशिक असन्तुलनों के सम्बन्ध में निम्नांकित कौन से कथन सही हैं?
i. पश्चिमी उत्तर प्रदेश के उद्योगों का सर्वाधिक केन्द्रीकरण है।
II. पूर्वी उत्तर प्रदेश में राज्य की लगभग 20 प्रतिशत औद्योगिक इकाइयाँ हैं।
III. औद्योगिक दृष्टिकोण से बुन्देलखण्ड सर्वाधिक पिछड़ा क्षेत्र है।
नीचे दिये गये कूट से सही उत्तर चुनिये :
कूट :
(a) । तथा ।। सही हैं
(b) II तथा III सही हैं
(c) । तथा III सही हैं
(d) सभी सही हैं
उत्तर-(d) व्याख्या : पश्चिमी उत्तर प्रदेश में अनेक उद्योग संकेन्द्रित हैं। मेरठ (खेल के सामान), मुरादाबाद (पीतल की वस्तुएँ), फिरोजाबाद (सीसे की वस्तुएँ) तथा गाजियाबाद पश्चिमी उत्तर प्रदेश में स्थित है। पूर्वी उत्तर प्रदेश में औद्योगिक विकास अत्यन्त कम है। हिमालय की तराई होने के कारण बुंदेलखण्ड में औद्योगिक विकास नहीं हो सका है।
83. यदि एक आयताकार की लम्बाई 20% बढ़ायी जाये तथा उसकी चौड़ाई 20% घटायी जाये, तो उसका क्षेत्रफल-
(a) 4% बढ़ जायेगा
(b) 4% घट जायेगा
(c) 20% बढ़ जायेगा
(d) 20% घट जायेगा
उत्तर-(b) व्याख्या: मान लिया कि आयताकार की लम्बाई और चौड़ाई दोनों 100 है। आयताकार क्षे०=100×100=10,000 वर्ग इकाई लम्बाई में 20% वृद्धि = 100+20=120 चौ. में 20% कमी=100-20=80 क्षे.=120×80=9600 क्षे. में कमी = 10000-9600=400 प्रतिशत कमी = 4% अतः आयताकार का क्षेत्रफल 4% घट जायेगा।
84. निम्नलिखित में से किसने मुगलकाल में ऐतिहासिक विवरण लिखा?
(a) गुलबदन बेगम
(b) नूरजहां बेगम
(c) जहांआरा बेगम
(d) जेबुन्निसां बेगम
उत्तर-(a) व्याख्या : गुलबदन बेगल बाबर की पुत्री एवं हुमायूँ की बहन थी। उसने ‘हुमायूँनामा’ नामक ऐतिहासिक ग्रन्थ की रचना की।
85. 1857 के बरेली विद्रोह का नेता कौन था?
(a) खान बहादुर
(b) कुंवर सिंह
(c) मौलवी अहमदशाह
(d) विरजिस कादिर
उत्तर-(a) व्याख्या: खान बहादुर ने बरेली विद्रोह का नेतृत्व किया था। कुंवर सिंह बिहार के जगदीशपुर के विद्रोह का, मौलवी अहमदशाह फैजाबाद विद्रोह का एवं विरजिस कादिर (बेगम हजरत महल का पुत्र) लखनऊ विद्रोह का नेतृत्व किया था।
86. निम्नांकित में से कौन सा वेन रेखाचित्र इतिहास, भूगोल, भूगर्भ शास्त्र वर्गों के परस्पर सम्बन्धों को सही चित्रित करता है?
(a)
(b)
(c)
(d)
उत्तर-(c)
87. टेलर घाटी अवस्थित है-
(a) आस्ट्रेलिया में
(b) अंटार्कटिका में
(c) कनाडा में
(d) संयुक्त राज्य अमेरिका
उत्तर-(a)
88. निम्नांकित में किसका सुमेल नहीं है?
(a) लार्ड कार्नवालिस – स्थाई बन्दोबस्त
(b) लार्ड वेलेजली-सहायक संधि
(c) लार्ड डलहौजी-व्यपगत का सिद्धान्त
(d) लार्ड कैनिंग-उच्चतम निष्क्रियता
उत्तर-(d) व्याख्या: उच्चतम निष्क्रियता का सिद्धान्त जान लारेन्स का था।
89. ‘क्वीन ऑफ हिल्स’ शीघ्र ही संयुक्त राष्ट्र संघ की धरोहर वन जायेगी। वह है-
(a) पहाड़ी सैरगाह
(b) पर्वतीय शिखर
(c) खिलौना गाड़ी
(d) वृक्ष
उत्तर-(c)
90. निम्न किन देशों में (LTTE) को प्रतिबन्धित किया है?
(a) भारत, श्रीलंका, फ्रांस
(b) भारत, श्रीलंका, संयुक्त राज्य अमेरिका
(c) श्रीलंका, नेपाल, भारत
(d) श्रीलंका, नेपाल, मालदीव
उत्तर-(b) व्याख्या : श्रीलंका में प्रभाकरन के नेतृत्व में 1975 में LTTE (Liberation Tigers of Tamil Elam) अस्तित्व में आया। इस भारत और श्रीलंका के अतिरिक्त सं० रा० अमेरिका ने भी प्रतिबंध लगा रखा है। ज्ञातव्य है कि पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की हत्या लिट्टे के आतंकवादियों द्वारा हुई।
91. आनन्द मठ उपन्यास की कथावस्तु आधारित है-
(a) चुआर विद्रोह पर
(b) संन्यासी विद्रोह पर
(c) पालीगर विद्रोह पर
(d) तालुकदारों के विद्रोह पर
उत्तर-(b) व्याख्या : बेदखल किये गये किसान, राजाओं और नवाबों की विघटित फौजों के सिपाहियों ने सबसे पहले बंगाल में सत्ताच्युत जमींदारों और धार्मिक नेताओं के नेतृत्व में संन्यासी विद्रोह की बुनियाद डाली। यह विद्रोह 1763 से 1800 तक चला। बंकिम चन्द्र चटर्जी का प्रसिद्ध उपन्यास ‘आनन्द मठ’ का कथानक इसी विद्रोह पर आधारित है।
92. कथन (A)- भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने माउन्टबेटन योजना को स्वीकार किया-
कारण (R)-वह द्वि-राष्ट्र सिद्धान्त को मानती थी।
नीचे दिये गये कूट से सही उत्तर चुनिये :
(a) A तथा R दोनों सही हैं, तथा R, A की सही व्याख्या करता है
(b) A तथा R दोनों सही हैं, परन्तु R, A को सही व्याख्या नहीं करता है
(c) A सही है, परन्तु R गलत है.
(d) A गलत है, परन्तु R सही है।
उत्तर-(c)
93. नई दिल्ली में आयोजित 29 वें अतंर्राष्ट्रीय फिल्म समारोह में स्वर्ण मयूर पुरस्कार प्राप्त किया था-
(a) अदज्या ने
(b) चिन्ड्रेन आफ हैवन
(c) दि किंग आफ मास्कस
(d) पेपर एयरएयरप्लेन्स
उत्तर-(c)
94.
49m ^ 2
16m ^ 2
P
100m ^ 2
→P
ऊपर के आरेख में तीन वर्ग हैं जिनके क्षेत्रफल क्रमशः 100 m ^ 2 16m ^ 2 तथा 49m ^ 2 हैं और वे एक दूसरे के पार्श्व में प्रदर्शित रीति से स्थित हैं। बीच वाले वर्ग के क्षेत्रफल को कितना कम करें कि इन तीनों वर्गों की कुल PQ लम्बाई 19m रह जाय?-
(a) 2m ^ 2
(b) 2m ^ 2
(c) 4m ^ 2
(d) 12m ^ 2
उत्तर-(d)
95. शून्यता के सिद्धान्त का क्षेत्रफल प्रतिपादन करने वाले बौद्ध दार्शनिक का नाम है-
(a) नागार्जुन
(b) नागसेना
(c) आनन्द
(d) अश्वघोष
उत्तर-(a)
96. कथन (A)-भारत एक मानसूनी देश है।
कारण (R)-उच्च हिमालय इसे जलवायु संबंधी विशिष्टता प्रदान करता है।
नीचे दिये गये कूट से सही उत्तर चुनिये
कूट :
(a) A तथा R दोनों सही हैं, तथा R, A की सही व्याख्या करता है
(b) A तथा R दोनों सही हैं, परन्तु R, A को सही व्याख्या नहीं करता है
(c) A सही है, परन्तु R गलत है
(d) A गलत है, परन्तु R सही है।
उत्तर-(b)
97. निम्नांकित में कौन केन्द्र सरकार के चालू खाते में आय के स्त्रोत हैं?
I. निगम कर
II. सार्वजनिक प्रतिष्ठानों से प्राप्त लाभ
III. राष्ट्रीय बचत पत्रों का विक्रय
IV. उत्पाद कर
कूट :
(a) I, II तथा III
(b) II, III तथा IV
(c) III, IV तथा V
(d) I, II तथा IV
उत्तर-(d)
98. मुद्रा अवमूल्यन का अर्थ है-
(a) अन्तर्राष्ट्रीय व्यापार में प्रयुक्त प्रमुख मुद्राओं की तुलना में मूल्य में गिरावट
(b) अंतर्राष्ट्रीय बाजार में मुद्रा को अपना स्तर ढूँढ़ने की अनुमति
(c) IME तथा WB की सहायता से मुद्रा का मूल्य निर्धारण
(d) उपरोक्त में कोई नहीं।
उत्तर-(a) व्याख्या: अवमूल्यन से आशय मुद्रा के बाह्य मूल्य में कमी करना है। पहले इसका आधार स्वर्ण था। सम्प्रति यह विदेश व्यापार में प्रयुक्त होने वाली प्रमुख मुद्राओं के आधार पर होता है जिन्हें बास्केट आफ कैरेन्सीज कहते हैं। ये मुद्राएँ हैं-अमेरिकी डालर, ब्रिटिश पौण्ड, जापानी येन, जर्मनी मार्क एवं फ्रांसीसी फ्रैंक।
99. मुंडा विद्रोह का नेता कौन था-
(a) बिरसा
(b) कान्हूँ
(c) तिलका माँझी
(d) सीदो
उत्तर-(a) व्याख्या: मुण्डा आदिवासियों का विद्रोह 1899-1900 के बीच हुआ। इसका नेतृत्व बिरसा मुण्डा ने किया। मुण्डा जाति में सामूहिक खेती का प्रचलन था, लेकिन जागीरदारों, ठेकेदारों (लगान वसूलने वाले) बनियों और सूदखोरों ने सामूहिक खेती की परम्परा पर हमला बोला जिसके कारण ये विद्रोह हुआ। कान्हूँ और सीदो संथाल विद्रोह से सम्बन्धित थे।
100. संविधान की VIII सूची में सम्मिलित भाषाओं में निम्नांकित में से कौन सी भाषा बोलने वाले सर्वाधिक हैं?-
(a) बंगाली
(b) गुजराती
(c) मराठी
(d) तेलगू
उत्तर-(a) व्याख्या : बंगाली भाषा को बोलने वाले लोग पूरे विश्व में 20.5 करोड़ है। गुजराती भाषा 4.2 करोड़, मराठी भाषा 7.2 करोड़ एवं तेलगू भाषा 7.5 करोड़ लोग बोलते हैं।
101. भारत को एक संविधान देने का प्रस्ताव संविधान सभा द्वारा पारित किया गया था-
(a) जनवरी 2, 1946
(b) जनवरी 22, 1947
(c) फरवरी 20, 1947
(d) जुलाई 26, 1946
उत्तर-(b) व्याख्या: संविधान सभा का विधिवत उद्घाटन नियम दिन सोमवार, 9 दिसम्बर, 1946 को प्रातः ग्यारह बजे हुआ। 13 दिसंबर 1946 को नेहरू जी ने ऐतिहासिक उद्देश्य प्रस्ताव संविधान देने का प्रस्ताव पेश किया। 22 जनवरी, 1947 को संविधान सभा ने इस प्रस्ताव को स्वीकार कर लिया।
102. कथन (A)-भारत में संघवादिता व्यवहारिक नहीं है। कारण (R)-भारत एक संघीय राज्य नहीं है। नीचे दिये गये कूट से सही उत्तर चुनिये :
कूट :
(a) A तथा R दोनों सही हैं, तथा R, A की सही व्याख्या करता है
(b) A तथा R दोनों सही हैं, परन्तु R, A को सही व्याख्या नहीं करता है
(c) A सही है, परन्तु R गलत है
(d) A गलत है, परन्तु R सही है।
उत्तर-(c)
103. निम्न में से किसमें भिन्ने अवरोही क्रम में हैं?
(a) 3/7, 4/9, 5/6
(b) 4/9, 5/6, 3/7
(c) 4/9, 3/7, 5/6
(d) 5/6, 4/9, 3/7
उत्तर-(d)
104. निम्नांकित में से कौन बैंक भारतीय रिजर्व बैंक के नियंत्रण में है?
(a) इक्जिम बैंक
(b) आई डी बी आई
(c) नाबार्ड
(d) सेन्ट्रल बैंक ऑफ इंडिया
उत्तर-(d) व्याख्या : सेन्ट्रल बैंक ऑफ इण्डिया एक वाणिज्यिक बैंक है। सभी वाणिज्यिक बैंक रिजर्व बैंक के अधीन कार्य करते हैं। जबकि अन्य सभी स्वायत्त संस्थाएँ हैं।
105. वर्ष 1998 से निम्नांकित कौन देश ऐपेक फोरम के सदस्य स्वीकार कर लिये गये हैं?
(a) रूस, पेरू, वियतनाम
(b) ताइवान, कोरिया तथा मलयेशिया
(c) थाईलैण्ड, इंडोनेशिया तथा श्रीलंका
(d) जापान, पाकिस्तान तथा ईरान
उत्तर-(a) व्याख्या : एपेक की स्थापना 1989 में तत्कालीन आस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री बॉब हॉक की पहल पर हुई थी। 1998 में रूस, वियतनाम एवं पेरू को सदस्यता मिल जाने के बाद एपेन की सदस्य संख्या 21 हो गई है। एपेक ने सन् 2020 तक एशिया प्रशान्त क्षेत्र को स्वतन्त्र व्यापार क्षेत्र बनाने की घोषणा की है। यह विश्व का सबसे बड़ा स्वतन्त्र व्यापार क्षेत्र होगा।
106. निम्नांकित में किसका सुमेल नहीं है?
(a) मधुमिता रावत- पोशाहार वैज्ञानिक
(b) इंदिरा चक्रवर्ती-ओडिसी नृत्यांगना
(c) मीरा भाटिया-विधि वेत्ता
(d) गृहिणी चिकित्सक
उत्तर-(d)
107. निम्नांकित में से कौन एक अन्य से भिन्न है?
(a) यू टी आई
(b) कैन बैंक फाइनेन्शल सर्विसेज
(c) स्टेट बैंक ऑफ इंडिया पूँजी बाजार
(d) उ. प्र. राज्य वित्त निगम
उत्तर-(d) व्याख्या: यू. टी. आई. कैन बैंक फाइनेन्शल सर्विसेज एवं स्टेट बैंक ऑफ इण्डिया पूँजी बाजार में निवेश करने वाली संस्थाएँ हैं, जबकि उत्तर प्रदेश निगम एक वित्तीय संस्था है जो उद्योगों की स्थापना के लिए ऋण प्रदान करती है।
108. कथन (A) भारतीय अर्थव्यवस्था में 1997-98 वित्तीय वर्ष में अवसाद की स्थिति है।
कारण (R)-निकट भूतकाल में सार्वजनिक निवेश में कमी आई है। नीचे दिये गये कूट में सही उत्तर चुनिये :
कूट : मराठी
(a) A तथा R दोनों सही हैं, तथा R, A की सही व्याख्या करता है
(b) A तथा R दोनों सही हैं, परन्तु R, A को सही व्याख्या नहीं करता हैয়
(c) A सही है, परन्तु R गलत है
(d) A गलत है, परन्तु R सही है।
उत्तर-(b)
109. भारत में रोजगार वृद्धि की दर बहुधा रही है लगभग-
(a) 2 प्रतिशत प्रति वर्ष
(b) 3 प्रतिशत प्रति वर्ष
(c) 5 प्रतिशत प्रति वर्ष
(d) 7 प्रतिशत प्रति वर्ष
उत्तर-(a)
110 एलौरा की गुफाओं तथा शैलकृत मंदिरों का सम्बन्ध है केवल-
(a) बौद्धों से
(b) बौद्धों तथा जैनों से
(c) हिन्दुओं तथा जैनों से
(d)हिन्दुओं, बौद्धों तथा जैनों से
उत्तर-(d) व्याख्या : महाराष्ट्र के औरंगाबाद जिले में वेरूल (एलोरा) नामक स्थान पर 7वीं से 9वीं शताब्दी के बीच 34 शैलकृत गुफाएँ बनाई गयीं जिनमें 1 से 12 तक बौद्धों, 13 से 29 तक हिन्दुओं और 30 से 34 तक जैनों की गुफाएँ हैं।
111. निम्नांकित में किसका सुमेल नहीं है?
(a) डेटरायट-आटोमोबाइल्स
(b) मैग्निटोगोस्र्क-लोहा तथा इस्पात
(c) जोहान्सबर्ग – सोना खनन
(d) बर्मिंघम-जलपोत निर्माण
उत्तर-(d) व्याख्या-बर्मिंघम में मशीनरी, मोटरकार आदि का निर्माण होता है। जलपोत के लिए लिवर पूल प्रसिद्ध है। विश्व प्रसिद्ध टाइटेनिक जलपोत भी लिवर पूल में ही बना था।
112. भारत में जल विद्युत शक्ति के विकास में अग्रणी राज्य था-
(a) हिमाचल प्रदेश
(b) कर्नाटक
(c) तमिलनाडु
(d) उत्तर प्रदेश
उत्तर-(b)
113. निम्नांकित में संसार का सर्वाधिक व्यस्त महासागरीय मार्ग कौन है?
(a) हिन्द महासागर
(b) उत्तरी अटलांटिक महासागर
(c) दक्षिणी अटलांटिक महासागर
(d) प्रशान्त महासागर
उत्तर-(b) व्याख्या : उत्तरी अटलांटिक जलमार्ग संसार का सबसे महत्वपूर्ण एवं व्यस्त जलमार्ग है, क्योंकि यह मार्ग संयुक्त राज्य अमेरिका के पूर्वी तटीय भाग एवं पश्चिमी यूरोप के मध्य संपर्क का मार्ग है। दोनों ही ओर औद्योगिक दृष्टि से विकसित देश हैं जिनकी अर्थव्यवस्था में व्यापार का बहुत बड़ा योगदान है। दोनों ही तटों पर विकसित पत्तनों एवं पोताश्रयों की सुविधा उपलब्ध है।
114 पारिस्थितिकी तंत्र की संकल्पना को प्रतिपादित किया था-
(a) ए. जी. टान्सले ने
(b) चार्ल्स डार्विन ने
(c) सी. सी. पार्क ने
(d) ई. पी. ओडम ने
उत्तर-(a)
115. निम्नांकित युद्धों का सही कालानुक्रम दिये गये कूट से चुनिये :-
(a) पानीपत का तृतीय युद्ध 1. 1601 ई.
(b) हल्दीघाटी का युद्ध 2. 1761 ई.
(c) तराइन का युद्ध – 3. 1576 ई.
(d) असीरगढ़ का युद्ध 4. 1192 ई.
कूट :
ABCD
(a)1234
(b)4321
(c)2341
(d)3 4 2 1
उत्तर-(c) व्याख्या : पानीपत का तृतीय युद्ध अहमदशाह अब्दाली एवं मराठों के मध्य 1761 ई. में हुआ जिसमें मराठा पराजित हुए। हल्दीघाटी का युद्ध अकबर और महाराणा प्रताप के मध्य 1576 ई. में हुआ जिसमें अकबर विजयी रहा। 1192 में तराइन का द्वितीय युद्ध मुहम्मद गोरी एवं पृथ्वी राज चौहान के मध्य हुआ जिसमें पृथ्वी राज चौहान की पराजय हुई। असीरगढ़ का युद्ध 1601 में हुआ जो अकबर की अन्तिम विजयी थी।
116/ दूसरे त्रिभुज के मध्य में कौन सी संख्या होनी चाहिये?
AA 19 4
(a) 25
(b) 47
(c) 37
(d) 41
उत्तर-(d)
117/ निम्नांकित देश समूहों में किनकी जनसंख्या उत्तर प्रदेश से कम है?
(a) बांग्लादेश, पाकिस्तान तथा जापान
(b) बांग्लादेश, ब्राजील तथा जापान
(c) ब्राजील, जापान तथा नाइजीरिया
(d) इंडोनेशिया, जापान तथा जर्मनी
उत्तर-(a) व्याख्या: विश्व जनसंख्या रिपोर्ट के अनुसार 1995 के बीच पाकिस्तान की जनसंख्या 12.99 करोड़, बांग्लादेश की जनसंख्या 11.8 करोड़ एवं जापान की जनसंख्या 12.5 करोड़ थी। इस प्रकार इन देशों की जनसंख्या दर उत्तर प्रदेश की जनसंख्या (13.9 करोड़) से कम है।
118. मृदा विक्षालन बड़ी समस्या है-
(a) उष्णकटिबंधीय वर्षा वन प्रदेशों में
(b) अफ्रीकी सवाना में
(c) भूमध्य सागरीय प्रदेशों में
(d) आस्ट्रेलियाई डाउन्स में
उत्तर-(a) व्याख्या : मृदा विक्षालय अत्यधिक वर्षा के कारण मिट्टी के ऊपरी परत से घुलनशील पदार्थों के निचली. परत में जाने की प्रक्रिया है जो अधिक वर्षा वाले उष्ण कटिबंधीय प्रदेशों में होती है।
119. भारत के कोयला उत्पादन में छोटा नागपुर का योगदान है, लगभग-
(a) 20 प्रतिशत
(b) 40 प्रतिशत
(c) 60 प्रतिशत
(d) 80 प्रतिशत
उत्तर-(d)
120/ समान कार्य के लिए समान वेतन’ भारत के संविधान में सुनिश्चित किया गया एक-
(a) मौलिक अधिकार है
(b) राज्य के नीति-निर्देशक सिद्धान्तों का अंग है
(c) मौलिक कर्तव्य है।
(d) आर्थिक अधिकार है
उत्तर-(b)व्याख्या : भारतीय संविधान के भाग-4, अनुच्छेद 36-51 में राज्य के नीति निदेशक तत्वों का उल्लेख किया गया है। अनुच्छेद 39 (घ) के तहत यह प्रावधान है कि स्त्रियों एवं पुरुषों को समान कार्य के लिए समान वेतन मिले।
121. निम्नांकित में से कौन एक वृक्ष जो कभी सामाजिक वानिकी में लोकप्रिय था, अब एक “पारिस्थितिकी आतंकवादी” माना गया है?
(a) बबूल
(b) अमलताश
(c) यूकैलिप्टस
(d) नीम
उत्तर-(c) व्याख्या : आस्ट्रेलिया से आयातित यूकैलिप्टस तेजी से बढ़ता है, किन्तु भूमि के जल स्तर को गिराकर भूमि को बंजर बना देता है। प्रारम्भ में वृक्षारोपण के तहत यूकैलिप्टस वृक्ष का उपयोग बहुतायत में किया गया, परन्तु वैज्ञानिक शोधों से जब उपर्युक्त हानि का पता चला तो इसको पारिस्थितिक आतंकवादी घोषित किया गया।
122, मलेरिया तथा डेंगू में निम्नांकित में से क्या उभयनिष्ठ नहीं है?
(a) ज्वर
(b) मच्छर की काट
(c) मानव प्रजाति
(d) मच्छर प्रजाति
उत्तर-(d) व्याख्या: मलेरिया और डेंगू के वाहक मच्छरों की प्रजातियों पृथक-पृथक होती हैं। मलेरिया रोग मादा एनाफिलीज मच्छर के काटने से होता है जबकि डेंगू प्रमुख रूप से इबोला वायरस से होता है, जिसका वाहक एडीज या होमोगोगस प्रजाति के मच्छर होते हैं
123 / भारत के स्वतन्त्रता आन्दोलन के इतिहास में निम्नांकित घटनाओं पर विचार कीजिये तथा नीचे दिये गये कूट से सही कालानुक्रम चुनिये :
1. असहयोग आन्दोलन
2. होमरूल आन्दोलन
3. भारत छोड़ो आन्दोलन
4. सविनय अवज्ञा आन्दोलन
कूट :
(a) 1, 2, 3, 4
(b) 2, 1, 3, 4
(c) 2, 1, 4, 3
(d) 1, 2, 4, 3
उत्तर-(c) व्याख्या : होमरूल लीग आन्दोलन 1915-16 में बाल गंगाधर तिलक एवं एनीबेसेन्ट द्वारा चलाया गया था। असहयोग आन्दोलन 1920-22 में महात्मा गांधी द्वारा चलाया गया था। सविनय अवज्ञा आन्दोलन 1930 में तथा भारत छोड़ो आन्दोलन 1942 में महात्मा गांधी द्वारा चलाये गये आन्दोलन थे।
124. ठक्कर नटराजन आयोग निम्नांकित की छानबीन के लिये स्थापित किया गया था-
(a) फेयरफक्स का मामला
(b) पश्चिम जर्मनी से पनडुब्बी की खरीददारी
(c) स्वीडेन से तोपों की खरीददारी
(d) भजन लाल के विरुद्ध भ्रष्टाचार का आरोप
उत्तर-(a) व्याख्या : ठक्कर-नटराजन आयोग का गठन अप्रैल 1987 में फेरा नियमों के उल्लंघन की जाँच के लिए सं. राज्य अमेरिका की एक जासूसी संस्था फेयर फैक्स ग्रुप के साथ सम्पत्र समझौते की तहकीकात करने हेतु किया गया था। इस आयोग ने प्रधानमंत्री वी. पी. सिंह को दोषी ठहराया था।
125. ‘ऑपरेशन पवन’ का सम्बन्ध है-
(a) पंजाब में शान्ति स्थापना से
(b) भारत में अधिक वायु सेवाओं के सर्जन से
(c) भारतीय नगरों के पर्यावरण को साफ करने से
(d) भजन लाल के विरुद्ध भ्रष्टाचार का आरोप
उत्तर-(d)
126. विश्व की लगभग 50% जनसंख्या निम्नांकित अक्षांश के मध्य केंद्रित है
(a) 5 deg उ. तथा 20 deg उ. के बीच
(b) 20 deg उ. तथा 40 deg उ. के बीच
(c) 40 deg उ. तथा 60 deg के बीच
(d) 20 deg द. तथा 40 deg द. के बीच
उत्तर-(b)व्याख्या: 20 deg उत्तरी अक्षांश से 40 deg उत्तरी अक्षांश के मध्य जीवन की अनुकूलतम दशाएँ पायी जाने के कारण यहाँ सर्वाधिक जनसंख्या निवास करती है। विश्व की लगभग 50% जनसंख्या इन अक्षांशों के मध्य बसी हैं। इन अक्षांशों के मध्य आने वाले देश चीन-भारत तथा अमेरिका आदि हैं। जिनकी जनसंख्या लगभग विश्व की जनसंख्या के 50% है।
127.
P
S
R
T
U
Q
ऊपर दिये गये चित्र में त्रिभुज महिलाओं को प्रदर्शित करता है, वर्ग खिलाड़ियों को प्रदर्शित करता है, तथा वृत्त प्रशिक्षिकाओं को प्रदर्शित करता है। चित्र में कौन-सा भाग ऐसी महिलाओं को प्रदर्शित करता है जो खिलाड़ी तथा प्रशिक्षिका दोनों हैं-
(a) P
(b) Q
(c) T
(d) U
उत्तर-(c)
128. बेतार के तार का सम्पर्क पृथ्वी के धरातल को परावर्तित किया जाता है-
(a) ट्रोपोस्फीयर
(b) स्ट्रैटोस्फीयर द्वारा
(c) आइनोस्फीयर द्वारा
(d) इक्सोस्फीयर द्वारा
उत्तर-(c) व्याख्या : मध्यमण्डल सीमा के ऊपर 80 किमी० से 400 किमी० की ऊँचाई तक आयनमण्डल (आइनोस्फियर) है। यहा। पर उपस्थित गैस के कण विद्युत आवेशित होते हैं। अतः इस पर्त का नाम आयनमण्डल रखा गया है। आयनमण्डल पृथ्वी से प्रेषित रेडियो तरंगों को परावर्तित करके पृथ्वी पर वापस भेज देता है।
129. सूची । तथा सूची ।। का सुमेल कीजिए तथा नीचे दिये गये कूट से सही उत्तर चुनिये-
सूची। सूची ॥
(a) मलेरिया 1. बोन मैरो (अस्थि मज्जा)
(b) फाइलेरिया 2. मस्तिष्क
(c) ऐन्सीफलाइटिस 3. मांस पेशियां
(d) ल्यूकीमिया 4. लसीका ग्रंथि
5. रक्त कोशिकायें
कूट :
(a)5 3 2 1
(b)5 4 2 1
(c)4 3 5 1
(d)5 4 1 2
(b)
130. राज्य के खर्च पर हज यात्रा की व्यवस्था करने वाला पहला भारतीय शासक था-
(a) अलाउद्दीन खिलजी
(b) फिरोज तुगलक
(c) अकबर
(d) औरंगजेब
उत्तर-(b) व्याख्या: दिल्ली के सल्तनत कालीन शासकों में सबसे पहले फिरोजशाह तुगलक ऐसा उदार सुल्तान हुआ जिसने दीवाने खैरात की ओर से हज पर जाते यात्रियों की आर्थिक मदद किया था।
131
उपरोक्त आकृति में कितने त्रिभुज हैं?
(a) 12
(b) 8
(c) 16
(d) 15
उत्तर-(a)
132. निम्नांकित में किसका सुमेल नहीं है?
(a) बान – राइन
(b) काहिरा-नील
(c) न्यूयार्क-हडसन
(d) वियना-वोल्गा
उत्तर-(d) व्याख्या : वियना आस्ट्रिया की राजधानी है। जो डेन्यूब नदी के किनारे स्थित है। वोल्गा नदी रूस में बहती है। मास्को जो कि रूस की राजधानी है इस नदी के तट पर स्थित है।
133. निम्नांकित भारतीय महानगरों में किसमें सर्वश्रेष्ठ सामूहिक रक्षा व्यवस्था है-
(a) कलकत्ता
(b) चेन्नई
(c) दिल्ली
(d) मुम्बई
उत्तर-(b)
134. लावा मिट्टियाँ पाई जाती हैं-
(a) छत्तीसगढ़ में
(b) सरयूपार मैदान में
(c) मालवा पठार में
(d) शिलांग पठार में
उत्तर-(c) व्याख्या : लावा मिट्टी मुख्यतः उस मिट्टी को कहते हैं जो ज्वालामुखी उदगारों से निकलती हैं। सम्पूर्ण मालवा क्षेत्र ऐसी ही मिट्टी से बना हैं ये मिट्टी गुजरात, आन्ध्र प्रदेश, महाराष्ट्र तथा पश्चिमी मध्य प्रदेश के मालवा के पठार में पायी जाती है।
135. चलवासी कृषि निम्नांकित राज्यों के पहाड़ी क्षेत्रों की प्रमुख समस्या है-
(a) असम तथा बिहार
(b) बिहार तथा उड़ीसा
(c) उड़ीसा तथा मध्य प्रदेश
(d)महाराष्ट्र तथा उत्तर प्रदेश
उत्तर-(b)255 व्याख्या: चलवासी कृषि को झूम खेती कहते हैं। इसका तात्पर्य है। स्थान बदल-बदल कर खेती करना। अर्थात् कृषि के लिए वनों को जला देते हैं और उस पर तब तक खेती करते हैं जब तक कि वह उपजाऊ रहती है। अनुपजाऊ होने पर फिर वे दूसरे वन को जलाकर खेती करते हैं। यह प्रथा मुख्यतः पूर्वोत्तर द्वीपों बिहार तथा उड़ीसा में होती है जहाँ आदिवासियों की संख्या अधिक है।
136. सूची । तथा सूची ॥ का सुमेल कीजिए तथा नीचे दिये गये कूट से सही उत्तर चुनिये-
सूची। सूची ॥
(a) मैगनीज 1. उड़ीसा
(b) ऐसबेस्टास 2. मध्य प्रदेश
(c) निकेल 3. राजस्थान
(d) जस्ता 4. आंध्र प्रदेश
कूट
A B C D
(a)1234
(b)4321
(c) 3412
(d)2413
उत्तर-(d)व्याख्या : मैगनीज मध्य प्रदेश में मुख्यतः बालाघाट से, ऐसबेस्टास आन्ध्रप्रदेश के अतिरिक्त बिहार, कर्नाटक एवं राजस्थान से, निकेल उड़ीसा से एवं जस्ता राजस्थान को जाबर, अगूचा क्षेत्र के अतिरिक्त जम्मू कश्मीर व प. बंगाल से प्राप्त होता है।
137. यदि पाँच अंकों की न्यूनतम संख्या से चार अंकों की अधिकतम संख्या को घटाया जाय तो शेष होगा-
(a) 1
(b) 9998
(c) 9099
(d) 8999
उत्तर-(a)
138. अन्य रजवाड़ों के भारत में विलय के बाद भी किन तीन राज्यों ने भारत में शामिल होना विलम्बित किया?
(a) जूनागढ़, मैसूर, जम्मू कश्मीर
(b) जूनागढ़, हैदराबाद, जम्मू व कश्मीर
(c) उदयपुर, कपूरथला, जम्मू व कश्मीर
(d) हैदराबाद, उदयपुर, ट्रावनकोर
उत्तर-(b) व्याख्या: 15 अगस्त, 1947 को स्वतन्त्रता प्राप्ति के पश्चात सरदार वल्लभ भाई पटेल ने 5 जुलाई 1947 को भारत सरकार द्वारा कायम भारतीय रियासत विभाग का कार्य भार संभाला। पटेल की सूझ बूझ के चलते 3 रियासतों को छोड़कर शेष सभी 25 जुलाई तक विलय के कागजात पर हस्ताक्षर कर दिए। अन्ततः काबाइली आक्रमण के पश्चात् 1 अक्टूबर 1947 को कश्मीर का भारत में विलय हुआ। जूनागढ़ की जनता के विद्रोह के कारण दिसम्बर 1948 को उसका भारत में विद्रोह हुआ एवं हैदराबाद का विलय सितम्बर 1948 को भारतीय सेना की सशस्त्र कार्यवाही के फलस्वरूप हुआ।
139. बागान कृषि से सम्बन्धित निम्नांकित कथनों पर विचार कीजिये तथा नीचे दिये गये कूट से सही उत्तर चुनिये-
i. अधिकांश उष्णकटिबंधीय बागान निचले मैदानों में अवस्थित हैं
II. उष्ण कटिबंधीय बागान समुद्रतटीय तट के किनारे झुण्डों में पाये जाते हैं
III. अमेजन बेसिन में रबड़ की कृषि के लिए उत्तम भौतिक दशायें पायी जाती हैं परन्तु कर्मकारों की कमी है।
(a) । तथा ।। सही हैं
(b) ।। तथा III सही हैं
(c) । तथा III सही हैं
(d) सभी सही हैं।
उत्तर-(d)
140. संयुक्त राष्ट्र संघ के जनसंख्या विभाग के अनुसार न्यूनतम प्रजनन दर पाई जाती है-
(a) आस्ट्रेलिया में
(c) इटली में
(b) फ्रांस में
(d) स्वीडेन में
उत्तर-(c) व्याख्या : संयुक्त राष्ट्र जनसंख्या विभाग के अनुसार न्यूनतम प्रजनन दर विश्व में इटली की 1.2 है। स्वीडन की 1.7, फ्रांस की 1.7 एवं आस्ट्रेलिया की 1.9 है।
141. पुरातत्व चुम्बकीय साक्ष्य यह दर्शाता है कि भूतकाल में भारतीय भूखण्ड किसका है-
(a) उत्तर की ओर
(b) दक्षिण की ओर
(c) पूर्व की ओर
(d) पश्चिम की ओर
उत्तर-(a) व्याख्या : ऐसा विश्वास किया जाता है कि महाद्वीप एक दूसरे से दूर खिसक रहे हैं। यह विचार सबसे पहले 1924 में अल्फ्रेड वेगनर ने रखा था। प्लेट टैक्टोनिक्स के सिद्धान्त ने अब यह पुष्टि कर दी है कि महाद्वीप प्लेटों के रूप में अर्द्ध द्रवीय सतह पर खिसक रहे हैं। पृथ्वी के प्रारंभ में पैंजिया नामक भूखण्ड था जिससे अलग होकर गोण्डवाना लैण्ड बना। भारतीय भूखण्ड इसी बड़े भूखण्ड का एक अंश था। साक्ष्यों से प्रमाणित हुआ कि भारतीय भूखण्ड उत्तर की ओर खिसका है।
142. वाटर जेट तकनीक का उपयोग किया जाता है-
(a) सिंचाई में
(b) खदानों के बेधन में
(c) अग्नि शमन में
(d) भीड़ नियंत्रण में
उत्तर-(c) व्याख्या : वाटर जेट तकनीक (अग्निशमक यन्त्र) में सोडियम कार्बोनेट पाउडर भरा होता है जिसके बीच में गन्धक तेजाब की बोतल होती है। जब इसके बटन को तोड़ा जाता है तो बोतल भी टूट जाती है और कार्बन डाई आक्साईड गैस बाहर निकलती है। यही गैस आग को बुझाती है।
143. कथन (A)- भारत के उत्तरी मैदान में जाड़ों में कुछ वर्षा हो जाती है।
कारण (R)-जाड़े में उत्तर पूर्वी मानसून सक्रिय होती है।
कूट :
नीचे दिये गये कूट से सही उत्तर चुनिये :
(a) A तथा R दोनों सही हैं, तथा R, A की सही व्याख्या करता है
(b) A तथा R दोनों सही हैं, परन्तु R, A को सही व्याख्या नहीं करता है
(c) A सही है, परन्तु R गलत है
(d) A गलत है, परन्तु R सही है।
उत्तर-(b)
144. अकबर द्वारा अपनाई गई ‘सुलहकुल’ (सार्वभौम शान्ति तथा भाई चारा) की अवधारणा निम्नांकित में से किस पर आधारित थी?
(a) राजनीतिक उदारता
(b) धार्मिक सहनशीलता
(c) उदारवादी सांस्कृतिक दृष्टिकोण
(d) उपरोक्त सभी
उत्तर-(d) व्याख्या: सुलह कुल की नीति अकबर द्वारा चलाई गई थी। इसमें राजनीतिक उदारता, धार्मिक सहनशीलता तथा सांस्कृतिक उदारता की नीति निहित थी। इसी नीति के अन्तर्गत ही अकबर ने 1892 में दीन-ए-इलाही का प्रचलन करवाया था।
145. निम्न में से किसके अन्तर्गत भारत में सर्वप्रथम सर्वोच्च न्यायालय की स्थापना हुई?
(a) रेगुलिटिंग अधिनियम-1773
(b) चार्टर अधिनियम-1885
(c) भारत सरकार अधिनियम-1935
(d) भारतीय संविधान-1950
उत्तर-(a) व्याख्या : ब्रिटिश संसद द्वारा पारित रेग्यूलेटिंग ऐक्ट 1773 के अधीन ही सर्वप्रथम कोलकाता में 1774 में एक सर्वोच्च न्यायालय की स्थापना की गई। इसके मुख्य न्यायाधीश सर एलीजाह इम्पे तथा चेम्बर्स, लिमेस्टर और हाइड घोटे न्यायाधीश हुए।
146. भारत के किस स्थल की खुदाई से लौह धातु के प्रचलन के प्राचीनतम प्रमाण मिले हैं?
(a) तक्षशिला
(c) कौशाम्बी
(b) अतरंजी खेड़ा
(d) हस्तिनापुर
उत्तर-(b)व्याख्या : उ. प्र. के एटा जिले में हुई खुदाई से 1025 ई० पू. के लोहे के हथियार प्राप्त हुए थे जो लोहे के प्राचीनतम साक्ष्य है।
147. महात्मा गांधी द्वारा दक्षिण अफ्रीका में प्रकाशित की गयी पत्रिका का नाम था-
(a) नवजीवन
(b) हरिजन
(c) इंडियन ओपिनियन
(d) अफ्रीकन न्यूज
उत्तर-(c)व्याख्या : महात्मा गाँधी 1893 में भारत से दक्षिण अफ्रीका दादा अब्दुल्ला नामक व्यापारी के मुकदमा लड़ने के लिए गए। वहाँ उन्होंने गोरे-काले के विवाद में काले लोगों का पक्ष लिया। उन्होंने वहाँ टालस्टाय फार्म की स्थापना की तथा इण्डियन ओपीनियन नामक पत्र 1904 में निकालना शुरू किया।
148.अप्रैल 1992 मार्च 1997 के दौरान भारत में कौन सी पंचवर्षीय योजना चालू रही थी-
(a) छठी योजना
(b) सातवीं योजना
(c) आठवीं योजना
(d) क्रमानुगत योजना
उत्तर-(c)व्याख्या : आठवीं पंचवर्षीय योजना जो 1 अप्रैल, 1990 को प्रारम्भ होने को थी, केन्द्र में दो वर्षों में राजनीतिक परिवर्तन के कारण समय पर प्रारम्भ नहीं की जा सकी। राष्ट्रीय विकास परिषद ने योजना के प्रारूप को 23 मई, 1992 को हुई अपनी बैठक में स्वीकृत दे दी थी। यह योजना 1 अप्रैल, 1992 से प्रारम्भ होकर 31 मार्च, 1997 को समाप्त हो गई।
149. निम्नांकित कथनों पर विचार कीजिये-
कथन (A)-लगभग दो वर्ष के अभियान के पश्चात् सिकन्दर महान ने 325 ई. पू. में भारत छोड़ दिया।
कारण (R)-वह चन्द्रगुप्त मौर्य से पराजित हुआ था।
नीचे दिये कूट से सही उत्तर चुनिये :
(a) A तथा R दोनों सही हैं, तथा R, A की सही व्याख्या करता है
(b) A तथा R दोनों सही हैं, परन्तु R, A को सही व्याख्या नहीं करता है
(c) A सही है, परन्तु R गलत है
(d) A गलत है, परन्तु R सही है।
उत्तर-(c)
150. अनातोली कार्पोव विश्वनाथन को फिडे विश्व शतरंज खिताब जीतने के लिए परास्त किया। इसके लिये प्रतियोगितायें खेली गई थीं-
(a) जेनेवा में
(b) स्टटगर्ट में
(c) लासाने में
(d) बर्लिन में
उत्तर-(c)
