Samsamyik  Duniya
  • होम
  • डेली करेन्ट अफेयर्स न्यूज
  • डेली करेंट अफेयर्स क्विज-
  • करेंट अफेयर्स प्रारम्भिक एवं मुख्य परीक्षा
  • स्टैटिक सामान्य ज्ञान ( क्विज )
  • कैरियर ( जॉब )
No Result
View All Result
Samsamyik  Duniya
  • होम
  • डेली करेन्ट अफेयर्स न्यूज
  • डेली करेंट अफेयर्स क्विज-
  • करेंट अफेयर्स प्रारम्भिक एवं मुख्य परीक्षा
  • स्टैटिक सामान्य ज्ञान ( क्विज )
  • कैरियर ( जॉब )
No Result
View All Result
Samsamyik  Duniya
No Result
View All Result
Mobile Slider Menu
होम डेली करेन्ट अफेयर्स न्यूज डेली करेंट अफेयर्स क्विज- करेंट अफेयर्स प्रारम्भिक एवं मुख्य परीक्षा स्टैटिक सामान्य ज्ञान ( क्विज ) कैरियर ( जॉब )
Home UGC-NET JRF प्रश्न पत्र

यू.जी.सी.नेट परीक्षा जून 2007 इतिहास हल प्रश्न पत्र

यू.जी.सी.नेट परीक्षा जून 2007 इतिहास हल प्रश्न पत्र

यू.जी.सी.नेट परीक्षा जून 2007 इतिहास हल प्रश्न पत्र
नोट :इस प्रश्नपत्र में पचास (50) बहु-विकल्पीय प्रश्न हैं। प्रत्येक प्रश्न के दो (2) अंक है। सभी प्रश्नों के उत्तर दीजिए।


निम्नलिखित गद्यांश का अध्ययन कीजिए और क्षमता के अनुरूप दिए गए प्रश्नों के उत्तर दीजिए।

बहुत से विद्वानों को इसमें सन्देह हो सकता है कि भारतीय विचारधारा का प्राचीन पश्चिम की विचारधारा पर कोई प्रभाव था, परन्तु पिछली डेढ़ शताब्दी में यूरोप तथा अमरीका की विचारधारा पर उसके प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष प्रभाव के सम्बन्ध में कोई सन्देह नहीं हो सकता यद्यपि इसे पर्याप्त रूप से स्वीकार नहीं किया गया है। यह प्रभाव संगठित नव-हिन्दू मिशनों के द्वारा नहीं आया है। पिछले अस्सी वर्षों में थियोसोफिकल सोसायटी, विभिन्न बौद्ध सोसायटियों तथा यूरोप एवं अमरीका में 19वीं शताब्दी के बंगाली आध्यात्मवादी पुण्यात्मा परमहंस रामकृष्ण तथा समान ही पुण्यात्मा शिष्य स्वामी विवेकानन्द से प्रेरणा प्राप्त करने वाली सोसायटियों की स्थापना हुई है। कुछ अन्य भारतीय आध्यात्मवादियों एवं उनके शिष्यों द्वारा जिनमें से कुछ तेजस्वी, गम्भीर, आध्यात्मिक तथा कुछ मदिग्ध चरित्र के हैं, पश्चिम में छोटे-छोटे संगठनों एव सघो की स्थापना की गई है। यत्रतत्र स्वयं पाश्चात्य व्यक्तियों ने भी, जिन्हें संस्कृत का काम चलाऊ ज्ञान एवं प्रत्यक्ष अनुभव प्राप्त है, कभी-कभी पश्चिम को योग अथवा वेदान्त ग्रहण कराने का प्रयास किया है। हम इन शिक्षकों अथवा उनके अनुयायियों की किसी प्रकार उपेक्षा नहीं करेंगे, क्योंकि उनमें से बहुत-से महान बुद्धिमत्तापूर्ण एवं आध्यात्मिक चरित्रबलयुक्त हैं, परन्तु हम भारतीय आध्यात्म विद्या के पश्चिमी प्रचारकों के विषय में चाहे कुछ भी विचार करें, हम यह दृढ़तापूर्वक नहीं कह सकते हैं कि उनका हमारी सभ्यता पर कोई महान प्रभाव पड़ा है। पश्चिम में भारत के उन अनेक मित्रों द्वारा महात्मा गांधी का प्रभाव अधिक सूक्ष्म परन्तु अधिक शक्तिशाली रहा है जो उनकी ज्वलन्त निष्कपटता एवं तेजस्विता तथा भारतीय स्वतन्त्रता-प्राप्ति में अहिंसा की नीति की पूर्ण सफलता से प्रभावित हुए थे। इन समस्त प्रभावों से अधिक बड़ा प्रभाव दर्शनशास्त्र द्वारा प्राचीन भारतीय धार्मिक साहित्य का रहा है।

बंगाल की एशियाटिक सोसायटी के संस्थापकों को शीघ्र ही यूरोप में थोड़े-से परन्तु उत्साही अनुयायी प्राप्त हो गए और गेटे तथा 19वीं शताब्दी के प्रारम्भ के बहुत-से अन्य लेखकों ने अनुवाद के रूप में प्राचीन भारतीय साहित्य में जो कुछ वे पढ़ सकते थे, सब पढ़ा। हम जानते हैं कि गेटे ने ‘फास्ट’ की प्रस्तावना के लिए भारतीय नाट्यशास्त्र की एक युक्ति का उपयोग किया और कौन कह सकता है कि उस कृति के द्वितीय भाग का सफल अन्तिम समूह गान अंशतः भारतीय विचारधारा के गेटे द्वारा समझे हुए ब्रह्मवाद से अनुप्राणित नहीं था? गेटे के पश्चात् अधिकांश महान जर्मन दार्शनिक भारतीय दर्शन के विषय में कुछ-न-कुछ जानते रहे। शोपेनहावर ने, जिसका प्रभाव साहित्य एवं मनोविज्ञान पर अत्यधिक रहा है, वस्तुतः स्पष्ट रूप से उसके ऋण को स्वीकार किया और उनका दृष्टिकोण वास्तव में बौद्ध धर्म सम्बन्धी था। फिशे और हीगल के ब्रह्मवाद का कदापि यह स्वरूप न रहा होता यदि ऐंक्विटिल ड्यूपरन के उपनिषदों के अनुवाद तथा अन्य प्रमुख भारतीय ज्ञानवेत्ताओं की रचनाएं न हुई होतीं। अंग्रेजी भाषा-भाषी संसार में सबसे अधिक प्रभावशाली भारतीय प्रभाव का अनुभव अमरीका में हुआ जहां इमर्सन, थोरो तथा अन्य न्यू इंग्लैण्ड के लेखकों ने उत्सुकता से बहुत अधिक भारतीय धार्मिक साहित्य का अध्ययन अनुवाद के रूप में किया और अपने समसामयिकों एवं उत्तराधिकारियों में विशेष रूप से वाल्ट ह्विटमैन पर अत्यधिक प्रभाव डाला। कार्लायल तथा अन्य व्यक्तियों द्वारा जर्मनी के दार्शनिकों ने इंग्लैण्ड को प्रभावित किया जैसा कि अमरीका वालों ने रिचर्ड जेफरीज तथा एडवर्ड कारपेण्टर जैसे अनेक 19वीं शताब्दी के अन्त के लेखकों द्वारा किया। यद्यपि यूरोप और अमरीका की समसामयिक दार्शनिक विचारधारा में अन्तिम शताब्दी के ब्रह्मवाद एवं आदर्शवाद का बहुत कम महत्त्व है तथापि उनका प्रभाव अत्यधिक रहा है और वे सब किसी-न-किसी रूप में प्राचीन भारत के ऋणी हैं। वे ऋषि जिन्होंने ईसा से 600 अथवा और भी अधिक वर्ष पूर्व गंगा की घाटियों में तपस्या की थी, अब भी विश्व में प्रभावशील हैं।


1. लेखक का लक्ष्य है:

(A) भारतीय विचारधारा का पश्चिमी जगत की विचारधारा पर प्रभाव का वर्णन करना।
(B) नव-हिन्दू मिशनों का यूरोप और अमरीका में हुए प्रभावों का वर्णन करना।
(C) गांधीवादी विचार का पश्चिमी देशों पर हुए प्रभाव का वर्णन करना।
(D) योग और वेदान्त का पश्चिम देशों में विस्तार का वर्णन करना।

उत्तर-A


2. लेखक के अनुसार आधुनिक युग में सर्वाधिक सूक्ष्म एवं शक्तिशाली प्रभाव किसके विचारों का था?
(A) स्वामी विवेकानन्द
(B) थियोसोफिकल सोसायटी
(C) महात्मा गांधी
(D) परमहंस रामकृष्ण

उत्तर-.C


3. निम्नांकित में से कौन जर्मन दार्शनिक था जिसने भारतीय विचारधारा का ऋण खुलेआम स्वीकार किया है?
(A) इमर्सन
(B) वाल्ट ह्विटमैन
(C) शोपेनहावर
(D) थोरो

उत्तर-C


4. अंग्रेजी भाषा-भाषी संसार में कहां भारतीय विचारधारा का प्रभाव सर्वाधिक अनुभव किया गया?
(A) यूरोप
(B) इंग्लैण्ड
(C) कनाडा
(D) अमरीका

उत्तर-D


5. गद्यांश के विषय को विकसित करने के लिए लेखक की विधि है :
(A) विश्लेषणात्मक
(B) विवरणात्मक
(C) प्रशसात्मक
(D) पक्षपातपूर्ण

उत्तर-A


6. ‘मानव सम प्राणी’, जो प्राज्ञ मानव (‘होमो सैपियन’) से प्रजाति रूप से भिन्न था, उसे कहा जाता है :
(A) नियन्डर्थल
(B) पिथेकैन्थ्रोपस
(C) सिनान्थ्रोपस
(D) होमीनिड

उत्तर-B


7. सूची-1 को सूची-II से सुमेलित कीजिए तथा सूचियों के नीचे दिए गए कूट से सही उत्तर का चयन कीजिए।

सूची-I(हड़प्पा संस्कृति का स्थल)    सूची-II (भौगोलिक स्थिति)

(a) सुत्का-कोह                   (i) पंजाब
(b) शोर्तुघई                        (ii) अफगानिस्तान
(c) कोटलानिहंगखां              (iii) बलुचिस्तान
(d) देशलपुर                        (iv) गुजरात

कोड :

    (a)(b)(c)(d)
(A)(ii)(i)(iv) (iii)
(B)(iii)(ii)(i)(iv)
(C)(iv)(iii)(i)(ii)
(D)(i)(iii)(ii)(iv)

उत्तर-B


8. युद्ध के निम्नलिखित शस्त्रों में से कौन हड़प्पा संस्कृति में उपलब्ध नहीं हुए हैं? नीचे दिए गए कूट से सही उत्तर का चयन कीजिए :

(i) धनुष और बाण
(ii) तलवार
(iii) ढाल
(iv) शिरस्त्राण

कोड :

(A) केवल (i)
(B) (ii) तथा (iii)
(C) (i), (iii) तथा (iv)
(D) (ii), (iii) तथा (iv)

उत्तर-D


9. हड़प्पा संस्कृति के किस स्थल से एक विशाल द्वार, वृत्ताकार स्तम्भ आदि के रूप में पाषाण-स्थापत्य के उदाहरण प्राप्त हुए हैं?
(A) धौलावीरा
(B) बणावली
(C) राखीगढ़ी
(D) भगवानपुरा

उत्तर-A


10. किन विशेषताओं के आधार पर हड़प्पा संस्कृति की मुद्राओं पर मिलने वाली आकृति की पहचान शिव से की जाती है? नीचे दिए गए कूट से सही उत्तर का चयन कीजिए।

(i) इसे त्रिशूल के साथ दिखाया गया है।
(ii) इसे योगी की मुद्रा में दिखाया गया है।
(iii) इसे पशुओं से घिरा हुआ दिखाया गया है।
(iv) इसे पार्वती जैसी आकृति के साथ दिखाया गया है।

कूट :

(A) (i) तथा (ii)
(B) (ii) तथा (iii)
(C) (i), (ii) तथा (iii)
(D) (ii), (iii) तथा (iv)

उत्तर-B


11. नीचे दो वक्तव्य दिए गए हैं, एक को कथन (A) कहा गया है और दूसरे को कारण (R) :
कथन (A) : भारतीय कृषि की परिस्थितियों के लिए सिंचाई के महत्व की पूरी मान्यता थी।
कारण (R) : अर्थशास्त्र में एक जल कर का उल्लेख मिलता है जो उन सभी स्थानों से नियमित रूप से लिया जाता था जहां सिंचाई उपलब्ध कराने में राज्य की सहायता रहती थी।

उपर्युक्त दो वक्तव्यों के सन्दर्भ में निम्नलिखित में से कौन-सा सही है?

(A) (A) और (R) दोनों सही हैं, तथा (A) की सही व्याख्या (R) है।
(B) (A) और (R) दोनों सही हैं, किन्तु (A) की सही व्याख्या (R) नहीं है।
(C) (A) सही है, किन्तु (R) गलत है।
(D) (A) गलत है, किन्तु (R) सही है।

उत्तर-A


12. निम्नलिखित ग्रीको-रोमन लेखकों को कालानुक्रम में व्यवस्थित कीजिए। नीचे दिए गए कूट से सही उत्तर का चयन कीजिए :(1) टीसियस
(2) प्लिनी
(3) स्ट्रैबो
(4) टॉलेमी

कूट :

(A)(1)(3)(2)(4)
(B)(1)(4)(3)(2)
(C)(4)(1)(2)(3)
(D)(4)(3)(2)(1)

उत्तर-A


13. निम्नलिखित अभिलेखों को कालानुक्रम में व्यवस्थित कीजिए। नीचे दिए गए कूट से सही उत्तर का चयन कीजिए।

कूट :

(1) पृथक् कलिंग अभिलेख
(2) बेसनगर गरुड़ स्तम्भ लेख
(3) सोहगौरा ताम्र-पत्र अभिलेख
(4) नहपान का नासिक गुहालेख

कूट :

(A)(1)(4)(2)(3)
(B)(2)(3)(1)(4)
(C)(3)(1).(2)(4)
(D)(4)(2)(3)(1)

उत्तर-C


14. निम्नलिखित में से कौन-सा युग्म सही सुमेलित नहीं है?
(A) रुद्रदामन का जूनागढ़ अभिलेख : तुशाष्फ
(B) खारवेल का हाथीगुम्फा अभिलेख पार्श्वनाथ
(C) चन्द्रगुप्त द्वितीय का उदयगिरि : वीरसेनशाब गुहा अभिलेख
(D) कुमारगुप्त तथा बन्धुवर्मा का मन्दसोर पाषाण अभिलेख : वत्सभट्टि

उत्तर-B


15. सूची-1 को सूची-II से सुमेलित कीजिए तथा सूचियों के नीचे दिए कूट से सही उत्तर का चयन कीजिए।

सूची-I (शासक)                      सूची-II(सिक्के पर अंकित आकृति)

(a) चन्द्रगुप्त द्वितीय                   (i) पल्लस
(b) अगाथोक्लीज                      (ii) अरदोक्षो
(c) क्षत्रप राजुबुल                      (iii) बलराम
(d) कनिष्क                             (iv) चक्र-पुरुष

कोड :

(a)(b)(c)(d)
(A)(iv)(iii)(i)(ii)
(B)(ii)(iii)(iv)(i)
(C)(i)(ii)(iv)(iii)
(D)(iv)(i)(iii)(ii)

उत्तर-D


16. निम्नलिखित में से किस अभिलेख से शैव धर्म के पाशुपत सम्प्रदाय पर महत्वपूर्ण प्रकाश पड़ता है?’
(A) कुषाण नरेश का तक्षशिला रजतपत्र अभिलेख
(B) चन्द्रगुप्त द्वितीय का मथुरा स्तम्भ लेख
(C) कुमारगुप्त प्रथम का करमदण्डा शिवलिंग अभिलेख
(D) मौखरि नरेश ईशानवर्मन का हरहा अभिलेख

उत्तर-B


17. पदिटुप्पत्तु निम्नलिखित में से किन राजाओं की स्तुतियों का संग्रह है?
(A) चोल
(B) चेर
(C) पाण्ड्य
(D) इनमें से कोई नहीं

उत्तर-B


18. निम्नलिखित में से कौन-सा सही सुमेलित है?

(A) कुरल                  कम्बन
(B) अहनानुरु             परनर
(C) पुरनानुरु              मामुलनर
(D) शिलप्पदिगारम    : इलंगोवडिगल

उत्तर-D


19. नीचे दो वक्तव्य दिए गए हैं, एक को कथन (A) कहा गया है और दूसरे को कारण (R) :
कथन (A): नालन्दा के एक ताम्र-पत्र से हमें ज्ञात होता है कि पाल नरेश देवपाल ने सुवर्ण द्वीप तथा यव-द्वीप के शासक बालपुत्रदेव के द्वारा नालन्दा में निर्मित एक बौद्ध विहार के रख-रखाव के लिए पांच ग्राम दान में दिए थे।
कारण (R) : पाल नरेश मुख्यतः बौद्ध धर्म के संरक्षण के लिए सुविदित हैं।

उपर्युक्त दो वक्तव्यों के सन्दर्भ में निम्नलिखित में से कौन-सा सही है?

(A) (A) और (R) दोनों सही हैं, तथा (A) की सही व्याख्या (R) है।
(B) (A) और (R) दोनों सही हैं, किन्तु (A) की सही व्याख्या (R) नहीं है।
(C) (A) सही है, किन्तु (R) गलत है।
(D) (A) गलत है, किन्तु (R) सही है।

उत्तर-A


20. सूची-1 को सूची-II से सुमेलित कीजिए तथा सूचियों के नीचे दिए गए कूट से सही उत्तर का चयन कीजिए।

सूची-1 (विचारक)            सूची-II(इतिहास की अवधारणा)

(a) स्पेंगलर                      (i) “सच यह है कि इतिहास में अतीत वर्तमान के साथ बदलता है”
(b) ट्रैवेलियन                    (ii) “इतिहास की परिसमाप्ति वर्तमान में होती है न कि भविष्य में”
(c) ओकशॉट                    (iii) “इतिहास अतीत के अनुभवों का पुनर्विधायन है”
(d) कालिंगवुड                   (iv) इतिहास का महत्व वैज्ञानिक नहीं है। इसका वास्तविक महत्व शैक्षिक है।

कूट :

(a)(b)(c)(d)
(A)(ii)(iv)(i)(iii)
(B)(iv)(i)(iii)(ii)
(C)(iii)(iv)(ii)(i)
(D)(iv)(ii)(i)(iii)

उत्तर-A


21. नीचे दो वक्तव्य दिए गए हैं, एक को कथन (A) कहा गया है और दूसरे को कारण (R)
कथन (A): बलबन ने राजसत्ता की प्रतिष्ठा और शक्ति बढ़ाने की चेष्टा की एवं समस्त अधिकारों को सुल्तान के हाथों में केन्द्रीकृत करना चाहा।
कारण (R) : वह मंगोलों को अमीर वर्ग में भर्ती करना चाहता था। उपर्युक्त दो वक्तव्यों के सन्दर्भ में निम्नलिखित में से कौन-सा सही है?

(A) (A) और (R) दोनों सही हैं, और (R), (A) की सही व्याख्या है।
(B) (A) और (R) दोनों सही हैं, परन्तु (R), (A) की सही व्याख्या नहीं है।
(C) (A) सही है, किन्तु (R) गलत है।
(D) (R) सही है, किन्तु (A) गलत है।

उत्तर-C


22. अलग-अलग समय पर विभिन्न सूफी सिलसिलों का भारत में सूत्रपात हुआ। निम्नलिखित में से इन सिलसिलों के सूत्रपात के सही कालक्रम का चयन कीजिए :

(A) चिश्ती – सुहरावर्दी – कादिरी – नक्शबंदी
(B) चिश्ती – सुहरावर्दी – नक्शबंदी – कादिरी
(C) सुहरावर्दी – चिश्ती – कादिरी – नक्शबंदी
(D) सुहरावर्दी – चिश्ती – नक्शबंदी – कादिरी

उत्तर-A


23. सूची-1 को सूची-II से सुमेलित कीजिए तथा सूचियों के नीचे दिए गए कूट से सही उत्तर का चयन कीजिए।

सूची-1                                              सूची-II
(महिला भक्ति संत)                           (सम्प्रदाय)

(a) अक्का महादेवी           (i) चारणदासी सम्प्रदाय से सम्बन्धित संत कवयित्री
(b) लाल देद                    (ii) वारकरी सम्प्रदाय से सम्बन्धित
(c) बाहिना बाई                 (iii) वीरशैव संत
(d) सहजो बाई                 (iv) शैव भक्त कवयित्री

कोड :

   (a)(b)(c)(d)
(A)(iii)(ii)(i)(iv)
(B)(iii)(i)(iv)(ii)
(C)(iii)(iv)(i)(ii)
(D)(iii)(iv)(ii)(i)

उत्तर-D


24. सैयद काल का समकालीन ऐतिहासिक ग्रन्थ है :
(A) तारीख-ए-मुबारकशाही
(B) वाकियात-ए-मुश्ताकी
(C) फतुह-उस-सलातीन
(D) मसालिक-अल-अबसार

उत्तर-A


25. बहमनी राज्य में तरफ से तात्पर्य है:
(A) प्रान्त
(B) भूमि अनुदान
(C) राहदारी
(D) स्वर्ण मुद्रा

उत्तर-A


26. निम्नलिखित लेखकों एवं उनकी रचनाओं के युग्मों में से कौन-सा सुमेलित नहीं है?

(A) शेख कुतबन                     मिरगावती
(B) मंझन                               मधुमालती
(C) केशवदास                        रामचंद्रिका
(D) नंददास                           ध्यान मंजरी

उत्तर-D


27. विजयनगर के किस मन्दिर का व्यापक रूप से कृष्णदेवराय के काल में पुनःनिर्माण कराया गया?
(A) नागेन्द्रशयन मन्दिर
(B) विरुपाक्ष मन्दिर
(C) पट्टाभिराम मन्दिर
(D) गनिगित्ती जैन मन्दिर

उत्तर-B


28. सूची-I को सूची-II से सुमेलित कीजिए तथा सूचियों के नीचे दिए गए कूट से सही उत्तर का चयन कीजिए।

सूची-I                                             सूची-II
(ऐतिहासिक घटना)                           (वर्ष)

(a) मालवा विजय                             (i) 1561
(b) इबादतखाना को बन्द करना         (ii) 1584
(c) इलाही संवत् का सूत्रपात              (iii) 1592
(d) उड़ीसा विजय                            (iv) 1582

कूट :

    (a)(b)(c)(d)
(A)(i)(iv)(ii)(iii)
(B)(ii)(i)(iv)(iii)
(C)(i)(iii)(ii)(iv)
(D)(i)(ii)(iii)(iv)

उत्तर-A


29. अबुल फजल के अनुसार कौन-सा चित्रकार आकृति अंकन में दक्ष था?
(A) अब्दुल समद
(B) वसवंत
(C) मीर सैयद अली
(D) बसावन

उत्तर-D


30. नीचे दो वक्तव्य दिए गए हैं, एक को कथन (A) कहा गया है और दूसरे को कारण (R) :कथेन (A): जहांगीर ने जिस परम्परा को आरम्भ किया उसके अन्तर्गत मेवाड़ के राणा को मुगल दरबार में उपस्थित होने एवं सेवा करने के उत्तरदायित्व से मुक्त कर दिया गया।
कारण (R): वह आमेर के राजा मान सिंह को अपमानित करना चाहता था। उपर्युक्त दो वक्तव्यों के सन्दर्भ में निम्नलिखित में से कौन-सा सही है?

(A) (A) और (R) दोनों सही है, और (R), (A) की सही व्याख्या है।
(B) (A) और (R) दोनों सही हैं, परन्तु (R), (A) की सही व्याख्या नहीं है।
(C) (A) सही है, किन्तु (R) गलत है।
(D) (R) सही है, किन्तु (A) गलत है।

उत्तर-C


31. किसने मुगल शहरों को शिबिर नगर कहा है?
(A) मनुची
(B) बर्नियर
(C) टैवर्नियर
(D) पीटर मुडी

उत्तर-B


32. निम्न में से किसने सन् 1600 में भारत की कुल जनसंख्या को दस करोड़ के लगभग अनुमानित किया?
(A) मोरलैण्ड ने
(B) किंगस्ले डेविस ने
(C) इरफान हबीब ने
(D) अशोक वी. देसाई ने

उत्तर-A


33. इंग्लिश ईस्ट इण्डिया कम्पनी ने सूरत में स्थायी फैक्टरी की स्थापना निम्न में से किस वर्ष में की?
(A) 1611
(B) 1613
(C) 1621
(D) 1626

उत्तर-B


34. निम्नांकित का सही कालक्रम क्या था? अपने सही उत्तर का चयन नीचे दिए कूट से कीजिए:
(1) मुगलों द्वारा बल्ख पर अधिकार
(2) खान जहां लोदी का विद्रोह
(3) गोलकुण्डा व बीजापुर से संधि
(4) निजामशाही का अन्त
कूट :

(A)(1)(4)(3)(2)
(B)(2)(1)(4)(3)
(C)(2)(4)(3)(1)
(D)(3)(2)(1)(4)

उत्तर-C


35. नीचे दो वक्तव्य दिए गए हैं, एक को कथन (A) कहा गया है और दूसरे को कारण (R):

कथन (A): वर्ष 1690 में औरंगजेब ने एक फरमान द्वारा मदद-ए-माश को पूर्ण रूप से वंशानुगत बना दिया।
कारण (R) : औरंगजेब मराठों को मुगलों के नियन्त्रण में लाना चाहता था। उपर्युक्त दो वक्तव्यों के सन्दर्भ में निम्नलिखित में से कौन-सा सही है?

(A) (A) और (R) दोनों सही हैं, और (A) की सही व्याख्या (R) है।
(B) (A) और (R) दोनों सही हैं, परन्तु (A) की सही व्याख्या (R) नहीं है।
(C) (A). सही है, किन्तु (R) गलत है।
(D) (R) सही है, किन्तु (A) गलत है।

उत्तर-D


36. 1858 के अधिनियम द्वारा क्या प्रमुख परिवर्तन स्थापित किया गया था?
(A) भारतीय सेना का पुनर्गठन किया गया।
(B) भारतीयों को व्यवस्थापिका परिषद् में और अधिक प्रतिनिधित्व प्रदान किया गया।
(C) सत्ता शक्ति ईस्ट इण्डिया कम्पनी से ब्रिटिश क्राउन को स्थानान्तरित हो गई।
(D) ईस्ट इण्डिया कम्पनी ने भारत सम्बन्धी मामलों में अपना सीधा नियन्त्रण कर लिया।

उत्तर-C


37. कलकत्ता में बेथ्यून कॉलेज की स्थापना किसने की थी?
(A) ईश्वरचन्द्र विद्यासागर
(B) राजा राम मोहन राय
(C) रबिन्द्रनाथ टैगोर
(D) सुरेन्द्रनाथ बनर्जी

उत्तर-A


38. बंगाल के विभाजन (1905) को समाप्त कर दिया गया था :
(A) इण्डियन काउन्सिल ऐक्ट 1909 के द्वारा
(B) चेम्सफोर्ड मांटेग्यू रिपोर्ट द्वारा
(C) 1911 की दिल्ली दरबार घोषणा द्वारा
(D) गवर्नमेन्ट ऑफ इण्डिया अधिनियम, 1935 के द्वारा

उत्तर-C


19. किसने तर्क दिया की अन-औद्योगीकरण का सिद्धान्त एक मिथक था?
(A) अमियो बागची
(B) डेनियल थार्नर
(C) मॉरिस डी मॉरिस
(D) तोरु मतसुई

उत्तर-C


40. भारत में पहला औद्योगिक आयोग का गठन कब किया गया था?
(A) 1916
(B) 1936
(C) 1947
(D) 1950

उत्तर-A


41. 19वीं शताब्दी के उत्तरार्द्ध में ब्रिटिश पूंजी का मुख्यतः निवेश किया गया :
(A) लोहा और इस्पात में
(B) कपड़ा उद्योग में
(C) पौधा रोपड़ उद्योग में
(D) रेलवे में

उत्तर-D


42. 1917 में अहमदाबाद मिल मजदूरों की हड़ताल में गांधी के हस्तक्षेप के कारण मजदूरी में वृद्धि हो गई :
(A) 10%
(B) 15%
(C) 25%
(D) 35%

उत्तर-D


43. प्रान्तीय सरकार में द्वैध शासन की स्थापना की गई थी :
(A) 1892 के अधिनियम द्वारा
(B) 1909 के अधिनियम द्वारा
(C) 1919 के अधिनियम द्वारा
(D) 1935 के अधिनियम द्वारा

उत्तर-C


44. चम्पारण के सत्याग्रह (1917) में कृषकों का मुख्य असन्तोष किसके बारे में था?
(A) अबवाबों या गैर कानूनी मांग के विरुद्ध
(B) भूस्वामियों के उत्पीड़न पर
(C) तिनकठिया व्यवस्था पर
(D) भूराजस्व की माग पर

उत्तर-A


45. सूची-1 को सूची-II से सुमेलित कीजिए तथा सूचियों के नीचे दिए गए कूट से सही उत्तर का चयन कीजिए।

सूची-I                                       सूची-II

(a) चौधरी खलीकुज्जमान              (i) इण्डिया विन्स फ्रीडम
(b) जवाहरलाल नेहरू                 (ii) पाथवे टू पाकिस्तान
(c) मौलाना अबुल कलाम आजाद   (iii) इण्डिया डिवाइडेड
(d) डॉ. राजेन्द्रप्रसाद                     (iv) डिस्कवरी ऑफ  इण्डिया

कूट :

(a)(b)(c)(d)
(A)(iv)(ii)(i)(iii)
(B)(iii)(i)(iv)(ii)
(C)(i)(iii)(iv)(ii)
(D)(ii)(iv)(i)(iii)

उत्तर-D


46. रेशमी रुमाल तहरीक षड्यन्त्र की योजना बनाई थी :
(A) मौलाना अब्दुल बारी और मौलाना मुहम्मद अली
(B) मौलाना उबैदुल्ला सिन्धी और मौलाना बरकतउल्ला
(C) मौलाना अबुल कलाम आजाद और मौलाना महमूव हसन
(D) राजा महेन्द्र प्रताप और वॉन हेन्टिग

उत्तर-B


47. रेनेंसां (पुनर्जागरण) काल में ग्रीकों-रोमन क्लासिकों के अध्ययन को जाना जाता है:
(A) व्यक्तिवाद (इण्डीविजुअलिज्म)
(B) सुखवाद (हेडोनिज्म)
(C) मानववाद (ह्यूमनिज्म)
.(D) पांडित्यवाद (स्कोलेसटिज्म)

उत्तर-C


48. किसने कहा कि वाणिज्य ‘एक लगातार युद्ध है चातुर्य और क्षमता के लिए सभी राष्ट्रों के बीच में’?
(A) जां बोदां
(B) जां बैपतिस्ट कोलबेयर
(C) थॉमस मन
(D) थॉमस हॉब्स

उत्तर-A


49. फ्रांस में केल्विनिनवादियों को किस नाम से जाना जाता है?
(A) कैथोलिक
(B) ह्यूजेनोज
(C) प्रेसबिटेरियनस
(D) प्योरिटन्स

उत्तर-B


50. निम्नलिखित में से किसे ‘मानववादियों का राजकुमार’ के रूप में जाना गया?
(A) डेसीडेरियस इरैसमस •
(B) जॉन कोलेट
(C) थॉमस मोर
(D) फ्रान्सेस्को पेट्रार्क

उत्तर-A


 

SendShareTweet
Previous Post

यू. जी. सी. नेट परीक्षा इतिहास दिसम्बर, 2006 हल प्रश्न पत्र

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

डेली करेन्ट अफेयर्स न्यूज

  • करेन्टअफेयर्स न्यूज जनवरी-2026
  • करेन्ट अफेयर्स न्यूज फरवरी-2026
  • करेन्ट अफेयर्स न्यूज मार्च-2026
  • करेन्ट अफेयर्स न्यूज अप्रैल-2026
  • करेन्ट अफेयर्स न्यूज मई-2026
  • करेन्ट अफेयर्स न्यूज जून-2026
  • करेन्ट अफेयर्स न्यूज जुलाई-2026
  • करेन्ट अफेयर्स न्यूज अगस्त-2026
  • करेन्टअफेयर्स न्यूज सितम्बर-2026
  • करेन्टअफेयर्स न्यूज अक्टूबर-2026
  • करेन्ट अफेयर्स न्यूज नवम्बर-2026
  • करेन्टअफेयर्स न्यूज दिसम्बर-2026
  • सप्ताहिक वन लाइनर करेन्ट अफेयर्स
  • मासिक वन लाइनर करेन्ट अफेयर्स
  • समसामयिकदुनिया वार्षिकी- 2026-27

डेली करेंट अफेयर्स क्विज

  • करेंट अफेयर्स क्विज फरवरी-2026
  • करेंट अफेयर्स क्विज मार्च -2026
  • करेंटअफेयर्स क्विजअप्रैल-2026
  • करेंटअफेयर्स क्विज मई -2026
  • करेंट अफेयर्स क्विज जून-2026
  • करेंट अफेयर्स क्विज जुलाई -2026
  • करेंटअफेयर्स क्विज अगस्त-2026
  • करेंटअफेयर्सक्विज सितम्बर-2026
  • करेंटअफेयर्स क्विज अक्टूबर 2026
  • करेंट अफेयर्स क्विज नवंबर 2026
  • करेंट अफेयर्स क्विज दिसंबर 2026

करेंट अफेयर्स प्रारम्भिक एवं मुख्य परीक्षा

  • राष्ट्रीय करेंट अफेयर्स
  • अन्तर्राष्ट्रीय करेंट अफेयर्स
  • आर्थिक करेंट अफेयर्स
  • पर्यावरण करेंट अफेयर्स
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • रक्षा एवं सुरक्षा करेंट अफेयर्स
  • स्पोर्ट्स करेंट अफेयर्स
  • कला एवं संस्कृति करेंट अफेयर्स
  • राज्यवार करेंट अफेयर्स
  • उत्तर प्रदेश विशेष करेंट अफेयर्स
  • बिहार विशेष करेंट अफेयर्स
  • व्यक्ति विशेष करेंट अफेयर्स
  • नियुक्तियां करेंट अफेयर्स
  • पुरस्कार करेंट अफेयर्स
  • सरकारी योजनाएं करेंट अफेयर्स
  • सूचकांक एवं रिपोर्ट करेंट अफेयर्स

स्टैटिक सामान्य ज्ञान [MCQ]

  • प्राचीन भारतीय इतिहास
  • मध्यकालीन भारतीय इतिहास
  • आधुनिक भारतीय इतिहास
  • विश्व का भूगोल
  • भारत का भूगोल
  • भारतीय संविधान एवं राजव्यवस्था
  • अर्थव्यवस्था
  • भौतिक विज्ञान
  • रसायन विज्ञान
  • जीव विज्ञान
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी
  • कम्प्यूटर एक समझ
  • पारिस्थितिकी एवं पर्यावरण
  • सामान्य ज्ञान विशेष

वस्तुनिष्ठ एन.सी.ई.आर.टी.[MCQ]

  • प्राचीन इतिहास
  • मध्यकालीन इतिहास
  • आधुनिक इतिहास
  • भारत का भूगोल
  • विश्व का भूगोल
  • राज्यव्यवस्था एवं संविधान
  • अर्थव्यवस्था
  • पर्यावरण एवं पारिस्थितिकीय
  • सामान्य विज्ञान
  • कम्प्यूटर परिचय
  • सामान्य हिन्दी
  • जनगणना एवं नगरीकरण

IAS/STATE PCS के 30 वर्षो के प्रश्नों का समग्र व्याख्या सहित हल PYQ

  • इतिहास
  • भूगोल
  • संविधान एवं राजव्यवस्था
  • अर्थव्यवस्था
  • पर्यावरण एवं पारिस्थितिकीय
  • सामान्य विज्ञान एवं प्रौद्योगिकीय
  • कम्प्यूटर विज्ञान
  • अनिवार्य सामान्य हिन्दी

राज्य विशेष सामान्य ज्ञान

  • उत्तर प्रदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ
  • हरियाणा
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • गुजरात
  • महाराष्ट्र
  • पश्चिम बंगाल
  • कर्नाटक
  • आन्ध्रप्रदेश
  • तमिलनाडु
  • केरल

प्रारम्भिक परीक्षा हल प्रश्न पत्र[PYQ] [IAS/STATE PCS.....]

  • आई .ए .एस
  • यू.पी.पी. सी. एस
  • बिहार पी.सी.एस
  • झारखण्ड पी.सी.एस
  • पीसीएस जे
  • यूपी आरओ/एआरओ
  • एम. पी .पी. सी. एस
  • छत्तीसगढ पी.सी.एस
  • हरियाणा पीसीएस
  • हिमाचल पी.सी.एस
  • उत्तराखंड पी.सी.एस
  • राजस्थान पी.सी.एस

मुख्य परीक्षा हल प्रश्न पत्र [IAS/PCS]

  • आई ए एस
  • यू. पी. पी. सी. एस
  • बिहार पी.सी.एस
  • एम पी पी.सी.एस

UGC-NET / JRF वस्तुनिष्ठ संग्रह

  • प्रश्न पत्र-1 अनिवार्य
  • समाज शास्त्र
  • राजनीति शास्त्र
  • इतिहास
  • भूगोल
  • शिक्षाशास्त्र
  • गृह विज्ञान
  • हिन्दी साहित्य
  • अंग्रेजी साहित्य

UGC-NET / JRF प्रश्न पत्र

  • अनिवार्य प्रश्न पत्र-1
  • समाजशास्त्र
  • राजनीतिशास्त्र
  • इतिहास
  • भूगोल
  • शिक्षाशास्त्र
  • गृहविज्ञान
  • हिन्दी
  • अग्रेजी
  • अर्थशास्त्र

उत्तर प्रदेश सहायक प्रोफेसर परीक्षा प्रश्न पत्र (एडेड डिग्री कालेज)[PYQ]

  • समाजशास्त्र
  • राजनीति शास्त्र
  • इतिहास
  • भूगोल
  • शिक्षाशास्त्र
  • गृहविज्ञान
  • हिन्दी
  • अंग्रेजी साहित्य

उत्तर प्रदेश सहायक प्रोफेसर परीक्षा हल प्रश्न पत्र (राजकीय डिग्री कालेज)[PYQ]

  • समाजशास्त्र
  • राजनीति शास्त्र
  • इतिहास
  • भूगोल
  • शिक्षाशास्त्र
  • गृहविज्ञान
  • हिन्दी
  • अंग्रेजी साहित्य

उत्तर प्रदेश प्रवक्ता परीक्षा हल प्रश्न पत्र (राजकीय इन्टर कालेज)[PYQ]

  • समाजशास्त्र
  • राजनीति शास्त्र
  • इतिहास
  • भूगोल
  • शिक्षाशास्त्र
  • गृहविज्ञान
  • हिन्दी
  • अंग्रेजी साहित्य

उत्तर प्रदेश प्रवक्ता परीक्षा हल प्रश्न पत्र (एडेड इन्टर कालेज)[PYQ]

  • समाजशास्त्र
  • राजनीति शास्त्र
  • इतिहास
  • भूगोल
  • शिक्षाशास्त्र
  • गृहविज्ञान
  • हिन्दी
  • अंग्रेजी साहित्य

मध्य प्रदेश सहायक प्रोफेसर परीक्षा हल प्रश्न पत्र [PYQ]

  • समाजशास्त्र
  • राजनीति शास्त्र
  • इतिहास
  • भूगोल
  • शिक्षाशास्त्र
  • गृहविज्ञान
  • हिन्दी
  • अंग्रेजी साहित्य

राजस्थान सहायक प्रोफेसर परीक्षा हल प्रश्न पत्र [PYQ]

  • समाजशास्त्र
  • राजनीति शास्त्र
  • इतिहास
  • भूगोल
  • शिक्षाशास्त्र
  • गृहविज्ञान
  • हिन्दी
  • अंग्रेजी साहित्य

उत्तर प्रदेश बी. एड. परीक्षा प्रश्न पत्र

  • कला वर्ग
  • विज्ञान वर्ग
  • वाणिज्य वर्ग

समसामयिक विमर्श

  • समाज
  • संस्कृति
  • कृषि
  • उधोग
  • राजनीति
  • तकनीक
  • पर्यावरण
  • विदेश नीति
  • विकसित भारत
  • शिक्षा जगत
  • रोजगार

बजट विशेष

  • भारत का बजट
  • उत्तर प्रदेश बजट
  • बिहार बजट

निबन्ध लेखन [IAS, STATE PCS, RO/ARO, एवं अन्य सभी प्रतियोगी परीक्षाओ के लिए]

  • निबन्ध कैसे लिखें
  • आई. ए .एस.
  • पी. सी. एस. [U.P ,Bihar, M.P..]

समसामयिक दुनिया एक समग्र सामान्य अध्ययन पोर्टल है, जो IAS, State PCS एवं अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले विद्यार्थियों को अद्यतन सामयिकी और उपयोगी अध्ययन सामग्री उपलब्ध कराता है। हमारा उद्देश्य समर्पण से सफलता तक आपका मार्गदर्शन करना है।

Quick Links

  • हमारे बारे में
  • हमसे संपर्क करें
  • अस्वीकरण
  • गोपनीयता नीति
  • मीडिया नियम
  • नियम और शर्तें

Connect with Us

  • samsamyikduniya@gmail.com
  • वजीराबाद, दिल्ली ( डा. मुखर्जी नगर के नजदीक ) 110084
  • कुशीनगर, उत्तरप्रदेश (274401)
Facebook Youtube Whatsapp Whatsapp

Copyright © 2025-26 samsamyikduniya.com All Rights Reserved

समसामयिक दुनिया एक समग्र सामान्य अध्ययन पोर्टल है, जो IAS, State PCS एवं अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले विद्यार्थियों को अद्यतन सामयिकी और उपयोगी अध्ययन सामग्री उपलब्ध कराता है। हमारा उद्देश्य समर्पण से सफलता तक आपका मार्गदर्शन करना है।

Quick Links

  • होम
  • हमारे बारे में
  • हमसे संपर्क करें
  • अस्वीकरण
  • गोपनीयता नीति
  • मीडिया नियम
  • नियम और शर्तें

Connect with Us

  • samsamyikduniya@gmail.com
  • वजीराबाद, दिल्ली ( डा. मुखर्जी नगर के नजदीक ) 110084
  • कुशीनगर, उत्तरप्रदेश (274401)
Facebook Youtube Whatsapp Whatsapp

Copyright c 2025 Samsamyik Duniya .com All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • होम
  • डेली करेन्ट अफेयर्स न्यूज
    • करेन्टअफेयर्स न्यूज जनवरी-2026
    • करेन्ट अफेयर्स न्यूज फरवरी-2026
    • करेन्ट अफेयर्स न्यूज मार्च-2026
    • करेन्ट अफेयर्स न्यूज अप्रैल-2026
    • करेन्ट अफेयर्स न्यूज मई-2026
    • करेन्ट अफेयर्स न्यूज जून-2026
    • करेन्ट अफेयर्स न्यूज जुलाई-2026
    • करेन्ट अफेयर्स न्यूज अगस्त-2026
    • करेन्टअफेयर्स न्यूज सितम्बर-2026
    • करेन्टअफेयर्स न्यूज अक्टूबर-2026
    • करेन्ट अफेयर्स न्यूज नवम्बर-2026
    • करेन्टअफेयर्स न्यूज दिसम्बर-2026
    • सप्ताहिक वन लाइनर करेन्ट अफेयर्स
    • मासिक वन लाइनर करेन्ट अफेयर्स
    • समसामयिकदुनिया वार्षिकी- 2026-27
  • डेली करेंट अफेयर्स क्विज-
    • करेंट अफेयर्स क्विज फरवरी-2026
    • करेंट अफेयर्स क्विज मार्च -2026
    • करेंट अफेयर्स क्विज अप्रैल-2026
    • करेंटअफेयर्स क्विज मई -2026
    • करेंट अफेयर्स क्विज जून-2026
    • करेंट अफेयर्स क्विज जुलाई -2026
    • करेंट अफेयर्स क्विज अगस्त-2026
    • करेंट अफेयर्सक्विज सितम्बर-2026
    • करेंट अफेयर्स क्विज अक्टूबर 2026
    • करेंट अफेयर्स क्विज नवंबर 2026
    • करेंट अफेयर्स क्विज दिसंबर 2026
  • करेंट अफेयर्स प्रारम्भिक एवं
    मुख्य परीक्षा
    • राष्ट्रीय करेंट अफेयर्स
    • अन्तर्राष्ट्रीय करेंट अफेयर्स
    • आर्थिक करेंट अफेयर्स
    • पर्यावरण करेंट अफेयर्स
    • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
    • रक्षा एवं सुरक्षा करेंट अफेयर्स
    • स्पोर्ट्स करेंट अफेयर्स
    • कला एवं संस्कृति करेंट अफेयर्स
    • राज्यवार करेंट अफेयर्स
    • उत्तर प्रदेश विशेष करेंट अफेयर्स
    • बिहार विशेष करेंट अफेयर्स
    • व्यक्ति विशेष करेंट अफेयर्स
    • नियुक्तियां करेंट अफेयर्स
    • पुरस्कार करेंट अफेयर्स
    • सरकारी योजनाएं करेंट अफेयर्स
    • सूचकांक एवं रिपोर्ट करेंट अफेयर्स
  • स्टैटिक सामान्य ज्ञान ( क्विज )
    • प्राचीन भारतीय इतिहास
    • मध्यकालीन भारतीय इतिहास
    • आधुनिक भारतीय इतिहास
    • विश्व का भूगोल
    • भारत का भूगोल
    • भारतीय संविधान एवं राजव्यवस्था
    • अर्थव्यवस्था
    • भौतिक विज्ञान
    • रसायन विज्ञान
    • जीव विज्ञान
    • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी
    • कम्प्यूटर एक समझ
    • पारिस्थितिकी एवं पर्यावरण
    • सामान्य ज्ञान विशेष
  • वस्तुनिष्ठ एन.सी.ई.आर.टी.
    [MCQ]
    • प्राचीन इतिहास
    • मध्यकालीन इतिहास
    • आधुनिक इतिहास
    • भारत का भूगोल
    • विश्व का भूगोल
    • राज्यव्यवस्था एवं संविधान
    • अर्थव्यवस्था
    • पर्यावरण एवं पारिस्थितिकीय
    • सामान्य विज्ञान
    • कम्प्यूटर परिचय
    • सामान्य हिन्दी
    • जनगणना एवं नगरीकरण
  • IAS/STATE PCS के 30 वर्षो
    के प्रश्नों का समग्र व्याख्या
    सहित हल PYQ
    • इतिहास
    • भूगोल
    • संविधान एवं राजव्यवस्था
    • अर्थव्यवस्था
    • पर्यावरण एवं पारिस्थितिकीय
    • सामान्य विज्ञान एवं प्रौद्योगिकीय
    • कम्प्यूटर विज्ञान
    • अनिवार्य सामान्य हिन्दी
  • राज्य विशेष सामान्य ज्ञान
    • उत्तर प्रदेश सामान्य ज्ञान
    • बिहार सामान्य ज्ञान
    • झारखंड सामान्य ज्ञान
    • मध्यप्रदेश सामान्य ज्ञान
    • छत्तीसगढ सामान्य ज्ञान
    • हरियाणा सामान्य ज्ञान
    • उत्तराखंड सामान्य ज्ञान
    • हिमाचल प्रदेश सामान्य ज्ञान
    • गुजरात सामान्य ज्ञान
    • महाराष्ट्र सामान्य ज्ञान
    • पश्चिम बंगाल सामान्य ज्ञान
    • कर्नाटक सामान्य ज्ञान
    • आन्ध्रप्रदेश सामान्य ज्ञान
    • तमिलनाडु सामान्य ज्ञान
    • केरल सामान्य ज्ञान
  • प्रारम्भिक परीक्षा हल प्रश्न
    पत्र[PYQ] [IAS/STATE PCS…..]
    • आई .ए .एस.
    • यू.पी.पी. सी. एस
    • बिहार पी.सी.एस
    • झारखण्ड पी.सी.एस
    • पीसीएस जे
    • यूपी आरओ/एआरओ
    • एम. पी .पी. सी. एस
    • छत्तीसगढ पी.सी.एस
    • हरियाणा पीसीएस
    • हिमाचल पी.सी.एस
    • उत्तराखंड पी.सी.एस.
  • मुख्य परीक्षा हल प्रश्न
    पत्र [IAS/PCS]
    • आई ए एस
      • सामान्य अध्ययन-1
      • सामान्य अध्ययन-2
      • सामान्य अध्ययन-3
      • सामान्य अध्ययन-4
      • सामान्य अध्ययन-5
      • सामान्य अध्ययन-6
    • यू. पी. पी. सी. एस
      • सामान्य अध्ययन-1
      • सामान्य अध्ययन-2
      • सामान्य अध्ययन-3
      • सामान्य अध्ययन-4
      • सामान्य अध्ययन-5
      • सामान्य अध्ययन-6
    • बिहार पी.सी.एस
    • एम पी पी.सी.एस मुख्य परीक्षा
  • UGC-NET JRF वस्तुनिष्ठ संग्रह
    • प्रश्न पत्र-1 अनिवार्य
    • समाज शास्त्र
    • राजनीति शास्त्र
    • इतिहास
    • भूगोल
    • शिक्षा शास्त्र
    • गृह विज्ञान
    • हिन्दी साहित्य
    • अंग्रेजी साहित्य
  • UGC-NET JRF प्रश्न पत्र
    • अनिवार्य प्रश्न पत्र-1
    • समाजशास्त्र
    • राजनीतिशास्त्र
    • इतिहास
    • भूगोल
    • शिक्षाशास्त्र
    • गृहविज्ञान
    • हिन्दी
    • अग्रेजी
  • उत्तर प्रदेश सहायक प्रोफेसर
    परीक्षा प्रश्न पत्र (एडेड डिग्री
    कालेज)[PYQ]
    • समाजशास्त्र
    • राजनीति शास्त्र
    • इतिहास
    • भूगोल
    • शिक्षाशास्त्र
    • गृहविज्ञान
    • हिन्दी
    • अंग्रेजी साहित्य
  • उत्तर प्रदेश सहायक प्रोफेसर
    परीक्षा हल प्रश्न पत्र (राजकीय डिग्री
    कालेज)[PYQ]
    • समाजशास्त्र
    • राजनीतिशास्त्र
    • इतिहास
    • भूगोल
    • शिक्षाशास्त्र
    • गृहविज्ञान
    • हिन्दी
    • अंग्रेजी साहित्य
  • उत्तर प्रदेश प्रवक्ता
    परीक्षा हल प्रश्न पत्र (राजकीय
    इन्टर कालेज)[PYQ]
    • समाजशास्त्र
    • राजनीतिशास्त्र
    • इतिहास
    • भूगोल
    • शिक्षाशास्त्र
    • गृहविज्ञान
    • हिन्दी
  • उत्तर प्रदेश प्रवक्ता परीक्षा
    हल प्रश्न पत्र (एडेड इन्टर
    कालेज)[PYQ]
    • समाजशास्त्र
    • राजनीतिशास्त्र
    • इतिहास
    • भूगोल
    • शिक्षाशास्त्र
    • गृहविज्ञान
    • हिन्दी
    • अंग्रेजी साहित्य
  • मध्य प्रदेश सहायक प्रोफेसर परीक्षा
    हल प्रश्न पत्र [PYQ]
    • समाजशास्त्र
    • राजनीतिशास्त्र
    • इतिहास
    • भूगोल
    • शिक्षाशास्त्र
    • गृहविज्ञान
    • हिन्दी
    • अंग्रेजी साहित्य
  • राजस्थान सहायक प्रोफेसर परीक्षा
    हल प्रश्न पत्र [PYQ]
    • समाजशास्त्र
    • राजनीतिशास्त्र
    • इतिहास
    • भूगोल
    • शिक्षाशास्त्र
    • गृहविज्ञान
    • हिन्दी
    • अंग्रेजी साहित्य
  • उत्तर प्रदेश बी. एड. परीक्षा
    प्रश्न पत्र
    • कला वर्ग
    • विज्ञान वर्ग
    • वाणिज्य वर्ग
  • समसामयिक विमर्श
    • समाज
    • संस्कृति
    • कृषि
    • उधोग
    • राजनीति
    • तकनीक
    • पर्यावरण
    • विदेश नीति
    • विकसित भारत
    • शिक्षा जगत
    • रोजगार
  • बजट विशेष
    • भारत का बजट
    • उत्तर प्रदेश बजट
    • बिहार बजट
  • निबन्ध लेखन [IAS, STATE PCS,
    RO/ARO, एवं अन्य सभी प्रतियोगी
    परीक्षाओ के लिए]
    • निबन्ध कैसे लिखें
    • आई. ए .एस. निबन्ध
    • पी. सी. एस. [U.P ,Bihar, M.P..] निबन्ध

Copyright © 2025 samsamyikduniyauniya.com
All Rights Reserved