यू.पी.पी.सी.एस.प्रारंभिक परीक्षा 1997 व्याख्या सहित हल प्रश्न पत्र
1. भारतीय संविधान कौन सा अनुच्छेद ‘अल्पसंख्यकों को अपनी मनपसंद शिक्षण संस्थाओं से स्थापित एवं संचालित करने के अधिकार को संरक्षण प्रदान करता है’-
(a) 19
(b) 26
(c) 29
(d) 30
उत्तर-(d)व्याख्या : अनुच्छेद 30 (1) के अनुसार “धर्म या भाषा पर आधारित सभी अल्पसंख्यक वर्गों को अपनी रुचि के अनुसार शिक्षण संस्थाओं की स्थापना एवं प्रशासन का अधिकार होगा।” अनुच्छेद 19 स्वतन्त्रता का अधिकार से सम्बन्धित है। अनुच्छेद 26 धार्मिक कार्यों से सम्बन्धित है। अनुच्छेद 29 अल्पसंख्यक वर्गों के हितों के संरक्षण का प्रावधान है।
2.निम्नलिखित में से कौन से अधिकार संविधान के अनुच्छेद 32 के अन्तर्गत प्रवर्तित किये जा सकते हैं-
(a) संवैधानिक अधिकार
(b) मौलिक अधिकार
(c) सांविधिक अधिकार
(d) उपरोक्त सभी
उत्तर-bव्याख्या : संविधान के अनुच्छेद 32 (संवैधानिक उपचार का अधिकार) मूलाधिकारों को क्रियान्वित करने का आश्वासन देती है। यह अधिकार व्यक्तियों को कार्यकारिणी एवं व्यवस्थापिका दोनों के विरुद्ध प्राप्त है। संविधान में उपचार के अधिकार को अनुच्छेद 32 के अन्तर्गत ही स्थान दिया गया है। इसीलिये डा० अम्बेडकर ने इसे “संविधान की आत्मा” कहा है।
3.भारतीय संसद के दोनों सदनों की संयुक्त बैठक किस सम्बन्ध में होती है-
(a) संविधान संशोधन विधेयक
(b) वित्त विधेयक
(c) साधारण विधेयक
(d) भारत के उपराष्ट्रपति का निर्वाचन
उत्तर- * व्याख्या : धन विधेयक एवं संविधान संशोधन विधेयक के अलावा किसी विधेयक पर यदि दोनों सदनों के बीच कोई असहमति हो जाये तो उसका निपटारा दोनों सदन एक संयुक्त बैठक में करेंगे। वहाँ मामलों का निपटारा बहुमत से किया जाता है। दोनों सभाओं की पूर्वोक्त ऐसी बैठक की अध्यक्षता लोकसभा का अध्यक्ष करता है। (अनुच्छेद 108 तथा 118 (4)
4.भारतीय संविधान के किस अनुच्छेद में विभिन्न राज्यों से सम्बन्धित विशिष्ट प्रावधान का उल्लेख है-
(a) अनु0 369
(b) अनु० 370
(c) अनु0 371
(d) अनु0 372
उत्तर-cव्याख्या : संविधान के अनुच्छेद 369 समवर्ती सूची कानून बनाने के संसद को अधिकार से सम्बन्धित है। अनुसूची 370 में जम्मू कश्मीर राज्य के लिए विशेष प्रावधान है। अनुच्छेद 372 विद्यमान विधियों के प्रवृत्त बने रहने एवं उनके अनुकूलतम से सम्बन्धित है, जबकि अनुच्छेद 371 नागालैण्ड, असम, मणिपुर, मिजोरम आदि राज्यों से सम्बन्धित है।
5.भारतीय संविधान की सातवीं अनुसूची के अन्तर्गत संघ सूची में निम्नलिखित में से किसका उल्लेख नहीं है-
(a) बैंकिंग
(b) बीमा
(c) जनगणना
(d) गैस
उत्तर-(d)
उत्तर-dव्याख्या : भारतीय संविधान की सातवीं अनुसूची के अन्तर्गत तीन प्रकार के विषय निर्धारित किये गये हैं। (1) संघ सूची (2) राज्य सूची (3) समवर्ती सूची। संघ सूची में 97 मदें, राज्य सूची में 66 मदें एवं समवर्ती सूची में 47 मदें शामिल किये गये हैं। संघ सूची के 45 वीं, 47वीं एवं 49वीं मद में क्रमशः बैंकिंग, बीमा एवं जनगणना के विषय हैं, जबकि गैस एवं गैस संकर्म राज्य सूची के 25वीं मद में शामिल हैं।
6.निम्नलिखित में से किसका संकलन ऋग्वेद पर आधारित है-
(a) यजुर्वेद
(b) सामवेद
(c) अथर्ववेद
(d) उपरोक्त कोई नहीं
उत्तर-bव्याख्या : सामवेद में कुल 1810 मंत्र हैं जिनमें केवल 78 ही मूल मंत्र हैं। शेष ऋग्वेद से लिया गया है। सामवेद के प्रथम दृष्टा जैमिनी थे।
7.वासुदेव कृष्ण की पूजा सर्वप्रथम किसने प्रारम्भ की-
(a) भागवतों ने
(b) वैदिक आर्यों नें
(c) तमिलों ने
(d) आभीरों ने
उत्तर-aव्याख्या : वासुदेव कृष्ण की पूजा सबसे पहले मथुरा के आस-पास के क्षेत्रों में प्रचलित हुई। कृष्ण के अनुयायी उन्हें भगवत (पूज्य) कहते थे, अतः वे लोग भागवत कहे गये तथा कृष्ण के द्वारा प्रवर्तित धर्म की संज्ञा भागवत हो गयी। इसी से आगे चलकर वैष्णव धर्म का विकास हुआ।
8’भारत एक गणतंत्र है’ इसका अर्थ है-
(a) सभी मामलों में अन्तिम अधिकार जनता के पास है।
(b) भारत में संसदीय शासन व्यवस्था है।
(c) भारत में वंशानुगत शासक नहीं है
(d) भारत राज्यों का संघ है।
उत्तर-cव्याख्या: गणराज्य की संकल्पना उस राज्य की प्रतीक है जिसमें जनता सर्वोच्च होती है जिसमें कोई विशेषाधिकार प्राप्त वर्ग नहीं होता और सभी सार्वजनिक पदों के द्वारा बिना किसी भेदभाव के प्रत्येक नागरिक के लिए खुले होते हैं। इसमें कोई वंशानुगत शासक नहीं होता तथा राज्य का अध्यक्ष लोगों द्वारा एक निश्चित अवधि के लिये चुना जाता है। उसे सामन्यता गणराज्य का राष्ट्रपति कहा जाता है।
9.भारतीय संविधान के बृहद् होने के कारण हैं-
(a) इसमें अनेक संविधानों के अनुभव समाविष्ट हैं
(b) इनमें विस्तृत प्रशासकीय प्रावधान हैं।
(c) यह एक बड़े देश के शासन से सम्बन्धित है
(d) इसमें संघ तथा राज्य सरकारों का संविधान है
उत्तर-dव्याख्या : संयुक्त राज्य अमेरिका के संविधान में केवल परिसंघ के संविधान का ही वर्णन है जबकि भारत के संविधान में संघ और इकाई (राज्य) दोनों के संविधान सम्मिलित हैं। राज्यों का भी पुनः वर्गीकरण करते हुए इन्हें पूर्ण राज्य तथा केन्द्र शासित दो भागों में विभक्त किया गया है। इनसे सम्बन्धित विशेष प्रावधान भी संविधान में निहित हैं, जिससे संविधान का मुख्य आकार बढ़ गया है।
10.निम्न युग्मों में कौन सा युग्म सही नहीं है-
(राज्य) (लोकसभा में स्थान)
(a) आंध्र प्रदेश 42
(b) असम 13
(c) पंजाब 13
(d) पश्चिम बंगाल 42
उत्तर-bव्याख्या: असम में लोक सभा के सीटों की संख्या 14 है एवं राज्य सभा के सीटों की संख्या 7 है।
11. ‘माराज योजना’ का उद्देश्य था-
(a) समाजवादी आदर्श का समाज स्थापित करना
(b) तमिलनाडु का औद्योगिक विकास
(c) भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस को जीवन्त बनाना
(d) सहकारी कृषि का सम्वर्धन
उत्तर-c
12. किसी भारतीय राज्य के राज्यपाल से सम्बन्धित निम्नलिखित कथनों में कौन सा कथन सत्य नहीं है-.
(a) वह भारत के राष्ट्रपति द्वारा नियुक्त होता है।
(b) वह एक से अधिक राज्यों का राज्यपाल हो सकता है
(c) वह पाँच वर्ष तक पद पर रहता है।
(d) यदि सम्बन्धित राज्य की व्यवस्थापिका उसे पद से हटाये जाने का प्रभाव स्वीकार करती है तो वह पदावधि के पूर्व भी पद-मुक्त किया जा सकता है।
उत्तर-d व्याख्या : अनुच्छेद 153 के अनुसार हर राज्य के लिए एक राज्यपाल होगा। एक ही व्यक्ति को कभी-कभी दो या दो से अधिक राज्यों का राज्यपाल नियुक्त किया जा सकता है। राज्यपाल की नियुक्ति राष्ट्रपति अनुच्छेद 155 के तहत करता है। राज्यपाल के लिए विहित पदावधि पाँच वर्ष की है, लेकिन वह राष्ट्रपति के प्रसादपर्यन्त पद धारण करता है। (अनुच्छेद 156) राष्ट्रपति का पद वाद योग्य नहीं है। राज्यपाल के कार्यकाल की कोई गारंटी नहीं है। राष्ट्रपति उसे किसी भी समय पद से हटा सकता है। राज्यपाल के पदच्युत करने के सम्बन्ध में राज्य की व्यवस्थापिका को कोई अधिकार नहीं है।
13. उच्च न्यायालय की परमादेश जारी करने की शक्ति के 1 अन्तर्गत आते हैं-
(a) संवैधानिक अधिकार
(b) सांविधिक अधिकार
(c) मौलिक अधिकार
(d) उपरोक्त सभी
उत्तर-dव्याख्या : उच्च न्यायालयों को अनुच्छेद 226 के अधीन व्यापक शक्तियाँ प्राप्त हैं। मूल अधिकार का अतिलंधन न होने पर भी उच्च न्यायालय उत्प्रेषण की रिट प्रदान करने के लिए सक्षम है, यदि अधिकरण अधिकारिता के बिना कोई कार्य करता है या उस अधिकरण का गठन करने वाले कानून द्वारा दी गई अधिकारिता के बाहर कोई कार्य करता है या कोई ऐसे आदेश देता है जो नैसर्गिक न्याय के नियमों के प्रतिकूल हैं या अभिलेख से प्रकट होने वाली कोई विधिक भूल है।
14.निम्नलिखित में से कौन सा राज्य लोकसभा में अनुसूचित जनजातियों के सर्वाधिक निर्वाचित करता है-
(a) आन्ध्र प्रदेश
(b) बिहार
(c) मध्य प्रदेश
(d) महाराष्ट्र
उत्तर-cव्याख्या : मध्य प्रदेश में जनजातियों की संख्या सर्वाधिक है। लोकसभा के सीटों का निर्धारण जनसंख्या के आधार पर ही होता है। अतः मध्य प्रदेश सर्वाधिक जनजातियों के प्रतिनिधि निर्वाचित करता है। मध्य प्रदेश के पश्चात् बिहार, उड़ीसा जनजातियों को निर्वाचित करते हैं।
15.भारतीय संविधान की सातवीं अनुसूची के अन्तर्गत राज्य सूची में निम्न में से किसका उल्लेख है-
(a) शिक्षा
(b) विद्युत
(c) रेलवे पुलिस
(d) वन
उत्तर-c व्याख्या : राज्य सूची की दूसरी मद में पुलिस (रेल एवं ग्राम) का उल्लेख किया गया है।
16.भारतीय संविधान का कौन सा अनुच्छेद व्यक्ति के विदेश यात्रा के अधिकार को संरक्षण प्रदान करता है-
(a) 14
(b) 19
(c) 21
(d) कोई नहीं
उत्तर-c व्याख्या : अनुच्छेद 21 प्राण एवं दैहिक स्वतन्त्रता का अधिकार एक व्यापक दृष्टिकोण का समर्थन करता है। भौगोलिक सीमाएँ इसमें बाधक नहीं बन सकतीं। इसी अनुच्छेद के तहत मेनका गाँधी की सुनवायी करते समय विदेश गमन के अधिकार को सुनिश्चित किया गया।
17.जम्मू एवं कश्मीर का ‘सदर-ए-रियासत’ पदनाम कब बदल कर ‘राज्यपाल’ कर दिया गया-
(a) 1948
(b) 1950
(c) 1952
(d) 1967
उत्तर-dव्याख्या : 1965 से पूर्व जम्मू कश्मीर राज्य की कार्यपालिका का प्रधान सदर-ए-रियासत कहा जाता था और वह राज्य की विधान सभा द्वारा निर्वाचित होता था। इस विषमता को जम्मू कश्मीर संविधान (6ठा संशोधन) अधिनियम, 1965 द्वारा हटा दिया गया है जिसके परिणामस्वरूप सदर-ए-रियासत के स्थान पर राज्यपाल नाम हो गया है और वह राष्ट्रपति द्वारा अपनी मुद्रां और हस्ताक्षर से नियुक्त किया जाता है। (धारा 26-27) जैसा अन्य राज्यों में है (अनुच्छेद 155)
18. निम्न में से कौन संक्रमित मच्छर के काटने से नहीं होता है-
(a) प्लेग
(b) पीत ज्वर
(c) मलेरिया
(d) डेंगू
उत्तरa-व्याख्या: प्लेग एक संक्रामक रोग है जो पेस्टयूरेला पेस्टिस नामक जीवाणु के कारण होता है। यह रोग चूहों के पिस्सुओं द्वारा संक्रमित होता है। मलेरिया मादा एनाफिलीज और डेंगू एडिज एजिप्टियाई मच्छर के काटने से फैलता है। पीत ज्वर अरबो वाइरस द्वारा मच्छरों के काटने से होता है।
19. निम्नलिखित में से कौन राज्यसभा की ऐकान्तिक शक्ति के अन्तर्गत आता है-
(a) नयी अखिल भारतीय सेवाओं का सृजन
(b) आकस्मिक रिक्ति में भारत के उपराष्ट्रपति का निर्वाचन
(c) किसी राज्य की विधान परिषद की समाप्ति
(d) अपने सभापति के अपदस्थ करना
उत्तर-aव्याख्या : राज्य सभा को केवल दो विषयों में एकान्तिक शक्ति प्राप्त है। (1) अनुच्छेद 315 के तहत अखिल भारतीय सेवाओं का गठन एवं (2) अनुच्छेद 249 के अन्तर्गत राज्य सूची के किसी विषय पर राष्ट्रहित में कानून बनाने के लिए सांसद को अधिकार देना
20.’मद्रास राज्य बनाम चम्पकम दोरायराजन’ मुकदमे में भारतीय सर्वोच्च न्यायालय के निर्णय के परिणामस्वरूप निम्नलिखित में से किस मौलिक अधिकार को संशोधित किया गया-
(a) विधि के समक्ष समानता का अधिकार
(b) भेदभाव के विरुद्ध अधिकार
(c) अस्पृश्यता के विरुद्ध अधिकार
(d) विचार एवं अभिव्यक्ति की स्वन्त्रतता का अधिकार
उत्तर-b
21. संगम योजना का उद्देश्य है-
(a) गंगा के जल को प्रदूषण मुक्त बनाना
(b) विकलांगों के कल्याण में वृद्धि
(c) संगम क्षेत्र को पर्यटक स्थल के रूप में विकसित करना
(d) हिन्दू समाज के विभिन्न वर्गों को समेकित करना
उत्तर-bव्याख्या: संगम योजना की घोषणा 15 अगस्त 1996 को घोषित किया गया। इस योजना में विकलांगों के समूह को 15 हजार रुपये की सहायता उपलब्ध कराने का प्रावधान है।
22. इण्डिया बैण्ड इक्विटी फण्ड की स्थापना किस वर्ष में हुई-
(a) 1992
(b) 1995
(c) 1996
(d) 1997
उत्तर-cव्याख्या : विश्व व्यापार में भारतीय उत्पादों की छवि बेहतर बनाने और भारतीय निर्यातों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से भारत सरकार के वाणिज्य मंत्रालय ने इण्डिया ब्राण्ड इक्विटी फण्ड (IBIF) की स्थापना 1996 में किया है। फण्ड का मुख्य उद्देश्य अन्तर्राष्ट्रीय बाजार में भारत में निर्मित लेबल को गुणवत्ता प्रतिद्वन्द्वात्मक मूल्य तथा विश्वसनीयता का प्रतीक बनाना है।
23. नवीं पंचवर्षीय योजना के लिये निम्नलिखित में से कौन सा पूँजी-उत्पाद अनुपात का सही अनुमान है-
(a) 6.0
(b) 5.5
(c) 5.0
(d) 4.0
उत्तर-d
24. निम्नलिखित में से कौन एक अन्य जैसा नहीं है-
(a) SAIL
(b) BHEL
(c) ONGC
(d) ESSAR OIL
उत्तरd-व्याख्या: SAIL, BHEL एवं ONGC सार्वजनिक क्षेत्र के प्रतिष्ठान हैं, जबकि ESSAR OIL निजी क्षेत्र की कम्पनी है।
25. वर्ष 1995-96 में केन्द्र सरकार की आगम आय में तट कर तथा उत्पाद कर का योगदान था-
(a) 42%
(b) 37%
(c) 30%
(d) 25%
उत्तर-b
26. भारत में सकल राष्ट्रीय उत्पाद की वृद्धि दर वर्ष 1995-96 में थी-
(a) 7.0 प्रतिशत
(b) 5.6 प्रतिशत
(c) 7.5 प्रतिशत
(d) 4.8 प्रतिशत
उत्तर-a
27. जयन्त पाटिल समिति सम्बन्धित है-
(a) बाढ़ नियन्त्रण से
(b) वानस्पतिक रोगों पर नियंत्रण से
(c) अत्यल्प वर्षा वाले क्षेत्रों के विकास से
(d) जलविद्युत उत्पादन क्षमता के विस्तार से
उत्तर-cव्याख्या : जयन्त पाटिल समिति की स्थापना सूखा क्षेत्रों के विकास के लिए की गई थी। इस समिति के अध्यक्ष योजना आयोग के सदस्य डॉ. जयन्त पाटिल हैं। इस कार्य के लिए 25 वर्षीय भावी योजना तैयार करने हेतु इसे उच्च शक्ति प्रदान की गई है।
28. भारत के कल्याणकारी राज्य होने का विचार पाया जाता है-
(a) संविधान की प्रस्तावना में
(b) मौलिक अधिकारों में
(c) राज्य के नीति निर्देशक तत्वों में
(d) दोनों में
उत्तर-dव्याख्या : भारतीय संविधान की प्रस्तावना में यह निहित है कि राज्य अपने नागरिकों को सामाजिक, आर्थिक व राजनैतिक न्याय, विचार अभिव्यक्ति, विश्वास, धर्म और उपासना की स्वतन्त्रता तथा प्रतिष्ठा एवं अवसर की समानता उपलब्ध करायेगा, जो कि कल्याणकारी राज्य का ही आदर्श रूप है। निदेशक तत्वों का तो लक्ष्य ही है कल्याणकारी राज्य के आदर्शों को प्राप्त करना।
29. व्यक्तियों को कर राहत के दृष्टिकोण से निम्न में कौन सा भिन्न है-
(a) राष्ट्रीय बचत पत्र
(b) सार्वजनिक भविष्य निधि
(c) इंदिरा विकास पत्र
(d) राष्ट्रीय बचत पत्र
उत्तर-cव्याख्या : इंदिरा विकास पत्र सरकार की स्थायी जमा प्रणाली है। इसे खरीदने पर आयकर में कोई छूट नहीं मिलती जबकि राष्ट्रीय बचत पत्र सार्वजनिक भविष्य निधि तथा राष्ट्रीय बचत योजना कर राहत प्रदान करने वाली योजनाएँ हैं।
30. कापार्ट का सम्बन्ध है-
(a) कम्प्यूटर हार्डवेयर से
(b) निर्यात वृद्धि हेतु परामर्शी सेवा से
(c) बड़े उद्योगों में प्रदूषण के नियंत्रण से
(d) ग्रामीण कल्याण कार्यक्रमों की सहायता व मूल्यांकन से
उत्तर-dव्याख्या: कापार्ट का तात्पर्य “ग्रामीण तकनीक एवं जनक्रिया में प्रगति के लिए परिषद है।” यह 1986 से भारत सरकार के ग्रामीण विकास मंत्रालय के तहत एक स्वायत्त प्रणाली संगठन है।
31. कथन (A)- पिछले 15 वर्षों में भारतीय अर्थव्यवस्था ऊँची औसत सकल राष्ट्रीय उत्पाद वृद्धि दर पर पहुँच गयी है। कारण (R)- इस अवधि में बचत अनुपात में निरन्तर वृद्धि हुई है-
(a) A तथा R दोनों सही हैं तथा R, A की सही व्याख्या करता है
(b) A तथा R दोनों सही हैं परन्तु R, A की सही व्याख्या नहीं करता है
(c) A सही है परन्तु R गलत है
(d) A गलत है, परन्तु R सही है।
उत्तर-a व्याख्या : पिछले 15 वर्षों में सरकार द्वारा अनेक आकर्षक बचत योजनायें चलायी गयीं जिससे बैंकों में धन एकत्रित हुआ और इस अवधि में बचत अनुपात में वृद्धि हुई। इस बचत योजना से जो धन प्राप्त हुए उनका प्रयोग घरेलू उद्योगों, निजी उद्योगों के निर्माण इत्यादि के क्षेत्र में किया गया जिसके फलस्वरूप सकल घरेलू उत्पाद में निरन्तर वृद्धि हुई।
32.कथन (A)-अद्यतन अनेक भारतीय उद्योगों ने आई. एस. ओ. 9001 तथा आई एस ओ 9002 प्रमाण पत्र प्राप्त कर लिये हैं।
कारण (R)- भारत सरकार की लाइसेन्सिंग प्रणाली में काफी उदारता आई है।
कूट :
(a) A तथा R दोनों सही हैं तथा R, A की सही व्याख्या करता है
(b) A तथा R दोनों सही हैं परन्तु R, A की सही व्याख्या नहीं करता है
(c) A सही है परन्तु R गलत है
(d) A गलत है, परन्तु R सही है।
उत्तर-bव्याख्या : आई एस ओ 9001 एवं आई एस ओ 9002 अन्तर्राष्ट्रीय गुणवत्ता के प्रमाणपत्र हैं। आर्थिक उदारीकरण के फलस्वरूप भारत सरकार की लाइसेंस प्रणली में काफी छूट दी गई। इसके साथ ही अन्तर्राष्ट्रीय बाजार में अपने उत्पादों को खपाने के लिए उच्च गुणवत्ता स्तर बनाए रखना, भारतीय उत्पादकों के लिए अत्यावश्यक हो गया, परन्तु कथन व कारण का प्रत्यक्षतः कोई सम्बन्ध नहीं है।
33.कथन (A)- सम्प्रति भारत में गरीबी की व्यापकता के बारे में स्थिति स्पष्ट नहीं है।
कारण (R)-गरीबी निवारण कार्यक्रमों में व्यापक परिवर्तन किये गये हैं।
कूट
(a) A तथा R दोनों सही हैं, तथा R, A की सही व्याख्या करता है
(b) A तथा R दोनों सही हैं, परन्तु R, A को सही व्याख्या नहीं करता है
(c) A सही है, परन्तु R गलत है
(d) A गलत है, परन्तु R) सही है।
उत्तर-d
34. कथन (A)-अद्यतन भारत में सार्वजनिक क्षेत्र में रोजगार की वृद्धि बहुत शिथिल रही है।
कारण (R)- आर्थिक विकास में राज्य की भूमिका का पुनर्मूल्यांकन किया गया है।
कूट:
(a) A तथा R दोनों सही हैं, तथा R, A की सही व्याख्या करता है
(b) A तथा R दोनों सही हैं, परन्तु R, A की सही व्याख्या नहीं करता है
(c) A सही है, परन्तु R गलत है
(d) A गलत है, परन्तु R सही है।
उत्तर-aव्याख्या : आर्थिक उदारीकरण के फलस्वरूप आर्थिक क्षेत्र में राज्य के हस्तक्षेप को लगातार कम करने की कोशिश की जा रही है तथा अब सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों इत्यादि को भी निजी क्षेत्र में लाने का प्रयास तीव्रगति से चल रहा है। सार्वजनिक उपक्रमों के घाटे में चलते रहने के कारण भी इस क्षेत्र में रोजगार में शिथिलता आई है। अतः कथन व कारण दोनों सही हैं एवं एक दूसरे की व्याख्या करते हैं
35. मीरा सेठ समिति का सम्बन्ध किससे था-
(a) हथरकघे के विकास से
(b) रोजगार में लिंगभेद से
(c) बाल श्रम की समाप्ति से
(d) कार्यरत महिलाओं के कल्याण से
उत्तर-aव्याख्या: मीरा सेठ समिति का गठन हथकरघा क्षेत्र के विकास में आने वाली बाधाओं व अन्य समस्याओं का आकलन करने व उनके समाधान से सम्बन्धित उपाय सुझाने हेतु किया गया था। इस समिति ने 21 जनवरी, 1997 को अपनी सिफारिशों केन्द्रीय कपड़ा मंत्रालय को सौंप दी हैं।
36. दसवें वित्त आयोग के अनुसार करों को विभाजन हेतु उपयुक्त कोष में राज्यों का हिस्सा होगा-
(a) 23 प्रतिशत
(b) 29 प्रतिशत
(c) 34 प्रतिशत
(d) 42 प्रतिशत
उत्तर-b
37. निम्नलिखित में कौन सा सुमेलित नहीं है-
(a) ए. पाण्डुरंग प्रार्थना समाज
(b) दयानन्द आर्य समाज
(c) राजा राम मोहन राय – आदि ब्रह्म समाज
(d) विवेकानन्द रामकृष्ण मिशन
उत्तर-cव्याख्या: राजाराम मोहन राय ने 1828 में बंगाल में ब्रह्म समाज की स्थापना की थी आदि ब्रह्म समाज की स्थापना केशव चन्द्र सेन ने 1865-66 में उस समय की थी जब देवेन्द्र नाथ टैगोर ने ब्रह्म समाज के एकमात्र प्रन्याशी के रूप में उन्हें आचार्य की पदवी से हटा दिया था।
38. निम्नलिखित में से कौन भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के स्थापना अधिवेशन में उपस्थित नहीं था-
(a) दादाभाई नौरोजी
(b) जी० सुब्रमण्य अय्यर
(c) जस्टिस रानाडे
(d) सुरेन्द्र नाथ बनर्जी
उत्तर-dव्याख्या : दिसम्बर 1883 में ‘इंडियन एसोसिएशन’ जिसकी स्थापना सुरेन्द्र नाथ बनर्जी और आनंद मोहन बोस ने 1876 में बंगाल में की थी। ने अखिल भारतीय राष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया था और दिसम्बर, 1885 में दूसरा सम्मेलन करने की घोषणा की थी। यही कारण था कि अखिल भारतीय राष्ट्रीय सम्मेलन से जुड़े सुरेन्द्र नाथ बनर्जी 1885 में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के स्थापना सत्र में शामिल न हो सके।
39. लाल, बाल और पाल त्रिगुट का कौन व्यक्ति भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का अध्यक्ष हुआ-
(a) लाला लाजपत राय
(b) बाल गंगाधर तिलक
(c) विपिनचन्द्र पाल
(d) उनमें से कोई नहीं
उत्तर-aव्याख्या: लाला लाजपत राय कलकत्ता के विशेष अधिवेशन में 1920 में कांग्रेस के अध्यक्ष पर नियुक्त हुए थे। 1920 में कांग्रेस के अध्यक्ष पद पर नियुक्त हुए थे। विपिन चन्द्र पाल एवं बाल गंगाधर तिलक कांग्रेस के अध्यक्ष पद पर कभी भी नियुक्त नहीं हुए।
40. सूची। तथा सूची ।। सुमेल कीजिए तथा नीचे दिये गये कूट से सही उत्तर चुनिये –
सूची। सूची ॥
(समाचार पत्र) (सम्पादक)
(a) हिन्दू 1. दादा भाई नौरोजी
(b) सुधारक 2. गोपाल कृष्ण गोखले
(c) वायस ऑफ इण्डिया 3. जी० सुब्रमइय अय्यर
(d) बंगाली 4. सुरेन्द्र नाथ बनर्जी
कूट :
A B C D
(a) 1 2 3 4
(b) 3 2 1 4
(c) 2 3 41
(d) 4 1 3 2
उत्तर-b
41. निम्नलिखित में से किस अधिनियम द्वारा भारत के गवर्नर जनरल को अध्यादेश जारी करने की शक्ति प्रदान की गयी-
(a) चार्टर एक्ट-1833
(b) भारतीय परिषद अधिनियम-1861
(c) भारतीय परिषद अधिनियम-1892
(d) भारतीय परिषद अधिनियम-1909
उत्तर-b
42. सूची। तथा सूची ॥ का सुमेल कीजिए तथा नीचे दिये गये कूट से सही उत्तर चुनिये-
सूची। सूची ॥
(a) अगस्त घोषणा 1. लार्ड लिनलिथगो
(b) अगस्त प्रस्ताव 2. माण्टेग्यू
(c) अगस्त संकल्प 3. मुहम्मद अली जिन्ना
(d) प्रत्यक्ष कार्यवाही दिवस4. महात्मा गांधी
कूट :
ABCD
(a)2143
(b) 3412
(c) 1324
(d)4231
उत्तर-aव्याख्या : अगस्त घोषणा माण्टेग्यू चेम्सफोर्ड द्वारा 20 अगस्त 1917 को की गई जिसके आधार पर 1919 का भारत शासन अधिनियम बना। अगस्त प्रस्ताव 1940 में तत्कालीन वायसराय लिथलिनगे द्वारा लाया गया जिसमें पहली बार संविधान सभा के गठन का प्रावधान था। अगस्त संकल्प महात्मा गाँधी का प्रसिद्ध भारत छोड़ो आन्दोलन था जो 8 अगस्त, 1942 को पारित हुआ। प्रत्यक्ष कार्यवाही दिवस मुहम्मद अली जिन्ना ने 16 अगस्त, 1946 को मनाया था।
43.मुस्लिम लीग का प्रथम अध्यक्ष कौन था-
(a) आगा खाँ
(b) हमीद खाँ
(c) हसन खाँ
(d) एम० ए० जिन्ना
उत्तर-aव्याख्या: ढाका में 1906 ई० में आगा खाँ एवं ढाका के नवाब मोहसिन मुल्क के नेतृत्व में अखिल भारतीय मुस्लिम लीग की स्थापना हुई। आगा खाँ मुस्लिम लीग के अध्यक्ष थे।
44. पत्रकार त्रकार के कर्तव्य का निर्वहन करते हुए जेल जाने वाला प्रथम भारतीय कौन था-
(a) बाल गंगाधर तिलक
(b) दादा भाई नौरोजी
(c) मोती लाल घोष
(d) सुरेन्द्र नाथ बनर्जी
उत्तर-aव्याख्या: पत्रकार के रूप में अपने कर्तव्य का पालन करते हुए जेल जाने वाले प्रथम भारतीय बाल गंगाधर तिलक थे। वे 1882 में उस समय जेल गये जब अंग्रेजों द्वारा कोल्हापुर के महाराजा के प्रति धृष्टता करने पर कड़े शब्दों में उसकी निन्दा की। सुरेन्द्र नाथ बनर्जी पत्रकार के रूप में जेल जाने वाले दूसरे भारतीय थे।
45. सुभाषचन्द्र बोस के त्यागपत्र के बाद भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का अध्यक्ष कौन हुआ-
(a) मौलाना अबुल कलाम आजाद
(b) पट्टाभि सीतारमैया
(c) राजेन्द्र प्रसाद
(d) सरदार पटेल
उत्तर-cव्याख्या : गाँधी जी द्वारा समर्थित प्रत्याशी पट्टाभि सीता रमैया को हराकर मार्च, 1939 में सुभाष चन्द्र बोस कांग्रेस के अध्यक्ष निर्वाचित हुए, परन्तु अप्रैल 1939 को उन्होंने त्यागपत्र दे दिया जिसके पश्चात कार्यकारी अध्यक्ष के रूप में डा० राजेन्द्र प्रसाद को अध्यक्ष नियुक्त किया गया था।
46आजाद हिन्द फौज का विचार किसने सुझाया-
(a) मोहन सिंह
(b) निरंजन सिंह गिल
(c) शहनवाज
(d) सुभाष चन्द्र बोस
उत्तर-aव्याख्या : आजाद हिंद फौज का ख्याल सबसे पहले मोहन सिहं के मन में मलाया में आया। वे ब्रिटेन की भारतीय सेना के अफसर थे। जब ब्रिटिश सेना पीछे हट रही थी, तो मोहन सिंह जापानियों के साथ हो गये। वे जापानी भारतीयों में ब्रिटिश भावनाएँ तो भड़काते रहे, लेकिन उन्होंने भारतीयों को सैनिक स्तर पर संगठित करने के बारे में नहीं सोचा।
47. ‘भारतछोड़ो आन्दोलन’ के समय निम्नांकित में से किसने कांग्रेस रेडियो का प्रसारण किया-
(a) अरुणा आसफ अली
(b) जय प्रकाश नारायण
(c) ऊषा मेहता
(d) उपरोक्त में से कोई नहीं
उत्तर-cव्याख्या: भारत छोड़ो आन्दोलन (1942) के समय अरुणा आसफ अली और सुचेता कृपलानी ने भूमिगत कार्यवाइयों के संगठन का काम किया और ऊषा मेहता छोटे से समूह की महत्वपूर्ण सदस्या थीं जो कि कांग्रेस रेडियो चलाता था।
48. निम्नलिखित देश राज्यों में से कौन ‘यथावत’ (Stand- still) समझौते का पक्षधर था-
(a) हैदराबाद
(b) जम्मू एवं कश्मीर
(c) जूनागढ़
(d) मैसूर
उत्तर-a
49. सूची । तथा सूची ॥ का सुमेल कीजिए तथा नीचे दिये गये कूट से सही उत्तर चुनिये-
सूची। सूची ॥
(a) जम्मू एवं कश्मीर 1. उडवाड़ा
(b) हिमाचल प्रदेश 2. प्वाइंट कैलीमेयर
(c) गुजरात 3. गुलमर्ग
(d) तमिलनाडु 4. कसौली
कूट :
A B C D
(a) 1234
(b) 3 4 1 2
(c) 43 2 1
(d) 3 2 4 1
उत्तर-b
50. कथन (A)-वायुमण्डल अधिकांश ऊष्मा परोक्ष्ज्ञ यप से सूर्य से तथा प्रत्यक्ष रूप से पृथ्वी के धरातल से प्राप्त करता है।
कारण (R)-पृथ्वी के धरातल पर सौर लघु तरंगे पार्थिव ऊर्जा की लम्बी तरंगों में परीणत होती है।
कूट :
(a) A तथा R दोनों सही हैं, तथा R, A की सही व्याख्या करता है
(b) A तथा R दोनों सही हैं, परन्तु R, A को सही व्याख्या नहीं करता है
(c) A सही है, परन्तु R गलत है
(d) A गलत है, परन्तु R सही है।
उत्तर-a
51 ग्लोब पर दो स्थानों के बीच न्यूनतम दूरी होती है-
(a) 450 उ. अक्षांश पर
(b) 45 द. अक्षांश पर
(c) प्रधान देशान्तर पर
(d) अन्तर्राष्ट्रीय तिथि रेखा पर
उत्तर-dव्याख्या : अन्तर्राष्ट्रीय तिथि रेखा 1800 देशान्तर को छोड़कर शेष सभी नियत स्थानों से होकर गुजरती है, जबकि अन्तर्राष्ट्रीय रेखा को अलास्का के पास थोड़ा मोड़ दिया गया है, जिससे कि एक ही स्थान पर तिथि को लेकर मतभेद की स्थिति न रहे। अलास्का के पास मोड़ दिये जाने से यहाँ पर दो स्थानों के बीच की दूरी घट बढ़ जाती है।
52. सूची। तथा सूची ॥ का सुमेल कीजिए तथा नीचे दिये गये कूट से सही उत्तर चुनिये-
सूची। सूची ॥
(देश) (राजधानी)
(a) आस्ट्रेलिया 1. डोडोमा
(b) ताजिकिस्तान 2. बर्न
(c) तनजानिया 3. दुशन्बे
(d) स्विट्जरलैण्ड 4. केनबरा
कूट :
ABCD
(a) 1 2 3 4
(b) 3 4 1 2
(c) 4 31 2
(d) 4 2 31
उत्तर-c
53. विश्व में लौह अयस्क के तीन अग्रणी उत्पादक हैं-
(a) आस्ट्रेलिया, चीन, संयुक्त राज्य
(b) चीन, रूस, आस्ट्रेलिया
(c) रूस, संयुक्त राज्य, चीन
(d) संयुक्त राज्य, रूस, यूनाइटेड किंगडम
उत्तर-(c)
उत्तर-cव्याख्या: रूस में विश्व का लगभग 40% लौह अयस्क का उत्पादन होता है जो सर्वाधिक है इसके पश्चात अमेरिका तथा चीन है।
54. ऋतु प्रवास किया करते हैं-
(a) भूटिया
(c) जौनसारी
(d) थारू
उत्तर-a
55. वेम्बानाद झील है-
(a) आन्ध्र प्रदेश में
(b) भुक्सा
(c) उड़ीसा में
(b) केरल में
(d) तमिलनाडु में
उत्तर-b
56. निम्नांकित में कौन सुमेलित नहीं है-
(a) चेन्नई-भारत का सबसे गहरा पत्तन
(b) कोचीन-प्राकृतिक पत्तन
(c) जवाहरलाल नेहरू पत्तन-भारत का एकमात्र मशीनीकृत पत्तन
(d) काडला-ज्वारीय पत्तन
उत्तर-aव्याख्या: भारतीय प्रायद्वीप का ढाल पश्चिम से पूर्व की ओर है। अतः पूर्वी घाट का तट कम गहरा है। चेत्रई का पत्तन सबसे प्राचीन है। विशाखा पत्तनम् सबसे गहरा पत्तन है।
57. बरमूदा त्रिभुज अवस्थित है-
(a) उत्तरी अटलांटिक महासागर में
(b) दक्षिणी अटलांटिक महासागर में
(c) उत्तरी प्रशान्त महासागर में
(d) दक्षिणी प्रशान्त महासागर में
उत्तर-a
58 देवस्थल वर्तमान में चर्चा का विषय है क्योंकि यहाँ-
(a) प्राचीन सभ्यता के अवशेष चिह्न पाये गये हैं
(b) एशिया की सबसे बड़ी दूरबीन स्थापित की जायेगी
(c) जड़ी बूटी का विशाल उद्यान विकसित करने की योग्यता है
(d) एक प्राचीन तीर्थ-मन्दिर का जीर्णोद्वार हो रहा है।
उत्तर-b
59. डायमण्ड हार्बर तथा साल्ट लेक सिटी अवस्थित है-
(a) कैलिफोर्निया में
(b) फ्लोरिडा में
(c) हांगकांग में
(d) कोलकाता में
उत्तर-d
60. एसीरेक्स-97 आयोजित किया गया था-
(a) जयपुर में
(b) मुम्बई में
(c) कोलकाता में
(d) चेन्नई में
उत्तर-a
61. जीव अन्तःक्षेपक होता है-
(a) एच. आई. वी. प्रतिरक्षण सिरिंज
(b) जैव-प्लास्टिक अन्तक्षेपक
(c) वेदनारहित सुई अन्तःक्षेपक
(d) वेदनारहित सूई विहीन अन्तःक्षेपक
उत्तर-d
62. तारों के कारण घटित आकाशीय परिघटना कौन है-
(a) ओजोन छिद्र
(b) कृष्णिका छिद्र
(c) इन्द्रधनुष
(d) धूमकेतु
उत्तर-bव्याख्या : कृष्णिका छिद्र (ब्लैक होल) तारों की मृत्यु के बाद निर्मित अत्यधिक चुम्बकीय क्षेत्र है, जहाँ से प्रकाश परावर्तित नहीं होता है।
63. उत्तरी गोलार्द्ध में कर्क संक्रान्ति के समय 12 घण्टे का दिन होगा-
(a) कर्क रेखा पर
(b) मकर रेखा पर
(c) आर्कटिक वृत्त पर
(d) विषुवत रेखा पर
उत्तर-dव्याख्या : विषुवत रेखा पर वर्ष भर 12 घंटे का दिन व 12 घंटे की रात होती है। कर्क व मकर संक्रान्ति से विषुवत रेखा पर कोई प्रभाव नहीं पड़ता।
64. गाय और भैंस के थनों में दूध उतारने के लिये हार्मोन की सूई लगायी जाती है-
(a) सोमैटोट्रोपिन
(b) आक्सीटोसिन
(c) इण्टरफेरॉन
(d) इन्सुलिन
उत्तर-b
65. बहुचर्चित बबल-बेबी रोग ऐसा इसलिये होता है, क्योंकि-
(a) यह पानी के बुलबुले के कारण होता है
(b) रोगग्रस्त शिशु लार के बुलबुले बनाता है
(c) रोगग्रस्त शिशु का उपचार जर्म रहित प्लास्टिक के बुलबुले से किया जाता है
(d) इस रोग को पानी के बुलबुले से ठीक किया जाता है
उत्तर-b
66. विटानिम डी के सर्जन में निम्न में से कौन पाया जाता है-
(a) रैटिनॉल
(b) फोलिक अम्ल
(c) एस्कॉर्बिक अम्ल
(d) कैल्सिफेरॉल
उत्तर-dव्याख्या : विटामिन ए में रेटिनाल, बी1 में थाएमीन, बी-2 में विटामिन सी में एस्कार्बिक अम्ल, विटामिन डी में कैल्सिफेरॉल विटामिन ई में टोकीफेरॉल एवं विटामिन K में फिलोक्वीनोन पाया जाता है।
67.मानव द्वारा सर्वप्रथम प्रयुक्त अनाज था-
(a) गेहूँ
(b) चावल
(c) जौ
(d) बाजरा
उत्तर-bव्याख्या: इलाहाबाद के मेजा तहसील में स्थित नवपाषाण कालीन कोल डिहवा एवं महगढ़ा से लगभग 7000ई. पू. में चावल की खेती के साक्ष्य प्राप्त किये गए हैं, जो कि विश्व में प्राचीनतम हैं। वैसे तो अकृष्ट चावल तो चोपनी माण्डो नामक पुरास्थल से मध्यपाषाण काल ही उत्खनन में प्राप्त किया जा चुका है।
68. ओजोन पर्त अवस्थित है-
(a) क्षोभमण्डल में
(b) क्षोभसीमा में
(c) समताप मण्डल में
(d)प्रकाश मण्डल में
उत्तर-cव्याख्या : समताप मण्डल 50 किमी0 की ऊँचाई तक विस्तृत है। इसके निचले भाग में 20 किमी0 की ऊँचाई तक तापमान में कोई परिवर्तन नहीं आता, इसलिए इसे समताप मण्डल कहते हैं। इसके ऊपर 50 किमी० तक तापमान में वृद्धि होती है। इसका कारण यहाँ पर उपस्थित ओजोन गैस है जो सूर्य की पराबैंगनी का अवशोषण करती है।
69. बॉक्साइट अयस्क हैं-
(a) सीसा का
(b) ऐल्यूमिनियम का
(c) जस्ता का
(d) ताँबा का
उत्तर-bव्याख्या : एल्युमिनियम के अयस्क हैं-बाक्साइट, क्रायोलाइट, कोरनडम एवं डायस्पोर। सीसा के अयस्क हैं गैलेना, सीरूसाइट एवं मैटलोकाइट। जस्ता के अयस्क हैं- जिंक ब्लैंड, जिंक जाइट आदि एवं ताँबा के अयस्क हैं कैल्कोपाइराइट, मैलेकाइट, ऐजूराइट आदि।
70. पृथ्वी के निकटतम दूरी पर ग्रह है-
(a) बुध
(b) शुक्र
(c) मंगल
(d) बृहस्पति
उत्तर-bव्याख्या : सूर्य से दूरी के अनुसार ग्रहों का क्रम है-बुध, शुक्र, पृथ्वी, मंगल, बृहस्पति, शनि, अरुण, वरुण और प्लूटो। शुक्र पृथ्वी के सबसे निकट स्थित है। इसे पृथ्वी से नंगी आँखों से देखा जा सकता है।
71.’नीली क्रान्ति’ सम्बन्धित है-
(a) खाद्यान्न उत्पादन से
(c) दुग्ध उत्पादन से
(b) तिलहन उत्पादन से
(d) मत्स्य उत्पादन से
उत्तर-dव्याख्या : खाद्यान्न उत्पादन से हरित क्रान्ति सम्बन्धित है, तिलहन उत्पादन से पीली क्रान्ति, दुग्ध उत्पादन से श्वेत क्रान्ति एवं मत्स्य उत्पादन से नीली क्रान्ति सम्बन्धित है।
72. सर्वदाता वह व्यक्ति है जिसका रुधिर वर्ग होता है-
(a) A
(b) B
(c) AB
(d) O
उत्तर-dव्याख्या : A वर्ग का व्यक्ति, A एवं व्यक्ति से रक्त ले सकता है जबकि A और AB वर्ग के व्यक्ति को दे सकता है। B वर्ग का व्यक्ति B एवं से ले सकता है जबकि B एवं AB को दे सकता है। AB वर्ग का व्यक्ति A, B, AB एवं O सभी से ले सकता है इसलिये इसे सर्वग्राही कहते हैं यह केवल AB वर्ग के व्यक्ति को दे सकता है। वर्ग के व्यक्ति केवल से ले सकता है एवं A, B, AB तथा O सभी को दे सकता है। अतः इसे सर्वदाता कहते हैं।
73. मकर संक्रान्ति के समय कर्क रेखा पर दोपहर के सूर्य का उन्नतांश होता है-
(a) 23.5°
(c) 47.0°
(b) 43.0°
(d) 66.5°
उत्तर-d
74. सूची । तथा सूची ॥ का सुमेल कीजिए तथा नीचे दिये गये कूट से सही उत्तर चुनिये-
सूची। सूची ॥
(a) हार्मोन 1.लाइपेस
(b) एन्जाइम 2. टेस्टोस्टेरोन
(c) फास्फोलिपिड 3. लेसिथिन
( d) बहुलक 4. पालीइथीन
कूट :
AB CD
(a) 2134
(b)4123
(c) 2341
(d) 12 3 4
उत्तर-a
75. कल्पक्कम के ‘फास्ट ब्रीडर टेस्ट रियेक्टर’ में निम्न से कौन सा शीतलक के रूप में प्रयोग में लाया जाता है-
(a) कार्बन डाईआक्साइड
(b) भारी जल
(c) समुद्री जल
(d) गलित सोडियम
उत्तर-b
76. वायुमण्डल में ओजोन पर्त-
a) वर्षा करती है।
b) प्रदूषण उत्पन्न करती है
(d) वायुमण्ड में आक्सीजन उत्पत्र करती है।
(c) पराबैंगनी विकिरण से पृथ्वी पर जीवन की रक्षा करती है।
उत्तर-cव्याख्या: पृथ्वी की सतह से लगभग 16 किमी0 की ऊँचाई पर सूर्य की किरणों के प्रभाव से ऑक्सीजन ओजोन में परिवर्तित हो जाती है। ओजोन (O) एक ऐसा अणु है जिसमें ऑक्सीजन के तीन परमाणु होते हैं। इस ऊँचाई से ओजोन का अनुपात बढ़ता जाता है तथा 23 किमी0 की ऊँचाई पर इसकी तह सबसे मोटी होती है। ओजोन की यह तह अत्यन्त महत्वपूर्ण है. क्योंकि यह सूर्य द्वारा उत्सर्जित हानिकारक पराबैंगनी विकिरणों का अवशोषण करती है।,
77. सूची। तथा सूची ॥ का सुमेल कीजिए तथा नीचे दिये गये कूट से सही उत्तर चुनिये-
सूची। सूची ॥
(a) लैक्टिक अम्ल 1. नीबू
(b) एसीटिक अम्ल 2. दुर्गन्ध युक्त मक्खन
(c) साइट्रिक अम्ल 3. दूध
(d) ब्यूटाइरिक अम्ल 4. सिरका
कूट :
ABCD
(a)1432
(b) 3142
(c) 2 341
(d) 3412
उत्तर-dव्याख्या: दूध में लैक्टिक अम्ल पाया जाता है। एसीटिक अम्ल सिरके में पाया जाता है। जिसका उपयोग विलायक के रूप में, एसीटोन बनाने में व खट्टे पदार्थ बनाने में किया जाता है। साइट्रिक अम्ल नींबू में पाया जाता है। इसका उपयोग धातुओं को साफ करने में खाद्य पदार्थों व दवाओं के बनाने में व कपड़ा उद्योग में किया जाता है।
78. मानव शरीर में विटामिन ‘ए’ संचित रहता है-
(a) यकृत में
(b) आमाशय में
(c) तिल्ली में
(d) उदर में
उत्तर-aव्याख्या : विटामिन ए का रासायनिक राम रेटिनाल है। वसा में विलेय यह विटामिन शरीर की वृद्धि में सहायता करता है तथा शरीर के उपकला ऊतकों को स्वस्थ बनाए रखता है। इसकी कमी से रतौंधी रोग हो जाता है।
79. संसार का आर्द्रतम स्थान है-
(a) चेरापूँजी
(b) मॉसिरानाम
(c) सिंगापुर
(d) वायलील
उत्तर-bव्याख्या : संसार का आर्द्रतम स्थान मॉसिनराम (चेरापूँजी के पास) है। आर्द्रतम होने के कारण यहाँ संसार की सबसे अधिक औसत वार्षिक वर्षा होती है।
80. धब्बारहित स्टील बनाने में लोहे के साथ प्रयुक्त होने वाली महत्वपूर्ण धातु है-
(a) एल्यूमिनियम
(b) क्रोमियम
(c) टिन
(d) कार्बन
उत्तर-bव्याख्या : स्टैनलैस स्टील (धब्बा रहित स्टील) में आयरन 89.4%, क्रोमियम 10%, मैगनीज 0.34% एवं कार्बन 25% होता है।
81. वह सीमा, जिसके बाहर तारे आन्तरिक मृत्यु से ग्रसित होते हैं, कहलाती है-
(a) चन्द्रशेखर सीमा
(b) एडिगटन सीमा
(c) हायल सीमा
(d) फाउलर सीमा
उत्तर-aव्याख्या : सर्वप्रथम भारतीय वैज्ञानिक सुब्रहमण्यम चन्द्रशेखर ने इस सीमा का पता लगाया। उन्हीं के नाम इसे चन्द्रशेखर सीमा कहा जाता है।
82. निम्न में से कौन सुमेलित नहीं है-
(a) एनीमोमीटर-वायु की चाल
(b) अमीटर-विद्युतधारा
(c) टैकियोमीटर-दाबान्तर
(d) पायरोमीटर-उच्च ताप
उत्तर-cव्याख्या : टैकियोमीटर से वायुयान की गति मापी जाती है। नहीं है-
83. निम्नांकित में से कौन अन्तरिक्ष शब्दावली से सम्बन्धित
(a) टेलीमीटरिंग
(b) भारहीनता
(c) सिसलुनर
(d) बाइट
उत्तर-dव्याख्या : बाइट शब्द कम्प्यूटर से सम्बन्धित है। शेष अन्य अन्तरिक्ष से सम्बन्धित हैं।
84. कथन (A)-अपमार्जक मैले कपड़ों से सरलतापूर्वक तेल एवं गर्द निकाल देते हैं। कारण (R)-आपमार्जक जल का पृष्ठ तनाव बढ़ा देते हैं कूट : (a) A तथा R दोनों सही हैं, तथा R, A की सही व्याख्या करता है
(b) A तथा R दोनों सही हैं, परन्तु R, A को सही व्याख्या नहीं करता है
(c) A सही है, परन्तु R गलत है
(d) A गलत है, परन्तु R सही है।
उत्तर-cव्याख्या : अपमार्जक जल तनाव बढ़ाने के बजाय घटा देते हैं कारण गलत है। जिससे मैले कपड़े बाहर आ जाते हैं अतः कथन सही है, परन्तु
85. सूची। तथा सूची ॥ का सुमेल कीजिए तथा नीचे दिये गये कूट से सही उत्तर चुनिये-
सूची। सूची ॥
1. कैंसर का उपचार (a) शुष्क बर्फ
2. पुनर्जीवित करने हेतु जीवित पिंडों का जमन(b) जीव थिरैपी
(c) क्रायोनिक्स 3. ठोस कार्बन डाई आक्साइड
(d) कोबाल्ट-60 4. रक्त रोगों का उपचार
कूट :
A B C D
(a)1 2 3 4
(b) 4321
(c)3421
(d)2143
उत्तर-c
86 पारसेक (Parsek) इकाई है-
(a) दूरी की
(b) समय की
(c) प्रकाश की चमक की
(d) लेन्स
उत्तर-aव्याख्या: पारसेक दूरी नापने की इकाई है। पारसेक (Paral-lactic second) का संक्षिप्त रूप है। 1 पारसेक= 3 x 106 मीटर। समय का मात्रक सेकेण्ड होता है।
87. मनुष्य की आँख में प्रकाश तरंगें किस स्थान पर स्नायु उद्वेगों में परिवर्तित होती हैं-
(a) कनीनिका (कार्निया)
(b) नेत्रतारा
(c) अक्षपट (रेटिना)
(d) चुम्बकीय बल की
उत्तर-cव्याख्या : प्रकाश कर्निया तथा पुतली में से होता हुआ लेंस पर पड़ता है जो उसे रेटिना पर फोकस कर देता है। रेटिना में प्रकाश संवेदनशील अनेक कोशिकाएँ होती हैं। प्रकाश के पड़ने पर ये कोशिकाएँ सक्रिय हो जाती हैं जिनसे विद्युत संकेत उत्पन्न होते हैं जो दृक तंत्रिकाओं द्वारा हमारे मस्तिष्क में पहुँचते हैं। हमारा मस्तिष्क इन संकेतों को प्रकाश के रूप में प्रतिपादित करता है।
88. साइक्लोट्रान किसको त्वरित करने के लिये प्रयुक्त किया जाता है-
(a) न्यूट्रान
(b) प्रोट्रान
(c) परमाणु
(d) आयन
उत्तर-cव्याख्या : साइक्लोट्रोन एक ऐसा यंत्र है, जिसके द्वारा प्रोट्रान के कण a कण (अल्फा कण) तथा ड्यूट्रान आदि में उच्च वेग उत्पन्न किया जाता है।
89. जल के आयतन में क्या परिवर्तन होगा यदि तापमान १० से० से गिरा कर 3° से. कर दिया जाता है-
(a) आयतन में कोई परिवर्तन नहीं होगा
(b) आयतन पहले बढ़ेगा और बाद में घटेगा
(c) आयतन पहले घटेगा और बाद में बढ़ेगा
(d) पानी जम जायेगा।
उत्तर-cव्याख्या: अधिकतर द्रवों को गरम करने उनका आयतन बढ़ता है तथा घनत्व घटता है। लेकिन पानी का व्यवहार ०° से. से 4° से. के मध्य ठीक उल्टा होता है। यदि किसी पात्र में ०° पर पानी को गर्म किया जाए तो 0° से. से 4° से. तक इसका आयतन घटता है व घनत्व बढ़ता है। 4° से. पर पानी का आयतन न्यूनतम व घनत्व अधिकतम होता है। 4° से. के आगे गर्म करने पर इसका आयतन बढ़ता है व घनत्व घटता है। अतः 9° से. से 3° से. पर तापमान करने पर आयतन पहले घटेगा (4° से तक) फिर बढ़ेगा।
90. ठंडे प्रदेशों में पारा के स्थान पर एल्कोहल को तापमापी द्रव के रूप में वरीयता दी जाती है, क्योंकि-
(a) एल्कोहल का द्रवांक निम्नतर होता है
(b) एल्कोहल ऊष्मा का बेहतर संचालक होता है
(c) एल्कोहल पारा से अधिक सस्ता होता है
(d) एल्कोहल का विश्व उत्पादन पारा से अधिक होता है
उत्तर-aव्याख्या : एल्कोहल का द्रवांक निम्नतर होने के कारण ठंडे स्थानों पर इसका हिमांक काफी नीचे होता है, जिससे शून्य से भी कम तापमान हो जाने पर भी यह द्रव अवस्था में ही बना रहता है। इसी वजह से ठण्डे स्थलों के लिए पारे की अपेक्षा एल्कोहल तापमापी के रूप में बेहतर साबित होता है।
91. टेक्सटाइल्स इण्डिया 1997 का आयोजन कहाँ हुआ था-
(a) बैंगलूर में
(b) अहमदाबाद में
(c) नई दिल्ली में
(d) सूरत मे
उत्तर-c
92. लघु ऋण (माइक्रो-क्रेडिट) शिखर सम्मेलन 1997 में भारत का प्रतिनिधित्व किसने किया था-
(a) सेल्फ-एम्प्लायड वोमेन्स एसोसिएशन ने
(b) आंगनवाड़ी ने
(c) आल इण्डिया एसोसिएशन ऑफ इण्डस्ट्रीज ने
(d) प्रधानमंत्री ने
उत्तर-a
93. निम्न में से किसे 1996 का भारत-भारती पुरस्कार प्रदान किया गया था-
(a) विजयेन्द्र स्नातक
(b) रामकिशोर चतुर्वेदी
(c) गोपालदास नीरज
(d) लक्ष्मीकान्त वर्मा
उत्तर-a
94. 1997 के भारतीय ओपेन ग्रैण्ड प्री के पुरुष एकल का चैम्यिन कौन है-
(a) गोपी चन्द
(b) सिन्दाना हार्तोनो
(c) हरयान्तो अरबी
(d) एरिक ह्वायर लार्सन
उत्तर-c
95. शान्ति के लिए इन्दिरा गाँधी अन्तर्राष्ट्रीय पुरस्कार 1996 किसे प्रदान किया गया था-
(a) केम सारो विवा
(b) मसूद एबिओला
(c) शेगू यार अदुआ
(d) ओलूसेगून ओबेसैंजो
उत्तर-dव्याख्या: शान्ति के लिए इन्दिरा गांधी अन्तर्राष्ट्रीय पुरस्कार 1995 का ओलूसेगन ओका सेंजी को दिया गया है। परन्तु सर्वथा उपयुक्त विकल्प के अभाव में (d) विकल्प ही अधिक उपयुक्त है।
96. निम्नांकित में से कौन ‘प्रस्थानत्रयी’ में सम्मिलित नहीं है-
(a) भागवत
(b) भगवद्गीता
(c) ब्रह्मसूत्र
(d) उपनिषद
उत्तर-aव्याख्या: प्रस्थानत्रयी के अन्तर्गत भगवदगीता, ब्रह्मसूत्र व उपनिषद आते हैं। प्रस्थानत्रयी का सम्बन्ध शंकराचार्य से है।
97. निम्न में से भारत का राष्ट्रपति किसकी नियुक्ति नहीं करता है-
(a) पुरुष और नारी का योग
(b) प्रधानमंत्री
(c) राज्यपाल
(d) मुख्य निर्वाचन आयुक्त
उत्तर-aव्याख्या: उपराष्ट्रपति का निर्वाचन लोकसभा व राज्य सभा के सदस्यों द्वारा एकल संक्रमणीय मत द्वारा होता है। प्रधानमंत्री की नियुक्ति राष्ट्रपति अनुच्छेद 75 के तहत करता है। राज्यपाल की नियुक्ति राष्ट्रपति अनुच्छेद 155 के तहत करता है, जबकि मुख्य निर्वाचन आयुक्त की भी नियुक्ति राष्ट्रपति करता है।
98. अर्द्धनारीश्वर मूर्ति में आधा शिव तथा आधा पार्वती प्रतीक है-
(a) उपराष्ट्रपति
(b) देवता और देवी का योग
(c) देव और उसकी शक्ति का योग
(d) उपरोक्त किसी का नहीं
उत्तर-aव्याख्या : अर्द्धनारीश्वर मूर्तियाँ गुप्तयुग एवं उसके पश्चात् भारी मात्रा में निर्मित की गईं। वस्तुतः स्त्री और पुरुष दोनों संयुक्त होकर सृष्टि का निर्माण करते हैं। फलतः शिव और पार्वती युक्त अर्द्धनारीश्वर की मूर्ति इसी संकल्पना पर आधारित है।
99. कर्म का सिद्धान्त सम्बन्धित है-
(a) न्याय से
(b) मीमांसा से
(c) वेदान्त से
(d) वैशेषिक से
उत्तर-bव्याख्या : मीमांसा कर्म को ही महत्व देता है जो अपनी शक्ति से फल प्रदान करने में सक्षम है। मीमांसा दर्शन में धर्म का महत्व है, परन्तु जैमिनी के अनुसार “धर्म वह आदेश है जो मनुष्य को कर्म के लिए प्रेरित करता है। (चोदना लक्षवोऽर्थो धर्मः)”। इस प्रकार यह स्पष्ट है कि मीमांसा दर्शन कर्म को ही अत्यधिक महत्व देता है।
100. निम्नलिखित जोड़ों में से कौन सा जोड़ा सुमेलित नहीं है-
(a) रविकीर्ति-पुलकेशिन द्वितीय
(b) भवभूति-कन्नौज के यशोवर्मन
(c) हरिषेण-हर्ष
(d) उपरोक्त कोई नहीं
उत्तर-cव्याख्या: हरिषेण समुद्र गुप्त का संधि विग्रह सचिव था जिसने प्रयाग प्रशस्ति की रचना की। इसमें समुद्र गुप्त की विजयों का वर्णन है। हर्ष का दरबारी कवि बाणभट्ट था जिसने हर्ष चरित नामक ग्रन्थ की रचना की थी।
101 ‘जवाबित’ थे-
(a) कृषि सम्बन्धित कानून
(b) राज्य कानून
(d) उपरोक्त कोई नहीं
(c) हिन्दुओं से सम्बन्धित मामले
उत्तर-bव्याख्या : राजकाज चलाने के लिए सुल्तान को मुस्लिम कानून के अलावा अपनी ओर से जरूरी विनियम भी बनाने पड़ते थे जिन्हें जवाबित कहा जाता था।
102. सूची । तथा सूची ॥ का सुमेल कीजिए तथा नीचे दिये गये कूट से सही उत्तर चुनिये-
सूची। सूची ॥
(a) अकबर 1. सड़क एक आजम
(b) मुहम्मद तुगलक 2. चहलगनी अमीर
(c) इल्तुतमिश 3. आइन ए दहसाला
(d) शेरशाह 4. प्रतीक मुद्रा
कूट :
ABCD
(a)1234
(b)3421
(c)2314
(d)4132
उत्तर-bव्याख्या : सड़क-ए-आजम आधुनिक समय में जी. टी. रोड के नाम से जाना जाता है जो कि राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 1 एवं 2 से मिलकर बनी है। चलगामी अमीर चालिस गुलामों का दल था जिसे बलबन ने समाप्त कर दिया। अकबर के समय में टोडरमल द्वारा भू-राजस्व की एक नयी पद्धति का प्रचलन हुआ जिसे आइन-ए-दहसाला कहते हैं। मुहम्मद तुगलक ने सोने व चाँदी के स्थन पर कांसे की प्रतीक मुद्राओं का प्रचलन किया।
103. कथन (A)- राज्य के मामले में शिवाजी एक मंत्रिपरिषद से परामर्श लेते थे कारण (R)-प्रत्येक मंत्री अपने विभाग का स्वतंत्र प्रभार रखता था।
कूट :
(a) A तथा R दोनों सही हैं, तथा R, A की सही व्याख्या करता है
(b) A तथा R दोनों सही हैं, परन्तु R, A को सही व्याख्या नहीं करता है
(c) A सही है, परन्तु R गलत है
(d) A गलत है, परन्तु R सही है।
उत्तर-व्याख्या: शिवाजी के सभी मंत्री उनके सचिवों की भाँति ही कार्य करते थे। उनका स्वतंत्र प्रभार नहीं था। साथ ही वे अपने मंत्रियों की सलाह को मानने के लिए बाध्य नहीं थे।
104. निम्न में से किस राजवंश के अन्तर्गत विजारत का चरमोत्कर्ष हुआ-
(a) इलबरी
(b) खिलजी
(c) तुगलक
(d) लोदी
उत्तर-cव्याख्या : विजारत वजीर का कार्यालय होता था। तुगलक काल में इसे राजस्व सम्बन्धी मामले भी सौंप दिए गए थे। तुगलक वंश में विजारत का चरमोत्कर्ष हुआ। इसीलिए इसे विजारत का स्वर्णयुग भी कहा जाता है।
105. रणजीतसिंह किस मिसल से सम्बन्धित थे-
(a) सुकेरचकिया
(c) अहलूवालिया
(b) संधावालिया
(d) रामगढ़िया
उत्तर-aव्याख्या: बंदा बैरागी के मृत्योपरांत सिक्ख राज्य कई मिसलों में विभक्त हो गया। इन मिसलों की संख्या बारह थी। रणजीत सिंह का जन्म सुकेर चकिया मिसल के मुखिया मानसिंह के घर में हुआ।
106. निम्न में से कौन ‘चतुराई पूर्ण निष्क्रियता’ की नीति के साथ जुड़ा है-
(a) विलियम बेटिंक
(c) लार्ड मेयो
(b) लार्ड कैनिंग
(d) जॉन लॉरेन्स
उत्तर-dव्याख्या: अफगानों के प्रति नीति अपनाने में ऑकलैण्ड व लिटन ने अग्रगामी नीति का पालन किया, परन्तु परिणाम उनके खिलाफ रहा। अतः लार्ड एटनबरो से लेकर लार्ड नार्थ कुक ने कुशल अकर्मण्यता की नीति का पालन किया जिसका सर्वाधिक विकास सर जॉन लारेन्स के समय में हुआ।
107. ‘काव्य’ शैली का प्राचीनतम नमूना किसके अभिलेख में मिलता है-
(a) काठियावाड़ के रुद्रदाम के
(b) अशोक के
(d) उपरोक्त में से कोई नहीं
(c) राजेन्द्र प्रथम के
उत्तर-aव्याख्या : काव्यशैली का पहला नमूना रुद्रदामन का कठियावाड़ (जूनागढ़) अभिलेख है, जिसका समय लगभग 150 ई0 है। इसके बाद के अभिलेख प्रांजल संस्कृत भाषा में लिखे जाने लगे। यद्यपि प्राकृत भाषा में भी अभिलेख लिखे जाते थे।
108. तोलक्कपियम ग्रंथ सम्बन्धित है-
(a) प्रशासन से
(b) विधि से
(c) व्याकरण और काव्य से
(d)उपरोक्त सभी से
उत्तर-cव्याख्या : तोक्कपियम संगम युगीन एक व्याकरण ग्रन्थ है जो द्वितीय संगम (कपाटपुरम् में) एक मात्र अवशिष्ट ग्रन्थ है, जिसकी रचना तोलकप्यिर ने किया था। इसकी रचना सूत्र शैली में की गई है। जो कि व्याकरण के साथ-साथ एक उच्च कोटि का काव्य शास्त्र भी है।
109 सेनानिवृत्त होने के पश्चात सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीश
वकालत कर सकते हैं-
(a) केवल सर्वोच्च न्यायालय से
(b) केवल उच्च न्यायालय में
(c) सर्वोच्च न्यायालय तथा उच्च न्यायालय में
(d) किसी भी न्यायालय में नहीं
उत्तर-dव्याख्या: उच्च न्यायालय के न्यायाधीश त्यागपत्र देने अथवा सेवानिवृत्त होने के उपरान्त केवल उच्चतम न्यायालय में वकालत कर सकते हैं, जबकि सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीश किसी भी न्यायालय में वकालत नहीं कर सकते।
110. निम्नलिखित में से कौन सा बंदरगाह पोडुके नाम से ‘दी परिप्लस ऑफ दी इरिशियन सी’ के लेखक को ज्ञात था-
(a) आरिकामेड
(b) ताम्रलिप्ति
(c) कोरके
(d) बारबेरिकम
उत्तर-aव्याख्या : अरिकामेडू एक प्राचीन बंदरगाह था जिसका उल्लेख किसी अज्ञात द्वारा रचित पेरिप्लस ऑफ इरिथ्रियन सी में वर्णित पोडु के रूप में किया गया है। अरिकामेडु से रोमन के सिक्के प्राप्त हुए हैं जिससे पता चलता है कि इस बंदरगाह से रोमन के साथ प्राचीनकाल में व्यापार होता था।
111. लोकसभा का सचिवालय सीधे नियन्त्रित होता है-
(a) केन्द्रीय गृह मंत्रालय द्वारा
(b) संसदीय मामलों के मंत्रालय द्वारा
(c) प्रधानमंत्री द्वारा
(d) लोकसभा के अध्यक्ष द्वारा
उत्तर-d-व्याख्या: लोकसभा का सचिवालय अपने अध्यक्ष निर्देशन अधीक्षण एवं मार्गदर्शन में कार्य करता है।
112.1991 के जनगणना के अनुसार प्रथम श्रेणी के नगरों में नगरीय जनसंख्या का अधिकतम केन्द्रीकरण पाया जाता है-
(a) आन्ध्र प्रदेश में
(b) गुजरात में
(c) महाराष्ट्र में
(d) पश्चिम बंगाल में
उत्तर-cव्याख्या : भारत में सर्वाधिक नगरीकृत राज्यों का अवरोही क्रम इस प्रकार हैं-38.69%, गुजरात 36.49%, तमिलनाडु 34.51% एवं कर्नाटक 30.91%1
113. भुवनेश्वर तथा पुरी मन्दिर किस शैली में निर्मित हैं-
(a) नागर
(b) द्रविड़
(c) वेसर
(d) कोई नहीं
उत्तर-a व्याख्या : गुप्त युग में सबसे पहले शिखर युक्त मंदिरों का निर्माण प्रारंभ हुआ। देवगढ़ का दशावतार मंदिर इसका प्रथम उदाहरण है। चंदेलों के समय में आकर नागर शैली का पूर्ण विकास हुआ, परन्तु नागर शैली का चरमोत्कर्ष भुवनेश्वर तथा पुरी के मंदिरों में देखने को मिलता है।
114. कथन (A)- अलाउद्दीन के दक्षिणी अभियान धन प्राप्ति के अभियान थे-
कारण (R)- वह दक्षिणी राज्यों के कब्जे में करना चाहता था।
कूट :
(a) A तथा R दोनों सही हैं, तथा R, A की सही व्याख्या करता है
(b) A तथा R दोनों सही हैं, परन्तु R, A को सही व्याख्या नहीं करता है
(c) A सही है, परन्तु R गलत है
(d) A गलत है, परन्तु R सही है।
उत्तर-cव्याख्या : अलाउद्दीन का दक्षिण अभियान का उद्देश्य मात्र धन प्राप्त करना था। वह इन राज्यों को मिलाने का इच्छुक कदापि नहीं था, अपितु वह इन विजित राज्यों वे वह उपहार व कर लेकर ही संतुष्ट हो जाता था।
115. सूची । तथा सूची ।। का सुमेल कीजिए तथा नीचे दिये गये कूट से सही उत्तर चुनिये–
सूची। सूची ॥
(a) जिया उद्दीन बरनी 1. तारीख-ए-मुबारकशाही
(b) हसन निजामी 2. तबकाते नासिरी
(c) मिनहाज उस सीराज 3. तारीख-ए-फीरोजशाही
(d) याहया-बिन-अहमद 4. ताजुल मासिर
5. तबकाते अकबरी
कूट :
ABCD
(a)1234
(b) 3451
(c)5342
(d)3421
उत्तर-d व्याख्या: जियाउद्दीन बरनी खिलजियों के अधीन एक अधिकारी था और मुहम्मद बिन तुगलक के शासन काल तक इसने पर्याप्त प्रगति की। इसकी दो कृतियाँ हैं- तारीख-ए-फिरोजशाही और फतवा-ए-जहाँदारी। हसन निजामी कुतुबद्दीन ऐबक के काल में था। इसने ताजुल मासिर ग्रन्थ की रचना की। इस ग्रन्थ में मुहम्मद गोरी के भारत आक्रमण के समय की घटनाओं का वर्णन मिलता है। तबकाते नासिरी की रचना मिनहाज उज-सिराज ने की। मुहम्मद शाह के समकालीन था। याह्या-बिन-अहमद दिल्ली के सैय्यद सुल्तान मुबारक शाह और महम्मद शाह के समकालीन था। इसने तारीख-ए-मुबारक शाही को उस बिन्दु से प्रारम्भ किया जहाँ पर बरनी ने अपनी पुस्तक समाप्त की थी।
116. कथन-1750 ई0 तक मराठा साम्राजय पेशवा की अध्यक्षता में एक परिसंघ बन गया था।
कारण – साहू के उत्तराधिकारी पेशवा की इच्छा पर निर्भर थे।
कूट :
(a) A तथा R दोनों सही हैं, तथा R, A की सही व्याख्या करता है
(b) A तथा R दोनों सही हैं, परन्तु R, A को सही व्याख्या नहीं करता है
(c) A सही है, परन्तु R गलत है
(d) A गलत है, परन्तु R सही है।
उत्तर-bव्याख्या : राजाराम द्वितीय के काल में अनेक मराठा सरदारों का उदय हुआ, परन्तु वे सभी अपने को पेशवा के अधीन समझते थे। इस काल में मराठा राज्य का स्वरूप परिसंघ जैसा था। संगोला की संधि के पश्चात साहू के उत्तराधिकारियों की पेशवा के समक्ष कोई हैसियत नहीं रह गयी थी। कथन और कारण दोनों सही है, पर कारण, कथन की व्याख्या नहीं करता है।
117. ताम्म्राश्म काल में महाराष्ट्र के लोग मृतकों को घर के फर्श के नीचे किस तरह रखकर दफनाते थे-
(a) उत्तर से दक्षिण की ओर
(b)पूर्व से पश्चिम की ओर
(c) दक्षिण से उत्तर की ओर
(d)पश्चिम से पूर्व की ओर
उत्तर-aव्याख्या : ताम्रपाषाण काल में महाराष्ट्र (जोर्वे तथा इनाम गाँव) के लोग मृतकों के शव को अस्थि कलश में रखकर अपने घर के फर्श के अन्दर उत्तर दक्षिण की दिशा में दफना देते थे।
118. सूची । तथा सूची ।। का सुमेल कीजिए तथा नीचे दिये गये कूट से सही उत्तर चुनिये-
सूची। सूची ॥
(a) फिरोज तुगलक 1. दीवान-ए-रियासत
(b) बलबन 2. नौरोज
(c) अलाउद्दीन 3. नहरों का निर्माण
(d) जहाँगीर 4. सर थामस रो
उत्तर-bव्याख्या : फिरोजशाह तुगलक 4 बड़ी नहरों का निर्माण
कराया, बलवन ने फारसी परम्परा पर आधरित नौरोज उत्सव मनाना शुरू किया जिसे औरंगजेब ने समाप्त कर दिया। अलाउद्दीन खिलजी ने बाजार नियन्त्रण के लिए एक नये विभाग दिवान-ए रियासत की स्थापना की। सर टॉमस रो जहाँगीर के काल में भारत आया तथा उसने जहाँगीर से भारत में व्यापार करने का फरमान प्राप्त किया।
119. निम्न यूरोपीय शक्तियों ने भारतीय व्यापार में समय-समय पर प्रवेश किया-
(a) अंग्रेज
(b) डच
(c) फ्रांसीसी
(d) पुर्तगाली
(a) 1,2,3,4
(b) 4, 1, 3, 2
(c) 3, 4, 2, 1
(d) 2, 3, 4, 1
उत्तर-bव्याख्या : भारत में विदेशियों के आगमन का क्रम निम्न था-पुर्तगाली-डच-अंग्रेज-फ्रांसीसी, परन्तु कम्पनी स्थापित करने का क्रम इस प्रकार है- पुर्तगाली (एस्तादो द इण्डिया) 1500, अंग्रेज (ईस्ट इण्डिया कम्पनी) 1600, डच (डच ईस्ट इण्डिया कम्पनी) 1602, फ्रांसीसी (फ्रांसीसी ईस्ट इण्डिया कम्पनी) 1664 ई०।
120. निम्नलिखित में से किस मुकदमें में भारतीय सर्वोच्च न्यायालय ने सर्वप्रथम के ‘मौलिक लक्षण’ का सिद्धान्त प्रतिपादित किया-
(a) गोलकनाथ बनाम पंजाब राज्य
(b) केशवानन्द बनाम केरल राज्य
(c) मिनर्वा मिल बनाम भारतीय संघ
(d) वामन बनाम भारतीय संघ
उत्तर-bव्याख्या : केशवानन्द बनाम केरल राज्य के वाद में 13 न्यायाधीशों की न्यायपीठ ने यह निर्णय दिया कि संसद अनुच्छेद 368 के तहत मूलाधिकारों का संशोधन कर सकती है। इसी वाद में न्यायालय ने यह निर्णय दिया कि संसद 368 के तहत संविधान के आधारिक संरचना या मूल ढाँचे में कोई परिवर्तन नहीं कर सकती।
