मौर्य साम्राज्य- अशोक
1- चन्द्रगुप्त के बाद मौर्य साम्राज्य का उत्तराधिकारी कौन बना ?
[A]- अशोक
[B]- बिन्दुसार
[C]-अजातशत्रु
[D]-महेंद्र
उत्तर-B
2- किस शासक को अमित्रघात के नाम से जाना जाता है।
[A]- अजातशत्रु
[B]- घनानंद
[C]- अशोक
[D]- बिन्दुसार
उत्तर-D
3- बिन्दुसार किस सम्प्रदाय का अनुयायी था ?
[A]- बौद्ध सम्प्रदाय
[B]- आजीवक सम्प्रदाय
[C]- जैन सम्प्रदाय
[D]- शैव सम्प्रदाय
उत्तर-B
4- वायु पुराण में भद्रसार किस राजा का नाम है।
[A]- अशोक
[B]- चन्द्रगुप्त
[C]- बिन्दुसार
[D]- उपरोक्त में से कोई नही
उत्तर-C
5- अशोक ने आजीवकों को रहने के लिए कहां पर चार गुफाओं का निर्माण कराया ?
[A]-कौशांबी
[B]- बराबर की पहाड़ियों
[C]-पाटलिपुत्र
[D]-मनसेहरा
उत्तर-B
6- अशोक के पौत्र का क्या नाम था ?
[A]-महेन्द्र
[B]-सुसीम
[C]- दशरथ
[D]- उपरोक्त में से कोई नही
उत्तर-C
7- अशोक के पुत्र का क्या नाम था ?
[A]-निग्रोध
[B]-नन्दराज
[C]- महेन्द्र
[D]-कुणाल
उत्तर-C
8- अशोक की पुत्री का क्या नाम था ?
[A]-गौतमी
[B]- संघमित्रा
[C]-कौशल्या
[D]-महामाया
उत्तर-B
9- अशोक ने बौद्ध धर्म के प्रचार के लिए अपने पुत्र एवं पुत्री को कहां भेजा था ?
[A]- चीन
[B]- कम्बोडिया
[C]- इंडोनेशिया
[D]- श्री लंका
उत्तर-D
10- अशोक द्वारा बनाने गये अभिलेख जो अफगानिस्तान से प्राप्त हुए हैं, उसकी भाषा है ?
[A]- प्राकृत
[B]- अरमाइक एवं ग्रीक
[C]- खरोष्ठी
[D]- ब्राह्मी
उत्तर-B
