यू.पी.पी.सी.एस. 1999 हल प्रश्न पत्र
1.अभिलेखिक साक्ष्य से प्रकट होता है कि एक नन्द राजा के आदेश से एक नहर खोदी गई थी-
(a) अंग में
(b) बंग में
(c) कलिंग में
(d) मगध में
उत्तर-(c)व्याख्या : नंद वंश में कुल 9 राजा हुए। इसमें प्रथम राजा उग्रसेन था। उग्रसेन को ही पुराणों में महापदम कहा गया है। शेष आठ उसी के पुत्र थे। महापद्म नन्द अभी तक मगध के सिंहासन पर बैठने वाले राजाओं में सर्वाधिक शक्तिशाली सिद्ध हुआ। भारतीय इतिहास में पहली बार एक ऐसे साम्राज्य की स्थापना हुई जिसकी सीमाएँ गंगाघाटी को पार कर गई। विन्ध्य पर्वत के दक्षिण में विजय वैजयंती फहराने वाला पहला मगध का शासक यही था। खारवेल के हाथीगुम्फा अभिलेख से भी उसकी कलिंग विजय सूचित होती है। इसके अनुसार नन्द राजा जिनासन की एक प्रतिमा उठा ले गया तथा उसने कलिंग में एक नहर का निर्माण करवाया था।
2.निम्नलिखित में से कौन बुद्ध जीवनकाल में ही संघ प्रमुख होना चाहता था-
(a) देवदत्त
(b) महाकस्सप
(c) उपालि
(d) आनन्द
उत्तर-(a)व्याख्या : अनुश्रुतियों एवं प्राप्त साक्ष्यों के अनुसार देवदत्त बुद्ध का चचेरा बड़ा भाई था। वह शुरू से ही हिंसक प्रवृत्ति का था। इसी वजह से गृहस्थाश्रम में भी बुद्ध से नहीं पटती थी। प्रव्रज्य ग्रहण करने के पश्चात् वह गौतम बुद्ध के प्रति ईर्ष्यालु बना रहा। इसी मानसिकता से ग्रस्त होकर वह बुद्ध के जीवन काल में संघ का प्रमुख होना चाहता था।
3. उपनिषदकाल के राजा अश्वपति शासक थे-
(a) काशी के
(b) केकय के
(c) पांचाल के
(d) विदेह के
उत्तर-(a) व्याख्या : उपनिषद काल के राजा अश्वपति काशी के शासक थे। ये सावित्री के पिता थे। सावित्री के ससुर केकस के राजा थे।
4.अध्यात्म ज्ञान के विषय में नचिकेता और यम का सम्वाद किस उपनिषद में प्राप्त होता है-
(a) वृहदारण्यक उपनिषद में
(b) छान्दोग्य उपनिषद में
(c) कठोपनिषद में
(d) केन उपनिषद में
उत्तर-(c) व्याख्या : अध्यात्मज्ञान के विषय में नचिकेता और यम का संवाद कठोपनिषद में उल्लिखित है। इसमें नचिकेता यम से मृत्यु के रहस्य के बारे में पूछता है।
5.वैदिक नदी कुंभा का स्थान कहाँ निर्धारित होना चाहिये-
(a) अफगानिस्तान
(b) चीनी तुर्किस्तान में
(c) कश्मीर में
(d) पंजाब में
उत्तर-(a) व्याख्या : ऋग्वेद में कुछ अफगानिस्तार की नदियों का उल्लेख मिलता है, जिनमें कुभा (काबुल), क्रुभु (कुर्रम), गोमती (गोमल) एवं सुवास्तु (स्वात) आदि हैं। ऋग्वेद में करीब 25 नदियों का जिक्र मिलता है जिनमें सर्वाधिक महत्वपूर्ण नदी सिंधु का वर्णन कई बार आया है। उनके द्वारा उल्लिखित दूसरी नदी है सरस्वती जो अब राजस्थान के रेगिस्तान में तिहोहित हो गई है। गंगा का ऋग्वेद में एक बार एवं जमुना का तीन बार उल्लेख है।
6.अनवार-ए-सुहैली नामक ग्रन्थ निम्नलिखित में किसका अनुवाद है-
(a) पंचतंत्र
(b) महाभारत
(c) रामायण
(d) सूरसागर
उत्तर-(a) व्याख्या : अनवर-ए-सुहैली नाम से पंचतंत्र का फारसी अनुवाद अबुल फजल ने किया। मौलान हुसैन फैज ने यार ए दानिश नाम से किया। महाभारत का फारसी अनुवाद ‘रज्जनामा’ नाम से बदायूँनी, नकीब खाँ एवं अब्दुल कादिर ने किया। रामायण का फारसी अनुवाद 1589 ई० में नकीब खाँ एवं अब्दुल कादिर ने किया।
7.अलाउद्दीन खिलजी के निम्न सेनाध्यक्षों में से कौन सा तुगलक वंश का प्रथम सुल्तान बना-
(a) गाजी मलिक
(b) मलिक काफूर
(c) जफर खाँ
(d) नुबेग खाँ
उत्तर-(a)व्याख्या : नासिरुद्दीन खुसरतशाह 15 अप्रैल 1920 को दिल्ली के सिंहासन पर आसीन हुआ। उसने अपने नाम से खुतवे पढ़वाये और साथ ही पैगम्बर के सेनापति की उपाधि धारण की। करीब साढ़े 4 वर्ष शासन करने के बाद 5 सितम्बर 1320 को माजी मलिक एवं खुसरत शाह के मध्य युद्ध हुआ। जिसमें खुसरत शाह पराजित हुआ। 17 सितम्बर 1320 को गाजी मलिक अलाउद्दीन के हजार स्तम्भों वाले महल में प्रवेश किया और 8 सितम्बर 1320 को दिल्ली के सिंहासन पर बैठा।
8.वह कौन सेनानायक था जिसे बीजापुर के सुल्तान के 1659 में शिवाजी को दबाने के लिए भेजा था-
(a) इनायत खाँ
(b) अफजल खाँ
(c) शाइस्ता खाँ
(d) सैय्यद खाँ
उत्तर-(b)व्याख्या : मुगलों से मुक्त होकर शिवाजी की शक्ति को दबाने के लिए बीजापुर के सुल्तान ने अपने योग्य सेनापति अफजल खाँ को सितम्बर, 1959 में शिवाजी को हराने के लिए भेजा। 2 नवम्बर 1959 प्रतापगढ़ के दक्षिण में स्थित पार नामक स्थल पर अफजल खाँ ने शिवाजी के ऊपर प्रहार किया, बदले में शिवाजी ने अपने बघनखे से उसकी हत्या कर दी।
9. निम्नलिखित में से किसने ‘साम्प्रदायिक अधिनिर्णय’ घोषित किया-
(a) रैम्जे मैकडोनाल्ड
(b) स्टैनले बाल्डविन
(c) नेविल चैम्बरलेन
(d) विन्स्टन चर्चिल
उत्तर-(a)व्याख्या: भारत के राष्ट्रीय आन्दोलन को कमजोर करने के उद्देश्य से ब्रिटिश प्रधानमंत्री रैम्जे मैक्डोनाल्ड ने 16 अगस्त 1932 को ‘साम्प्रदायिक निर्णय’ (कम्पूयनल एवार्ड) प्रस्तुत किया। इस निर्णय के प्रमुख प्रावधान इस प्रकार थे- (1) प्रान्तीय व्यवस्थापिका सभाओं की सदस्य संख्या को दो गुना करने की योजना, (2) मुसलमान ईसाइयों सिखों के साथ हरिजनों के लिए भी हिन्दुओं से पृथक निर्वाचन तथा प्रतिनिधत्व की व्यवस्था।
10. निम्नलिखित देशों में से उच्चतम जनसंख्या-वृद्धि दर है-
(a) इण्डोनेशिया की
(b) जापान की
(c) फिलीपीन्स की
(d) सिंगापुर की
उत्तर-उत्तर-(a) व्याख्या : विश्व विकास रिपोर्ट, 2001 के अनुसार 1999 में इन्डोनेशिया की जनसंख्या 207.8 मिलियन थी। इन्डोनेशिया की जनसंख्या वृद्धि दर (1990-99) 1.7% थी।
11.आज कुल जनसंख्या में प्रवासी लोगों का प्रतिशत अधिकतम है-
(a) आस्ट्रेलिया में
(b) गुयाना में
(c) यूनाइटेट अरब अमीरात में
(d) सऊदी अरब में
उत्तर-उत्तर-(b) व्याख्या : गुयाना में प्रवासी लोगों की जनसंख्या का प्रतिशत कुल जनसंख्या से अधिक है। दूसरा स्थान संयुक्त अरब अमीरात का है।
12.अगस्त, 1998 में उत्तर प्रदेश के पिथौरागढ़ जिले में स्थित मालपा ग्राम 200 से अधिक लोगों की मृत्यु हेतु हेतु चर्चा में रहा, जिसका कारण था-
(a) भूकम्प
(b) बाढ़
(c) भूस्खलन
(d) बाँध ढहना
उत्तर-(c) व्याख्या : गत अगस्त, 1998 में पिथौरागढ़ (उ० प्र०) के मालपा ग्राम में दो सौ से अधिक लोगों की मृत्यु हो गयी। मृतकों में प्रख्यात ओडिसी नृत्यांगना श्रीमती प्रीतिमा गौरी वेदी भी थीं।
13. संसार का सबसे बड़ा नगरीय समूह है-
(a) मैक्सिको नगर
(b) न्यूयार्क
(c) लन्दन
(d) टोक्यो-याकोहामा
उत्त्तर-(d) व्याख्या: प्रदत्त नगरीय समूहों में नगरीय जनसंख्या का विवरण इस प्रकार है-मैक्सिको सिटी (1.54 करोड़), न्यूयार्क (1.63 करोड़), एवं टोक्यो-याकोहामा (2.68 करोड़)। इस तरह संसार का सबसे बड़ा नगरीय समूह टोक्यो-याकोहामा है।
14. सर्वाधिक प्रवासी जनसंख्या पाई जाती है-
(a) ओशीनिया में
(b) अफ्रीका में
(c) यूरोप में
(d) संयुक्त राज्य अमेरिका में तथा कनाडा में
उत्तर-a
15.1991 की जनगणना के अनुसार 1981-90 के दशक में न्यूनतम वार्षिक औसत जनसंख्या वृद्धि दर पाई गई-
(a) गोवा में
(b) गुजरात में
(c) तमिलनाडु में
(d) केरल में
उत्तर-d
16.पारिस्थितिकी तन्त्र की संकल्पना को प्रस्तावित किया था-
(a) ए. जी. टान्सले ने
(b) सी. सी. पार्क ने
(c) ए. एच. स्ट्राहलर ने
(d) ई. पी. ओडम ने
उत्तर-(a) व्याख्या: ए. जी. टान्सले ने 1935 में पारिस्थितिकी की संकल्पना को प्रस्तावित किया था।
17.’पारिस्थितिकी’ के जनक हैं-
(a) एर्नस्ट हैकेल
(b) चार्ल्स डार्विन
(c) ई. बार्मिंग
(d) चार्ल्स एल्टन
उत्तर-(a) व्याख्या : पारिस्थितिकी शब्द का प्रयोग पहले 1868 में रिटर ने किया, यद्यपि इसके विस्तार और परिर्माजन का कार्य अर्नेस्ट हैकल ने किया। भारत में पारिस्थितिकी पर महत्वपूर्ण कार्य रामदेव मिश्र द्वारा किया गया इसीलिए इनको भारतीय पारिस्थितिकी का जनक कहा जाता है।
18. जलीय पर्यावरण में डी. डी. टी. सान्द्रण के आकलन के आधार पर आहार-श्रृंखला में प्रदूषण का स्तर निम्नांकितन अनुक्रम में बढ़ता है-
(a) पक्षी, मछली, घोंघा, जलपादप
(b) जलपादप, घोंघा, मछली, पक्षी
(c) घोंघा, जलपादप, मछली, पक्षी
(d) घोंघा, मछली, पक्षी, जलपादप
उत्तर-(b)
19. कथन (A)- चीन की जनसंख्या वृद्धि नाटकीय ढंग से धीमी पड़ गई है।
कारण (R)-एक बच्चा प्रति परिवार नीति के कारण उसकी प्रजनन दर में कमी आई है-
(a) A तथा R दोनों सही हैं तथा R, A की सही व्याख्या करता है
(b) A तथा R दोनों सही हैं, परन्तु R, A को सही व्याख्या नहीं करता है
(c) A सही है, परन्तु R गलत है
(d) A गलत है, परन्तु R सही है।
उत्तर-a
20. कथन (A)-संसार के दो प्रतिशत लोग अपनी मातृभूमि के बाहर निवास करते हैं-
कारण (R)-ओशीनियाँ में प्रवासी लोगों की जनसंख्या का प्रतिशत अधिकतम है।
कूट :
(a) A तथा R दोनों सही हैं तथा R, A की सही व्याख्या करता है
(b) A तथा R दोनों सही हैं, परन्तु R, A की सही व्याख्या नहीं करता है
(c) A सही है, परन्तु R गलत है
(d) A गलत है, परन्तु R सही है।
उत्तर-(b)
21. निम्नांकित कथनों में कौन सही है? कथनों के नीचे दिये गये कूट से सही उत्तर चुनिये-
i. पश्चिमी बंगाल, भारत का सर्वाधिक घनी आबादी वाला राज्य है।
II. अरुणाचल प्रदेश, भारत का न्यूनतम जनसंख्या वाला राज्य है।
III. 1981-91 के दौरान उत्तर प्रदेश में दशकीय जनसंख्या वृद्धि दर 25-36 प्रतिशत रही।
(a) I
(b) । तथा ।।
(c) ।। तथा ।।।
(d) I, II तथा III
उत्तर-(d) व्याख्या : 1991 की जनगणना के अनुसार पश्चिमी बंगाल का सर्वाधिक घना (767) था, जबकि 2001 की जनगणना के अनुसार अब भी पश्चिमी बंगाल सर्वाधिक (904 व्यक्ति प्रति वर्ग किमी०) है। इसी प्रकार न्यूनतम जन घनत्व वाला राज्य 1991 एवं 2001 की जनगणना के अनुसार क्रमशः 10 एवं 13 व्यक्ति प्रति वर्ग किमी है।
22. 1991 की जनगणना के अनुसार भारत के न्यूनतम जनसंख्या घनत्व वाले राज्यों का सही आरोही क्रम है-
(a) अरुणाचल प्रदेश, मिजोरम, नागालैण्ड तथा सिक्किम
(b) अरुणाचल प्रदेश, नागालैण्ड, मिजोरम तथा सिक्किम
(c) अरुणाचल प्रदेश, मिजोरम, सिक्किम तथा नागालैण्ड
(d) सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश, नागालैण्ड तथा मिजोरम
उत्तर-c
23. 1991 की जनगणना के अनुसार जनंसख्या के सन्दर्भ में निम्नांकित राज्यों का सही अवरोही क्रम है-
(a) बिहार, महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश तथा पश्चिम बंगाल
(b) उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, महाराष्ट्र तथा बिहार
(c) उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र, तथा पश्चिम बंगाल
(d) उत्तर प्रदेश, बिहार, पश्चिम बंगाल तथा महाराष्ट्र
उत्तर-c
24. कथन (A)-सूर्याभिताप जैवमण्डलीय पारिस्थितिकी तन्त्र के लिए सबसे महत्वपूर्ण ऊर्जा स्रोत है।
कारण (R)-सौर विकिरण हरे पौधों द्वारा भोजन तथा रासायनिक ऊर्जा में परिवर्तित हो जाता है-
(a) A तथा R दोनों सही हैं तथा R, A की सही व्याख्या करता है
(b) A तथा R दोनों सही हैं, परन्तु R, A को सही व्याख्या नहीं करता है
(c) A सही है, परन्तु R गलत है
(d) A गलत है, परन्तु R सही है।
उत्तर-a
25. निम्नलिखित कथनों में से कौन संपारिस्थितिकी के लिये सही है-
(a) यह पृथक जातियों के पर्यावरण के सम्बन्धों का अध्ययन है।
(b) यह जैव समुदायों के जटिल पारस्परिक सम्बन्धों का अध्ययन है।
(c) यह मूलतः प्राकृतिक निवास पारिस्थितिकी है।
(d) यह मुख्यतः सामाजिक पारिस्थितिकी है।
उत्तर-b
26. आर्थिक नियोजन के युग के आरम्भ से भारत की सकल राष्ट्रीय आय में कृषि क्षेत्र का हिस्सा-
(a) निरन्तर कम होता रहा है
(b) निरन्तर बढ़ता रहा है
(c) पहले बढ़कर फिर कम हुआ है
(d) पहले कम होकर फिर बढ़ा है।
उत्तर-a
27. केन्द्र सरकार के बजट के चालू खाते के व्यय का सबसे बड़ा मद है-
(a) प्रतिरक्षा व्यय
(b) परिदान
(c) ब्याज भुगतान
(d) सामाजिक सेवाओं पर व्यय
उत्तर-(c) व्याख्या: 1999-2000 चालू वित्तीय वर्ष में ब्याज के भुगतान के लिये 88,000 करोड़ रुपये की निर्धारित की गई है। सम्पूर्ण बजट परिव्यय के सापेक्ष 27% इस मद की सर्वाधिक राशि है।
28. राष्ट्रीय जल विकास एजेन्सी की स्थापना की गई-
(a) 1982 में
(b) 1986 में
(c) 1991 में
(d) 1997 में
उत्तर-a
29. निम्नलिखित में से किस एक जगह ‘मुक्त व्यापार क्षेत्र’ नहीं है-
(a) काण्डला
(b) मुम्बई
(c) विशाखापतनम्
(d) तिरुवनन्तपुरम्
उत्तर-d
30. निम्नलिखित में से कौन सा संगठन भारत के आयात-निर्यात को प्रभावित करते हैं-
(I) खनिज एवं धातु व्यापार निगम
(II) आयात-निर्यात बैंक
(III) राज्य व्यापार निगम
(IV) भारतीय खाद्य निगम
नीचे दिये गये कूट से सही उत्तर चुनिये :
(a) I, II, III, IV
(b) II, IV
(c) I, III
(d) II, III, IV
उत्तर-(a)
31. भारतीय संविधान के निम्नलिखित अनुच्छेदों में से कौन सर्वोच्च न्यायालय द्वारा संविधान के अनुलंघनीय मौलिक ढाँचा घोषित किये गये हैं-
1. अनु0 32
2. अनु. 226
3. अनु. 27
4. अनु. 245
(a) 1, 2 तथा 3
(b) 1,3 तथा 4
(c) 1, 2 तथा 4
(d) 1, 2, 3 तथा 4
उत्तर-(d) व्याख्या : सर्वोच्च न्यायालय द्वारा संविधान के “अनुलंघनीय मौलिक ढाँचा” अनुच्छेद 32, 226, 227, 245 घोषित किया गया है। इसका उल्लेख इस प्रकार है- यदि अधिकरण ऐसा आदेश करता है जो किसी व्यक्ति के मूल अधिकार का अतिलंघन करता है तो वह उस विनिश्चिय को विखण्डित करने के लिए उत्प्रेषण की रिट के लिये अनुच्छेद 32 या 226 के अधीन क्रमशः उच्चतम न्यायालयों को आवेदन कर सकता है। 227 अनुच्छेद में सभी अधीनस्थ न्यायालयों के अधीक्षण की उच्च न्यायालय की शक्ति निहित है एवं 245 अनुच्छेद में संसद द्वारा और राज्य विधान मण्डल द्वारा बनायी गई विधियों का विस्तार है।
32. निम्नलिखित में से कौन भारतीय मुद्रा व्यापार का अंग नहीं है-
(a) आई. डी. बी. आई.
(b) आई. सी. आई. सी. आई.
(c) मुद्रा व्यापार सहयोग निधि
(d) भारतीय रिजर्व बैंक
उत्तर-(d) व्याख्या : भारतीय रिजर्व बैंक देश का केन्द्रीय बैंक है। इसका प्रमुख कार्य पत्र मुद्रा (1रु0 के नोटों के अतिरिक्त) जारी करना, साख नियंत्रण, व्यावसायिक बैंकों का नियंत्रण करना, सरकार के बैंकरों के रूप में कार्य करना इत्यादि है, परन्तु यह भारतीय मुद्रा व्यापार का अंग नहीं है। मुद्रा व्यापार में ऐसी कम्पनियाँ आती हैं, जो मिचुअल फण्ड जारी करती हैं।
33. ‘यूरो’ के लिये 1999 में निम्नलिखित में से कौन सत्य नहीं है-
(a) यह लेखा की इकाई है।
(b) यह स्थगित भुगतान का माध्यम है
(c) यह भुगतान का माध्यम है
(d) यह चलन में है
उत्तर-d
37. निम्नलिखित में से किसने भारतीय सर्वोच्च न्यायालय को समान कार्य के लिये समान वेतन का मौलिक अधिकार निगमन करने हेतु सक्षम किया-
(a) संविधान की प्रस्तावना में प्रयुक्त ‘समाजवादी’ शब्द
(b) (a) को संविधान के अनु० 14 के साथ मिलाकर पढ़ना
(c) (a) को संविधान के अनु० 16 के साथ मिलाकर पढ़ना
(d) (a), (b), (c) सभी को मिलाकर पढ़ना
उत्तर-(d) व्याख्या : अनुच्छेद 14 तथा अनुच्छेद 16 सम्मिलित रूप से समान कार्य के लिये समान वेतन मौलिक अधिकार से सम्बन्धित है। संविधान की प्रस्तावना में प्रयुक्त समाजवादी समाज से व्यक्ति का यही आशय है।
38. सूची। तथा सूची ॥ का सुमेल कीजिए तथा नीचे दिये गये कूट से सही उत्तर चुनिये-
सूची। सूची ।।
(a) चतुर्थ 1. भूमि सुधार
(b) षष्ठ 2. भाषा
(c) अष्टम 3. राज्य सभा
(d) नवम 4. जनजातीय
कूट :
ABCD
(a)1234
(b)2341
(c)3421
(d)4213
उत्तर-(c) व्याख्या : वर्तमान में भारतीय संविधान में 12 अनुसूची हैं। चतुर्थ अनुसूची में विभिन्न राज्यों एवं संघ शासित क्षेत्रों के राज्य तथा सदस्यों की संख्या का वितरण दिया गया है। षष्ठ अनुसूची में असम, मेघालय, मिजोरम के जनजाति क्षेत्रों के प्रशासन के बारे में उपबन्ध है। अष्टम अनुसूची में 18 भाषाओं का उल्लेख है। नवम अनुसूची में भूमि सुधार सम्बन्धी अन्य अधिनियम तथा नियम है।
39. 1998-99 के लिये सकल घरेलू उत्पाद की अपेक्षित वृद्धि दर है-
(a) 5.5%
(c) 5.7%
(b) 5.6%
(d) 5.8%
उत्तर-(d) व्याख्या: केन्द्रीय सांख्यकीय संगठन ने राष्ट्रीय आय को आधार वर्ष 1991-92 को बदलकर 1993-94 निर्धारित किया है। इसके अनुसार भारत की जी०डी०पी० की वृद्धि 1996-97 में 7.8 से घटकर 1997-98 में 5% पर सिमट गई 1998-99 में जी.डी.पी. की अपेक्षित वृद्धि दर 5.8% है।
40. भारत में योजना के आरम्भ से, किसी भी पंचवर्षीय योजना में अनाच्छादित कुल वर्षों की संख्या है-
(a) 6
(b) 7
(c) 5
(d) 3
उत्तर-(b) व्याख्या: 1966 से 1969 तक तीन वार्षिक योजनाएं चलायी गईं। पाँचवी पंचवर्षीय योजना 1 अप्रैल 1974 से 31 मार्च 1979 को समाप्त होनी थी। यह योजना जनता सरकार द्वारा एक वर्ष पूर्व ही समाप्त घोषित कर दी गई थी एवं छठी योजना का समय 1980 से 1985 था अतः दो वार्षिक योजनाएँ चलाई गईं। आठवीं पंचवर्षीय योजना जो 1 अप्रैल, 1990 को प्रारम्भ होने को थी केन्द्र में दो वर्षों में राजनीतिक परिवर्तनों के कारण समय पर नहीं प्रारम्भ की जा सकी। अतः कुल अनाच्छादित वर्ष 7 हैं।
41. तीर्थयात्रा के समय सम्राट अशोक निम्नलिखित स्थानों पर गये। उन्होंने किस मार्ग से अनुगमन किया।
1. गया
2. कपिलवस्तु
3. कुशीनगर
4. लुम्बिनी
5. सारनाथ
6. श्रावस्ती
(a) 1, 2, 3, 4, 5 तथा 6
(b) 1, 3, 4, 2, 5 तथा 6
(c) 4, 5, 6, 3, 2 तथा 1
(d) 4, 2, 1, 5, 6 तथा 3
उत्तर-(d) व्याख्या : डॉ. स्मिथ के अनुसार अशोक की यात्रा का क्रम इस प्रकार था-लुम्बिनी, कपिलवस्तु, सारनाथ, श्रावस्ती, बुद्ध गया एवं कुशीनगर।
42.एलोरा गुफाओं का निर्माण कराया था-
(a) पल्लवों ने
(b) चोलों ने
(c) राष्ट्रकूटों ने
(d) पालों ने
उत्तर-(c) व्याख्या : महाराष्ट्र के औरंगाबाद जिले के वेरुल (एलोरा) नामक स्थान पर 7वीं से 9वीं शताब्दी के मध्य एलोरा गुहा मंदिर का निर्माण राष्ट्रकूटों ने कराया। उनके निर्माण कार्यों में एलोरा का कैलास गुहा मंदिर सर्वाधिक उत्कृष्ट है जिसका निर्माण राष्ट्रकूट शासक कृष्ण प्रथम ने कराया था।
43. आरंभिक वैदिक साहित्य में सर्वाधिक वर्णित नदी है-
(a) सिन्धु
(b) शुतुद्रि
(c) सरस्वती
(d) गंगा
उत्तर-(a)व्याख्या: आरंभिक वैदिक साहित्य में सबसे महत्व पूर्ण नदी सिन्धु को माना गया है। ऋग्वेद में सिन्धु का वर्णन कई बार आया है। उसके पश्चात् सरस्वती का वर्णन मिलता है। ऋग्वेद में गंगा का एक बार एवं जमुना का तीन बार वर्णन आया है।
44.ब्रह्मा, समाज का सिद्धान्त आधारित है-
(a) नास्तिकतावाद पर
(b) अद्वैतवाद पर
(c) एकदेववाद पर
(d) बहुदेववाद पर
उत्तर-(c) व्याख्या : ब्रह्म समाज के संस्थापक राजाराम मोहन राय का विश्वास था कि ईश्वर एक है। वे एकेश्वरवाद पर अपने सिद्धान्त को प्रतिस्थापित किये।
45. आधुनिक देवनागरी लिपि का प्राचीन रूप है-
(a) खरोष्ठी
(b) ब्राह्मी
(c) देवप्रिय
(d) पाली
उत्तर-b
46.रामानुज के अनुयायियों को कहा जाता है-
(a) शैव
(b) वैष्णव
(c) अद्वैतवादी
(d) अवधूत
उत्तर-(b) व्याख्या : रामानुज विशिष्टाद्वैतवादी वैष्णव थे, अतएव उनके अनुयायियों को वैष्णव कहा जाता है।
47. निम्नलिखित में से कौन सबसे प्राचीन वाद्य यंत्र है-
(a) सितार
(b) तबला
(c) सरोद
(d) वीणा
उत्तर-(d) व्याख्या : प्रयाग प्रशस्ति लेख एवं गुप्तकालीन सिक्कों में समुद्रगुप्त का वर्णन संगीत प्रिय शासक के रूप में किया गया है। समुद्र गुप्त के समकालीन मुद्राओं में उसे वीणावादन करते हुए चित्रित किया गया है। इसके अतिरिक्त पौराणिक ग्रंथों में सरस्वती एवं नारद का प्रियवाद्ययंत्र वीणा वर्णित है।
48. आदिशंकर जो बाद में शंकराचार्य बने, उनका जन्म हुआ था-
(a) कश्मीर में
(b) केरल में
(c) आन्ध्र प्रदेश में
(d) पश्चिमी बंगाल में
उत्तर-(b) व्याख्या : अद्वैतवेदान्त के प्रवर्तक आदिशंकराचार्य का जन्म एक नम्बूदरी ब्राह्मण परिवार में केरल के कनाड़ी ग्राम में हुआ था।
49.भारतीय संविधान के निम्नलिखित अनुच्छेदों में से कौन विधायन सत्ता पर पूर्ण नियन्त्रण लगाता है-
(a) अनुच्छेद 14
(b) अनुच्छेद 15
(c) अनुच्छेद 16
(d) अनुच्छेद 17
उत्तर-(a) व्याख्या : संविधान का अनुच्छेद 14 प्रत्येक व्यक्ति के इस मूल अधिकार का प्रतिपादन करता है कि उसे भारत के क्षेत्र में विधि के समक्ष समता एवं विधियों के समान संरक्षण से वंचित नहीं किया जायेगा। अनुच्छेद 15 से 18 ज्यादातर भारत के नागरिकों के संबंध में सामान्य सिद्धान्त को लागू करने के लिए कुछ क्षेत्रों का निर्देश करते हैं।
50. कोई भी संविधान (संशोधन) कानून भारतीय सर्वोच्च न्यायालय द्वारा असंवैधानिक घोषित किया जा सकता है, यदि वह-
(a) वर्तमान द्विस्तरीय संघीय व्यवस्था के स्थान पर तीन स्तरीय व्यवस्था स्थापित करता है।
(b) विधि के समक्ष समानता के अधिकार को भाग 3 से. हटाकर संविधान में अन्यत्र कहीं रखता है।
(c) कार्यकारिणी की संसदीय व्यवस्था के स्थान पर अध्यक्षात्मक व्यवस्था रखता है।
(d)सर्वोच्च न्यायालय के भार को कम करने हेतु एक संघीय अपीलीय न्यायालय स्थापित करता है।
उत्तर-(b) व्याख्या : विधि के समक्ष समानता का अधिकार अनुच्छेद 14 व्यक्ति का मौलिक अधिकार है। संविधान में अन्यत्र रख देने पर वह केवल वैधानिक अधिकार रह जायेगा और उसकी अनुलंघनीयता समाप्त हो जायेगी।
51.कौन सी जल संयोजी यूरोप को अफ्रीका से पृथक करती है-
(a) बास पेरस
(b) जिब्राल्टर
(c) डोवर
(d) बेरिंग
उत्तर-(b) व्याख्या : जिब्राल्टर जल संधि (संयोजी) यूरोपीय देश स्पेन एवं अफ्रीकी देश मोरक्को के बीच सीमा निर्धारित करती है।
52. सरदार सरोवर योजना से लाभान्वित होने वाले राज्य हैं-
(a) गुजरात, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश एवं राजस्थान
(b) आन्ध्र प्रदेश, मध्य प्रदेश, गुजरात एवं महाराष्ट्र
(c) उड़ीसा, मध्य प्रदेश, गुजरात एवं महाराष्ट्र
(d) मध्य प्रदेश, गुजरात, कर्नाटक एवं महाराष्ट्र
उत्तर-(a) व्याख्या : सरदार सरोवर योजना का निर्माण कार्य नर्मदा नदी पर हो रहा है। इससे लाभान्वित होने वाले राज्य गुजरात, महाराष्ट, मध्य प्रदेश एवं राजस्थान हैं।
53. प्रस्तावित पूर्व पश्चिम एवं उत्तर-दक्षिण एक्सप्रेस राजमार्ग एक-दूसरे को काटते हैं-
(a) ग्वालियर में
(b) झाँसी में
(c) भोपाल में
(d) सागर में
उत्तर-(b) व्याख्या : झाँसी ऐसा रेलवे स्टेशन है जो पूर्व पश्चिम और उत्तर दक्षिण एक्सप्रेस मार्ग को काटता है तथा इसे केन्द्र बिन्दु भी माना गया है।
54. हार्न ऑफ अफ्रीका के अंग हैं-
(a) अल्जीरिया, मोरक्को तथा पश्चिम बंगाल
(b) लीबिया, सूडान तथा मिस्र
(c) सोमालिया, इथियोपिया तथा जीबूती
(d) जिम्बाब्वे, बोत्सवाना तथा अंगोला
उत्तर-(c) व्याख्या : सोमालिया इथोपिया और जीबूती अफ्रीका के पूर्व किनारे पर स्थित देश हैं जो मानचित्र में गैंडे की सींग की तरह उभरे हुए दिखाई देते हैं। इसीलिये इन देशों को हार्न ऑफ अफ्रीका कहा जाता है।
55. निम्नलिखित परियोजनाओं में कौन तमिलनाडु, आन्ध्र प्रदेश तथा कर्नाटक का संयुक्त कार्य है-
(a) दक्षिण गंगोत्री
(b) नागार्जुन सागर
(c) शान्त घाटी
(d) तेलुगु गंगा
उत्तर-(b) व्याख्या : नागार्जुन सागर परियोजना कृष्णा नदी (आन्ध्रपेदश) पर स्थित है। यह परियोजना तमिलनाडु, आन्ध्र प्रदेश कर्नाटक की संयुक्त परियोजना है।
56. विश्व का सबसे ठंडा स्थान है-
(a) हैलोफैक्स
(b) शिकागो
(c) सियाचीनं
(d) वर्खेयास्क
उत्तर-(d) व्याख्या: विश्व का सबसे ठण्डा स्थान वर्खेयास्क रूस के साइबेरिया में स्थित है। यहाँ का तापमान 50° सेल्सियस तक पहुँच जाता है।
57. निम्नांकित युग्मों में से किसका सुमेल नहीं है-
(a) आरोविले पाण्डिचेरी
(b) बैकानूर यूक्रेन
(c) बाण्डुंग – इण्डोनेशिया
(d) बट्टीकालोआ – श्रीलंका
उत्तर-(b) व्याख्या: बेकानूर कजाकिस्तान में स्थित है। यहाँ पर राकेट लांचिंग स्टेशन है।
58. निम्नांकित कथनों में से कौन सही है-
I. चीन संसार में अग्रणी कोयला उत्पादक है
II. यूक्रेन में डोनेट्स्क बेसिन प्रमुख कोयला उत्पादक क्षेत्र है।
III. जर्मनी में सार क्षेत्र का प्रमुख कोयला उत्पादक क्षेत्र है।
IV. संयुक्त राज्य अमेरिका में मुख्य कोयला उत्पादक क्षेत्र अपलेशियन प्रदेश में है।
(a) । तथा ।।
(b) II तथा III
(c) I, II तथा III
(d) सभी
उत्तर-(d)
59निम्नलिखित देशों में से कौन ओपेक का सदस्य नहीं है-
(a) अल्जीरिया
(b) चीन
(c) इण्डोनेशिया
(d) यू. ए. ई.
उत्तर-(b) व्याख्या: ओपेक की स्थापना 1962 में तेल निर्यातकों द्वारा की गई, जिसका उद्देश्य विदेशी कम्पनियों द्वारा किये जा रहे उनके (ओपेक देशों के) शोषण को समाप्त करना था। वर्तमान में इसके सदस्य 13 जिसमें चीन नहीं है।
60. कथन (A)-प्रायद्वीपीय भारत के केवल दो प्रमुख नदियाँ है-नर्मदा एवं ताप्ती जो अरब सागर में गिरती है।
कारण (R)- ये नदियाँ भ्रंश जनित है।
नीचे दिये गये कूट से सही उत्तर चुनिये :
(a) A तथा R दोनों सही हैं तथा R, A की सही व्याख्या करता है
(b) A तथा R दोनों सही हैं, परन्तु R, A की सही व्याख्या नहीं करता है
(c) A सही है, परन्तु R गलत है
(d) A गलत है, परन्तु R सही है।
उत्तर-b
61. सूची। तथा सूची ॥ का सुमेल कीजिए तथा नीचे दिये गये कूट से सही उत्तर चुनिये-
सूची।(नगर) सूची ॥ (उद्योग)
(a) कोयम्बटूर 1. तेल शोधन
(b) राउरकेला 2. रेल डिब्बा
(c) कपूरथला 3. लौह इस्पात
(d) बरौनी 4. सूती वस्त्र
कूट :
ABCD
(a)4321
(b)1234
(c) 2341
(d)4231
उत्तर-(a) व्याख्या : कोयम्बटूर तमिलनाडु में, राउरकेला उड़ीसा में, कपूरथला पंजाब में एवं बरौनी बिहार में स्थित है।
62. सूची। तथा सूची ॥ का सुमेल कीजिए तथा नीचे दिये गये कूट से सही उत्तर चुनिये-
सूची । सूची ॥
(नगर) (नदी)
(a) बर्लिन 1. टाइवर
(b) लाहौर 2. हडसन
(c) न्यूयार्क 3. रावी
(d) रोम 4. स्त्री
कूट :
ABCD
(a) 1234
(c)3412
(b) 4321
(d)1423
उत्तर-(b) व्याख्या : बर्लिन जर्मनी में, लाहौर पाकिस्तान में, न्यूयार्क अमेरिका में एवं रोम इटली में स्थित है।
63. सूची। तथा सूची ॥ का सुमेल कीजिए तथा नीचे दिये गये कूट से सही उत्तर चुनिये-
सूची । सूची ॥
(नगर) (उद्योग)
(a) लौह अयस्क 1.पोर्ट रेडियम
(b) खनिज तेल 2. बिंघम
(c) ताँबा 3. ताकू
(d) यूरेनियम 4. मेसाबी
कूट :
ABCD
(a)43 2 1
(b) 3421
(c)1234
(d)1324
उत्तर-a
64.कथन (A): दक्षिणी ट्रैप की रोगड़ मिट्टियाँ काली होती हैं
(R) : उनमें ह्यूमस प्रचुर मात्रा में होता है।
नीचे दिये गये कूट से सही उत्तर चुनिये:
कूट :
(a) A तथा R दोनों सही हैं तथा R, A की सही व्याख्या करता है
(b) A तथा R दोनों सही हैं, परन्तु R, A की सही व्याख्या नहीं करता है
(c) A सही है, परन्तु R गलत है
(d) A गलत है, परन्तु R सही है।
उत्तर-a
65. सूची। तथा सूची ॥ का सुमेल कीजिए तथा नीचे दिये गये कूट से सही उत्तर चुनिये-
सूची। सूची ॥
(नाभिकीय शक्ति केन्द्र) (राज्य)
(a) कोटा 1. उत्तर प्रदेश
(b) तारापुर 2. गुजरात
(c) ककरापारा 3. महाराष्ट्र
(d) नरोरा 4. राजस्थान
कूट :
ABCD
(a)1234
(b)4321
(c)3412
(d) 3214
उत्तर-b
66. भारतीय संविधान के अनुच्छेद 13 का मुख्य उद्देश्य निम्नलिखित में से किसके संदर्भ में संविधान की सर्वोच्चता सुनिश्चित करना है-
(a) राज्य के नीति निदेशक तत्व
(b) मौलिक अधिकार
(c) मौलिक कर्तव्य
(d) उपरोक्त सभी
उत्तर-(b) व्याख्या : भारतीय संविधान का अनुच्छेद 13 मौलिक अधिकारों को सुनिश्चित करता है। निदेशक तत्वों का उल्लेख अनुच्छेद 36-51 में एवं मूल कर्तव्य का उल्लेख अनुच्छेद 51 (क) में किया गया है।
67. सूची । तथा सूची ॥ का सुमेल कीजिए तथा नीचे दिये गये कूट से सही उत्तर चुनिये-
सूची। सूची ॥
(प्रदेश/क्षेत्र) (जलवायु/प्रकार)
(a) कैलीफोर्निया 1. भूमध्यसागरीय
(b) पश्चिमी आस्ट्रेलिया 2. उष्णकटिबन्धीय मानसून
(c) बांग्लादेश 3. शीतशोतोष्ण
(d) साइबेरिया 4. उष्ण मरुभूमि
कूट :
ABCD
(a)1234
(b)1 4 2 3
(c)2 3 4 1
(d)2413
उत्तर-b
68. कुल्लू घाटी निम्नलिखित पर्वत श्रेणियों के बीच अवस्थित है-
(a) धौलाधर तथा पीर पंजाल
(b)रणज्योति तथा नागटिब्बा
(c) लद्दाख तथा पीर पंजाल
(d) मध्य हिमालय तथा शिवालिक
उत्तर-d
69. गति प्रेरक का कार्य होता है-
(a) यह हृदय स्पन्दन कम करता है
(b) यह हृदय स्पन्दन को समंजित करता है
(c) यह हृदय स्पन्दन बढ़ाता है
(d) यह हृदय में रुधिर प्रवाह तेज करता है
उत्तर-b
70. भारत में माला नगर तन्त्र को प्रस्तावित किया था-
(a) के० एल० राव ने
(b) दिनशां जे. दस्तूर ने
(c) विश्वेश्वरैया ने
(d) वाई. के. अलग ने
उत्तर-cव्याख्या : विश्वश्वरैया स्वतंत्रता के बाद एक अभियन्ता के रूप में नहर एवं पुल निर्माण के जाने जाते हैं।
71.निम्नांकित नगरों में से कौन कर्क रेखा से निकटतम दूरी पर स्थित है –
(a) अगरतल्ला
(b) गाँधीनगर
(c) जबलपुर
(d) उज्जैन
उत्तर-(c) व्याख्या : कर्क रेखा भारत के मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, पश्चिमी बंगाल, झारखण्ड, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश और गुजरात से होकर गुजरती है।
72.निम्नांकित कोयला क्षेत्रों में किसके कोयला भण्डार सर्वाधिक हैं-
(a) झरिया
(b) रानीगंज
(c) कोर्बा
(d) सिंगरौली
उत्तर-(a) व्याख्या : झरिया, रानीगंज, कोरबा, सिंगरौली चारों कोयला क्षेत्र हैं, परन्तु झरिया में कोयता भण्डार सर्वाधिक है। झरिया झारखण्ड में स्थित है।
73. निम्नांकित युग्मों में से कौन सुमेलित नहीं है-
(a) कोटा
(b) भुवनेश्वर
(c) जबलपुर
(d) सूरत
उत्तर-(b) व्याख्या: महानदी के तट पर कटक है। कटक उड़ीसा में अवस्थित है।
74.भारत के प्रथम तीन सर्वाधिक चीनी उत्पादक राज्य हैं-
(a) बिहार, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र
(b) उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, कर्नाटक
(c) उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, तमिलनाडु
(d) बिहार, उत्तर प्रदेश, आन्ध्र प्रदेश
उत्तर-c
75. इंदिरा गाँधी नहर का उदगम स्थल है-
(a) गाँधी सागर बाँध
(b) भाखड़ा बाँध
(c) हरिके बराज
(d) गोविन्द बल्लभ सागर
उत्तर-(c) व्याख्या: इंदिरा गांधी नहर का उदगम स्थल हरिके बराज है।
76. नाभिकीय रियेक्टर और परमाणु बम में यह अन्तर है कि-
(a) नाभिकीय रियेक्टर में कोई श्रृंखला अभिक्रियान्वित नहीं होती, जबकि परमाणु बम में होती है।
(b) नाभिकीय रियेक्टर में श्रृंखला का अभिक्रियान्वयन नियन्त्रित होता है।
(c) नाभिकीय रियेक्टर में श्रृंखला का अभिक्रियान्वयन नियंत्रित नहीं होता है।
(d) परमाणु बम नाभिकीय संलयन पर आधारित है, जबकि नाभिकीय रियेक्टर में नाभिकीय विखण्डन होता है।
उत्तर-उत्तर-(b) व्याख्या: नाभिकीय रियेक्टर में कैडमियम की छड़ों के द्वारा श्रृंखला को नियन्त्रित करके आवश्यक ऊर्जा प्राप्त की जाती है जबकि परमाणु बम नाभिकीय विखण्डन पर ऊर्जा प्रवाह करता है जो अनियन्त्रित होता है।
77. एक जीवधारी के रूप में पृथ्वी का वैज्ञानिक नाम है-
(a) गाय
(b) सीता
(c) ग्रीन प्लैनेट
(d) हरमीज
उत्तर-c
78. मनुष्य के अंगों में से हानिकारक विकिरणों से सबसे कम सुप्रभाव्य अंग हैं-
(a) आँख
(b) हृदय
(c) मस्तिष्क
(d) फेफड़ा
उत्तर -(c) व्याख्या: हानिकारक विकिरणों का सबसे अधिक प्रभाव आँख एवं सबसे कम प्रभाव मस्तिष्क पर पड़ता है।
79. गोलकृमि (निमेटोड) से होने वाला रोग है-
(a) फाइलेरिया
(b) फ्लुओरोसिस
(c) इनसेफ्लाइटीज
(d) कुष्ठ उत्तर-
उत्तर-(a) व्याख्या: गोलकृमि द्वारा फाइलेरिया नामक रोग हो जाता है। इसमें हाथ, पैर, अण्डकोश आदि में सूजन आ जाती है।
80. जीवमण्डल आरक्षित परिरक्षण क्षेत्र है-
(a) घास स्थल के
(b) कृषि उत्पादन के
(c) वायुमण्डलीय सन्तुलन के
(d) आनुवंशिक विभिन्नता के
उत्तर-(d) व्याख्या : आनुवंशिक भिन्नता बनाये रखने के लिए जीवमण्डल आरक्षित परिरक्षण क्षेत्र बनाये जाते हैं। भारत में वर्तमान में चौदह आरक्षित परिरक्षण क्षेत्र हैं।
81.निम्नलिखित में से कौन सही नहीं है-
(a) विकास का सिद्धान्त चार्ल्स डार्विन द्वारा प्रतिपादित किया गया था।
(b) किसी परमाणु के नाभिक का टूटना संलयन कहलाता है
(c) ‘ड्राई आइस’ ठोस कार्बन डाईआक्साइड के अतिरिक्त कुछ नहीं है
(d) टेलीफोन की खोज ग्राहम बेल ने की थी
उत्तर-(b)व्याख्या : जब यूरेनियम 235 पर उच्च ऊर्जा वाले न्यूट्रान प्रहार किया जाता है तो यूरेनियम परमाणु का विखण्डन हो जाता है।
82. सूची। तथा सूची ॥ का सुमेल कीजिए तथा नीचे दिये गये कूट से सही उत्तर चुनिये-
सूची। सूची ॥
(a) हाई टेक सिटी 1. लखनऊ
(b) साइन्स सिटी 2. थुम्बा
(c) राकेट प्रक्षेपण केन्द्र 3. कलकत्ता
(d) केन्द्रीय औषधि 4. हैदराबाद
कूट :
ABCD
(a)1234
(b)4321
(c)2341
(d)1423
उत्तर-b
83. नीचे कथन (A) कारण और (R) दिये हैं अध्ययन करके सही उत्तर नीचे दिये कूटों से चुनिये-
कथन (A)-तड़ित चालक इमारतों को नष्ट होने से बचाते हैं।
कारण (R) – ये आवेश को पृथ्वी तक भेज देते हैं।
नीचे दिये गये कूट से सही उत्तर चुनिये :
(a) A तथा R दोनों सही हैं तथा R, A की सही व्याख्या करता है
(b) A तथा R दोनों सही हैं, परन्तु R, A की सही व्याख्या नहीं करता है
(c) A सही है, परन्तु R गलत है
(d) A गलत है, परन्तु R सही है।
उत्तर-(a) व्याख्या : तूफान के समय आवेश युक्त बादल के कारण तड़ित चालक के ऊपर विपरीत प्रकार का आवेश एकत्रित हो जाता है। इसके कारण शीर्ष के चारों ओर से वायु के कण भी आवेशित हो जाते हैं और बादल की ओर निर्देशित वायुधारा प्रवाहित हो जाती है और वह भी क्रमशः आवेशहीन होता जाता है। यदि बादल और तड़ित चालक के बीच विभव अधिक होता है तो आवेश का विसर्जन हो जाता है। अतः मकान को किसी प्रकार का नुकसान नहीं हो पाता है।
84. निम्नांकित में से कौन सुमेलित नहीं है-
(a) मैनोमीटर दाब
(b) कार्युटर आन्तरिक दहन इंजन
(c) कार्डियोग्राफ हृदयगति
(d) सीस्मोमीटर पृष्ठतल की वक्रता
उत्तर-(d) व्याख्या: सीस्मोमीटर से भंकप की तीव्रता मापी जाती है।
85. बृहद ज्वार आता है-
(a) जब सूर्य तथा चन्द्रमा एक सीधी रेखा में होते हैं।
(b) जब सूर्य तथा चन्द्रमा समकोण बनाते हैं।
(c) जब तेज हवा चल रही हो
(d) जब रात बहुत ठंडी हो
उत्तर-(a) व्याख्या : बृहद ज्वार तब आता है जब सूर्य एवं चन्द्रमा एक सीधी रेखा में होते हैं, परन्तु सूर्य तथा चन्द्रमा जब समकोण बनाते हैं तो लघु ज्वार आता है।
86. निम्नलिखित में से कौन सा सुमेलित नहीं है-
(a) Y 2K यूरिक एसिड
(b) गठिया डेसिबल
(c) ध्वनि प्रदूषण पृथ्वी तल से पृथ्वी तक
(d) परम 10,000 सुपर कम्प्यूटर
उत्तर-(d)व्याख्या : परम 10,000 भारत का सुपर कम्प्यूटर है।
87. सूची । तथा सूची ॥ का सुमेल कीजिए तथा नीचे दिये गये कूट से सही उत्तर चुनिये-
सूची। सूची ॥
(नोबेल पुरस्कार 1998) (वैज्ञानिक)
(a) अर्थशास्त्र 1. जॉन ए. पॉपल
(b) रसायन शास्त्र 2. अमर्त्यसेन)
(c) औषधि 3.डैनियल सी. लुई
(d) भौतिकी 4.लुई जे० इग्नारो
कूट :
ABCD
(a)1 2 3 4
(b)2 3 4 1
(c)4 3 2 1
(d)3 1 4 2
उत्तर-b
88. दिसम्बर, 1998 में प्रक्षेपित अन्तर्राष्ट्रीय स्टेशन में अमेरिका द्वारा निर्मित प्रतिरूपक यूनिटी है और एक रूस द्वारा निर्मित प्रतिरूपक भी है, जिसका नाम है-
(a) जार्वा
(b) इन्डेवर
(c) डेस्टिनी
(d) सोयूज
उत्तर-(a) व्याख्या : दिसम्बर 1998 में प्रक्षेपित अन्तर्राष्ट्रीय अन्तरिक्ष स्टेशन में अमेरिका द्वारा निर्मित प्रतिरूपक यूनिटी है एवं रूस द्वारा निर्मित प्रतिरूपक जार्मा है।
89. जेनिको प्रौद्योगिकी है-
(a) एड्स से बचाने की रक्षा पद्धति
(b) खाद्य फसलों की प्रजाति को विकसित करने की विधि
(c) आनुवंशिक रोगों की पूर्व सूचना प्राप्त करने की तकनीक
(d) मोतियाबिन्द से बचाव की तकनीक
उत्तर-(c) व्याख्या: जेनिको प्रौद्योगिकी अनुवांशिक रोगों की पूर्व सूचना प्राप्त करने की तकनीक है जिसके लिए जीन कोडिंग का सहारा लिया जाता है। इस जीन कोडिंग की असामान्यता के आधार पर रोगों की पूर्व सूचना प्राप्त कर ली जाती है।
90. दो ग्रह जिनके उपग्रह नहीं हैं, वे हैं-
(a) पृथ्वी एवं बृहस्पति
(c) बुध एवं शनि
(b) बुध एवं शुक्र
(d) शुक्र एवं मंगल
उत्तर-(b)
91. थायेमीन है-
(a) विटामिन सी
(b) विटामिन बी
(c) विटामिन बी 6
(d) विटामिन बी1
उत्तर-(d) व्याख्या: थायेमीन विटामिन बी, का रासायनिक नाम है इसकी कमी से बेरी-बेरी नामक रोग हो जाता है। विटामिन बी 2 का रासायनिक नाम रिबोफ्लेविन विटामिन बी 6 का पाइरिडॉक्सिन एवं विटामिन सी का रासायनिक नाम एस्कॉबिक अम्ल है।
92. 2, 3-D है-
(a) एक कीटनाशक
(b) एक विस्फोटक
(c) एक कवकनाशी
(d) एक खरपतवारनाशी
उत्तर-d
93. कम्प्यूटर हार्डवेयर जो सिलिका का बना होता है, आँकड़ों की बहुत अधिक मात्रा को भंडार में रख सकता है। यह कहलाता है-
(a) डिस्क
(b) चिप
(c) मैग्नेटिक टेप (चुम्बकीय टेप)
(d)फाइल
उत्तर-(b) व्याख्या: चिप सिलिका का बना हुआ कम्प्यूटर हार्डवेयर है जो आँकड़ों की बहुत अधिक मात्रा को भंडार में रख सकता है।
94. विकसित देशों द्वारा समर्थित विवादित टर्मिनेट तकनीक उपलब्ध कराती है-
(a) जैव तकनीकी द्वारा बीजों की उन उन्नत किस्मों को जो दूसरी पीढ़ी के लिये बन्ध्य बीजों को उत्पन्न करने के लिये सुनिश्चित की गई है।
(b) ट्रान्सजनिक बीजों को, जो एक पीढ़ी से दूसरी पीढ़ी तक निरन्तर उत्तम गुणों को संचारित करती रहेगी।
(c) फसलों के रोगों को चयनित समाप्ति हेतु
(d) संकर बीजों को जो खाये तो जा सकते हैं किन्तु उगाये नहीं जा सकते।
उत्तर-(a) व्याख्या : पेटेण्ट को सुनिश्चित करने हेतु विकसित राष्ट्रों ने ऐसी तकनीकी विकसित की जिससे उन बीजों से एक बार ही फसल उगाई जा सके। दूसरी बार बोने से ऐसे बीजों से फल नहीं प्राप्त किये जा सकते। इसी तकनीक को टर्मिनेटर तकनीक कहते हैं।
95. 1998 की लियोनिड उल्का वृष्टि थी-
1. तुला तारामण्डल में घटने वाली एक परिघटना
2. एक परिघटना जो 33 वर्षों बाद फिर घटी थी
3. एक परिघटना जिससे टेम्पल ट्यूबल नामक धूमकेतु जुड़ा है
4. एक टूटते तारों की परिघटना
नीचे दिये गये कूट का प्रयोग करते हुए सही उत्तर चुनिये-
(a) 1, 2, तथा 3
(b) 1, 2, तथा 4
(c) 1, 2 तथा 4
(d) 2, 3 तथा 4
उत्तर-(d) व्याख्या: 1998 की लियोनिड उल्कापिण्ड एक परिघटना थी जो 33 वर्षों बाद घटी। यह टूटते तारों की परिघटना थी जिसका सम्बन्ध टेम्पल ट्यूटल नामक धूमकेतु से था।
96.सूची। तथा सूची ॥ का सुमेल कीजिए तथा नीचे दिये गये कूट से सही उत्तर चुनिये-
सूची। सूची ॥
(a) विश्व तपेदिक दिवस 1. दिसम्बर
(b) विश्व 2. जनवरी 30
(c) कुष्ठ निवारण दिवस 3. सितम्बर 16
(d) अन्तर्राष्ट्रीय ओजोन दिवस 4.मार्च 26
कूट :
ABCD
(a)41 23
(b) 3412
(c)2341
(d)1234
उत्तर-a
97. निम्नलिखित पर विचार कीजिये-
कथन (A)-दिल्ली प्रशासन पत्तियों के जलाने पर रोक लगाने जा रहा है। यह घोषणा तब की गई जब शासन ने कुछ क्षेत्रों को यातायात मुक्त क्षेत्र घोषित किया।
कारण (R)-दिल्ली में वाहन निकास से उत्पन्न प्रदूषण से अधिक प्रदूषण पत्तियों के जलाने से होता है।
निम्नलिखित कूट से ही उत्तर चुनिये :
(a) A तथा R दोनों सही हैं तथा R, A की सही व्याख्या करता है
(b) A तथा R दोनों सही हैं, परन्तु R, A की सही व्याख्या नहीं करता है
(c) A सही है, परन्तु R गलत है
(d) A गलत है, परन्तु R सही है।
उत्तर-c
98. निम्नलिखित पर विचार कीजिये-
कथन (A)-ाएक प्रदूषण मुक्त वाहन ईंधन है।
कारण (R)-ईंधन चालित बसों का चलाना भारत के मेट्रोपोलिटन शहरों के लिये संस्तुत है।
निम्नलिखित कूटों का उपयोग करते हुए सही उत्तर चुनिये :
(a) A तथा R दोनों सही हैं तथा R, A की सही व्याख्या करता है
(b) A तथा R दोनों सही हैं, परन्तु R, A की सही व्याख्या नहीं करता है
(c) A सही है, परन्तु R गलत है
(d) A गलत है, परन्तु R सही है।
उत्तर-b
99. निम्नलिखित पर विचार कीजिये-
कथन (A)-केन्द्रीय पर्यावरण एवं वन मंत्रालय ने नवम्बर, 1998 में पुनः चक्रित प्लास्टिक थैलियों की समस्या से निपटने के लिये एक विज्ञप्ति जारी की।
कारण (R)- यह विज्ञप्ति देश में पुनः चक्रित प्लास्टिक थैलियों के निर्माण पर रोक लगाती है।
निम्नलिखित कूटों का उपयोग करते हुए सही उत्तर चुनिये :
(a) A तथा R दोनों सही हैं तथा R, A की सही व्याख्या करता है
(b) A तथा R दोनों सही हैं, परन्तु R, A की सही व्याख्या नहीं करता है
(c) A सही है, परन्तु R गलत है
(d) A गलत है, परन्तु R सही है।
उत्तर-a
100. श्रृंखला IKJ, NPO, SUT, में- रिक्त स्थान निर्दिष्ट करता है-
(a) VXW को
(c) XZY को
(b) WXY को
(d) XYZ को
उत्तर-(c) व्याख्या : IKJ, NPO, SUT श्रृंखला का प्रत्येक पद पूर्व पद के मध्य वाले अक्षर से दो अक्षर छोड़ने के पश्चात् प्रारम्भ हो रहा है और लगातार तीन अक्षरों से मिलकर बना है, किन्तु इस क्रम का तीसरा अक्षर पद के बीच में लिखा है।
101. निम्नांकित में से कौन-सा गुण अन्य गुणों में सुसंगत नहीं है-
(a) वीरता
(b) स्वाभिभक्ति
(c) धूर्तता
(d) सत्यवादिता
उत्तर-C
102. निम्नांकित में से कौन, समूह के अन्य से मेल नहीं खाता-
(a) वायलिन
(b) सरोद
(c) गिटार
(d) हारमोनियम
उत्तर-उत्तर-(d) व्याख्या: वायलिन, सरोद एवं गिटार तीनों केवल हाथ से बजाने वाले यंत्र हैं जबकि हारमोनियम हाथ और पैर दोनों से बजाया जाता है।
103. निम्नलिखित में से कौन-हथौड़ा, आरी, रेती इन तीनों से सबसे अधिक समान है-
(a) कलम
(b) पेचकश
(c) काँटा
(d) बढ़ई
उत्तर-(b) व्याख्या: हथौड़ा, आरी, रेती ये तीनों औजार हैं। पेचकश भी एक औजार है। अतः विकल्प (b) सही है।
104. वृत्त सूचक है ‘शक्तिशाली’ का, वर्ग सूचक है ‘लम्बे ‘ का और त्रिभुज सूचक है ‘सैनिक अधिकारियों’ का। शक्तिशाली सैनिक अधिकारी जो लम्बे नहीं हैं, किसके द्वारा दिखाये गये हैं-
(a) 4
(b) 3
(c) 5
(d) 6
उत्तर-उत्तर-(a) व्याख्या : शक्तिशाली सैनिक अधिकारी जो लम्बे नहीं हैं 4 द्वारा दर्शाया गया है। चूँकि वर्ग लम्बे का सूचक है। जो कि 4 पर (जहाँ वृत्त और त्रिभुज मिलते हैं) नहीं पड़ता है।
105. निम्नांकित अंकों की श्रृंखला के अन्त में रिक्त स्थान पर कौन-सा अंक जायेगा-
(a) 68
(b) 72
(c) 70
(d) 78
उत्तर-उत्तर-(b) व्याख्या: 12, 22, 33, 45, 58 संख्या में क्रमशः 10, 11, 11, 13 की वृद्धि हुई है अतः 58 में 14 की वृद्धि करने पर 72 संख्या प्राप्त होगी।
106. यदि A, B और K का भाई, D माँ है की तथा E पिता है A का, तो निम्नलिखित में से कौन-सा कथन निश्चित रूप से असत्य है-
(a) B भाई है K का
(b) A पिता है K का
(c) D पत्नी है E की
(d) A पुत्र है E का
उत्तर-उत्तर-(b)व्याख्या: A भाई है E पिता है B और K की D माँ है, अतः ABK तीनों भाई और पति-पत्नी हैं अतः A, K का पिता नहीं हो सकता।
107. लोहे के चार बड़े खंभे हैं, A, B, C तथा D, A लम्बा है C से B छोटा है D से C लम्बा है से। सबसे छोटा खंभा है कौन सा है-
(a) A
(b) B
(c) C
(d) D
उत्तर-उत्तर-(b)व्याख्या : चार लोहे के खम्बे = प्रश्नानुसार A > C BD अतः A > C >D>B अतः सबसे छोटा खम्बा (B) है।
108. निम्नांकित में से कौन-सा शेष सबसे भिन्न है-
(a) स्वीकार करना
(b) ग्रहण करना
(c) प्राप्त करना
(d) आदान-प्रदान करना
उत्तर-उत्तर-(d) व्याख्या: स्वीकार करना, ग्रहण करना, प्राप्त करना लगभग समानार्थी है जो एक पक्षीय हैं, जबकि आदान-प्रदान करना द्विपीक्षीय है।
109. निम्नांकित में से कौन नम्नता का विलोम है-
(a) रूखापन
(b) घमण्ड
(c) खुशी
(d) लापरवाही
-उत्तर-(a)
110. विश्व पर्यटन संगठन की वर्ष 1997 की रिपोर्ट के अनुसार, उस वर्ष सर्वाधिक पर्यटकों ने यात्रा की-
(a) फ्रांस की
(b) स्विट्जरलैण्ड की
(c) जर्मनी की
(d) संयुक्त राज्य अमेरिका की
उत्तर-(a)
111. विश्व के कुल परमाणु विद्युत उत्पादन के परिप्रेक्ष्य में, भारत के उत्पादन है केवल-
(a) .1%
(b) 1%
(c) 2%
उत्तर-(b) व्याख्या : भारत में इस समय कुल परमाणु विद्युत उत्पादक 1720 मेगावाट है जो विश्व की कुल विद्युत उत्पादन का 1% है
112. पवन ऊर्जा की एशिया की सबसे बड़ी परियोजना जिसकी क्षमता 150 मेगावाट की है, स्थित है-
(a) गुजरात में
(b) महाराष्ट्र में
(c) तमिलनाडु में
(d) कर्नाटक में
उत्तर-(c) व्याख्या: पवन ऊर्जा की सबसे बड़ी परियोजना जिसकी क्षमता 150 मेगावाट है, मुप्पंडाल (तमिलनाडु) नामक स्थान पर स्थापित है।
113. अन्तरिक्ष खोज के लिए अपोलो 8 छोड़ा गया है-
(a) जनवरी 6, 1998 को
(b) फरवरी 7, 1998 को
(c) मार्च 8, 1998 को
(d) अप्रैल 9, 1998 को
उत्तर-(c)
114. मानव विकास रिपोर्ट 1997 के अनुसार चार वर्ष से कम आयु के 6 करोड़ भारतीय शिशुओं में, समुचित पोषाहार नहीं उपलब्ध हो पाता-
(a) 41% को
(b) 45% को
(c) 49% को
(d) 53% को
उत्तर-d
115. राष्ट्रीय तानसेन सम्मान वर्ष 1998 के लिये चयनित ध्रुपद गायक हैं-
(a) सियाराम तिवारी
(b) हनुमान प्रसाद मिश्र
(c) बेली साहब पूंछवाले
(d) भीमसेन जोशी
उत्तर-a
116. ‘आपरेशन डेवर्ट’ नाम है-
(a) भारत तथा पाकिस्तान सीमाओं को राजस्थान/गुजरात में निर्धारित करने हेतु कंटीले तारों का घेरा
(b) नासा द्वारा सूर्य के चुम्बकीय बल का पता लगाने हेतु भेजा गया उपग्रह
(c) अमेरिका/ब्रिटेन द्वारा दिसम्बर, 98 में, बगदाद पर किया गया हवाई हमला
(d) अमेरिकी कमाण्डो दल द्वारा श्रीलंका में लिट्टे उग्रवादियों के विरुद्ध प्रारम्भ किया गया अभियान
उत्तर-(c) व्याख्या: अमेरिका एवं ब्रिटेन द्वारा दिसम्बर 98 में किया गया बगदाद (इराक) पर हमला आपरेशन डेजर्ट फाक्स के नाम से जाना जाता है।
117. संकटग्रस्त शिशुओं को विशेष सुरक्षा देने वाली, चौबीस घण्टे उपलब्ध मुफ्त संकटकालीन टेलीफोन सेवा का नाम है-
(a) चाइल्ड इमरजेन्सी
(b) चाइल्ड लाइन
(c) सेव चाइल्ड
(d) लाइफलाइन चाइल्ड
उत्तर-(c)
118. आई. एस. ओ. 14001 है-
(a) एक अन्तर्राष्ट्रीय गुप्तचर संगठन जो विश्व के किसी भाग में किये गये परमाणु विस्फोटों पर नजर रखता है।
(b) एक पाकिस्तानी संगठन जो भारत में आतंकवादी कार्यवाहियों को चलाता है।
(c) एक अन्तर्राष्ट्रीय प्रमाणपत्र जो प्रदूषण नियन्त्रण प्रणाली स्थापित करने वाली औद्योगिक इकाइयों को दिया जाता है।
(d) शासन द्वारा निर्गत किया गया प्रमाणपत्र जो किसी उत्पाद की गुणवत्ता को प्रमाणित करता है।
उत्तर-(c) व्याख्या: आई. एस. ओ. 14001 एक अन्तर्राष्ट्रीय प्रमाणपत्र है जो प्रदूषण नियन्त्रण प्रणाली को अपनाने वाले औद्योगिक इकाइयों को प्रदान किया जाता है। प्रदूषण नियन्त्रण वाहन को यूरो। और यूरो ।। दिया जाता है। अन्तर्राष्ट्रीय गुणवत्ता के लिए औद्योगिक इकाइयों को दिया जाने वाला प्रमाणपत्र ISO-9001 एवं ISO-9002 है।
119. ‘गोकुल ग्राम योजना’ निम्नलिखित किस राज्य से सम्बन्धित है-
(a) उत्तर प्रदेश
(b) आंध्र प्रदेश
(c) गुजरात
(d) राजस्थान
उत्तर-(c) व्याख्या : गोकुल ग्राम योजना गुजरात प्रान्त के रामसेन गाँव से शुरू की गई है। इस योजना के तहत 15 लाख रुपये की एक मुश्त राशि सहायता प्रदान करके चयनित गाँव को आत्मनिर्भर बनाया जायेगा।
120. एक रोबोट द्वारा मई, 1998 में पहला सफल हृदय का बाईपास ऑपरेशन किया गया-
(a) बर्न में
(b) लीपजिंग में
(c) न्यूयार्क में
(d) लन्दन में
उत्तर-(d) व्याख्या : एक रोबोट द्वारा मई 1998 में पहला सफल बाई पास आपरेशन लन्दन में किया गया।
121. गुटनिरपेक्ष आन्दोलन का 12वाँ शिखर सम्मेलन सितम्बर 2, 3, 1998 को सम्पन्न हुआ-
(a) डरबन में
(b) केपटाउन में
(c) काहिरा में
(d) कोलम्बो में
उत्तर-a
122. निम्नांकित युग्मों को सुमेलित कीजिये-
(a) विश्व अल्पसंख्यक दिवस 1. दिसम्बर 1
(b) विश्व एड्स दिवस 2. नवम्बर 18
(c) विश्व पशु दिवस 3. अक्टूबर 16
(d) विश्व खाद्य दिवस 4. अक्टूबर 3
कूट :
(a)A_{2}B_{1}C_{4}D_{3}
(b)A_{3}B_{2}C_{1}D_{4}
(c)A_{4}B_{3}C_{2}D_{1}
(d)A_{2}B_{3}C_{4}D_{1}
उत्तर-a
123. ‘आपरेशन शक्ति’ 98 नाम है-
(a) पोखरण में 1998 में हुए परमाणु परीक्षण अभियान का
(b) भारतीय वायुसेना के एस. यू. 30 विमानों द्वारा किये गये युद्धाभ्यास का
(c) भारत के गृहमंत्री का जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद रोकने के लिये पूर्वगामी कार्यक्रम
(d) सैन्य बलों द्वारा त्रिपुरा के उग्रवादियों के विरुद्ध की जाने वाली सैन्य कार्यवाही
उत्तर-(a) व्याख्या : पोखरण (राजस्थान) में भारत द्वारा 11 और 13 मई, 1998 को सफलतापूर्व किये गए पाँच परमाणु विस्फोट (परीक्षण हेतु) को आपरेशन शक्ति 98 नाम दिया गया।
124. 1998 में बैंकाक एशियाड में किन देशों ने दो अंकों में स्वर्णपदक प्राप्त किया-
(a) ईरान
(b) ताइवान
(c) दक्षिणी कोरिया
(d) उत्तरी कोरिया
निम्नांकित कूट का उपयोग करते हुए सही उत्तर चुनिये-
(a) 1 तथा 2
(b) 2 तथा 3
(c) 3 तथा 4
(d) 1 तथा 4
उत्तर-b
125. भारतीय अर्थव्यवस्था के बारे में अमर्त्य सेन के सुझावों से सम्बन्धित निम्नांकित कथनों पर विचार कीजिये-
1. इसे वस्तु उन्मुख होना चाहिये
2. इसे जन उन्मुख होना चाहिये
3. सबसे अधिक निर्धन व्यक्ति की आर्थिक सुरक्षा होनी चाहिये
4. विश्व अर्थव्यवस्था में इनके एकीकरण के साथ राष्ट्रीय बचाव होना चाहिये।
(a) 1, 2, तथा 3 सही हैं
(b) 2, 3 तथा 4 सही हैं
(c) 1, 3 तथा 4 सही हैं।
(d) 1, 2 तथा 4 सही हैं
उत्तर-b
126. साम्यवादोत्तर रूस का सर्वोत्तम असैनिक पुरस्कार जिसे रूस के एक नोबेल पुरस्कार विजेता उपन्यासकार ने वर्ष 98-99 में अस्वीकार कर दिया है, कहलाता है-
(a) आर्डर ऑफ लेनिन
(b) आर्डर ऑफ सेन्टर एण्ड्रयू
(c) आर्डर ऑफ टाल्स्टाय
(d) आर्डर ऑफ सेन्टर पीटर
उत्तर-b
127. इम्फाल में आयोजित पंचम राष्ट्रीय खेलों में सर्वाधिक स्वर्णपदक किसने जीते-
(a) सेबास्टियन जेवियर
(b) निशा मिलेट
(c) जसपाल राणा
(d) सुनीता रानी
उत्तर-b
128. तेरहवें एशियाई खेलों में भारत के लिये प्रथम स्वर्णपदक किसने जीता-
(a) डिस्को सिंह
(c) ज्योर्तिमयी सिकन्दर
(b) गीत सेठी
(d) दमयन्ती दर्शा
उत्तर-c
129. तेरहवें एशियाई खेलों में सर्वोत्कृष्ट प्रदर्शन के लिये किसे पुरस्कृत किया गया-
(a) अकीरा मनाई
(b) कीजो इटो
(c) ली वांग जू
(d) लीली
उत्तर-b
130. निम्न टीमों में से ब्रिस्टल रोवर्स कप, 98 किसने जीता-
(a) दुबई क्लब
(c) चर्चिल ब्रदर्स
(b) ईस्ट बंगाल
(d) बंगाल-मुम्बई क्लब
उत्तर-d
131. जतीनदास किस आरोप में बन्दी बनाये गये थे-
(a) मेरठ षड्यन्त्र
(b) पेशावर षड्यन्त्र
(c) लाहौर षड्यन्त्र
(d) चिटगाँव सशस्त्र लूट
उत्तर-(c)व्याख्या: मेरठ षड्यन्त्र केश 1929-33 तक चलता रहा और इसमें 27 लोगों को सजा मिली। यह मुकदमा साम्यवादियों से सम्बन्धित था। पेशावर षडयन्त्र केश 1922-23 में हुआ यह भी साम्यवादियों से सम्बन्धित था। सूर्य सेन, चटगाँव षड्यन्त्र केश से सम्बन्धित थे जो 1930 में हुआ। जतिन दास लाहौर षडयन्त्र अथवा साण्डर्स हत्याकाण्ड के आरोपी थे। इन्होंने जेल में अमानवीय आचरणों के विरोध में एक ऐतिहासिक भूख हड़ताल रखी जिसमें 64 वें दिन उनकी मृत्यु हो गई।
132. महात्मा गाँधी के साथ चम्पारन सत्याग्रह में भाग लेने वालों में सम्मिलत थे-
(a) वल्लभ भाई पटेल और विनोबा भावे
(b) जवाहरलाल नेहरू और राजेन्द्र प्रसाद
(c) राजेन्द्र प्रसाद और अनुग्रह नारायण सिन्हा
(d) महादेव देसाई और मनीबेन पटेल
उत्तर-(c)व्याख्या: 1917 में चम्पारन के राजकुमार शुक्ल के आमंत्रण पर गांधी जी ने अपने साथ ब्रज किशोर, राजेन्द्र प्रसाद, महादेव देसाई, नरहरि पारेख, जे. बी. कृपलानी एवं अनुग्रह नारायण सिंह को साथ ले गये।
133. निम्न में से किसने असयोग आन्दोलन के दौरान अपनी वकालत छोड़ दी थी-
(a) महात्मा गाँधी ने
(b) मदनमोहन मालवीय ने
(c) तेजबहादुर सप्रू ने
(d) चितरंजन दास ने
उत्तर-(d)व्याख्या : असहयोग आन्दोलन (1920-22) के दौरान मोती लाल नेहरू एवं चितरंजन दास ने अपनी वकालत छोड़ दी थी। प्रारम्भ में चितरंजन दास इस आन्दोलन के विरोधी थे, किन्तु इस आन्दोलन के तहत गिरफ्तार होने वाले पहले व्यक्ति भी वही थे।
134.भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के 1905 के बनारस अधिवेशन का अध्यक्ष कौन था-
(a) सुरेन्द्र नाथ बनर्जी
(b) फिरोजशाह मेहता
(c) गोपालकृष्ण गोखले
(d) दिनशॉ वाचा
उत्तर-(c)व्याख्या: भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के 1905 के बनारस अधिवेशन के अध्यक्षता गोपाल कृष्ण गोखले ने किया। सुरेन्द्र नाथ बनर्जी 1895 के पूना और 1902 के अहमदाबाद अधिवेशन की अध्यक्षता की। फिरोजशाह मेहता 1890 के कलकत्ता अधिवेशन की अध्यक्षता की। 1901 के कलकत्ता अधिवेशन की अध्यक्षता दिनशॉ वाचा ने की।
135. अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की प्रथम महिला अध्यक्ष कौन थी-
(a) नेली सेन गुप्ता
(b) सरोजिनी नायडू
(c) ऐनी बेसेन्ट
(d) कादम्बिनी बोस
उत्तर-(c) व्याख्या: कांग्रेस की प्रथम महिला अध्यक्ष एनी बेसेन्ट थीं जो 1917 के कलकत्ता अधिवेशन की अध्यक्षता थी। नलनीसेन गुप्त (कोलकाता), सरोजिनी नायडू 1925 (कानपुर) की अध्यक्षता की।
136. सूची। तथा सूची ॥ का सुमेल कीजिए तथा नीचे दिये गये कूट से सही उत्तर चुनिये-
सूची। सूची ॥
(समाचार पत्र) (सम्पादक)
(a) हिन्दू 1. दादाभाई नौरोजी
(b) सुधारक 2. जी० के० गोखले
(c) वायस ऑफ इण्डिया 3. जी० सुब्रह्मणयम अय्यर
(d) बंगाली 4. एस० एन. बनर्जी
कूट :
ABCD
(a)1234
(b)1324
(c)2314
(d) 3214
उत्तर-d
137. निम्नलिखित राज्य-युग्मों में से किसे राज्य सभा में समान प्रतिनिधित्व प्राप्त है-
(a) आंध्र प्रदेश तथा महाराष्ट्र
(b) आंध्र प्रदेश तथा तमिलनाडु
(c) गुजरात तथा राजस्थान
(d) महाराष्ट्र तथा तमिलनाडु
उत्तर-उत्तर-(b)व्याख्या : संविधान के अनुच्छेद 80 (1) के अनुसार राज्य सभा में 250 से अधिक सदस्य नहीं होंगे। उसमें राष्ट्रपति द्वारा नाम निर्देशित 12 सदस्य तथा राज्यों एवं संघ राज्य क्षेत्रों द्वारा निर्वाचित 238 सदस्य होते हैं। आन्ध्र प्रदेश से 183 सदस्य एवं त्तमिलनाडु से 18 सदस्य चुने जाते हैं। महाराष्ट से 19 सदस्य, गुजरात से 11 सदस्य एवं राजस्थान से 10 सदस्य चुने जाते हैं।
138. भूख हड़ताल से जेल में किस स्वतन्त्रता सेनानी की मृत्यु हुई-
(a) भगतसिंह
(b) विपिन चन्द्र पाल
(c) जतीनदास
(d) एस. सी. बोस
उत्तर-(c) व्याख्या: लाहौर षड्यन्त्र केश में जतिनदास को बंदी बना लिया गया। जेल में अमानवीय व्यवहारों के खिलाफ इन्होंने भूख हड़ताल की। 64 वें दिन इनकी मृत्यु हो गयी।-
139. कथन (A) ब्रिटेन ने भारत को 1947 में आजाद किया। कारण (R) – ब्रिटेन दूसरे विश्व युद्ध में दुर्बल हो गया था। उपर्युक्त दोनों वक्तव्यों के सन्दर्भ में निम्नांकित में से कौन सा सही है-
(a) A तथा R दोनों सही हैं तथा R, A की सही व्याख्या करता है
(b) A तथा R दोनों सही हैं, परन्तु R, A की सही व्याख्या नहीं करता है
(c) A सही है, परन्तु R गलत है
(d) A गलत है, परन्तु R सही है।
उत्तर-(b)व्याख्या : ब्रिटेन 1939-45 के द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान दुर्बल हो गया था एवं भारत को 1947 में ब्रिटेन ने स्वतंत्र कर दिया, लेकिन दूसरा कारण ब्रिटेन का दुर्बल हो जाना नहीं, अपितु भारतीय स्वतंत्रता संघर्ष, आजादी का कारण था।
140. सिन्धु घाटी सभ्यता का पत्तन नगर था-
(a) हड़प्पा
(b) कालीबंगा
(c) लोथल
(d) मोहनजोदड़ो
उत्तर-(c) नदी के किनारे एवं मोहनजोदड़ो सिन्धु नदी के किनारे स्थित थे। व्याख्या : सिन्धु सभ्यता का पत्तन नगर लोथल था जो कि गुजरात राज्य में है। हड़प्पा रावी नदी के किनारे, कालीबंगा घघ्घर
141.पागलपंथी विद्रोह वस्तुतः एक विद्रोह था-
(a) भीलों का
(b) गारों का
(c) गोण्डो का
(d) कोलियों का
उत्तर-(b) व्याख्या : उत्तर पूर्वी भारत में गारो जनजातियों का यह विद्रोह 1833 तक चला। इस विद्रोह में है जान जनजाति और साथ ही हिन्दुओं और मुसलमानों ने भी भाग लिया।
142. निम्नलिखित में से कौन फराजी विद्रोह का नेता था-
(a) आगा मुहम्मद रजा
(b) ददू मियाँ
(c) शमशेर गाजी
(d) वजीर अली
उत्तर-(b) व्याख्या: फराजी विद्रोह बरेली में 1838 से 1857 तक चलता रहा इसके नेता ददू मियाँ थे।
143. निम्नलिखित में से कौन-सा स्थान गढ़करी विद्रोह का केन्द्र था-
(a) बिहार शरीफ
(b) कोल्हापुर
(c) सूरत
(d) सिलहट
उत्तर-(b) व्याख्या : गढ़करी विद्रोह 1844 में कोल्हापुर (महाराष्ट्र) से हुआ । गढ़करी एक सैनिक जाति थी जो मराठों की सेना में कार्यरत थी। छटनी कर दिये जाने से 1844 में इन लोगों ने विद्रोह कर दिया।
144. निम्नलिखित में से किसने खम्भात में तोड़ी गई मस्जिद के पुनर्निर्माण के लिये आर्थिक सहायता प्रदान की थी-
(a) चामुण्डराय
(b) जयसिंह सिद्धराज
(c) कुमारपाल
(d) महीपाल देव
उत्तर-b
145. चित्रगुप्त स्वामी मंदिर जिसे चित्रगुप्त का एक मात्र मंदिर माना जाता है, स्थित है-
(a) काँची में
(b) मथुरा में
(c) पुरी में
(d) उज्जैन में
उत्तर-d
146.निम्नलिखित में से किस मंदिर परिसर में एक भारी भरकम नन्दी की मूर्ति है जिसे भारत की विशालतम नन्दी मूर्ति माना जाता है-
(a) वृहदीश्वर मंदिर
(b) लिंगराज मंदिर
(c) कन्दरिया महादेव मंदिर
(d)लेपाक्षी मंदिर
उत्तर-(a)व्याख्या : राजराज प्रथम द्वारा तंजौर में बनवाया गया वृहदीश्वर मंदिर भारत की विशालतम नन्दी मूर्ति है।
147.निम्नलिखित में से किसे एक नये संवत् चलाने का यश प्राप्त है-
(a) धर्मपाल
(b) देवपाल
(c) विजयसेन
(d) लक्ष्मणसेन
उत्तर-(d) व्याख्या: लक्ष्मण सेन ने एक नवीन संवत का प्रारम्भ किया जो आज भी बंगाल में यत्र-तत्र देखने को मिलता है।
148. गीत गोविन्द के गीतकार जयदेव किसकी सभा को अलंकृत करते थे-
(a) धर्मपाल
(b) देवपाल
(c) विजयसेन
(d) लक्ष्मणसेन
उत्तर-d
149.निम्नलिखित में से किसने सोमपुर महाविहार का निर्माण कराया था-
(a) कुमार गुप्त
(b) हर्ष
(c) धर्मपाल
(d) विजयसेन
उत्तर-(c) व्याख्या: बंगाल का पाल शासक धर्मपालन राजशाही जिले के पहाड़पुर के निकट सोभपुर विहार का निर्माण कराया था। उसने विक्रमशिला विश्वविद्यालय एवं बौद्ध विहार का भी निर्माण कराया था।
150.निम्नलिखित में से किस स्त्रोत में अशोक के राज्यकाल में तृतीय बौद्ध संगीति होने का उल्लेख मिलता है-
(a) अशोक के अभिलेख
(b) दीपवंश
(c) महावंश
(d) दिव्यावदान
नीचे दिये गये कूट से सही उत्तर चुनिये-
(a) 1, 2
(b) 2, 3
(c) 3, 4
(d) 1,4
उत्तर-b
