यू. जी. सी. नेट परीक्षा, जून 2006
नोट : इस प्रश्नपत्र में पचास (50) बहु-विकल्पीय प्रश्न हैं। प्रत्येक प्रश्न के दो (2) अंक हैं। सभी प्रश्नों के उत्तर दीजिए।
निम्नलिखित परिच्छेद को पढ़िए और उसके पश्चात् दिए गए प्रश्नों का उत्तर दीजिए जो इस परिच्छेद पर आधारित हैं।
अनेक भारतीय तथा यूरोपीय महात्मा गांधी को भारतीय परम्पराओं का संक्षिप्त संग्रह मानते थे, परन्तु यह एक असंगत निर्णय है, क्योंकि वे पाश्चात्य विचारों से अत्यधिक प्रभावित थे। गांधीजी अपनी प्राचीन संस्कृति के सिद्धान्तों में विश्वास करते थे, परन्तु उनका दलितों के प्रति अत्यधिक प्रेम तथा जातिवाद के प्रति उनकी घृणा तथापि इनमें हठधर्मी न थी और ये किसी भी भारतीय तत्व की. अपेक्षा यूरोप की 19वीं शताब्दी की उदारता से अधिक निकट थे। उनका अहिंसा में विश्वास जैसा कि हम देख चुके हैं किसी प्रकार भी हिन्दू धर्म का कट्टर रूप नहीं था। गांधीजी की शान्तिप्रियता के लिए हमें, ‘सरमन ऑन दी माउण्ट’ तथा टॉलस्टाय की ओर देखना चाहिए। स्त्रियों के अधिकारों के लिए उनका प्रयास भी पाश्चात्य प्रभाव का ही परिणाम है। अपने सामाजिक प्रसंगों में वे सदैव नवीन रीति चलाने वाले ही थे, अनुदार न थे। यद्यपि उनके कुछ साथी उनके सीमित समाज-सुधार के कार्यक्रम की गति अत्यन्त मन्द समझते थे, तथापि गांधीजी हिन्दू विचारधारा के सम्पूर्ण बल को जाति एवं वर्ग के प्रभुत्व के स्थान पर एक लोकप्रिय एवं समानतापूर्ण समाज के रूप में परिवर्तित करने में सफल हुए। गांधीजी और उनके भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अनुयायियों ने शताब्दियों की स्थिरता के पश्चात् हिन्दू सभ्यता को नवीन रूप एवं नव जीवन प्रदान किया है। आज राजनीतिक एवं आर्थिक रूप से भारत के समक्ष अनेक कठिन समस्याएं हैं और कोई भी उसके भविष्य के सम्बन्ध में निश्चित भविष्यवाणी नहीं कर सकता है, परन्तु यह भविष्यवाणी तो की जा सकती है कि वह भविष्य कुछ भी हो, आने वाली पीढ़ियों के भारतीय अनिर्णयात्मक एवं आत्मज्ञानी यूरोपीय लोगों
की प्रतिमूर्ति होंगे, अपितु वे अपनी परम्पराओं से पुष्ट एवं अपनी संस्कृति की अविच्छिन्नता से पूर्णतः परिचित व्यक्ति होंगे। इसी समय स्वतन्त्रता प्राप्ति के केवल सात वर्ष पश्चात् ही (जब यह पुस्तक लिखी गई थी) राष्ट्रीय चरित्र को कलंकित करने तथा चरमसीमा की सांस्कृतिक देशभक्ति के लिए लड़ने की भावना अदृश्य होती जा रही है। हमारा विश्वास है कि हिन्दू सभ्यता संश्लेषण के अत्यन्त चमत्कारिक कार्यक्रम का प्रदर्शन करने जा रही है। अतीत में उसने इण्डो-यूरोपीय, मेसोपोटेनियम, ईरानी, यूनानी, रोमन, सिथियन, तुर्की, फारसी और अरबी अनेक विभिन्न संस्कृतियों के तत्वों को प्राप्त किया, ग्रहण किया एवं उन्हें पचा लिया है। प्रत्येक नवीन प्रभाव से वह कुछ-न-कुछ परिवर्तित हुई है। अब वह पाश्चात्य संस्कृति को आत्मसात करने जा रही है। हमारा विश्वास है कि हिन्दू सभ्यता अपनी अविच्छिन्नता को बनाए रखेगी। भगवदगीता क्रियाशील व्यक्तियों को तथा उपनिषद् विचारवान व्यक्तियों को प्रेरणा देना बन्द न करेंगे। भारतीय जीवन का आकर्षण तथा उसकी विनम्रता चलती ही रहेगी, भले ही उन पर पाश्चात्य श्रम बचाने वाले अविष्कारों का कितना ही प्रभाव क्यों न पड़े। जन समुदाय अब भी रामायण और महाभारत के वीरों की कहानियां पढ़ना पसन्द करेगा शान्त एवं मृदुल प्रसन्नता, जो भारतीय जीवन में सदैव व्याप्त रही है तथा जिसे अत्याचार, रोग एवं निर्धनता आच्छादित न कर सके, निश्चय ही वह पश्चिम से अधिक उत्तेजनात्मक मांगों के समक्ष अदृश्य न हो सकेगी। प्राचीन भारतीय संस्कृति में जो कुछ अनुपयोगी था, उसका अधिकांश इस समय तक नष्ट हो चुका है। विधवाओं का अपने पतियों की चिताओं पर जलाया जाना, बहुत दिन हुए, समाप्त हो चुका है। नियमानुसार बालिकाओं के विवाह बाल्यावस्था में नहीं हो सकता है। सारे भारत में बसों और रेलगाड़ियों पर ब्राह्मण बिना धर्म-भ्रष्ट होने के भय से निम्न जाति के लोगों से कन्धे से कन्धा मिलाकर चलते हैं और मन्दिरों के द्वार सबके लिए वैधानिक रूप में उन्मुक्त हैं। जातिवाद
समाप्त हो रहा है। इस समाप्ति को प्रारम्भ हुए बहुत समय हो गया, परन्तु अब तो उसकी गति इतनी तीव्र है कि जातिवाद के अधिक आपत्तिजनक अंग एक दो पीढ़ियों में ही समाप्त हो जाएंगे। प्राचीन परिवार, प्रणाली वर्तमान स्थितियों के अनुरूप परिवर्तित हो रही हैं। वस्तुतः भारत का पूर्णरूप ही परिवर्तित हो रहा है, परन्तु उसकी सांस्कृतिक परम्परा अविच्छिन्न बनी है तथा वह कदापि विनिष्ट न होगी।
1. वह क्या कारक थे जिसने सबसे ज्यादा भारतीय संस्कृति पर गांधी के विचारों को प्रभावित किया?
(A) प्राचीन संस्कृति के मूल सिद्धान्तों में विश्वास
(B) पाश्चात्य विचारों का प्रभाव
(C) ‘सरमन ऑन दी माउण्ट’
(D) टॉलस्टॉय के विचार
उत्तर-A
2. वह कौनसा सबसे महत्वपूर्ण सामाजिक मुद्दा था जिसे गांधी ने सुधार के लिए चुना था?
(A) धर्म
(B) जाति
(C) महिलाओं की स्थिति
(D) हिन्दू धर्म में परम्परानिष्ठा
उत्तर-B
3. भारतीय संस्कृति का भविष्य सबसे ज्यादा निर्भर है :
(A) वर्तमान समाज की प्रासंगिकता पर
(B) समाज में समानभाव पर
(C) भारतीय समाज में रूढ़िवादी प्रवृत्तियों का बहिष्करण पर
(D) यूरोपियन प्रभावों का विलोपन करना
उत्तर-C
4. प्राचीन काल के किस धार्मिक ग्रन्थ ने भारतीय विचारधारा को सबसे प्रभावित किया है?
(A) भगवत्गीता
(B) पुराण
(C) महाकाव्य
(D) उपनिषद्
उत्तर-C
5. वह कौनसा कारक था जिसने भारत में जाति प्रथा को मिटाने में सबसे ज्यादा प्रभावित किया?
(A) तर्कवाद
(B) नौकरी के अवसर
(C) विधि-निर्माण
(D) उदारवादी शिक्षा
उत्तर-A
6. हड़प्पा संस्कृति का दक्षिणेत्तर स्थल है :
(A) लोथल
(B) कोटदीजी
(C) दाइमाबाद
(D) रंगपुर
उत्तर-C
7. निम्नलिखित में कौनसा तमिल व्याकरण सम्बन्धी ग्रन्थ है?
(A) मणिमेखलै
(B) कुराल
(C) शिलप्पदिगारम्
(D) तोल्काप्पियम्
उत्तर-D
8. निम्नलिखित में कौन उत्तर वैदिक काल से सम्बन्धित है?
(A) दशराझ युद्ध
(B) इन्द्र, वरुण एवं सूर्य की उपासना
(C) जातियों की स्थापना
(D) दास्यु एवं पणियों में आपसी संघर्ष
उत्तर-B
9. निम्नलिखित किस बौद्ध ग्रन्थ में शोडष-महाजनपदों का उल्लेख है?
(A) अंगुत्तर निकाय
(B) दीघ निकाय
(C) दीपवंश
(D) महावंश
उत्तर-A
10. निम्नलिखित किस अभिलेख में अशोक के बाह्य जगत सम्बन्धों का उल्लेख प्राप्त होता है?
(A) शिला अभिलेख 1
(B) शिला अभिलेख XIII
(C) रुमिन्दाई अभिलेख
(D) सांची अभिलेख
उत्तर-B
11. “मिलिन्दपैञ्ह” में मिनेंडर तथा के बीच वार्तालाप का उल्लेख है
(A) अश्वघोष
(B) दिंगनाग
(C) नागसेन
(D) नागार्जुन
उत्तर-C
12. निम्नलिखित किस ग्रन्थ में राज्य की उत्पत्ति सम्बन्धी अनुबन्ध सिद्धान्त का विस्तारपूर्वक वर्णन प्राप्त होता है?
(A) दीघ निकाय
(B) दीपवंश
(C) कामंदकीय
(D) महावंश
उत्तर-A
13. सूची-1 को सूची-II से सुमेलित कीजिए और नीचे दिए गए कूट से अपने उत्तर का चयन कीजिए ।
सूची-I सूची-II
(a) गुणाढ्य (i) लीलावती
(b) वाग्भट्ट (ii) प्रबन्ध-चिंतामणि
(c) भास्कराचार्य (iii) वृहत्कथा
(d) मेरुतुंग (iv) अष्टांगहृदय
कूट :
(a) (b) (c) (d)
(A) (i) (ii) (iii) (iv)
(B) (iv) (i) (ii) (iii)
(C) (ii) (iii) (i) (iv)
(D) (iii) (iv) (i) (ii)
उत्तर-D
14. निम्नलिखित शैक्षणिक संस्थाओं में कौन-सा व्यवस्थित कालानुक्रम के अनुसार है?
(A) तक्षशिला, कांचीपुरम, वलभी तथा नालंदा
(B) कांचीपुरम, तक्षशिला, नालंदा तथा वलभी
(C) वलभी, तक्षशिला, कांचीपुरम तथा नालंदा
(D) तक्षशिला, वलभी, कांचीपुरम तथा नालंदा
उत्तर-D
15. सूची-I को सूची-II से सुमेलित कीजिए और नीचे दिए गए कूट से अपने उत्तर का चयन कीजिए।
सूची-I सूची-II
(a) दशावतार मन्दिर (i) ऐहोल
(b) गुप्त कालीन ईंट मन्दिर (ii) भीतरगांव
(c) मेगुति मन्दिर (iii) नचना कुठार
(d) पार्वती मन्दिर (iv) देवगढ़
कूट :
(a)(b)(c)(d)
(A)(ii)(i)(iii)(iv)
(B)(i)(ii)(iii)(iv)
(C) (iv)(ii)(i)(iii)
(D)(iv)(i)(ii)(iii)
उत्तर-C
16. शैलेन्द्रों द्वारा निर्मित सर्वप्रसिद्ध स्तूप स्थान पर स्थित है।
(A) अनुराधापुर
(B) बोरोबुडूर
(C) अंगकोरवाट
(D) अंगकोरथोम
उत्तर-B
17. ऐलोरा स्थित सुप्रसिद्ध कैलाश मन्दिर किस राजवंश के संरक्षण में निर्मित हुआ था?
(A) वाकाटक
(B) गुप्त
(C) आद्य चालुक्य
(D) राष्ट्रकूट
उत्तर-D
18. नीचे दो व्यक्तव्य दिए गए हैं, एक को कथन (A) कहा गया है, दूसरे को कारण (R) :
कथन (A): प्रथम राजेन्द्र ने कडारम का विजय अभियान किया था।
कारण (R) : उसकी अभिलाषा थी दक्षिण-पूर्व एशिया में भारतीय संस्कृति का प्रसार करना। उपर्युक्त दो वक्तव्यों के सन्दर्भ निम्नलिखित में से कौन-सा सही है?
कूट :
(A) (A) सही है, परन्तु (R) गलत हैं।
(B) (A) तथा (R) दोनों सही हैं।
(C) (A) गलत है, परन्तु (R) सही है।
(D) (A) तथा (R) दोनों गलत हैं।
उत्तर-B
19. निम्नलिखित में कौनसा कालानुक्रम के अनुसार सही है?
(A) गोंडोफरनेस, वीम कडफिसस तथा कनिष्क
(B) सिमुक, सातकर्णी तथा कृष्णा
(C) महेन्द्रवर्मा, दंतिवर्मा तथा नरसिंहवर्मा
(D) राजराज, परांतक तथा आदित्य
उत्तर-A
20. नीचे दो वक्तव्य दिए गए हैं, एक को कथन (A) कहा गया है, दूसरे को कारण (R) :
कथन (A): बुद्ध ने प्राकृत भाषा के माध्यम से अपने उपदेश दिए।
कारण (R) : समाज के प्रत्येक वर्ग तक वे पहुंचना चाहते थे।
उपर्युक्त दो व्यक्तव्यों के सन्दर्भ में निम्नलिखित में से कौन-सा सही है?
(A) (A) सही है, परन्तु (R) गलत है।
(B) (A) तथा (R) दोनों सही हैं।
(C) (A) गलत है, परन्तु (R) सही है।
(D) (A) तथा (R) दोनों गलत हैं।
उत्तर-B
21. निम्नलिखित में से कौनसा मामलूक काल के लिए उपयुक्त नहीं है?
(A) खजाइन-उल-फुतुह
(B) ताज-उल-माआसीर
(C) तारीख-ए-फिरोजशाही
(D) तबकात-ए-नासिरी
उत्तर-A
22. निम्नलिखित में से किसके कथनानुसार समस्त इस्लामिक पूर्व में दिल्ली सबसे बड़ा नगर है :
(A) अलबेरुनी
(B) आमिर खुसरव
(C) इब्न बतूता
(D) शम्स सिराज अफीफ
उत्तर-B
23. नीचे दो व्यक्तव्य दिए गए हैं, एक को कथन (A) कहा गया है, दूसरे को कारण (R) :
कथन (A): बलबन ने राज्य की प्रतिष्ठा और शक्ति को बढ़ाने के लिए सत्ता को अपने हाथों में केन्द्रित करने के लिए कदम उठाए।
कारण (R) : उसने सार्वभौमिकता के इस्लामिक सिद्धान्त का पालन किया।
उपर्युक्त दो वक्तव्यों के संदर्भ में निम्नलिखित में से कौन सा सही है?
(A) (A) और (R) दोनों सही हैं, तथा (R), (A) की सही व्याख्या है।
(B) (A) और (R) दोनों सही हैं, किन्तु (R), (A) की सही व्याख्या नहीं है।
(C) (A) सही है, किन्तु (R) गलत है।
(D) (A) गलत है, किन्तु (R) सही है।
उत्तर-B
24. अलाउद्दीन खिलजी ने कौन-सा कर नहीं लगाया ?
(A) खराज
(B) घरी
(C) किस्मत-ए-खोती
(D) चराई
उत्तर-C
25. सूची-I को सूची-II से सुमेलित कीजिए और नीचे दिए गए कूट से अपने उत्तर का चयन कीजिए।
सूची-I सूची-II
(a) निजामुद्दीन-ओलिया (i) नक्शबंदिया
(b) शेख नूरुद्दीन (ii) भक्ति
(c) बहाउद्दीन गंजबक्श (iii) चिश्तीया
(d) दादू (iv) रिशी
कूट :
(a)(b)(c)(d)
(A) (iii)(ii)(i)(iv)
(B)(iii)(iv)(i)(ii)
(C)(iii)(i)(ii)(iv)
(D)(i)(iv)(iii)(ii)
उत्तर-B
26. सूची-I को सूची-II से सुमेलित कीजिए और सही उत्तर का चयन नीचे दिए गए कूट में से करें।
सूची-I सूची-II
(a) वकील-ए-दर (i) राज्य की समाचार ऐजेंसी का अध्यक्ष
(b) अमीर-ए-हाजिब (ii) शाही महल का अधि-शाली अधिकारी
(c) मुशरिफ-ए-मुमालिक (iii) दरबार की आचार विधि की देखरेख करने वाला अधिकारी
(d) बरीद-ए-मुमालिक (iv) सल्तनत का प्रमुख लेखा-अधिकारी
कूट :
(a) (b)(c)(d)
(A)(ii)(iii)(iv)(i)
(B)(i)(ii)(iii)(iv)
(C)(iii)(ii)(iv)(i)
(D)(iv)(i)(ii)(iii)
उत्तर-A
27. नीचे दो वक्तव्य दिए गए हैं, एक को कथन (A) कहा गया है, दूसरे को कारण (R) :
कथन (A): आदि ग्रन्थ में कबीर, रैदास, नामदेव और बाबा फरीद के श्लोकों को भी शामिल किया गया है।
कारण (R) : सिख धर्म का उद्भव ठोस भक्ति परम्परा के काल में हुआ।
उपर्युक्त दो वक्तव्यों के सन्दर्भ में निम्नलिखित में से कौन-सा सही है?
(A) (A) तथा (R) दोनों सही हैं, तथा (R), (A) की सही व्याख्या है।
(B) (A) तथा (R) दोनों सही हैं, किन्तु (R), (A) की सही व्याख्या नहीं है।
(C) (A) सही है, किन्तु (R) गलत है।
(D) (A) गलत है, किन्तु (R) सही है।
उत्तर-A
28. नीचे दो वक्तव्य दिए गए हैं, एक को कथन (A) कहा गया है, दूसरे को कारण (R)
कथन (A) : बहमनी राज्य की आरम्भिक काल से ही राज्य की राजनीति में विदेशियों का व्यापक प्रभाव था।
कारण (R) : बहमन शाह ने कभी भी दकनी अमीरों पर विश्वास नहीं किया।
उपर्युक्त दो वक्तव्यों के सन्दर्भ में निम्नलिखित में से कौन-सा सही है?
(A) (A) तथा (R) दोनों सही हैं, तथा (R), (A) की सही व्याख्या है।
(B) (A) तथा (R) दोनों सही हैं, किन्तु (R), (A) की सही व्याख्या नहीं है।
(C) (A) सही है, किन्तु (R) गलत है।
(D) (A) गलत है, किन्तु (R) सही है।
उत्तर-C
29. निम्नलिखित में से किसने यह कहा कि विजयनगर राज्य में नायकों की संख्या लगभग दो सौ (200) है?
(A) डोमिन्गो पीज
(B) निकोलो दी कोन्टी
(C) वारथीमा
(D) फरनो नुनीज
उत्तर-A
30. सूची-I को सूची-II से सुमेलित कीजिए और नीचे दिए गए कूट से अपने उत्तर का चयन कीजिए।
सूची-I सूची-II
(a) भीमसेन (i) किरान-उस-सादिन
(b) अमीर खुसरो (ii) किताब फी तहकीक मालिल हिन्द
(c) अल-बरुनी (iii) नुसखा-ए-दिलकुशा
(d) निजामुद्दीन अहमद (iv) तबकात-ए-अकबरी
कूट :
(a)(b)(c)(d)
(A)(i)(iii)(iv)(ii)
(B)(iii)(ii)(iv)(i)
(C)(iv)(i)(ii)(iii)
(D)(iii)(i)(!!)(iv)
उत्तर-D
31. निम्नलिखित में से कौन-सा सही सुमेलित नहीं है?
(A) चौथ शिवाजी द्वारा युद्ध खर्च के रूप में मांगा गया भूमि लगान का चौथा भाग
(B) टंका तांबे का एक सिक्का
(C) इजारा राजस्व को ठेके पर देने की प्रथा
(D) हस्त-ओ-बुद भूराजस्व निर्धारण की एक विधि
उत्तर-A
32. सुल्तान मुहम्मद कुली कुतुब शाह किस का समकालीन था?
(A) अकबर
(B) औरंगजेब
(C) शाहजहां
(D) मुहम्मद शाह
उत्तर-D
33. निम्नलिखित में से कौन-सा/कौन-से कथन सत्य नहीं है?
(i) मुगलकालीन भारत में टकसालें मुक्त सिक्के के आधार पर कार्य करती थी।
(ii) प्रत्येक सिक्के पर टंकशाला का नाम और जारी करने का वर्ष दिया जाता था।
(iii) अकबर के शासन काल में रुपए की टंकशालों की संख्या 14 थी।
(iv) पूर्व शासन काल में निर्मित सिक्कों को खजाना कहते थे।
सही उत्तर का चयन निम्नलिखित कूट में से करें :
कूट :
(A) (i), (ii)
(B) (i), (iii), (iv)
(C) (ii), (iii)
(D) केवल (iv)
उत्तर-A
34. निम्नलिखित में से किसने वर्ष 1600 में भारत की जनसंख्या का अनुमान लगभग 100 मिलियन लगाया?
(A) किंग्सले डेविस
(B) मोरलैंड
(C) इरफान हबीब
(D) अशोक वी देसाई
उत्तर-B
35. निम्नलिखित में से कौनसा इतिहासकार मुगल साम्राज्य के पतन की ‘मुगल केन्द्रित’ अभिगम से सहमत नहीं है?
(A) इरफान हबीब
(B) सतीश चन्द्र
(C) मुजफ्फर आलम
(D) अतहर अली
उत्तर-A
36. भारत में दस्तकार संघटनों के पतन का प्रमुख कारण था :
(A) औद्योगिक क्रान्ति
(B) विदेशी माल का आयात करना
(C) प्रान्तीय एवं स्थानीय बाजारों का विकास
(D) आआंग्ल व्यापार का दबदबा
उत्तर-B
37. किसकी अध्यक्षता में 1882 के भारतीय शिक्षा आयोग की स्थापना हुई थी?
(A) सर चार्ल्स वुड
(B) लॉर्ड कर्जन
(C) डब्ल्यू. डब्ल्यू. हन्टर
(D) लॉर्ड लिटन
उत्तर-C
38. नीचे दो वक्तव्य दिए गए हैं, एक को कथन (A) कहा गया है, दूसरे को कारण (R) :
कथन (A): आधुनिक प्रसार के लागू होने से परम्परागत स्वावलम्भी गांव, स्थानीय बाजार, जाति और व्यापार प्रभावित हुए।
कारण (R): भारत में स्वदेशी ग्रामीण जीवन, स्थानीय बाजार, जाति तथा व्यापार का विनाश करने हेतु आधुनिक प्रसार का परिचय नहीं किया गया।
उपर्युक्त दो वक्तव्यों के सन्दर्भ में निम्नलिखित में से कौनसा सही है?
(A) (A) तथा (R) दोनों सही हैं, तथा (R), (A) की सही स्पष्टीकरण है।
(B) (A) तथा (R) दोनों सही हैं, किन्तु (R), (A) की सही स्पष्टीकरण नहीं है।
(C) (A) सही है, किन्तु (R) गलत है।
(D) (R) सही है, किन्तु (A) गलत है।
उत्तर-C
39. निम्नलिखित में से एक राष्ट्रवादी विचाराधारा का मुसलमान नहीं था पर अपनी साम्प्रदायिकता के लिए जाना जाता था :
(A) मिर्जा इस्माईल
(B) कासिम रजवी
(C) सर अली ईमाम
(D) बदरुद्दीन तैयबजी
उत्तर-C
40. सूची-I को सूची-II से सुमेलित कीजिए और नीचे दिए गए कूट से अपने उत्तर का चयन कीजिए।
सूची-I सूची-II
(a) भवानी मन्दिर (i) रबीन्द्रनाथ ठाकुर
(b) आनन्द मठ (ii) भगवतीचरण
(c) फिलोसॉफी ऑफ बॉम्ब (iii) बंकिमचन्द्र चटर्जी
(d) गीतांजली (iv) बीरेन्द्रकुमार घोष
कूट :
(a)(b)(c)(d)
(A)(ii)(i)(iii)(iv)
(B)(iii)(ii)(iv)(i)
(C)(iv)(iii)(ii)(i)
(D)(i)(iv)(iii)(ii)
उत्तर-C
41. सूची-I को सूची-II से सुमेलित कीजिए और नीचे दिए गए कूट से अपने उत्तर का चयन कीजिए।
सूची-I सूची-II
(a) लॉर्ड रिपन (i) विधवा पुनर्विवाह अधिनियम
(b) लॉर्ड एलफिन्सटन (ii) शिक्षा सम्बन्धी सुधार
(c) लॉर्ड कर्जन (iii) स्थानीय-स्वयं-शासन
(d) लॉर्ड डलहौजी (iv) राज्यपाल
कूट :
(a)(b)(c)(d)
(A)(iii)(iv)(ii)(i)
(B)(iv)(iii)(i)(ii)
(C)(ii)(iv)(iii)(i)
(D)(i)(ii)(iv)(iii)
उत्तर-A
42. नीचे दो वक्तव्य दिए गए हैं, एक को कथन (A) कहा गया है, दूसरे को कारण (R) :
कथन (A) : रामकृष्ण के धार्मिक नीतिवचन का प्रमुख लक्षण था उनका सभी धर्मों की सत्यता में विश्वास ।
कारण (R) : रामकृष्ण का किसी भी धर्म में अविश्वास ।
उपर्युक्त दो वक्तव्यों के सन्दर्भ में निम्नलिखित में से कौन-सा सही है?
(A) (A) तथा (R) दोनों सही हैं, और (R), (A) का सही स्पष्टीकरण है।
(B) (A) तथा (R) दोनों सही हैं, किन्तु (R), (A) का सही स्पष्टीकरण नहीं है।
(C) (A) सही है, किन्तु (R) गलत है।
(D) (A) गलत है, किन्तु (R) सही है।
उत्तर-C
43. निम्नलिखित को सही तिथिक्रम में लिखिए। कूट नीचे दिया गया है।
(i) व्यक्तिगत सत्याग्रह
(ii) नमक सत्याग्रह
(iii) स्वराज पार्टी
(iv) रचनात्मक कार्यक्रम
कूट :
(a)(b)(c)(d)
(A)(iii)(iv)(ii)(i)
(B)(iv)(iii)(ii)(i)
(C)(i)(iii)(iv)(ii)
(D)(ii)(i)(iv)(iii)
उत्तर-A
44. निम्नलिखित में से किस नेता ने गांधी का विरोध किया जब उन्होंने 1922 में असहयोग आन्दोलन को वापस लिया :
(A) सी. राजगोपालाचारी
(B) बल्लभभाई पटेल
(C) सी. आर. दास
(D) मौलाना आजाद
उत्तर-C
45. निम्नलिखित में से एक ‘कैबिनेट मिशन’ का सदस्य नहीं था?
(A) सर स्टफोर्ड क्रिप्स
(B) लॉर्ड वैवेल
(C) सर पैथिक लॉरेन्स
(D) ए. वी. अलिक्जेन्डर
उत्तर-B
46. निम्नलिखित में से कौनसा ‘अनाल्स स्कूल’ का प्रभावी लक्षण नहीं है?
(A) अन्तरविषयक अवधारणा
(B) नए स्रोतों की खोज
(C) लांग दुर्रे (दीर्घकालीन)
(D) क्षेत्र-केन्द्रित अवधारणा
उत्तर-A
47. निम्नलिखित में से किसने विचार रखा था कि इतिहास में कोई वस्तुपरकता नहीं हो सकती?
(A) उत्तर आधुनिकवादी
(B) मार्क्सवादी
(C) नव उपनिवेश वादी
(D) उपाश्रितवादी
उत्तर-A
48. निम्नलिखित में से कौन गुट-निरपेक्ष आन्दोलन से जुड़ा नहीं था?
(A) मार्शल टीटो
(B) जवाहरलाल नेहरू
(C) नेल्सन मन्डेला
(D) राष्ट्रपति सुकार्नो
उत्तर-C
49. प्रोटेस्टैन्ट धर्म को कानूनन मान्यता दी गई थी :
(A) वर्क्स की डाईट 1521 में
(B) औगस बर्ग की डाईट 1555 में
(C) स्पीयर्स की डाईट 1526 में
(D) औगस बर्ग की डाईट 1592 में
उत्तर-B
50. निम्नलिखित शासकों में से एक उदारवादी तानाशाही से जुड़ा नहीं था :
(A) प्रशिया के फ्रेडरिक द्वितीय
(B) रूस के पीटर महान
(C) फ्रांस के लुई XIV
(D) ऑस्ट्रिया के जोसेफ II
उत्तर-*
