यू. जी. सी. नेट परीक्षा दिसम्बर, 2005 इतिहास : द्वितीय प्रश्न-पत्रनोट : इस प्रश्न-पत्र में पचास (50) बहु-विकल्पीय प्रश्न हैं। प्रत्येक प्रश्न के दो (2) अंक हैं। सभी प्रश्नों के उत्तर दीजिए।
1. हमें किस स्थान पर हड़प्पन-मृदभाण्ड तथा धूसर-चित्रित मृदभाण्ड की अविरत क्रमबद्धता से प्राप्त होती है?
(A) लोथल
(B) कालीबंगन
(C) आलमगीरपुर
(D) भगवानपुरा
उत्तर-D
2. अशोक ने अपने शिलालेख में कुछ विदेशी राजाओं तथा उनके राज्यों का उल्लेख किया है :
(A) शिलालेख संख्या 5
(B) शिलालेख संख्या 13
(C) शिलालेख संख्या 12
(D) शिलालेख संख्या 10
उत्तर-B
3. ऋग्वेद में निम्नलिखित में से किसी एक का उल्लेख नहीं है :
(A) मगध
(B) सप्त-सिन्धु
(C) दस्यु
(D) वर्ण
उत्तर-A
4. पिपरावा स्थल निम्नलिखित प्राचीन नगरों में किस एक नगर के सदृश है ?
(A) कुशीनगर
(B) लुम्बिनी
(C) कपिलवस्तु
(D) श्रावस्ती
उत्तर-C
5. प्लिनी की मूल कृति नेचुरल हिस्ट्री किस भाषा में रचित है?
(A) ग्रीक
(B) लैटिन
(C) फ्रेन्च
(D) इंग्लिश
उत्तर-A
6. किस कृति में भारत का बवेरू के साथ सम्बन्धों का उल्लेख है?
(A) अर्थशास्त्र
(C) आगम
(B) दीपवंश
(D) जातक
उत्तर-D
7. सूची-1 को सूची-II से सुमेलित कीजिए और नीचे दिए गए कूट से अपने उत्तर का चयन कीजिए :
सूची-1 सूची-II
(a) बिल्हण (i) मानसोल्लास
(b) सोमेश्वर (ii) गीत गोविन्द
(c) सोमदेव (iii) विक्रमांकदेवचरित
(d) जयदेव (iv) कथासरित्सागर
कूट :
(a)(b)(c)(d)
(A)(iii)(i)(iv)(ii)
(B)(i)(iii)(iv)(ii)
(C)(ii)(iv)(iii)(i)
(D)(iii)(i)(ii)(iv)
उत्तर-A
8. गुजरात के चालुक्य राजा कुमारपाल को जैन-धर्म में किसने दीक्षित किया ?
(A) हेमचन्द्र
(B) हेमाद्रि
(C) विमल सूरी
(D) जिनदत्त सूरी
उत्तर-A
9. पल्लवों ने निम्नलिखित में से किसी एक प्रतीक का प्रयोग किया :
(A) त्रिशूल तथा लिंगम्
(B) मत्स्य तथा नौका
(C) हस्ती तथा सिंह
(D) बृषभ तथा लिंगम्
उत्तर-B
10. प्रारम्भिक वेसर मन्दिर उत्कीर्ण किया गया है :
(A) महाबलिपुरम् में
(B) देवगढ़ में
(C) ऐहोल में
(D) नचना-कुठार में
उत्तर-B
11. निम्नलिखित में से कौन-सा जोड़ा सुमेलित नहीं है?
(A) कल्हण तथा राजतरंगिणी
(B) धर्मपाल तथा नालन्दा
(C) अशोक तथा बौद्ध-धर्म
(D) वाकपतिराज तथा हर्ष
उत्तर-D
12. नीचे दो वक्तव्य दिए गए हैं, एक को कथन (A) कहा गया है और दूसरे को कारण (R) :
कथन (A) : जैन-धर्म में स्याद्वाद की अवधारणा में दूसरों के विचारों को स्थान दिया जाता है।
कारण (R): जैनी विचारों से भयभीत हैं।
उपर्युक्त दो वक्तव्यों के सन्दर्भ में निम्नलिखित में से कौन-सा सही है ?
(A) (A) सही है, परन्तु (R) गलत है।
(B) (R) सही है, परन्तु (A) गलत है।
(C) (A) तथा (R) दोनों सही हैं।
(D) (A) तथा (R) दोनों गलत हैं।
उत्तर-A
13. नीचे दो वक्तव्य दिए गए हैं, एक को कथन (A) कहा गया है और दूसरे को कारण (R) :
कथन (A): खारवेल ने अपने हाथीगुम्फा अभिलेख में मगध के राजा दिमित को धमकाया।
कारण (R) : दिमित मथुरा वापस लौट गया, क्योंकि वह उसे वहां से चुनौती देना चाहता था।
उपर्युक्त दो वक्तव्यों के सन्दर्भ में निम्नलिखित में से कौन-सा सही है ?
(A) (A) तथा (R) दोनों सही हैं।
(B) (A) तथा (R) दोनों गलत हैं।
(C) (A) सही है, तथा (R) गलत है।
(D) (A) गलत है, तथा (R) सही है।
उत्तर-C
14. सूची-I को सूची-II से सुमेलित कीजिए और नीचे दिए गए कूट से अपने उत्तर का चयन कीजिए :
सूची-1 सूची-II
(a) डायोडोरस (i) इण्डिका
(b) एरियन (ii) लायब्रेरी ऑफ हिस्ट्री
(c) टॉलेमी (iii) ज्योग्राफी
(d) मेगस्थनीज (iv) इण्डिका
कूट :
(a)(b)(c)(d)
(A)(ii)(i)(iii)(iv)
(B)(i)(iii)(iv)(ii)
(C)(ii)(iv)(ii)(i)
(D)(iii)(iv)(iii)(i)
उत्तर-A
15. लिंगायत-मत का प्रवर्त्तक कौन था ?
(A) अप्पर
(B) शंकर
(C) रामानुज
(D) बसवन्न
उत्तर-D
16. माध्वाचार्य ने भक्ति का प्रचार किया था :
(A) कर्नाटक में
(B) आन्ध्र प्रदेश में
(C) उड़ीसा में
(D) महाराष्ट्र में
उत्तर-B
17. गजपति शासकों के अधीन मूलतः था :
(A) बंगाल
(B) उड़ीसा
(C) बिहार
(D) दक्षिण आन्ध्र
उत्तर-B
18. अमीर खुसरो का सम्बन्ध था :
(A) गुलाम वंश के शासकों के साथ
(B) गुलाम वंश तथा खिलजी शासकों के साथ
(C) गुलाम वंश, खिलजी तथा तुगलक शासकों के साथ
(D) तुगलक तथा सैय्यद शासकों के साथ
उत्तर-C
19. विजयनगर साम्राज्य की स्थापना हुई थी :
(A) 13वीं शताब्दी में
(B) 14वीं शताब्दी में
(C) 15वीं शताब्दी में
(D) 16वीं शताब्दी में
उत्तर-B
20. ‘पुरुष परीक्षा’ के लेखक का जन्म हुआ था :
(A) बंगाल में
(B) उड़ीसा में
(C) बिहार में
(D) उत्तर प्रदेश में
उत्तर-C
21. फारसी भाषी इतिहासकारों में किसने मूलतः शेरशाह का इतिहास लिखा है?
(A) अब्बास खां शेरवानी
(B) निजामुद्दीन अहमद
(C) अब्दुल कादिर बदायूंनी
(D) याह्या सरहिन्दी
उत्तर-A
22. भारत में 17वीं शताब्दी में पुर्तगीज लोगों के मुख्य स्थान थे :
(A) गोवा
(B) गोवा तथा दमन
(C) गोवा, दमन तथा ड्यू
(D) गोवा, दमन तथा कोचीन
उत्तर-C
23. पांडिचेरी कोरोमण्डल तट पर प्रमुख केन्द्र था :
(A) डच ईस्ट इण्डिया कम्पनी का
(B) फ्रेंच ईस्ट इण्डिया कम्पनी का
(C) इंग्लिश ईस्ट इण्डिया कम्पनी का
(D) डैनिश ईस्ट इण्डिया कम्पनी का
उत्तर-B
24. सत्रहवीं शताब्दी में अंग्रेजी ईस्ट इण्डिया कम्पनी का भारत से यूरोप को मुख्य निर्यात था :
(A) सूती वस्त्र
(B) सूती वस्त्र तथा नील
(C) सूती वस्त्र, नील तथा शोरा
(D) सूती वस्त्र, नील शोरा तथा मसाले
उत्तर-D
25. मनसबदारी प्रथा आरम्भ की थी :
(A) बाबर ने
(B) हुमायूं ने
(C) अकबर ने
(D) औरंगजेब ने
उत्तर-C
26. आदि-ग्रन्थ का अन्तिम स्वरूप निर्धारण करने वाले थे :
(A) गुरु नानक
(B) गुरु अंगद
(C) गुरु अर्जुन
(D) गुरु गोविन्द सिंह
उत्तर-D
27. निम्नलिखित में मध्ययुगीन भारत में कौन किसान नहीं था ?
(A) खुदकाश्त
(B) मुजारैन
(C) बालाहार
(D) पाहीकाश्त
उत्तर-B
28. मराठा संघ का पतन अंग्रेजों के सम्मुख हुआ क्योंकि मराठा सरदार :
(A) एक जुट नहीं थे।
(B)- एक जुट नहीं थे तथा सैनिक दृष्टि से निर्बल थे।
(C) राजनीतिक सूझबूझ नहीं रखते थे।
(D) अंग्रेजों के उद्देश्यों को सही तरह नहीं समझ सके।
उत्तर-B
29. मध्ययुगीन भारत में सामाजिक-धार्मिक आन्दोलनों का सबसे अधिक प्रभाव पड़ा :
(A) सामाजिक जीवन पर
(B) आर्थिक जीवन पर
(C) सांस्कृतिक जीवन पर
(D) आंचलिक भाषाओं पर
उत्तर-D
30. नीचे दो वक्तव्य दिए गए हैं, एक को कथन (A) कहा गया है और दूसरे को कारण (R) :
कथन (A) : महान मुगलों के अन्तर्गत व्रास्तुकला फली फूली।
कारण (R) : कुछ महान् मुगल शासक वास्तुकला के संरक्षक थे।
उपर्युक्त दो वक्तव्यों के सन्दर्भ में निम्नलिखित में कौन-सा सही है?
(A) (A) और (R) दोनों सही हैं तथा (A) की सही व्याख्या (R) है।
(B) (A) और (R) दोनों सही हैं तथा (A) की सही व्याख्या (R) नहीं है।
(C) (A) सही है किन्तु (R) गलत है।
(D) (A) गलत है किन्तु (R) सही है।
उत्तर-A
31. प्लासी युद्ध के उपरान्त ईस्ट इण्डिया कम्पनी के कर्मचारी बंगाल में अपना व्यक्तिगत व्यापार किसके द्वारा करते रहे?
(A) कम्पनी के अधिकार से
(B) दस्तकों का दुरुपयोग करके
(C) बंगाल के नवाबों के माध्यम से
(D) नवाबों के कर्मचारियों के माध्यम से
उत्तर-B
32. किसने सर्वप्रथम चार वर्षीय बन्दोबस्त बंगाल में लागू किया ?
(A) लॉर्ड क्लाइव
(B) वारेन हेस्टिंग्स
(C) लॉर्ड कार्नवालिस
(D) लॉर्ड वेलेजली
उत्तर-B
33. क्या सही नहीं है स्थायी बन्दोबस्त के बारे में?
(A) जमींदारों को मालिकाना अधिकार प्रदान किया गया।
(B) सदा के लिए भूमि राजस्व निर्धारित किया गया।
(C) रैय्यत को मालिकाना अधिकार प्रदान किया गया।
(D) दो गुनी दर पर राजस्व का निर्धारण किया गया।
उत्तर-C
34. ईश्वरचन्द्र विद्यासागर द्वारा कलकत्ता में स्थापित महाविद्यालय का नाम था :
(A) बेथ्यून कॉलेज
(B) हिन्दू कॉलेज
(B) रिपन कॉलेज
(D) प्रेसीडेन्सी कॉलेज
उत्तर-B
35. निम्नांकित में से कौन-सा कार्य लॉर्ड कर्जन ने नहीं किया ?
(A) बंगाल का विभाजन
(B) प्राचीन स्मारक अधिनियम
(C) प्रेस अधिनियम
(D) भारतीय विश्वविद्यालय अधिनियम
उत्तर-C
36. निम्नांकित में से कौन लखनऊ के फिरंगी महल शाखा से सम्बन्धित है ?
(A) शिबली नोमानी
(B) मौलाना हसन अहमद मदनी
(C) मौलाना अबुल कलाम आजाद
(D) मौलाना अब्दुल बारी
उत्तर-D
37. निम्नांकित में से कौन सन् 1922-23 में कांग्रेस के अन्तर्गत स्वराजवादी वर्ग से सम्बन्धित नहीं है?
(A) डॉ. राजेन्द्र प्रसाद
(B) मोतीलाल नेहरू
(C) सी. आर. दास
(D) हकीम अजमल खान
उत्तर-D
38. किसने अखिल भारतीय किसान सभा के प्रथम अधिवेशन की अध्यक्षता की ?
(A) एन. जी. रंगा
(B) राजकुमार शुक्ला
(C) स्वामी सहजानन्द
(D) बाबा रामचन्द्र दास
उत्तर-C
39. 1857 की क्रान्ति में उपयोग किया गया प्रतीक चिह्न था :
(A) गुलाब और रोटी
(B) कमल और गाय
(B) गुलाब और दीपक
(D) कमल और रोटी
उत्तर-D
40. किसने यह तर्क किया है कि औपनिवेशिक शासन में भारत का अनौद्योगीकरण नहीं हुआ ?
(A) अनिल सील
(B) मौरिस डी. मौरिस
(C) दादाभाई नौरोजी
(D) अमीया बागची
उत्तर-A
41. सूची-1 को सूची-II से सुमेलित कीजिए और सूचियों के नीचे दिए गए कूट से अपने उत्तर का चयन कीजिए :
सूची-1 सूची-II
(a) वान्ची अय्यर (i) वैकोम सत्याग्रह
(b) टी. के. महादेवन (ii) तिन्नेवेली षड्यन्त्र केस
(c) श्रीनिवास पिल्लई (iii) दि हिन्दू प्रोग्रेसिव इम्प्रूवमेण्ट सोसाइटी
(d) ई. वी. रामास्वामी नायकर (iv) सेल्फ रिसपेक्ट मूवमेण्टC
कूट :
(a)(b)(c)(d)
(A)(ii)(iv)(iii)(i)
(B)(iii)(ii)(iv)(i)
(C)(ii)(i)(iii)(iv)
(D)(i)(ii)(iv)(iii)
उत्तर-C
42. सूची-1 को सूची-II से सुमेलित कीजिए और सूचियों के नीचे दिए गए कूट से अपने उत्तर का चयन कीजिए :
सूची-1 सूची-II
(a) सर विलियम्स जोन्स (ⅰ) राइज एण्ड फुलफिलमेण्ट
ऑफ दी ब्रिटिश रूल इन इण्डिया
(b) हिन्दू कॉलेज (ii) अलीगढ़ मुसलिम यूनिवर्सिटी
(c)एलवर्ड थॉम्प्सनऔर जी. टी. गैरेट(iii) बंगाल एशियाटिक सोसायटी
(d) एम. ए. औ. कॉलेज (iv) प्रेसीडेन्सी कॉलेज कॉलेज
कूट :
(a)(b)(c)(d)
(A)(i)(iv)(ii)(iii)
(B)(iii)(iv)(i)(ii)
(C)(iii)(ii)(i)(iv)
(D)(iv)(iii)(ii)(i)
उत्तर-B
43. नीचे लिखे हुए दिल्ली के लाल किले में चलाए गए आजाद हिन्द फौज मुकदमे में किसका नाम नहीं सम्मिलित था ?
(A) जी. एस. ढिल्लो
(B) प्रेम सहगल
(C) कर्नल मोहन सिंह
(D) शाहनवाज खान
उत्तर-C
44. 1946 में अन्तरिम सरकार का नेतृत्व किया था :
(A) लियाकत अली खान ने
(B) जवाहरलाल नेहरू ने
(C) मौलाना अबुल कलाम आजाद ने
(D) लॉर्ड माउण्टबेटन ने
उत्तर-B
45. नीचे दो वक्तव्य दिए हैं, एक को कथन (A) कहा गया है और दूसरे को कारण (R) :
कथन (A) : 1854 का वुड डिस्पैच सामान्यतः भारत में अंग्रेजी शिक्षा का मैग्नाकार्टा माना जाता है।
कारण (R) : इसमें अंग्रेजी शासन भारत में भावी शिक्षा व्यवस्था के वृहद् योजना की रूपरेखा तैयार की गई।
उपर्युक्त दो वक्तव्यों के सन्दर्भ में निम्नलिखित में से कौन-सा सही है ?
(A) (A) और (R) दोनों सही हैं तथा (A) की सही व्याख्या (R) है।
(B) (A) और (R) दोनों सही हैं तथा (A) की सही व्याख्या (R) नहीं है।
(C) (A) सही है, किन्तु (R) गलत है।
(D) (A) गलत है, किन्तु (R) सही है।
उत्तर-A
46.पुनर्जागरण काल में ग्रीको-रोमन प्राचीन साहित्य के अध्ययन में रुचि को किस नाम से जाना गया ?
(A) व्यक्तिवाद
(B) हेडोनिज्म (सुखवाद)
(C) रोमांसवाद
(D) मानववाद
उत्तर-B
47. किसने कहा कि वाणिज्य ‘समस्त राज्यों के मध्य बुद्धिमत्ता एवं ऊर्जा का सतत संघर्ष है?’
(A) जां बोदी
(B) जां बैपतिस्त कोलबर्ट
(C) थॉमस मन
(D) थॉमस हॉब्स
उत्तर*-
48. किसे मानववादियों का सर्वमान्य राजकुमार स्वीकृत माना गया था ?
(A) इरैसमस
(B) थॉमस मोर
(B) जॉन कोलेट
(D) फ्रान्सिस्को पेट्रार्क
उत्तर-A
49. फ्रांस में कैल्विनवादियों को किस नाम से पुकारा जाता था ?
(A) प्योरिटनस
(B) प्रेसविटे रियनस
(B) ह्यूजेनोज
(D) कैथोलिक्स
उत्तर-C
50.प्रथम यूनानी इतिहासकार कौन था ?
(A) ध्यूसीडाइड्ज
(B) हीरोडोटस
(C) मानेथो
(D) होमर
उत्तर-B
