Samsamyik  Duniya
  • होम
  • डेली करेन्ट अफेयर्स न्यूज
  • डेली करेंट अफेयर्स क्विज-
  • करेंट अफेयर्स प्रारम्भिक एवं मुख्य परीक्षा
  • स्टैटिक सामान्य ज्ञान ( क्विज )
  • कैरियर ( जॉब )
No Result
View All Result
Samsamyik  Duniya
  • होम
  • डेली करेन्ट अफेयर्स न्यूज
  • डेली करेंट अफेयर्स क्विज-
  • करेंट अफेयर्स प्रारम्भिक एवं मुख्य परीक्षा
  • स्टैटिक सामान्य ज्ञान ( क्विज )
  • कैरियर ( जॉब )
No Result
View All Result
Samsamyik  Duniya
No Result
View All Result
Mobile Slider Menu
होम डेली करेन्ट अफेयर्स न्यूज डेली करेंट अफेयर्स क्विज- करेंट अफेयर्स प्रारम्भिक एवं मुख्य परीक्षा स्टैटिक सामान्य ज्ञान ( क्विज ) कैरियर ( जॉब )
Home UGC-NET JRF प्रश्न पत्र

यू. जी. सी. नेट परीक्षा,इतिहास जून 2005 हल प्रश्न पत्र

यू. जी. सी. नेट परीक्षा,इतिहास जून 2005 हल प्रश्न पत्र

यू. जी. सी. नेट परीक्षा,इतिहास जून 2005 हल प्रश्न पत्र
नोट : इस प्रश्नपत्र में पचास (50) बहु-विकल्पीय प्रश्न हैं। प्रत्येक प्रश्न के दो (2) अंक हैं। सभी प्रश्नों के उत्तर दीजिए।


निम्नलिखित गद्यांश का अध्ययन कीजिए और अपनी क्षमता के आधार पर दिये हुए प्रश्नों के उत्तर दीजिए :

आर्थिक संघ (श्रेणी) एक रूप में उद्योग तथा वाणिज्य का संगठन था जिसने भारत की अर्थव्यवस्था में उतना ही महत्वपूर्ण कार्य किया जितना इसने किसी प्राचीन अथवा मध्ययुगीन अन्य सभ्यता की अर्थव्यवस्था में किया। वैदिक साहित्य में भी कुछ प्रकार के आर्थिक संघों जैसे संगठनों के धूमिल और अनिश्चित उल्लेख प्राप्त होते हैं, किन्तु बौद्ध ग्रन्थों के रचना काल तक ये संघ निश्चित रूप से भारत के प्रत्येक बड़े नगर में स्थापित थे और लगभग सभी प्रकार के व्यापार तथा व्यवसाय को अपनी सीमा में बांधे हुए थे। तस्करों तक के संगठनों का उल्लेख प्राप्त होता है।

आर्थिक संघों ने कारीगरों के सहकारी संघों एवं व्यापार विशेष के व्यक्तिगत श्रमिकों को एक ही सहकारी संस्था में संयुक्त कर दिया। इसने कार्य तथा वेतन के नियमों और जिन वस्तुओं का इसके सदस्य व्यापार करते थे, उनके स्तर तथा मूल्य निश्चित किये। इनके नियमों में कानून की शक्ति थी और राजा तथा शासन द्वारा उनका समर्थन किया जाता था। संघों को अपने निजी सदस्यों पर न्याय सम्बन्धी अधिकार प्राप्त थे जिनकी मान्यता राज्य को भी स्वीकार थी। संघ की निर्णयकारिणी सभा जातीय पंचायत के समान एक पथभ्रष्ट सदस्य का निष्कासन कर सकती थी जो एक ऐसा दण्ड था जिससे वह अपने पूर्वजों का व्यापार करने से वंचित कर दिया जा सकता था और नितान्त भिक्षावृत्ति की स्थिति को प्राप्त हो जाता था। बौद्ध साहित्य में ऐसी संघीय न्याय सभाओं का उल्लेख के विवाद शान्त किया करती थी। बौद्ध व्यवस्था के नियमों में यह निश्चित था कि कोई विवाहित नारी अपने पति एवं पति के संघ आज्ञा बिना भिक्षुणी न बनायी जाय। इस प्रकार संघ अपने सदस्यों के आर्थिक ही नहीं वरन् सामाजिक जीवन पर भी अधिकार रखता था। सदस्यों की विधवाओं एवं अनाथों के अभिभावक के रूप में तथा उनकी रूग्णावस्था की सुरक्षा के आश्वासन के रूप में वह

–

कार्य करता था। इस क्षेत्र में उनके अधिकार तथा कार्य आधुनिक जातीय पंचायतों के अनुरूप थे और यद्यपि कुछ विद्वान हमसे सहमत न हो किन्तु हम निश्चय रूप से इस परिणाम पर पहुंचते हैं कि व्यवसाय के आधार पर बनी जातियों के उदय में आर्थिक संघों ने महत्वपूर्ण योग दिया।

संघ का नेतृत्व एक प्रधान किया करता था, सामान्यतया जो ज्येष्ठ (पाली जेट्ठ) कहलाता था और जिनके सहयोग के लिये वरिष्ठ सदस्यों की समिति होती थी। ज्येष्ठ का पद परम्परागत था जिसे आर्थिक संघ का सर्वाधिक धनी सदस्य धारण किये रहता था। पाली ग्रन्थों में सर्वत्र ज्येष्ठ को अत्यधिक धनी के रूप में चित्रित किया गया है जिसका राज्य भवन पर बड़ा प्रभाव होता और जो स्वयं राजा का परामर्शदाता होता था। आर्थिक संघों का सहयोगी जीवन का और मध्ययुगीन यूरोप की क्रान्ति ध्वजा तथा मृगपुच्छकेश पुंजों से बने ज्येष्ठता के प्रतीक चंवरों से जिनकी प्रतीति होती थी। ये और अन्य चिह्न कभी-कभी राजाज्ञा से प्रदान किये जाते थे और संघों के सदस्य स्थानीय उत्सवों में उन्हें साथ ले जाते थे कुछ संघ मध्ययुगीन यूरोप की क्रान्ति अपनी निजी सेना-व्यवस्था रखते थे जो आवश्यकता के समय पर सहायक सेना के रूप में राजा की सेना की सेवा करती थी।

1. लेखक का ध्यान मुख्यतः से है।
(A) श्रेणी पद्धति की उत्पत्ति तथा विकास की चर्चा
(B) श्रेणियों के संविधान तथा कार्य
(C) श्रेणियों के सदस्यों पर उनके न्यायिक अधिकार
(D) प्राचीन भारत में श्रेणियों के सामाजिक तथा आर्थिक जीवन पर उनकी भूमिका

उत्तर-D


2. लेखक के अनुसार श्रेणियों की अहम् भूमिका थी :
(A) अनाथ तथा विधवाओं के लिए अभिभावक के रूप में कार्य करना।
(B) कार्य तथा वेतन के नियम निश्चित करना।
(C) श्रेणियों के सदस्यों के लिए अधिनियम बनाना।
(D) वाणिज्य तथा व्यापार के विकास में सहायता करना।

उत्तर-D


3. ‘ज्येष्ठक’ शब्द इंगित करता है
(A) एक धनी व्यापारी
(B) एक निर्वाचित व्यापारी
(C) एक पैत्रिक तथा धनी व्यापारी
(D) एक चुने हुए राजदरबारी

उत्तर-C


4. निम्नलिखित प्रतीकों में से कौनसा प्रतीक श्रेणियों द्वारा प्रयुक्त नहीं किया जाता था?
(A) चौरी
(B) सैनिक
(C) ध्वज
(D) सामन्तशाही का चिह्न

उत्तर-B


5. उपर्युक्त गद्यांश का भाव है
(A) प्रशसात्मक
(B) विश्लेषणात्मक
(C) विवरणात्मक
(D) आलोचनात्मक

उत्तर-C


6. निम्नलिखित किस हड़प्पा कालीन स्थल से हल चलाने के साक्ष्य प्राप्त होते हैं?
(A) लोथल
(B) बनावली
(C) कालीबंगन
(D) धौलावीरा

उत्तर-C


7. निम्नलिखित में से कौनसा वैदिक काल से सम्बन्धित नहीं था?
(A) सभा
(B) समिति
(C) धर्मासन
(D) विदथ

उत्तर-C


8. ‘स्याद्वाद’ की परिकल्पना से सम्बन्धित है।
(A) बौद्ध धर्म
(B) जैन धर्म
(C) सांख्य दर्शन
(D) वेदान्त दर्शन

उत्तर-B


9. निम्नलिखित अभिलेखों में से किसमें एक ग्रीक नागरिक द्वारा गरुड़ स्तम्भ स्थापित करने का उल्लेख है?
(A) एरण अभिलेख
(B) सांची अभिलेख
(C) बेसनगर अभिलेख
(D) भरहुत अभिलेख

उत्तर-C


10. गुप्त सम्राटों ने कई राज्यवंशों से वैवाहिक सम्बन्ध स्थापित किये थे। कूट के अनुसार उत्तर दीजिये :
(a) वाकाटक
(b) लिच्छवि
(c) नाग
(d) शंक

कूट :

(A) (a), (b) और (c)
(B) (b) और (d)
(C) (a) और (b)
(D) (a), (b), (c) और (d)

उत्तर-B


11. निम्नलिखित में से किसने सर्वप्रथम आर्थिक तथा शासन सम्बन्धी उन्मुक्ति बौद्ध भिक्षुओं को प्रदान की थी?
(A) गौतमीपुत्र शातकर्णी
(B) अशोक
(C) हाल
(D) यज्ञ शातकर्णी

उत्तर-A


12. कुषाण काल के लिये निम्नलिखित कथनों में से कौन सा सत्य है?
(A) रजत-मुद्राओं का अधिकाधिक प्रचलन
(B) गान्धार कला-शैली का विकसित होना
(C) अमरसिंह का संरक्षण
(D) कुषाण साम्राज्य का बंगाल तक विस्तार

उत्तर-B


13. सूची-1 से सूची-II को सुमेलित कीजिए तथा नीचे दिये गये कूट से अपने उत्तर का चयन कीजिए :

सूची-I                                           सूची-II

(a) हर्ष                                   (i) हर्षचरित्र
(b) विज्ञानेश्वर                          (ii) समरांगण सूत्रधार
(c) भोज                                 (iii) प्रियदर्शिका
(d) बाण                                  (iv) मिताक्षर

कूट :

    (a)(b)(c)(d)
(A)(i)(ii)(iv)(iii)
(B)(iii)(ii)(iv)(i)
(C)(iii)(iv)(ii)(i)
(D)(i)(ii)(iii)(iv)

उत्तर-C


14. सूची-I को सूची-II से सुमेलित कीजिए तथा नीचे दिये गये कूट से अपने उत्तर का चयन कीजिए :

सूची-I                                         सूची-II
(a) निवर्तन                              (i) टैक्स
(b) कर                                  (ii) स्वर्ण-मुद्रा
(c) शुल्क                                (iii) पथकर
(d) गद्याण                           (iv) भू-राजस्व

कूट :

  (a)(b)(c)(d)
(A)(i)(ii)(iii)(iv)
(B)(iv)(i)(iii)(ii)
(C)(ii)(i)(iv)(iii)
(D)(iii)(iv)(i)(ii)

उत्तर-C


15. नीचे दो वक्तव्य दिये गये हैं। एक को कथन (A) कहा गया है और दूसरे को कारण (R) :
कथन (A): हिन्द-रोमन व्यापारिक सम्बन्ध तीसरी-चौथी ई. शताब्दी में पतनोन्मुख हुआ।
कारण (R) : समाज में ब्राह्मणों के प्रभुत्व ने सामुद्रिक यात्रा पर प्रतिबन्ध लगाये। उपर्युक्त दो वक्तव्यों के सन्दर्भ में निम्नलिखित में से कौनसा सही है?

कोड :

(A) (A) सही है, लेकिन (R) गलत है।
(B) (A) तथा (R) दोनों सही हैं।
(C) (A) गलत है लेकिन (R) सही है।
(D) (R) तथा (R) दोनों गलत हैं।

उत्तर-B


16. जियाउद्दीन बरनी के अनुसार किस सुल्तान के शासन काल के अमीर सवेदा दिल्ली के बड़े व्यापारियों और ऋणदाताओं के भारी कर्जदार रहते थे?
(A) बलबन
(B) जलालुद्दीन खिलजी
(C) ग्यासुद्दीन तुगलक
(D) मुहम्मद तुगलक

उत्तर-C


17. सूची-1 को सूची-II से सुमेलित कीजिए तथा नीचे दिये गये कूट से अपने उत्तर का चयन कीजिए :

सूची-I                                              सूची-II

(a) अलाउद्दीन खिलजी     (i) उसकी कृषीय कर बढ़ाने की नीति ने किसान विद्रोह को जन्म दिया।

(b) ग्यासुद्दीन तुगलक      (ii) उसने उस प्रथा को जारी किया जिसे अगले समय की कनकूत के नाम से जाना गया।

(c) मुहम्मद तुगलक         (iii) उसने अपने पूर्वशासकों द्वारा लगाये कई कर हटा दिये।

(d) फिरोज तुगलक         (iv) उसने खुत और मुकद्दमों को रियासतें प्रदान की।

कूट :

   (a)(b)(c)(d)
(A)(i)(iii)(ii)(iv)
(B)(ii)(i)(iv)(iii)
(C)(i)(iv)(iii)(ii)
(D)(ii)(iv)(i)(iii)

उत्तर-B


18. नीचे दो वक्तव्य दिये गये हैं। एक को कथन (A) कहा गया है और दूसरे को कारण (R) :
कथन (A) : मुहम्मद तुगलक प्रथम सुल्तान था जिसने अजमेर में स्थित मुइनुद्दीन चिश्ती के मकबरे की यात्रा की।
कारण (R) : उसका रहस्यावाद में अटूट विश्वास था। उपर्युक्त दो वक्तव्यों के सन्दर्भ में निम्नलिखित में से कौन-सा सही है?

कोड :

(A) (A) एवं (R) दोनों सही हैं, तथा (A) की सही व्याख्या (R) है।
(B) (A) एवं (R) दोनों सही हैं, तथा (A) की सही व्याख्या (R) नहीं है।
(C) (A) सही है, किन्तु (R) गलत है।
(D) (A) गलत है, किन्तु (R) सही है।

उत्तर-B


19. ग्रामीण समाज के सोपानात्मक ढांचे को चित्रित करने के उद्देश्य से निम्नलिखित को ऊपर से नीचे के क्रम में सुव्यवस्थित करें, और नीचे दिये गये कूट से सही उत्तर का चयन करें।

(i) खुत एवं मुकद्दम
(ii) रेजा रिआया
(iii) राय और राणा
(iv) बलहार

कूट :

 (a)(b)(c)(d)
(A)(i)(iii)(ii)(iv)
(B)(iv)(ii)(iii)(i)
(C)(iii)(i)(ii)(iv)
(D)(iv)(ii)(i)(iii)

उत्तर-*


20. दास प्रथा की स्पष्ट रूप से अवनति किस शताब्दी के पश्चात् हुई?
(A) तेरहवीं शताब्दी
(B) चौदहवीं शताब्दी
(C) पन्द्रहवीं शताब्दी
(D) सोलहवीं शताब्दी

उत्तर-D


21. सूची-1 तथा सूची-II से सुमेलित कीजिए तथा नीचे दिये गये कूट में से अपने उत्तर का चयन कीजिए :

सूची-I                                           सूची-II

(विजय नगर के शासक)             (शासन काल)

(a) हरिहर द्वितीय                     (i) 1406-1422
(b) देवराय प्रथम                      (ii) 1377-1404
(c) विरुपाक्ष द्वितीय                  (iii) 1503-1509
(d) वीर नरसिम्हा                     (iv) 1465-1485

कूट :

(a)(b)(c)(d)
(A)(ii)(i)(iv)(iii)
(B)(i)(iii)(ii)(iv)
(C)(ii)(iii)(i)(iv)
(D)(iv)(ii)(iii)(i)

उत्तर-A


22. निम्नलिखित को कालानुक्रम में सुव्यवस्थित करें और सही उत्तर का चयन निम्नलिखित कूट में से करें :

(i) अब्दुर रज्जाक
(ii) बर्नियर
(iii) मार्को पोलो
(iv) थॉमस रो

कूट :

(A)(i)(iii)(iv)(ii)
(B)(ii)(iv)(iii)(i)
(C)(iii)(i)(iv)(ii)
(D)(iv)(ii)(i)(iii)

उत्तर-C


23. निम्नलिखित में से किस बहमनी शासक ने बहमनी राजधानी को गुलबर्गा से बीदर स्थानान्तरण किया?
(A) अहमद शाह
(B) फिरोज शाह
(C) मुहम्मद शाह द्वितीय
(D) ग्यासुद्दीन

उत्तर-A


24. निम्नलिखित को कालानुक्रम में व्यवस्थित करें और सही उत्तर का चयन नीचे दिये गये कूट में से करें :
(i) लाल दरवाजा मस्जिद
(ii) बड़ा सोना मस्जिद
(iii) ग्यासुद्दीन तुगलक मकबरा
(iv) अहमदाबाद की जामी मस्जित

कूट :

   (a)(b)(c)(d)
(A)(iv)(i)(iii)(ii)
(B)(iii)(iv)(i)(ii)
(C)(ii)(iii)(i)(iv)
(D)(i)(ii)(iv)(iii)

उत्तर-B


25. नीचे दो वक्तव्य दिये गये हैं। एक को कथन (A) कहा गया है और दूसरे को कारण (R) :
कथन (A): मध्यकालीन भारतीय संस्कृति पर ईरानी और मध्य एशियाई परम्पराओं की गहरी छाप है।
कारण (R) : शासक वर्ग ने केवल ईरानी और मध्य एशियाई संस्कृति को संरक्षण दिया। उपर्युक्त वक्तव्यों के सन्दर्भ में निम्न-लिखित में कौन-सा सही है?

कोड :

(A) (A) और (R) दोनों सही हैं, तथा (A) की सही व्याख्या (R) है।
(B) (A) और (R) दोनों सही हैं, तथा (A) की सही व्याख्या (R) नहीं है।
(C) (A) सही है, किन्तु (R) गलत है।
(D) (A) गलत है किन्तु (R) सही है।

उत्तर-B


26. निम्नलिखित में से कौनसा सही सुमेलित नहीं है?
(A) चौसा का युद्ध जून 1535
(B) शेरशाह की मृत्यु मई 1545
(C) बैरमखान का प्रतिशासन 1556 से 1560
(D) पुरन्दर की सन्धि 1665

उत्तर-A


27. निम्नलिखित में से कौनसा एक सिक्का नहीं है?
(A) मुजफ्फरी
(B) मुहर
(C) आना
(D) दो दामी

उत्तर-A


28. निम्नलिखित को कालानुक्रम में व्यवस्थित करें और सही उत्तर का चयन नीचे दिये गये कूट में से करे :
(i) दाग प्रथा को जारी करना।
(ii) दोहरे पद (जात और सवार) को जारी करना।
(iii) बारह सूबों की रचना।
(iv) दहसाला प्रथा को जारी करना।

कूट :

(A)(i)(ii)(iv)(iii)
(B)(ii)(i)(iv)(iii)
(C)(iii)(iv)(i)(ii)
(D)(i)(iv)(iii)(ii)

उत्तर-A


29. शाहजहां के शासन काल के पिछले वर्षों में जब्त प्रथा को दक्षिण में किसके द्वारा स्थापित किया गया?
(A) मुर्शिद कुली खान
(B) शाहजी भोंसले
(C) दानिशमंद खान
(D) दिलेर खान

उत्तर-A


30. नीचे दो वक्तव्य दिये गये हैं। एक को कथन (A) कहा गया है और दूसरे को कारण (R) :
कथन (A): अठारहवीं शताब्दी के पूर्वार्द्ध में मराठा संघ अपनी शक्ति की पराकाष्ठा पर था और पश्चिमी, मध्य और उत्तरी भारत के क्षेत्रों पर उसका राज्य था।
कारण (R): राजपूतों ने मुगलों के विरुद्ध मराठों का समर्थन किया। उपर्युक्त दो वक्तव्यों के सन्दर्भ में निम्नलिखित में से कौन सा सही है?

कोड :

(A) (A) और (R) दोनों सही हैं, तथा (A) की सही व्याख्या (R) है।
(B) (A) और (R) दोनों सही हैं, किन्तु (A) की सही व्याख्या (R) नहीं है।
(C) (A) सही है, किन्तु (R) गलत है।
(D) (A) गलत है किन्तु (R) सही है।

उत्तर-A


31. नीचे दो वक्तव्य दिये गये हैं। एक को कथन (A) कहा गया है और दूसरे को कारण (R) :
कथन (A): जॅस्टिस पार्टी के वैचारिक मतभेदों में सामाजिक आत्मसम्मान इस पर निर्भर था कि समाज में वह अपना संख्यात्मक बहुमत को कायम रखें।
कारण (R): जॅस्टिस पार्टी के नेता गैर-ब्राह्मण आन्दोलन का नेतृत्व करना चाहते थे। उपर्युक्त दो वक्तव्यों के सन्दर्भ में निम्नलिखित में से कौन-सा सही है?

कोड :

(A) (A) और (R) दोनों सही हैं, तथा (A) की सही व्याख्या (R) है।
(B) (A) और (R) दोनों सही हैं, किन्तु (A) की सही व्याख्या (R) नहीं है।
(C) (A) सही है, किन्तु (R) गलत है।
(D) (A) गलत है किन्तु (R) सही है।

उत्तर-B


32. निम्नलिखित राज्यों को अंग्रेजों ने किस तिथिक्रम में हड़पा था?
(A) बंगाल, मराठे, मैसूर, सिख
(B) सिख, बंगाल, मराठे, मैसूर
(C) बंगाल, मैसूर, मराठे, सिख
(D) मैसूर, बंगाल, मराठे, सिख

उत्तर-C


33. निम्नलिखित का सही तिथिक्रम क्या है?
(i) बालशास्त्री जाम्बेकर का बम्बई दर्पण
(ii) सिसिर कुमार घोष तथा अन्य अमृत बाजार पत्रिका
(iii) बालगंगाधर तिलक का मराठी
(iv) बालशास्त्री का दिग्दर्शन

कूट :

  (a)(b)(c)(d)
(A)(iii)(iv)(ii)(i)
(B)(iv)(iii)(ii)(i)
(C)(i)(iii)(iv)(ii)
(D)(ii)(i)(iv)(iii)

उत्तर-C


34. निम्नलिखित पत्रिकाएं/समाचार पत्रों को उनके सम्पादकों से सुमेलित कीजिए :

(a) दीनबन्धु                   (i) दादा भाई नौरोजी
(b) बोईस ऑफ इण्डिया  (ii) मनमोहन घोष
(c) स्टेट्समैन                 (iii) ज्योतिबा फूले
(d) इण्डियन मिर्रर          (iv) रॉबर्ट नाइट

कूट :

    (a)(b)(c)(d)
(A)(ii)(iv)(iii)(i)
(B)(iii)(i)(iv)(ii)
(C)(iv)(ii)(iii)(i)
(D)(i)(iii)(ii)(iv)

उत्तर-B


35. सूची-1 (देशी राज्यों में आन्दोलन/संगठनों) को सुमेलित सूची-II (देशी राज्यों के नेता) से कीजिए और नीचे दिये गये कूट से अपने उत्तर का चयन कीजिए :

सूची-I                                         सूची-II

(a) निजाम सबजैक्टस लीग     (i) बहादुर यार जंग
(b) शिवापुरा सत्याग्रह            (ii) निजामत जंग बहादुर
(c) मजलिस-ई-इतिहादी मुसल्मीन पार्टी  (iii) ट्रैवनकोर राज्य
(d) पुन्नप्र वाईलार सत्याग्रह          (iv) मैसूर राज्य

कूट :

   (a)(b)(c)(d)
(A)(ii)(iv)(i)(iii)
(B)(i)(ii)(iii)(iv)
(C)(iii)(ii)(i)(iv)
(D)(iv)(iii)(ii)(i)

उत्तर-A


36. सूची-1 को सूची-II से सुमेलित कीजिए तथा नीचे दिये गये कूट से सही उत्तर का चयन कीजिए:

सूची-1                                      सूची-II

(a) भारतीय कानून संहिताकरण   (i) विलियम बैंटिंक
(b) भारत के प्रथम गवर्नर जनरल (ii) लॉर्ड इरविन
(c) द्वितीय गोल मेज सम्मेलन       (iii) लॉर्ड कैनिंग
(d) ब्रिटिश कालीन भारत के अन्तिम गवर्नर-(iv) लॉर्ड मैकाले
जनरल

कूट :

(a)(b)(c)(d)
(A)(i)(iii)(ii)(iv)
(B)(ii)(iv)(i)(iii)
(C)(iii)(i)(iv)(ii)
(D)(iv)(i)(ii)(iii)

उत्तर-A


37. “सर्वोपरि सत्ता सर्वोच्च है’, यह कथन किसके आमुख में है?

(A) साईमन कमीशन (इण्डियन स्टूचूटरी कमीशन)
(B) बटलर कमीशन (इण्डियन स्टेट्स कमीशन)
(C) हन्टर कमीशन (इण्डियन एज्यूकेशन कमीशन)
(D) कैबिनेट मिशन

उत्तर-D


38. निम्नलिखित में से एक औपनिवेशिक इतिहासकार नहीं’ है:

(A) जूडिथ ब्राऊन
(B) ए. एल. बाशम
(C) अनिल सील
(D) वी. ए. स्मिथ

उत्तर-*


39. ‘राईत रक्षणा यात्रा’ मद्रास प्रेसीडेन्सी में इच्छापुरम से मद्रास तक (1937-38) किसने आयोजित की थी?

(A) भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
(B) आन्ध्र पीजेन्ट एसोसियेशन
(C) किसान सभा
(D) कम्यूनिस्ट पार्टी

उत्तर-*


40. निम्नलिखित में से कौनसा गलत सुमेलित किया गया है?

(A) सुरेन्द्रनाथ बैनर्जी                        इण्डिया टुडे
(B) जवाहरलाल नेहरू                  डिस्कवरी ऑफ इण्डिया
(C) सुभाषचन्द्र बोस                      फाईट फार फ्रीडम
(D) पट्टाभि सीतारामय्या                  हिस्ट्री ऑफ इण्डियन नेशनल कांग्रेस

उत्तर-A


41. निम्नलिखित में से कौन आर्य समाज के साथ सम्बद्ध नहीं था?

(A) दयानन्द सरस्वती
(B) लाला हंसराज
(C) पण्डित हरदयाल
(D) लाला लाजपत राय

उत्तर-C


42. निम्नलिखित में से एक समाज सुधार आन्दोलन से जुड़ा नहीं था :
(A) बहरामजी मालाबारी
(B) मोहनदास करमचन्द गाधी
(C) ईश्वरचन्द महासागर
(D) आर. सी. दत्त

उत्तर-D


43. गांधी ने ‘हिन्द स्वराज’ की रचना की थी जब वह :

(A) इंग्लैण्ड से भारत जहाज से सफर कर रहे थे।
(B) जब वह साबरमती आश्रम में थे।
(C) जहाज के जरिये इंग्लैण्ड से दक्षिण अफ्रीका जा रहे थे।
(D) जब वह चम्पारण आन्दोलन का नेतृत्व कर रहे थे।

उत्तर-C


44. निम्नलिखित में से कौनसा क्षेत्र हैदराबाद कंटिनजैन्सी के बकाया राशि के न अदा करने पर अंग्रेजों द्वारा अधिकार में कर लिया गया था और यह कब्जा 1947 तक कायम रहा :

(A) बेरार
(B) रायचूर, उस्मानाबाद एवं बेरार
(C) सीडेड डिस्ट्रिक्ट्स
(D) उत्तरी सरकार

उत्तर-A


45. निम्नलिखित में से एक मौखिक सबूत नहीं है:
(A) साक्षात्कार
(B) घटनाओं का टेपरिकार्ड
(C) व्यक्तियों के निजी-संग्रह
(D) बलप्रयोग तरीकों से मौखिक सबूत निकलवाना

उत्तर-D


46. “तथ्य पवित्र है पर मत स्वतन्त्र है’ इस प्रकार के फैसले निम्न में से किस तथ्य को महत्व देते हैं?
(A) इतिहासकारों पर तथ्यों को
(B) लिखित इतिहास पर मौखिक इतिहास
(C) तथ्यों पर व्याख्या करना
(D) मिथ्या पर तथ्यों का

उत्तर-C


47. निम्नलिखित में से कौनसा एक द्वितीय कोटि के स्रोत नहीं है?

(A) ‘अशोका एण्ड दी डिक्लाइन ऑफ मौर्यन ‘एम्पायर’
(B) ‘पीजेन्ट स्टेट एण्ड सोसाइटी इन मेडिविल साऊथ इण्डिया’
(C) रूलर्स, इण्डिया टाऊन्समैन एण्ड बाजार्स
(D) ‘ट्रैविल्स इन दी मुगल एम्पायर’

उत्तर-B


48. हम्मूराबी के नियम किस सभ्यता के थे?.

(A) रोम की सभ्यता
(B) ग्रीस की सभ्यता
(C) बैबीलोन की सभ्यता
(D) चीन की सभ्यता

उत्तर-C


49. रूस में सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी की स्थापना किसने की थी?

(A) कार्ल मार्क्स
(B) लेनिन
(C) मेलिनकॉव
(D) जॉर्ज फेकानॉव

उत्तर-D


50. टर्की में धर्मतान्त्रिक राज्य को मुस्तफा कमाल पाशा ने किस वर्ष में समाप्त किया था?

(A) 1927
(B) 1930
(C) 1925
(D) 1937

उत्तर-C


 

SendShareTweet
Previous Post

यू.पी.पी.सी.एस.प्रारंभिक परीक्षा 1997 व्याख्या सहित हल प्रश्न पत्र

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

डेली करेन्ट अफेयर्स न्यूज

  • करेन्टअफेयर्स न्यूज जनवरी-2026
  • करेन्ट अफेयर्स न्यूज फरवरी-2026
  • करेन्ट अफेयर्स न्यूज मार्च-2026
  • करेन्ट अफेयर्स न्यूज अप्रैल-2026
  • करेन्ट अफेयर्स न्यूज मई-2026
  • करेन्ट अफेयर्स न्यूज जून-2026
  • करेन्ट अफेयर्स न्यूज जुलाई-2026
  • करेन्ट अफेयर्स न्यूज अगस्त-2026
  • करेन्टअफेयर्स न्यूज सितम्बर-2026
  • करेन्टअफेयर्स न्यूज अक्टूबर-2026
  • करेन्ट अफेयर्स न्यूज नवम्बर-2026
  • करेन्टअफेयर्स न्यूज दिसम्बर-2026
  • सप्ताहिक वन लाइनर करेन्ट अफेयर्स
  • मासिक वन लाइनर करेन्ट अफेयर्स
  • समसामयिकदुनिया वार्षिकी- 2026-27

डेली करेंट अफेयर्स क्विज

  • करेंट अफेयर्स क्विज फरवरी-2026
  • करेंट अफेयर्स क्विज मार्च -2026
  • करेंटअफेयर्स क्विजअप्रैल-2026
  • करेंटअफेयर्स क्विज मई -2026
  • करेंट अफेयर्स क्विज जून-2026
  • करेंट अफेयर्स क्विज जुलाई -2026
  • करेंटअफेयर्स क्विज अगस्त-2026
  • करेंटअफेयर्सक्विज सितम्बर-2026
  • करेंटअफेयर्स क्विज अक्टूबर 2026
  • करेंट अफेयर्स क्विज नवंबर 2026
  • करेंट अफेयर्स क्विज दिसंबर 2026

करेंट अफेयर्स प्रारम्भिक एवं मुख्य परीक्षा

  • राष्ट्रीय करेंट अफेयर्स
  • अन्तर्राष्ट्रीय करेंट अफेयर्स
  • आर्थिक करेंट अफेयर्स
  • पर्यावरण करेंट अफेयर्स
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • रक्षा एवं सुरक्षा करेंट अफेयर्स
  • स्पोर्ट्स करेंट अफेयर्स
  • कला एवं संस्कृति करेंट अफेयर्स
  • राज्यवार करेंट अफेयर्स
  • उत्तर प्रदेश विशेष करेंट अफेयर्स
  • बिहार विशेष करेंट अफेयर्स
  • व्यक्ति विशेष करेंट अफेयर्स
  • नियुक्तियां करेंट अफेयर्स
  • पुरस्कार करेंट अफेयर्स
  • सरकारी योजनाएं करेंट अफेयर्स
  • सूचकांक एवं रिपोर्ट करेंट अफेयर्स

स्टैटिक सामान्य ज्ञान [MCQ]

  • प्राचीन भारतीय इतिहास
  • मध्यकालीन भारतीय इतिहास
  • आधुनिक भारतीय इतिहास
  • विश्व का भूगोल
  • भारत का भूगोल
  • भारतीय संविधान एवं राजव्यवस्था
  • अर्थव्यवस्था
  • भौतिक विज्ञान
  • रसायन विज्ञान
  • जीव विज्ञान
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी
  • कम्प्यूटर एक समझ
  • पारिस्थितिकी एवं पर्यावरण
  • सामान्य ज्ञान विशेष

वस्तुनिष्ठ एन.सी.ई.आर.टी.[MCQ]

  • प्राचीन इतिहास
  • मध्यकालीन इतिहास
  • आधुनिक इतिहास
  • भारत का भूगोल
  • विश्व का भूगोल
  • राज्यव्यवस्था एवं संविधान
  • अर्थव्यवस्था
  • पर्यावरण एवं पारिस्थितिकीय
  • सामान्य विज्ञान
  • कम्प्यूटर परिचय
  • सामान्य हिन्दी
  • जनगणना एवं नगरीकरण

IAS/STATE PCS के 30 वर्षो के प्रश्नों का समग्र व्याख्या सहित हल PYQ

  • इतिहास
  • भूगोल
  • संविधान एवं राजव्यवस्था
  • अर्थव्यवस्था
  • पर्यावरण एवं पारिस्थितिकीय
  • सामान्य विज्ञान एवं प्रौद्योगिकीय
  • कम्प्यूटर विज्ञान
  • अनिवार्य सामान्य हिन्दी

राज्य विशेष सामान्य ज्ञान

  • उत्तर प्रदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ
  • हरियाणा
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • गुजरात
  • महाराष्ट्र
  • पश्चिम बंगाल
  • कर्नाटक
  • आन्ध्रप्रदेश
  • तमिलनाडु
  • केरल

प्रारम्भिक परीक्षा हल प्रश्न पत्र[PYQ] [IAS/STATE PCS.....]

  • आई .ए .एस
  • यू.पी.पी. सी. एस
  • बिहार पी.सी.एस
  • झारखण्ड पी.सी.एस
  • पीसीएस जे
  • यूपी आरओ/एआरओ
  • एम. पी .पी. सी. एस
  • छत्तीसगढ पी.सी.एस
  • हरियाणा पीसीएस
  • हिमाचल पी.सी.एस
  • उत्तराखंड पी.सी.एस
  • राजस्थान पी.सी.एस

मुख्य परीक्षा हल प्रश्न पत्र [IAS/PCS]

  • आई ए एस
  • यू. पी. पी. सी. एस
  • बिहार पी.सी.एस
  • एम पी पी.सी.एस

UGC-NET / JRF वस्तुनिष्ठ संग्रह

  • प्रश्न पत्र-1 अनिवार्य
  • समाज शास्त्र
  • राजनीति शास्त्र
  • इतिहास
  • भूगोल
  • शिक्षाशास्त्र
  • गृह विज्ञान
  • हिन्दी साहित्य
  • अंग्रेजी साहित्य

UGC-NET / JRF प्रश्न पत्र

  • अनिवार्य प्रश्न पत्र-1
  • समाजशास्त्र
  • राजनीतिशास्त्र
  • इतिहास
  • भूगोल
  • शिक्षाशास्त्र
  • गृहविज्ञान
  • हिन्दी
  • अग्रेजी
  • अर्थशास्त्र

उत्तर प्रदेश सहायक प्रोफेसर परीक्षा प्रश्न पत्र (एडेड डिग्री कालेज)[PYQ]

  • समाजशास्त्र
  • राजनीति शास्त्र
  • इतिहास
  • भूगोल
  • शिक्षाशास्त्र
  • गृहविज्ञान
  • हिन्दी
  • अंग्रेजी साहित्य

उत्तर प्रदेश सहायक प्रोफेसर परीक्षा हल प्रश्न पत्र (राजकीय डिग्री कालेज)[PYQ]

  • समाजशास्त्र
  • राजनीति शास्त्र
  • इतिहास
  • भूगोल
  • शिक्षाशास्त्र
  • गृहविज्ञान
  • हिन्दी
  • अंग्रेजी साहित्य

उत्तर प्रदेश प्रवक्ता परीक्षा हल प्रश्न पत्र (राजकीय इन्टर कालेज)[PYQ]

  • समाजशास्त्र
  • राजनीति शास्त्र
  • इतिहास
  • भूगोल
  • शिक्षाशास्त्र
  • गृहविज्ञान
  • हिन्दी
  • अंग्रेजी साहित्य

उत्तर प्रदेश प्रवक्ता परीक्षा हल प्रश्न पत्र (एडेड इन्टर कालेज)[PYQ]

  • समाजशास्त्र
  • राजनीति शास्त्र
  • इतिहास
  • भूगोल
  • शिक्षाशास्त्र
  • गृहविज्ञान
  • हिन्दी
  • अंग्रेजी साहित्य

मध्य प्रदेश सहायक प्रोफेसर परीक्षा हल प्रश्न पत्र [PYQ]

  • समाजशास्त्र
  • राजनीति शास्त्र
  • इतिहास
  • भूगोल
  • शिक्षाशास्त्र
  • गृहविज्ञान
  • हिन्दी
  • अंग्रेजी साहित्य

राजस्थान सहायक प्रोफेसर परीक्षा हल प्रश्न पत्र [PYQ]

  • समाजशास्त्र
  • राजनीति शास्त्र
  • इतिहास
  • भूगोल
  • शिक्षाशास्त्र
  • गृहविज्ञान
  • हिन्दी
  • अंग्रेजी साहित्य

उत्तर प्रदेश बी. एड. परीक्षा प्रश्न पत्र

  • कला वर्ग
  • विज्ञान वर्ग
  • वाणिज्य वर्ग

समसामयिक विमर्श

  • समाज
  • संस्कृति
  • कृषि
  • उधोग
  • राजनीति
  • तकनीक
  • पर्यावरण
  • विदेश नीति
  • विकसित भारत
  • शिक्षा जगत
  • रोजगार

बजट विशेष

  • भारत का बजट
  • उत्तर प्रदेश बजट
  • बिहार बजट

निबन्ध लेखन [IAS, STATE PCS, RO/ARO, एवं अन्य सभी प्रतियोगी परीक्षाओ के लिए]

  • निबन्ध कैसे लिखें
  • आई. ए .एस.
  • पी. सी. एस. [U.P ,Bihar, M.P..]

समसामयिक दुनिया एक समग्र सामान्य अध्ययन पोर्टल है, जो IAS, State PCS एवं अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले विद्यार्थियों को अद्यतन सामयिकी और उपयोगी अध्ययन सामग्री उपलब्ध कराता है। हमारा उद्देश्य समर्पण से सफलता तक आपका मार्गदर्शन करना है।

Quick Links

  • हमारे बारे में
  • हमसे संपर्क करें
  • अस्वीकरण
  • गोपनीयता नीति
  • मीडिया नियम
  • नियम और शर्तें

Connect with Us

  • samsamyikduniya@gmail.com
  • वजीराबाद, दिल्ली ( डा. मुखर्जी नगर के नजदीक ) 110084
  • कुशीनगर, उत्तरप्रदेश (274401)
Facebook Youtube Whatsapp Whatsapp

Copyright © 2025-26 samsamyikduniya.com All Rights Reserved

समसामयिक दुनिया एक समग्र सामान्य अध्ययन पोर्टल है, जो IAS, State PCS एवं अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले विद्यार्थियों को अद्यतन सामयिकी और उपयोगी अध्ययन सामग्री उपलब्ध कराता है। हमारा उद्देश्य समर्पण से सफलता तक आपका मार्गदर्शन करना है।

Quick Links

  • होम
  • हमारे बारे में
  • हमसे संपर्क करें
  • अस्वीकरण
  • गोपनीयता नीति
  • मीडिया नियम
  • नियम और शर्तें

Connect with Us

  • samsamyikduniya@gmail.com
  • वजीराबाद, दिल्ली ( डा. मुखर्जी नगर के नजदीक ) 110084
  • कुशीनगर, उत्तरप्रदेश (274401)
Facebook Youtube Whatsapp Whatsapp

Copyright c 2025 Samsamyik Duniya .com All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • होम
  • डेली करेन्ट अफेयर्स न्यूज
    • करेन्टअफेयर्स न्यूज जनवरी-2026
    • करेन्ट अफेयर्स न्यूज फरवरी-2026
    • करेन्ट अफेयर्स न्यूज मार्च-2026
    • करेन्ट अफेयर्स न्यूज अप्रैल-2026
    • करेन्ट अफेयर्स न्यूज मई-2026
    • करेन्ट अफेयर्स न्यूज जून-2026
    • करेन्ट अफेयर्स न्यूज जुलाई-2026
    • करेन्ट अफेयर्स न्यूज अगस्त-2026
    • करेन्टअफेयर्स न्यूज सितम्बर-2026
    • करेन्टअफेयर्स न्यूज अक्टूबर-2026
    • करेन्ट अफेयर्स न्यूज नवम्बर-2026
    • करेन्टअफेयर्स न्यूज दिसम्बर-2026
    • सप्ताहिक वन लाइनर करेन्ट अफेयर्स
    • मासिक वन लाइनर करेन्ट अफेयर्स
    • समसामयिकदुनिया वार्षिकी- 2026-27
  • डेली करेंट अफेयर्स क्विज-
    • करेंट अफेयर्स क्विज फरवरी-2026
    • करेंट अफेयर्स क्विज मार्च -2026
    • करेंट अफेयर्स क्विज अप्रैल-2026
    • करेंटअफेयर्स क्विज मई -2026
    • करेंट अफेयर्स क्विज जून-2026
    • करेंट अफेयर्स क्विज जुलाई -2026
    • करेंट अफेयर्स क्विज अगस्त-2026
    • करेंट अफेयर्सक्विज सितम्बर-2026
    • करेंट अफेयर्स क्विज अक्टूबर 2026
    • करेंट अफेयर्स क्विज नवंबर 2026
    • करेंट अफेयर्स क्विज दिसंबर 2026
  • करेंट अफेयर्स प्रारम्भिक एवं
    मुख्य परीक्षा
    • राष्ट्रीय करेंट अफेयर्स
    • अन्तर्राष्ट्रीय करेंट अफेयर्स
    • आर्थिक करेंट अफेयर्स
    • पर्यावरण करेंट अफेयर्स
    • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
    • रक्षा एवं सुरक्षा करेंट अफेयर्स
    • स्पोर्ट्स करेंट अफेयर्स
    • कला एवं संस्कृति करेंट अफेयर्स
    • राज्यवार करेंट अफेयर्स
    • उत्तर प्रदेश विशेष करेंट अफेयर्स
    • बिहार विशेष करेंट अफेयर्स
    • व्यक्ति विशेष करेंट अफेयर्स
    • नियुक्तियां करेंट अफेयर्स
    • पुरस्कार करेंट अफेयर्स
    • सरकारी योजनाएं करेंट अफेयर्स
    • सूचकांक एवं रिपोर्ट करेंट अफेयर्स
  • स्टैटिक सामान्य ज्ञान ( क्विज )
    • प्राचीन भारतीय इतिहास
    • मध्यकालीन भारतीय इतिहास
    • आधुनिक भारतीय इतिहास
    • विश्व का भूगोल
    • भारत का भूगोल
    • भारतीय संविधान एवं राजव्यवस्था
    • अर्थव्यवस्था
    • भौतिक विज्ञान
    • रसायन विज्ञान
    • जीव विज्ञान
    • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी
    • कम्प्यूटर एक समझ
    • पारिस्थितिकी एवं पर्यावरण
    • सामान्य ज्ञान विशेष
  • वस्तुनिष्ठ एन.सी.ई.आर.टी.
    [MCQ]
    • प्राचीन इतिहास
    • मध्यकालीन इतिहास
    • आधुनिक इतिहास
    • भारत का भूगोल
    • विश्व का भूगोल
    • राज्यव्यवस्था एवं संविधान
    • अर्थव्यवस्था
    • पर्यावरण एवं पारिस्थितिकीय
    • सामान्य विज्ञान
    • कम्प्यूटर परिचय
    • सामान्य हिन्दी
    • जनगणना एवं नगरीकरण
  • IAS/STATE PCS के 30 वर्षो
    के प्रश्नों का समग्र व्याख्या
    सहित हल PYQ
    • इतिहास
    • भूगोल
    • संविधान एवं राजव्यवस्था
    • अर्थव्यवस्था
    • पर्यावरण एवं पारिस्थितिकीय
    • सामान्य विज्ञान एवं प्रौद्योगिकीय
    • कम्प्यूटर विज्ञान
    • अनिवार्य सामान्य हिन्दी
  • राज्य विशेष सामान्य ज्ञान
    • उत्तर प्रदेश सामान्य ज्ञान
    • बिहार सामान्य ज्ञान
    • झारखंड सामान्य ज्ञान
    • मध्यप्रदेश सामान्य ज्ञान
    • छत्तीसगढ सामान्य ज्ञान
    • हरियाणा सामान्य ज्ञान
    • उत्तराखंड सामान्य ज्ञान
    • हिमाचल प्रदेश सामान्य ज्ञान
    • गुजरात सामान्य ज्ञान
    • महाराष्ट्र सामान्य ज्ञान
    • पश्चिम बंगाल सामान्य ज्ञान
    • कर्नाटक सामान्य ज्ञान
    • आन्ध्रप्रदेश सामान्य ज्ञान
    • तमिलनाडु सामान्य ज्ञान
    • केरल सामान्य ज्ञान
  • प्रारम्भिक परीक्षा हल प्रश्न
    पत्र[PYQ] [IAS/STATE PCS…..]
    • आई .ए .एस.
    • यू.पी.पी. सी. एस
    • बिहार पी.सी.एस
    • झारखण्ड पी.सी.एस
    • पीसीएस जे
    • यूपी आरओ/एआरओ
    • एम. पी .पी. सी. एस
    • छत्तीसगढ पी.सी.एस
    • हरियाणा पीसीएस
    • हिमाचल पी.सी.एस
    • उत्तराखंड पी.सी.एस.
  • मुख्य परीक्षा हल प्रश्न
    पत्र [IAS/PCS]
    • आई ए एस
      • सामान्य अध्ययन-1
      • सामान्य अध्ययन-2
      • सामान्य अध्ययन-3
      • सामान्य अध्ययन-4
      • सामान्य अध्ययन-5
      • सामान्य अध्ययन-6
    • यू. पी. पी. सी. एस
      • सामान्य अध्ययन-1
      • सामान्य अध्ययन-2
      • सामान्य अध्ययन-3
      • सामान्य अध्ययन-4
      • सामान्य अध्ययन-5
      • सामान्य अध्ययन-6
    • बिहार पी.सी.एस
    • एम पी पी.सी.एस मुख्य परीक्षा
  • UGC-NET JRF वस्तुनिष्ठ संग्रह
    • प्रश्न पत्र-1 अनिवार्य
    • समाज शास्त्र
    • राजनीति शास्त्र
    • इतिहास
    • भूगोल
    • शिक्षा शास्त्र
    • गृह विज्ञान
    • हिन्दी साहित्य
    • अंग्रेजी साहित्य
  • UGC-NET JRF प्रश्न पत्र
    • अनिवार्य प्रश्न पत्र-1
    • समाजशास्त्र
    • राजनीतिशास्त्र
    • इतिहास
    • भूगोल
    • शिक्षाशास्त्र
    • गृहविज्ञान
    • हिन्दी
    • अग्रेजी
  • उत्तर प्रदेश सहायक प्रोफेसर
    परीक्षा प्रश्न पत्र (एडेड डिग्री
    कालेज)[PYQ]
    • समाजशास्त्र
    • राजनीति शास्त्र
    • इतिहास
    • भूगोल
    • शिक्षाशास्त्र
    • गृहविज्ञान
    • हिन्दी
    • अंग्रेजी साहित्य
  • उत्तर प्रदेश सहायक प्रोफेसर
    परीक्षा हल प्रश्न पत्र (राजकीय डिग्री
    कालेज)[PYQ]
    • समाजशास्त्र
    • राजनीतिशास्त्र
    • इतिहास
    • भूगोल
    • शिक्षाशास्त्र
    • गृहविज्ञान
    • हिन्दी
    • अंग्रेजी साहित्य
  • उत्तर प्रदेश प्रवक्ता
    परीक्षा हल प्रश्न पत्र (राजकीय
    इन्टर कालेज)[PYQ]
    • समाजशास्त्र
    • राजनीतिशास्त्र
    • इतिहास
    • भूगोल
    • शिक्षाशास्त्र
    • गृहविज्ञान
    • हिन्दी
  • उत्तर प्रदेश प्रवक्ता परीक्षा
    हल प्रश्न पत्र (एडेड इन्टर
    कालेज)[PYQ]
    • समाजशास्त्र
    • राजनीतिशास्त्र
    • इतिहास
    • भूगोल
    • शिक्षाशास्त्र
    • गृहविज्ञान
    • हिन्दी
    • अंग्रेजी साहित्य
  • मध्य प्रदेश सहायक प्रोफेसर परीक्षा
    हल प्रश्न पत्र [PYQ]
    • समाजशास्त्र
    • राजनीतिशास्त्र
    • इतिहास
    • भूगोल
    • शिक्षाशास्त्र
    • गृहविज्ञान
    • हिन्दी
    • अंग्रेजी साहित्य
  • राजस्थान सहायक प्रोफेसर परीक्षा
    हल प्रश्न पत्र [PYQ]
    • समाजशास्त्र
    • राजनीतिशास्त्र
    • इतिहास
    • भूगोल
    • शिक्षाशास्त्र
    • गृहविज्ञान
    • हिन्दी
    • अंग्रेजी साहित्य
  • उत्तर प्रदेश बी. एड. परीक्षा
    प्रश्न पत्र
    • कला वर्ग
    • विज्ञान वर्ग
    • वाणिज्य वर्ग
  • समसामयिक विमर्श
    • समाज
    • संस्कृति
    • कृषि
    • उधोग
    • राजनीति
    • तकनीक
    • पर्यावरण
    • विदेश नीति
    • विकसित भारत
    • शिक्षा जगत
    • रोजगार
  • बजट विशेष
    • भारत का बजट
    • उत्तर प्रदेश बजट
    • बिहार बजट
  • निबन्ध लेखन [IAS, STATE PCS,
    RO/ARO, एवं अन्य सभी प्रतियोगी
    परीक्षाओ के लिए]
    • निबन्ध कैसे लिखें
    • आई. ए .एस. निबन्ध
    • पी. सी. एस. [U.P ,Bihar, M.P..] निबन्ध

Copyright © 2025 samsamyikduniyauniya.com
All Rights Reserved