यू. जी. सी. नेट परीक्षा, दिसम्बर 2008 हिन्दी : द्वितीय प्रश्न-पत्र
हल प्रश्न-पत्र
निर्देश इस प्रश्न-पत्र में पचास (50) बहु-विकल्पीय प्रश्न हैं। प्रत्येक प्रश्न के दो (2) अंक हैं। सभी प्रश्नों के उत्तर दीजिए।
1. हिन्दी भाषा का सम्बन्ध किससे है?
(A) शौरसेनी अपभ्रंश
(B) अपभ्रश
(C) पश्चिमी प्राकृत
(D) प्राकृत
उत्तर-A
2. इनमें से कौन-सी रचना अवधी में नहीं है?
(A) पद्मावत
(B) मधुमालती
(C) कवितावली
(D) नूर जवाहर
उत्तर-C
3. ‘देसिल बयना सब जब मिट्ठा- किसका कथन है?
(A) तुलसीदास
(B) सूरदास
(C) कबीरदास
(D) विद्यापति
उत्तर-D
4. ‘हिन्दी नयी चाल में ढली, सन् 1873 ई. में’- यह किसका कथन है?
(A) रामविलास शर्मा
(B) रामचन्द्र शुक्ल
(C) किशोरीदास वाजपेयी
(D) भारतेन्दु हरिशचन्द्र
उत्तर-A
5. ‘आधुनिक काल में गद्य का आविर्भाव सबसे प्रधान घटना है। यह कथन किसका है?
(A) महावीर प्रसाद द्विवेदी
(B) रामचन्द्र शुक्ल
(C) रामविलास शर्मा
(D) नन्ददुलारे वाजपेयी
उत्तर-B
6. भरतमुनि ने अपभ्रंश को नाम दिया है?
(A) लोकभाषा
(B) जनभाषा
(C) देशभाषा
(D) अशुद्धभाषा
उत्तर-C
7. वल्लभाचार्य किस सम्प्रदाय के संस्थापक थे?
(A) अद्वैत
(B) द्वैताद्वैत
(C) शुद्धाद्वैत
(D) विशिष्टाद्वैत
उत्तर-C
8. निम्नलिखित में से कौन आचार्य कवि नहीं है?
(A) केशवदास
(B) भिखारीदास
(C) चिन्तामणि
(D) ब्रजवासीदास
उत्तर-D
9. ‘कर्मवीर’ के सम्पादक थे :
(A) शिवप्रसाद गुप्त
(C) पराडकर
(B) माखनलाल चतुर्वेदी
(D) गणेशशंकर विद्यार्थी
उत्तर-B
10. ‘कुआनो नदी’ के रचनाकार हैं :
(A) सर्वेश्वरदयाल सक्सेना
(B) रघुवीर सहाय
(C) श्रीकान्त वर्मा
(D) नरेश मेहता
उत्तर-A
11. इनमें कौन-सा महाकाव्य नहीं है?
(A) लोकायतन
(B) रामदूत
(C) गंगावतरण
(D) कुरूक्षेत्र
उत्तर-D
12. स्वदेश दीपक की रचना है :
(A) आधे अधूरे
(B) कबिरा खड़ा बजार में
(C) बकरी
(D) कोर्ट मार्शल
उत्तर-D
13. भुक्तिवाद की अवधारणा किसकी है?
(A) मम्मट
(B) भट्टनायक
(C) भट्टलोल्लट
(D) आनन्दवर्द्धन
उत्तर-B
14. ‘उज्जवल नीलमणि’ किस आचार्य की रचना है?
(A) मधुसूदन सरस्वती
(B) रूपगोस्वामी
(C) रामानन्द
(D) रामानुजाचार्य
उत्तर-B
15. सर्वव्यापी एक कुम्हारा, जाकी महिमा आर न पारा। हिन्दू तुरुक का एकै कर्ता, एकै ब्रह्म सबन का भर्ता। के रचनाकार हैं :
(A) कबीरदास
(B) मलूकदास
(C) तुलसीदास
(D) रहीमदास
उत्तर-B
16. ‘भाषा प्रवीन सुछन्द सदा रहै, सो घन जी के कवित्त बखानै’ पंक्ति है :
(A) घनानन्द की
(B) बोधा की
(C) व्रजरत्नदास की
(D) रत्नाकर की
उत्तर-C
17. ‘अपने यहां संसद ऐसी घानी है जिसमें आधा तेल आधा पानी है’ के कवि हैं:
(A) केदारनाथ सिंह
(B) धूमिल
(C) लीलाधर जगूड़ी
(D) राजेश जोशी
उत्तर-B
18. नागरी प्रचारिणी सभा, काशी के संस्थापकों में थे :
(A) शिवकुमार सिंह और बाबूश्यामसुन्दर दास
(B) आचार्य रामचन्द्र शुक्ल और भारतेन्दु
(C) प्रताप नारायण मिश्र और बालकृष्ण भट्ट
(D) रत्नाकर और शिवप्रसाद गुप्त
उत्तर-A
19. निम्नलिखित में कौन-सी हिन्दी पत्रिका है?
(A) केरल ज्योति
(B) केरल दर्शन
(C) दक्षिण निधि
(D) देशपोषिणी
उत्तर-A
20. ‘विपाशा’ पत्रिका का प्रकाशन किस प्रदेश से होता है?
(A) उत्तर प्रदेश
(B) दिल्ली
(C) हिमाचल प्रदेश
(D) बिहार
उत्तर-C
21. निम्नलिखित रचनाओं का कालक्रमानुसार सही अनुक्रम लिखिए :
(A) कीर्तिलता, विनयपत्रिका, वीरसिंह देव चरित, ठाकुर ठसक
(B) ठाकुर ठसक, विनयपत्रिका, कीर्तिलता, वीरसिंह देव चरित
(C) वीरसिंह देव चरित, ठाकुर ठसक, कीर्तिलता, विनयपत्रिका
(D) विनयपत्रिका, कीर्तिलता, ठाकुर ठसक, वीरसिंह देव चरित
उत्तर-A
22. निम्नलिखित रचनाओं का कालक्रमानुसार सही अनुक्रम क्या है?
(A) उर्वशी, पद्मावत, पथिक, अनामिका
(B) पद्मावत, पथिक, अनामिका, उर्वशी
(C) पद्मावत, उर्वशी, अनामिका, पथिक
(D) पथिक, पद्मावत, उर्वशी, अनामिका
उत्तर-B
23. कौन-सा अनुक्रम सही है?
(A) प्रायश्चित, चन्द्रगुप्त, ध्रुवस्वामिनी, सज्जन
(B) चन्द्रगुप्त, ध्रुवस्वामिनी, सज्जन, प्रायश्चित,
(C) सज्जन, प्रायश्चित, चन्द्रगुप्त, ध्रुवस्वामिनी
(D) ध्रुवस्वामिनी, चन्द्रगुप्त, सज्जन, प्रायश्चित
उत्तर-C
24. निम्नलिखित वर्गों में रचनाकारों का कालक्रमानुसार कौन-सा अनुक्रम सही है?
(A) दिनकर, बच्चन, अज्ञेय, मैथिलीशरण गुप्त
(B) मैथिलीशरण गुप्त, दिनकर, बच्चन, अज्ञेय
(C) अज्ञेय, बच्चन, दिनकर, मैथिलीशरण गुप्त
(D) बच्चन, अज्ञेय, मैथिलीशरण गुप्त, दिनकर
उत्तर-B
25. निम्नलिखित वर्गों में कालक्रमानुसार, आचार्यों का कौन-सा क्रम सही है?
(A) मम्मट, दंडी, भामह, आनन्दवर्द्धन
(B) दंडी, आनन्दवर्द्धन, मम्मट, भामह
(C) भामह, दंडी, आनन्दवर्द्धन, मम्मट
(D) आनन्दवर्द्धन, भामह, मम्मट, दंडी
उत्तर-C
26. रचनाकाल के अनुसार कौन-सा अनुक्रम सही है?
(A) शिवशंभु की चिट्ठी, काव्य और कला तथा अन्य निबन्ध, कुटज, कहां है द्वारका
(B) काव्य और कला तथा अन्य निबन्ध, कहां है द्वारका, कुटज, शिवशंभु की चिट्ठी
(C) कुटज, कहां है द्वारका, शिवशंभु की चिट्ठी, काव्य और कला तथा अन्य निबन्ध
(D) कहां है द्वारका, कुटज, शिवशंभु की चिट्ठी, काव्य और कला तथा अन्य निबन्ध
उत्तर-A
27. रचनाकाल के अनुसार कौन-सा अनुक्रम सही है?
(A) पीली छतरी वाली लड़की, यारों के यार, ग्यारह वर्ष का समय, ठाकुर का कुआं
(B) ग्यारह वर्ष का समय, ठाकुर का कुआं, यारों के यार, पीली छतरी वाली लड़की
(C) ठाकुर का कुआं, यारों के यार, पीली छतरी वाली लड़की, ग्यारह वर्ष का समय
(D) यारों के यार, पीली छतरी वाली लड़की, ग्यारह वर्ष का समय, ठाकुर का कुआं
उत्तर-B
28. रचनाकाल के अनुसार पत्रिकाओं का सही अनुक्रम रेखांकित कीजिए :
(A) नयी कविता, नागरी नीरद, दिनमान, चांद
(B) चांद, नागरी नीरद, दिनमान, नयी कविता
(C) नागरी नीरद, चांद, नयी कविता, दिनमान
(D) दिनमान, नागरी नीरद, चांद, नयी कविता
उत्तर-D
29. उपन्यासकारों का कालक्रमानुसार सही अनुक्रम रेखांकित कीजिए :
(A) राधिकारमण प्रसाद सिंह, अमृतलाल नागर, मोहन राकेश, देवकीनंदन खत्री
(B) देवकीनंदन खत्री, राधिकारमण प्रसाद सिंह, अमृतलाल नागर, मोहन राकेश
(C) मोहन राकश, देवकीनंदन खत्री, अमृतलाल नागर, राधिकारमण प्रसाद सिंह
(D) अमृतलाल नागर, मोहन राकेश, राधिकारमण प्रसाद सिंह, देवकीनंदन खत्री
उत्तर-B
30. काल के अनुसार कवियों के सही अनुक्रम को रेखांकित कीजिए :
(A) श्रीधर पाठक, महादेवी वर्मा, त्रिलोचन, श्रीकांत वर्मा
(B) श्रीकांत वर्मा, श्रीधर पाठक, महादेवी वर्मा, त्रिलोचन
(C) महादेवी वर्मा, त्रिलोचन, श्रीकांत वर्मा, श्रीधर पाठक
(D) त्रिलोचन, श्रीधर पाठक, महादेवी वर्मा, श्रीकांत वर्मा
उत्तर-A
31. निम्नलिखित उपन्यासकारों और उनकी रचनाओं को सुमेलित कीजिए
(a) देश द्रोही (i) वृन्दावन लाल वर्मा
(b) भूले बिसरे चित्र (ii) यशपाल
(c) अनाम दास का पोथा (iii) निराला
(d) निरुपमा (iv) भगवती चरण वर्मा
(v) हजारी प्रसाद द्विवेदी
(a)(b)(c)(d)
(A)(iii)(v)(ii)(iv)
(B)(v)(ii)(iv)(i)
(C)(iv)(ii)(iv)(v)
(D)(iii)(iii)(ii)(i)
उत्तर-C
32. निम्नलिखित पंक्तियों के साथ उनके कवियों के नाम सुमेलित कीजिए :
(a) जात पांत पूछै नहिं कोई (i) तुलसीदास
(b) गिरा अनयन नयन बिनु बानी (ii) परमानन्ददास
(c) प्रेम प्रेम ते होय प्रेम ते पारहिं पइए (iii) जायसी
(d) मानुष प्रेम भयो बैकुंठी (iv) रामानन्द
(v) सूरदास
(a)(b)(c)(d)
(A)(v)(ii)(iii)(iv)
(D)(ii)(iv)(iv)(i)
(C)(iv)(i) (v)(iii)
(D)(i)(iii)(ii)(v)
उत्तर-C
33. निम्नलिखित कहानियों को उनके कहानीकारों के साथ सुमेलित कीजिए :
(a) कृष्ण चन्दर (i) जहां लक्ष्मी कैद है
(b) हरिशंकर परसाई (ii) राजा निरबंसिया
(c) राजेन्द्र यादव (iii) महुए का पेड़
(d) कमलेश्वर (iv) पांच रुपए की आजादी
(v) वापसी
(a)(b)(c)(d)
(A)(iii)(ii)(i)(ii)
(B)(iv)(v)(v)(i)
(C)(ii)(iv)(iii)(iv)
(D)(iv)(iii)(i)(ii)
उत्तर-A
34. निम्नलिखित ग्रन्थ और ग्रन्थकारों को सुमेलित कीजिएः
(a) प्रैक्टिकल क्रिटिसिज़्म (i) लॉन जाइनस
(b) सैक्रेड वुड (ii) रिचर्डस
(c) लिरिकल बैलेड्स (iii) अरस्तू
(d) पोयटिकस (iv) वर्ड्स वर्थ
(v)टी.एस. इलिएट
(a)(b)(c)(d)
(A)(ii)(v)(iv)(iii)
(B)(v)(iii)(ii)(i)
(C)(i)(ii)(v)(iv)
(D)(iv)(i)(ii)(i)
उत्तर-A
35. निम्नलिखित पंक्तियों को उनके लेखकों के साथ सुमेलित कीजिए :
(a) अरूण यह मधुमेय देश हमारा (i) अज्ञेय
(b) हम नदी के द्वीप हैं (ii) धूमिल
(c) दुखों के दागों को तमगों सा पहना (iii) जयशंकर प्रसाद
(d) मेरे लिए हर आदमी एक जोड़ी जूता है (iv) मुक्तिबोध
(v) निराला
(a)(b)(d)(c)
(A)(iv)(iii)(i)(v)
(B)(i)(iv)(ii)(iii)
(C)(iii)(i)(iv)(ii)
(D)(v)(ii)(iii)(iv)
उत्तर-C
36. निम्नलिखित को सुमेलित कीजिए :
(a) नयाज्ञानोदय (i) रवीन्द्र कालिया
(b) साहित्य अमृत. (ii) विश्वनाथ प्रसाद तिवारी
(c) वाक् (iii) आलोक मेहता
(d) दस्तावेज (iv) सुधीश पचौरी
(v) त्रिलोकी नारायण चतुर्वेदी
(a)(b)(c)(d)
(A)(iv)(ii)(iii)(i)
(B)(ii)(i)(ii)(iv)
(C)(i)(i)(v)(v)
(D)(iv)(ii)(iii)(iv)
उत्तर-C
37. निम्नलिखित नाटककार और उनकी रचनाओं को सुमेलित कीजिए :
(a) धर्मवीर भारती (i) दशरथ नन्दन
(b) जगदीश चन्द्र माथुर (ii) जनकवि जगनिक
(c) मणि मधुकर (iii) रस गन्धर्व
(d) कुवर चन्द्र प्रकाश सिंह (iv) अन्धा युग
(v) अन्धेर नगरी
(a)(b)(c)(d)
(A)(i)(iii)(iv)(v)
(B)(ii)(iv)(i)(iii)
(C)(iv)(i)(iii)(ii)
(D)(v)(iii)(i)(ii)
उत्तर-C
38. निबन्ध और निबन्धकार को सुमेलित कीजिए :
(a) नया साहित्य नये प्रश्न (i) महादेवी वर्मा
(b) विचार एवं वितर्क (ii) अज्ञेय
(c) हिन्दी साहित्यः आधुनिक परिदृश्य (iii) नन्द दुलारे वाजपेई
(d) मेरा परिवार (iv) हजारी प्रसाद द्विवेदी
(v) विवेकी राय
(a)(b)(c)(d)
(A)(iv)(ii)(i)(iii)
(B)(iii)(iv)(ii)(i)
(C)(v)(iii)(iv)(ii)
(D)(ii)(v)(iii)(iv)
उत्तर-B
39. निम्नलिखित उपन्यासों को उनके पुरुष पात्रों के साथ सुमेलित कीजिए :
(a) देवीदीन (i) नीला चांद
(b) कीर्तिवर्मा (ii) किस्सा गुलाम
(c) ओंकारनाथ (iii) जूठन
(d) कुन्दन (iv) गबन
(v) गोदान
(a)(b)(c)(d)
(A)(iv)(i)(v)(ii)
(B)(i)(iii)(iv)(v)
(C)(ii)(iv)(iii)(i)
(D)(iii)(ii)(i)(iv)
उत्तर-A
40. निम्नलिखित काव्य लक्षणों का उनके प्रतिस्थापकों के साथ सुमेलन कीजिए :
(a) शब्दार्थों साहितौ काव्यम् (i) दण्डी
(b) ननु शब्दार्थों काव्यम् (ii) कुन्तक
(c) शब्दार्थों सहितौ वक्र-कवि व्यापार शालिनी (iii) भामह
(d) वाक्य रसात्मकं काव्यम् (iv) भरतमुनि
(v) विश्वनाथ
(a)(b)(c)(d)
(A)(ii)(iv)(iii)(i)
(B)(iv)(iv)(iii)(i)
(C)(i)(v)(ii)(iii)
(D)(iii)(i)(iv)(iii)
उत्तर-D
41. स्थापना (A) : मनोविज्ञान के आधार पर व्यक्ति के भाषागत ग्रहण और सम्प्रेषण सामर्थ्य में अन्तर स्वाभाविक है।
: क्योंकि प्रत्येक व्यक्ति की मनोवैज्ञानिक क्षमता में अन्तर नहीं है। तर्क (R)
(A) (A) सही (R) गलत
(B) (A) सही (R) सही
(C) (A) गलत (R) सही
(D) (A) गलत (R) गलत
उत्तर-A
42. स्थापना (A) : नये काव्य में नये जीवन मूल्यों की प्रतिष्ठा और स्वतंत्र प्रयोग की प्रवृत्ति मिलती है।
तर्क (R) : क्योंकि इसमें जीवन मूल्यों का बिखराव मिलता है।
(A) (A) और (R) दोनों सही
(B) (A) गलत (R) सही
(C) (A) सही (R) गलत
(D) (A) और (R) दोनों गलत
उत्तर-C
43. स्थापना (A) : कामायनी का नायक शास्त्रीय महाकाव्यों के नायकों से भिन्न है।
तर्क (R) क्योंकि उसका अजनबीपन जीवन के प्रति तुच्छता बरतता है।
(A) (A) गलत (R) सही
(B) (A) सही (R) गलत
(C) (A) और (R) दोनों सही
(D) (A) और (R) दोनों गलत
उत्तर-B
44. स्थापना (A): बैर क्रोध का अचार या मुरब्बा है। तर्क (R) : क्योंकि बैर से दोस्ती बढ़ती है।
(A) (A) सही (R) गलत
(B) (A) गलत (R) सही
(C) (A) और (R) दोनों गलत
(D) (A) और (R) दोनों सही
उत्तर-A
45. स्थापना (A) : काव्य की पूर्ण अनुभूति के लिए कल्पना का व्यापार कवि और श्रोता दोनों के लिए अनिवार्य है।
तर्क (R) : क्योंकि काव्यानुभूति में वस्तु के साथ वक्ता की मूर्त भावना होती है।
(A) (A) सही (R) गलत
(B) (A) गलत (R) सही
(C) (A) और (R) दोनों गलत
(D) (A) और (R) दोनों सही
उत्तर-D
निर्देश : निम्नलिखित अवतरण को ध्यानपूर्वक पढ़ें और उससे सम्बन्धित प्रश्नों (प्रश्न संख्या 46 से 50 तक) के उत्तरों के दिये गये बहुविकल्पों में से सही विकल्प का चयन करें। साहित्य तो एक सात्विक जीवन है। उसे कठिन तपस्या और महान यज्ञ समझना चाहिए। जहां व्यक्ति के व्यक्तित्व के कोई स्वतंत्र विषय नहीं रह जाते, उच्च साहित्य की वह भाव-भूमि है। वहां अपरिग्रह का सामाज्य है, फोटो नहीं छापे जाते। वहां वाणी मौन रहती है ‘गाथा’ गाने में सुख नहीं मानती। उस उच्च स्तर से जितने क्रिया कलाप होते हैं, आत्म प्रेरणा से होते हैं, पर आज दिन हिन्दी में आत्म-प्रेरणा और ‘आत्मकथा’ का नाम लेना पाखण्ड बढ़ाना है। हमारे देश में आत्मकथा लिखने की परिपाटी नहीं रही।
46. साहित्य को क्या माना गया है?
(A) कठिन साधना और तपस्या
(B) लेखन का महान यज्ञ
(C) कठिन तपस्या और महान यज्ञ
(D) लेखन तपस्या और कठिन साधना
उत्तर-C
47. उच्च साहित्य की भावभूमि क्या है?
(A) जहां व्यक्ति स्वतंत्र विषय नहीं चुन सकता
(B) जहां लेखक के व्यक्तित्व की स्वतंत्रता नहीं रहती
(C) जहां व्यक्ति को लिखने की स्वतंत्रता नहीं रहती
(D) जहां व्यक्तित्व के कोई स्वतंत्र विषय नहीं रह जाते
उत्तर-D
48. उच्च स्तर के क्रियाकलाप किससे होते हैं?
(A) आत्मानुभव से
(C) आत्म कथन से
(B) आत्म प्रेरणा से
(D) आत्मावलोकन से
उत्तर-B
49. किस देश में आत्मकथा लिखने की परिपाटी नहीं रही?
(A) भारतवर्ष में
(B) उत्तर प्रदेश में
(C) रूस में
(D) अमेरिका में
उत्तर-A
50. हिन्दी में किस विधा को पाखण्ड कहा गया है?
(A) गाथा को
(B) आत्मप्रेरित संस्मरण को
(C) आत्मकथा को
(D) गाथा को
उत्तर-C
