यू. जी. सी. नेट परीक्षा, जून 2009 हिन्दी : द्वितीय प्रश्न-पत्र हल प्रश्न-पत्र
निर्देश- इस प्रश्न-पत्र में पचास (50) बहु-विकल्पीय प्रश्न हैं। प्रत्येक प्रश्न के दो (2) अंक हैं। सभी प्रश्नों के उत्तर दीजिए।
1. ‘हिन्दुस्तानी’ भाषा का रूप क्या है?
(A) संस्कृतनिष्ठ
(B) हिन्दी उर्दू मिश्रित
(C) दक्खिनी हिन्दी
(D) ब्रज अवधी का मिश्रित रूप
उत्तर-B
2. इनमें कौनसी बोली पश्चिमी हिन्दी वर्ग की नहीं है?
(A) बागरु
(B) ब्रज
(C) कन्नौजी
(D) छत्तीसगढ़ी
उत्तर-D
3. वर्तमान समय में संविधान द्वारा स्वीकृत भाषाओं की संख्या है :
(A) चौदह (14)
(B) बीस (20)
(C) बाइस (22)
(D) छब्बीस (26)
उत्तर-C
4. ‘ग्रिम नियम’ का सम्बन्ध किससे है?
(A) स्वनिम् विज्ञान
(B) बोली विज्ञान
(C) अर्थ विज्ञान
(D) कोश विज्ञान
उत्तर-A
5. नन्ददास की किस रचना का सम्बन्ध नायक-नायिका भेद से है?
(A) रासपंचाध्यायी
(B) रसमंजरी
(C) स्यामसगाई
(D) भंवर गीत
उत्तर- B
6. ‘आनन्द कादम्बिनी’ के संस्थापक थे :
(A) भारतेन्दु हरिश्चन्द्र
(B) बनारायण चौधरी ‘प्रेमघन’
(C) प्रतापनारायण मिश्र
(D) राधा चरण दास
उत्तर-B
7. ‘दीदी’ पत्रिका के सम्पादक थे :
(A) ठाकुर श्रीनाथ सिंह
(B) ठाकुर जगमोहन सिंह
(C) गणेशशंकर विद्यार्थी
(D) प्रतापनारायण मिश्र
उत्तर- A
8. इनमें कौनसी रचना कुंवरनारायण की है?
(A) पथिक
(B) बाजश्रवा के बहाने
(C) मगध
(D) पहाड़ पर लालटेन
उत्तर-B
9. ‘लड़ाई’ के नाटककार हैं :
(A) सर्वेश्वरदयाल सक्सेना
(B) उपेन्द्रनाथ अश्क
(C) रामकुमार वर्मा
(D) मोहन राकेश
उत्तर-A
10. ‘कब्बे’ और कालापानी’ के कहानीकार हैं :
(A) अखिलेश
(B) उदय प्रकाश
(C) स्वयं प्रकाश
(D) निर्मल वर्मा
उत्तर-D
11. ‘रमणीयार्थ प्रतिपादक : शब्दः काव्यम्’ किस आचार्य का कथन है?
(A) मम्मट
(B) विश्वनाथ
(C) पंडितराज जगन्नाथ
(D) भामह
उत्तर-C
12. इनमें कौन बावरी पंथ से सम्बन्धित नहीं है ?
(A). बुल्ला साहेब
(B) बुलाल साहेब
(C) पलटू साहेब
(D) सत साहेब
उत्तर-C
13. ‘कब को टेरत दीन है, होत न स्याम सहाय ! तुम हू लागी जगत गुरु, जगनायक जग बाय!’ इस दोहे में कवि :
(A) शिकायत करता है
(B) प्रार्थना करता है
(C) आत्मनिवेदन करता है
(D) व्यंग्य करता है
उत्तर-D
14. ‘जन गण मन अधिनायक जय हे, प्रजा विचित्र तुम्हारी है, भूख भूख चिल्लाने वाली अशुभअमंगलकारी है-इन पंक्तियों के लेखक हैं :
(A) केदारनाथ अग्रवाल
(B) नागार्जुन
(C) केदारनाथ सिंह
(D) धूमिल
उत्तर-B
15. ‘सवंगी’ रचना किसकी है?
(A) दादूदास
(B) पीपा
(C) रैदास
(D) रज्जब
उत्तर-D
16. प्रगतिशील लेखक संघ की स्थापना भारतवर्ष में कब हुई थी?
(A) 1930 ई. में
(B) 1932 ई. में
(C) 1936 ई. में
(D) 1938 ई. में
उत्तर- C
17. दक्षिण भारत हिन्दी प्रचार सभा का मुख्यालय कहां है?
(A) हैदराबाद
(B) कोचीन
(C) मद्रास
(D) बगलुरु
उत्तर-C
18. ‘हिन्दुस्तानी’ पत्रिका का प्रकाशन किस संस्था ने प्रारम्भकिया?
(A) हिन्दी अकादमी
(B) हिन्दी साहित्य एकेडेमी
(C) हिन्दी साहित्य सम्मेलन
(D) केन्द्रीय हिन्दी संस्थान
उत्तर- A
19. ‘शेष स्मृतियां’ संस्मरण के लेखक हैं :
(A) केदारनाथ सिंह
(B) रघुवीर सहाय
(C) दूधनाथ सिंह
(D) कुंबरचन्द्र प्रकाश सिंह
उत्तर-D
20. झांकियां निकलती हैं ढोंग अविश्वास की बदबू आती है मरी हुई बात की इस हवा में अब नहीं डोलूंगा नहीं, नहीं, मैं यह खिड़की नहीं खोलूंगा। ये पंक्तियां किसकी है:
(A) प्रभाकर माचवे
(B) भारतभूषण अग्रवाल
(C) नरेश मेहता
(D) सर्वेश्वर दयाल सक्सेना
उत्तर-D
21. निम्नलिखित रचनाओं का कालक्रमानुसार सही अनुक्रम लिखिए :
(A) आखिरी कलाम, वैराग्य संदीपनी, बखै नायिकाभेद, बीसलदेव रासो
(B) बीसलदेव रासो, आखिरी कलाम, वैराग्य संदीपनी, बखै नायिकाभेद
(C) बखै नायिकाभेद, वैराग्य संदीपनी, आखिरी कलाम, बीसलदेव रासो
(D) बीसलदेव रासो, वैराग्य संदीपनी, बखै नायिकाभेद, आखिरी कलाम
उत्तर-B
22. निम्नलिखित हिन्दी समाचार पत्रों का कालक्रमानुसार सही अनुक्रम रेखांकित कीजिए :
(A) कर्मवीर, आज, विशाल, भारत, जनसत्ता
(B) आज, कर्मवीर, विशाल भारत; जनसत्ता
(C) जनसत्ता, विशाल भारत, कर्मवीर, आज
(D) विशाल भारत, जनसत्ता, कर्मवीर आज
उत्तर-D
23. दिनकर की रचनाओं का सही अनुक्रम रेखांकित कीजिए:
(A) हुंकार, रेणुका, रसवंती, उर्वशी
(B) रेणुका, रसवंती, उर्वशी, हुंकार
(C) उर्वशी, रेणुका, हुंकार, रसवंती,
(D) रसवंती, उर्वशी, हुंकार, रेणुका
उत्तर-A
24. निम्नलिखित नाटकों का रचनाकाल के अनुसार सही अनुक्रम रेखांकित कीजिए :
(A) अंधायुग, प्रायश्चित, कोर्ट मार्शल, भारत दुर्दशा
(B) भारत दुर्दशा, प्रायश्चित, कोर्ट मार्शल, अंधायुग
(C) अंधायुग, भारत दुर्दशा, प्रायश्चित, कोर्ट मार्शल
(D) भारत दुर्दशा, प्रायश्चित, अंधायुग, कोर्ट मार्शल
उत्तर-D
25. निम्नलिखित आलोचकों का कालानुसार सही अनुक्रम रेखांकित कीजिए|
(A) विजयदेवनारायण साही, डॉ. देवराज, रामस्वरूप चतुर्वेदी, लक्ष्मीकान्त वर्मा ।
(B) डॉ. देवराज, लक्ष्मीकान्त वर्मा, विजयदेवनारायण साही, रामस्वरूप चतुर्वेदी
(C) रामस्वरूप चतुर्वेदी, विजयदेवनारायण साही, लक्ष्मीकान्त वर्मा, डॉ. देवराज
(D) लक्ष्मीकान्त वर्मा, रामस्वरूप चतुर्वेदी, विजयदेव-नारायण साही, डॉ. देवराज
उत्तर-C
26. निम्नलिखित उपन्यासों का रचनाकाल के अनुसार सही अनुक्रम रेखांकित कीजिए :
(A) कसप, चन्द्रकान्ता, नदी के द्वीप, तितली
(B) तितली, चन्द्रकान्ता, कसप, नदी के द्वीप
(C) चन्द्रकान्ता, तितली, नदी के द्वीप, कसप
(D) नदी के द्वीप, कसप, चन्द्रकान्ता, तितली
उत्तर-C
27. निम्नलिखित काव्य संग्रहों का काल क्रमानुसार सही अनुक्रम रेखांकित कीजिए :
(A) भग्नदूत, मंजीर, चांद का मुंह टेढ़ा है, साखी
(B) मंजीर, चांद का मुंह टेढ़ा है, साखी, भग्नदूत
(C) चांद का मुंह टेढ़ा है, साखी, भग्नदूत, मंजीर
(D) साखी, चांद का मुंह टेढ़ा है, मंजीर, भग्नदूत
उत्तर-A
28. निम्नलिखित का सही अनुक्रम क्या है?
(A) अस्तित्ववाद, फ्रायडवाद, संरचनावाद, उत्तरसंरचनावाद अस्तित्ववाद,
(B) फ्रायडवाद, संरचनावाद, उत्तरसंरचनावाद
(C) संरचनावाद, अस्तित्ववाद, फ्रायडवाद, उत्तरसंरचनावाद
(D) उत्तरसंरचनावाद, संरचनावाद, फ्रायडवाद, अस्तित्ववाद
उत्तर-B
29. निम्नलिखित निबंध संग्रहों का रचनाकाल के अनुसार सही क्रम रेखांकित कीजिए.
(A) चाबुक, परम्परा का मूल्यांकन, नयी कविता का आत्मसंघर्ष तथा अन्य निबन्ध, आत्मपरक
(B) परम्परा का मूल्यांकन, नयी कविता का आत्मसंघर्ष तथा अन्य निबन्ध, आत्मपरक, चाबुक
(C) चाबुक, नयी कविता का आत्मसंघर्ष तथा अन्य निबन्ध, आत्मपरक, परम्परा का मूल्यांकन
(D) नयी कविता का आत्मसंघर्ष तथा अन्य निबन्ध, आत्मपरक, परम्परा का मूल्यांकन, चाबुक
उत्तर-B
30. निम्नलिखित काव्यान्दोलनों का सही कालानुक्रम रेखांकित कीजिए :
(A) युयुत्सावाद, अकविता, नयी कविता, नकेनवाद
(B) नयी कविता, नकेनवाद, अकविता, युयुत्सावाद
(C) नकेनवाद, नयी कविता, अकविता, युयुत्सावाद
(D) नयी कविता, अकविता, नकेनवाद, युयुत्सावाद
उत्तर-C
31. निम्नलिखित उपन्यास और उनके नारीपात्रों को सुमेलित कीजिए
(a) परख (i) जालपा
(b) गबन (ii) शशि
(c) त्यागपत्र (iii) कट्टो
(d) शेखर एक जीवनी (iv) मृणालिनी
(v) धनिया
(a)(b)(c)(d)
(A)(v)(iii)(i)(iv)
(B)(iii)(i)(iv)(ii)
(C)(iv)(iii)(ii)(i)
(D)(v)(iv)(i)(iii)
उत्तर-B
32. निम्नलिखित आत्मकथाओं को उनके लेखकों के साथ सुमेलित कीजिए :
(a) दस द्वार से सोपान तक (ⅰ) वृन्दावन लालवर्मा
(b) मेरी आत्म कहानी (ii) राहुल सांकृत्यायन
(c) अपनी कहानी (iii) श्याम सुन्दर दास
(d) मेरी जीवन यात्रा (iv) हरिवंश राय बच्चन
(v) चन्दर सेन
(a)(b)(c)(d)
(A) (iii) (ii)(i)(v)
(B)(iv)(iii)(i)(ii)
(C)(v)(iv)(iii)(i)
(D)(i)(ii)(iii)(iv)
उत्तर- B
33. निम्नलिखित रचनाओं को उनके कवियों के साथ सुमेलित कीजिए :
(a) बात बोलेगी (i) केदारनाथ अग्रवाल
(b) साम्राज्ञी का नैवेद्य दान (ii) शिवमंगल सिंह सुमन
(c) यंमुना के प्रति (iii) अज्ञेय
(d) अकाल में सारस (iv) शमशेर बहादुर सिंह
(v) केदार नाथ सिंह
(a)(b)(c)(d)
(A)(iii)(i)(iv)(ii)
(B)(iv)(iii)(i)(v)
(C)(v)(ii)(iii)(i)
(D)(ii)(iv)(v)(iii)
उत्तर-B
34. निम्नलिखित रचनाओं को उनके कवियों के साथ सुमेलित कीजिए:
(a) हंसावली (i) कुतुबन
(b) चन्दायन (ii) ईश्वर दास
(c) सत्यवती (iii) कवि असाइत
(d) मृगावती (iv) मुल्ला दाउद
(v) उसमान
(a) (b) (c) (d)
(A) (iii) (iv) (ii) (i)
(B) (i) (ii) (iv) (i)
(C) (v) (ii) (iii) (iv)
(D) (iv) (iii) (i) (v)
उत्तर-A
35.निम्नलिखित उपन्यासो को उनके लेखकों के साथ सुमेलित कीजिए:
(a) अप्सरा (i) वृन्दावन लाल वर्मा
(b) मृगनयनी (ii) प्रेमचन्द
(c) कर्मभूमि (iii) निराला
(d) मित्रो मरजानी (iv) कृष्णा सोबती
(v) चित्रा मुद्गल
(a)(b)(c)(d)
(A)(iii)(i)(ii)(iv)
(B)(ii)(i)(iii)(v)
(C)(v)(ii)(iii)(iv)
(D)(ii)(v)(i)(iii)
उत्तर-A
36. निम्नलिखित ग्रन्थ और ग्रन्थकारों को सुमेलित कीजिए:
(a) रसगगाधर (i) मम्मट
(b) साहित्य दर्पण (ii) आनन्दवर्धन
(c) काव्य प्रकाश (iii) विश्वनाथ
(d) वक्रोक्ति जीवितम् (iv) कुन्तक
(v) पंडित राज जगन्नाथ
(a)(b)(c)(d)
(A)(ii)(iii)(i)(iv)
(B)(iii)(ii)(iv)(i)
(C)(v)(i)(ii)(iii)
(D)(iii)(ii)(i)(v)
उत्तर-A
37. निम्नलिखित काव्यपंक्तियों को उनके कवियों के साथ सुमेलित कीजिए :
(a) राष्ट्रगीत में भला कौन (i) गिरिजा कुमार माथुर
यह भारत भाग्य
विधाता है
(b) क्या करूं जो
शंभुधनु टूटा तुम्हारा (ii) सर्वेश्वर दयाल सक्सेना
(c) अब मैं कवि नहीं रहा, (iii) रघुवीर सहाय
काला झंडा हूं
(d) साधो आज मेरे सत
की परीक्षा है। (iv) विजय देव नारायण
साही
(v) प्रभाकर माचवे
(a)(b)(c)(d)
(A)(ii)(v)(iv)(iii)
(B)(iii)(i)(ii)(iv)
(C)(v)(iii)(i)(ii)
(D)(iv)(i)(v)(iii)
उत्तर- D
38. निम्नलिखित यात्रा साहित्य और उनके लेखकों को सुमेलित कीजिए :
(a) ठेले पर हिमालय (i) रांगेय राघव
(b) आखिरी चट्टान (ii) अमृत राय
(c) सुबह के रंग (iii) मोहन राकेश
(d) पैरों में पंख बांधकर (iv) रामवृक्ष बेनीपुरी
(v) धर्मवीर भारती
(a) (b) (c) (d)
(A) (iv) (ii) (v) (iii)
(B) (i) (iv) (ii) (v)
(C) (iii) (ii) (i) (iv)
(D) (v) (iii) (ii) (iv)
उत्तर-D
39. निम्नलिखित साहित्यिक वादों के साथ सम्बन्धित कवियों का सुमेलन कीजिए :
(a) प्रगतिवाद (i) अज्ञेय
(b) हालावाद (ii) जगदीश चतुर्वेदी
(c) अकविता (iii) सुभद्रा कुमारी चौहान
(d) प्रयोगवाद (iv) बच्चन
(v) त्रिलोचन
(a) (b) (c) (d)
(A) (v) (iv) (ii) (i)
(B) (iii) (ii) (v) (iv)
(C) (i) (v) (iv) (iii)
(D) (ii) (i) (iii) (v)
उत्तर-A
40. निम्नलिखित पत्र-पत्रिकाओं को उनके सम्पादकों के साथ सुमेलित कीजिए
(a) भारतेन्दु (i) शिवप्रसाद गुप्त
(b) ब्राह्मण (ii) प्रताप नारायण मिश्र
(c) विशाल भारत (iii) राधाचरण गोस्वामी
(d) आज (iv) बनारसीदास चतुर्वेदी
(v) गणेश शंकर विद्यार्थी
(a) (b) (c) (d)
(A) (ii) (v) (iii) (iv)
(B) (iii) (ii) (iv) (i)
(C) (v) (iv) (ii) (iii)
(D) (i) (v) (iii) (ii)
उत्तर-B
41. स्थापना (A): नाट्य का अपनी समग्रता में परिचय देना ही नटकर्म के आगे पीछे जो मूल प्रयोजन है वहां तक जाना पड़ेगा।
तर्क (R) : क्योंकि नटकर्म या प्रयोग में कवि रचित काव्य प्रस्तुत किया जाता है।
(A) (A) सही (R) गलत
(B) (A) और (R) दोनों सही
(C) (A) गलत (R) सही
(D) (A) और (R) दोनों गलत
उत्तर-A
42. स्थापन्न (A): करूणा ही लोगों की श्रद्धा को अपनी ओर अधिक खींचती है।
तर्क (R) : क्योंकि करूणा का विषय दूसरों का दुख नहीं है।
(A) (A) सही (R) गलत
(B) (A) गलत (R) सही
(C) (A) और (R) दोनों सही
(D) (A) और (R) दोनों गलत
उत्तर- D
43. स्थापना (A) : भारतेन्दु हरिश्चन्द्र की रचनाओं का मूल स्वर देश भक्ति नहीं है।
तर्क (R) : क्योंकि देशप्रेम की भावना तत्कालीन भारतीय समाज में नहीं है।
(A) (A) सही (R) गलत
(B) (A) गलत (R) सही
(C) (A) और (R) दोनों गलत
(D) (A) और (R) दोनों सही
उत्तर- C
44. स्थापना (A) : भक्ति धर्म की रसात्मक अनुभूति है।
तर्क (R) : क्योंकि उसमें अपने मंगल और लोकमंगल का संगम दिखाई पड़ता है।
(A) (A) सही (R) गलत
(B) (A) गलत (R) सही
(C) (A) और (R) दोनों सही
(D) (A) और (R) दोनों गलत
उत्तर-C
45. स्थापना (A): निराला की कल्पनायें उनके भावों की सहचरी नहीं है।
तर्क (R) : क्योंकि उनकी कल्पनायें सुशील स्त्रियों की भांति पति के पीछे-पीछे चलती नहीं है।
(A) (A) सही (R) गलत
(B) (A) गलत (R) सही
(C) (A) और (R) दोनों सही
(D) (A) और (R) दोनों गलत
उत्तर-D
निर्देश: निम्नलिखित अवतरण को ध्यानपूर्वक पढ़ें और उससे सम्बन्धित प्रश्नों (प्रश्न संख्या 46 से 50 तक) के उत्तरों को दिये गये बहुविकल्पों में से सही विकल्प का चयन करें।
महाकाव्य की रचना जातीय संस्कृति के किसी महाप्रवाह, सभ्यता के उद्गम, संगम, प्रलय, किसी महच्चरित्र के विराट उत्कर्ष अथवा आत्मतत्व के किसी चिर अनुभव रहस्य को प्रदर्शित करने के लिए की जाती है। आर्य-सभ्यता के विकास काल में जब देव-दानवों का (अर्थात् दैव और आसुर संस्कृतियों का) संघर्ष हो रहा था, तब महर्षि वाल्मीकि ने देवपक्ष का विजयघोष करने वाले रामायण महाकाव्य का निर्माण किया। वेदव्यास ने द्वापर के अन्त में कुरूक्षेत्र संग्राम का स्मारक महाभारत ग्रन्थ रखा, जो कलियुग का अग्रदूत, अत्यन्त दुखान्त सृजन है।
46. महाकाव्य की रचना किसको प्रदर्शित करने के लिए की जाती है?
(A) किसी महच्चरित्र के आत्मतत्व को
(B) किसी महत् विषय को
(C) किसी महान नायक को
(D) किसी महच्चरित्र के विराट उत्कर्ष को
उत्तर-D
47. आर्य सभ्यता के विकास काल में किनके मध्य संघर्ष हो रहा था ?
(A) दैव और आसुर संस्कृतियों के मध्य
(B) आर्य और अनार्यों के मध्य
(C) देशी और विदेशियों के मध्य
(D) सत और असत प्रवृत्तियों के मध्य
उत्तर-A
48. महाभारत किस युग के अन्त में लिखा गया :
(A) त्रेता युग के अन्त में
(B) द्वापर के अन्त में
(C) भक्तिकाल के अन्त में
(D) आदिकाल के अन्त में
उत्तर-B
49. महाभारत को कैसा सृजन कहा गया है :
(A) सुखान्त सृजन
(B) प्रसादान्त सृजन
(C) दुखान्त सृजन
(D) सुखान्त दुखान्त सृजन
उत्तर-C
50. महाकाव्य की रचना में क्या होना चाहिए :
(A) राष्ट्रीय चेतना का महाप्रवाह
(B) जातीय संस्कृति का महाप्रवाह
(C) सांस्कृतिक सामाजिक चेतना
(D) मानवीय चेतना
उत्तर-B
