यू.जी.सी.नेट परीक्षा दिसम्बर 2009 हिन्दी : द्वितीय हल प्रश्न-पत्र
निर्देश- इस प्रश्न-पत्र में पचास (50) बहु-विकल्पीय प्रश्न है। प्रत्येक प्रश्न के दो (2) अंक हैं। सभी प्रश्नों के उत्तर दीजिए।
1. साहित्येतिहास-लेखन की विधि नहीं है:
(A) अकारादि क्रम
(B) लेखकों का कालक्रम
(C) रचनाओं का कालक्रम
(D) परिस्थिति-प्रवृत्ति मूलक क्रम
उत्तर-D
2. ‘शब्दानुशासन’ के लेखक हैं :
(A) रामचन्द्र शुक्ल
(B) हेमचन्द्र
(C) सरहपाद
(D) स्वयभू
उत्तर-B
3. ‘खालिकबारी’ किसकी रचना है?
(A) खालिक खलक
(B) रहीम
(C) अमीर खुसरो
(D) अकबर
उत्तर-C
4. सूफीकाव्य का उद्देश्य है
(A) प्रेम-निरूपण
(B) काव्यशास्त्र निरूपण
(C) इस्लाम धर्म का प्रचार
(D) राष्ट्रीय चेतना
उत्तर-A
5. रीतिमुक्त कवि नहीं है :
(A) घनानन्द
(B) बोधा
(C) जसवन्त सिंह
(D) ठाकुर
उत्तर-C
6. ‘जूही की कली’ कविता के कवि हैं:
(A) पन्त
(B) निराला
(C) प्रसाद
(D) महादेवी
उत्तर-B
7. ‘हालावाद’ के प्रवर्त्तक का नाम है :
(A) नरेन्द्र शर्मा
(B) रामेश्वर शुक्ल ‘अंचल’
(C) जगदीश गुप्त
(D) हरिवंशराय बच्चन
उत्तर-D
8. ‘तुम विद्युत बन आओ पाहुन, मेरे नयनों पर पग धर-धर’ – पंक्ति है
(A) महादेवी वर्मा की
(B) मीरा की
(C) श्रीनरेश मेहता की
(D) लीलाधर जगूड़ी की
उत्तर-A
9. अपभ्रंश को ‘पुरानी हिन्दी’
किसने कहा है?
(A) ग्रियर्सन
(B) श्यामसुन्दरदास
(C) चन्द्रधर शर्मा गुलेरी
(D) भारतेन्दु
उत्तर-C
10. संचार माध्यमों में प्रयोग होता है :
(A) हिन्दी का शासकीय रूप
(B) हिन्दी का साहित्यिक रूप
(C) हिन्दी का शुद्ध व्याकरणिक रूप
(D) हिन्दी का व्यावहारिक रूप
उत्तर-D
11. संचारी भावों की संख्या है :
(A) 9
(B) 33
(C) 16
(D) 99
उत्तर-B
12. ‘विखंडनवाद’ के प्रवर्त्तक हैं :
(A) मैर्यूआर्नल्ड
(B) इलियट
(C) देरिदा
(D) कामू
उत्तर-C
13. ‘कविवचन सुधा’ के सम्पादक थे :
(A) राजा शिवप्रसाद सितारे हिन्द
(B) भारतेन्दु
(D) गुलाबराय
(C) बालमुकुन्द गुप्त
उत्तर-B
14. ‘नागरी प्रचारिणी सभा’ का स्थापना वर्ष है
(A) 1893 ई.
(B) 1857 ई.
(C) 1902 ई.
(D) 1917 ई.
उत्तर-A
15. ‘शिवशम्भु के चिट्ठे’ के लेखक हैं :
(A) श्यामसुन्दर दास
(B) बालमुकुन्द गुप्त
(C) हजारीप्रसाद द्विवेदी
(D) मुंशी सदासुखलाल
उत्तर-B
16. ‘कवियों की उर्मिला विषयक उदासीनता’ निबन्ध के लेखक हैं:
(A) हजारीप्रसाद द्विवेदी
(B) बालकृष्ण भट्ट
(C) महावीरप्रसाद द्विवेदी
(D) भारतेन्दु
उत्तर-C
17. ‘अधिकार-सुख कितना मादक किन्तु सारहीन है’ – पंक्ति प्रसाद के किस नाटक से है?
(A) ध्रुवस्वामिनी
(B) अजातशत्रु
(C) चन्द्रगुप्त
(D) स्कन्दगुप्त
उत्तर-D
18. निम्नलिखित में से अर्द्ध स्वर कौन-सा है?
(A) य
(B) प
(C) क्ष
(D) ज्ञ
उत्तर-A
19. इनमें कौन-सी बोली पूर्वी हिन्दी की नहीं है?
(A) अवधी
(C) बघेली
(B) बिहारी
उत्तर-B
20. बोली का लघुत्तम रूप है :
(D) छत्तीसगढ़ी
(A) व्यक्ति बोली
(B) उपबोली
(C) सहायक बोली
(D) वर्ण
उत्तर-A
21. स्थापना (A): नाद सौन्दर्य का योग कविता की पूर्णता
तर्क (R) के लिए आवश्यक है। : नाद सौन्दर्य से कविता की आयु बढ़ती
(A) (A) सही (R) गलत है।
(B) (A) और (R) दोनों गलत
(C) (A) और (R) दोनों सही
(D) (A) गलत (R) सही
उत्तर-D
22. स्थापना (A): व्यक्तिवाद का एक रूप अहंवाद है। तर्क (R) : अहंवादी व्यक्ति समाज का तिरस्कार
करता है।
(A) (A) सही (R) गलत
(B) (A) गलत (R) सही
(C) (A) और (R) दोनों गलत
(D) (A) और (R) दोनों सही
उत्तर-D
23. स्थापना (A): सिद्धान्ततः प्रजातंत्र को सर्वोत्तम शासन व्यवस्था कहा जा सकता है।
तर्क (R) : शासन प्रायः प्रजा के हित में समर्पित होता है।
(A) (A) और (R) दोनों गलत
(B) (A) और (R) दोनों सही
(C) (A) सही (R) गलत
(D) (A) गलत (R) सही
उत्तर-B
24. स्थापना (A): कला की सर्जना आध्यात्मिक क्रिया है।
तर्क (R) : आध्यात्मिकता और कला अन्योन्याश्रित हैं।
(A) (A) सही (R) गलत
(B) (A) और (R) दोनों सही
(C) (A) और (R) दोनों गलत
(D) (A) गलत (R) सही
उत्तर-C
25. स्थापना (A): बड़े-बड़े राज्य उत्पाद की बिक्री के लिए सौदागर हो गये हैं।
तर्क (R) अंग हो गयी है। : क्योंकि व्यापारनीति राजनीति का प्रधान
(A) (A) गलत (R) सही
(B) (A) सही (R) गलत
(C) (A) और (R) दोनों सही
(D) (A) और (R) दोनों गलत
उत्तर-B
26. : क्योंकि चित्रकाव्य रस की सृष्टि नहीं
स्थापना (A) : ध्वनि काव्य, चित्रकाव्य से श्रेष्ठ है।
तर्क (R) कर पाता है।
(A) (A) सही (R) गलत
(B) (A) और (R) दोनों गलत
(C) (A) गलत (R) सही
(D) (A) और (R) दोनों सही
उत्तर-D
27. स्थापना (A): कविता ही मनुष्य के हृदय को स्वार्थ सम्बन्धों के संकुचित मंडल से ऊपर उठाकर लोक की सामान्य भावभूमि पर ले जाती है।
तर्क (R) : क्योंकि इस भूमि पर पहुंचे हुए मनुष्य को कुछ काल के लिए अपना पता नहीं रहता।
(A) (A) सही (R) गलत
(B) A गलत R सही
(C) A और R दोनों गलत
(C) (A) और (R) दोनों सही
(D) (A) गलत (R) सही
उत्तर-D
28. कालक्रम की दृष्टि से निम्नलिखित आलोचकों का सही अनुक्रम क्या है?
(A) नन्द दुलारे वाजपेयी, हजारीप्रसाद द्विवेदी, रामचन्द्र शुक्ल, रामविलास शर्मा
(B) रामविलास शर्मा, हजारीप्रसाद द्विवेदी, रामचन्द्र शुक्ल, नन्द दुलारे वाजपेयी
(C) रामचन्द्र शुक्ल, नन्द दुलारे वाजपेयी, हजारीप्रसाद द्विवेदी, रामविलास शर्मा
(D) हजारीप्रसाद द्विवेदी, रामविलास शर्मा, नन्द दुलारे वाजपेयी, रामचन्द्र शुक्ल
उत्तर-C
29. निम्नलिखित पत्रिकाओं का सही अनुक्रम बताइये :
(A) सरस्वती, हंस, कविवचन सुधा, इन्दु
(B) कविवचन सुधा, सरस्वती, इन्दु, हंस
(C) इन्दु, सरस्वती, हंस, कविवचन सुधा
(D) हंस, सरस्वती, कविवचन सुधा, इन्दु
उत्तर-B
30. प्रकाशन-काल की दृष्टि से निम्नलिखित कहानियों का सही अनुक्रम लिखिएः
(A) दुलाई वाली, आंधी, पाजेब, यारों के यार
(B) पाजेब, यारों के यार, आंधी, दुलाई वाली
(C) आंधी, यारों के यार, दुलाई वाली, पाजेब
(D) यारों के यार, आंधी, पाजेब, दुलाई वाली
उत्तर-A
31. कालक्रम की दृष्टि से निम्नलिखित निबन्ध-संग्रहों का सही अनुक्रम बताइये :
(A) श्रृंखला की कड़ियां, विषादयोग, शिवशम्भु के चिट्ठे, आत्माराम की टेंटें
(B) विषादयोग, शिवशम्भु के चिट्ठे, श्रृंखला की कड़ियां, आत्माराम की टेंटें श्रृंखला की कड़ियां
(C) आत्माराम की टेंटें, शिवशम्भु के चिट्ठे, विषादयोग,
(D) शिवशम्भु के चिट्ठे, आत्माराम की टेंटें, श्रृंखला की कड़ियां, विषादयोग
उत्तर-D
32. कालक्रम की दृष्टि से निम्नांकित उपन्यासों का सही अनुक्रम बताइये
(A) कब तक पुकांरू, अंतिम अरण्य, भूतनाथ, डूबते मस्तूल
(B) भूतनाथ, कब तक पुकारू, डूबते मस्तूल, अंतिम अरण्य
(C) अंतिम अरण्य, कब तक पुकारू, डूबते मस्तूल, भूतनाथ
(D) डूबते मस्तूल, कब तक पुकारू, अंतिम अरण्य, भूतनाथ
उत्तर-B
33. इनमें कौन-सा युग्म संगत है?
(A) वीसलदेव रासो – नरपति नाल्ह
(B) खुमाणरासो – जगनिक
(C) विजयपाल रासो – चन्दबरदाई
(D) परमाल रासो – दलपत विजय
उत्तर-A
34. इसमें कौन-सा युग्म संगत नहीं है?
(A) भारत दुर्दशा – भारतेन्दु
(B) प्रायश्चित – जयशंकर प्रसाद
(C) दशरथ नंदन – जगदीशचन्द्र माथुर
(D) कबिरा खड़ा बजार में – लक्ष्मीनारायण लाल
उत्तर-D
35. कौन-सा युग्म संगत है?
(A) कौन तुम मेरे हृदय में – महादेवी वर्मा
(B) न जाने नक्षत्रों से कौन – प्रसाद
(C) जो घनीभूत पीड़ा थी – पंत
(D) सखि, वे मुझसे कहकर जाते – निराला
उत्तर-A
36. निम्नलिखित कहानी और कहानीकार को सुमेलित कीजिए :
(a) यही सच है (i) राजकमल चौधरी
(b) परिंदे (ii) यशपाल
(c) फूलों का कुरता (iii) मन्नू भंडारी
(d) जिन्दगी और जोंक (iv) निर्मल वर्मा
(v) अमरकात
(a)(b)(c)(d)
(A)(v)(i)(iv)(ii)
(B)(iv)(v)(i)(ii)
(C)(iii)(iv)(ii)(v)
(D)(i)(iv)(v)(iii)
उत्तर-C
37. निम्नलिखित काव्य कृतियों तथा कृतिकारों को सुमेलित कीजिए :
(a) ईश्वर की अध्यक्षता में (i) रघुवीर सहाग
(b) अबूतर कबूतर (ii) नागार्जुन
(c) आत्महत्या के विरुद्ध (iii) लीलाधर जगूड़ी
(d) जलसाघर (iv) उदय प्रकाश
(v) श्रीकांत वर्मा
(a)(b)(c)(d)
(A)(iii)(iv)(i)(v)
(B)(ii)(i)(v)(iv)
(C)(i)(iv)(iii)(ii)
(D)(v)(i)(iv)(iii)
उत्तर-A
38. निम्नलिखित काव्य पंक्तियों और कवियों को सुमेलित कीजिए:
(a) अति सूधौ संनेह कौ मारग है (i) तुलसीदास
(b) अब लौं नसानी अब न नसैहौं (ii) सूरदास
(c) सटपटाति-सी ससि मुखी मुख (iii) बिहारी
घूंघट पर ढांकि
(d) ऊधौ मन न भए दस-बीस (iv) घनानन्द
(v) मीराबाई
(a)(b)(c)(d)
(A) (i)(ii)(v)(iv)
(B) (iv)(i)(iii)(ii)
(C)(v)(iii)(i)(ii)
(D) (i)(iv)(ii)(v)
उत्तर-B
39. निम्नलिखि रेखाचित्रों और रचनाकारों को सुमेलित कीजिए :
(a) पदम पराग (i) बनारसी दास चतुर्वेदी
(b) बोलती प्रतिमा (ii) देवेन्द्र सत्यार्थी
(c) माटी की मूरतें (iii) पद्म सिंह शर्मा
(d) रेखाएं बोल उठीं (iv) श्री राम शर्मा
(v) रामवृक्ष बेनीपुरी
(a)(b)(c)(d)
(A)(v)(i)(iv)(ii)
(B)(iii)(iv)(v)(ii)
(C)(i)(v)(iii)(iv)
(D)(iv)(iii)(v)(i)
उत्तर-B
40. निम्नलिखित आत्मकथाओं और उनके लेखकों को सुमेलित कीजिए :
(a) अन्या से अनन्या (i) ओमप्रकाश वाल्मीकि
(b) बसेरे से दूर (ii) मन्नू भंडारी
(c) जूठन (iii) मृदुला गर्ग
(d) एक कहानी यह भी (iv) हरिवंशराय बच्चन
(v) प्रभा खेतान
(a)(b)(c)(d)
(A)(iii)(iv)(i)(v)
(B)(ii)(i)(iv)(iii)
(C)(v)(iv)(iii)(i)
(D)(v)(iv)(i)(ii)
उत्तर-D
41. निम्नलिखित पत्रिकाओं को सम्पादकों के साथ सुमेलित कीजिए :
(a) हस (i) महीप सिंह
(b) संचेतना (ii) राजेन्द्र यादव
(c) आलोचना (iii) विश्वनाथ प्रसाद तिवारी
(d) दस्तावेज (iv) अरुणकमल
(v) रवीन्द्र कालिया
(a)(b)(c)(d)
(A)(ii)(i)(iv)(iii)
(B)(i)(ii)(iii)(iv)
(C)(iii)(iv)(i)(ii)
(D)(iv)(i)(iii)(v)
उत्तर-A
42. निम्नलिखित काव्य पंक्तियों और उनके कवियों को सुमेलित कीजिए :
(a) रवि हुआ अस्त, ज्योति (i) सुमित्रानन्दन पंत
के पत्र पर लिखा अमर
(b) सैकतशैया पर दुग्धधवल (ii) मैथिलीशरण गुप्त
तन्वंगी गंगा भीष्म विरल
(c) सखि, वे मुझसे कहकर (iii) निराला
जाते
(d) शशि मुख पर घूंघट डाले (iv) नागार्जुन
(v) जयशंकर प्रसाद
(a)(b)(c)(d)
(A) (i)(ii)(iv)(v)
(B)(ii)(i)(iii)(iv)
(C)(iv)(iii)(ii)(i)
(D)(iii)(i)(ii)(v)
उत्तर-D
43. निम्नलिखित पात्रों को नाट्यकृतियों के साथ सुमेलित कीजिए :
(a) चन्द्रगुप्त (i) महेन्द्रनाथ
(b) आधे अधूरे (ii) प्रपंच बुद्धि
(c) कोणार्क (iii) चाणक्य
(d) अंधायुग (iv) अश्वत्थामा
(v) विशु
(a)(b)(c)(d)
A(i)(iii)(iv)(ii)
(B)(iii)(i)(v)(iv)
(C)(ii)(iii)(i)(v)
(D)(iii)(ii)(iv)(i)
उत्तर-B
44. निम्नांकित नाटकों को उनके नाटककारों के साथ सुमेलित कीजिए :
(a) कोर्ट मार्शल (i) भीष्म साहनी
(b) इतिहास चक्र (ii) प्रताप सहगल
(c) अन्वेषक (iii) लक्ष्मीनारायण लाल
(d) कबिरा खड़ा बजार में (iv) स्वदेश दीपक
(v) दयाप्रकाश सिन्हा
(a)(b)(c)(d)
(A)(i)(ii)(iii)(iv)
(B)(v)(ii)(i)(iv)
(C)(iv)(v)(ii)(i)
(D)(iv)(ii)(v)(iii)
उत्तर-C
45. निम्नलिखित सिद्धान्तों और चिन्तकों को सुमेलित कीजिए :
(a) अनुमितिवाद (i) अभिनव गुप्त
(b) उत्पत्तिवाद (ii) भट्ट नायक
(c) साधारणीकरण (iii) आचार्य शंकुक
(d) अभिव्यक्तिवाद (iv) भट्ट लोल्लट
(v) भरतमुनि
(a) (b) (c) (d)
(A)(iii)(iv)(ii)((i)
(B)(ii)(iii)(v)(iv)
(C)(iv)(ii)(i)(v)
(D)(v)(i)(iii)(ii)
उत्तर-A
निर्देश : निम्नलिखित गद्य अवतरण को ध्यानपूर्वक पढ़ें और
उससे सम्बन्धित प्रश्नों (प्रश्न संख्या 46 से 50 तक) के उत्तरों के लिए दिये गये बहुविकल्पों में से सही विकल्प का चयन करें।
आधुनिक मानव की चिंतन-प्रक्रिया पर भी विज्ञान ने गहरा प्रभाव डाला है। आस्था और श्रद्धा के स्थान पर तर्क और बुद्धि की प्रतिष्ठा से ही परम्परागत मूल्यों पर प्रश्न-चिह्न लगा है। किन्तु इस तथ्य का एक दूसरा पहलू भी है। वैज्ञानिक चिन्तन ने देश की जो दूरियां कम कर दी हैं, उससे मानव-मानव में अन्तर घटा है जिससे कई पुराने मूल्यों को ही नए आयाम मिले हैं। जो सहयोग छोटे-से ग्राम या समाज तक सीमित था, अब विश्वव्यापी बनता जा रहा है जिसके परिणामस्वरूप अन्तर्राष्ट्रीयतावाद पर अधिक बल दिया जाने लगा है। युद्ध पहले से अधिक गर्हित ठहराया जाने लगा है। समता भी अधिक महत्वपूर्ण मूल्य हो गया है। इसलिए यह कहना तो उचित नहीं जान पड़ता कि नये मूल्यों का विकास नहीं हुआ, किन्तु संप्रति इतना अवश्य है कि कोई नया मूल्य इतना व्यापक नहीं हो सका कि पूरी मूल्य-व्यवस्था दे सके। अधिकांश नवीनता पुरातन के संशोधन में ही रही है।
46. विज्ञान ने हमारी चिन्तन-प्रक्रिया पर किस प्रकार प्रभाव डाला है?
(A) हम अपने परम्परागत मूल्यों को तर्क और बुद्धि की कसौटी पर परखने लगे हैं।
(B) हमारा विश्वास सभी परम्परागत मूल्यों से उठ गया है।
(C) हमारी सोच शुद्ध भौतिकवादी बन गई है।
(D) हम पूर्णतः आत्मकेन्द्रित हो गये हैं।
उत्तर-A
47. वैज्ञानिक चिन्तन से क्या परिवर्तन हुआ है?
(A) हमें अधिक भौतिक लाभ मिलने लगे हैं।
(B) हमारी भौतिक दूरियां सिमट जाने से विश्वमानवता की परिकल्पना साकार हुई है, फलस्वरूप अन्तर्राष्ट्रीयता की भावना का विकास हुआ है।
(C) अब हम अपने ग्राम से ही नहीं चिपटे रहना चाहते अपितु विश्व भ्रमण करना चाहते हैं।
(D) विश्व के भौतिक सुखों के प्रति अधिक आकृष्ट हुए हैं।
उत्तर-B
48. विज्ञान ने किन नये मूल्यों के निर्माण में सहयोग दिया है?
(A) विज्ञान ने भौतिक सुख-सुविधाओं को महत्वपूर्ण बना दिया है।
(B) रंगभेद व नस्लवाद को बढ़ावा दिया है।
(C) मनुष्य को आत्मकेन्द्रित बना दिया है।
(D) मनुष्य-मनुष्य के बीच सभी प्रकार के भेद-भाव मिटाकर समता के धरातल पर ला खड़ा किया है।
उत्तर-D
49. क्या आज के सभी मूल्य नव निर्मित ही हैं?
(A) आज सभी मूल्यों के नव-निर्माण में ही हम विश्वास करते हैं।
(B) आज मूल्य ही महत्वहीन हो गये हैं।
(C) नहीं, अधिकांश पुरातन मूल्य ही संशोधित रूप में आ रहे हैं।
(D) हम पुरातन मूल्यों को बदलना नहीं चाहते हैं:
उत्तर-C
50. उपर्युक्त गद्य अवतरण का उपयुक्त शीर्षक दें।
(A) विज्ञान का महत्व
(B) मूल्य चिन्तन
(C) पुरातन मूल्यों का महत्व
(D) अन्तर्राष्ट्रीयता की परिकल्पना
उत्तर-B
