यू. जी. सी. नेट परीक्षा, दिसम्बर 2005 भूगोल : द्वितीय प्रश्न-पत्र हल प्रश्न-पत्र
नोट : इस प्रश्नपत्र में पचास (50) वस्तुनिष्ठ प्रश्न हैं। पत्येक प्रश्न के दो (2) अंक हैं। सभी प्रश्नों के उत्तर दीजिए।
1. वायुमण्डल में धूल के कणों पर जल वाष्प के संघनन से किस सूत्रपात का आरम्भ होता है :
(A) कुहरा
(B) तुषार
(C) ओला
(D) मेघ
उत्तर-A
2. समुद्र में अधिकतम लवणता की उत्पत्ति कहां से हुई?
(A) समुद्रतल से
(B) जलवायु से
(C) समुद्री जीवों के अवशेषों से
(D) महाद्वीपों से
उत्तर-D
3. किस प्रक्रिया द्वारा सूर्य की ऊर्जा शक्ति पृथ्वी के चारों ओर प्रवाहित होती है?
(A) महासागरीय लहरें
(B) पवन
(C) महासागरीय ज्वार
(D) टोरनाडो
उत्तर-B
4. समुद्र की सतह पर किस प्रकार के शैल का अत्यधिक बाहुल्य है?
(A) कायान्तरित शैल
(B) द्वितीयक शैलपवनी
(C) आग्नेय शैल
(D) अवसादी शैल
उत्तर-D
5. किस प्रकार की जलवायु अवस्था में अपरदन की गति अतिशीघ्र होती है?
(A) उष्ण और आर्द्र
(B) शीत और शुष्क
(C) उष्ण और शुष्क,
(D) शीत और आर्द्र
उत्तर-A
6. सेफ की उत्पत्ति किसके द्वारा होती है?
(A) गुरुत्वाकर्षण से
(B) वायु से
(C) लहर से
(D) सरिता से
उत्तर-B
7. प्रत्युनवर्ती सरिता बहुधा किस दिशा में बहती है?
(A) मूल अनुवर्ती सरिता की दिशा में
(B) मूल अनुवर्ती सरिता की विमुख दिशा में
(C) मूल अनुवर्ती जल सरिता के समकोणी दिशा में
(D) सरिता की विकर्णी दिशा में
उत्तर-B
8. भूमध्य रेखा से ध्रुवबिन्दु को गतिशील धरातल हवाओं का काल्पनिक विश्व व्यापी रूप क्या है?
(A) डोलड्रम्स-व्यापारिक हवाएं-पश्चिमी हवाएं-पूर्वी हवाएं
(B) डोलड्रम्स-व्यापारिक हवाएं-पूर्वी हवाएं-पश्चिमी हवाएं
(C) डोल ड्रम्स-पश्चिमी हवाएं-व्यापारिक हवाएं-पूर्वी हवाएं
(D) डोल ड्रम्स-पूर्वी हवाएं-व्यापारिक हवाएं-पश्चिमी हवाएं
उत्तर-A
9. वे पौधे जो एक ऋतु में जीरोफाईट रूप का व्यवहार करते हैं और दूसरे ऋतु में हाईड्रोफाईट रूप का व्यवहार करते हैं। उनको क्या कहा जाता है?
(A) हैट्रोफाईट्स
(B) ट्रोपोफाईट्स
(C) ओमनी फाईट्स
(D) ट्रोपोमनी फाईट्स
उत्तर-B
10. समुद्रतल पर हवा का दबाव कितना होता है?
(A) 1034 ग्राम/सेन्टीमीटर स्क्वायर
(B) 1024 ग्राम/सेन्टीमीटर स्क्वायर
(C) 1014 ग्राम/सेन्टीमीटर स्क्वायर
(D) 1044 ग्राम/सेन्टीमीटर स्क्वायर
उत्तर-A
11. खुले समुद्र में उच्च ज्वार एवं निम्न ज्वार में पाया जाने वाला अन्तर कितना होता है?
(A) 1.0 मीटर
(B) 1.5 मीटर
(C) 0.5 मीटर
(D) 2.5 मीटर
उत्तर-C
12. “इजिप्ट नाइल का दिया हुआ उपहार है’ ये वक्तव्य किस का है?
(A) अरिस्टाटल
(B) सिनेका
(C) हेरोडोटस
(D) हाईपोक्रेटिस
उत्तर-C
13. इनमें से कौन-सा देश ‘सार्क’ का सदस्य नहीं है?
(A) मालद्वीव
(B) भूटान
(C) श्रीलंका
(D) म्यांमार
उत्तर-D
14. बान्दू जन जाति कहां पाई जाती है?
(A) दक्षिणी अफ्रीका में
(B) पूर्वी अफ्रीका में
(C) सहारा के उत्तर दिशा में
(D) पश्चिमी अफ्रीका में
उत्तर-A
15. किरगीज खानावदोश कहां पाए जाते हैं?
(A) सहारा मरूस्थल प्रदेश में
(B) कांगो बेसिन में
(C) मध्य एशिया में
(D) सऊदी अरबिया में
उत्तर-C
16. इनमें से कौन-सा संसाधन नवीकरणीय है?
(A) तेल
(B) भूमि
(C) कोयला
(D) लोहा
उत्तर-B
17. गंगा-सिन्धु के मैदान का उर्वरक होने का क्या कारण है?
(A) खारी परत
(B) ज्वालामुखी मलवा
(C) कामंमित शैल
(D) परिवहित जलोदक (alluvium)
उत्तर-D
18. निम्नलिखित में से कौन-से पौधे में काष्ठ नहीं होता है?
(A) लेयाना
(B) जड़ी
(C) झाड़ी
(D) वृक्ष
उत्तर-A
19. किस राज्य में सिंचाई के लिए नहर प्रणाली की सबसे अधिक लम्बाई है?
(A) उत्तर प्रदेश
(B) राजस्थान
(C) पंजाब
(D) हरियाणा
उत्तर-A
20. निम्नलिखित में से कौन अन्तर्राष्ट्रीय प्रवास के लिए एक प्रवासी कारक है?
(A) आन्तरिक संघर्ष
(B) अत्यधिक स्वतन्त्रता
(C) विदेश में अधिक पारिश्रमिक
(D) अत्यधिक सुरक्षा
उत्तर-C
21. मानव संसाधन का विकास मुख्य रूप से आवश्यक है, क्योंकि लोग :
(A) अधिक पारिश्रमिक पा सकते हैं।
(B) अच्छे कार्य के लिए प्रवसन कर सकते हैं।
(C) छोटे परिवार के मानक को अपना सकते हैं।
(D) प्राकृतिक संसाधनों को विकसित कर सकते हैं।
उत्तर-D
22. व्यापारिक पैमाने पर पशुपालन विकसित हुआ है :
(A) मानसून प्रदेश में
(B) सवाना प्रदेश में
(C) साहिल प्रदेश में
(D) प्रेयरी एवं स्टेपी प्रदेश में
उत्तर-D
23. मंगोलाईड प्रजाती प्रमुख रूप से पाई जाती है :
(A) दक्षिणी अफ्रीका में
(B) पूर्वी एशिया में
(C) पश्चिमी अफ्रीका में
(D) पूर्वी अफ्रीका में
उत्तर-B
24. निम्नलिखित में से कौन-से कोल क्षेत्र में कोयले की तहों में मीथेन गैस के व्यापारिक दोहन की अधिक सम्भावना की पहचान की गई है?
(A) झारिया
(B) कन्हन घाटी
(C) तलचर
(D) गोदावरी घाटी
उत्तर-C
25. किसी भी देश की जनसंख्या वृद्धि के लिए किस प्रकार का केन्द्रीय मापन उपयोग होता है?
(A) गणितीय माध्य
(B) हारमोनिक माध्य
(C) ज्योमेट्रिक माध्य
(D) माध्यमिक माध्य
उत्तर-C
26. राष्ट्रीय दूर संवेदी संस्था कहां स्थित है?
(A) दिल्ली
(B) कोलकाता
(C) चेन्नई
(D) हैदराबाद
उत्तर-D
27. मगोलाईड जनजाति खासी विशेषकर कहां पाई जाती है?
(A) मनीपुर
(B) आसाम
(C) मेघालय
(D) उड़ीसा
उत्तर-C
28. किस उत्तर पूर्वी राज्य में जनजाति की जनसंख्या का जमाव न्यूनतम है?
(A) मेघालय
(B) मिजोरम
(C) आसाम
(D) अरुणाचल प्रदेश
उत्तर-C
29. चाय के बागान कहां विकसित किए जाते हैं?
(A) विषुवतीय रेखीय प्रदेश
(B) उष्णकटिबन्धी पतझड प्रदेश
(C) उष्णकटिबन्धी घास स्थल प्रदेश
(D) उपोष्ण घास स्थल के प्रदेश
उत्तर-B
30. साल एवं टीक सामान्य रूप से पाए जाते हैं :
(A) विषुवतरेखीय वन
(B) मानसून वन
(C) मेग्रोव वन
(D) सवाना
उत्तर-B
31. विश्व में खजूर के मुख्य निर्यातक हैं :
(A) ईरान
(B) इराक
(C) टर्की
(D) अफगानिस्तान
उत्तर-A
32. जन जातीय लोगों द्वारा स्थानान्तरीय कृषि मुख्य रूप से की जाती है, क्योंकि :
(A) मृदा उर्वरकता कुछ वर्षों के उपरान्त कम हो जाती है।
(B) कुछ वर्षों के उपरान्त वन पुनः स्थापित कर लेते है।
(C) लोग प्रवासिक जीवन को चाहते हैं।
(D) पुनः उर्वरकता प्राप्त करने के लिए भूमि को परती छोड़ दिया जाता है।
उत्तर-C
33. किसी भी प्रदेश में संसाधन का विकास मुख्य रूप से निर्भर करता है। :
(A) जनसंख्या का घनत्व
(B) प्राकृतिक पर्यावरण
(C) लोगों की आवश्यकताएं एवं महत्वाकांक्षाएं
(D) पूंजी की उपलब्धता
उत्तर-B
34. निम्नलिखित सूची-I का सूची-II के साथ मिलान कीजिए एवं दिए गए संकेतों से सही उत्तर चुनिए :
सूची-I सूची-II
(a) प्रतिचक्रवात (i) मारबट
(b) क्षरण के आधार तल (ii) गिलबर्ट
(c) पेडोकाल्स तथा पेडाल्फर (iii) गाल्टन
(d) बसाल सैपिंग (iv) जान्सन
कूट :
(a)(b)(c)(d)
(A)(iii)(ii)(i)(iv)
(B)(iii)(iv)(ii)(i)
(C)(iv)(ii)(i)(iii)
(D)(iii)(ii)(iv)(i)
उत्तर-D
35. कांगलोमरेट चट्टान में क्या अप्रांसगिक है?
(A) परिवहन
(B) नदीय
(C) कायान्तरण
(D) संपिण्डन
उत्तर-D
36. निम्नलिखित मुख्य मृदा प्रकारों को उनके तहों में मोटाई के बढ़ते क्रम को व्यवस्थित करें :
(i) अल्युवियल मृदा
(ii) चेस्टनट मृदा
(iii) केरनाजेम मृदा
(iv) लेटराईट मृदा
कूट :
(A) (iii) (i) (ii) (iv)
(B) (iii) (ii) (iv) (i)
(C) (iii) (ii) (i) (iv)
(D) (iii) (iv) (i) (ii)
उत्तर-C
37. निम्नलिखित सूची-I का सूची-II के साथ मिलान कीजिए एवं दिए गए संकेतों से सही उत्तर चुनिए :
सूची-I सूची-II
(a) मानोर्मी (Breaker) (i) प्रवाल भित्ती
(b) भाटा धाराएं (ii) समुद्री दिशा में बहाव
(c) सामुद्रिक वेदिका (iii) उद्यावन
(Terrace)
(d) प्रवाल द्वीप-वलय (iv) समुद्र तटीय उठान
कूट :
(a)(b)(c)(d)
(A)(ii)(i)(iii)(iv)
(B)(iii)(ii)(iv)(i)
(C)(iii)(ii)(i)(iv)
(D)(ii)(i)(iv)(iii)
उत्तर-B
38. निम्नलिखित सूची-I का सूची-II के साथ मिलान कीजिए एवं दिए गए संकेतों से सही उत्तर चुनिए :
सूची-I सूची-II
(a) आईसोहेलान (i) वर्षा
(b) आईसोवाल (ii) लवणता
(c) आईसोहाईट (iii) गति
(d) आईसोबार (iv) दबाव
कूट :
(a)(b)(c)(d)
(A)(i)(ii)(iii)(iv)
(B)(ii)(iii)(iv)(i)
(C)(ii)(iii)(i)(iv)
(D)(i)(ii)(iv)(iii)
उत्तर-C
39. निम्नलिखित सूची-I का सूची-II के साथ मिलान कीजिए एवं दिए गए संकेतों से सही उत्तर चुनिए :
सूची-I सूची-II
(a) लेपिस (i) एवेन्स
(b) सिंकहोल्स (ii) कोरी
(c) फिल्सेनमीर (iii) बोगाज
(d) सर्क (iv) हाईड्रो फ्रेक्चरिंग
कूट :
(a)(b)(c)(d)
(A)(i)(ii)(iii)(iv)
(B)(ii)(i)(iv)(iii)
(C)(iii)(i)(iv)(ii)
(D) -(ii)(i)(iii)(iv)
उत्तर-C
40. नीचे दो वक्तव्य दिए गए हैं। एक को कथन (A) और दूसरे को कारण (R) से वर्गीकृत किया गया है। दिए गए कूट में से अपना उत्तर चुनिए :
कथन (A) : स्थलमण्डल स्थैनोस्फियर जो इसके नीचे स्थित है दबाव की स्थिति में व्यवहार में अन्तर के आधार पर विभेदित किया जाता है।
कारण (R) : स्थल मण्डल कठोर है किन्तु स्थैनोस्फियर लचीले बहाव के लिए सक्षम है।
कूट :
(A) दोनों (A) तथा (R) सही हैं और (R) का सही स्पष्टीकरण (A) है।
(B) दोनों (A) तथा (R) सही हैं और (R) का सही स्पष्टीकरण (A) नहीं है।
(C) (A) सही है किन्तु (R) गलत है।
(D) (A) गलत है, किन्तु (R) सही है।
उत्तर-A
41. नीचे दो वक्तव्य दिए गए हैं। एक को कथन (A) और दूसरे को कारण (R) से वर्गीकृत किया गया है। दिए गए कूट में से अपना उत्तर चुनिए :
कथन (A) : अधिकांश परिवर्तन वादी भूगोलवेत्ताओं के अति शक्तिशाली मार्क्सवादी आधार हैं।
कारण (R) : परिवर्तन वादी भूगोलवेत्ताओं ने भूगोल विषय को स्थापित करने में गहन पैठ बनायी है।
कूट :
(A) (A) तथा (R) दोनों सही हैं और (R) का सही स्पष्टीकरण (A) द्वारा मिलता है।
(B) (A) तथा (R) दोनों सही हैं और (R) का सही स्पष्टीकरण (A) नहीं है।
(C) (A) सही है किन्तु (R) गलत है।
(D) (A) गलत है, किन्तु (R) सही है।
उत्तर-B
42. नीचे दो वक्तव्य दिए गए हैं। एक को कथन (A) और दूसरे को कारण (R) से वर्गीकृत किया गया है। दिए गए कूट में से अपना उत्तर चुनिए :
कथन (A) : समतापमण्डल में ऊंचाई के अनुरूप तापमान में वृद्धि होती है।
कारण (R) : समतापमण्डल की ऊष्मता मुख्यतः ओजोन अणुओं के द्वारा सूर्य के पराबैंगनी रश्मि के विकरण के अवशोषण द्वारा होता है।
कूट :
(A) (A) तथा (R) दोनों सही हैं और (R) का सही स्पष्टीकरण (A) है।
(B) (A) तथा (R) दोनों सही हैं और (R) का सही स्पष्टीकरण (A) नहीं है।
(C) (A) सही है किन्तु (R) गलत है।
(D) (A) गलत है, किन्तु (R) सही है।
उत्तर-A
43. भारत के गैर-परम्परागत ऊर्जा संसाधनों का उनकी विभव (पोटेन्शियल) के अनुसार सही क्रम है :
(i) सौर्य
(ii) जैविक
(iii) पवन
(iv) सामुद्रिक ऊष्मता
कूट :
(A) (i), (iii), (iv), (ii)
(B) (i), (ii), (iii), (iv)
(C) (i), (iv), (ii), (iii)
(D) (i), (iii), (ii), (iv)
उत्तर-D
44. सूची-I और सूची-II को सुमेलित कीजिए तथा नीचे दिए कूट से सही उत्तर चुनिए :
सूची-I (भूगोलवेता) सूची-II (सिद्धान्त)
(a) वाइडल डी लो ब्लाच (ⅰ) यूनिटी इन डाइवरसिटी
(b) जीन ब्रान्चेज (ii) सोशल डिटरमिनिस्म
(c) कार्ल रिटर (iii) टेरेस्टियल व्होल
(d) फ्राइड रैटजेल (iv) इन्टरऍक्शन
उत्तर-C
उपरलिखित पैसेज को ध्यानपूर्वक पढ़े तथा नीचे दिए गए प्रश्नों के सही उत्तर बताए :
46. किन परिस्थितियों में नदी के प्रवाह मार्ग की आकृति ज्यामितीय होगी:
(A) जब नदी बाढ़ के समय नया मार्ग बनाती है।
(B) नदी की पुनः नवीनीकरण की अवस्था
(C) जब नदी जल का उपयोग आर्थिक कार्यों के लिए उपयोग होता है।
(D) जब नदी दोनों किनारों तक भरी होती है।
उत्तर-D
47. नदी मार्ग की गहराई एवं चौड़ाई का अनुपात निर्धारित करता है :
(A) नदी मार्ग की आकृति
(B) नदी मार्ग का आकार
(C) नदी मार्ग की संरचना
(D) उपर्युक्त सभी
उत्तर-B
48. नदी की आर्द्र परिमिति का मापन किस प्रकार होता है?
(A) नदी का क्रास सेक्शन एवं चौड़ाई
(B) जलीय अर्धव्यास एवं डिस्चार्ज
(C) डिस्चार्ज एवं वेग
(D) क्रास सेक्शनल क्षेत्र एवं जलीय अर्धव्यास
उत्तर-A
49. आधार बहाव किस प्रकार परिवर्तित होता है?
(A) जब नदी दोनों किनारे तक भरी होती है।
(B) जब सतही प्रवाह में वृद्धि होती है।
(C) जब बाढ आती है।
(D) जब तल में परिवर्तन होता है।
उत्तर-B
50. जल मार्ग प्रवाह प्रभावी होता है :
(A) जब नदी की गहराई छिछली होती है।
(B) जब निस्सरण सामान्य होता है।
(C) जब गति अधिक होती है।
(D) जब वेग एवं डिस्चार्ज अधिक होता है।
उत्तर-A
