यू. जी. सी. नेट परीक्षा, दिसम्बर 2004 भूगोल : द्वितीय प्रश्न-पत्र हल प्रश्न-पत्र
नोट : इस प्रश्नपत्र में पचास (50) बहु-विकल्पीय प्रश्न हैं। प्रत्येक प्रश्न के दो (2) अंक हैं। सभी प्रश्नों के उत्तर दीजिए।
1. छोटी पर्वतीय झीलों को विशेषतः उन्हें जो सर्क बेसिन के पृष्ठ भाग में पथरीले पदार्थों के पीछे बनती है कहा जाता है :
(A) कॉल
(B) अरेत
(C) हॉर्न
(D) टार्न
उत्तर-D
2. ज्वालामुखी क्रिया के स्थानीयकरण के सम्बन्ध में निम्न में से कौन संयोजन सही है?
(A) समुद्र नितल प्रसारण और गर्म स्थल (हाट स्पाट)
(B) अधः पचन (सबडक्शन) सीमायें और गर्म स्थल
(C) समुद्र नितल प्रसरण और अधः पचन
(D) समुद्र नितल प्रसरण, अधः पचन सीमायें और उष्ण स्थल (हॉट स्पाट)
उत्तर-D
3. नीचे दो वक्तव्य दिये गये हैं-एक को कथन (A) कहा गया है और दूसरे को कारण (R)। दिये गये संकेतकों में से अपना उत्तर चुनिये :
कथन (A) : स्थलरूपों की जटिलता सरलता की अपेक्षा अधिक मिलती है।
कारण (R) : स्थलरूपों के उद्भव में संरचना की प्रमुख भूमिका होती है।
कूट :
(A) (A) और (R) सही हैं।
(B) (A) और (R) सही हैं लेकिन (R) आंशिक स्पष्टीकरण है।
(C) (A) सही है लेकिन (R) गलत है।
(D) (R) सही है लेकिन (A) गलत है।
उत्तर-B
4. निम्न सूची I को सूची II के साथ सुमेलित कीजिए और दिये गये कूट से उत्तर चुनिये :
सूची-1 सूची-II
(a) लोयस (i) हिमानी स्थलरूप
(b) स्पिट (ii) पवन निर्मित स्थल रूप
(c) आउटवॉश प्लेन (iii) जलीय स्थलरूप
(d) प्राकृतिक तटबन्ध (iv) समुद्र तटीय स्थलरूप
कूट :
(a)(b)(c)(d)
(A) (iii)(ii)(i)
(B)(ii)(iv)(iii)(iv)
(C)(ii)(iv)(i)(iii)
(D))(i)(iv)(iii)(ii)(i)
उत्तर-B
5. प्लेट विवर्तनी में प्रतिगामी सीमाओं की विशेषता है :
(A) मुठभेड़ पेटियां
(B) समुद्री नितल प्रसरण
(C) प्लेटों का पार्श्विक सरकना
(D) उर्ध्वगमन (उद्वलन)
उत्तर-B
6. वायुमण्डल के संस्तरों के क्रम के सम्बन्ध में निम्न में से ‘कौन क्रम सही है?
(A) क्षोभमण्डल, मध्यमण्डल, समताप मण्डल, थर्मोस्फियर
(B) क्षोभमण्डल, समताप मण्डल, थर्मोस्फियर, मध्य-मण्डल
(C) क्षोभमण्डल, समताप मण्डल, मध्य मण्डल, थर्मोस्फियर
(D) क्षोभमण्डल, थर्मोस्फियर, मध्य मण्डल, समताप मण्डल
उत्तर-C
7. सर्वोच्च माध्य तापवाले बिन्दुओं को जोड़ने वाली रेखा को कहते हैं :
(A) तापीय भूमध्य रेखा
(B) महाद्वीपीयता
(C) अन्तरोष्ण अभिसरण पेटी
(D) विशिष्ट ऊष्मा
उत्तर-A
8. उपोष्ण जेट स्ट्रीम की ऊंचाई है :
(A) 5,100 से 7,100 मीटर
(B) 7,100 से 9,100 मीटर
(C) 9,100 से 13,700 मीटर
(D) 13,700 से 18,700 मीटर
उत्तर-C
9. अन्ध महासागरीय उपोष्ण उच्च दाब पेटी को कहते हैं :
(A) एजोर्स उच्च
(B) हवाई उच्च
(C) पछुआ
(D) हैडली कोश
उत्तर-A
10. अधिविष्ट वाताग्र बनता है :
(A) शीत वाताग्र में
(B) उष्ण वाताग्र में
(C) जब शीत वाताग्र उष्ण वाताग्र के ऊपर जाता है
(D) जब दोनों शीत वाताग्र समाप्त होते है
उत्तर-C
11. नीचे दो वक्तव्य दिये गये है- एक को कथन दूसरे को कारण (R) कहा गया है। दिये गये कूट से अपना उत्तर चुनिये।
कथन (A) : जल परासरण प्रक्रिया पौधों को मृदा से घोल रूप में तत्त्वों का शोषण करने में मदद करती है।
कारण (R) : सभी तत्त्व प्रथमतः मृदा में एकत्रित होते हैं।
कूट :
(A) (A) और (R) दोनों सही हैं और (R), (A) का सही स्पष्टीकरण है।
(B) (A) और (R) दोनों सही हैं, लेकिन (R), (A) का सही स्पष्टीकरण नहीं है।
(C) (A) सही है, लेकिन (R) गलत है।.
(D) (A) गलत है, लेकिन (R) सही है।
उत्तर-B
12. सूची I को सूची II से सुमेलित कीजिए और दिये गये कूट से अपना उत्तर चुनिये :
सूची-1 सूची-II
(a) समुद्री बायोम (i) मानसून पतझड़ वन
(b) टैगा बायोम (ii) स्क्लेरोफिल इकोसिस्टम
( c) भूमध्यसागरीय (iii) फाइटोप्लैन्कटन
(d) उष्ण कटिबन्धीय (iv) बोरियल वन
बायोम
कूट :
(a)(b)(c)(d)
(A)(iii)(iv)(ii)(i)
(B)(iv)(iii)(i)(ii)
(C)(ii)(i)(iii)(iv)
(D)(i)(ii)(iv)(iii)
उत्तर-A
13. निम्न में से कौन महासागरीय नितल की भूरचना का सही क्रम है?
(A) महाद्वीपीय मग्न ढाल, महाद्वीपीय मग्न तट, महाद्वीपीय उभार, महासागरीय वितल मैदान
(B) महाद्वीपीय मग्न तट, वितल मैदान, महाद्वीपीय उभार, महाद्वीपीय मग्न ढाल
(C) महाद्वीपीय मग्न तट, महाद्वीपीय मग्न ढाल, महाद्वीपीय उभार, वितल मैदान
(D) महाद्वीपीय उभार, महाद्वीपीय मग्न ढाल, महाद्वीपीय मग्न तट, वितल मैदान
उत्तर-C
14. जैव विविधता में कमी के लिए निम्न में से कौन कारक सबसे महत्वपूर्ण उत्तरदायी है?
(A) आवास का विनाश
(B) आनुवंशिक आत्मसातीकरण
(C) नाशक जीवों का नियन्त्रण
(D) परभक्षियों का नियन्त्रण
उत्तर-A
15. ‘इको सिस्टम’ शब्द प्रस्तुत किया गया था :
(A) टान्सले
(B) न्यूबोल्ड
(C) स्टोडार्ट
(D) डासमैन
उत्तर-A
16. निम्न सूची I को सूची II से सुमेलित कीजिए और कूट से सही उत्तर चुनिये :
सूची-1 सूची-II
(a) भौगोलिक धुरी का (i) जीन ब्रून्ज
सिद्धान्त
(b) कास्मोग्राफिया यूनिवर्सिलिस (ii) ए. पेन्क
(c) मार्फोलॉजी डेल एरडोबेरफ्लाशे (iii) सेबास्टीन मनस्टर
(d) ज्याग्राफी ह्यूमेन (iv) एच. जे. मेकिण्डर
कूट :
(a)(b)(c)(d)
(A)(iii)(iv)(ii)(i)
(B)(i)(ii)(iv)(iii)
(C)(iv)(iii)(ii)(i)
(D)(ii)(i)(iii)(iv)
उत्तर-C
17. कासमोग्राफी शब्द की रचना की गयी थी :
(A) मेकिण्डर द्वारा
(B) हम्बोल्ट द्वारा
(C) इमैनुअल काण्ट द्वारा
(D) टॉलेमी द्वारा
उत्तर-
उत्तर-D
18. नियतिवाद द्वारा प्रतिपादित होता है :
(A) प्राकृतिक वातावरण का प्रभाव
(B) मानव केन्द्रित उन्मुखता
(C) इतिहास और प्रकृति के परिप्रेक्ष्य में पृथ्वी
(D) तुलनात्मक प्रादेशिक भूगोल
उत्तर-A
19. भौतिक भूगोल और मानव भूगोल के बीच भौगोलिक द्वैत को कहते है :
(A) सम्भववाद
(B) नियतिवाद
(C) द्वैतवाद
(D) नृतत्वभूगोल
उत्तर-C
20. सामान्य और प्रादेशिक भूगोल को किसने पृथक रूप में पहचाना है?
(A) रिचथोफेन
(B) फ्रोडरिक रेटजेल
(C) विडाल डी ला ब्लांश
(D) जीन बून्ज
उत्तर-A
21. मेग्लापोलिश (विश्व नगरी) शब्द की रचना किसने की है?
(A) एम. जेफरशन
(B) जे. गॉटमैन
(C) जे. कार्टर
(D) प्रेस्टन जेम्स
उत्तर-A
22. सूची I को सूची II के साथ सुमेलित कीजिए और क्रिस्टालर के सिद्धान्त के अनुसार कूट में से सही उत्तर
चुनिये :
सूची-I सूची-II
(a) बाजार पल्ली (i) 36 कि. मी. दूर
(b) प्रादेशिक राजधानी (ii) 12 कि. मी. दूर
नगर
(c) जिला नगर (iii) 7 कि. मी. दूर
(d) नगरक केन्द्र (iv) 186 कि. मी. दूर
कूट :
(a)(b)(c)(d)
(A) (iv)(i)(iii)(ii)
(B) (i)(iii)(iv)(ii)
(C)(iv)(iii)(iii)(i)
(D)(ii)(ii)(iv)(i)
उत्तर-C
23. भारतीय जनगणना में बस्तियों के नगरीय वर्गीकरण में निम्न में से कौन अनुपस्थित है?
(A) जनसंख्या का आकार
(B) जनसंख्या घनत्व
(C) पुरुष श्रमिकों की भागीदारी की अधिकता
(D) कार्य
उत्तर-D
24. भारतीय जनगणना आंकड़ों के अनुसार सीमान्त श्रमिक किसे कहते हैं?
(A) साल में 250 दिन काम करने वाला व्यक्ति
(B) साल में 180 दिन से कम काम करने वाला व्यक्ति
(C) साल में कदाचित काम करने वाला व्यक्ति
(D) साल में 60 दिन से कम काम करने वाला व्यक्ति
उत्तर-B
25. निम्न में से किसके साथ रैंक-साइज-रूल सम्बद्ध है?
(A) ग्रामीण-नगरीय सीमान्त
(B) नगरीय बस्ती
(C) ग्रामीण बस्तियां
(D) महानगरीय शहर
उत्तर-B
26. वेबर का वस्तु सूचक बताता है :
कूट :
(1) कच्चे वस्तु की लागत
(2) तैयार वस्तु की लागत
(3) कच्चे वस्तु का वजन
(4) तैयार वस्तु का वजन
(A) (1) और (2) सही है।
(B) (1) और (3) सही है।
(C) (2) और (4) सही है।
(D) (3) और (4) सही है।
उत्तर-D
27. नीचे दो वक्तव्य दिये गये हैं, एक को कथन (A) कहा गया है और दूसरे को कारण (R)। दिये गये संकेतों में से अपना उत्तर चुनिये :
कथन (A) : वेबर का सिद्धान्त यातायात लागत पर आधारित है परन्तु यह बात छोड़ देता है कि वस्तु दर हमेशा दूरी के प्रत्यक्ष अनुपातित होती है।
कारण (R) : वस्तु दर कच्चा पदार्थ और तैयार वस्तु के समान नहीं होता है।
कूट :
(A) दोनों (A) तथा (R) सही हैं और (A) का सही स्पष्टीकरण (R) द्वारा मिलता है।
(B) दोनों (A) तथा (R) सही हैं और (A) का स्पष्टीकरण (R) नहीं हैं।
(C) (A) सही है किन्तु (R) गलत है।
(D) (A) गलत है किन्तु (R) सही है।
उत्तर-D
28. सूची I को सूची II से सुमेलित कीजिए तथा दिये गये कूट से सही उत्तर चुनिये :
सूची-1 सूची-II
(a) लीस्ट स्कैवर पद्धति (i) रफिउल्ला
(b) मैक्सीमम डिसटेन्स (ii) अयर
(c) फसल और पशु संयोग (iii) वीवर
पद्धति
(d) लारेन्ज कर्व का उपयोग (iv) कोपौक
कूट :
(a)(b)(c)(d)
(A)(i)(ii)(iii)(iv)
(B)(ii)(iii)(iv)(i)
(C)(i)(v)(ii)(iii)
(D)(iii)(i)(iv)(ii)
उत्तर-D
29. इनमें से कौनसा प्रादेशिक अवसंरचना तत्व नहीं है?
(A) सड़कें
(B) संचार लाईनें
(D) केन्द्रीय व्यवसाय केन्द्र
(C) नहरें
उत्तर-D
30. नीचे दो वक्तव्य दिये गये हैं, एक को कथन (A) कहा गया है और दूसरे को कारण (R) दिये गये संकेतों में से
अपना उत्तर चुनिये।
कथन (A): वान थायरन के प्रतिमान में हर एक पेटी उस कृषि उत्पादन में विशेषता प्राप्त करती है जिसके लिये वह सबसे ज्यादा उपयुक्त है।
कारण (R) : वान थायरन ने विभिन्न कृषि उद्यम और पशु संयोग का विचार नहीं किया है।
कूट :
(A) दोनों (A) तथा (R) सही हैं और (A) का सही स्पष्टीकरण (R) द्वारा मिलता है।
(B) दोनों (A) तथा (R) सही हैं और (A) का सही स्पष्टीकरण (R) नहीं हैं।
(C) (A) सही है किन्तु (R) गलत है।
(D) (A) गलत है किन्तु (R) सही है।
उत्तर-C
31. भारत में निम्न में से कौन सांस्कृतिक आत्मसातीकरण के लिए अधिक महत्वपूर्ण बाधक है :
(A) धार्मिक संरचना
(B) भाषायी संरचना
(C) आर्थिक संरचना
(D) नृजातीय गठन
उत्तर-C
32. 1956 में भारत में राज्यों के पुनर्गठन का आधार था :
(A) अक्षांश-देशांश
(B) भाषा
(C) नदी बेसिन
(D) संसाधन निधि
उत्तर-B
33. मेकाईन्डर के द्वारा प्रतिपादित सिद्धान्त का क्या नाम है?
(A) कॉसमॉस
(B) विभिन्नता में एकता
(C) हृदय स्थल सिद्धान्त
(D) क्रम विकास का सिद्धान्त
उत्तर-C
34. भूसामरिक परिकल्पना में किसने “रिमलैण्ड’ शब्द का ‘उपयोग किया है?
(A) अलेक्जैण्डर द सेवेस्की
(B) जेम्स फेयरग्रीव
(C) मेकिण्डर
(D) स्पाइकमैन
उत्तर-D
35. निम्न आदिवासी समूहों में से कौन समूह उत्तर पूर्व के एक ही राज्य में सीमित है?
(A) खासी-नागा
(B) गारो-खासी
(C) नागा-मीजो
(D) खासी-मीजो
उत्तर-B
36. “स्प्रेड’ एवं ‘बैकवाश’ इफैक्ट की संकल्पना किसने प्रचलित की थी :
(A) ए. ओ. हिरशमैन
(B) गुन्नार मिरडाल
(C) गुंडर फ्रांक
(D) समीर अमीन
उत्तर-B
37. भारत को नियोजन क्षेत्रों में विभाजित करने का प्रयास किसने किया था :
(A) नेशनल एटलस एण्ड थिमैटिक मैपिंग आर्गेनाइजेशन (NATMO)
(B) टाउन एण्ड कन्ट्री प्लानिंग आर्गेनाइजेशन (TCPO)
(C) नेशनल कॉउन्सिल फॉर एप्लाइड इकोनॉमिक रिसर्च (NCAER)
(D) नेशनल इन्स्टीट्यूट आफ प्लानिंग एण्ड एडमिनि-स्ट्रेशन (NEPA)
उत्तर-A
38. निम्नलिखित कथन निम्न विकसित देशों में क्षेत्रीय असन्तुलन के कारणों की व्याख्या करते हैं। नीचे दिए
गए कोड में से सही समुच्चय बताईये :
(a) संसाधनों के वृत्तिदान में क्षेत्रीय विभिन्नता
(b) उद्योग विकास के स्तरों में विषमता
(c) भूभौतिक अभिलक्षणों में विभिन्नता
(d) विरूपित नगरीय अधिक्रमिकता
कूट :
(A) (a), (b) और (d) सही हैं।
(B) (a) और (d) सही हैं।
(C) (b) और (c) सही हैं।
(D) (b), (c) और (d) सही हैं।
उत्तर-B
39. सूची I तथा सूची II को सुमेलित कीजिए और नीचे दिये गये कूट से सही उत्तर चुनिये :
सूची-I सूची-II
(a) बस्ती श्रेणीबद्धता (i) डब्ल्यू क्रिसटालर
(b) क्षेत्रीय विश्लेषण (ii) वालटर आईजर्ड
(c) विकास ध्रुव सिद्धान्त (iii) डब्ल्यू डब्ल्यू रोसटो
(d) आर्थिक वृद्धि सिद्धान्त (iv) एफ पेरूक्स
कूट :
(a)(b)(c)(d)
(A)(ii)(iv(iii)(i)
(B)(i)(iii)(ii)(iv)
(C)(i)(ii)(iv)(iii)
(D)(iv)(i)(ii)(iii)
उत्तर-C
40. नीचे दो वक्तव्य दिए गए हैं, एक को कथन (A) कहा गया है और दूसरे को कारण (R)। दिये गये संकेतों में से अपना उत्तर चुनिये :
कथन (A) : राष्ट्रीय स्तर पर अल्पकाल में संतुलित क्षेत्रीय विकास की रणनीतियां निश्चित रूप से तीव्र आर्थिक वृद्धि नहीं प्राप्त करती हैं।
कारण (R) : राष्ट्रीय आर्थिक वृद्धि की रणनीतियां आर्थिक सामर्थ्य के अभिलक्षणों पर आधारित होती हैं न कि प्रादेशिक संतुलन के अभिलक्षणों पर।
कूट :
(A) (A) तथा (R) दोनों सही हैं और (A) का सही स्पष्टीकरण (R) द्वारा मिलता है।
(B) (A) तथा (R) दोनों सही हैं और (A) का सही स्पष्टीकरण (R) नहीं है।
(C) (A) सही है किन्तु (R) गलत है।
(D) (A) गलत है किन्तु (R) सही है।
उत्तर-A
41. भारतवर्ष के किस राज्य में उच्चतम प्रतिशत तालाब सिचाई है?
(A) आन्ध्र प्रदेश
(B) तमिलनाडु
(C) कर्नाटक
(D) महाराष्ट्र
उत्तर-B
42. निम्न में से कौन-सा राज्य अभ्रक का उत्पादन करता है?
(A) कर्नाटक
(B) उड़ीसा
(C) झारखण्ड
(D) महाराष्ट्र
उत्तर-C
43. सूची-1 को सूची-II से सुमेलित कीजिए तथा दिए गए कूट से सही उत्तर चुनिए :
सूची-1 सूची-II
(2001 में नगरीकरण) (राज्य)
का स्तर प्रतिशत)
(a) 42.40 (i) पंजाब
(b) 25.97 (ii) बिहार
(c) 10.47 (iii) केरल
(d) 33.95 (iv) महाराष्ट्र
कूट :
(a)(b)(c)(d)
(A)(iii)(ii)(i)(iii)
(B)(ii)(i)(iv)(iv)
(C)(ii)(i)(iii)(ii)
(D)(iv)(iii)(i)
उत्तर-A
44. निम्न में से किस प्रदेश में भूस्खल आवृत्ति अधिक है?
(A) हिमालय
(B) पूर्वीघाट
(C) पश्चिमी घाट
(D) सतपुड़ा
उत्तर-A
45. निम्न में से कौन से शहरों में इस्पात उद्योग अवलंबित है?
(A) भोपाल
(B) हैदराबाद
(C) कोयम्बटूर
(D) होसपेट
उत्तर-D
46. दो चरों के बीच सह-सम्बन्ध मापन के लिए उपयुक्त तकनीक कौनसी है?
(A) लॉरेंज वक्र
(B) कार्ल पिर्यसन सह-सम्बन्ध
(C) लोकेशन कोयटेंट
(D) आंशिक सह सम्बन्ध
उत्तर-B
47. ऐसे जिलों में जहां 25,000 परिवारों से 1,000 परिवारों का प्रतिदर्श चुनना हो वहां परिवार नियोजन सर्वेक्षण हेतु निम्न में से कौन प्रतिदर्श विधि उपयुक्त होता है?
(A) यादृच्छिक प्रतिदर्श
(B) नियमित प्रतिदर्श
(C) संस्तरित प्रतिदर्श
(D) समूह प्रतिदर्श
उत्तर-C
48. काई-स्कवायर टेस्ट के बारे में निम्न में से कौन वितरणों के परीक्षण के लिए सही नहीं है?
(A) आंकड़े आवृत्ति के रूप में होने चाहिए।
(B) गिनी गयी संख्यायें 20 से अधिक न हों।
(C) अपेक्षित आवृत्तियां 5 से कम न हों।
(D) प्रेक्षण स्वतन्त्र होना चाहिए।
उत्तर-D
49. जी. आई. एस. में बहुभुज (पॉलिगान) का अर्थ है :
(A) 3 D स्पेस का समरूपी प्रदर्शन
(B) 3 D स्पेस का विषमरूपी प्रदर्शन
(C) 2D स्पेस का समरूपी प्रदर्शन
(D) 3 D स्पेस का विषमरूपी प्रदर्शन
उत्तर-C
50. नीचे दी गयी सूची I को सूची II से सुमेलित कीजिए
और नीचे दिये गये कूट से उत्तर चुनिये :
सूची-I सूची-II
(a) माध्य (i) संयुक्त संकेतक
(b) आवृत्ति वक्र (ii) केन्द्रीय प्रकृति का प्रमाप
(c) प्रधान घटक (iii) नेटवर्क विश्लेषण
(d) संयोजक मौद्रिक्स (iv) ग्राफीय प्रदर्शन
कूट :
(a)(b)(c)(d)
(A)(iii)(ii)(iv)(I)
(B)(ii)(iv)(i)(iii)
(C)(iv)(iii)(ii)(i)
(D)(i)(ii)(iii)(iv)
उत्तर-
