यू.जी.सी. NTA नेट/जेआरएफ परीक्षा, जून-2020 समाजशास्त्र-ii,हल प्रश्न पत्र
1. ‘रन अवे.. किया है? वर्ल्ड’ अवधारणा का प्रयोग किसने
(a) एंथनी गिड्डेंस
(b) पियरे बोर्दियू
(c) जुर्गेन हेबरमॉस
(d) मैनुअल कैसल्स
उत्तर-A
2. आधुनिक औद्योगिकृत समाज में उद्योगों में महिलाओं की प्रस्थितिः
(a) विशेष रूप से नीचे गई है।
(b) क्रमशः ऊपर उठी है।
(c) अपरिवर्तित रही है।
(d) परिभाषित नहीं की गई है।
उत्तर-B
3. किसका विचार है कि अगम्यगमन निषेध व्यापक समाज के साथ सम्बन्ध बनाने में सहायक होता है?
(a) सी. लेविस् स्ट्रॉस
(c) के. गॉफ
(b) एच. स्पेन्सर
(d) इ. वेस्टरमार्क
उत्तर-A
4. गॉफमैन के अनुसार जब गुजरने वाले व्यक्ति एक दूसरे पर शीघ्रता से नज़र डालते हैं और फिर दूर कहीं पुनः देखते हैं, इसे कहा जाता है-
(a) संपर्क न रखना
(b) अंतः क्रिया करना
(c) प्रतीकात्मक अंतः क्रिया करना
(d) नागरिक उपेक्षा करना
उत्तर-D
5. किसे सांकेतिक नृ विज्ञान के प्रमुख विद्वान के रूप में जाना जाता है?
(a) क्लिफ़र्ड गीर्ज
(c) जी.एच. मीड
(b) अल्फेड शुट्ज
(d) कार्ल मैनहाईम
उत्तर-A
6. मीड तीन अवस्थाओं का वर्णन करता है जिसमें स्व की अवधारणा पैदा होती है और उसका विकास होता है: प्रारंभिक क्रिया की अवस्था क्रीड़ा अवस्था व……..
(a) कौशल अवस्था
(b) वयस्क अवस्था
(c) खेल अवस्था
(d) शिशु अवस्था
उत्तर-C
7.सामाजिक विज्ञान शोध में निराकरणीय प्राक्कल्पना में। प्रारंभिक दार्शनिक पूर्वधारणा.. है:
(a) तकनीकी
(b) विनिर्देश
(c) गलत होंने योग्य
(d) भिन्नता
उत्तर-C
8. आधुनिक समाज में कालातीत के रूप में समय के रूपांतरण पर किस विद्वान ने जोर दिया?
(a) मार्शल मैक्लुहान
(b) डेविड हार्वे
(c) मैनुअल कैसल्स
(d) एंथनी गिड्डेंस
उत्तर-C
9. आर. के. मर्टन के अनुसार प्रकट प्रकार्य हैं:
(a) आंशिक रूप से अभिप्रेरित व स्वीकृत
(b) अभिप्रेरित व स्वीकृत
(c) अभिप्रेरित नहीं और अस्वीकृत
(d) आंशिक रूप से अभिप्रेरित व आंशिक रूप से स्वीकृत
उत्तर-B
10.मलिनोव्सकी के प्रकार्यवाद को बहुधा किस रूप में परिभाषित किया जाता हैः
(a) व्यक्तिवादी प्रकार्यवाद
(b) सामूहिक प्रकार्यवाद
(c) मूलभूत प्रकार्यवाद
(d) मनोवैज्ञानिक प्रकार्यवाद
उत्तर-A
11. रेडक्लिफ ब्राउन ने संरचना और में अंतर नहीं किया
(a) सामाजिक व्यवस्था
(b) सामाजिक संज्ञान
(c) सामाजिक सम्बन्ध
(d) सामाजिक संघर्ष
उत्तर-C
12. पीत क्रांति का संबंध है..
(a) तिलहन
(b) दुग्ध
(c) तेलंगाना
(d) टाइगर संरक्षण|
उत्तर-A
13. निम्नलिखित में से कौन जनगणना नगर की विशेषता नहीं है?
(a) न्यूनतम 5000 की जन संख्या हो
(b) कम से कम 75% पुरुष गैर कृषि व्यवसाय में कार्य कर रहे हो
(c) नगरपालिका/ निगम, छावनी बोर्ड या अधिसूचित नगर की विद्यमानता हो
(d) जनसंख्या घनत्व कम से कम 400 व्यक्ति प्रति वर्ग कि.मी. हो
उत्तर-C
14. भारत में निम्नलिखित में से कौन-सा राज्य का शहरीकरण सबसे कम हुआ है?
(a) बिहार
(b) हिमाचल प्रदेश
(c) असम
(d) उड़ीसा
उत्तर-B
15.” किस दशक में भारत की ग्रामीण जनसंख्या की कुल वृद्धि से शहरी जनसंख्या की कुल वृद्धि अधिक हुई?
(a) 1991-2001
(c) 1971-1981
(b) 2001 2011
(d) 1981-1991
उत्तर-B
16.निम्नलिखित में से किसने सर्वाधिक आदिम समाजों में अविवाहित व्यक्तियों की दयनीय स्थिति का सुस्पष्ट वर्णन किया है?
(a) सी. लेवी- स्ट्रॉस
(b) जी. पी. मरडॉक
(c) किंग्सले डेविस
(d) आर. एच. लोवी
उत्तर-A
17. किसने कहा था, “सामाजिक संरचना प्रमुख समूहों और संस्थानों का सम्मिश्र है जो समाजों का निर्माण करते हैं”?
(a) एमाईल दुर्खाइम
(c) रेमंड फर्थ…
(b) रेडक्लिफ-ब्राऊन
(d) एम. जिन्सबर्ग
उत्तर-D
18. सहभागी अवलोकन अथवा साक्षात्कार का प्रयोग कर व्यक्तियों के प्रत्यक्ष अध्ययन को कहा जाता है।
(a) प्रघटना विज्ञान
(b) सामाजिक मानचित्रण
(c) नृजाति विज्ञान
(d) महामारी विज्ञान
उत्तर-C
19. दुर्खाईम के अनुसार, अप्रत्यक्ष प्रयोग ……..
(a) ऐतिहासिक विधि
(b) प्रयोगशाला विधि में पष्ट
(c) आंशिक विधि
(d) तुलनात्मक विधि
उत्तर-D
20. किसने अपने समाज शास्त्रीय विश्लेषण में ऐतिहासिक उपागम (हिस्टारिकल एप्रोच’) का प्रयोग किया है?
(a) ए.आर. रेडक्लिफ ब्राऊन
(b) सी. राईट मिल्स
(c) ई. दुर्खाईम
(d) एम. जिन्सबर्ग
उत्तर-B
21. कांत के दर्शन के संदर्भ में किसने निजवाचक आलोचना का प्रयोग किया?
(a) मार्क्स
(b) एंजेल्स
(c) हीगल
(d) वेबर
उत्तर-C
22. विज्ञान के समाज शास्त्र के अपने अध्ययन में किसने | विज्ञान पर राजनीति के प्रभाव के विषय को सुव्यवस्थित रूप से लिया है?
(a) एमाईल दुर्खाईम
(b) ए. आर. रेडिक्लिफ-ब्राऊन
(c) आर. के. मर्टन
(d) टी. बी. बोटोमोर
उत्तर-C
23. समाज विज्ञान के संदर्भमें किसने “फाल्सिफाएबिलिटी” शब्द का सर्वप्रथम प्रयोग किया?
(a) थामस कुह्न
(b) जार्ज रिट्जर
(c) विलियम जे. गूडे
(d) कार्ल पॉपर
उत्तर-D
24. वाद-विवाद में भाष्य विज्ञान परि7योजना यथार्थवाद और अन्य किससे संबंधित है?
(a) यथार्थवाद-पक्षधर
(c) पूर्व-यथार्थवाद
(b) यथार्थवाद-विरोधी
(d) संपूर्ण यथार्थवाद
उत्तर-B
25. कूह्न ने किस शब्द के द्वारा बताया कि किसी भी दिये गये समय में विज्ञान पर उसका विशेष प्रभाव होता
(a) प्रतिमान (पैराडइम)
(b) नमूना
(c) उपागम
(d) सिद्धान्त
उत्तर-A
26. डॉ. अंबेडकर के डॉक्टरेट शोध प्रबंध का शीर्षक है..
(a) एन्शियंट इंडियन कामर्स
(b) स्टेट एंड माइनॉरिटीजः एन्हीलेशन आफ कास्ट
(c) कमर्शियल रिलेशंस ऑफ इंडिया
(d) द प्राब्लम आफ रूपीः इट्स ओरिजिन एंड इक साल्यूशन
उत्तर-D
27. निम्नलिखित में से कौन सी पुस्तक एम. एन. श्रीनिवास द्वारा नहीं लिखी गई है?
(a) इंडियाज चेंजिंग विलेजिज़
(b) इंडियाज विलेजस
(c) सोशल चेंज इन माडर्न इंडिया
(d) द रिमेम्बर्ड विलेज
उत्तर-A
28. किसने यह कहा था आदिवासियों का हिन्दू जातियों में आत्मसातकरण किया जाना चाहिए?
(a) वैरियर एल्विन
(c) सुरजीत सिन्हा
(b) जी.एस. घुर्ये
(d) एन. के. बोस
उत्तर-B
29. “युगांत द एंड ऑफ एन इपोक” का लेखक/लेखिका कौन है?
(a) डेविड जी मांडेलबॉन
(b) जी. एस. घुर्ये
(c) इरावती कर्वे
(d) लीला दुबे
उत्तर-C
30.भिन्न-भिन्न संस्कृतियों के अपने तुलनात्मक अध्ययन में किसने सर्वप्रथम व्यक्तिक सामग्री का प्रयोग किया?
(a) विलियम हीले
(c) हरबर्ट स्पेंसर
(b) फ्रेडरिक लेप्ले
(d) आँगस्ट काम्टे
उत्तर-C
31 दक्षता, प्रतिनिधित्व, विश्वसनीयता और लचीलेपन की आवश्यकताओं की पूर्ति करने वाले प्रतिदर्श को कहा जाता है………….
(a) स्तरित प्रतिदर्श
(c) आकस्मिक प्रतिदर्श
(b) श्रेष्ठ प्रतिदर्श
(d) समूह (कलस्टर) प्रतिदर्श
उत्तर-B
32. अकृष्कीकरण का मूल अर्थ हैः
(a) कृषकों के पेशे या भूमि के लघु उत्पादकों के आकार में स संकुचन
(b) ऐसी स्थिति जिसमें कोई व्यक्ति या समुदाय निगमित अ खेती करता हो
(c) ऐसी स्थिति जिसमें कोई व्यक्ति अपने व्यवसाय और 30 विवाह पद्धति में परिवर्तन करता हो
(d) ऐसी स्थिति जिसमें कोई व्यक्ति मिलिनियर बना गया हो
उत्तर-A
33.सहयोग तथा अंतर निर्भरता के रूप में निम्नलिखित में मु से कौन स्तरित समाज में विभिन्न स्तरों के बीच संबंधों ज को देखता है?
(a) मार्क्सवादी
(c) बहुलवादी
(b) प्रकार्यवादी
(d) अन्तःक्रियावादी
उत्तर-B
34. भारत में भूदान आन्दोलन शुरू करने के लिए विनोबा भाबे को निम्न में से किस घटना ने प्रेरित किया?
(a) नालगोंडा घटना
(c) नक्सलवाडी घटना
(b) श्रीकाकुलम घटना
(d) मधुबनी घटना
उत्तर-A
35. निम्नलिखित में से तमिलनाडू में किसने स्वाभिमान आन्दोलन की शुरूआत की?
(a) ई. वी. रामास्वामी नाइकर
(b) ज्योतिबाराव फूले
(c) नारायण गुरु
(d) श्री गुरुजी गोलवलकर
उत्तर-A
36. आधुनिकीकरण के साथ नकारात्मक रूप से निम्न में से कौन सा तत्व सहसंबंधित है?
(a) उपलब्धि अभिप्ररेणा
(b) विश्ववाद
(c) व्यक्तिवाद
(d) धार्मिकता
उत्तर-D
37. किस राज्य में चंपारण सत्याग्रह आंदोलन शुरू किया गया?
(a) उड़ीसा
(c) उत्तर प्रदेश
(b) मध्यप्रदेश
(d) बिहार|
उत्तर-D
38. समाज शास्त्रीय शोध में “आकस्मिकता (सेरेन्डीपिटी)” शब्द का प्रयोग किसने किया है?
(a) आर. के. मर्टन
(b) जे. गालटंग
(c) कार्ल पॉपर
(d) सी सेल्टीज
उत्तर-A
39. जेनेट कार्स्टन द्वारा “संबद्धत्ता की संस्कृति”. का अध्ययन है
(a) लंकावी आइलेंडर्स
(c) नायर्स का
(b) कुर्गस का
(d) भील का
उत्तर-A
40. संबोधन (टैक नो निमी) का निषेध व्यवहार निम्नलिखित में पाया जाता है..
.(a) ओरांव में
(b) खासी में
(c) कोडारस् में
(d) संथाल में
उत्तर-B
41. भारत में बाल-लिंगानुपात भारतीय जनगणना विश्लेषण में अनायास रूप में तब देखा गया है जब..
A. साक्षरता दर को पुनर्परिभाषित किया गया
B. आयु के अनुसार लिंगानुपात का विश्लेषण किया गया
C. विधवाओं के लिंगानुपात का विश्लेषण किया गया
D. उक्त सभी
निम्न विकल्पों में से सही उत्तर देंः
(a) केवल A और B
(b) केवल B और C
(c) केवल C और D
(d) केवल B और D
उत्तर-A
42. भारत में एन एफ एच एस सर्वेक्षणों और कई अन्य अध्ययनों के अनुसार शारीरिक घरेलू हिंसा के दो मुख्य कारणों का चयन करें
(A) निःसंतानता
(B) आर्थिक समृदृता
(C) हिंसा का अंतर पीढ़ी संचरण
(D) शिक्षा का उच्चतर स्तर
निम्न विकल्पों में से सही उत्तर देंः
(a) केवल A और B
(b) केवल B और C
(c) केवल A और C
(d) केवल A और D
उत्तर-C
43. समाज में लैंगिग असमानता स्वपीडन रति तथा महिलाओं में लिंग ईर्ष्या के कारण होता है। यह दृष्टिकोण निम्न में से किस विद्वान का है?
A. जे. लाकाँ
B. जे. क्रिस्टिवा
C. जे. मिचेल
D. बी. मिचेल
निम्न विकल्पों में से सही उत्तर देंः
(a) केवल A, B, D
(b) केवल A, B, C
(c) केवल B, C, D
(d) केवल A, C, D|
उत्तर-B
44. कार्ल मॉर्क्स की मुख्य कृतियाँ थींः
A. डिक्शनरी ऑफ मार्क्सि थॉट
B. पॉवरः ए रेडीकल व्यू
C. ग्रंड्राइस
D. क्लास एण्ड क्लास कॉनफ्लिक्ट इन इंडस्ट्रियल सोसाइटी
E. एकंट्रीब्यूसन टू ए क्रिटिक ऑफ पोलिटिकल इकॉनोमी
निम्न विकल्पों में से सही उत्तर देंः
(a) केवल C और E
(b) केवल A और D
(c) केवल D और E
(d) केवल B और D
उत्तर-A
45. निम्नलिखित में से प्रेरण (इंडक्शन) के तत्व कौन से है?
A. सामान्य कथन
B. दो या अधिक चरों के बीच नियमित साहचर्य का सुझाव देना
C. निष्कर्ष प्रारंभिक बिन्दु है
D. अनुभूतिपरक प्रेक्षणों की श्रृंखला से व्युत्पन्न
E. सुदृढ़ निष्कर्ष
निम्न विकल्पों में से सही उत्तर दें:
(a) केवल A, B और C
(b) केवल C, D और E
(c) केवल B और D
(d) केवल B, D और E
उत्तर-C
46. निम्नलिखित में से किसने अपने अध्ययनों में तुलनात्मक विधि का उपयोग किया है?
A. ए माईल दुखाईम
B. बी. मलीनॉवस्की
C. ए. आर. रेडिलिफ ब्राऊन
D. मैक्स वेबर
निम्न विकल्पों में से सही उत्तर देंः
(a) केवल A, B और C
(b) केवल B, C और D
(c) केवल A, C और D
(d) केवल B, C और A
उत्तर-C
47. निम्नलिखित में से कौन-से तत्व आंकड़े विश्लेषण से संबंधित हैं?
A. आंकड़े संग्रहण
B. कोडिंग
C. संपादन
D. वर्गीकरण
E. प्रेक्षण/अवलोकन
निम्न विकल्पों में से सही उत्तर देंः
(a) केवल A, B और C
(b) केवल B, C और E
(c) केवल A, D और E
(d) केवल B, C और D
उत्तर-D
48. टी. शैनिन के अनुसार “कृषक समाजों” की निम्नलिखित में से कौन सी विशेषताएं हैं?
A. पारिवारिक श्रम
B. बाजार के लिए उत्पादन
C. जीवन पद्धति के रूप में कृषि
D. नगरीय साधनों पर निर्भरता
E. कमजोर स्थिति
निम्न विकल्पों में से सही उत्तर देंः
(a) केवल A, B और C
(b) केवल A, C और E
(c) केवल B, C और D
(d) केवल C, D और E
उत्तर-B
49. भारतीय संविधान के निम्नलिखित में से कौन से अनुच्छेद केवल अनुसूचित और अनुसूचित जन जातियों पर लागू होते है?
A. अनुच्छेद 340
B. अंनुच्छेद 16
C. अनुच्छेद 330
D. अनुच्छेद 275
E. अनुच्छेद 148
निम्न विकल्पों में से सही उत्तर देंः
(a) केवल B, A, D
(b) केवल C, D, E
(c) केवल D, B, C
(d) केवल A, C, D
उत्तर-*
50. भारत में स्वतंत्रता के बाद 1970 तक, समाज शास्त्रीय और सामाजिक नृ वैज्ञानिक अध्ययनों में निम्नलिखित में से किन तीन विकासों पर गहरी चिन्ता व्यक्त की गयी है?
A. पर्यावरण.
B. सांस्कृतिक
C. आर्थिक
D. लैंगिक
E. सामाजिक
निम्न विकल्पों में से सही उत्तर देंः
(a) केवल A, B, C
(b) केवल B, C, D
(c) केवल C, D, E
(d) केवल C, E, B
उत्तर-D
51. मध्यकालीन यूरोप के सामंती जागीरों (estates) की निम्नलिखित में से कौन सी तीन विशिष्टताएं थी?
A. हैसियत थी
B. दास प्रथा ह्रासमान थी
C. राजनीतिक समूह थे
D. श्रम विभाजन था
E. दास न्याय के लिए अपील करने योग्य थे
निम्नलिखित विकल्पों में से सर्वाधिक उपयुक्त उत्तर चुनिएः
(a) केवल A, B और E
(b) केवल A, C और D
(c) केवल D, E और B
(d) केवल C, D और B
उत्तर-B
52. नगरीय संयुक्त (“अर्बन एग्लोमेरेशन”) के लिए निम्नलिखित में से कौन सी दो स्थितियां अनिवार्य हैं?
A. सांविधिक नगर
B. जनगणना नगर
C. सभी संघटकों में 20000 अथवा अधिक व्यक्ति होने चाहिए
D. एक स्नातक महाविद्यालय
E. प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र
निम्नलिखित विकल्पों में से सर्वाधिक उपयुक्त उत्तर चुनिएः
(a) केवल A और B
(b) केवल A और C
(c) केवल B और D
(d) केवल A और E
उत्तर-B
53. निम्नलिखित में से कौन से दो बांध भारत के सबसे विशाल बांध है?
A. सरदार सरोवर बांध
B. भाखरा बांध
C. टिहरी बांध
D. हीराकुड बांध
निम्नलिखित विकल्पों में से सर्वाधिक उपयुक्त उत्तर चुनिएः
(a) केवल A और B
(b) केवल B और D
(c) केवल B और C
(d) केवल D और A
उत्तर-C
54. पृथ्वी दिवस और विश्व पर्यावरण दिवस को निम्नलिखित में से किन तिथियों पर मनाया जाता है?
A. 22 अप्रैल
B. 18 अप्रैल
C. 5 जून
D. 11 जून
E. 2 फरवरी
निम्नलिखित विकल्पों में से सर्वाधिक उपयुक्त उत्तर चुनिएः
(a) केवल A और D
(b) केवल A और C
(c) केवल B और C
(d) केवल D और E
उत्तर-B
55. स्टेनली कोहेन निम्नलिखित में से किन पुस्तकों के लेखक/सहलेखक हैं?
A. फोक, डेविल्स एंड मोरल पैनिक्सः द क्रिएशन ऑफ मॉड्स एंड राकर्स
B. फ्रंटियर्स ऑफ आइडेंटिटी द ब्रिटिश एंड अदर्स
C. विजन्स ऑफ सोशल कंट्रोल
D. द अरबन क्योश्चन (Question)
E. द मैन्यूफैक्चर ऑफ न्यूज
निम्नलिखित विकल्पों में से सर्वाधिक उपयुक्त उत्तर चुनिएः
(a) केवल A, B और C
(b) केवल B, C और D
(c) केवल A, C और E
(d) केवल. C, D और E
उत्तर-C
56. अपनी रचना “श्री पिलर्स ऑफ रेवोल्यूशन” में मिशियों काकू निम्नलिखित में से किसके बारे में बाते करते हैं?
A. क्वांटम क्रांति
B. सिलिकॉन क्रांति
C. कंप्यूटर क्रांति
D. जैव-आणविक क्रांति
E. हरित क्रांति
निम्नलिखित विकल्पों में से सर्वाधिक उपयुक्त उत्तर चुनिएः
(a) केवल A, B और C
(b) केवल A, C और D
(c) केवल. D, C और E
(d) केवल B, C और D
उत्तर-B
57. आर. के. मर्टेन के अनुसार निम्नलिखित में से कौन-कौन से “इथोज ऑफ साइंस” के घटक हैं?
A. संगठित संशयवाद
B. अभिरूचि
C. सार्वभौमिकरण
D. साम्प्रदायिकता
E. संज्ञानात्मकता
निम्नलिखित विकल्पों में से सर्वाधिक उपयुक्त उत्तर चुनिएः
(a) केवल A, B और C
(b) केवल E, C और-A
(c) केवल A, C और D
(d) केवल C, D और E
उत्तर-C
58. निम्नलिखित में से कौन-कौन से जैविक यौनिकता के निर्धारक हैं जो जेन्डर (gender) परीक्षण में संगत है?.
A. प्रजनन अंग
B. लैंगिक (gender) पट्टी
C. हारमोन अवस्था
D. गौण लैंगिक विशिष्टताएं
E. व्यावसायिक सूचकांक
निम्नलिखित विकल्पों में से सर्वाधिक उपयुक्त उत्तर चुनिए।
(a) के A, C और D
(b) केवल A, B और C
(c) के B, C और D
(d) केवल A, B और D
उत्तर-A
59. निम्नलिखित में से कौन सी “पूर्व-पूँजीवादी” उत्पादन प्रणाली की विशिष्टताएं हैं?
A. मुक्तिहीन श्रम
B. माल उत्पादन
C. आर्थिक और राजनीतिक शक्ति का समेकन
D. यांत्रिकीकरण
E. जीवन-निर्वाह
निम्नलिखित विकल्पों में से सर्वाधिक उपयुक्त उत्तर चुनिएः
(a) केवल A, B और C
(b) केवल B, C और E
(c) केवल C, D और E
(d) केवल A, C और E
उत्तर-D
60. निम्नलिखित में से कौन-कौन सी सामाजिक आंदोलन की विशिष्टताएं हैं?
A. यह एक सामूहिक व्यवहार है
B. यह लक्ष्योन्मुखी होता है
C. यह परिवर्तन ला सकता है या प्रतिरोध कर सकता है
D. आंदोलन के कारण हमेशा वास्तविक होते है भले ही ज्ञात या अज्ञात हों
(E) आंदोलन केवल वचन के कारण होता है
निम्नलिखित विकल्पों में से सही उत्तर चुनिएः
(a) केवल A, B और D
(b) केवल B, C और E
(c) केवल A, B और C
(d) केवल C, D और E
उत्तर-C
61. निम्नलिखित में से किस विद्वान ने “एजुकेशन एण्ड कल्चरल रिप्रोडक्शन” पर योगदान दिया?
A. बैसिल बेन्स्टेंन
B. जे. लाकान
C. स्टीव ब्रुस
D. बर्यान एस टर्नर
E. पी बोर्दियू
निम्न में से सर्वाधिक उपयुक्त उत्तर चुनेंः
(a) केवल A व E
(b) केवल B व D
(c) केवल D
(d) केवल C व D
उत्तर-A
62. निम्नलिखित में से कौन से दो विद्वान जोकि जे लाकान की रचनाओं से प्रभावित माने जाते हैं?
A. जे. कृष्टेवा
B. जे. मिशेल
C. ए. एन. ओक्ले
D. बी. हुक्स
निम्न विकल्पों में से सर्वाधिक उपयुक्त उत्तर चुनेंः
(a) केवल A व C
(b) केवल B व C
(c) केवल A व B
(d) केवल A व D
उत्तर-C
63. पी. बोर्दियू की रचनाएं थी..
A. द रुल्स एण्ड नेटवर्क इन सोसायटी
B. द स्टेट नोबिलिटि
C. इकॉनमि एण्ड सोसाइटी
D. डिस्टिगंक्शन
E. रॉ एण्ड कूक्ड
निम्न में से सर्वाधिक उपयुक्त उत्तर चुनेंः
(a) केवल B व D
(b) केवल A व C
(c) केवल E व B
(d) केवल A व E
उत्तर-A
64. भारत में घरेलू व लैंगिक हिंसा निम्न में से किससे सम्बन्धित उदार कानूनों से संबद्ध है?
A. दहेज
B. बलात्कार
C. प्रतिष्ठा वध
D. तलाक
E. सहजीवी (Live-in) परिवार
निम्न विकल्पों में से सही उत्तर देंः
(a) केवल A, B, D
(b) केवल A, B, E
(c) केवल B, C, D
(d) केवल C, D, E
उत्तर-B
65. सिल्विया वाल्बी ने अपनी पुस्तक ‘थ्योराइजिंग पैट्रिपारकि’ में पितृसत्ता के जिन तत्वों के बारे में बात करती है, निम्नलिखित में से कौन सा उनमें नहीं है?
A. महिलाओं को कम भुगतान की संभावना रहती है।
B. लैंगिकता की सकारात्मक विवेचना की संभावना रहती है।
C. मीडिया में महिलाओं का अधिक प्रतिनिधित्व होता है।
D. संभवतः महिलायें बच्चों का लालन-पालन करती है।
E. महिलाओं व पुरुषों का समान रूप से व्यवहार होने की संभावना होती है।
निम्न विकल्पों में से सही उत्तर देंः
(a) केवल A, B, C
(b) केवल B, C, D
(c) केवल A, C, D
(d) केवल C, D, E
उत्तर-*
66. सूची-I व II को सुमेलित करो।
सूची-1 सूची-II
(अवधारणा) (प्रतिपादक)
(A) लघु व दीर्घ परम्परा (i) सोरोकिन व जिमरमैन
(B) संकीर्णी करण (ii) एम.एन. श्रीनिवास
व सार्वभौमिकीकरण
(C) ग्राम-नगर निरन्तरता (iii) रॉबर्ट रैड फील्ड
(D) संस्कृतीकरण व पश्चिमीकरण (iv) मकिम मैरियट
निम्नांकित विकल्पों में से सही उत्तर चुनेंः
(A)(B)(C)(D)
(a) (iii)(i)(ii)(iv)
(b)(iii) (iv)(ii)(i)
(c) (i)(ii)(iv)(iii)
(d) (iv) (ii) (i) (iii)
उत्तर-*
67. सूची-I व II को सुमेलित करो।
सूची-1 सूची-II,
(लेखक) (पुस्तक)
(A) पी.एल. बर्गर (i) इकॉनमि एण्ड सोसायटी
(B) टी. पारसन्स व एन. स्मेल्सरै (ii) सोशल थ्योरी एण्ट सोशल स्ट्रक्चर
(C) टी.बी. बोटोमोर (iii) इन्वीटेशन टु सोशलॉजी
(D) आर. के. मर्टन (iv) क्लासेप्त इन मार्डन सोसायटी
निम्नांकित विकल्पों में से सही उत्तर चुनें :
(A)(B)(C)(D)
(a)(iv)(iii)(i)(ii)
(b)(iii)(iv)(ii)(i).
(c)(iii)(i)(iv)(ii)
(d)(i)(iv)(ii)(iii)
उत्तर-C
68. सूची-I व II को सुमेलित करो।
सूची-1 सूची-II
(लेखक) (प्रकाशित रचना)
(A) रोजा हार्टमर्ट व विलियम (ⅰ) टेलिविजन एण्ड
स्यूरमैन सोशल चेंज इन रूरल इण्डिया
(B) किर्क जॉनसन (ii) द फास्ट फूड नैशन
(C) इरिक स्लोमर (iii) हाई स्पीड सोसायटी
(D) डोना हारावे (iv) सिम्रियन्स, साइबोरग्सएण्ड
वुमैनः रिइनवेन्शन ऑफ नेचर
निम्नांकित में से सही उत्तर चुनेंः
(A)(B) (C) (D)
(a) (ii)(iii) (iv) (i)
(b) (iii) (i)(ii) (iv)
(c) (i)(iii) (iv) (ii)
(d) (iv)(i)(ii) (iii)
उत्तर-B
69. सूची-I व II को सुमेलित करो। –
सूची-I सूची-II
(वैज्ञानिक) (वैज्ञानिक योगदान)
(A) केप्लेर (i) मिकैनिकूल फिलासॅफी
(B) बॉयल (ii) प्लानेटरी अॅर्बिटस
(C) डेकार्ट (iii) गैस लॉ
(D) हार्वे (iv) क्लासिफिकेशन ऑफ
निम्नांकित में से सही उत्तर चुनेंः
(A)(B)(C) (D)
(a)(i)(iv)(iii)(ii)
(b)(ii)(iii)(iv)(i)
(c)(ii)(iii)(i)(iv)
(d)(iv) (ii) (i)(iii)
उत्तर-C
70.सूची-I व II को सुमेलित करो।
सूची-I सूची-II
(लेखक) (पुस्तकें)
(A) ए. अग्रवाल (i) सेक्रिड इकॉलोजी
(B) जे. एम. अचेसन (ii) काउस, किन एण्ड
(C) एस.ए. क्रेट (iii) कैप्चरिंग दं कॉमन् ग्लोबलाइजेशन
(D) एफ. बर्केस (iv) इन्वायरमेन्टलिटि
निम्नांकित विकल्पों में से सही उत्तर चुनेंः
(A) (B)(C) (D)
(a) (iii) (ii) (i)(iv)
(b) (iv) (iii) (ii) (i)
(c) (ii) (iv)(iii) (i)
(d) (i) (iii) (ii) (iv)
उत्तर-B
71. सूची-I व II को सुमेलित करो।
सूची-1 सूची-II
(विद्वान) (रचना)
(A) ओस्कर लेविसं (i) राइट टू द सिटि
(B) लूइस विर्थ (ii) क्लचर ऑफ पॉवर्टि
(C) जैनिस पर्लमैन (iii) मिथ ऑफ मार्जिलिटि
(D) डेविड हार्वे (iv) अर्बनिज्म
निम्नांकित में से सही उत्तर चुनेंः
(A)(B)(C)(D)
(a)(ii)(iv)(iii)(i)
(b)(iii)(ii)(iv) (i)
(c) (i)(iii)(ii)(iv)
(d)(iv)(i)(iii) (ii)
उत्तर-A
72. सूची-I व II को सुमेलित करो।
सूची-I सूची-II
शोध कार्य विधि
(A) क्षेत्र अवलोकन (i) सर्वे
(B) कार्य-करण के (ii) अंतर्वस्तु विश्लेषण
सम्बन्धों पर प्रभाव को देखना
(C) बड़ी आबादी के कुछ (iii) आनुभाविक शोध
विशेषताओं का वर्णन करने का उद्देश्य
(D) समाचार पत्र व मीडिया iv) व्याख्यात्मक शोध
( रिपोर्टों का विश्लेषण)
निम्नांकित विकल्पों में से सही उत्तर चुनेंः
(A) (B) (C) (D)
(a) (iii)(iv)(i) (ii)
(b) (iv)(i)(ii) (iii)
(c) (iv)(ii)(iii) (i)
(d) (i) (ii) (iii) (iv)
उत्तर-A
73. सूची-1 व 11 को सुमेलित करो।
सूची-1 सूची-।।
रचनाएं लेखक/सम्पादक
(A) इण्डियाज चेजिंग विलेजे (i) एम.एन. श्रीनि
(B) ए राजस्थान विलेज (ii) एस.सी. दूबे
(C) रिमेम्बर विलेज (iii) मेकिम मैरिट
(D) विलेज इणिया (iv) बी. आर. चौहान
निम्नांकित में से सही उत्तर चुनेंः
(A)(B)(C)(D)
(a) (i)(ii)(iii)(iv)
(b) (ii)(iii)(iv)(i)
(c) (ii)(iv)(i)(ⅲ)
(d) (iv)(i)(ii)(iii)
उत्तर-C
74. सूची-1 व II को सुमेलित करो।
सूची-1 सूची-II
समाज विचारक अवधारणाएं
(A) एम. कैसेल्स (i) द्विचर प्रतियोगी (Binary Oppositions)
(B) एम. फूको (ii) नेटवर्किंग तर्क
(C) लेवी स्ट्रास (iii) प्लास्तिक लैंगिकता
(D) ए. गिड्ढेन्स् (iv) सर्व चाक्षुष (पैनोप्टिकल) निगरानी
निम्नांकित में से सही उत्तर चुनेंः
(A) (B) (C) (D)
(a) (ii) (iv) (iii) (i)
(b) (ii) (iv) (i) (iii)
(c) (iv) (i) (ii) (iii)
(d) (iii) (iv) (i) (ⅱ)
उत्तर-B
75. सूची-I व II को सुमेलित करो।
सूची-1 प्रतिपादक सूची-II अवधारणा
(A) के, गफ (i) मालाबार में मातृवंशीय
(B) टी. नॉग्नी (ii) तालीकेतुकल्यानम्
(C) पी. कैप्ला (iii) बीज व धरती
(D) लीला दूबे (iv) अंतः लैंगिकता
निम्न में से सही उत्तर चुनें:
(A)(B)(C) (D)
(a) (ii)(i)(iv) iii
(b)(i)(ii)(iii)(iii)
(c)(iii)(ii)(i)(iv)
(d) (iv)(iii) (ii)(i)
उत्तर-A
76. निम्नलिखित को मानव संचार के विकास के अनुक्रम में लगायें।
A. सूचना युग
B. वाक युग
C. लेखन युग
D. इलैक्ट्रॉनिकी युग
E. संकेत युग
निम्नलिखित विकल्पों का सही क्रम चुनिएः
(a) A, B, C, D, E
(b) C, B, A, D, E
(c) E, B, C, D, A
(d) E, B, D, C, A
उत्तर-C
77. टेलकॉट पारसन्स ने सामाजिक प्रणाली के निम्नलिखित कार्य बताए हैं
A. समाकलनात्मक कार्य
B. अनुकूलन कार्य
C. अन्तर्हिति कार्य
D. लक्ष्य प्राप्ति कार्य
निम्नलिखित विकल्पों में से सही क्रम चुनिएः
(a) C, D, A, B
(c) D, C, A, B
(b) A, B, C, D
(d) B, D, A, C
उत्तर-D
78. योगेन्द्र सिंह की पुस्तकों के सही कालक्रम को चुनिए
A. कल्चर चेंज इन इंडिया आइडेंटिटी एंड ग्लोबलाइजेशन
B. एसेज ऑन माड्रनाइजेशन
C. मार्डनाइजेशन ऑफ इंडियन ट्रेडिशन
D. आइडियोलॉजी एंड थ्योरी इन इंडियन सोशियोलॉजी
E. सोशल स्ट्राटिफिकेशन एंड सोशल चेंज
निम्नलिखित विकल्पों में से सही क्रम चुनिएः
(a) A, C, E, D, B
(c) C, B, E, A, D
(b) C, D, A, E, B
(d) B, C, A, E, D
उत्तर-*
79. निम्नलिखित नातेदारी सिद्धांतों का सही कालक्रम दीजिए।
A. संरचनात्मक प्रकार्यात्मक
B. सहबंध
C. सांस्कृतिक
D. वंशक्रम
निम्नलिखित विकल्पों में से सही क्रम चुनिएः
(a) B, A, D, C
(b) C, A, D, B
(c) D, A, B, C
(d) A, B, C, D
उत्तर-C
80. एल.एच. मोरगन के अनुसार निम्नलिखित में से विवाह के क्रमिक विकास का सही क्रम कौन सा है?
A. सिंडेस्मियन
B. एक विवाह प्रथा
C. समूह विवाह
D. समरक्त
E. पितृसत्तात्मक
निम्नलिखित विकल्पों में से सर्वाधिक उपयुक्त क्रम चुनिएः
(a) केवल D, C, A और B
(b) केवल A, B, C और E
(c) केवल C, D, E और B
(d) केवल D, C, A और E
उत्तर-*
81. जी. एस. घुर्ये की रचनाओं को कालक्रमानुसार लगाएं। A. टू ब्राह्मनिकल इंस्टिच्यूशन्सः गोत्र एंड चारण
B. रिलिजियस कांश्यसनैस
C. सोशल टेंशन्स इन इंडिया
D. इंडियन साधूज
E. महादेव कोलीस
(a) D, A, B, C, E
(b) A,E ,C,B.D
(c)E,D,B,C,A
(d)C,E,A,B,D
उत्तर-*
82. निम्नलिखित की द्वारा जी गई स्कीम के अनुसार क्रमानुसार लगाइये।
A. तथ्यों का अवलोकन
B. प्रेक्षित तथ्यों का विश्लेषण
C. सिद्धांत निर्माण
D. सामान्यीकरण
E. अवधारणाकरण
निम्नलिखित विकल्पों में से सही क्रम चुनिए।
(8) A, B, C, D, E
(b) A, B, E, D, C
(6) E, D, B, C, A
(4) D, E, A, B, C
उत्तर-B
83. निम्नलिखित का कालक्रम चूंकिए।
A. पंचायती राज का क्रियान्वयन
13. समेकित ग्रामीण विकास कार्यक्रम
C. ग्राम पंचायतों में चीटों का आरक्षण
D. सामुदायिक विकास कार्यक्रम
निम्नलिखित विकल्पों में से यही क्रम चुनिए।
(a) A, B, C, D
(b) B, C, D, A
(c) C, D,A, B
(d) D, A, B, C
उत्तर-D
84. शहरी विकास मंत्रालय द्वारा 2017 चैं स्वच्छता सूचकांक के आधार पर दी गई स्वच्छता श्रेणी के अनुसार निम्नलिखित नगरों को लगाइये।
A. सूरत
B. भोपाल
C. इंदौर
D. विशाखापत्तनम्
निम्नलिखित विकल्पों में से सही क्रम सुनिए।
(a) A, C, D और B
(b) C, B, D और A
(6) B, C, D और A
(1) D, B, C और A
उत्तर-B
85. जनसांख्यिकीय संक्रमण के चरणों का सही क्रम चुनिए।
A. उच्च प्रजननता और उच्च मृर्त्यता
B. उच्च प्रजननता और मृर्त्यता
C. निम्न प्रजननता और निम्न मृर्त्यता
D. निम्न प्रजननता और उच्च मृर्त्यता
निम्नलिखित विकल्पों में से सही क्रम चुनिएः
(a) C, A, B, D
(b) B, A, C, D
(c) केवल A, B और C
(d) केवल B, C और D
उत्तर-C
86. नीचे दो कथन है- पहला अभिकथन (A) और दूसरा तर्क (R)।
अभिकथन (A): औद्योगिकीकरण और असीम वृद्धि की मनोग्रस्ति के जरिये विकास की प्रचलित विधि ने पारिस्थितिक तंत्र का कमजोर कर दिया है।
तर्क (R) : असीमित वृद्धि के मनोग्रस्ति ने प्राकृतिक संसाधनों के आधार को अधिक काम में ले लिया है। उपर्युक्त कथनों के आलोक में निम्नांकित विकल्पों में से सही उत्तर चुनेंः
(a) कथन (A) और (R) दोनों सही है और (R), (A) की सही व्याख्या है।
(b) कथन (A) और (R) दोनों सहीत है किन्तु (R), (A) की सही व्याख्या नहीं है।
(c) कथन (A) सत्य है, किन्तु (R) गलत है।
(d) कथन (A) असत्य है, किंतु (R) सही है।
उत्तर-A
87. नीचे दो कथन है- पहला अभिकथन (A) और दूसरा तर्क (R)।
अभिकथन (A): समाज विज्ञान शोध में वस्तुपरकता का कुछ हद तक अनुरक्षण किया जा सकता है।
तर्क (R): वस्तुपरकता, हमारी अवधारणाओं में जैसे कि वे स्वतंत्र रूप से विद्धमान होती हैं, बाह्य समाज (external world) का विवरण प्रदान करती है किन्तु मानवीय समाज का केवल बाहर से अवलोकन नहीं किया जा सकता है।
उपर्युक्त कथनों के आलोक में निम्नांकित विकल्पों में A से सर्वाधिक उपयुक्त उत्तर चुनेंः
(a) (A) और (R) दोनों सही हैं और (R), (A) की सही सी व्याख्या है।
(b) (A) और (R) दोनों सही हैं परन्तु (R), (A) की सही का व्याख्या नहीं है।
(c) (A) सही है, परन्तु (R) सही नहीं है।
(d) (A) सही नहीं है, परन्तु (R) सही है।
उत्तर-A
88. नीचे दो कथन है- पहला अभिकथन (A) और दूसरा तर्क (R)।
अभिकथन (A): संविधान की प्रस्तावना में सभी भारतीयों के बीच भाईचारे के प्रसार की बात की गयी है।
तर्क (R): भारत के संविधान की प्रस्तावना में भारत के सभी नागरिकों को सामाजिक, आर्थिक और राजनैतिक न्याय को गारंटी दी गयी है।
उपर्युक्त कथनों के आलोक में निम्नांकित विकल्पों में से सर्वाधिक उपयुक्त उत्तर चुनेंः
(a) (A) और (R) दोनों सही हैं और (R), (A) की सही प्र व्याख्या है।
(b) (A) और (R) दोनों सही हैं परन्तु (R), (A) की सही व्याख्या नहीं है।
(c) (A) सही है, परन्तु (R) सही नहीं है।
(d) (A) सही नहीं है, परन्तु (R) सही है।
उत्तर-B
89. नीचे दो कथन है- पहला अभिकथन (A) और दूसरा तर्क (R)
अभिकथन (A): मर्टन का मध्यस्तरीय सिद्धांत आंकड़ों (data) के सीमित रेंज से संबंधित हैं।
तर्क (R): पिछले कुछ दशकों के समाजशास्त्रीय कार्यों में सभी सम्मिलित सिद्धांतों के निरूपण में कम चिन्ता व्यक्त की गयी है।
उपर्युक्त कथनों के आलोक में निम्नांकित विकल्पों में से सर्वाधिक उप्रयुक्त उत्तर चुनेंः
(a) (A) और (R) दोनों सही हैं और (R), (A) की सही व्याख्या है।
(b) (A) और (R) दोनों सही हैं परन्तु (R), (A) की सही व्याख्या नहीं है।
(c) (A) सही है, परन्तु (R) सही नहीं है।
(d) (A) सही नहीं है, परन्तु (R) सही है।
उत्तर-B
90. नीचे दो कथन है- पहला अभिकथन (A) और दूसरा तर्क (R)।
अभिकथन (A): समाजशास्त्र में हम अप्रत्यक्ष परीक्षणै विधि यथा- तुलनात्मक विधि का प्रयोग करते हैं।
तर्क (R): प्रकृतिक विज्ञानों में कारणात्मक संबंध की स्थापना परीक्षण द्वारा सुगम बनायी जाती है किन्तु समाज विज्ञान में इस प्रकार के परीक्षण असंभव हैं।
उपर्युक्त कथनों के आलोक में निम्नांकित विकल्पों, में से सर्वाधिक उपयुक्त उत्तर चुनें :
(a) (A) और (R) दोनों सही हैं और (R), (A) की सही व्याख्या है।
(b) (A) और (R) दोनों सही हैं परन्तु (R), (A) की सही व्याख्या नहीं है।
(c)’ (A) सही है, परन्तु (R) सही नहीं है।
(d) (A) सही है, परन्तु (R) सही है।
उत्तर-A
निम्नलिखित गद्यांश को सावधानीपूर्वक पढिएः
यद्यपि भारत विश्व में सर्वाधिक शहरी जनसंख्या वाला. दूसरा सबसे – बड़ा देश है और यहां मलिन बस्तियों में रहने वालो की जनसंख्या भी काफी बड़ी है, तथापि मलिन बस्तियों संबंधी आंकड़े 2001 जनगणना में उपलब्ध नहीं हैं। भारत के महा पंजीयक ने भारत में सर्वप्रथम 2001 में देश में मलिन बस्ती जनसंख्या की गणना कराई और वह भी मात्र 743 नगरों और शहरों में। 2001 में कुल 5161 नगरों में से केवल 640 नगरों और शहरों में मलिन बस्ती होने की सूचना दी। 2011 की जनगणना में 4041 शहरों और नगरों से मलिन बस्तियों के संबंध में आंकड़े एकत्र किए गए और केवल 2542 ने मलिन बस्ती होने की सूचना दी और मलिन बस्तियों की कुल जनसंख्या केवल 680 लाख थी। योजना आयोग द्वारा 2010 में गठित प्रणव सेन समिति में मलिन बस्तियों में रहने वालों की संख्या 930 लाख होने का आकलन किया है। दूसरी ओर यू एन-हैबिटेट (2006) ने इस संख्या के 1700 लाख होने का आकलन किया है।
उपर्युक्त गद्यांश में वर्णित तथ्यों के आधार पर निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए।
91. मलिन बस्तियों संबंधी आंकड़े सर्वप्रथम किस जनगणना वर्ष में एकत्र किए गए थे?
(a) 1991
(b) 2011
(c) 2001
(d) 1981
उत्तर-C
92. 2001 में कितने नगरों/शहरों का सर्वेक्षण किया गया के और कितनों ने मलिन बस्ती जनसंख्या की सूचना दी?
A. 740
B. 743
C. 540
D. 640
निम्नलिखित विकल्पों में से सही उत्तर चुनिएः
(a) A और B
(b) B और D
(c) B और C
(d) A और D
उत्तर-B
93. जनगणना 2001 के अनुसार नगरों/शहरों की कुल 9 संख्या में से मलिन बस्ती जनसंख्या वाले नगरों/शहरों के प्रतिशत की गणना कीजिए।
(a) 15%
(c) 14.6%
(b) 12.3%
(d) 11.3%
उत्तर-B
94. 2011 की जनगणना में कितने नगरो शहरों में मलिन 9 बस्तियां पाई गई थी?
(a) 4041
(b) 2542
(c) 3213
(d) 7935
उत्तर-B
95. प्रणब सेन समिति के अनुसार मलिन बस्तियों की कुल जनसंख्या क्या थी?
(a) 680 लाख
(b) 930 लाख
(c) 1700 लाख
(d) 480 लाख
उत्तर-B
निम्नलिखित गद्यांश को सावधानीपूर्वक पढिएः
मानव विज्ञान के क्षेत्र में अंतः विषयी शोध दो भिन्न परन्तु अंतःसंबंधित आवश्यकताओं का परिणाम हो सकता है। प्रथम है ‘सूचना की आवश्यकता’ और अधिक आंकड़े और दूसरा है अधिक सामूहिक संरचनाओं अथवा विश्लेषणात्मक समाकलन की आवश्यकता। पहले स्तर पर अंतः विषयी सहकार में या तो बहुत थोड़ी समस्या होती है या कोई समस्या नहीं होती है। इसमें इस विश्वास के साथ संबंधित विषयों में सूचना विनिमय अंतर्ग्रस्त होती है कि यह विनियम अध्यधीन परिघटना के बारे में उस विषय की समझदारी को समृद्ध बनाता है। सूचना अथवा आंकड़ों के स्तर पर अंतः विषयी संपर्कों द्वारा व्याख्यात्मक सदंर्भों में किसी विषय की सीमाओं और कभी-कभी संबंधित विषयों द्वारा एक समान विधियों को अपनाया जा सकता है, जिससे विश्लेषण अथवा परिप्रेक्ष्य अथवा व्याख्यात्मक योजना के स्तर पर संभव, समाकलन का मार्ग खुल सकता है। सामूहिक संरचना की इस दूसरी आवश्यकता की पूर्ति, या जिसे हमने विश्लेषणात्मक समाकलन कहा है, के मार्ग में अनेक कठिनाईयां हैं। प्राकृतिक विज्ञान के विपरीत, समाज विज्ञान में ‘घटती सामान्यता’ और ‘बढ़ती जटिलता’ के बीच विज्ञान का कोई एक रेखीय क्रम नहीं होता है। इसके विपरीत, कतिपय समाज विज्ञानों में,
विविध सामाजिक परिघटनाओं की व्याख्याओं को घटाकर उस विज्ञान के लिए विशिष्ट एकल परिप्रेक्ष्य में प्रस्तुत करने की स्पष्ट प्रवृत्ति है। समाजशास्त्रियों पर बहुधा प्रत्येक वस्तु को समाज शास्त्र तक सीमित करने का आरोप लगाया जाता है और उनके इस अपचयवाद को बहुधा अवमानसूचक रूप से ‘समाजशास्त्रीय साम्राज्यवाद’ का नाम दिया जाता है। इसी प्रकार की प्रवृत्तियां डिग्री के अन्तर के साथ, अर्थशास्त्रियों, राजनीति विद्वानों भाषाविद्, मनोवैज्ञानिकों और इसी प्रकार के अन्य विद्वानों में दिखाई देती हैं।
उपर्युक्त गंद्याश में वर्णित तथ्यों के आधार पर निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए।
96. मानव विज्ञान में अंतः विषयी शोध किन आवश्यकताओं का परिणाम हो सकता है?
(a) समान व भिन्न आवश्यकताएं
(b) बहुल व परस्पर विरोधी आवश्यकताएं
(c) भिन्न व अंतः संबन्धित आवश्यकताएं
(d) दो भिन्न परन्तु अंतः संबन्धित आवश्यकताओं से
उत्तर-D
97. अंतः विषयी सहकार प्राथ क्या समावेश करता है?
(a) विषय द्वारा भिन्न-भिन्न विधि को अपनाया
(b) विभिन्न विषयों द्वारा केवल एक विधि को अपनाना
(c) संबंधित विषयों द्वारा एक समान विधि को अपनाना
(d) एक विषय द्वारा विषम विधियों को अपनाना
उत्तर-C
98. विश्लेषणात्मक कठिनाईयां. समाकल .. फलस्वरूप होती/ होता हैI
(a) सामाजिक विज्ञान में रेखिए क्रम नहीं होने के
(b) सामाजिक विज्ञान में विशुद्ध प्रयोगात्मक प्रणाली की समानता के
(c) सामाजिक विज्ञान प्रकृति में
(d) सामाजिक विज्ञान अधिक मानकीकरण के
उत्तर-A
99 मानव विज्ञानो की सामान्यतया क्या प्रवृत्ति है?
(a) विभिन्न परिघटनाओं की व्याख्या को बहुल परिप्रेक्ष्य में विस्तारित करना
(b) एक परिघटना की व्याख्या को बहुल परिप्रेक्ष्यों में विस्तारित करना
(c) विभिन्न परिघटनाओं की व्याख्या को एक परिप्रेक्ष्य में सीमित करना
(d) उपरोक्त में से कोई नहीं
उत्तर-C
100. समाजशास्त्रीय साम्राज्यवाद किससे जुड़ा है…….
(a) तथ्यों का सर्वाभौमिक रूप में सामान्यीकरण
(b) सामाजिक विज्ञान पूर्वाग्रहित होते हैं
(c) समाजशास्त्रीय अपचयवाद
(d) समाजशास्त्रीयों का अन्य समाज विज्ञानों से संश्रय
उत्तर-C
![यू.जी.सी. NTA नेट/जेआरएफ परीक्षा, जून-2020 समाजशास्त्र-ii,हल प्रश्न पत्र आधुनिक भारत[Objective N.C.E.R.T. M.C.Q’s Modern India]](https://samsamyikduniya.com/wp-content/uploads/2025/09/NK1-green-samsamyik-1140x570.jpg)